बाड़मेर, 19 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।
गुरुवार, 19 नवंबर 2020
पंचायतीराज आम चुनाव-2020 जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 नवम्बर को
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक शुक्रवार 20 नवम्बर को
बाडमेर, 19 नवम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन शुक्रवार 20 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में किया जाएगा।
-0-
बाडमेर शहर में 20 एवं 21 नवम्बर को जलापूर्ति बन्द रहेगी
बाडमेर, 19 नवम्बर। बाडमेर शहर में 20 एवं 21 नवम्बर को समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
पंचायतीराज आम चुनाव-2020 चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
बाडमेर, 19 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए चरणवार चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।
अन्तिम प्रशिक्षण, रवानगी एवं मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
पंचायतीराज आम चुनाव-2020
मंगलवार, 17 नवंबर 2020
पंचायतीराज आम चुनाव-2020 जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 को
बाड़मेर, 18 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020
पटाखों के प्रयोग पर रहेगी पाबंदी आतिशबाजी पर लगेगा दो हजार का जुर्माना
बाड़मेर, 13 नवम्बर। राज्य में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं श्वसन रोगों से पीड़ित नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ राज्य सरकार द्वारा आतिशबाजी पर प्रतिबन्ध लागू किया गया है। पटाखों के विक्रय पर दस हजार रूपए तथा उपयोग पर दो हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
दीपावली पर्व कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ मनाए-मीणा
दीपावली त्यौहार पर हर्ष व उल्लास के साथ कोरोना एडवाइजरी पर विशेष ध्यान
गुरुवार, 12 नवंबर 2020
पटाखों के विक्रय एवं उपयोग पर लगेगा जुर्माना
बाड़मेर, 12 नवम्बर। राज्य में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं श्वसन रोगों से पीड़ित नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ राज्य सरकार द्वारा आतिशबाजी पर प्रतिबन्ध लागू किया गया है। पटाखों के विक्रय पर दस हजार रूपए तथा उपयोग पर दो हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक हजार का जुर्माना
बाड़मेर, 12 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 8 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध
बाडमेर, 12 नवम्बर। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
बुधवार, 11 नवंबर 2020
नाम वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य पद के लिए 37 वार्डो में कुल 105 अभ्यर्थी
पंचायतीराज चुनाव 2020
बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के उपरान्त जिले में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 37 वार्डो में कुल 105 अभ्यर्थी तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 1076 अभ्यर्थी शेष रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी के पश्चात अब जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 1 में रालोपा से खेराजमल, भाजपा सेे चुतरसिंह, कांग्रेस से शंकरसिंह सोढ़ा एव निर्दलीय पूराराम अभ्यर्थी होंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 में कांग्रेस से खतीय, रालोपा से छगनी देवी एवं भाजपा से हऊआ, वार्ड संख्या 3 में कांग्रेस से अमनी एवं भाजपा से कमलेश देवी, वार्ड संख्या 4 में भाजपा से अमी मोहम्मद, कांग्रेस से गफूर अहमद एवं रालोपा से श्रीराम सियाग, वार्ड संख्या 5 में भाजपा से राजा राम, कांग्रेस से सचू एवं रालोपा से सामा राम, वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस से तेजाराम, रालोपा से प्रेम प्रकाश एवं भाजपा से शंकराराम, वार्ड संख्या 7 में भाजपा से गंगाराम, रालोपा से राणाराम एवं कांग्रेस से शंकरलाल, वार्ड संख्या 8 में रालोपा से किशनलाल, कांग्रेस से देरामाराम एवं भाजपा से देवेन्द्र, वार्ड संख्या 9 में कांग्रेस से भुराराम, रालोपा से रमेश कुमार एवं भाजपा से रूपसिंह, वार्ड संख्या 10 में कांग्रेस से परमेश्वरी, रालोपा से वीणा देवी एवं भाजपा से सुआ, वार्ड संख्या 11 में भाजपा से आसूराम, रालोपा से महेन्द्र सिंह चौधरी, कांग्रेस से रामाराम एवं निर्दलीय ईसाक खान, वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस से कमला कंवर एवं भाजपा से कमला देवी, वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस से उगमसिंह एवं निर्दलीय मायादेवी, वार्ड संख्या 14 में रालोपा से चंपादेवी, भाजपा से मोहनी, कांग्रेस से हीरादेवी एवं निर्दलीय मंजू, वार्ड संख्या 15 में रालोपा से नराणी, भाजपा से बाबू एवं कांग्रेस से मिरगा देवी अभ्यर्थी होंगे।
उन्होनें बताया कि वार्ड संख्या 16 में कांग्रेस से डालूराम, भाजपा से देवाराम एवं रालोपा से नगेन्द्रसिंह, वार्ड संख्या 17 में रालोपा से गेनाराम, कांग्रेस से राजेन्द्र चौधरी एवं भाजपा से हंसाराम, वार्ड संख्या 18 में कांग्रेस से कैलाश बेनीवाल, भाजपा से नरपतराज मूंढ एवं रालोपा से प्रभूराम, वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस से प्रियंका, भाजपा से ममता एवं रालोपा से शारदा, वार्ड संख्या 20 में कांग्रेस से गीता देवी, रालोपा से संगीता एवं भाजपा से सिनगारी, वार्ड संख्या 21 में भाजपा से विनिता, कांग्रेस से सुनीता एवं निर्दलीय चनणी देवी, वार्ड संख्या 22 में कांग्रेस से बबरीदेवी एवं भाजपा से भीखी, वार्ड संख्या 23 में कांग्रेस से गरिमा राजपुरोहित एवं भाजपा से भाग कंवर, वार्ड संख्या 24 में कांग्रेस से नारायणीदेवी एवं भाजपा से सिणगारी, वार्ड संख्या 25 में भाजपा से उमाराम एवं कांग्रेस से रमेश कुमार, वार्ड संख्या 26 में कांग्रेस से कविता कुमारी एवं भाजपा से पवनी, वार्ड संख्या 27 में भाजपा से खेताराम एवं कांग्रेस से फूलाराम, वार्ड संख्या 28 में भाजपा से काली एवं कांग्रेस से सोनू, वार्ड संख्या 29 में भाजपा से मिश्रा, कांग्रेस से रूकमादेवी एवं निर्दलीय ओम प्रकाश, वार्ड संख्या 30 में कांग्रेस से दर्शना चौधरी, भाजपा से पुष्पा देवी भाँभू एवं रालोपा से लेरो, वार्ड संख्या 31 में कांग्रेस से गंगा एवं भाजपा से गोरधनराम, वार्ड संख्या 32 में रालोपा से कमला, भाजपा से मुन्नी देवी एवं कांग्रेस से सुनिता, वार्ड संख्या 33 में कांग्रेस से खेराज राम, भाजपा से चनणाराम एवं रालोपा से भंवर लाल, वार्ड संख्या 34 में रालोपा से उम्मेदाराम, भाजपा से तेजाराम एवं कांग्रेस से लक्ष्मणसिंह गोदारा, वार्ड संख्या 35 में भाजपा से आसुराम, रालोपा से काना राम, कांग्रेस से महेन्द्र कुमार चौधरी, निर्दलीय जीयाराम, निर्दलीय मनोहर सिंह, निर्दलीय रणवीर कुमार एवं निर्दलीय स्वरूपसिंह, वार्ड संख्या 36 में कांग्रेस से ज्योति एवं भाजपा से मनीषा तथा वार्ड संख्या 37 में भाजपा से किरण कंवर एवं कांग्रेस से पूनम कंवर अभ्यर्थी होंगे।
उन्होने बताया कि जिले में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को 320 आवेदन वापस लिए गए एवं 8 अभ्यर्थी र्निविरोध रहे। इस प्रकार अब जिले में 21 पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 1076 अभ्यर्थी शेष रहे है।
-0-
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक हजार का जुर्माना
बाड़मेर, 11 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 5 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त
बाडमेर, 11 नवम्बर। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने एक आदेश जारी कर 14 नवम्बर को दीपावली, 15 को गोवर्धन पूजा, 16 को भैया दोज, 30 नवम्बर को गुरूनानक जयन्ती एवं 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे के धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये है।
गुरूवार 12 नवम्बर से झुंझुंनू एवं कोटा के लिए स्लीपर बसें की जाएगी संचालित
बाड़मेर, 11 नवम्बर। रोड़वेज प्रशासन द्वारा बस संचालन वृद्धि में लिए गए निर्णय के अनुसरण में गुरूवार 12 नवम्बर से वृद्धिचंद जैन केन्द्रीय बस स्टैण्ड से झुंझुंनू एवं कोटा के लिए रोडवेज की दो स्लीपर बसों का संचालन किया जाएगा।
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना 25 नवम्बर तक राशन कार्ड से आधार कार्ड जोडे जाएंगे पूरे देश में किसी भी उचित मुल्य दुकान पर प्राप्त कर सकेंगे राशन
बाड़मेर, 11 नवम्बर। भारत सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजनान्तर्गत खाद्य सुरक्षा में लाभ प्राप्त कर रहे परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड राशनकार्ड से 25 नवम्बर तक सीडिंग किया जा सकेगा।
देश में कहीं भी प्राप्त कर सकेंगे राशन
जिला कलक्टर (रसद) विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के प्रभावी रूप से लागू होने के उपरांत कोई भी उपभोक्ता पूरे देश में किसी भी राज्य के उचित मूल्य दुकानदार से राशनकार्ड एवं आधारकार्ड के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकेगा। उक्त योजना से प्रवासी मजदूरों, दूसरे राज्य एवं जिलों में अध्यनरत विद्यार्थियों, विभिन्न कारणों से स्थाई या अस्थाई रूप से पलायन करने वालें परिवारों को उसी जगह राशन सामग्री प्राप्त हो सकेगी।
उचित मुल्य दुकानदार एवं ई-मित्र संचालकों की मुख्य भूमिका
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि बाधार सीडिंग का कार्य अभियान के तौर पर लिया जाएगा। उक्त आधार सीड़िग कार्य में अचित मुल्य दुकानदारों तथा ई-मित्र संचालकों की मुख्य भूमिका होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी स्वयं अथवा उचित मूल्य दुकानदार की सहायता से गांव में स्थित या नजदीकी ई-मित्रों के माध्यम से अपने आधार कार्ड की जानकारी देकर राशनकार्ड में आधार कार्ड सीडिंग निःशुल्क करवा सकते है। उन्होने बताया कि इस कार्य हेतु दुकानदार एवं ई-मित्र संचालक को प्रति आधार सीडिंग करने पर 1-1 रूपया मानदेय दिया जाएगा।
उन्हाने बतया कि प्रदेश मे आधार सीडिंग का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, शेष लाभार्थियों को आधार सीडिंग से जोडने के लिए 25 नवम्बर तक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बतया कि जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड किन्ही कारणों से अभी तक नहीं बने है, वे आधार पंजीयन केन्द्र से आधार बनवाकर सीडिंग करवा सकते है।
-0-
मंगलवार, 10 नवंबर 2020
बिहार चुनाव कार्य उपरान्त बाड़मेर लौट रहे जवानों के क्वारेंटाईन हेतु दो भवन अधिग्रहित
बाड़मेर, 10 नवम्बर। बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव कार्य सम्पन्न कर बाड़मेर आने वाली बटालियन दो कम्पनी के 130-140 कार्मिकों के क्वारेंटाईन के लिए राजकीय अम्बेडकर हॉस्टल जैसिन्धर (मुनाबाव) एवं नवनिर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय जैसिन्धर के भवनों का अधिग्रहण किया गया है।
बुधवार से बाड़मेर आगार की तीन अतिरिक्त बसें होंगी संचालित
बाड़मेर, 10 नवम्बर। रोड़वेज प्रशासन द्वारा बस संचालन वृद्धि में लिए गए निर्णय के अनुसरण में बुधवार 11 नवम्बर से वृद्धिचंद जैन केन्द्रीय बस स्टैण्ड से बाड़मेर आगार की तीन अतिरिक्त बसों का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा।
सोमवार, 9 नवंबर 2020
पंचायतीराज चुनाव 2020 नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद पद हेतु 112 आवेदन
बाडमेर, 09 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन सोमवार 9 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 112 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1442 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। मंगलवार 10 नवम्बर को प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा होगी।
महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर कार्यवाही जारी
बाड़मेर, 09 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 11 व्यक्तियों से 1800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...