सोमवार, 9 नवंबर 2020

पंचायतीराज चुनाव 2020 नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद पद हेतु 112 आवेदन

बाडमेर, 09 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन सोमवार 9 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 112 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1442 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। मंगलवार 10 नवम्बर को प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 9 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 112 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1442 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। उन्होनें बताया कि अंतिम दिन तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 151 अभ्यर्थियों द्वारा 167 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1772 अभ्यर्थियों द्वारा 1958 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार 10 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 11 नवम्बर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात 11 नवम्बर को ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
-0-

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर कार्यवाही जारी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 11 व्यक्तियों से 1800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200रूपये तथा सिवाना में 10 लोगों से 1600 को मिलाकर कुल 11 लोगों से 1800 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7656 लोगों से कुल 14,37,000 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

मोबाईल वैन के जरीये कोरोना जागरूकता

बाड़मेर, 09 सितम्बर। तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीन सं. 01 बाड़मेर द्वारा जिले की विभिन्न पंचायतों समितियों व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महामारी से बचाव एवं रोकथाम के प्रति आमजन को मोबाईल वैन के जरीयें जागरूक करने का शुभारम्भ सोमवार 9 सितम्बर को किया गया। उक्त जागरूकता अभियान 16 सितम्बर तक जारी रहेगा।

तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम से संबंधित आमजन में जागरूकता एवं आमजन के दैनिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव व उनके सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे- कोरोना सक्रंमित व्यक्ति के संपर्क में आने या स्वयं के कोरोना संक्रमित होने पर क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? कहाँ जाना चाहिए? क्या उपचार लेना चाहिए? कैसे घर पर स्वयं कोे आईसोलेट करना चाहिए? आदि जानकारियों का अभाव है। इसके चलते लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। आमजन में व्याप्त भ्रान्तियों को दूर करने व इससे संबंधित जानकारियों का आमजन में प्रचार-प्रसार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का मोबाईल वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा इसकी शुरूआत सोमवार 9 नवम्बर को कर दी गई है। गाँव-गाँव व ढाणी-ढाणी में मोबाईल वैन के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव एवं इसके रोकथाम के संबंध में आमजन में जाकरूकता का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
-0-

रविवार, 8 नवंबर 2020

बाड़मेर और शिव में सोमवार को 2 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 बाड़मेर, 8 नवंबर। 33 केवी बाड़मेर एवं शिव फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते यहां सोमवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

132 के वी जीएसएस बाड़मेर के सहायक अभियंता ने बताया कि बाड़मेर एवं शिव 33 केवी फीडरों पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बाड़मेर शहर एवं शिव में सोमवार 9 नवंबर को शाम 4 से शाम 6 बजे तक 2 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

निर्वाचन में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : रतनू

रतनू ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया के विविध पहलूआें की जानकारी दी


बाड़मेर, 08 नवंबर। निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करवाने में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों  की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव संबंधित प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने रविवार को एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों  के प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव करवाने के लिए नियुक्त किए गए पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। ताकि मतदान करवाते समय किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। उन्हांने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संबंधित अपनी शंका समाधान के साथ ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के बारे में प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर लेवे। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलूआें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांने कहा कि मतदान प्रक्रिया को संपादित करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशां की पालना सुनिश्चित की जाए। रतनू ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित की जाए। उन्हांने मास्क एवं सैनेटाइजर के इस्तेमाल के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्हांने प्रशिक्षण संबंधित व्यवस्थाआें का जायजा लिया। इधर, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर इंजीनियरिंग महाविद्यालय तथा बालोतरा में एमबीआर महाविद्यालय में 11 नवंबर तक चुनाव संबंधित प्रशिक्षण जारी रहेगा।  

शनिवार, 7 नवंबर 2020

नामांकन के चौथे दिन जिला परिषद सदस्य पद हेतु 35 आवेदकों ने प्रस्तुत किए नाम निर्देश पत्र

 पंचायतीराज चुनाव 2020


बाडमेर, 07 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन 7 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 35 आवेदकों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 415 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के चौथे दिन शुक्रवार 7 नवम्बर को 35 आवेदकों ने निर्देशन प्रस्तुत किए है। जिला परिषद सदस्य पद हेतु शनिवार को वार्ड संख्या 1 से चुतरसिंह, विक्रमसिंह, पूराराम, शंकरसिंह सोढ़ा, वार्ड संख्या 2 से खतीय, हऊआ, वार्ड संख्या 3 से अमनी, वार्ड संख्या 4 से गफूर अहमद, वार्ड संख्या 5 से गुलाम शाह, बरकत खान, राजाराम, सचू, वार्ड संख्या 6 से शंकराराम, वार्ड संख्या 8 से मंगलाराम, वार्ड संख्या 9 से रमेश कुमार, वार्ड संख्या 11 से ईसाक खान, वार्ड संख्या 12 से कमला कंवर, वार्ड संख्या 14 से हीरा देवी, वार्ड संख्या 15 से बाबू, वार्ड संख्या 16 से देवाराम, प्रभूराम, नगेन्द्र सिंह, वार्ड संख्या 17 से हंसा राम, वार्ड संख्या 18 से नरपतराज मूढ़, मांगीलाल, वार्ड संख्या 21 से चम्पा, विनिता, वार्ड संख्या 22 से भीखी, वार्ड संख्या 23 से भाग कंवर, वार्ड संख्या 24 से सिणगारी, वार्ड संख्या 25 से उमाराम, वार्ड संख्या 26 से कविता कुमारी, पवनी देवी, वार्ड संख्या 27 से खीमाराम, वार्ड संख्या 29 से श्रवण, रूकमा देवी, सन्तोषी, मिश्रा, वार्ड संख्या 30 से गीता चौधरी, जमना देवी, वार्ड संख्या 32 से जमना देवी, वार्ड संख्या 34 से तेजाराम, वार्ड संख्या 35 से मुकनाराम, मनोहरसिंह, वार्ड संख्या 36 से ज्योति तथा वार्ड संख्या 37 से किरणकंवर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु कुल 415 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने लिया प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा

 पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण प्रारम्भ

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने हेतु चुनाव की विभिन्न बारीकियों को समझते हुए चुनाव प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश
बाड़मेर, 07 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को सतर्कता एवं सावधानी के साथ चुनाव की विभिन्न बारीकियों को समझते हुए चुनाव प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होने कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान चुनाव कार्य से संबंधित अपनी शंकाआंे का समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही ईवीएम संचालन के बारे मंे प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षण हासिल कर ले ताकि उनको चुनाव संबंधित कार्य संपादित करते समय किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन करने के साथ उसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोरोना के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरती जाए। उन्होने संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सैनेटाइजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी तरह एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में भी पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को प्रारम्भ हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्त प्रशिक्षण जिला मुख्यालय बाड़मेर पर इंजिनियरिंग महाविद्यालय तथा बालोतरा में एमबीआर महाविद्यालय में 11 नवम्बर तक जारी रहेगा।
प्रशिक्षण के दौरान सह आचार्य मुकेश पचौरी, वरिष्ठ व्याख्याता मॉगूसिंह राठौड़, व्याख्याता पवन खत्री समेत मास्टर्स ट्रेनर्स ने पॉवर पाइंट प्रजेटेशन के जरिये चुनाव प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
-0-

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर 25 लोगों पर कार्यवाही

 बाड़मेर, 06 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को जिले में 25 व्यक्तियों से 3900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में 4 लोगों से 400रूपये, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200रूपये तथा सिवाना में 20 लोगों से 3900 को मिलाकर कुल 25 लोगों से 3900 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7643 लोगों से कुल 14,34,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

नामांकन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद हेतु 4 आवेदन प्राप्त

 पंचायतीराज चुनाव 2020


बाडमेर, 06 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन 6 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 90 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के तीसरे दिन शुक्रवार 6 नवम्बर को 4 नाम निर्देशन प्रस्तुत किए गए है। जिला परिषद सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 1 से ढेली देवी, वार्ड संख्या 11 से आसूराम एवं ईसाकखान तथा वार्ड संख्या 14 से मोहनी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है।   वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु धोरीमन्ना में 14, गिडा में 11, बाड़मेर ग्रामीण में 9, बालोतरा एवं सिवाना में 8-8, पायला कलां में 6, चौहटन में 5, बाड़मेर, धनाऊ, गुडामालानी एवं पाटोदी में 4-4, बायतु, शिव एवं सिणधरी में 3-3, गडरारोड में 2 तथा रामसर एवं समदड़ी में 1-1 को मिलाकर कुल 90 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है।
-0-

शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच के साथ कार्यवाही

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान


बाड़मेर, 06 नवंबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में मिलावटखोरी करने वालों पर कार्यवाही जारी है। शुक्रवार को बाड़मेर शहर एवं पाटोदी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच के साथ पदार्थो के सैम्पल एकत्रित किए गए।  
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को रसद विभाग द्वारा बाड़मेर शहर के चार प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री जनता जोधपुर स्वीट एवं महादेव किराणा स्टोर पर व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई वहीं पदमावती स्वीट होम एवं जोधपुर अरोड़ा स्वीट होम पर अव्यवस्थाओं के चलते 500-500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा पाटोदी में नाकोड़ा ट्रेडर्स पर खाद्य पदार्थ घी, खेतेश्वर स्वीट के दो प्रतिष्ठानों पर मिठाई का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया। वहीं खेतेश्वर स्वीट पर अवधीपार कोल्ड ड्रिक्स मौके पर नष्ट करवाई गई।
-0-

पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शनिवार 7 नवम्बर से

 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020


बाड़मेर, 06 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शनिवार 7 नवम्बर से राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर एवं राजकीय एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) विश्राम मीणा ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की कार्य प्रणाली के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण शनिवार 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर एवं राजकीय एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होनें संबंधित दक्ष प्रशिक्षकों को आदेशित किया है कि वे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनसार समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच कर मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के निर्धारित ट्रेनिंग मैन्युअल के अनुसार सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्य सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।
-0-

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी गुरूवार को 37 लोगों पर लगाया 6800 का जुर्माना

 बाड़मेर, 05 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 37 व्यक्तियों से 6800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200 तथा सिवाना 36 लोगों से 6600 को मिलाकर कुल 37 लोगों से 6600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7611 लोगों से कुल 14,18,200 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

6 से 8 नवम्बर तक प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी परीक्षाएं

 कानिस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा


बाड़मेर, 05 नवम्बर। जिले में कानिस्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा का आयोजन 6, 7 एवं 8 नवम्बर को जिला मुख्यालय बाड़मेर पर 6 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु राज्य सरकार की गाईड लाईन का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में उक्त परीक्षा के लिए कुल 16992 अभ्यर्थी बैठेंगे। इस हेतु प्रत्येक प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें प्रत्येक पारी में 2832 अभ्यर्थी सामिल होंगे। उन्होने संबंधित संस्थाओं को कोविड-19 संक्रमण को दृष्टीगत रखते हुए जिला मुख्यालय पर लिखित परीक्षा के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों के संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार पालना करने एवं अभ्यर्थियों को रूकवाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

चल लेब से मौके पर करवाए टेस्ट, अशुद्ध पदार्थ करवाए नष्ट

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान


बाड़मेर, 04 नवंबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में मिलावटखोरी करने वालों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को विभिन्न दलों द्वारा आकस्मिक जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए एवं चल लेब से मौके पर जांच करवाकर मिलावदी खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार शहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, तहसीदार प्रेमसिंह माचरा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दल द्वारा राजस्थान दूध डेयरी, होटल स्टार इन एण्ड रेस्टोरेन्ट एवं मै. राज कैफे पर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। इस दौरान जोधपुर से आई चल लेब से स्पॉट टेस्ट करवाये गए जिसमें मै. जीवण मिष्ठान भण्डार से 15 जीटर यूज ऑयल नष्ट करवाया गया इसी प्रकार मै. जोधपुर स्वीट ऑयल से 5 लीटर यूज ऑयल नष्ट करवाया गया। इसी तरह कृषि मण्डी से विभिन्न दुकानों से मिर्च, मसाले, तेल के स्पॉट टेस्ट करवाये जो सही पाए गए।
उन्होनें बताया कि रसद विभाग द्वारा धोरीमन्ना क्षेत्र के पांच प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जयपाल किराण, महेश किराणा एवं श्रीराम केशीमल प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई, वहीं सति जोधपुर मिष्ठान भण्डार, जोधपुर मिष्ठान भण्डार पर अव्यवस्थाओं के चलते 500-500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।  
-0-

दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद हेतु 2 आवेदन प्राप्त

 पंचायतीराज चुनाव 2020

बाडमेर, 05 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन 5 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए है। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 9 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दूसरे दिन गुरूवार 5 नवम्बर को 2 नाम निर्देशन प्रस्तुत किए गए है। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु बालोतरा से 1, बाड़मेर से 4, बाड़मेर ग्रामीण से 2, धोरीमन्ना से 1 एवं पाटोदी से 1 को मिलाकर कुल 9 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
-0-

बुधवार, 4 नवंबर 2020

जिला परिषद सदस्य पद हेतु प्रथम दिन कोई नामांकन नहीं

 पंचायतीराज चुनाव 2020


बाडमेर, 04 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन के प्रथम दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु बालोतरा एवं धोरीमना पंचायत समिति क्षेत्र में एक - एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को चारों चरणों में होने वाले मतदान के लिए लोकसूचना जारी की गई। इसी के साथ उक्त पदों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति प्रारम्भ हो चुकी है जो 9 नवम्बर दोपहर तीन बजे तक रहेगी। रविवार 8 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किये जाएंगे। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन बुधवार 4 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु बालोतरा एवं धोरीमना पंचायत समिति क्षेत्र में एक - एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
-0-

बुधवार को चौहटन एवं बायतु क्षेत्र में जांच एवं कार्यवाही

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान


बाड़मेर, 04 नवंबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में मिलावटखोरी करने वालों पर कार्यवाही जारी है। बुधवार को चौहटन एवं समदड़ी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच के साथ पदार्थो के सैम्पल एकत्रित किए गए।  
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को रसद विभाग द्वारा चौहटन क्षेत्र के चार प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दीपक किराणा स्टोर चौहटन पर व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई वहीं जनता स्वीट्स, श्री शक्ति जोधपुर मिष्ठान एवं शिव शक्ति स्वीट्स पर अव्यवस्थाओं के चलते 500-500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।  
इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा बायतु में मै. नंद कुमारी मिश्रीमल, मै. नारायण एण्ड कम्पनी, मै. मोहन मिश्रीमल एवं सुभाष किराणा स्टार तथा बाटाडू में मै. खेतेश्वर स्वीट होम प्रतिष्ठानों पर पर खाद्य पदार्थ का नमूना जांच के लिए एकत्रित किए गए।
-0-

पटाखों का विक्रय करने पर दस हजार एवं उपयोग करने पर दो हजार रूपये को होगा जुर्माना

 आतिशबाजी के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबन्ध


बाड़मेर, 04 नवम्बर। राज्य में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं श्वसन रोगों से पीड़ित नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ तुरन्त प्रभाव से 31 दिसम्बर, 2020 तक आतिशबाजी पर प्रतिबन्ध लागू किया जाना आावश्यक हो गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के सलाहकार समूह (कोविड-19) द्वारा भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह अवगत कराया है कि पटाखों के चलन से होने वाले वायु प्रदूषण (धुंए) से श्वसन तन्त्र विशेषकर फेफड़ों में खराबी होने की सम्भावना होती है, प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। पटाखों के धुंए से वृद्धजन, बीमा व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और कोविड-19 के रोगियों के पश्चातवर्ती प्रभाव विपरीत रूप से प्रभावित होते है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न प्रकार के शोध प्रकाशनों का हवाला भी दिया है। उक्त आधारों पर सलाहकार समूह ने दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी का इस्तेमाल नहीं करने की अनुशंसा की है।
उन्होने बताया कि प्रमुख शासन सचिव, गृह (ग्रुप-5) विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा 3 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 में संशोधित करते हुए विभाग द्वारा जारी रेग्युलेशन 3 मई, 2020 में रेग्युलेशन 13 के पश्चात् रेग्युलेशन 14 व 15 जोडते हुए किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी का विक्रय नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति को आतिशबाजी के उपयोग व जलाने की अनुमति नहीं होने के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। अगर कोई व्यक्ति उक्त अनुबंधों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो सभी कार्यकारी मजिस्टेªट, समस्त पुलिस अधिकारी जो सहायक उप निरीक्षक स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हो, समस्त अधिकारी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन/काउन्सिल/बोर्ड जो राजस्व अधिकारी स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हो, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, ब्लॉक विकास अधिकारी उनके क्षेत्राधिकारिता में जुर्माना कर सकेंगे।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी विक्रय करने पर दस हजार रूपये तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी उपयोग करते हुए पाये जाने अथवा उसको जलाने की अनुमति देते हुए पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना किया जा सकेगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त परामर्शदात्री एवं अधिसूचनाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्टेªट को अपने अपने क्षेत्र में स्थित पटाखों के स्थाई अनुज्ञापनधारी व्यापारियों के स्टॉक तत्काल पुलिस को साथ लेकर उसी स्थान पर सीज कर सील करने तथा अवैध आतिशबाजी का माल जब्त करने की कार्यवाही आज ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित

 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020


बाड़मेर, 04 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों/मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) विश्राम मीणा ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 7 से 11 नवम्बर तक प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक क्रमशः राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर एवं राजकीय एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित होगा।
उन्होेने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर में प्रथम चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण 22 नवम्बर को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा तथा इसके पश्चात् प्रथम चरण के मतदान हेतु मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार 26 नवम्बर को प्रातः 9 बजे द्वितीय चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण होगा तथा इसके पश्चात् द्वितीय चरण के मतदान हेतु रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण 30 नवम्बर को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा तथा इसके पश्चात् तृतीय चरण के मतदान हेतु रवानगी तथा चतुर्थ चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण 4 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा तथा इसके पश्चात् चतुर्थ चरण के मतदान हेतु मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। उन्होने बताया कि मतगणना में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 6 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर में आयोजित किया जाएगा।
-0-

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

10 नवंबर को आयोजित होगी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा

 बाड़मेर, 03 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी(सी.एच.ओ) के 6 हजार 310 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2020 को किया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 301 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। यह परीक्षा जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर व अजमेर जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लिखित परीक्षा के लिए विभाग आनलाईन प्रवेश पत्र 4 नवंबर 2020 को जारी करेगा। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगें। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने के लिए विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। अभ्यर्थियों को इनका पालन करना अनिवार्य है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...