शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की बाड़मेर मंे जन सुनवाई शनिवार को

बाड़मेर, 13 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना शनिवार को सर्किट हाउस मंे जन सुनवाई के उपरांत विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री रमेश चन्द मीना शनिवार को प्रातः 9 बजे सर्किट हाऊस में जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे कलेक्टेªट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। उनका सायं 4 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

महात्मा गांधी जयंती समारोह 18 से, होंगे कई आयोजन

बाड़मेर, 13 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 18 से 21 सितंबर तक बाड़मेर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इधर, महात्मा गांधी जयंती जीवन दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित गांधी वाटिका में पौधारोपण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा को दिए। उन्होंने बताया कि आदर्श स्टेडियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आकृति बनाने के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत होगी। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 150 की  आकृति बनाएंगे। जिला कलक्टर गुप्ता ने इस आयोजन के लिए यूआईटी के सचिव अंजुम ताहिर सम्मा को समस्त माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। गांधी वाटिका में पौधारोपण के उपरांत प्रभारी मंत्री कल्ला एवं अन्य अतिथिगण बच्चों की ओर से बनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आकृति का अवलोकन करेगें। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि इसके बाद भगवान महावीर टाउन हॉल में भजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए समस्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ को दिए गए। उन्होंने टाऊन हॉल में अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर को वीरांगनाएं सूचना केंद्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत करेगी। इसके अलावा 19 सितंबर को प्रात: 7 बजे सर्किट हाउस के पास मल्लीनाथ सर्किल से अहिंसा चौराहे तक गांधी संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जिला कलक्टर ने गांधी संदेश यात्रा में विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ, आशा सहयोगिनी, एन एस एस, स्काउट्स, एनसीसी कैडेट्स के साथ आमजन की अधिकाधिक उपस्थिति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह 20 सितंबर को जिला स्तर पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने विद्यालय स्तर पर 14 सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 16 सितंबर को प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिला स्तर पर भिजवाने के लिए निर्देशित किया। जिला मुख्यालय पर समस्त वर्गाें के लिए निबंध एवं भाषण तथा राजकीय महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके आयोजन का जिम्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के निर्देशन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन 21 सितंबर को विचार गोष्ठी के साथ होगा। इस दौरान महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं सम्मानित किया जाएगा। इधर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा ने बाडमेर जिले में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यकमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए भजन प्रतियोगिता एवं ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं। प्रदेश संयोजक शर्मा ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए गांधी संदेश यात्रा में बच्चों को महात्मा गांधी की वेशभुषा में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसमें अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं। जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान संयोजक महावीर बोहरा, सह संयोजक अमित बोहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एल.मंसूरिया, असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, डॉ रामेश्वरी चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम चौधरी, राजेश्वरी चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पेंशन रिविजन के आवेदन पत्र 30 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे

बाडमेर, 13 सितंबर। एक जनवरी, 1991 से 31 दिसंबर, 2015 तक सेवानिवृत पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन रिविजन का कार्य कोष कार्यालय बाडमेर की ओर से किया जा रहा है। आज तक कोष कार्यालय की ओर से लगभग 3100 पेंशनर्स के पेंशन का रिविजन कर रिवाइज पीपीओ जारी किए जा चुके है।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि उक्त उवधि में सेवा निवृत हुए पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स जो बाडमेर जिले की किसी भी बैंक शाखा से पेंशन प्राप्त कर रहे है, यदि उन्होने पेंशन रिविजन के लिये अपना आवेदन पत्र कोष कार्यालय को प्रस्तुत नहीं किया है तो वे अपना आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक कोष कार्यालय बाड़मेर में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

टास्क फोर्स की बैठक मंे हुआ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श

बाड़मेर, 13 सितंबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू की अध्यक्षता मंे हुआ। इस दौरान विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कार्यषालाओं के आयोजन, प्रशिक्षण तथा आमुखिकरण कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा महिला अधिकारिता के अन्तर्गत संचालित योजनाओं को आम जन तक पहंुचाने के लिए योजनाओं की बुकलेट प्रिंटिंग करवाने के लिए संख्या का अनुमोदन लिया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत नवाचार एवं आउटरिच गतिविधियों के आयोजन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा उत्पीडि़त महिलाओं के आश्रय, चिकित्सा तथा विधिक सहायता के लिए जिला स्तर पर संचालित वन स्टॉप सेन्टर के कार्यो की समीक्षा की गई। सेन्टर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एक एडवोकेट पेनल बनाने तथा केन्द्र पर चिकित्सा सुविधिाओं के लिए एक मनोचिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की सेवाऐं प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान सांझा अभियान बाल विवाह मुक्त बाड़मेर के एक्शन प्लान का अनुमोदन किया गया। इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय से गतिविधियों का आयोजन करने का अनुमोदन किया गया। इसमें कन्या भू्रण हत्या एवं राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर तथा महाविधालय स्तर पर षिक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृट प्रदर्षन करने वाली बालिकाआंे को भी जिला स्तर पर विभागीय कार्यक्रमो में प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी तरह जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लोकल चेम्पियन, ब्रांड एम्बेसडर के चयन के लिए चर्चा की गई। बैठक मंे महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित,महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, आरसीएचओ डा प्रीत मोहिन्दरसिंह, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, धारा संस्थान के महेष पनपालिया, सहायक निदेषक पदमसिंह भाटी, जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक मला राम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक सुरेन्द्र प्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आज राणासर जाएंगे
बाडमेर, 13 सितंबर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी आज राणासर जाएंगे तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा किसान संघ की बैठक में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को प्रातः 9 बजे देवलपास मंदिर राणासर पहुंचेगे तथा प्रातः 11 बजे अनुसूचित जाति, जन जाति प्रतिनिधियों तथा सायं 5 बजे किसान संघ की बैठक में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। चौधरी रविवार को प्रातः 8 बजे नांद जाएंगे। उसके पश्चात् वे प्रातः 10 बजे बालोतरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे तथा दोपहर 3 बजे मेघावास जनसभा करेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी सोमवार को प्रातः 7 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 23 को

बाडमेर, 13 सितंबर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 23 सितंबर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मेला समिति की बैठक 16 को

बाडमेर, 13 सितंबर। जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रम में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 16 सितम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित कीे जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक 16 को

बाड़मेर,13 सितंबर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार 16 सितंबर को सांय 4ः30 बजे आयोजित की जाएगी।
उप वन संरक्षक एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव उदाराम सियोल ने बताया कि उक्त बैठक में नगर परिषद बाडमेर, बालोतरा में ठोस कचरा निस्तारण, अस्पतालों में कचरा निस्तारण, बालोतरा में औद्योगिक इकाईयों द्वारा परिसंकटमय अपशिष्टों के निस्तारण, पोलिथीन के उपयोग की रोकथाम, अवैध खनन की रोकथाम सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को गत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालना, प्रस्ताव एवं सुझावों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

16 को लगेंगे 18 ग्राम पंचायतांे में महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर,13 सितंबर। बाड़मेर जिले में सोमवार 16 सितम्बर को 18 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि सोमवार 16 सितम्बर को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बिछडाऊ, सिवाना में सैला, बालोतरा में खट्टू, बायतु में सिगोडिया, बाड़मेर मंे भाडखा, मारूडी, धोरीमन्ना में अरणियाली, सिणधरी में निम्बलकोट, सेड़वा में नवातला, बाखासर, एकल, धनाऊ में बुरहान का तला, गुड़ामालानी मंे नौखडा, गडरारोड़ मंे खानियाना, समदडी में सरवडी, पाटोदी में दुर्गापुरा, कल्याणपुर में नेवरी एवं रामसर में खडीन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढाई


                बाड़मेर, 12 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 सितम्बर तक आवेदन किए जा सकते हैं ।
                 निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा ने बताया कि प्रदेश में संचालित आवासीय विद्यालयों, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में 20 मई से ऑनलाईन प्रवेश प्रारंभ किए गए थे। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बढाने का निर्णय लिया गया है। नवीन संशोधित तिथियों के अनुसार अब आवासीय विद्यालयों, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 सितंबर 2019 तक ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं। इससे संबधित समस्त जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान कार्यक्रम के बैनर का विमोचन


                बाड़मेर, 12 सितंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिचर्स फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में पूरे प्रदेश मंे आयोजित होने वाले म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान कार्यक्रम के बैनर का विमोचन जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने किया।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने म्हारो राजस्थान, समृद्व राजस्थान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे से शामिल होने का अनुरोध किया। उन्हांेने इस तरह के आयोजन को सामाजिक सरोकार की श्रेष्ठ मुहिम बताया। इससे पहले जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, ब्रह्मा कुमारी संस्था प्रमुख बबिता बहिन, राधा रामावत ,एडवोकेट मुकेश जैन,अबरार मोहम्मद, उदघोषक हरीश जांगिड़ ने बैनर का विमोचन किया। म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान कार्यक्रम के तहत 15 एवं 16 सितंबर को बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण ,संपूर्ण स्वास्थ्य एवं व्यसन मुक्ति, जल एवं ऊर्जा संवर्धन, किसान सशक्तिकरण ,ह्रदयरोग निवारण विषयक सेमीनार आयोजित किए जाएंगे।

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 12 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। खाद्य मंत्री शनिवार को प्रातः जन सुनवाई के उपरांत विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री रमेश चन्द मीना शुक्रवार को सांय 6.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। उन्हांेने बताया कि खाद्य मंत्री मीना शनिवार को प्रातः 9 बजे सर्किट हाऊस में जन सुनवाई करने के साथ दोपहर 12 बजे कलेक्टेªट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

16 ग्राम पंचायतांे में शुक्रवार को लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर


                बाड़मेर, 12 सितंबर। बाड़मेर जिले में शुक्रवार को 16 ग्राम पंचायत  मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि शुक्रवार को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत मते का तला, सिवाना में वेरानाडी, शिव में भींयाड, बालोतरा में खेड, बायतु में नौसर, बाड़मेर मंे बिसाला, चूली, धोरीमन्ना में लूखू, सिणधरी में नाकोड़ा, सेड़वा में भेरूडी, धनाऊ में बीजासर, गुड़ामालानी मंे रतनपुरा, गडरारोड़ मंे बीजावल, समदडी में खंडप, पाटोदी में सिमरखिया, कल्याणपुर में देवरिया एवं रामसर में देरासर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 47 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाडमेर,12 सितंबर। जसोल दुखांतिका के पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 47 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जसोल दुखांतिका में पीडित परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 47 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उन्हांेने बताया कि गंभीर घायल जसोल निवासी पुखराज पुत्र मुल्तानमल दर्जी तथा किशनगढ अजमेर निवासी श्रवण पुत्र मोतीलाल खटीक को 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह सामान्य घायल असाडा निवासी श्रीमती हरकंवर पत्नी मनोहरसिंह राजपूत, जसोल निवासी श्रीमती सायरादेवी पत्नी मोतीलाल माली तथा भीलासर तहसील कोलायत बीकानेर निवासी प्रहलादसिंह पुत्र करणीसिंह राजपूत को 2500-2500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जसोल दुखांतिका के पीड़ितांे को प्रधानमंत्री सहायता कोष से 2.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 12 सितंबर। जसोल दुखांतिका के पीड़ितों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से 2 लाख 50 हजार की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जसोल दुखांतिका में पीडित परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रधानमंत्री की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों तथा घायलों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से 2 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि पचपदरा तहसील क्षेत्र में नम्बर 13 मनणावास पादरू निवासी राणीदेवी पत्नी फरसाराम मेघवाल की दुखांतिका में मृत्यू हो जाने के कारण उनके आश्रित फरसाराम पुत्र गोबराराम को 1 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह गंभीर घायल जसोल निवासी पुखराज पुत्र मुल्तानमल दर्जी तथा कमला नेहरू नगर जोधपुर निवासी गिरधारीलाल पुत्र मेवाराम को 50-50 हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।

श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान विकास के 34 कार्याें के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति जारी


                बाड़मेर, 12 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे अभिनव पहल करते हुए श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान विकास के 34 कार्याें के लिए 7 करोड़ 14 लाख 34 हजार रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। यह कार्य महात्मा गांधी नरेगा योजना एसएफसी तथा एफएफसी के तहत कन्वर्जेस के तहत कराए जाएंगे।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले के विभिन्न स्थानांे पर श्मशान घाट विकास के 29 एवं कब्रिस्तान विकास के 5 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसके तहत विशाला ग्राम पंचायत मंे विशाला एवं छापरी, केलनोर ग्राम पंचायत मंे रासबानी, धनाउ एवं चक गूंगा राजस्व गांव मंे कब्रिस्तान विकास के कार्य स्वीकृत किए गए है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि धारणा, सिणेर, अर्जियाणा, मोतीसरा, इन्द्राणा, मांगी, गोलिया, कुशीप, ईटवाया, मूठली, विशाला ग्राम पंचायत मंे छापरी, नोसर, बोडवा मंे घोलानाडा, चोखला मंे बागासर, सेवनियाला मंे भोजासर एवं सेवनियाला, केलनोर मंे कल्याणपुरा, अकदड़ा, गुलजी का पाना, बरसिंगा, मिठड़ा, आलमसर मंे दो तथा नया सोमेसरा मंे श्मशान विकास के कार्य स्वीकृत किए गए है। इन कार्याें को संपादित करवाने के लिए एफएफसी एवं एसएफसी के 153 लाख रूपए की राशि का कन्वर्जेन्स किया गया है।

जिला टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 12 सितंबर। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 1230 बजे जिला कलक्टर कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
                महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समस्त सदस्यों को आवश्यक सूचनाआंे के साथ निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया है।

दिव्यांग के मामले मंे होगी प्रभावी कार्रवाई, गोचर से हटेंगे अतिक्रमण


जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जन सुनवाई मंे सुनी आमजन की परिवेदनाएं

                बाड़मेर, 12 सितंबर। जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान कई मामलों मंे संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिवादियांे को राहत प्रदान करने के निर्देेश दिए गए। जिला कलक्टर गुप्ता ने उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारांे को भूमि आवंटन संबंधित प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।

                भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे जन सुनवाई के दौरान जूना केराडू मार्ग निवासी दिव्यांग मांगीलाल पुत्र वख्तावरमल ने अपनी परिवेदना देते हुए बताया कि उसके भूखंड पर अतिक्रमण किया गया है। आरोपियांे के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर जिला कलक्टर ने पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। इस दौरान जलदाय विभाग के सेवानिवृत कार्मिक के पेंशन संबंधित प्रकरण मंे विभागीय अधिकारियांे को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, आबादी भूमि का विस्तार करने, आम रास्ता खुलवाने, विद्युत कनेक्शन करवाने, रतरेड़ी कला ग्राम पंचायत मंे तालाब के रास्ते के किए गए अतिक्रमण को हटाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभांवित करवाने, छात्रवृति का भुगतान दिलवाने समेत विभिन्न तरह की परिवेदनाएं आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान बायतू क्षेत्र से जन सुनवाई मंे पहुंचे एक किसान की गुरूवार शाम तक केवीसी बनवाकर अवगत कराने के निर्देश एलबीओ को दिए गए। जिला कलक्टर गुप्ता ने जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति मंे दर्ज प्रकरणांे मंे भी सुनवाई करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, आयुक्त पवन मीणा,महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हरिकृष्ण, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें : जन सुनवाई के दौरान परिवादी मोहनलाल ने बताया कि उसके बच्चांे का आरटीई मंे आवेदन भरा था। लेकिन अब विद्यालय प्रबंधन की ओर से फीस की मांग की जा रही है। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियांे को सोमवार तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
विद्युत कनेक्शन करवाने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न स्थानांेे से आए ग्रामीणांे ने विद्युत कनेक्शन नहीं होने के बावजूद बिल आने, दूसरे स्थान पर मीटर लगाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिला कलक्टर ने ऐसे मामलांे मंे प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्युत कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कनेक्शन नहीं होने के मामले मंे सोमवार तक विद्युत कनेक्शन करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होनेे पर डिस्काम के संबंधित विभागीय अधिकारी को चार्जशीट जारी की जाएगी।
जेटीए को कार्यस्थल पर भेजा : मीठड़ा के ग्रामीणांे की ओर से सड़क निर्माण मंे अनियमितता संबंधित शिकायत पर बाड़मेर विकास अधिकारी को कनिष्ठ तकनीकी सहायक को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वीकृत मस्टरोल, श्रमिकांे की उपस्थिति, कार्य की गुणवत्ता के बारे मंे तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
अतिक्रमण हटाने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने भींडे का पार मंे चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। भीमथल मंे ओरण भूमि से अतिक्रमण हटाने, बींजासर एवं राजड़ाल मंे आम रास्ता खुलवाने के लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया। इसी तरह सरली गांव मंे आम रास्ते के मामले मंे आवश्यक कार्रवाई के लिए बाड़मेर उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए गए।
आदान अनुदान राशि के बारे मंे वस्तुस्थिति से अवगत कराएं : जन सुनवाई के दौरान शिव क्षेत्र से आए किसानांे से कृषक आदान अनुदान राशि नहीं मिलने संबंधित परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर शिव उपखंड अधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराने एवं वंचित होने की स्थिति में ऐसे किसानांे की पटवार मंडलवार सूची भिजवाने के निर्देश दिए गए।

बुधवार, 11 सितंबर 2019

काश्तकारों एवं खेतीहर मजदूरों के हित में मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना का दायरा बढ़ाया

बाड़मेर, 11 सितम्बर। राज्य सरकार ने राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना-2009 का दायरा बढ़ाया है। इससे इस योजना में खेत पर काम करते समय अन्य कई परिस्थितियों में दुर्घटना होने पर भी पीड़ित किसान तथा खेतीहर मजदूर को योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों एवं खेतीहर मजदूरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उल्लेखनीय है कि खेत पर कृषि कार्य करते समय विभिन्न परिस्थितियों में दुर्घटनाएं हो जाती थीं। मूल योजना में उन परिस्थितियों का समावेश नहीं होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त किसान अथवा अन्य दावेदार योजना के लाभ से वंचित रह जाता था। गहलोत के समक्ष ऎसे प्रकरण सामने आने पर उन्होंने काश्तकारों के हित में यह निर्णय लिया है।
प्रस्ताव के अनुसार अब खेत में फसलाें की सिंचाई के दौरान बिजली के करंट से मृत्यु अथवा अंग-भंग होने पर, खेत पर कृषि व इससे जुड़े कार्य करते समय वन्य, पालतू या आवारा जानवर तथा गोह, मधुमक्खी, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जानवर या कीट के काटने एवं हमला करने से मृत्यु या अंग-भंग होेने पर भी योजना का लाभ मिल सकेगा। 
इसी प्रकार खेत पर कृषि कार्य करते समय यथा-फसल की बुवाई के लिए खेत की तैयारी (खेत समतलीकरण, झाड़- झंकाड़ की कटाई एवं छंगाई), मेडबंदी करते समय, फसल को काट कर इकट्ठी करते समय अथवा फसल से अनाज निकालते समय, चक्रवाती तूफान अथवा बारिश के समय पेड़ के नीचे दबने से हुई दुर्घटना में अंग-भंग अथवा मृत्यु होने की परिस्थितियों को भी योजना में शामिल किया गया है।
साथ ही सिंचाई अथवा कृषि से संबंधित अन्य कार्य करते समय, खेत में निर्मित संरचनाओं जैसे डिग्गी, फार्म पौंड, टांका, कुएं या अन्य जल भराव की संरचनाओं से फिसलकर गिरने अथवा पानी की निकासी करते समय गिरने से हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर भी योजना में लाभ दिया जा सकेगा।
योजना में अब तक खेती के प्रयोजन से ट्रैक्टर, बैलगाड़ी अथवा ऊंटगाड़ी से घर से खेत आते-जाते समय दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग-भंग होने पर लाभ देय था। इस में मोटरसाइकिल अथवा अन्य किसी भी वाहन से खेत पर कृषि कार्य के लिए आते-जाते समय दुर्घटना होने की परिस्थिति को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

रिफाइनरी प्रोजेक्ट के लिए व्यापक यातायात प्रवाह प्रबंधन योजना शीघ्र बनाने का किया आग्रह 

बाड़मेर, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पचपदरा में लगने वाली राष्ट्रीय महत्व की रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स परियोजना के उत्पादों के सुचारू परिवहन एवं यात्रियों की सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-25 पर एक व्यापक यातायात प्रवाह प्रबंधन योजना शीघ्र बनाने के लिये केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। 
यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 लेन चौड़ा हो एनएच-25 - गहलोत ने गडकरी से अनुरोध किया है कि इस यातायात प्रबंधन योजना में रिफाइनरी प्रोजेक्ट के आस-पास के क्षेत्रों में एक माल परिवहन गलियारा बनाने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-25 के जोधपुर-बाड़मेर के पूरे सेक्शन को 6 लेन चौडा किया जाए। साथ ही यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिये पार्किंग, विश्रामगृह, रेस्टोरेंट, भारी वाहनों की मरम्मत के लिये सर्विस स्टेशन, ईंधन स्टेशन आदि सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से सर्विस लेन बनाने का प्रावधान भी इस योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा है कि वे इस परियोजना के राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए यातायात प्रवाह प्रबंधन योजना के तत्काल क्रियान्वयन के लिये आदेश प्रदान करें।
एमएमटीपीए के पेट्रो उत्पादों का सड़क मार्ग से होगा परिवहन - मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से गडकरी को अवगत कराया कि परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अक्टूबर-2022 तक इसके पूरा होने का अनुमान है। इस परियोजना में लगभग 5 एमएमटीपीए के पेट्रोलियम उत्पाद तथा 4 एमएमटीपीए के पेट्रोकैमिकल प्रोड़क्ट्स का उत्पादन होने की संभावना है। इनमें से 2 एमएमटीपीए के उत्पाद सडक मार्ग द्वारा ही परिवहन किये जाएंगे। साथ ही यहां पेट्रोकैमिकल आधारित एक औद्योगिक केन्द्र स्थापित करने की भी योजना है। इनके उत्पादों, कच्चा माल तथा अन्य उत्पाद जैसे जिप्सम, लाइमस्टोन, सल्फर, स्टील, सीमेंट, भारी उपकरणों आदि का परिवहन भी सड़क मार्ग के जरिये होगा। 
रोज गुजरेंगे एक हजार से अधिक ट्रक एवं टैंकर -  गहलोत ने बताया कि रिफाइनरी सह पेट्रोकैमिकल प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान तथा इसके शुरू होने के बाद बडी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन बढेगा और पब्लिक तथा प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में भी तेजी से वृद्धि होगी। इस प्रकार करीब एक हजार ट्रक एवं टैंकरों का इस सेक्शन से प्रतिदिन आवागमन होगा। वर्तमान में एनएच-25 का यह सेक्शन बिना डिवाइडर के 2 तथा 4 लेन में ही संचालित हो रहा है। यातायात बढने पर इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पडेगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि परियोजना के संचालन में इन तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए भावी आवश्यकताओं के अनुरूप केन्द्र सरकार शीघ्र ही एक समग्र योजना बनाकर इसके तत्काल क्रियान्वयन की कार्यवाही करने और एनएच-25 को 6 लेन तक चौडा करने के आदेश प्रदान करे।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक आयोजित

41673.88 लाख रूपये कृषि आदान अनुदान राशि का अनुमोदन


बाडमेर, 11 सितम्बर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अभाव संवत 2075 के अन्तर्गत खरीफ फसल खराबा वर्ष 2018 के 421104 प्रभावित काश्तकारों को वितरित किये गये 41673.88 लाख रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि का अनुमोदन किया गया।
बैठक में पशु संरक्षण गतिविधियों के तहत 50 पंजीकृत गौशालाओं में लघु एवं सीमान्त काश्तकारों की ओर से छोड़े गये 2357 बड़े एवं 1247 छोटे कुल 3604 पशुओं के लिए दी गई अनुदान की राशि 180 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया। इसी तरह अभाव संवत 2075 के दौरान एसएमएफ 278 पशु शिविरों में 33095 पशुओं के संरक्षण पर हुए 990.13 लाख रूपये के व्यय का भी अनुमोदन किया गया। इसी तरह 400 ओएसएनएफ पशु शिविर मेे 72010 पशुओं के संरक्षण पर व्यय हुई राशि 1326.78 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर संचालित 412 चारा डिपों पर हुए व्यय तथा संभावित व्यय की राशि 469.31 लाख तथा जिले में अभावग्रस्त एवं समस्याग्रस्त स्थानों पर किये गये पेयजल परिवहन के विरूद्ध होने वाले व्यय के लिए 435.71 लाख की राशि का अनुमोदन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अभाव संवत 2075 के दौरान अनुमोदित की गई राशि में वास्तविक व्यय की राशि को अनुमोदित माना जाएगा।
बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि अकाल की स्थिति में राज्य आपदा मोचन निधि के मापदण्ड के अनुसार लघु एवं सीमान्त काश्तकारों की ओर से छोड़े गये पशुओं को ही राहत हेतु पशु संरक्षण गतिविधियों में शामिल किया जाता है। इस पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से जिले की भौगोलिक परिस्थितियों एवं काश्तकारों का घारित रकबा अधिक होने के कारण बाड़मेर जिले के अधिकांश लघु एवं सीमान्त काश्तकारों से भिन्न अन्य काश्तकारों की श्रेणी में आते है। इनकी ओर से अधिकतर पशुपालन एवं कृषि कार्य ही किया जाता है, ऐसे में समिति ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य आपदा मोचन निधि के मापदण्डों में शिथिलता दी जाए, इस आशय का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भिजवाया जाए। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने भीमरलाई-सिणली सडक की स्थिति खराब होने के बारे में अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हरिकृष्ण को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त चौधरी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...