शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति लोढ़ा 15 को नाकोड़ा आएगें


                बाडमेर, 12 अक्टूबर। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति आर.एम. लोढ़ा सोमवार 15 अक्टूबर को नाकोड़ा आएगें।
                निर्धारित कार्यक्र्रम के अनुसार पूर्व मुख्य न्यायाधिपति लोढ़ा 15 अक्टूबर को जोधपुर से प्रातः 7.30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे नाकोडा पहुंचेगे तथा नाकोड़ा में पूजा अर्चना के पश्चात् दोपहर 12.00 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण नहीं करने के निर्देश


                बाड़मेर, 12 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 अक्टूबर को राजस्थान विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में सख्त निर्देश जारी किये गये है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कतिपय विभागों द्वारा तबादलों पर रोक होने के बावजूद अभी भी स्थानान्तरण किये जा रहे है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन है। उन्होने एक आदेश जारी कर जिले के सभी संबंधित विभागों एवं राजकीय उपक्रमों, संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग के एवं राजकीय उपक्रमों, संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानान्तरण, पदस्थापन चुनाव समाप्ति तक नहीं करें और जिन अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी हो चुके है और उसकी क्रियान्विती आदर्श आचार संहिता लागू होने तक नहीं हुई है, तो उनकी क्रियान्विती भी नहीं की जावें। उन्होने बताया कि यदि क्रियान्विती अत्यावश्यक कारणों से करनी हो तो विभाग के माध्यम से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से आयोग को भिजवा कर आवश्यक अनुमति प्राप्त की जावें।

ग्रामीण क्षेत्रांे मंे आतिशबाजी अनुज्ञापत्र आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 18 तक


                बाड़मेर, 12 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रांे मंे आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस तिथि के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रांे मंे आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को अब प्रकाशित करवानी होगी आपराधिक मामलों की जानकारी


सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर चुनाव आयोग ने किया फॉर्म-26 में संशोधन

                बाड़मेर, 12 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार उम्मीदवारों द्वारा भरे जाने वाले फॉर्म संख्या-26 में संशोधन किया है। इसके तहत चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को उनके विरूद्ध यदि कोई अपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसकी जानकारी चुनाव आयोग को देने के साथ ही प्रिन्ट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करवाना अनिवार्य होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को शपथ पत्र के साथ फॉर्म नंबर-26 में अपनी सम्पत्ति, शैक्षणिक योग्यता और यदि कोई आपराधिक मामले या मामला हो तो उसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। उन्हांेने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन के दौरान मोटे अक्षरों में आपराधिक मामलों की जानकारी दर्शानी होगी। साथ ही जिस पार्टी से टिकट ले रहे हैं उसे भी आपराधिक मामलों के बारे में सूचित करना होगा। राजनीतिक दलों को भी उम्मीदवारों से प्राप्त सूचना को अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से दर्शानी होगी। इसके अलावा प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने के बाद आपराधिक मामलों की जानकारी यदि कोई हो तो प्रिन्ट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में व्यापक तौर पर कम से कम 3 बार प्रकाशित और प्रसारित करवानी होगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस निर्णय की पालना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कोई भी उम्मीदवार पर दोष सिद्ध हो जाए या उसके विरूद्ध कोई भी आपराधिक मामला दर्ज या लंबित हो, तो उसे ऐसे प्रकरणों की जानकारी तीन अलग-अलग तिथियों में नामांकन वापसी और मतदान तिथि से 2 दिन पूर्व 12 साइज के फॉन्ट में अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित करवानी होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह इलेक्ट्रोनिक मीडिया में भी मतदान से 48 घंटे पूर्व तक तीन बार अलग-अलग तिथियों में यह जानकारी प्रसारित करवानी होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उम्मीदवारों द्वारा प्रकाशित और प्रसारित सूचना को जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव व्यय के ब्यौरे के साथ भी प्रस्तुत करना होगा।

पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के लिए समस्त पेट्रोल पंप मालिक पाबंद


जिला निर्वाचन अधिकारी ने पेट्रोल पम्पों को जारी किये निर्देश

                बाड़मेर, 12 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले के समस्त पेट्रोल पंपों को विधानसभा आम चुनाव-2018 के कार्यों में लगे वाहनों को सुगमता से पेट्रोल, डीजल एवं ऑयल उपलब्ध कराने के लिए पाबंद करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उनको 1 से 12 दिसंबर तक निर्धारित मात्रा मंे पीओएल आरक्षित रखने के आदेश जारी किए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20 क के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक पेट्रोल एवं डीजल पम्प अनुज्ञप्तिधारी को
जिला मुख्यालय पर 10 हजार लीटर डीजल, 5 हजार लीटर पेट्रोल एवं 200 लीटर आयल तथा अन्य स्थानांे के पंपधारकांे को क्रमशः 5 हजार, 1 हजार एवं 100 लीटर डीजल, पेट्रोल एवं आयल आरक्षित रखने के आदेश दिए गए है। आरक्षित स्टॉक की बिक्री जिला रसद अधिकारी, संबंधित उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार की पूर्व अनुमति प्राप्त कर किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे वाहनों को जारी कूपन्स के आधार पर पेट्रोल, डीजल एवं ऑयल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही संबंधित वाहन की लोक बुक मंे पीओएल की मात्रा का इन्द्राज करेंगे। इस संबंध मंे एक रजिस्टर संधारित करेंगे।

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

मतदाता जागरूकता के लिए 675 विद्यालयों के विद्यार्थी लिखेंगे पत्र लेखन


                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के लिए 675 विद्यालयांे के विद्यार्थी अपने परिजनांे को पत्र लिखेंगे। इसके जरिए अपने अभिभावकांे एवं पड़ौसियांे को मतदान मंे शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले के समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयांे के विद्यार्थियांे के अभिभावकांे एवं आस पड़ौस के मतदाताओं को मतदान मंे शामिल होने के लिए प्रेरित करने, मतदान के प्रति जागरूकता एवं मतदान के सक्रिय भागीदारी के लिए जिले के समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयांे के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियांे के मध्य पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि पत्र लेखन प्रतियोगिता के जरिए मतदान का महत्व दर्शाते हुए विद्यार्थियांे के अभिभावकांे को मतदान मंे भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हांेने बताया तकि प्रत्येक विद्यालय मंे सर्वश्रेष्ठ पत्र का चयन कर विद्यार्थी को पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित पत्र की प्रति रिटर्निंग आफिसर कार्यालय के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाना है। उन्हांेने इस आयोजन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध


                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के मददेनजर जिले मंे राजकीय एवं अर्द्व राजकीय कार्यालयांे मंे कार्यरत समस्त अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के अवकाश एवं जिला मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
                जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने इस संबंध में आदेश जारी कर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के निर्देशानुसार किसी कार्मिक का अवकाश स्वीकृत एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नही दी जाएगी। आदेश के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारी अधोहस्ताक्षरकर्ता से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद मुख्यालय छोड़ेगे। इसी तरह जिले मंे स्थित राजकीय एवं अर्द्व राजकीय कार्यालयांे मंे कार्यरत समस्त ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे के अवकाश अथवा मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियांे को अधिकृत किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रांे मंे आतिशबाजी अनुज्ञापत्र आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 18 तक


                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रांे मंे आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस तिथि के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रांे मंे आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सूचना केन्द्र मंे ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन स्थाई प्रदर्शन बूथ का शुभारंभ


स्वीप आइकन मोतीखान ने मतदान के जरिए प्रदर्शन बूथ की शुरूआत की

                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक लोगांे को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे गुरूवार को स्वीप आइकन मोतीखान ने मतदान के जरिए प्रदर्शन बूथ की शुरूआत की। इसके उपरांत स्वीप आइकन मोतीखान ने जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते से मिलकर भावी कार्य योजना के बारे मंे जानकारी दी।
                जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे स्थाई ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन के प्रदर्शन का स्थाई बूथ स्थापित किया गया है। यहां पर कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट तथा वीवीपेट मशीन के जीवंत प्रदर्शन के साथ आम नागरिक वोट दे सकते है। इसके अलावा दिए गए अपने वोट की वीवीपेट मशीन पर जांच भी कर सकेंगे। इस दौरान स्वीप आइकन मोतीखान के अलावा उपस्थित नागरिकों ने मतदान करके वीवीपेट मशीन पर डमी उम्मीदवार जिसे वोट किया,उसकी सूचना देखी। इस दौरान स्वीप आइकन मोती खान ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि हम बेहतर, परिपक्व और सफल लोकतंत्र वाले देश के रहवासी हैं। उन्हांेने कहा कि मतदाताओं के निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर मतदान करने से ही लोकतंत्र सफल होगा। उन्हांेने लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की। इस दौरान मास्टर टेªनर प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने ईवीएम एवं वीपीपेट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, अर्जुन कुमार सांझीरा, कैलाश जोशी समेत विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। इधर, जिला स्वीप आइकन मोतीखान ने जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते से मिलकर मतदाता जागरूकता संबंधित आगामी कार्य योजना के बारे मंे बताया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इंडियन आइकन फेम कलाकार मोतीखान की स्वीप आइकन नई भूमिका के साथ एक नए रंग मंे नजर आएंगे। उन्हांेने बताया कि दशहरा के मुख्य समारोह के दौरान स्वीप सोंग लांच किया जाएगा। इस दौरान मोतीखान स्वयं उपस्थित जन समूह को मतदाता जागरूकता को लेकर अपनी लाइव परफोर्मेन्स देंगे।





उम्मीदवारांे के खर्चो की होगी सख्त मोनेटरिंग : नकाते


निगरानी टीमंे रखेगी सभाआंे एवं राजनीतिक गतिविधियांे पर कड़ी नजर

                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से चुनाव सामग्री, प्रचार प्रसार समेत विभिन्न प्रकार के खर्चो की सख्त मॉनिटिरिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिस बल समेत फ्लाइंग स्कवायर्ड, स्टेटिटिक्स सर्विलांस टीमें, वीडियो सर्विलांस टीमे और एकाउंटिंग टीमों को तैनात किया गया है। जो सभाओं और राजनीतिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स एवं प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापनों पर व्यय को डीआईपीआर एवं डीएवीपी की अनुमोदित दरों के आधार पर जोड़ा जाएगा। नगरीय निकायों के क्षेत्र में निजी एवं व्यावसायिक भवनों तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लगने वाली प्रचार सामग्री, चल वाहन एवं मोबाइल विज्ञापन वाहन आदि के लिए नगर परिषद की ओर से निर्धारित दर के आधार पर खर्च तय किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों, चाय, नाश्ता, भोजन, झण्डे, बैनर, पोस्टर, कट आउट, टेन्ट का सामान, साउण्ड सिस्टम तथा कार्यालय का किराया आदि पर व्यय के लिए दर तय की गई है।
सोशल मीडिया पर भी खर्च का होगा आंकलन : सोशल मीडिया पर एसएमएस, वाट्सएप, वॉयस कॉल मैसेज समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू-ट्यूब, ब्लॉगिंग आदि पर प्रचार के व्यय को भी प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाएगा।

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

आदर्श आचार संहिता की पालना हेतु मीडिया कर्मियों व प्रिन्टिंग प्रेस धारको की मीटिंग गुरूवार को


          बाड़मेर ] 10 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बाड़मेर - 135 में आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में चर्चा हेतु रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बाडमेर (एस.डी.एम.) नीरज मिश्र की अध्यक्षता में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियों तथा प्रिन्टिंग प्रेस धारकों की बैठक 11 अक्टूबर को उनके कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
          रिटर्निग ऑफिसर (एस.डी.एम.) मिश्र ने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रातः 11-30 बजे प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियों तथा दोपहर 12-30 बजे प्रिन्टिंग प्रेस धारकों की बैठक आयोजित की जाएगी।


जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित


          बाड़मेर, 10 अक्टूबर। गुरूवार 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक तथा जन सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
          अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं सदस्य सचिव जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति राकेश कुमार ने बताया कि गुरूवार 11 अक्टूबर को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होने वाली जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक तथा जन सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।


मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018

कवि सम्मेलन स्थगित

बाड़मेर, 09 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर बेटी बचाओ, बेटी पढाओ थीम पर 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाला कवि सम्मेलन अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने दी।

संपतियांे के विरूपण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी


लिखित स्वीकृति के लिए संबंधित रिटर्निग अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा

                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने विधानसभा आम चुनाव के दौरान संपत्तियों के विरूपण की रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों-कार्यकर्ताओं की ओर से निर्वाचन एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित पोस्टर, कट आउट, नारे, प्रतीक चिह्नों एवं चित्रों का अंकन कर सार्वजनिक, सरकारी एवं गैर-सरकारी सम्पत्तियों, भवनों को भद्दा एवं खराब करना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में माना जाएगा। उन्हांेने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी ध्वज दण्ड, ध्वज टांगने, सूचनाएं चिपकाने, नारे लिखने, टांगने या लगाने आदि के लिए निर्धारित स्थान के अतिरिक्त सार्वजनिक, सरकारी, गैर सरकारी, निजी भूमि-भवनों एवं सम्पत्तियों का उपयोग नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी पोस्टर, बैनर, कट आउट, नारे इत्यादि केवल स्थानीय निकाय की ओर से नियत एवं उपलब्ध कराने गये स्थानों पर निर्धारित दर का भुगतान कर स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही प्रदर्शित कर सकेंगे। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को बराबर अवसर देने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा सरकारी भवनों पर किसी भी राजनीतिक दल एवं उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार से चुनाव प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नहीं करने देने के लिए पाबंद किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि महत्वपूर्ण चौराहों, राजकीय वाहनांे, मील के पत्थरों, रेलवे क्रोसिंग के नोटिस बोर्ड, रेलवे प्लेटफॉर्म के नाम पट्ट, बस टर्मिनलों पर मार्ग निर्देश दिखाने वाले साइन बोर्ड अथवा अन्य नोटिस-साइन बोर्ड सार्वजनिक सम्पत्तियों की श्रेणी में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य समस्त जन उपयोगी सुविधाएं एवं संपतियां इसमें शामिल मानी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सार्वजनिक-राजकीय सम्पत्तियों पर किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री लगाना निषेध रहेगा। संबंधित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत की ओर से इसके लिए नियत स्थानों पर ही सक्षम स्वीकृति लेकर सामग्री प्रदर्शित की जा सकेगी। निजी सम्पत्ति मालिक की लिखित अनुमति लेकर ही अस्थायी एवं आसानी से उतारे जा सकने वाली प्रचार सामग्री प्रदर्शित की जा सकेगी। लिखित स्वीकृति के लिए संबंधित रिटर्निग अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अधिकारियांे को कोई भी लिखित स्वीकृति देने से पूर्व चुनाव आयोग के आदेश-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक 11 को


                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी की अध्यक्षता मंे रखी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मंे होने वाली इस बैठक के दौरान पीसीपीएनडीटी से जुडे़ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ग्रामीणांे को देंगे ईवीएम एवं वीपीपेट से मतदान की जानकारी


                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताआंे मंे जागरूकता पैदा करने के लिए मोबाइल वैन के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं बडे़ गांवांे मंे ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी दी जा रही है।
                रामसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी अर्जुनसिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर को ग्राम पंचायत देरासर, इन्द्रोई, सियाणी, हाथमा, खारा राठौड़ान, गंगाला, खड़ीन, भाचभर, तामलियार, खारिया राठौड़ान, चाडी एवं सेतराउ तथा 12 अक्टूबर को चाडार मदरूप, पांधी का पार, सुराली, गरडिया, सज्जन का पार, भीडे का पार, पादरिया, अभे का पार, बूठिया, कंटल का पार, खारची, नोपाटिया एवं ग्राम पंचायत बबुगुलेरिया मंे ईवीएम एवं वीवीपेट के जरिए मतदान प्रक्रिया के बारे मंे मतदाताआंे को जानकारी दी जाएगी।

डीजल-पेट्रोल के कूपन बंटे तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त होगा


आचार संहिता की पालना सुनिश्चत करवाने को प्रभावी मोनेटरिंग के निर्देश

                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर कूपन के आधार पर डीजल-पेट्रोल भरवाते पाए जाने पर उसका लाइसेंस निरस्त होगा। इसके लिए संबंधित निगरानी दल प्रभावी मोनेटरिंग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे चुनाव तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान प्रकोष्ठ प्रभारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि प्रकोष्ठ प्रभारी विधानसभा चुनाव को लेकर उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे को गंभीरता से लेते हुए कार्य संपादित करें। उन्हांेने कहा कि टीम भावना के साथ परस्पर संवाद के जरिए बेहतरीन कार्य करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने इस दौरान प्रकोष्ठ प्रभारियांे से उनको आवंटित कार्य, अब तक की प्रगति एवं कार्य संपादित होने की तिथि, चुनाव संबंधित गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा को अवैध शराब की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा होटलों एवं ढ़ाबांे पर चुनाव के दौरान खाने के कूपन वितरण होने की स्थिति मंे जिला रसद अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक को नियमित रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम को अधिकाधिक मतदाताआंे तक ईवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। उन्हांेने प्रस्तावित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रमांे के संबंध मंे कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को दिव्यांग मतदाताआंे के शत-प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियांे को आवश्यक संसाधनांे के संबंध मंे सूचनाएं संकलित कर भिजवाने के लिए कहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए जाने वाले इंतजामांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने सिक्युरिटी मैनेजमेंट प्लान तथा कानून एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलूआंे के बारे मंे बताया। इस दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, नगर परिषद आयुक्त अनिल कुमार समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

पोलिटेक्निक महाविद्यालय मंे रिक्त प्रथम वर्ष की सीटों के आवेदन पत्र 20 तक जमा कराने के निर्देश


                बाड़मेर, 08 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय महाविद्यालय बाड़मेर मंे प्रथम वर्ष मंे रिक्त चल रही सीटांे पर इच्छुक अभ्यर्थी प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार अपने प्रवेश आवेदन पत्र डाउनलोड कर 300 रूपए के बैंक ड्राफ्ट अथवा नकद राशि के साथ जमा करा सकता है।
                प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि बैंक ड्राफ्ट संयोजक एवं प्रधानाचार्य, प्रथम वर्ष केन्द्रीय प्रवेश, राजकीय महाविद्यालय, जोधपुर के नाम से 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते है। उन्हांेने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 22 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेजांे एवं निर्धारित फीस 6850 रूपए लेकर संस्थान मंे उपस्थित हो।

प्रगतिरत एवं स्वीकृति के बावजूद प्रारंभ नहीं होने वाले कार्याें की सूची भिजवाएं


जिला कलक्टर ने आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 08 अक्टूबर। समस्त विभागीय अधिकारी आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाएं। मौजूदा समय मंे प्रगतिरत एवं स्वीकृति के बावजूद प्रारंभ नहीं होने वाले कार्याें की सूची भिजवाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सरकारी वेबसाइट पर मंत्रियांे एवं राजनीतिक दलांे से जुड़े प्रतिनिधियांे के फोटोग्राफ हटाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने होर्डिग्स, बैनर एवं पोस्टर हटाने के लिए कहा। उन्हांेने बकाया विभागीय कार्मिकांे की सूचना आनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बिना अनुमति सड़क तोड़ने के मामले मंे नगर परिषद के आयुक्त डिस्काम के अधिकारियांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, आयुक्त अनिल कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मतदान दिवस पर दिव्यांगों के लिए होगी विशेष यातायात व्यवस्था


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

                बाड़मेर, 08 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने दिव्यांगांे को चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर लाने और मतदान के बाद उन्हें वापस निवास पर छोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ताकि शत-प्रतिशत दिव्यांग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
                मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को विधानसभा आम चुनाव-2018 के दौरान विशेष योग्यजन एवं उनके सहायकों को मतदान दिवस पर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार मतदान दिवस के दिन विशेष योग्यजनों के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर यातायात के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए राजकीय वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी विशेष योग्यजनों को मतदान के लिए यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। इस कार्य के लिए प्रत्येक जिले में एक यातायात नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। निर्देशांे के मुताबिक मतदान केंद्र वार प्रत्येक विशेष योग्यजन मतदाता को चिन्हित कर लिया जाए तथा उसे उसके निवास से मतदान के लिए वाहन में ले जाया जाए और मतदान के बाद वापस उसके निवास पर छोड़ा जाए। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2018 को सुगम मतदान वर्ष घोषित किया गया है, ऐसे मंे निर्वाचन विभाग का प्रयास अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने का भी रहेगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...