बुधवार, 27 जून 2018

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी गुरूवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 27 जून। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राज्य मंत्री चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार को प्रातः 10 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां पर दोपहर 12 बजे जांगिड़ भवन मंे स्थानीय जन सुनवाई एवं स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर बालोतरा मंे रात्रि विश्राम करेंगे। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 29 जून से 1 जुलाई तक बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत दो जुलाई को बालोतरा मंे प्रातः 10 बजे स्थानीय नियमन कमेटी की बैठक मंे शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर 1 बजे बालोतरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अन्नपूर्णा दूध योजना के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंः नकाते


                बाड़मेर, 27 जून। आगामी दो जुलाई से प्रारंभ हो रही अन्नपूर्णा दुध योजना के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी योजना की प्रभावी मोनेटरिंग करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे अन्नपूर्णा दूध योजना संबंधित तैयारी बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अन्नपूर्णा दूध योजना के शुभारंभ के लिए दो जुलाई को वृहद स्तर पर समारोह आयोजित किए जाए। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे के साथ बच्चांे के अभिभावकांे को आमंत्रित किया जाए। जिला कलक्टर नकाते ने अन्नपूर्णा दूध योजना के क्रियान्वयन एवं नए शिक्षा सत्र के दौरान सभी सरकारी स्कूलों में योजना के शुभारंभ की तैयारियों के संबंध मंे विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणानुसार 2 जुलाई से राजकीय उच्च माध्यमिक ,माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक एवं मदरसों में अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ होगा। इसके तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियांे को 150 मिली एवं कक्षा 6 से 8 तक 200 मिली दूध पिलाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि सभी विद्यालयों में अन्नपूर्णा दूध योजना का संचालन शाला प्रबंधन समिति करेगी एवं समिति की ओर से ही पंजीकृत महिला दूध उत्पादक सहकारी समितियों से उच्च गुणवत्तायुक्त दूध विद्यार्थियों के लिए क्रय किया जाना है। प्रत्येक विद्यालय में तीन दिवस तक गर्म और ताजा दूध उपलब्ध करवाया जाना है। इसमंे शहरी क्षेत्र की स्कूलों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार एवं ग्रामीण स्कूलों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार या गुरूवार, शनिवार को प्रार्थना के तुरंत बाद वितरण किया जाना है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने अन्नपूर्णा दूध योजना का तत्परता से क्रियान्वयन करने एवं विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों एवं भौतिक विकास के लिए अपेक्षित सहयोग के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत बर्तन खरीदने के लिए राशि संबंधित विद्यालय की एसएमसी के बैंक खाते में जमा की गई है। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने पेंशन प्रकरणांे के बकाया सत्यापन, स्वीकृति के संबंध मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, उपखंड एवं विकास अधिकारियांे के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बाजरे की उन्नत खेती के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया


                बाड़मेर, 27 जून। बायफ, कृषि विश्व विद्यालय बीकानेर एवं केयर्न इंडिया की ओर बाजरा उत्पादन की उन्नत कृषि तकनीक से किसानांे को रूबरू कराने के लिए बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सीईसी सेंटर मंे आयोजित किया गया।
                इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी के डा.प्रदीप पगारिया एवं डा. पी.एस.शेखावत, डा.आर.एस.राठौड़ ने बाजरे की उन्नत खेती के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया। उन्हांेने कहा कि किसान जैविक खेती के जरिए लागत मंे कमी करके अधिक उत्पादन प्राप्त करने के साथ अपनी आय मंे बढ़ोतरी कर सकते है। उन्हांेने बाजरे का उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए। इस दौरान अनार के बगीचे तैयार करने की विधि बताने के साथ किसानांे को उन्नत कस्सी का वितरण किया गया। केयर्न इंडिया के भानूप्रतापसिंह ने किसानांे को उन्नत तकनीकी से खेती करके अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे मंे विस्तार से बताया। प्रशिक्षण मंे भाड़खा, बोथिया, काउखेड़ा, कोसरिया, छीतर का पार, बांडा तालर, आटी एवं उंडखा ग्राम पंचायत के 74 किसानांे ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बायफ डा.राघवेन्द्र दूबे ने किया। इससे पहले डा.पी.एस.शेखावत, डा.आर.एस.राठौड़, भानुप्रतापसिंह ने विधिवत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।





बारहवां सांख्यिकी दिवस 29 जून को


                बाड़मेर, 27 जून। प्रो. पी.सी.महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास क्षेत्र में दिए गए योगदान के उपलक्ष्य में उनके 125वें जन्म दिवस पर 29 जून को बारहवां सांख्यिकी दिवस समारोह प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
 आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, बाड़मेर के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ ने बताया कि सांख्यिकी विभाग की ओर से उक्त कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसमें जिले के सांख्यिकी विभाग के वर्तमान तथा सेवानिवृत कर्मचारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के आर्थिक एवं सांख्यिकी से संबंधित वर्तमान एवं पूर्व शिक्षाविद भाग लेंगे।

राजकीय महाविद्यालय सिवाना का नाम अब होगा वीर नारायण परमार राजकीय महाविद्यालय सिवाना


                बाड़मेर, 27 जून। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजकीय महाविद्यालय सिवाना का नामकरण  अब वीर नारायण परमार राजकीय महाविद्यालय सिवाना कर दिया।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर, 27 जून। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे गुरूवार को दोपहर 3 बजे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक् मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला औद्योगिक सलाहकर समिति की बैठक गुरूवार को


                बाडमेर, 27 जून। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 28 अप्रेल को सायं 5.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरव सेनानियांे के लिए धोरीमन्ना मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 27 जून। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए धोरीमन्ना पंचायत समिति भवन मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 27 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड की ग्राम पंचायत विशाला आगोर के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे बलाई ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाई, बायतू मंे सेवनियाला, सिणधरी मंे सिणधरी चौसीरा के अटल सेवा केन्द्र एवं सिणधरी चारणान के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय, धोरीमन्ना मंे पंचायत समिति के मीटिंग हाल, सेड़वा मंे बामड़ला एवं शेरपुरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बामड़ला, बालोतरा उपखंड मंे कालेवा एवं साजियाली रूपजी राजाबेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा।

मंगलवार, 26 जून 2018

जिला औद्योगिक सलाहकर समिति की बैठक 28 अप्रेल को


                बाडमेर, 26 जून। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 28 अप्रेल को सायं 5.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरव सेनानियांे के लिए धोरीमन्ना मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 26 जून। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए धोरीमन्ना पंचायत समिति भवन मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

परिवार कल्याण के तहत दंपति मोबिलाजेशन पखवाड़ा 27 जून से


                बाड़मेर, 26 जून। परिवार कल्याण के तहत योग्य दम्पतियों में सीमित परिवार एवं बच्चों में अन्तराल रखने के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाईजेशन पखवाड़ा एवं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके योग्य दम्पतियों में सीमित परिवार एवं बच्चों में अन्तराल रखने के लिए ‘‘एक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ’’ का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबिलाइजेशन पखवाड़े के दौरान योग्य दंपति सम्पर्क अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा एवं पहले एवं दूसरे बच्चे में तीन साल का अन्तर, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाओं, अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन, पुरूषों में परिवार नियोजन की सहभागिता एवं गर्भपात के बाद परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में जनजागृति पैदा करेगी। उन्हांेने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर परिवार विकास मेलों का आयोजन किया जाएगा। परिवार विकास मेलों के माध्यम से परिवार नियोजन का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 29 को


                बाड़मेर, 26 जून। मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 29 जून को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा। इस दौरान सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य मंे भी कार्यक्रम आयोजित होगा।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के प्रपत्र ईजी-1 प्रति वर्ष एवं ईजी-2 प्रतिमाह को भरने तथा उनको ई-ग्राम परियोजना के वेब पोर्टल पर आनलाइन डाटा फिडिंग करने के संबंध मंे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 28 को


                बाड़मेर, 26 जून। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे गुरूवार को दोपहर 3 बजे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक् मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

विभागीय लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 26 जून। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत जिन विभागांे को लक्ष्य आवंटित नहीं हुए है वे विगत वर्ष की अपेक्षा दस फीसदी अधिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी प्राप्ति सुनिश्चित करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान अब तक की विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि जिन विभागांे को इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य आवंटित कर दिए गए है वे इसकी सूचना आयोजना विभाग को भिजवाएं। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने जयपुर मंे प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे के समय महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग एवं जोधपुर डिस्काम की जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियांे को भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, छगनलाल खत्री, कार्यवाहक मुख्य आयोजना अधिकारी नखताराम ईशराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकांे से आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 26 जून। बालोतरा न्याय क्षेत्र के न्यायालयांे मंे 95 सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियांे की सेवाएं लेने के लिए 2 जुलाई तक आमंत्रित किए गए है।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि समेकित पारिश्रमिक पर पुर्ननियुक्ति के आधार पर 31 मार्च 2019 तक अथवा रिक्त पदांे के नियमानुसार भरने या कर्मचारी के 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक जो भी पहले हो, की कालावधि के लिए सेवाएं ली जानी है। आवेदक सेवानिवृति आदेश की प्रति, अंतिम भुगतान प्रमाण पत्र एलपीसी की प्रति, पीपीओ की प्रति एवं विभागाध्यक्ष की ओर से जारी प्रमाण पत्र के साथ जिला एवं सेशन न्यायाधीश कार्यालय मंे आवेदन जमा करा सकता है।

बुधवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 26 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत भादरेश, शिव में बालासर, बायतू मंे केसूम्बला भाटियान, रामसर में गरडिया, गुड़ामालानी में गांधव कला, सिवाना मंे मोकलसर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र एवं जेठन्तरी के ग्राम पंचायत भवन, सेड़वा उपखड़ मंे सालारिया एवं पूंजासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सालारिया, बालोतरा मंे आसोतरा एवं सराणा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का चिन्हिकरण करने के निर्देश


                बाड़मेर, 26 जून। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के चिन्हीकरण की कार्यवाही के लिए संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर्स एवं जिला रसद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। 
                खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की शासन सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा की ओर से जारी किए गए निर्देशांे के अनुसार जिले का प्रभारी जिला रसद अधिकारी एवं संबंधित प्रबंधक, नागारिक आपूर्ति सहायक प्रभारी होंगे। चयनित प्रतिभागियों को चिन्हीकरण करने, आमुखीकरण की कार्यवाही आवश्यक रूप से पूरी करते हुए चिन्हित लाभार्थियों की सूची खाद्य विभाग को आवश्यक रूप से भिजवाने के निर्देश दिए गए है। निर्देशांे के अनुसार लाभार्थियों से संपर्क करके व्यवस्थित रूप से उन्हें मुख्यालय पर लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं योजनाबद्ध तरीके से की जाए। चयनित प्रतिभागियों को देय अन्य सुविधाएं गेहूं, चीनी, केरोसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ चयनित लाभार्थियों के विडियो क्लीप तैयार कर खाद्य विभाग को भिजवाने के लिए कहा गया है। निर्देशांे के मुताबिक लाभार्थियों का चयन करते समय अभियान में लाभान्वित परिवारों को उपयुक्त प्राथमिकता दी जाए तथा संभाग के सहभागियों के चयन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा समस्त वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दी जाए। श्रीमती सिन्हा ने जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लाभार्थियों के चयन के दौरान यह भी ध्यान रखें कि लाभार्थी न केवल कनेक्शनधारी हों बल्कि कनेक्शन का सक्रिय उपयोग कर रहा हो। लाभार्थियों की ओर से कनेक्शन तिथि से अब तक रिफिल करवाए गए सिलेण्डर्स की संख्या का भी ध्यान रखा जाए। शासन सचिव के मुताबिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन्स ग्राम स्वराज अभियान प्रथम एवं द्वितीय में प्राथमिकता से रिलीज किए गए हैं तथा न्याय आपके द्वार अभियान में भी कनेक्शन्स दिए गए हैं। सहभागियों के चयन के दौरान जिले में तेल कम्पनियों के जिला नोडल अधिकारी का सहयोग भी लिया जाए, ताकि वास्तविक उपयोगकर्ता लाभार्थियों के चयन में सुविधा हो।

बीएसएफ के जवानांे ने साइकिल रैली से दिया नशा मुक्ति का संदेश


                बाड़मेर, 26 जून। सीमा सुरक्षा बल की 115 वाहिनी की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नशा एवं मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर आमजन को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इसके अलावा वाहिनी परिसर मंे आयोजित कार्यक्रमांे के जरिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
                सीमा सुरक्षा बल 115 वाहिनी मुख्यालय नेहरू नगर की ओर से मंगलवार प्रातः 6 बजे से द्वितीय कमान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व मंे साइकिल रैली निकाली गई। इसमंे द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, उप समादेष्टा आर.के.शर्मा, पुष्पेन्द्र गंगवार समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विठठल कवड़े ने जवानांे को नशे से दूर रहने की बात कही। उन्हांेने नशा मुक्ति तथा इसके फायदांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।





सोमवार, 25 जून 2018

सुरक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक 28 को


                बाड़मेर, 25 जून। बाड़मेर जिले मंे महत्वपूर्ण क्षेत्रांे मंे इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनेजिम स्थापित करने एवं सुरक्षा तथा समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 28 जून को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय समिति की बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...