सोमवार, 14 मई 2018

मतदाता सूचियांे का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 15 मई से


       बाड़मेर, 14 मई। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का दूसरी मर्तबा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाना है। इसके तहत 15 मई से बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करके मतदाता सूचियांे का सत्यापन करेंगे।
       निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इसके तहत आगामी 20 जून तक संबंधित बीएलओ की ओर से घर-घर सर्वे कर मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य किया जाना हैै। इस दौरान 1 जनवरी 2018 के अनुसार मतदाता सूची मे जुडने से शेष रहे मतदाता एवं 1 जनवरी 2019 के अनुसार जुडने वाले संभावित मतदाता, दोहरे नामांकन वाले, मृत मतदाता एवं स्थानान्तरित मतदाताआंे के संबंध मंे सूचनाएं एकत्रित करके मतदाता सूचियांे मंे संशोधन किया जाएगा।

मंगलवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


       बाड़मेर, 14 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 14 मई को बाड़मेर उपखंड मंे ग्राम पंचायत मारूड़ी के लिए अटल सेवा केन्द्र मारूड़ी, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत सूंदरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सूंदरा, चौहटन उपखंड मंे सणाउ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सणाउ, सेड़वा उपखंड मंे ग्राम पंचायत चिचड़ासर के लिए अटल सेवा केन्द्र चिचड़ासर, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत उड़ासर के लिए अटल सेवा केन्द्र उड़ासर एवं भालीखाल के लिए राउमावि भालीखाल मंे राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि बायतू उपखंड मंे खीपसर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र खींपसर, बालोतरा उपखंड मंे कनाना ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र एवं बिठूजा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मंे सारणो का तला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

गौरव पथ का कार्य 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश


जिला कलक्टर ने की बिजली, पानी व्यवस्थाआंे की समीक्षा

       बाड़मेर, 14 मई। गौरव पथ का कार्य 30 मई तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिया जाए। गौरव पथ के दोनांे तरफ पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण करवाया जाए। सरकारी कार्यालयांे मंे अनुपयोगी सामान की प्राथमिकता से निलामी करवाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकांे मंे टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाएं। साथ ही खोदे गए टयूबवैलांे को कमींशड करवाया जाए। ताकि संबंधित इलाकांे मंे जलापूर्ति हो सके। उन्हांेने अवैध जल कनेक्शनांे को हटाने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे की विभागीय अधिकारी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निस्तारण करें। उन्हांेने केयर्न इंडिया के आरओ प्लांट के संचालन संबंधित एमआईएस रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि जिले मंे 33 केवी के 15 जीएसएस स्वीकृत हुए है। इनका निर्माण शुरू करवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को बारिश से पहले मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को सीवरेज कनेक्शन के कार्य की गति बढाने एवं सड़क निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी ने बजट घोषणा के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे 15 किमी सड़क निर्माण के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इसके लिए निविदा प्रक्रियाधीन है। इस दौरान सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार जानकारी दी। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, डिस्काम के अधिशाषी अभियंता डी.आर.चौधरी, रूडिप के कनिष्ठ अभियंता सुनील बिश्नोई, नगर परिषद के एम.ए.खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 16 को


       बाड़मेर, 14 मई। निदेशालय नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे नागरिक सुरक्षा सदस्यांे को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दुर्घटनाआंे, आपदाआंे के बचाव कार्य के लिए वाहन चालक, तैराक, गोताखोर, बिल्डर, कंप्यूटर आपरेटर एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकांे को चिन्हित किया जाना है।
       नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उक्त प्रयोजनार्थ आनरोल स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 16 मई को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नागरिक सुरक्षा कार्यालय बाड़मेर मंे रखी गई है।

पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन लेने के लिए शिविर 31 मई एवं 1 जून को


       बाड़मेर, 14 मई। शासन उप सचिव गृह विभाग के निर्देशानुसार पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन पत्रों को संकलित करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे शिविर आयोजित होगा।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस शिविर के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नगर परिषद के आयुक्त, तहसीलदार बाड़मेर, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीआई एवं विदेशी पंजीयन अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को निर्धारित कार्य संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें : सदानंद महाराज


सफाई कर्मचारियांे का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश

       बाड़मेर, 14 मई। सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें। उनको केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाया जाएं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
       राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे को संवेदनशीलता से सुनने के साथ समाधान करने के हर संभव प्रयास अपनी ओर से करें। उन्होंने कहा कि सफाई ठेका जारी करने से पहले यह संस्थाओं को जानकारी होनी चाहिए कि उक्त ठेकेदार श्रम विभाग में पंजीकृत है या नहीं। ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश एवं निर्धारित कार्य घंटों के अनुसार ही कार्य लें। सदानंद महाराज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। आयोग के सदस्य सदानंद महाराज ने कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। आयोग की ओर से सफाई कर्मचारियों की समाधान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों के समक्ष कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्हांेने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता उपकरण मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने सफाई कर्मचारियांे के लिए वार्ड वार चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लंबित नियुक्ति प्रकरणांे को निस्तारित करने के लिए कहा। उन्हांेने विभागवार जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
       इससे पहले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज को सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याआंे से अवगत कराया। इस पर उन्हांेने सफाई कर्मचारियांे की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति वर्ग के साथ सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने सफाई कर्मचारियांे को किसी भी कार्यालय का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि अगर इनकी समस्याआंे का समाधान प्राथमिकता से होगा तो उनमंे ऊर्जा के नवसंचार के साथ बेहतरीन ढ़ग से कार्य करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने आभार जताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 11 मई 2018

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रविवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 11 मई। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज बाड़मेर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज रविवार को प्रातः 11 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां दोपहर 12 बजे नगर परिषद के आयुक्त एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे की बैठक लेने के साथ विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे से रूबरू हांेगे। इसके उपरांत दोपहर 4 बजे बालोतरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के उपरांत सोमवार को प्रातः 10 बजे सफाई कर्मचारियांे के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे के संबंध मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 11 मई। फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत युवा मतदाताओं एवं अन्य पात्र व्यक्तियों के मतदाता सूची में नाम पंजीकरण, स्थानांतरित, डिलीशन, मतदान सूचियांे के अपडेशन का कार्य किया जाएगा।
                अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 मई से पूर्व प्रचार-प्रसार,प्रशिक्षण सामग्री और बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत 15 मई से 20 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून से 20 जुलाई तक मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एवं सुव्यवस्थीकरण करेंगे। इसी तरह 21 से 30 जुलाई तक पूरक मतदाता सूची की तैयारी, एकीकरण और प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी, 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 21 अगस्त तक मतदाताओं के एतराज लेने के साथ 20 सितंबर को इनका निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को किया जाएगा।

शनिवार को तीन ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 11 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को तीन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत शहदाद का पार के लिए अटल सेवा केन्द्र शहदाद का पार, सिवाना उपखंड मंे कुंडल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कुंडल, बेरानाडी ग्राम पंचायत के लिए राउमावि बेरानाडी मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे मंे राजस्थान काश्तकार अधिनियम के तहत दायर मुकदमों के अन्तर्गत लम्बित अपीलों, राजस्व वादों, विभाजन, गैर खातेदारी से खातेदारी राजस्व अभिलेखों में लिपिकीय त्रुटियों का शुद्धिकरण, नए राजस्व ग्रामों के लिए नॉर्म्स के अनुसार प्रस्ताव तैयार करना, ग्राम पंचायत की राजस्व सम्बन्धी शिकायतों का चिन्हीकरण एवं निस्तारण संबंधित कार्य निष्पादित किए जाएंगे। इस दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं


मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए की राजस्व लोक अदालत अभियान की समीक्षा

                बाड़मेर, 11 मई। सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। राजस्व लोक अदालत अभियान ऐसा अनूठा अभियान है, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगांे को राहत पहुंचाई जा सकती है। मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने शुक्रवार को शासन सचिवालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए न्याय आपके द्वार अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर्स से कही।
                मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान जिला कलक्टर्स पूर्ण समर्पण के साथ युद्ध स्तर से काम करें। जिला कलक्टर्स संबंधित जिलांे मंे इस अभियान का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, शिविरांे में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, सरपंच, पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्हांेने अभियान की पूर्व तैयारी करने और अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव गुप्ता ने संभागीय आयुक्तांे और जिला कलेक्टरों से सीधे संवाद कर अभियान से जुड़ी तैयारियों और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कम प्रगति वाले जिलों को ज्यादा से ज्यादा केसेज सुलझाने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर प्रदर्शन वाले जिला कलेक्टरों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अभियान से पहले भी क्षेत्रों में दौरे करके उनकी समस्याओं को जानने और सुलझाने की प्रक्रिया भी शुरू करें। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा लोगों के काम इन अभियानों में होंगे, उतनी ही आम जनता को राहत मिलेगी। इस दौरान राजस्व, कृषि एवं पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जनजातीय क्षेत्र विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, ऊर्जा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, योजना, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं रोजगार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिवों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव को अवगत करवाया और संबंधित विभागों से जुड़ी जिला कलेक्टरों की समस्याओं को भी समझा। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बाड़मेर मंे राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान निष्पादित किए गए कार्याें की जानकारी दी।

गुरुवार, 10 मई 2018

जन सुनवाई मंे हुआ आमजन की समस्याआंे का समाधान


                बाड़मेर, 10 मई। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई एवं पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान कई समस्याआंे का मौके पर समाधान किया गया।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न स्थानांे से आए ग्रामीणांे ने पानी, बिजली, रोजगार, सड़क बनवाने, अतिक्रमण हटाने, बकाया मजदूरी दिलवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इस दौरान कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी.बिश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को प्राथमिकता से समस्याआंे का समाधान करवाकर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान कई प्रकरणांे का मौके पर समाधान किया गया। वहीं अन्य मामलांे मंे आगामी कुछ दिनों मंे प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कई मामलांे मंे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान गुरूवार को आमजन की ओर से 150 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान जन सुनवाई एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज हुए लंबित प्रकरणांे मंे भी प्रभावी कार्रवाई कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





शुक्रवार को 11 पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 10 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 11 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर उपखंड मंे 11 मई को कवास ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कवास, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत धारवीखुर्द के लिए अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे ईशरोल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे चिचड़ासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ,रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सुराली के लिए राउप्रावि परिसर सुराली, धोरीमन्ना उपखंड मंे राणासर कला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बायतू चिमनजी, पचपदरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत कीटनोद के लिए अटल सेवा केन्द्र, जानियाला ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत जानियाना, सिवाना उपखंड मंे पादरड़ी कला ग्राम पंचायत, राखी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र राखी मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा।

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 10 मई। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार एवं शनिवार को बालोतरा मंे जन समस्याएं सुनने के साथ स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत चौधरी रविवार को पचपदरा मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित कक्षांे का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

महिलाआंे का सपना हुआ साकार, मिली धूएं से मुक्ति


मूढ़ांे की ढाणी मंे राजस्व लोक अदालत के दौरान 10 महिलाआंे को बांटे गैस कनेक्शन

                बाड़मेर, 10 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को मूढ़ो की ढाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर दस ग्रामीण महिलाआंे के लिए वरदान साबित हुआ। इस दौरान दस महिलाआंे को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए।
                शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, विकास अधिकारी रामलाल जैन, प्रवर्तन निरीक्षक जीयाराम, सरपंच झीमोदेवी एवं थार गैस एजेंसी के प्रतिनिधि ओमसिंह ने कमलादेवी, गीतादेवी, रामूदेवी, मिलाई, अमकूदेवी, झमरूदेवी, फिरदोश बानू, सायरो देवी, लीला देवी एवं गोमी देवी को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान लाभार्थी मिलाई ने बताया कि वह पहले भी गैस कनेक्शन लेना चाहती थी, लेकिन इसकी अधिक कीमत होने के कारण नहीं ले पाई। अब सरकार ने उसको निःशुल्क कनेक्शन उपलब्ध करा दिया, उसका सपना साकार हो गया। कमलादेवी ने कहा कि अब उसे धूएं से मुक्ति मिलेगी। वह करीब 30 साल से चूल्हे पर लकड़ी से खाना बना रही थी, इससे उसकी धूएं मंे आंखें खराब होने के साथ श्वास संबंधित बीमारी का खतरा बना रहता था। अब गैस पर खाना बनाने मंे सहुलियत होने के साथ स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान थार गैस एजेंसी के प्रतिनिधि ओमसिंह ने गैस उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे मंे बताया। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने ग्रामीणांे को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करते हुए गैस उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान 7 उज्ज्वला लाभार्थियांे के आवेदन पत्र लिये गए, जिनको केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे।





बुधवार, 9 मई 2018

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को


            बाड़मेर, 09 मई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
            मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

गौरव सेनानियांे के लिए गडरारोड़ मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


            बाड़मेर, 09 मई। शिव एवं रामसर के गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए गुरूवार को गडरारोड़ पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
            जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


            बाड़मेर, 09 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
            निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर उपखंड मंे 10 मई को मूढो की ढाणी ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे खलीफा की बावड़ी ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे सोडियार ग्राम पंचायत के लिए राउमावि सोडियार, सेड़वा उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र कितनोरिया, गुड़ामालानी उपखंड मंे बांड ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत शहर, बालोतरा उपखंड मंे कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोरना के लिए अटल सेवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत रोडवा कला, सिवाना उपखंड मंे मवड़ी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र एवं सिलोर ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा।

मंगलवार, 8 मई 2018

सूखे के संबंध में जारी अधिसूचना की अवधि 2 माह बढ़ाई


                बाड़मेर, 08 मई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर सूखाग्रस्त गांवों के संबंध में पूर्व में जारी की गई अधिसूचना की अवधि को सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई 2018 तक बढ़ा दिया है। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव हेमन्त कुमार गेरा के मुताबिक 16 नवंबर 2017 को जारी अधिसूचना 6 माह की अवधि तक प्रभावी थी, जिसे 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

गौरव सेनानियांे के लिए गडरारोड़ मंे समस्या समाधान शिविर 10 मई को


                बाड़मेर, 08 मई। शिव एवं रामसर के गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 10 मई को गडरारोड़ पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 08 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे मंे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए गए है।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान  राजस्थान एवं राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आवेदन पत्र तैयार कर स्वीकृति जारी करना, अन्तरजातीय विवाह योजना, अनुप्रति योजना, बी. पी. एल. परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के लिए सहयोग एवं उपहार योजना, विधवा की पुत्रियों के विवाह पर आर्थिक सहायता के आवेदन-पत्र तैयार करने, पालनहार योजना अनाथ, विधवा के पुत्र, कुष्ट रोग, एड्स पीड़ित, दिव्यांग परिवार के बच्चें, परित्यक्ता महिला के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चांे के आवेदन आनलाइन करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार के आवेदन-पत्र, सुखद योजना, दिव्यांग की शादी पर अनुदान के आवेदन पत्र तैयार कर न्याय आपके द्वार शिविरांे मंे विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के पास जमा कराए जा सकते है। उन्हांेने बताया कि दिव्यांगों के लिए अंग उपकरण-ट्राईसाइकिल, व्हील चैयर, वैशाखी, श्रवण यन्त्र के लिए आवेदन-पत्र तैयार कर शिविर में जमा करवाएं। इसके अलावा अंग उपकरण आवश्यकता वाले दिव्यांग अपना आवेदन-पत्र राजकीय अम्बेडकर छात्रावास चौहटन, गूंगा, रामसर एवं सिणधरी में भी अपने मोबाइल नंबर की सूचना के साथ जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड अपना फोटो विकलांगता दर्शाता हुए लगाना होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...