बुधवार, 21 मार्च 2018

तेनजिंग नेशनल एडवेन्चर अवार्ड के लिए प्रस्ताव आमंत्रित


                बाड़मेर, 21 मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय केन्द्र सरकार की ओर से तेनजिंग नेशनल एडवेन्चर अवार्ड-2017 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय केन्द्र सरकार की ओर से हर वर्ष की भांति तेनजिंग नार्गे नेशनल एडवेन्चर अवार्ड-2017 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार भूमि, समुद्र और वायु क्षेत्र में रोमांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता हैं। इस पुरस्कार में 5 लाख रूपए की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता हैं। उन्होंने जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों एवं नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक को निर्देश दिए हैं कि वे इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्ति के प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित करें।

गांधी शान्ति पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित


                बाड़मेर, 21 मार्चं। संस्कृति मंत्रालय केन्द्र सरकार की ओर से गांधी शांति पुरस्कार के लिए योग्य व्यक्तियांे एवं संस्थाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से गांधी शांति पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार में 1 करोड़ की धनराशि, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता हैं। उन्होंने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गांधी शांति पुरस्कार के संबंध में अपने कार्यक्षेत्र में योग्य व्यक्ति एवं संस्थाओं के प्रस्ताव मय अभिशंषा सहित शीघ्र ही भिजवाना सुनिश्चित करें।

राज्य बीमा पॉलिसी के लिए घोषणा पत्र ऑनलाइन सबमिट करना होगा


                बाड़मेर, 21 मार्च। मार्च माह से राज्य बीमा पॉलिसी एवं फरदर के लिए घोषणा पत्रा एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि विभागीय योजनाओं के लेखों एवं कार्य प्रक्रियाओं को कम्प्यूटरीकृत करने के उद्देश्य से एसआईपीएफ पोर्टल विकसित किया जाकर राज्य बीमा एवं जीपीएफ संबंधित कार्य ऑनलाइन सम्पादित किये जा रहे हैं। माह मार्च 2018 में जिन राज्य कर्मचारियों की प्रथम कटौती या अधिक कटौती होनी हैं उन्हें घोषणा पत्रा एसआईपीएफ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सबमिट करना होगा तथा 1 अप्रेल, 2018 को जिन कर्मचारियों की बीमा पॉलिसी जारी की जानी हैं उन सभी पात्र राज्य कर्मचारियों को उनके स्वयं के लॉगिन आईडी से पोर्टल पर एसआई-ट्रांजेक्शन-फर्स्ट डिक्लेरेशन पर प्रथम घोषणा पत्रा का फॉर्म सबमिट करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। ऐसे कर्मचारी जिनकी ओर से 1 अप्रैल, 2018 को अधिक कटौती करवाई जानी हैं वे अपना अधिक कटौती घोषणा पत्र संबंधित फॉर्म उपलब्ध स्क्रीन फरदर डिक्लेरेशन के जरिए सबमिट करवा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि संबंधित कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से मार्च, 2018 में अपना फर्स्ट डिक्लेरेशन या फरदर डिक्लेरेशन फॉर्म पोर्टल पर सबमिट कर उसका प्रिन्ट प्राप्त कर प्रिन्ट प्रति पर स्वयं एवं आहरण एवं वितरण अधिकारी के हस्ताक्षर करवाकर वेतन बिल के साथ संलग्न करेंगे। साथ ही एसआईपीएफ पोर्टल पर डीडीओ को सबमिट करेंगे, जिसके पश्चात् संबंधित डीडीओ इन घोषणा पत्रों को एसआईपीएफ कार्यालय को फॉरवर्ड करेंगे। साथ ही कर्मचारी को प्रिन्ट हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर सहित फॉर्म एसआईपीएफ जिला कार्यालय को भिजवाना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राज्य बीमा योजना की नई प्रीमियम स्लेब दर 30 अक्टूबर, 2017 को घोषणा की गई हैं, जिसके अनुसार अधिक जोखिम के लिए सामान्य दर पर कटौती होने पर घोषणा पत्र भरने की आवश्यकता नहीं हैं किन्तु सामान्य दर से एक या दो स्लेब आगे की कटौती कराने पर घोषणा पत्र आवश्यक हैं।

मंगलवार, 20 मार्च 2018

विशेष अभियान में जलदाय विभाग ने वसूले 6 लाख


            बाड़मेर, 20 मार्च। जलदाय विभाग की ओर से बकाया राशि वसूली हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के चलते मार्च माह में 368 लोगों से 6,00,620 बकाया राशि वसूली की गई है एवं अभी तक कुल 91 लोगों के जल संबंध बकाया राशि जमा नहीं करने व अवैध कनेक्शन पाए जाने पर काटे गए।
            नगर खंड के अधिशाषी अभियंता श्री लिच्छूराम चौधरी ने बताया कि, 1000 रूपये से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ता बिल प्राप्त नहीं होने पर लक्ष्मीनगर नगर उपखंड कार्यालय से डुप्लीकेट बिल प्राप्त कर  बकाया राशि नजदीकी ई-मित्र कॉउंटर, कियोस्क पर जमा कर विभाग द्वारा दी जानेवाली छूट का लाभ लेते हुए तुरंत बकाया राशि जमा करावें।अन्यथा ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं के जल सम्बन्ध विच्छेद करने से उन्हें सन्निकट ग्रीष्म ऋतु में जलापूर्ति से वंचित रहना पड़ेगा एवं विभाग द्वारा निर्धारित राशि व रोड कटिंग चार्जेज जमा कराने पर ही रिकनेक्शन किया जा सकेगा जिसके लिए दोषी उपभोक्ता स्वयं जिम्मेवार रहेगा।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं किसान मेला 24 को


                बाड़मेर, 20 मार्च। आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र दांता मंे 24 मार्च को प्रातः 10 से किया जाएगा।
                उप निदेशक कृषि विस्तार ने बताया कि इस मेले मंे कृषकांे के आने-जाने, बस, रेल का वास्तविक किराए का भुगतान किया जाएगा। भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कार्यालय की ओर से की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित सहायक कृषि अधिकारियांे को आत्मा योजनान्तर्गत पुरस्कृत किसानांे, कृषक मित्रांे, लघु एवं सीमांत, अजा, अजजा एवं महिला काश्तकारांे को भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

राजस्थान दिवस समारोह के तहत होंगे विभिन्न आयोजन


                बाड़मेर, 20 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के तहत बाड़मेर जिले मंे 24 से 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसमंे अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत 24 मार्च को प्रातः 7 बजे भगवान महावीर टाउन हाल से बाइकर्स रैली प्रारंभ होगी। जो बाड़मेर से किराडू, रेडाणा, मुनाबाव एवं चौहटन जाएगी। इसी तरह 25 मार्च को प्रातः 7 बजे आदर्श स्टेडियम मंे जिला प्रशासन एवं मीडियाकर्मियांे के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच होगा। उन्हांेने बताया कि 26 से 30 मार्च के मध्य सूचना केन्द्र मंे राजस्थान की विकास यात्रा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विकास प्रदर्शनी का 26 मार्च को प्रातः 11 बजे शुभारंभ होगा। इसी दिन प्रातः 10.30 बजे भगवान महावीर टाउन हाल मंे शास्त्रीय नृत्य एवं महिलाआंे के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजस्थान दिवस मैराथन दौड़ का आयोजन 27 मार्च को प्रातः 6 बजे से गडरा सर्किल से रामसर रोड़ पर होगा। उनके मुताबिक 28 मार्च को सांय 7 बजे से सफेद आकड़ा महादेव मंदिर, महाबार रोड़ मंे भक्ति संगीत कार्यक्रम, 29 मार्च को सांय 7 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़, बाड़मेर मंेे कव्वाली कार्यक्रम होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि 30 मार्च को सांय 7 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ बाड़मेर मंे परंपरागत लोग गीत एवं लोक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। उन्हांेने आमजन से अधिकाधिक तादाद मंे राजस्थान दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे शामिल होने का अनुरोध किया है।

बिलों के ऑन लाइन भुगतान की बेहतर सेवाओं के लिए पेटीएम अधिकृत


                बाड़मेर, 20 मार्च। जोधपुर डिस्कॉम ने अपने उपभोक्ता को विद्युत बिलों के भुगतान के संबंध में बेहतर सेवाऐं प्रदान करने के लिए विद्युत बिलों के ऑन लाईन भुगतान के लिए पेटीएम को अधिकृत किया है।
                जोधपुर डिस्काम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि उपभोक्ता नेट बैकिंग, एनईसीएस, बीबीपीएस, मोबाइल बैंकिंग, वॉलेट के माध्यम से विद्युत बिलों का ऑन लाईन भुगतान कर सकते है। उनके मुताबिक क्रेडिट,डेबिट, केश,प्री पेड कार्ड के माध्यम से 5000 रूपए तक के बिलों के ऑनलाइन भुगतान करने पर अलग से कोई शुल्क कमीशन नहीं देना होगा। जबकि 5000 से अधिक के बिलों के ऑनलाइन भुगतान करने पर, 5000 तक कमीशन का भुगतान निगम की ओर से किया जाएगा। साथ ही शेष शुल्क,कमीशन राशि का भुगतान उपभोक्ता को देना होगा। उन्हांेने बताया कि माह दिसंबर 2017 से यह सुविधा सुचारू रूप से अनवरत जारी है। तकनीकी कारणों से गत सप्ताह एक-दो दिनों के लिए ऑन लाइन भुगतान सुविधा में आंशिक रूप से व्यवधान उत्पन्न होने की वजह से उपभोक्ताओं  को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह सुविधा पुनः सुचारू रूप से चल रही है।
ऐसे करें ऑन लाइन भुगतान : ऑन लाईन भुगतान के लिए उपभोक्ता को पेटीएम एप, वेबसाइट, जोधपुर डिस्कॉम की वेबसाइट www.jdvvnl.com, http://energy.rajasthan.gov.in, jdvvnl या बैंक की वेबसाइट पर जाकर  विद्युत बिल के ऑन लाईन भुगतान के लिंक पर क्लिक करना होगा। उपभोक्ता लिंक को चुन कर अपने विद्युत बिल का भुगतान ऑन लाईन कर सकते है। विभिन्न बैंकों की ऑन लाईन वेबसाइट पर bbps(Bhart Bill Pay System) पर क्लिक कर घर से उपभोक्ता भुगतान कर सकते है।

जल संरक्षण के कार्याें मंे अधिकाधिक सहयोग करें : नकाते


जिला कलक्टर ने की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग की अपील

                बाड़मेर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जरिए प्रदेश को पानी के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। जल संरक्षण के कार्याें मंे अधिकाधिक सहयोग करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत उद्यमियांे, फर्माें, वाणिज्यिक एवं वित्तीय संस्थानांे की कार्यशाला के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कराए जा रहे जल संरक्षण के कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। उन्हांेने कहा कि यह योजना नहीं बल्कि अभियान है। इसमंे प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी निभानी चाहिए। जल रहेगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रह पाए। उन्हांेने कहा कि जल संरक्षण के साथ इसका सदुपयोग करना होगा। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि जल संरक्षण के लिए श्रम, तन, मन और धन के अलावा साधनों का भी सहयोग करें। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम समेत अन्य विभागांे एवं कंपनियांे के प्रतिनिधियांे से इस अभियान मंे सहयोग करवाने के लिए कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण मंे प्रस्तावित कार्य योजना, स्वीकृत किए गए कार्यांे एवं प्रगति के बारे मंे जानकारी दी। उन्होंने सबसे अभियान में भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। इस दौरान केयर्न आयल एंड गैस की ओर से करीब डेढ़ करोड़ के कार्य करवाने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, खनि अभियंता भंवरसिंह, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, केयर्न आयल एंड गैस से भुवनेश पाठक समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




शुक्रवार, 16 मार्च 2018

अंतरीदेवी विद्यालय मंे सैनेटरी पैड मशीन भेंट की


                बाड़मेर, 16 मार्च। अंतरीदेवी राबाउमावि बाड़मेर मंे स्टेट बैंक आफ इंडिया की ओर से सैनेटरी पैड मशीन एवं डेªस्टोयर मशीन भंेट की गई।
                इस दौरान एसबीआई के जोनल उप महाप्रबंधक डी.एस.रावत ने स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय मंे छात्राआंे के लिए सैनेटरी पैड मशीन को आवश्यक बताया। उन्हांेने छात्राआंे को अध्ययन करने, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी। इस दोरान विशिष्ट अतिथि के रूप मंे सहायक महाप्रबंधक आर.सी.मीना, चीफ मैनेजर बी.सी.माली, एम.के.शर्मा, पार्षद कालूराम जांगिड़, संस्था प्रधान राजेश महरवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि आर.सी.मीना ने यूथ फार इंडिया कार्यक्रम के तहत एसबीआई की ओर से मेघावी छात्राआंे को छात्रवृति देने की बात कही। उन्हांेने विद्यालय मंे छात्राआंे की मांग पर आरओ सहित ठंडे पानी की मशीन लगवाने की घोषणा की। संस्था प्रधान राजेश महरवाल ने विद्यालय की महत्ती योजनाआंे, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं भामाशाहांे के योगदान पर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय विकास कमेटी के सचिव व्याख्याता जे.पी.शारदा ने किया। इस दौरान पुष्पा मंगलिया, विनिता, आशा शर्मा, शेरसिंह, गोविन्द जीनगर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शनिवार से बालोतरा के दौरे पर


                बाड़मेर, 16 मार्च। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार से बालोतरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन समस्याएं सुनेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री शनिवार को प्रातः 10.30 बजे रवाना होकर 11 बजे कल्याणपुर पहुंचेंगे। जहां वे कल्याणपुर पंचायत समिति की साधारण सभा मंे शामिल होंगे। इसी दिन बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 18 एवं 19 मार्च को बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे। राजस्व राज्य मंत्री 20 मार्च को सेवानिवृत आरएएस महिपाल चारण की पत्नी की शोक सभा मंे शामिल होंगे। इसी दिन उनका प्रातः 10.30 जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

न्यायाधिपति माथुर 17 मार्च को पचपदरा आएंगे


                बाडमेर, 16 मार्च। न्यायाधिपति श्री विनित कुमार माथुर न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर शनिवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर पचपदरा आएंगे। इस दौरान वे न्यायालय भवन का उदघाटन करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायाधिपति माथुर 17 मार्च को जोधपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे पचपदरा पहुंचेगे। वे पचपदरा में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्टेªट न्यायालय भवन का उद्घाटन करने के बाद पचपदरा से सायं 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उदघाटन समारोह के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास समेत विभिन्न न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यालयांे एवं कारागृह का निरीक्षण किया


                बाड़मेर, 16 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयांे एवं कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने व्यवस्थाआंे मंे सुधार लाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड एवं तहसील कार्यालय, कोष कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र एवं कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने कार्यालय की कार्य प्रणाली की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कार्यालय मंे संपादित किए जाने कार्याें के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्हांेने बाड़मेर कारागृह का निरीक्षण किया। उन्हांेने जेलर से कैदियांे की क्षमता, उनको उपलब्ध कराई जा रही सुविधाआंे के बारे मंे जानकारी ली। साथ ही कानून एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे दिशा-निर्देश दिए।







अंतरराष्ट्रीय कॉल्स इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 16 मार्च। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

राजस्थान दिवस पर 25 से 30 मार्च तक होंगे विभिन्न आयोजन


बेहतरीन कार्यक्रमांे के आयोजन के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 16 मार्च। राजस्थान दिवस पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 25 से 30 तक विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसकी तैयारियांे को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत 25 से 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमांे एवं गतिविधियांे का आयोजन कराया जाना है। उन्हांेने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे बेहतरीन कार्यक्रमांे के आयोजन के साथ अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने स्थानीय एवं बाहरी कलाकारांे के साथ गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को कार्यक्रम की विस्तार से कार्य योजना तैयार करने एवं कलाकारांे के साथ प्रस्तावित कार्यक्रमांे को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने 25 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे 25 मार्च को बाइक रैली, 26 से 30 मार्च तक सूचना केन्द्र मंे विकास प्रदर्शनी, 27 मार्च को गडरारोड़ सर्किल से मुनाबाव रोड़ पर मैराथन, 28 को सफेद आक मंदिर मंे भक्ति संध्या, 29 को कव्वाली, 30 मार्च को प्रातः आदर्श स्टेडियम मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ मीडियाकर्मियांे का मैत्री क्रिकेट मैच एवं सांस्कृतिक संध्या आयोजित करवाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने राजस्थान दिवस समारोह के दौरान सरकारी कार्यालयांे पर विशेष रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए कहा। उन्हांेने सीमा सुरक्षा बल, सेना, पर्यटन विभाग, होटल व्यवसायियांे, उद्यमियांे एवं केयर्न आयल एंड गैस एवं राजवेस्ट के प्रतिनिधियांे से इस आयोजन मंे अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल के कमाडेंट पी.के.शर्मा, उप महानिरीक्षक मुद्रांक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, डीएसपी सुभाषचन्द्र, पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानुप्रतापसिंह,नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी, पुरूषोतम खत्री, मुकेश पचौरी, दीपसिंह, राजवेस्ट के दिलीप नारवानी, किशनचंद समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 15 मार्च 2018

न्यायाधिपति माथुर शनिवार को पचपदरा आएंगे


                बाडमेर, 15 मार्च। न्यायाधिपति श्री विनित कुमार माथुर न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर शनिवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर पचपदरा आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायाधिपति श्री माथुर 17 मार्च को जोधपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे पचपदरा पहुंचेगे। वे पचपदरा में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्टेªट न्यायालय भवन का उद्घाटन करने के बाद पचपदरा से सायं 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

राजस्थान दिवस समारोह 2018, तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार 16 मार्च को


                बाड़मेर, 15 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह 2018 को आयोजित करने के लिए कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में शुक्रवार 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करें : नकाते


जिला कलक्टर ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

                बाड़मेर, 15 मार्च। अधिकाधिक उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। आमजन को जागरूक करने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उपभोक्ताआंे के अधिकारांे का हनन नहीं होना चाहिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित संगोष्ठी के दौरान यह बात कही। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने सूचना केन्द्र मंे उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस पर विभिन्न तरह के आयोजनांे के जरिए बाजार मंे उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तौल, अमनाम वस्तुआंे की बिक्री, गारंटी के बाद सेवाएं नहीं मिलने के बारे मंे उपभोक्ताआंे को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को खाने-पीने की वस्तुआंे, पेट्रोल मंे मिलावट के बारे मंे आमजन को सहज एवं सरल तरीके अवगत कराने के निर्देश दिए। ताकि आम आदमी आसानी से गलत एवं सही की पहचान कर सके। इसके अलावा किसी तरह की कमी पाए जाने पर शिकायत करने के लिए संबंधित एजेंसी एवं दूरभाष के बारे मंे जानकारी दी जाए। इस दौरान वाणिज्यिक कर अधिकारी भारतसिंह शेखावत ने कहा कि यह दिवस उपभोक्ताआंे को जागरूक बनाने, उनके हितांे की रक्षा करने एवं न्याय दिलाने का सार्थक प्रयास है। उन्हांेने जागरूकता को उपभोक्ताआंे का हथियार बताते हुए कहा कि जागरूक उपभोक्ता खरीदे गए माल अथवा सेवा का बिल आवश्यक रूप से लें। बिल मंे माल की प्रकृति, मात्रा, दर, गुणवत्ता का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। उन्हांेने कहा कि बिल लेते समय यह ध्यान रखें कि बिल मंे व्यापारी का नाम, जीएसटी एवं बिल नंबर, दिनांक, माल का विवरण सही-सही लिखा हो। साथ ही व्यापारी के हस्ताक्षर होने चाहिए। प्रवर्तन निरीक्षक सवाईराम ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के इतिहास, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे मंे जानकारी दी। बाट-माप निरीक्षक राजेश त्यागी ने सामान खरीदते समय वजन, पैकिंग, बैंच नंबर एवं एक्सपाइयरी डेट देखने की बात कही। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने खाद्य पदार्थाें मंे मिलावट के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी के दौरान बीसीएमएचओ सताराम भाखर,  प्रवर्तन अधिकारी कंवराराम गोदारा ने भी उपभोक्ता अधिकारांे के बारे मंे विस्तार से अवगत कराया। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने दीप प्रज्जवलन कर संगोष्ठी की शुरूआत की।
जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हांेने प्रदर्शनी मंे पेट्रोल, डीजल मिलावट की जांच, गैस चुल्हा उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां, पाश मशीन से राशन वितरण, सरस डेयरी के उत्पादांे को देखा। उन्हांेने पेट्रोल एवं दूध मंे मिलावट के बारे मंे जानकारी ली। साथ ही विभागीय अधिकारियांे को इसके सरल तरीकांे से अवगत कराने के निर्देश दिए।











वेदांता की टीम ने शौचालयांे का भौतिक सत्यापन किया


                बाडमेर, 15 मार्च। केयर्न वेदांता एवं आरडीओ ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत झाक के खेतरलाई मंे बनाए गए शौचालयांे का वेदांता की टीम ने भौतिक सत्यापन किया। उन्हांेने ग्रामीणांे को शौचालय की उपयोगिता के बारे मंे जानकारी दी।
                इस अवसर पर आंधप्रदेश से आई वेदांता टीम ने ग्रामीणांे को शौचालय के महत्व के विविध पहलूआंे से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाआंे के लिए इसकी ज्यादा जरूरत होती है। इस दौरान आरडीओ के प्रतिनिधि ने बताया कि गांव-गांव तक स्वच्छता का संदेश देकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके कारण अब ग्रामीण खुले मंे शौच मंे नहीं जाते है। उन्हांेने बताया कि ग्रामीणांे को प्रोत्साहन राशि के रूप मंे 2500 रूपए का भुगतान किया जा रहा है।




सिविक एक्शन के तहत बीएसएफ ने वितरित किए व्यायाम उपकरण


                बाडमेर, 15 मार्च। सीमा सुरक्षा बल की 115 वाहिनी की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमराड़ एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुंझारानी की ढाणी मंे लायंस फिटनेस के तहत व्यायाम के उपकरण वितरण किए गए।
                राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमराड़ मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान समादेष्टा प्रदीप कुमार शर्मा ने उपस्थित जन समुदाय एवं विद्यार्थियांे को व्यायाम के महत्व के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने विद्यार्थियांे को नियमित रूप से व्यायाम करने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बारे मंे बताया। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमराड़ एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुंझारानी की ढाणी मंे समादेष्टा प्रदीप कुमार शर्मा ने व्यायाम उपकरण वितरण किए। इस दौरान कंपनी कमांडर एच.आर.पूनिया, राजाराम समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अपूर्ण विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : नकाते


जिला कलक्टर ने 20 मार्च तक तकनीकी स्वीकृति के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 15 मार्च। विगत वर्षाें के विभिन्न योजनाआंे मंे अपूर्ण विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। बकाया तकनीकी स्वीकृति के प्रस्तावांे को आवश्यक रूप से 20 मार्च तक भिजवाएं। ताकि वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले को 31 मार्च तक ओडीएफ घोषित करवाया जाना है। उन्हांेने समस्त विकास अधिकारियांे को शेष 79 ग्राम पंचायतांे को प्राथमिकता से खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने अपूर्ण कार्य रहने के कारणांे से अवगत करवाने के लिए कहा। उन्हांेने विकास अधिकारियांे को आगामी 17 मार्च तक आवश्यक रूप से समस्त ग्राम पंचायतांे मंे ग्राम सभाआंे का आयोजन करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्राम सभाआंे मंे आशा सहयोगिनियांे एव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे का चयन किया जाए। जिला कलक्टर नकाते ने इस दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे के तहत प्रगतिरत विकास कार्याें की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने विकास कार्याें की जीयो टेगिंग करवाने एवं फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित जानकारी दी। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की किश्तें जारी करने एवं आवास के कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए 20 मार्च तक उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। ताकि केन्द्र सरकार से पूरी किश्त प्राप्त हो सके। उन्हांेने कहा कि अगर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भिजवाए गए तो राशि प्राप्त नहीं होने के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्हांेने आगामी वार्षिक कार्य योजना मंे अधिकाधिक कार्याें को शामिल करने के लिए कहा, ताकि पूर्ण बजट का उपयोग हो सके। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्याें की स्वीकृति एवं गुणवत्ता का ध्यान रखे। उन्हांेने कहा कि स्वीकृत कार्य 31 मार्च तक पूर्ण हो जाए। अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत कार्याें पर चर्चा करते हुए वर्ष 2016-17 के आवास मार्च तक पूर्ण करवाने के लिए कहा। इस दौरान परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, राधे गोविन्द कल्ला समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...