मंगलवार, 6 मार्च 2018

बाड़मेर जिला एक दृष्टि मंे फोल्डर का विमोचन


फोल्डर मंे बाड़मेर जिले से संबंधित विविध जानकारियां संग्रहित की गई है

                बाड़मेरए 06 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला एक दृष्टि मंे फोल्डर का विमोचन किया। इसमंे बाड़मेर जिले से संबंधित विविध सूचनाआंे को संकलित किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से तैयार किए गए बाड़मेर जिला एक दृष्टि मंे फोल्डर का विमोचन करते हुए कहा कि सूचनाआंे के संकलन का कार्य सराहनीय है। बाड़मेर जिले की विभिन्न जानकारियांे पर आधारित यह फोल्डर सरकारी विभागांेए पर्यटकांे एवं गणमान्य नागरिकांे तथा प्रतियोगी परीक्षाआंे की तैयारियांे मंे जुटे युवाआंे के लिए मददगार साबित होगा। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पीण्सीण्दीप्पनए विकास अधिकारी नवलाराम चौधरीए जीतेन्द्रसिंहए एसीसी देवेन्द्र माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



एयरवाल तोड़ने वाले टैंकर चालकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

जलदाय विभाग के अधिकारियांे को नहरबंदी के दौरान जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

बाड़मेर, 06 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सरकारी पाइप लाइन अथवा एयरवाल को तोड़कर अवैध रूप से पानी चोरी करने वाले टैंकर चालकांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे नहरीबंदी के दौरान जलापूर्ति के समुचित इंतजाम सुनिश्चित कराने के साथ पिछले दिनांे एयरवाल तोड़कर टैंकर भरने वाले लोगांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। 
आगामी 29 मार्च से होने वाले इंदिरा गांधी नहर के क्लोजर के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध मंे जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अब तक की तैयारियांे एवं आगामी कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि उपखंड स्तर पर निगरानी कमेटियांे का गठन करके जलापूर्ति की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। उन्हांेने आमजन से टांके अथवा जल स्त्रोत को नहरबंदी से पूर्व पानी से भरने का अनुरोध किया है ताकि आगामी दिनांे मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जिला कलक्टर ने कल्याणपुर एवं चवा इलाके के अलावा पाइप लाइन एवं एयरवाल तोड़ने की आशंका वाले इलाकांे मंे पुलिस की पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्हांेने जिला परिवहन अधिकारी को टैंकर चालकांे को पाबंद करने के लिए कहा कि कोई भी पाइप लाइन तोड़कर पानी की चोरी नहीं करें। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने पुलिस एवं जलदाय विभाग के कार्मिकांे को आपसी समन्वय से ऐसे संदिग्ध लोगांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी 29 मार्च से 2 मई तक कुल 35 दिन तक नहरबंदी रहेगी। इस दौरान नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोहनगढ़ स्थित स्टोरेज टैंक को पूरा भरने के साथ प्रत्येक दिन जल वितरण की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकारी जल स्त्रोतांे को प्रारंभ करने के साथ एवं जरूरत पड़ने पर निजी जल स्त्रोतांे का अधिग्रहण किया जाए। इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के संबंध मंे भी आवश्यक कार्य योजना तैयार करने, टैंकरांे पर जीपीएस एवं  इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के संबंध मंे भी आवश्यक कार्य योजना तैयार करने, टैंकरांे पर जीपीएस एवं फ्लोमीटर आवश्यक रूप से लगाने के लिए संबंधित ठेकेदारांे को पाबंद करने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




पंचायतीराज उप चुनाव की मतगणना बुधवार को


                बाड़मेर, 06 मार्च। पंचायतीराज उप चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य संख्या 37 के लिए बुधवार को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे मतगणना शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए होने वाली मतगणना को लेकर समुचित इंतजाम किए गए है।

जन्म मृत्यु पंजीकरण करवाकर राष्ट्र के विकास मंे भागीदार बनेंः नकाते


जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

                बाड़मेर, 06 मार्च। जन्म-मृत्यु पंजीकरण करवाकर राष्ट्र के विकास मंे भागीदार बनें। सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए इसका पंजीकरण बेहद आवश्यक है। इसके आधार पर योजना निर्माण के साथ नीतियांे का निर्धारण होता है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने हमारे देश मंे योजनाआंे के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए जनसंख्या मंे हुई वृद्वि एवं परिवर्तन संबंधित आंकड़ांे की जरूरत होती है। समय पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण होने से किसी भी समय एवं स्थान के जनसंख्या के आंकड़ांे का विश्सनीय अनुमान लगाया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम मुख्यालय पर जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार का कार्यालय स्थापित है। जन्म मृत्यु की सूचना घटना घटित होने के 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रार कार्यालय को देकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि इसके लिए परिवार के मुखिया या उसके नजदीकी रिश्तेदार को प्रपत्र-1 मंे जन्म की सूचना एवं प्रपत्र-2 मंे मृत्यु की सूचना भरकर देनी होती है। जन्म का रजिस्ट्रीकरण बच्चे के नाम के बिना भी करवाया जा सकता है। बच्चे का नाम बाद मंे भी दर्ज कराया जा सकता है। उन्हांेने बताया कि जिस जन्म-मृत्यु की सूचना निर्धारित अवधि 21 दिन के पश्चात परंतु 30 दिन के भीतर दी जाएगी, उसके लिए एक रूपया विलंब फीस जमा करवाकर रजिस्ट्रार कार्यालय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास अधिकारियांे को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य गंभीरता से संपादित करवाना सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसंवत गौड़ ने प्रोजेक्टर के जरिए जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से जुड़े विविध पहलूआंे की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, जीतेन्द्रसिंह, एसीपी देवेन्द्र माथुर, मूलचंद जांगिड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ का होगा सीधा प्रसारण


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को झूंझनू मंे राष्ट्रीय पोषाहार अभियान का शुभारंभ करेंगे

                बाड़मेर, 06 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को झूंझनू जिले से राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम का जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थलांे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण एवं समस्त कार्यक्रम का 8 मार्च को दोपहर 1 से 2.30 बजे तक समस्त जिले मंे सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थलांे पर जहां वीडियो वाल्स की व्यवस्था है, वहां पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। यहां छाया,पानी एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कर आमजन को अधिकाधिक संख्या मंे लाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इसी तरह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्राम पंचायतांे, अटल सेवा केन्द्रांे मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी किए है। टेलीविजन की व्यवस्था नहीं होने पर किराये पर लेने अथवा इंटरनेट की व्यवस्था होने पर ई-मित्र कियोस्क मंे वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा पंचायत समिति की ओर से संबंधित ई-मित्र कियोस्क को 100 रूपए की राशि दी जाएगी। जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।

तिलवाड़ा में पशु मेला 13 मार्च से


                बाड़मेर, 06 मार्च। पशुपालन विभाग की ओर से भारत प्रसिद्ध श्री मल्लीनाथ चेत्री पशु मेला तिलवाड़ा  13 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।
                संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा ने बताया कि इस मेले का 13 मार्च को झण्डारोहण होगा। इसके उपरांत 14 एवं 15 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, 13 से 16 मार्च तक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवायी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 16 मार्च को परितोषिक वितरण होगा। पशु मेले में बैल पशु के 5 रूपए, ऊंट के 8 रूपए, घोड़ा-घोड़ी के 6 रूपए, भैंस, खच्चर एवं गधा पशु के ढ़ाई रूपए प्रति पशु मेला कर लिया जाएगा। पशुपालकों को अपना पहचान पत्र दिखाकर पंजीकरण करवाना होगा। पशु खरीददार को अपनी कृषि भूमि की जमाबंदी साथ लानी होगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई बुधवार को


                बाड़मेर, 06 मार्च। जिले मंे 8 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन 7 मार्च को होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 7 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

सोमवार, 5 मार्च 2018

पंचायतीराज उप चुनाव मंे 32.37 फीसदी मतदान


                बाड़मेर, 05 मार्च। पंचायतीराज उप चुनाव के तहत जिला परिषद के सदस्य संख्या 37 के लिए सोमवार को 32.37 फीसदी मतदान हुआ।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 47 मतदान केन्द्रांे पर पंजीकृत 43482 मंे से 14078 मतदाताआंे ने मतदान किया। सोमवार शाम पांच बजे तक यहां 32.37 फीसदी मतदान हुआ। उन्हांेने बताया कि जिला परिषद सदस्य संख्या 37 के मतांे की गणना 7 मार्च को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे होगी।


मेले मंे राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया


बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय पोषण मेला

                बाड़मेर, 05 मार्च। आगामी 8 मार्च को झुंझुनूं जिले से शुरू होेने वाले राष्ट्रीय पोषण मिशन की पूर्व तैयारियों के तहत कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं आमजन मंे जागरूकता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे जिला स्तरीय पोषण मेला आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के विविध पहलूआंे से अवगत कराया गया।
                इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के साथ रूगणता को कम करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की स्थापना की गई थी। इसके बाद अब पूरे देश मंे इसकी रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय पोषण मिशन की महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभारंभ किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि इस तरह के मेलों का उददेश्य गर्भवती धात्री शिशु और किशोरी बालिकाआंे मंे पोषण के महत्व के प्रति जागृति लाना है। उन्हांेने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से नाश्ता, गर्म खाना एवं टेक होम राशन की गुणवत्ता एवं पोषण की जानकारी दी जाए। उन्हांेने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने कहा कि पोषण अभिवृद्वि एवं कुपोषण की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमांे के बारे मंे जागरूक होकर लाभांवित होने की जरूरत है। इस दौरान विभिन्न स्टाल लगाकर गोद भराई कार्यक्रम, हेल्थ चैकअप, पूरक पोषाहार बेबी मिक्स, गर्भवती महिलाआंे एवं बच्चांे के टीकाकरण एवं विभिन्न योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इससे पहले उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले मंे बाल विकास परियोजना बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण के मानदेयकर्मियांे, स्वयंसहायता समूहांे की महिलाआंे, गर्भवती एवं धात्री महिलाआंे ने भाग लिया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी धमेन्द्रकरण ने भी विभागीय योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा राकेश जादूगर ने मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।

बाड़मेर मंे आशा सहयोगिनियांे के 415 पदांे पर होगा चयन


जिला कलक्टर नकाते ने दिए रिक्त पद भरने के निर्देश

                बाड़मेर, 05 मार्च। बाड़मेर जिले मंे 415 आशा सहयोगिनियांे के रिक्त पद भरने के लिए तीन-तीन नामांे का पैनल निर्धारित कर संबंधित ग्राम पंचायतांे को अनुमोदन के लिए उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए 12 मार्च को ग्राम सभाआंे का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले मंे रिक्त आशा सहयोगिनियांे के पद भरने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियांे को तीन-तीन आवेदनकर्ताआंे का पैनल तैयार करवाकर उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। ताकि ग्राम सभाआंे मंे पैनल को अंतिम रूप दिया जा सके। ग्राम सभाआंे मंे चयन नहीं होने की स्थिति मंे उपखंड अधिकारी की स्तर पर गठित कमेटी इसको अंतिम रूप दे सकेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि समस्त रिक्त पद आवश्यक रूप से भरने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि चौहटन परियोजना मंे 46, बाड़मेर शहर नगर परिषद बाड़मेर मंे 41, नगर परिषद बालोतरा मंे 19, सवाउ पदमसिंह मंे 27, बाड़मेर ग्रामीण मंे 43, कल्याणपुर मंे 66, सिवाना मंे 85, गुड़ामालानी मंे 10, शिव मंे 43, सिणधरी 27, नोखड़स मंे 8 स्थानांे पर आशा सहयोगिनियांे का चयन किया जाना है।

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रांे पर रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था


                बाड़मेर, 05 मार्च। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 8 मार्च से प्रारंभ होने वाली परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल अथवा अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका वाले संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रांे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इन परीक्षा केन्द्रांे पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले के संवेदनशील परीक्षा केन्द्र राउमावि सवाउ पदमसिंह, राउमावि राणीगांव, राउमावि विशाला, राउमावि सनावड़ा, रामावि कानोड़, रामावि, राउमावि सियाणी, राउमावि रामसर, राउमावि अरनियाली, राउमावि मांगता एवं अति संवेदनशील राउमावि कल्याणपुर, रामावि करमावास एवं राउमावि महाबार तथा निजी विद्यालय शांति निकेतन उमावि बालोतरा, नवकार विमउमावि बालोतरा, संस्कार धाम विद्यापीठ उमावि गुड़ामालानी, सरस्वती विममावि भीयाड़, सरस्वती विमउमावि इन्द्रा नगर, वर्द्वमान आदर्श विममावि बालोतरा, मदर टेरेसा पब्लिक उमावि बालोतरा एवं मौलाना अब्दुल कलाम आजाद उमावि बालोतरा मंे माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनको परीक्षा प्रारंभ होने से समाप्ति कर गतिविधियांे का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट गोपनीय रूप से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को भिजवाने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर ने बताया कि संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदारांे को प्रत्येक परीक्षा केन्द्रांे पर सुरक्षा के समुचित उपाय करने एवं परीक्षा के दौरान इनका नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए मंगलवार को ट्रेन रवाना होगी


                बाड़मेर, 05 मार्च। वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन से मंगलवार को दोपहर एक बजे टेªन रवाना होगी। संबंधित तीर्थ यात्रियांे को जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस यात्रा मंे आरक्षित तीर्थ यात्रियांे को अपने साथ दो फोटो, चिकित्साधिकारी के हस्ताक्षर युक्त मूल आवेदन पत्र तथा आधार कार्ड, भामाशाह मूल कार्ड एवं उसकी छाया प्रति साथ मंे लानी होगी।

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 9 को


                बाड़मेर, 05 मार्च। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 मार्च को प्रातः 11 बजे रखी गई है। जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि जन प्रतिनिधियांे एवं संबंधित विभागीय अधिकारियांे को इस बैठक मंे उपस्थिित होने का अनुरोध किया गया है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई बुधवार को


                बाड़मेर, 05 मार्च। जिले मंे 8 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन 7 मार्च को होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 7 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फीडर सुधार कार्यक्रम के जरिए विद्युतापूर्ति के पुख्ता इंतजाम करें : नकाते


जिला कलक्टर ने की बिजली-पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 05 मार्च। गर्मी के मौसम के दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकांे मंे विद्युतापूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए जाए। संबंधित इलाकांे मंे सिगल एवं थ्री फेस की सप्लाई सुनिश्चित हो। इसके लिए फीडर सुधार कार्यक्रम चलाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली एवं पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम मंे सुचारू विद्युतापूर्ति के लिए समुचित इंतजाम कार्ययोजना बनाकर सुनिश्चित कर लिए जाए। ताकि विद्युतापूर्ति के अभाव मंे जलप्रदाय योजनाएं बाधित नहीं हो। उन्हांेने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संबंधित कंपनी के अधिकारियांे को निर्देशित किया जाए कि जिन लोगांे ने डिमांड नोटिस जमा करा दिए है उनको प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन जारी किए जाए। जिला कलक्टर नकाते ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को होदियांे की सफाई करवाने, बकाया बिलांे की राशि वसूलने तथा आरओ प्लांट स्थापित करवाने के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे तक दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल दर्ज प्रकरणांे को नियमित रूप से निस्तारित करने के लिए कहा। उन्हांेने न्यायिक प्रकरणांे को गंभीरता से लेते हुए इनकी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल को बाड़मेर शहर मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मोनेटरिंग करने एवं सड़कांे के गडडे भरने के लिए कहा। उन्हांेने नगर परिषद, रूडिप एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को आपसी समन्वय से शहर मंे सीवरेज के पानी की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, शंकरलाल मेघवाल, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवा, सोनाराम चौधरी, लिच्छुराम चौधरी, अश्विनी कुमार जैन, सहायक अभियंता सुनील विश्नोई, गौरवसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




रविवार, 4 मार्च 2018

जिला परिषद सदस्य के लिए उप चुनाव आज

उप चुनाव के लिए 47 मतदान केन्द्रांे पर 43482 मतदाता मतदान कर सकेंगे

बाड़मेर, 04 मार्च। जिला परिषद के सदस्य संख्या 37 के लिए सोमवार को उप चुनाव होगा। इसके लिए 47 मतदान केन्द्रांे पर 43482 मतदाता मतदान कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के उप चुनाव के लिए सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि उप चुनाव के लिए सोमवार सांय 5 बजे तक मतदान चलेगा। उनके मुताबिक उप सरपंच के चुनाव के लिए सोमवार को प्रातः 11 बजे मतदान दलांे की रवानगी होगी। जिला परिषद सदस्य संख्या 37 के मतांे की गणना 7 मार्च को सूचना केन्द्र मंे होगी। 
निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मतदान दिवस 5 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा तथा राज संस्थाओं के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यालयों तथा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों, संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों, आकस्मिक कामगारों को सवैतनिक अवकाश देय होगा।
सूखा दिवस घोषित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पंचायतीराज उप चुनाव क्षेत्रों एवं इनसे लगते हुए 5 किलो मीटर परिधिय क्षेत्र में 5 मार्च को सांय 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है। उक्त आदेश संबंधित उप चुनाव क्षेत्रों में उल्लेखित अवधि में तुरन्त प्रभाव से लागू होंगे तथा पुनर्मतदान के दिन मतदान होने पर लागू होंगे।

निर्वाचन कार्य को गम्भीरता के साथ निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न करे - नकाते


बाडमेर, 04 मार्च। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37 के 5 मार्च को होने वाले मतदान के लिए रविवार को जोनल मजिस्टेª, पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य समस्त अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात् मतदान दलों को ई.वी.एम व मतदान सामग्री के वितरण कर गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। 
भगवान महावीर टाउन हॉल में रविवार को मतदान दलों के अन्तिम प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने चुनाव में लगे कार्मिकों को सावधानी के साथ धैर्य पूर्वक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप समय पर कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए। उन्होने कार्मिकों को निर्वाचन कार्य को गम्भीरता से लेने तथा निष्पक्षता पूर्वक अपने कार्य को सम्पन्न करने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों से चुनाव संबंधी समस्त बारीकियों एवं ईवीएम संचालन की प्रक्रिया को भली भांति समझ कर अपडेट होने के निर्देश दिए। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान चुनाव संबंधी नवीनतम प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा बारिकीयों की विस्तार के साथ जानकारी कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने कहा कि चुनाव के दौरान जोनल मजिस्टेªेट की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है तथा चुनावी तंत्र का अहम हिस्सा है इसलिए वे अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक व चौकस रहकर कार्य करें तथा अपने क्षेत्र के मतदान दलों से निरन्तर सम्पर्क तथा समन्वय के साथ मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराए। साथ ही कानून व्यवस्था पुख्ता रखे ताकि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन हो सकें। 
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ. पी. बिश्नोई ने कहा कि मॉकपोल सभी शंकाओं का समाधान है इसलिए मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉकपोल करवाकर ईवीएम संबंधी समस्त शंकाओं को दूर करें। प्रशिक्षण के दौरान उन्होने चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी भी कराई। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी एवं मांगूसिंह राठौड ने पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से चुनाव संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी कराई। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों द्वारा स्वयं ईवीएम का संचालन कर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात् मतदान दलों को ईवीएम तथा मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के अलावा मूलभूत वस्तुओं का वितरण किया जाकर मतदान दलों के सभी सदस्य तथा उनके साथ नियुक्त सुरक्षा कार्मिक को निर्धारित वाहनों से अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने सूचना केन्द्र में ईवीएम वितरण एवं संग्रहण संबंधी समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाडमेर उपखण्ड अधिकारी निरज मिश्र एवं कोषाघिकारी दिनेश बारहठ ने ईवीएम संग्रहण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी कराई।

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

पांच मार्च को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यालयों में अवकाश घोषित


                बाड़मेर, 28 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाआंे के रिक्त स्थानांे पर होने वाले उप चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि उप चुनाव वाले स्थानांे के समस्त विभागांे, संस्थानांे एवं उपक्रमांे मंे 5 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाआंे के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त


                बाड़मेर, 28 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं निजी परीक्षा केन्द्रांे पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बीस अधिकारियांे को माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर को निर्देशित किया गया है  िकवे परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा की गतिविधियांे का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट गोपनीय रूप से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को भिजवाएंगे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण भी बनाए जा सकेंगे। परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से दूरभाष 02982-230228 एवं मोबाइल 9414514577 पर संपर्क किया जा सकता है।

वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए 6 मार्च को ट्रेन रवाना होगी


                बाड़मेर, 28 फरवरी। वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन से 6 मार्च को दोपहर 1 बजे टेªन रवाना होगी। संबंधित तीर्थ यात्रियांे को जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस यात्रा मंे आरक्षित तीर्थ यात्रियांे को अपने साथ दो फोटो, चिकित्साधिकारी के हस्ताक्षर युक्त मूल आवेदन पत्र तथा आधार कार्ड, भामाशाह मूल कार्ड एवं उसकी छाया प्रति साथ मंे लानी होगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...