बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

प्रत्येक क्षय रोगी का नोटिफिकेशन करवाना अनिवार्य

                बाड़मेर, 07 फरवरी। केन्द्र सरकार की घोषणा के अनुसार वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन किया जाना है। इसके लिए जिले के सभी प्राइवेट प्रेक्टिशनर को उनकी ओर से उपचारित प्रत्येक क्षय रोगी का नोटिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक रजिस्टर्ड प्रेक्टिशनर को प्रत्येक माह निर्धारित प्रपत्र मंे क्षय रोगियांे की सूचना स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षय निवारण केन्द्र मंे उपलब्ध करवानी होगी। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक प्रत्येक मरीज से संपर्क कर उसका फालोअप करेंगे। ताकि कोई भी मरीज दवा बीच में नहीं छोड़े तथा उपचार के पश्चात उसकी जांच करवाकर उसका आउट कम स्टेटस भी विभाग की ओर से संधारण किया जाएगा। इस संबंध मंे स्वास्थ्य विभाग की नेशनल गाइड लाइन फोर पार्टनरशीप 2014 के अनुसार प्राइवेट प्रेक्टिशनर एवं स्वयंसेवी संस्थाआंे को स्वास्थ्य विभाग की योजना मंे शामिल कर निर्धारित मानदेय का भुगतान किया जाएगा। योजना मंे शामिल होने के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाआंे का http://ngo.india.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं एनजीओ मंे रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक का कार्यरत होना आवश्यक है। इस बारे मंे अधिक जानकारी जिला क्षय निवारण केन्द्र बाड़मेर कमरा संख्या 92, राजकीय चिकित्सालय से कार्यालय समय मंे प्राप्त की जा सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी प्राइवेट प्रेक्टिशनर एवं एनजीओ से इस योजना मंे शामिल होकर क्षय रोग के उन्मूलन मंे सहयोग करने की अपील की है।

डीएनपी मंे विकास कार्याें के संबंध मंे कार्यशाला 9 फरवरी को

                बाड़मेर, 07 फरवरी। डीएनपी इलाके मंे आने वाले गडरारोड़ के राजस्व गांवांे मंे विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे पंचायत समिति गडरारोड़ के सभागार मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को डीएनपी क्षेत्र मंे करवाए जाने वाले विकास कार्याें से संबंधित प्रजेंटेशन, ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे तथा तकनीकी सहायक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार को

                बाड़मेर, 07 फरवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन फरवरी माह के द्वितीय गुरूवार को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

लाईटस अपडेशन के संबंध मंे बैठक 12 को

                बाड़मेर, 07 फरवरी। विभागीय न्यायिक प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस साफ्टवेयर पर की गई प्रविष्टि एवं अपडेशन करने की नवीनतम प्रगति की समीक्षा के लिए न्याय विभाग के निर्देशानुसार 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे पूर्व निर्धारित एजेंडा बिन्दूआंे पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इस बैठक मंे अनुपस्थित रहने एवं समय पर अपडेशन नहीं होने की दशा में न्याय विभाग को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की फरवरी मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 14 फरवरी को खड़ीन एवं देरासर ग्राम पंचायत के लिए खड़ीन मंे, 20 फरवरी को ईटादा, रबासर एवं बीजासर ग्राम पंचायत के लिए रबासर मंे, 28 फरवरी को देदूसर, शौभाला जैतमाल ग्राम पंचायत के लिए देदूसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे, भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

पेंशन प्रकरणांे की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 12 को

                बाड़मेर, 07 फरवरी। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणांे की समीक्षा के लिए त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 12 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।

                लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि समीक्षा बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्धारित प्रारूप मंे मांगी गई सूचनाआंे एवं लेखाकर्मी तथा संबंधित लिपिक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

बीमा पालिसी के परिपक्वता दावे भिजवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 07 फरवरी। वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान सेवानिवृत होने वाले सरकारी कार्मिकांे के राज्य बीमा पालिसी के दावे 15 फरवरी तक भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

                राज्य बीमा एवं प्राविधिकी विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि जो अधिकारी, कर्मचारी वित्तीय वर्ष 2018-19 मंे सेवानिवृत हो रहे है अथवा जिनकी जन्म तिथि 01 अप्रैल 1958 से 31 मार्च 1959 के मध्य है उनकी राज्य बीमा पालिसी 01 अप्रैल 2018 को परिपक्व हो रही है। ऐसे कार्मिक अपना परिपक्वता दावा प्रपत्र पूर्ति कर अपने आहरण वितरण अधिकारी के मार्फत 15 फरवरी तक भिजवाएं। दावा प्रपत्र समस्त आहरण वितरण अधिकारियांे को भिजवाए जा चुके है। जिनको प्राप्त नहीं हुआ हो तो वे कार्यालय समय मंे प्राप्त कर सकते है।

एक कदम बचपन की ओर अभियान के तहत चतुर्वेदी आज से बाड़मेर के दौरे पर

चतुर्वेदी शिक्षा की स्थिति का जायजा लेकर करेगी जन कल्याणकारी योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 07 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी भारत माला यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत एक कदम बचपन की ओर अभियान के तहत 8 से 11 फरवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान श्रीमती चतुर्वेदी सरहदी इलाकांे मंे राज्य सरकार की योजनाआंे की क्रियान्वति एवं बच्चांे की शिक्षा की स्थिति की जानकारी लेगी। इसके अलावा जिला,ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयांे का गठन तथा उनके प्रभावी रूप से संचालित करने के बारे मंे समीक्षा की जाएगी।

                राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी 8 फरवरी को प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। जहां सर्किट हाउस मंे शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेस करेगी। इसके उपरांत दूसरे दिन 9 फरवरी को बाड़मेर से प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर 8.30 बजे चौहटन पहुंचेगी। इस दौरान दोपहर 3 बजे तक सरहदी गांवांे बुकड़,लकड़ासर, पंूजासर, केलनोर, रतासर, गडरारोड़ इलाके के गांवांे मंे बच्चांे की शिक्षा एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे तथा आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी लेगी। इसी दिन चतुर्वेदी शाम 4 बजे पंचायत समिति चौहटन के सभागार मंे तहसील स्तरीय अधिकारियांे के साथ बाल अधिकारांे पर समीक्षा बैठक लेगी। चौहटन मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 10 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर प्रातः 8.30 बजे रामसर पहुंचेगी। इस दौरान तामलोर, मुनाबाव, रोहिड़ी, बोई गांव मंे आंगनबाड़ी केन्द्रांे, पुलिस थानांे, राजकीय चिकित्सालयांे मंे बालकांे को दी जा रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की समीक्षा करेगी। शिव पंचायत समिति के डाक बंगले मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 11 फरवरी को पांचला, सुंदरा, फलिया गांव मंे बच्चांे की शिक्षा की स्थिति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की क्रियान्विति संबंधित जानकारी लेगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे शिव के लिए प्रस्थान करेगी। उनके मुताबिक श्रीमती चतुर्वेदी बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला,ब्लाक एवं तहसील स्तरीय बैठकांे मंे आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ियांे की स्थिति की समीक्षा, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणांे की स्थिति, आरटीई एक्ट के तहत प्रवेशित बच्चांे के लिए निर्धारित मापदंडांे की पालना, पालनहार योजना, राजश्री एवं छात्रवृति योजनाआंे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे तथा बाल श्रम की रोकथाम को किए गए प्रयासांे की समीक्षा करेगी। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

रीट की परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट एवं साइबर कैफे बंद रखने के आदेश

परीक्षार्थियांे को प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र होने पर परीक्षा मंे शामिल होने की अनुमति मिलेगी

                बाड़मेर, 06 फरवरी। जिला कलक्टर ने रीट की परीक्षा के दौरान 11 फरवरी को फोटो स्टेट, फैक्स मशीनें, साइबर कैफे एवं अन्य प्रतिलिपि करने वाले समस्त उपकरण बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि रीट की परीक्षा के दौरान प्रतिलिपि करने वाले समस्त उपकरण बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। आदेश की पालना नहीं करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि रीट की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियांे को अपने प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र आवश्यक रूप से लाना होगा। इसके अभाव मंे परीक्षार्थी को परीक्षा मंे शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र मंे सीसीटीवी कैमरांे के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कक्षा कक्ष मंे घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि परीक्षा केन्द्रांे पर मोबाइल रखने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे मंे कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल अथवा अन्य किसी तरह का इलेक्ट्रोनिक गैजेट लेकर नहीं आए। जिला कलक्टर नकाते ने बाड़मेर जिले मंे रीट परीक्षा के लिए 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र, नीला, काला बॉल पेन, मान्य पहचान पत्र एवं इसकी जेरोक्स कॉपी के अलावा कोई आइटम लाने की अनुमति नहीं होगी। उनके मुताबिक 11 फरवरी को रीट परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। इसके तहत द्वितीय स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और प्रथम स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

शीतला सप्तमी एवं अक्षय तृतीया को स्थानीय अवकाश घोषित

                बाड़मेर, 06 फरवरी। जिला कलक्टर ने प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन की विज्ञप्ति मंे प्रदत शक्तियांे के अनुसरण मंे कैलेंडर वर्ष 2018 के दौरान दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 8 मार्च को शीतलासप्तमी एवं 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार को

                बाड़मेर, 06 फरवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन फरवरी माह के द्वितीय गुरूवार 08 फरवरी को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा। 

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

आकस्मिक निरीक्षण मंे अनुपस्थित मिले शिक्षकांे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

जिला कलक्टर ने विद्यार्थियांे के शैक्षणिक स्तर के साथ मिड डे मील की गुणवत्ता को परखा

                बाड़मेर, 06 फरवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयांे एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हांेने विद्यार्थियांे के शैक्षणिक स्तर के साथ मिड डे मील की गुणवत्ता को जांचा। जिला कलक्टर ने अनुपस्थित मिले नौ शिक्षकांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास मंे आउटडोर, दवाइयांे के स्टोर, लेबर रूम का निरीक्षण किया। उन्हांेने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत मरीजांे से जानकारी ली। इसके उपरांत जिला कलक्टर नकाते ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कवास का निरीक्षण किया। उन्हांेने विद्यार्थियांे के शैक्षणिक स्तर को परखने के साथ गणित, अंग्रेजी एवं हिन्दी विषय का अध्ययन करवाया। जिला कलक्टर ने मिड डे मील चखने के साथ उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्हांेने माध्यमिक विद्यालय बालिका का निरीक्षण किया। यहां अनुपस्थित पाए गए चार शिक्षकांे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर नकाते ने कवास मंे पानी के होद का निरीक्षण किया। इसकी सफाई नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को दूरभाष पर निर्देश दिए।

                जिला कलक्टर ने सीनियर सैकंडरी विद्यालय नींबाणियांे की ढाणी मंे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चल रहे विद्यार्थियांे के स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली। उन्हांेने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत छह मंे से एक शिक्षिका उपस्थित मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए। इसके उपरांत जिला कलक्टर नकाते ने मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का अवलोकन किया। इस दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान पर विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

अवधिपार ऋण 31 मार्च तक चुकाने पर किसानों का होगा आधा ब्याज माफ

                बाड़मेर, 05 फरवरी। प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऐसे किसान सदस्य जो समय पर अपने ऋणों का भुगतान नहीं कर पाए थे, उन्हें राहत देने के लिए 31 मार्च, 2018 तक अवधिपार ऋण जमा कराने पर ब्याज में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

                सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजय सिंह किलक के मुताबिक इसके तहत प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों से लिए गए उन सभी ऋणों को दायरे में लाया गया है जो 1 जुलाई, 2017 को अवधिपार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को राहत देने के लिए अवधिपार ऋण का चुकारा करने पर इस योजना में आधा ब्याज माफ किया जा रहा है। ऐसे किसान जिनकी मृत्यु हो जाने के कारण ऋण का चुकारा नहीं हो पाया था, उनके लिए किसान की मृत्यु दिनांक से सभी तरीके के ब्याज एवं वसूली खर्च को पूरी तरह से माफ किया गया है ताकि किसान परिवार को सुदृढ़ आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि निर्धारित समय में ऋण जमा कराकर छूट का फायदा उठाएं। प्रदेश में 36 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसान सदस्यों को यह छूट दी जा रही है।

रीट से संबधित सभी सेवाएं 14 फरवरी तक अत्यावश्यक सेवा घोषित

                बाड़मेर, 05 फरवरी। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर एवं उसके समस्त कार्यालय तथा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 2017 से संबधित सभी सेवाओं को 14 फरवरी तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के सभी कार्यालयों तथा रीट 2017 से संबधित समस्त सेवा में हड़ताल होने से सेवाओं के प्रदाय तथा अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा उसके परिणामस्वरुप समुदाय को भारी कठिनाई का सामना करना पडे़़गा। इसलिए इन सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित किया गया है।

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 10 फरवरी को

                बाड़मेर, 05 फरवरी। राजस्व अधिकारियांे की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे रखी गई है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियांे एवं कार्याें की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने राजस्व अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

डीएनपी मंे विकास कार्याें के संबंध मंे कार्यशाला 9 फरवरी को

                बाड़मेर, 05 फरवरी। डीएनपी इलाके मंे आने वाले गडरारोड़ के राजस्व गांवांे मंे विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे पंचायत समिति गडरारोड़ के सभागार मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को डीएनपी क्षेत्र मंे करवाए जाने वाले विकास कार्याें से संबंधित प्रजेंटेशन, ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे तथा तकनीकी सहायक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

शहर मंे नियमित जलापूर्ति के साथ बकाया वसूली प्राथमिकता से करने के निर्देश

लीकेज दुरस्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियांे के खिलाफ होगी 133 सीआरपीसी मंे र्कायवाही

                बाड़मेर, 05 फरवरी। बाड़मेर शहर मंे नियमित जलापूर्ति करते हुए पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करें। जलदाय विभाग प्राथमिकता से उपभोक्ताआंे से बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शहर के कुछ हिस्सांे मंे सुचारू जलापूर्ति नहीं होने तथा लंबे समय से पाइप लाइन लीकेज दुरस्त नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियांे को कार्य शैली मंे सुधार लाने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि अगर लीकेज दुरस्त नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियांे के खिलाफ 133 सीआरपीसी मंे कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने, टयूबवैलांे की खुदाई करवाने, सार्वजनिक होदियांे की सफाई करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जलदाय विभाग के अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को फरवरी माह के दौरान गौरव पथ का कार्य पूर्ण करवाने तथा बिना अनुमति सड़क तोड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि रजिस्ट्रेशन के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे पर दिव्यांगांे के प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए शिविर लगाए जाए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को प्रस्तावित बजट घोषणा संबंधित जानकारी भिजवाने, संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने, सीवर कनेक्शन करवाने तथा पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयुक्त डा.गुंजन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : नकाते

जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे तिलवाड़ा पशु मेले की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित

                बाड़मेर, 05 फरवरी। तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मेला अवधि के दौरान सफाई, पानी, बिजली एवं यातायात व्यवस्थाआंे के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाडा की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक के दौरान यह बात कहीं।
                बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने तिलवाड़ा पशु मेले मंे पशुओं की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं यातायात विभाग कार्य योजना बनाएं। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने बालोतरा उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी को मेला मैदान की साफ सफाई, पार्किंग, पशु खेलियां की मरम्मत, पशु चिकित्सा, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने मॉनिटरिंग कमेटी के जरिए दुकानों की नीलामी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने एक्सप्रेस रेल गाड़ियों के तिलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव, मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाने, दूरसंचार व्यवस्था, एसबीआई बैंक की अस्थाई शाखा, आर.ओ. प्लान्ट से पेयजल आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्हांेने मेले के दौरान सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग की योजनाआंे से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि वाहनों में निर्घारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए यातायात विभाग की ओर से चौकी स्थापित की जाए। जहां से निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए। उन्होने गाइड लाइन के अनुसार पशु परिवहन करने तथा पशुओं को भेजने के वाहनों का विवरण रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल एवं जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल को इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.युग भूषण वधवा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय, पशुपालन विभाग के डा.नारायणसिंह सोलंकी, पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, तिलवाड़ा सरपंच शोभसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मेला आयोजन का कार्यक्रम : पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.युग भूषण वधवा ने बताया कि श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा के लिए दुकानांे की नीलामी 26 एवं 27 फरवरी, चौकियांे की स्थापना 8 मार्च, झंडारोहण 13 मार्च, पशु प्रतियोगिता 14 एवं 15 मार्च, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 13 से 16 मार्च, सफेद चिटठी 14 मार्च, पुरस्कार वितरण 16 मार्च को होगा। इसके अलावा पशुआंे की संभावित रवानगी 16 मार्च रहेगी।

जीपीएस लगाने के निर्देश : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मेले मंे जलापूर्ति करने वाले टैंकरांे पर जीपीएस एवं फ्लोमीटर लगाने के निर्देश दिए। ताकि किसी तरह की अनियमितता की गुजाइंश नहीं रहे। उन्हांेने मेला मैदान की दुकानांे की नीलामी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए।


गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

जेम पोर्टल के विविध पहलूआंे की विस्तार से जानकारी दी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं खरीद की प्रक्रिया बताई

                बाड़मेर, 01 फरवरी। जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं विस्तारित किया गया है। इस पर रजिस्ट्रेशन के उपरांत सामान की खरीद की जा सकती है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे जेम पोर्टल के बारे मंे विकास अधिकारियांे, लेखाधिकारियांे एवं तकनीकी अधिकारियांे के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने जेम पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी सरकारी विभागों के लिए बनाया गया है। इसमें 50 हजार रुपये तक की धनराशि का सामान आनलाइन तथा 50 हजार से 30 लाख रुपए तक का सामान टेंडर के माध्यम से पोर्टल पर खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक प्रतिस्पर्धा होने के कारण पोर्टल पर रिवर्स आक्शन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामान आसानी से खरीद सकते हैं। उन्होंने आहरण-वितरण अधिकारियों को पोर्टल पर अपना रजिस्टेशन अनिवार्य रूप से कराने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान जेम पोर्टल तथा जीएसटी के अंतर्गत टीडीएस में कटौती, विभिन्न प्रावधानों की जानकारी आहरण-वितरण अधिकारियों को दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, रामबाबू शर्मा, विकास अधिकारी जीतेन्द्रसिंह सांदू, अतुल सोलंकी ने जेम पोर्टल, ई मार्केट के विविध पहलूआंे से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने प्रशिक्षण मंे कुछ विकास अधिकारियांे के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

                बाड़मेर, 01 फरवरी। चौदहवीं विधानसभा के दसवें सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नांे का पत्युत्तर भिजवाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी तथ्य की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर फैक्स 02982-221074 तथा ई-मेल एवं egovbarmer@gmail.com विशेष वाहक से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर प्रश्न प्राप्ति के 48 घंटांे के भीतर भिजवाने होंगे। जिले के समस्त उपखंड अधिकारियांे को अपने-अपने कार्यालय मंे नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ उपखंड क्षेत्र के कार्यालयांे से संबंधित प्रश्नांे का प्रत्युतर समय पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत हो, बैठकें नहीं बुलाने के निर्देश दिए गए है। नियंत्रण कक्ष के ओवर आल इंचार्ज अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई को बनाया गया है। इनमंे कार्यालय के दूरभाष 02982-220007, निवास 02982-220008 एवं मोबाइल नंबर 9828533551 पर संपर्क किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष मंे प्रथम पारी मंे नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र किशोर, द्वितीय पारी मंे नायब तहसीलदार हेमराज एवं तृतीय पारी मंे सहायक अभियंता रामलाल जैन को प्रभारी लगाया गया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...