शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

बाड़मेर मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को

                बाड़मेर, 19 जनवरी। सैन्य स्टेषन जालीपा एवं वायुसेना स्टेषन उतरलाई की ओर से बाड़मेर शहर मंे दिव्यांग जवानांे के उत्साहवर्धन एवं सेना तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मंे रविवार को आदर्ष स्टेडियम मंे प्रातः 6.30 बजे से बाड़मेर मिनी मैराथन का आयोजन होगा।

                बाड़मेर मिनी मैराथन के जरिए दिव्यांग जवानांे के उत्साहवर्धन के साथ युवाआंे को सेना मंे केरियर संबंधित जानकारी देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर मिनी मैराथन का आयोजन दो श्रेणियों मंे किया जाएगा। इसके तहत ओपन वर्ग के लिए 7.5 किमी एवं महिलाआंे एवं बच्चांे के लिए 4 किमी की दौड़ निर्धारित की गई है। बाड़मेर मिनी मैराथन मंे शामिल होने के लिए 21 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे आदर्ष स्टेडियम मंे पहुंचना होगा। सैन्य अधिकारियांे ने अधिकाधिक आमजन से बाड़मेर मिनी मैराथन मंे शामिल होने का अनुरोध किया है।

घर के साथ रोजमर्रा की जिन्दगी मंे स्वच्छता अपनाएं

                बाड़मेर, 19 जनवरी। घरांे मंे स्वच्छता के साथ रोजमर्रा की जिन्दगी मंे स्वच्छता को अपनाकर कई बीमारियांे पर अंकुष लगाया जा सकता है। जीवन मंे स्वच्छता बेहद जरूरी है। गिड़ा क्षेत्र मंे केयर्न आयल गैस एवं आरडीओ की ओर से आयोजित स्वच्छता विषयक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मोटीवेटर भीखपुरी ने यह बात कही।

                इस दौरान मोटीवेटर भीखपुरी ने कहा कि भोजन के मामले में भी स्वच्छता बेहद जरूरी है, चाहे खाना घर पर खाए या होटल मंे। इस दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। परोसनेवाले के हाथ गंदे हों या हमारे, दोनों ही तरीकों से कई बीमारियाँ लग सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान कृषि पर्यवेक्षक मदन यादव ने स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। आरडीओ के धीराराम ने कहा कि स्वच्छता अभियान मंे आमजन की भागीदारी सुनिष्चित करने एवं प्रेरित करने के लिए लगातार शौचालय इस्तेमाल करने वाले परिवारांे को 2500 रूपए प्रोत्साहन राषि भी दी जा रही है। इस दौरान ग्रामीण इलाकांे एवं घरांे मंे अस्वच्छता से जुड़ी विभिन्न आदतांे की जानकारी देते हुए उसमंे सुधार करने के बारे मंे बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषय विषेषज्ञांे ने ग्रामीणांे से नियमित रूप से शौचालय का उपयोग कर स्वच्छ भारत मिषन मंे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।



राजस्व राज्य मंत्री रविवार को बालोतरा प्रवास पर रहेंगे

                बाड़मेर,19 जनवरी। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी रविवार को बालोतरा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी गर्ग समाज के सम्मेलन मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शनिवार को शाम 4 बजे जैसलमेर से बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार को मूंगड़ा मंे दोपहर 12 बजे गर्ग समाज के सम्मेलन मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे मूंगड़ा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

अर्न्तराष्ट्रीय कॉल्स का करना होगा इन्द्राज

                बाड़मेर, 18 जनवरी। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को आदेश जारी किए है।

                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही वे किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों द्वारा संधारित उक्त रजिस्टर की समय समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

विद्यार्थियांे को बताया स्वच्छता का महत्व

                बाड़मेर, 18 जनवरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेनाणियांे की ढाणी, सेवनियाला एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालांे की बस्ती, कानोड़ मंे केयर्न आयल एंड गैस तथा आरडीओ की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता से जुड़े विविध पहलूआंे की जानकारी दी गई।

                राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेनाणियो की ढाणी मंे विद्यार्थियांे के साथ स्वच्छता की बात करते हुए सबको शौचालय का उपयोग करने एवं हाथ धोने के उपरांत ही भोजन करने के बारे मंे जानकारी दी गई। इसी तरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती कानोड़ में बच्चों को स्वास्थ्य के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियांे को बीमारियांे की रोकथाम के लिए साबून से हाथ धोने, नियमित रूप से स्नान करने, स्वयं के शरीर के साथ घर मंे भी सफाई रखने के लिए बारे मंे बताया गया। उनको अपने परिजनांे को भी शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञांे ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियांे के जरिए विद्यार्थियांे को स्वच्छता से जुड़े विविध पहलूआंे से रूबरू कराया।




जिला कलक्टर की कोटड़ी एवं मेहलू की रात्रि चौपालें स्थगित

                बाड़मेर, 18 जनवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की कोटड़ी एवं मेहलू ग्राम पंचायत पर आयोजित होने वाली रात्रि चौपालें अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक 19 जनवरी को कोटड़ी कलस्टर के लिए कोटड़ी एवं 23 जनवरी को शौभाला जेतमाल कलस्टर के लिए मेहलू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाली रात्रि चौपालंे स्थगित कर दी गई हैं।

बाड़मेर के लिए राधे गोविन्द कल्ला लोकपाल नियुक्त

                बाड़मेर, 18 जनवरी। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत बाड़मेर जिले के लिए राधे गोविन्द कल्ला को लोकपाल नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति राज्य सरकार की ओर से की गई है।

                लोकपाल कल्ला ने बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे लोकपाल के रूप मंे कार्यभार संभाल लिया है। लोकपाल कल्ला ने बताया कि जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ स्थित उनके कार्यालय मंे मनरेगा से शिकायतों के निस्तारण अथवा योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए संपर्क किया जा सकता है।

दिशा की बैठक 23 को, सांसद करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 18 जनवरी। डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 23 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाआंे की वर्ष 2017-18 की माह दिसंबर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सांसद आदर्ष ग्राम योजना की बैठक 23 को

                बाड़मेर, 18 जनवरी। सांसद आदर्ष ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा को आदर्ष ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे 23 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देषांे की पालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्ष ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य आवष्यक बिन्दूआंे से संबंधित सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

आवंटित लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें : नेहरा

                बाड़मेर, 18 जनवरी। समस्त विभाग बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। ताकि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल हो सके। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि आवंटित लक्ष्यांे को प्राप्त करने से पीछे चल रहे विभाग शेष लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर लें, ताकि जिले की सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल हो सके। नेहरा ने चिकित्सा विभाग एवं नगर परिषद तथा अजा जजा निगम को आवंटित किए गए लक्ष्यांे के प्रति कार्य मंे तेजी लाने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने बीस सूत्री कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आबंटित लक्ष्यों की तय समय पर प्राप्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण के लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए विषेष प्रयास करने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

रिफाइनरी से विपुल मात्रा मंे सृजित होंगे रोजगार के अवसर : कुणाल

राज्य सरकार की मंषा स्थानीय युवाआंे को मिले अधिकाधिक रोजगार

बाड़मेर, 12 जनवरी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेषन लिमिटेड की ओर से बाड़मेर मंे 9 मीलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता की रिफाइनरी स्थापित की जा रही है। इसकी स्थापना से विभिन्न आर्थिक क्षेत्रांे मंे कुषल मानव संसाधन के लिए विपुल मात्रा मंे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कौषल विकास आयुक्त एवं आरएसएलडीसी प्रबंध निदेषक कृष्ण कुणाल ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अधिकारियांे की बैठक के दौरान कौषल विकास संबंधित गतिविधियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
आयुक्त कृष्ण कुणाल ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना के दो चरण होंगे। प्रथम चरण मंे रिफाइनरी के निर्माण से संबंधित कार्य होगा, जो करीब 3-4 वर्ष मंे पूरा होगा। इसके लिए करीब एक लाख से अधिक मानव संसाधन मैसन, प्लम्बर, स्टोन मैसन, कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर, गैस कटर, बार बैंडर, ग्राइंडर, फीटर, ड्राइवर कम मैकेनिक, सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिषियन, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, सुपरवाइजर,इंजीनियर्स की जरूरत होगी। इनमंे से अधिकतर टेªडस मंे प्रषिक्षण कार्यक्रम राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थानांे मंे संचालित है। उन्हांेने बताया कि शेष टेªडस मंे एचपीसीएल से आवष्यकता मांगी गई है ताकि उन टेªडस को भी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थानांे मंे प्रारंभ किया जा सके। उनके मुताबिक द्वितीय चरण मंे उत्पादन संबंधित कार्य होगा, जो लगातार चलेगा। इस चरण मंे उत्पादन तकनीकी एवं रिफाइनरी की मैटीनंेस से संबंधित कार्याें के लिए मानव संसाधन की आवष्यकता रहेगी। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंषा है कि दोनांे चरणांे मंे स्थानीय युवाआंे को अधिकाधिक संख्या मंे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। रिफाइनरी की मंषा, संचालन एवं रखरखाव के दौरान रिफाइनरी के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रांे मंे रिफाइनरी के बाय प्रोजेक्ट से संबंधित कारखाने, हास्पिटैलिटी, हैल्थ केयर, आटो मोबाइल, ड्राइवर कम मैकनिक, लेखा एवं आडिट, सेवा क्षेत्र के लिए भी विपुल मात्रा मंे रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। उन्हांेने कहा कि इस समग्र मानव संसाधन की आवष्यकताआंे के मददेनजर रखते हुए उचित पाठयक्रमांे मंे प्रदेष के युवाआंे को प्रषिक्षित कराए जाने की दिषा मंे कौषल, नियोजन एवं उद्यमिकता विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए राजस्थान कौषल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से प्रषिक्षण प्रदाताआंे के माध्यम से जोधपुर जिले मंे 9 तथा बाड़मेर जिले मंे 5 कौषल विकास केन्द्रांे का संचालन किया जा रहा है। इसमंे 27 विभिन्न प्रकार के पाठयक्रमांे के अन्तर्गत 750 प्रषिक्षणार्थी प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे है। आवष्यकतानुसार अधिक कौषल विकास केन्द्रांे की स्थापना कराई जाकर युवाआंे को प्रषिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
आयुक्त कुणाल ने कहा कि एचपीसीएल की ओर से विषेषज्ञ प्रकृति के मानव संसाधनांे की आवष्यकता के अनुरूप स्वयं के स्तर पर पेट्रोलियम इंस्टीटयूट प्रदेष मंे स्थापित कर मानव संसाधन तैयार किया जाना प्रस्तावित है। बैठक मंे जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे चल रहे प्रषिक्षण कार्यक्रमांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान एचपीसीएल, आईटीआई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







गुरुवार, 11 जनवरी 2018

जन सुनवाई मंे हुआ आमजन की समस्याआंे का निपटारा

                बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे हुआ। इस दौरान आमजन की समस्याआंे का समाधान किया गया।

                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कई प्रकरणांे मंे मौके पर ही परिवादियांे को राहत पहुंचाई गई। इसके अलावा अन्य प्रकरणांे मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर यथाशीघ्र परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणांे की ओर से बिजली,पानी, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा संबंधित विभिन्न परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे गुरूवार को ग्रामीणांे की ओर से 83 परिवेदनाएं दी गई।

वाहन नीलामी से 1.34 करोड़ की आय

                बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे पुलिस थानांे, आबकारी वृत्तांे और आबकारी अधिनियम मंे जब्त कर राजसात किए गए 35 भारी एवं हल्के वाहनांे की नीलामी शुक्रवार को आबकारी जोन के अतिरिक्त आयुक्त छगनलाल श्रीमाली की अध्यक्षता मंे गठित कमेटी की ओर से की गई।

                इस दौरान वाहन नीलामी से 1 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए की आय हुई। इस नीलामी मंे दो भारी वाहनांे का आरक्षित मूल्य अधिक होने के कारण नीलाम नहीं हो पाए। इस अवसर पर आबकारी विभाग उदयपुर के प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार पारीक, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघाणी उपस्थित रहे। इस नीलामी मंे राज्य भर के बोलीदाताआंे ने भाग लिया।

युवा दिवस मनाने के निर्देश

                बाड़मेर, 11 जनवरी। जिले मंे स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर शुक्रवार को युवा दिवस मनाने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से युवा दिवस का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए है। इस दौरान विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनांे, संस्थाआंे के पदाधिकारियांे, जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है।

पुलिस महानिदेशक ने लिया प्रधानमंत्री की बाड़मेर यात्रा की व्यवस्थाआंे का जायजा

                बाड़मेर, 11 जनवरी। पुलिस महानिदेशक ओ.पी.मल्होत्रा ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 16 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा की तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                पुलिस महानिदेशक ओ.पी.मल्होत्रा ने गुरूवार को पचपदरा मंे शिलान्यास स्थल, हैलीपैड, सभा स्थल, पंडाल, मंच,वीआईपी हाल, मीडिया सेंटर की व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए सभा स्थल पर सुरक्षा एवं बैठक व्यवस्था, यायायात, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाआंे की विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने प्रशासनिक एवं एचपीसीएल के अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एन.आर.के.रेडडी, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने प्रधानमंत्री की यात्रा के मददेनजर की गई तैयारियांे एवं व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी दी।




पचपदरा रिफायनरी होगी इको फ्रेंडली और ग्रीन रिफायनरी

                बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर जिले के पचपदरा में बनने वाली रिफायनरी देश में अपनी तरह की पहली इको फ्रेंडली और ग्रीन रिफायनरी होगी। रिफायरी में अत्याधुनिक  बीएस-6 मानक के तेल का उत्पादन होगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह उच्च गुणवत्ता के साथ सबसे रिफाइंड तेल होगा। जिसका उपयोग करने वाले वाहनों से कम प्रदूषण होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने भी वर्ष 2020 के बाद बीएस-6  मानकों को लागू करने का आदेश दिया है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रिफायनरी परिधि क्षेत्र में ग्रीन जोन बनाया जाएगा। यहां एरिड और सेमी एरिड जलवायु को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 43 हजार करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस रिफायनरी के अपशिष्ट पेटकोक से बिजली का भी उत्पादन किया जाएगा। यहां 250 मेगावट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इससे निकलने वाले कचरे के उचित निस्तारण का पूरा प्रबंध किया गया है। उल्लेखनीय है कि 9 एमएमटी क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2018 को करेंगे।  प्रदेश के भविष्य के लिए गेम चंेजर साबित होने वाली इस रिफायनरी के फायदे प्रदेश के नागरिकों को बताने के लिए प्रचार रथों की ओर से जानकारी दी जा रही है।

बुधवार, 10 जनवरी 2018

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख की सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 10 जनवरी। पानी मंे गाड़ी पलटने से मौत होने पर मृतक के परिजनांे को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कबूली निवासी रामजीवन पुत्र मुगलाराम की बाढ़ के पानी मंे गाड़ी पलटी खाने से मौत होने पर उसके परिजनांे को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 16 तक बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे

                बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 16 जनवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 16 जनवरी तक पचपदरा मंे रिफाइनरी के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम के संबंध मंे अग्रिम तैयारियांे एवं व्यवस्थाआंे के लिए पचपदरा मंे प्रवास करेंगे। इसके उपरांत 17 जनवरी को प्रातः 11 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की बाड़मेर यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

                बाड़मेर, 10 जनवरी। मुख्य सचिव निहाल चन्द गोयल ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 16 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                इस दौरान मुख्य सचिव गोयल ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाई अड्डे एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सहित बैठने की व्यवस्थाएं, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, मीडिया प्रबन्धन एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होेंने एचपीसीएल के अधिकारियों को उनकी ओर से की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को पुख्ता तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कम्पनी के अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें मूर्तरूप दें। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को पचपदरा, बाड़मेर में राज्य सरकार एवं एचपीसीएल की साझेदारी में निर्मित होने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह दीपक उप्रेति, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास, मुकेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा, प्रमुख शासन सचिव पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव समान्य प्रशासन पी.के गोयल, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग आलोक, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा आनन्द कुमार, जोधपुर कलक्टर रवि कुमार सुरपुर, बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की निदेशक श्रीमती अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल,एनएचएआई, बीएसएनएल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



मंगलवार, 9 जनवरी 2018

जनसम्पर्क सचिव ने बाड़मेर हिली स्मृति उद्यान का अवलोकन

                बाड़मेर, 9 दिसम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री अरिजीत बनर्जी ने मंगलवार को प्रातः बाड़मेर हिली स्मृति उद्यान का अवलोकन किया। उन्होंने इस स्मृति उद्यान को अत्यंत उपयोगी बताते हुए पूर्णतः स्थानीय प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इसे विकसित करने का सुझाव दिया।
                श्री बनर्जी ने लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाए जा रहे इस स्मृति उद्यान में स्थानीय नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस उद्यान को पूर्णतः विकसित कर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इसका संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्यान में स्थानीय नागरिकों को अपने परिजनों के जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ व पारिवारिक अवसरों की स्मृति में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जाए।
                जनसम्पर्क सचिव ने उद्यान में प्रस्तावित एनीकट के स्थल के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने इस उद्यान में स्थानीय वनस्पति को अधिक से अधिक लगाने एवं पूर्णतः प्राकृति परिवेश को संरक्षित और संवर्द्धित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने कहा कि इस उद्यान में पक्षी प्रेमियों के लिए भी उचित स्थल की व्यवस्था किया जाना उचित रहेगा।

                बाड़मेर उपवन संरक्षक श्री विक्रम केसरी प्रधान ने इस स्मृति उद्यान के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसीएफ श्री यूआर सियोल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक श्री गोविन्द पारीक भी मौजूद थे।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...