सोमवार, 18 दिसंबर 2017

जिला महिला सहायता समिति की बैठक 19 दिसंबर मंगलवार को

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। महिलाआंे को अविलंब राहत देने एवं आवश्यक सहायता देने के लिए गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर के कक्ष मंे रखी गई है। यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने दी।

जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक 19 दिसंबर मंगलवार को

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन के लिए स्थाई समिति की मंगलवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

अमृता हाट का आयोजन 28 दिसंबर से

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। स्वयं सहायता समूह की महिलाआंे के हस्तनिर्मित मूल्य संवर्धित उत्पादांे के प्रदर्शन, विपणन को बढ़ावा देने के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ मंे अमृता हाट 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होगा। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अमृता हाट मंे करीब 50 स्वयं सहायता समूहांे की 100 महिलाआंे की ओर से अपने उत्पादांे को प्रदर्शित किया जाएगा।

बोर्डर होमगार्ड स्वयंसेवकांे के रिक्त पदांे पर आवेदन मांगे

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। सीमा गृह रक्षा दल के अधीन कंपनी मुख्यालयांे पर स्वयंसेवकांे के रिक्त पदांे के विरूद्व गृह रक्षा स्वयंसेवकांे पुरूषांे के नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर कार्यालय मंे संपादित की जाएगी।

                सीमा गृह रक्षा दल के गण समादेष्टा गणपतसिंह नरूका ने बताया कि अपेक्षित योग्यता रखने वाले शारीरिक रूप से स्वस्थ, इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित कंपनी मुख्यालय से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर समस्त दस्तावेजांे के साथ निर्धारित तिथि को जमा करा सकते है। उन्हांेने बताया कि धोरीमन्ना कंपनी मुख्यालय मंे 13, सांचौर की 9, शौभाला 12, चौहटन 14, रामसर 9 एवं बाखासर की 3 रिक्तियांे के लिए आवेदन 26 एवं 27 दिसंबर को प्राप्त कर 3 एवं 4 जनवरी को जमा कराए जा सकते है। उन्हांेने बताया कि सीमा गृह रक्षा दल मुख्यालय बाड़मेर परिसर, आकाशवाणी के पास मंे धोरीमन्ना एवं सांचौर के लिए 14 जनवरी, शौभाला एवं चौहटन के लिए 15 जनवरी तथा रामसर एवं बाखासर कंपनी के लिए 16 जनवरी को प्रातः 8 बजे से नामांकन के लिए संबंधित अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते है। उनके मुताबिक 4 जनवरी को सांय 5 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता चौथी कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष तथा उंचाई 168 सेमी न्यूनतम, सीना 81 सेमी बिना फुलाए एवं 86 सेमी फुलाने पर होना चाहिए। अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियांे को शारीरिक मापदंड मंे 5 सेमी की छूट दी जा सकती है। लेकिन सीना 5 सेमी फुलाना आवश्यक होगा। संबंधित कंपनी के बोर्डर बेल्ट की परिधि मंे आने वाले इलाकांे के अभ्यर्थी ही इस नामांकन प्रक्रिया मंे भाग ले सकते है। इसकी सूची संबंधित कंपनी मूख्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र का मूल निवास प्रमाण पत्र एवं तीन वर्षाें से निवास करने संबंधित कोई दस्तावेज होना चाहिए। उन्हांेने बताया कि प्रवेश पत्र 11 एवं 12 जनवरी को कंपनी मुख्यालयांे पर वितरण किए जाएंगे।

पालनहार लाभार्थियांे का बायोमैट्रिक करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। पालनहार योजना से लाभांवित हो रहे बच्चांे का बायोमैट्रिक सत्यापन करवाना आवश्यक है। इसके अभाव मंे भुगतान संभव नहीं हो पाएगा।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक तुलसाराम फड़ौदा ने बताया कि पालनहार योजना के तहत अनाथ, विधवा, कुष्ठ एवं एडस पीड़ित की संतान, विधिवत पुर्नविवाह करने वाली माता की संतान, नाता जाने वाली संतान एवं विशेष योग्यजन की संतानांे को पालनहार योजना से लाभांवित किया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी जाने वाले 0 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चांे को 500 रूपए प्रति माह एवं विद्यालयांे मंे अध्ययनरत 6 से 18 वर्ष तक के बच्चांे को 1000 रूपए प्रति माह दिए जा रहे है। इसके अलावा वस्त्र, स्वेटर एवं जूतांे के लिए एक मुश्त 2000 रूपए दिया जाता है। उनके मुताबिक नया आवेदन ई-मित्र इंटरनेट के माध्यम से विभागीय पोर्टल एसएसओ पर आनलाइन करवा सकते है। मूल आवेदन जिला कार्यालय मंे जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हांेने बताया कि एसजेएमएस पोर्टल पर लाभांवित हो रहे पालनहार बच्चांे का नवीन पालनहार पोर्टल एसएसओ पर अपडेट, पालनहार का भामाशाह, बच्चे का आधार, आंगनबाड़ी, विद्यालय मंे अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र एवं बच्चे का बायोमैट्रिक सत्यापन करवाना आवश्यक है। शेष रहे पालनहार अपने बच्चांे का सत्यापन शीघ्र अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर बायोमैट्रिक करवाए। इसके अभाव मंे भुगतान करना संभव नहीं होगा।

शनिवार, 16 दिसंबर 2017

पंचायतीराज संस्थाआंे मंे उप चुनाव 17 दिसंबर रविवार को

                बाड़मेर, 16 दिसंबर। सिवाना एवं सिणधरी पंचायत समिति के काठाड़ी एवं भागवा मंे पंचायत समिति सदस्य तथा मोतीसरा ग्राम पंचायत मंे वार्ड 9 के लिए रविवार को उप चुनाव होगा। इसके दौरान समस्त विभागांे, संस्थानांे एवं उपक्रमांे मंे सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सिवाना पंचायत समिति के पंचायत समिति सदस्य संख्या 9 के लिए काठाड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड 2,3,4 एवं भागवा ग्राम पंचायत मंे वार्ड 1 से 9, सिणधरी पंचायत समिति की मोतीसरा ग्राम पंचायत के वार्ड पंच संख्या 6 के लिए उप चुनाव होगा। इसमंे रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

खनन क्षेत्रांे मंे 31 दिसंबर तक आयोजित होगा स्वच्छता पखवाड़ा

                बाड़मेर, 16 दिसंबर। खान एवं भू विज्ञान विभाग उद्यमियांे एवं स्थानीय समुदाय की भागीदारी से स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए 31 दिसंबर तक खनन क्षेत्रांे मंे स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगा।

                खनि अभियंता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि इसके तहत पौधारोपण, खान श्रमिकांे के स्वास्थ परीक्षण, जीरो वेस्ट, स्वच्छ खान कार्य के लिए विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन होगा। उनके मुताबिक  खान निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार 18 दिसंबर को मांगता, 20 दिसंबर को गिरल, कपूरड़ी एवं सोनड़ी, 22 को असाड़ा, 24 को सरनू एवं आकल, 26 को भाड़खा एवं आकली, 28 दिसंबर को नागाणा एवं मंडली मंे स्वच्छता पखवाडे़ के तहत विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया जाएगा।

पोलिटेक्निक महाविद्यालय मंे अतिथि प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 16 दिसंबर। राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय मंे भौतिक विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि भौतिक विज्ञान के मानदेय अनुसार अध्यापन के लिए अतिथि प्रवक्ता के आवेदन 2 जनवरी 2018 को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित किए गए है। एमएससी भौतिक विज्ञान प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल दस्तावेजांे के साथ उपस्थित हो सकते है। चयनित अतिथि प्रवक्ता को 250 रूपए प्रति घंटे की दर से मानदेय दिया जाएगा।

बोर्डर होमगार्ड स्वयंसेवकांे के रिक्त पदांे पर आवेदन मांगे

                बाड़मेर, 16 दिसंबर। सीमा गृह रक्षा दल के अधीन कंपनी मुख्यालयांे पर स्वयंसेवकांे के रिक्त पदांे के विरूद्व गृह रक्षा स्वयंसेवकांे पुरूषांे के नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर कार्यालय मंे संपादित की जाएगी।

                सीमा गृह रक्षा दल के गण समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि अपेक्षित योग्यता रखने वाले शारीरिक रूप से स्वस्थ, इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित कंपनी मुख्यालय से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर समस्त दस्तावेजांे के साथ निर्धारित तिथि को जमा करा सकते है। उन्हांेने बताया कि धोरीमन्ना कंपनी मुख्यालय मंे 13, सांचौर की 9, शौभाला 12, चौहटन 14, रामसर 9 एवं बाखासर की 3 रिक्तियांे के लिए आवेदन 26 एवं 27 दिसंबर को प्राप्त कर 3 एवं 4 जनवरी को जमा कराए जा सकते है। उन्हांेने बताया कि सीमा गृह रक्षा दल मुख्यालय बाड़मेर परिसर, आकाशवाणी के पास मंे धोरीमन्ना एवं सांचौर के लिए 14 जनवरी, शौभाला एवं चौहटन के लिए 15 जनवरी तथा रामसर एवं बाखासर कंपनी के लिए 16 जनवरी को प्रातः 8 बजे से नामांकन के लिए संबंधित अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते है। उनके मुताबिक 4 जनवरी को सांय 5 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता चौथी कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष तथा उंचाई 168 सेमी न्यूनतम, सीना 81 सेमी बिना फुलाए एवं 86 सेमी फुलाने पर होना चाहिए। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियांे को शारीरिक मापदंड मंे 5 सेमी की छूट दी जा सकती है। लेकिन सीना 5 सेमी फुलाना आवश्यक होगा। संबंधित कंपनी के बोर्डर बेल्ट की परिधि मंे आने वाले इलाकांे के अभ्यर्थी इस नामांकन प्रक्रिया मंे भाग ले सकते है। इसकी सूची संबंधित कंपनी मूख्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र का मूल निवास प्रमाण पत्र एवं तीन वर्षाें से निवास करने संबंधित कोई दस्तावेज होना चाहिए। प्रवेश पत्र 11 एवं 12 जनवरी को कंपनी मुख्यालयांे पर वितरण किए जाएंगे।

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

राजस्व राज्य मंत्री शनिवार से बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे

                बाड़मेर, 15 दिसंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे बालोतरा महाविद्यालय मंे छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन कर बालोतरा मंे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके उपरांत दूसरे दिन रविवार को 11 बजे बालोतरा मंे आयोजित होने वाले दिव्यांग सम्मान समारोह मंे शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का पोर्टल आरंभ

31 जनवरी तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन पत्र
                बाड़मेर, 15 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जाने वाली उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2017- 18 के लिए विद्यार्थी द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 15 दिसंबर 2017 से छात्रवृत्ति पोर्टल आरंभ कर दिया गया है  तथा 31 जनवरी 2018 तक आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि रहेगी।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मूल निवासी  के अनुसूचित जाति, जन जाति ,विशेष समूह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक पिछड़ा  वर्ग ,विमुक्त ,घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू एवं मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना में राज्य की राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य  के बाहर की राजकीय व राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में प्रवेशित एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों से विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in के होम पेज पर न्यू स्कॉलर पोर्टल पर क्लिक कर पेपरलेस आवेदन पत्र पंजीयन कर सकते हैं। निदेशक ने बताया कि अजा जजा विशेष समूह योजना के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 2.50 लाख रुपए वार्षिक आई सीमा वाले परिवारों के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

विजय दिवस समारोह शनिवार को

                बाड़मेर, 15 दिसंबर। अखिल भारतीय गौरव सैनिक सेवा परिषद एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विजय दिवस समारोह शनिवार को शहीद चौराहा, सिणधरी रोड़ बाड़मेर पर प्रातः 11 बजे मनाया जाएगा।

                अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बाड़मेर के अध्यक्ष केप्टन हीरसिंह भाटी ने बताया कि 16 दिसम्बर 1971 को ढ़ाका के रेसकोर्स मैदान पर पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी ने 93 सैनिकों के साथ भारतीय सेना के कमांडर जनरल अरोड़ा के सामने अपने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण किया था। इस विजय को प्राप्त करने में भारत के चार हजार रणबांकुरो ने शहादत दी एवं दस हजार सैनिक घायल हुए, इस शहादत को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी विजय दिवस समारोह मनाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि समारोह के दौरान बैण्ड एवं बिगुलर की धुन पर आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ व राजस्थान पुलिस के जवानोे की ओर से गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा। समारोह में राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री अमराराम चौधरी,जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, स्टेशन कमांडर वायुसेना स्टेशन उत्तरलाई, बिग्रेड कमाण्डर जालीपा, बीएसएफ के उप महानिरीक्षक के साथ विभिन्न सैन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

प्रोत्साहन सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 जनवरी

                बाड़मेर, 15 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यार्थियों के लिए एक मुश्त प्रोत्साहन सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने वाली तिथि को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य के मूल सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित अखिल भारतीय सेवा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आरएएस परीक्षा में अंतिम रूप से चयन होने तथा योजना में सूचीबद्ध आईआईटी, आईआईएम, एआईआईएमएस, एनएलयू और आईआईएससी में प्रवेश पाने वाले मेघावी अभ्यार्थियों को एक मुश्त सहायता राशि दिए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी, 2018 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सेवा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस मंे चयन होने के उपरान्त वरीयताक्रम में आने वाले राजस्थान के प्रथम 50 प्रतियोगियों को 50 हजार रुपए, राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आरएएस में चयन होने के उपरान्त सभी सेवाओं को मिलाकर वरीयताक्रम में आए प्रथम 100 प्रतियोगियों को 30 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही प्रतिवर्ष आईआईटी, आईआईएम, एआईआईएमएस, एनएलयू और आईआईएससी में प्रवेश पाने वाले प्रथम 100 छात्र-छात्राओं को 25 हजार रुपए की एक मुश्त सहायता एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। योजना की पात्रता एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

नामांतरण निरस्त करने एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश

जिला कलक्टर ने कई मामलांे मंे प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए
                बाड़मेर, 15 दिसंबर। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गडरारोड़ इलाके मंे खारिज होने के उपरांत भी नामांतरण दर्ज करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसको निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेने ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे पर संबंधित अधिकारियांे को प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान जानसिंह की बेरी के ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत किए गए परिवेदना पर उपखंड अधिकारी को नामांतरण निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेने इसके लिए दोषी कार्मिकांे के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करवाकर प्रकरण भिजवाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर नकाते ने शिव, गिड़ा एवं धोरीमन्ना, बाड़मेर तहसील के विभिन्न गांवांे मंे ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत किए गए परिवादांे मंे संबंधित अधिकारियांे को कटान रास्तांे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी तरह एड सिणधरी मंे बैंक प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए। बिसारणिया निवासी नगाराम की ओर से फर्जी मस्टररोल के मामले मंे विकास अधिकारी को जांच कर दोषी कार्मिकांे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शुक्रवार को आयोजित जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 145 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।
पाक विस्थापित को प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश: जन सुनवाई के दौरान बाटाडू मंे रहने वाले पाक विस्थापित प्रागाराम ने जिला कलक्टर से मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित परिवेदना प्रस्तुत की। उसने बताया कि उसको भारतीय नागरिक प्राप्त हो चुकी है। इस पर जिला कलक्टर संबंधित अधिकारियांे को नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण हटाने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत जाखड़ा मंे सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण, बरियाड़ा मंे 300 बीघा भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
आम रास्ता खुलवाने के निर्देश : अरणियाली ग्राम पंचायत के रामपुरा गांव मंे आम रास्ता खुलवाने संबंधित परिवेदना ग्रामीण सिमरथाराम एवं लाखाराम की ओर से प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर नकाते ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए धोरीमन्ना तहसीलदार को रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।

व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं : जन सुनवाई के दौरान गालाबेरी ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक के खिलाफ परिवादी नरसाराम ने 30 हजार के ऋण के बदले 75 हजार रूपए वसुलने संबंधित शिकायत की। इस पर जिला कलक्टर ने प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण को तत्काल मामले की जांच कर परिवादी को राहत दिलाने तथा व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।




गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

मुम्बई में 4 से 10 जनवरी तक लगेगी प्रदर्शनी

                बाडमेर, 14 दिसंबर। इस्लाम जिमखाना मारीन लाईन मुम्बई महाराष्ट्र में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक हुनर हाट-शिल्प और संस्कृति संगम प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

                राजस्थान अल्प संख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लि. शाखा प्रबन्धक उम्मेदसिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु जिले के इच्छुक एसएचजी, एनजीओ एवं क्राफ्ट पर्सन जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।

पेयजल योजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : गोयल

                बाड़मेर, 14 दिसंबर। पेयजल योजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। विभागीय अधिकारी इसको गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से मोनेटरिंग करें। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। बाड़मेर जिले की सभी ग्राम पंचायतांे को मार्च 2018 तक ओडीएफ घोषित करवाने के लिए समन्वित प्रयास करें। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण मंे बाड़मेर जिले मंे बेहतरीन कार्य हुआ है। इस परंपरा को कायम रखते हुए तीसरे चरण मंे भी जल संरक्षण के लिहाज से अच्छा कार्य किया जाए। उन्हांेने खाद्य सुरक्षा एवं अन्नपूर्णा योजना मंे बाड़मेर जिले मंे हुए कार्याें को सराहनीय बताया। प्रभारी मंत्री गोयल ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की गति बढाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि पेयजल योजनाआंे को प्राथमिकता से कमीशंड करवाने के प्रयास हो। ताकि आगामी गर्मी के मौसम से पहले जलापूर्ति की जा सके। उन्हांेने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करने के लिए टीम भावना से काम करने की बात कही। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने नर्मदा नहर कैनाल परियोजना के कार्य की गति बढाने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि टयूबवैल खुदाई के लिए अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराए जाए। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल एवं चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने पेयजल योजनाआंे के कार्याें की गति बढाने की जरूरत जताई। ताकि परियोजनाआंे का कार्य समय पर पूर्ण होने के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित किया जा सके। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने जिले मंे प्रगतिरत विकास कार्याें एवं कार्यक्रमांे की प्रगति से अवगत कराया। बैठक मंे अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जिला स्तरीय जन सुनवाई शुक्रवार 15 दिसंबर को

                बाड़मेर, 14 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन शुक्रवार 15 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि पूर्व मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 दिसंबर को रखी गई थी लेकिन अब इसका आयोजन जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे 15 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से होगा। संबंधित विभागीय अधिकारियांे को जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

विभिन्न योजनाआंे मंे बांटे ऋण एवं स्वीकृतियां

                बाड़मेर, 14 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्ष के उपलक्ष्य मंे आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी समेत विभिन्न अतिथियांे ने सैकड़ांे व्यक्तियों को ऋण एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

                आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह मंे एसबीआई, मरूधरा ग्रामीण बैंक एवं अन्य बैंकर्स की ओर से करीब 201 मुद्रा ऋण 390 लाख की लागत के वितरण किए गए। इसी तरह रोजगार मेले मंे 972 आशार्थियांे को प्रशिक्षण एवं 223 आशार्थियांे को स्वरोजगार की जानकारी दी गई। इसके अलावा 79 अभ्यर्थियांे को रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन किया गया। इसी तरह राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड उन अनुभाग की ओर से लगाए गए स्टाल मंे भी लोगांे की खासी भीड़ देखी गई।

राज्य सरकार के चार साल बेमिसाल : गोयल

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित हुए कई कार्यक्रम
                बाड़मेर, 14 दिसंबर। राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षाें मंे हर क्षेत्र मंे बेमिसाल कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी हर क्षेत्र में काम कर आमजन को राहत पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री की सबका साथ-सबका विकास और आओ साथ चले की सोच पर प्रदेश विकास की नई इबारत गढ़ रहा है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतरीन वित्तीय प्रबं्रधन से हर क्षेत्र में भरपूर काम करके दिखाया है। प्रदेश मंे 5300 नई सीनियर सैंकडरी स्कूल खोलकर शिक्षा को नए आयाम दिया गया है। सड़कों को विकास की धुरी मानने वाली राज्य सरकार ने 10 हजार से ज्यादा पंचायतों को गौरव पथ से जोड़कर उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ने का कीर्तिमान रचा है। उन्हांेने कहा कि शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसी कड़ी में सरकार ने चार वर्षों में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सतही जल से जोड़ा गया है। आगामी एक साल में करीब 50 लाख लोगों तक शुद्व पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में पेयजल के क्षेत्र में 17 हजार 322 करोड़ रुपए व्यय कर आमजन को शुद्ध पेयजल पहुंचाया है। राज्य सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की शिक्षा अनिवार्य करने जैसे साहसिक कदम उठाए, जो आज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के माथे से सूखे का कलंक हटाने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का आगाज किया, जिससे आज प्रदेश के जल स्तर में खासी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाड़मेर पर हमेशा ध्यान दिया है। दीनदयाल उपाध्याय विद्युत योजना के तहत 469 करोड़ की लागत से 1.50 लाख परिवारांे तक बिजली पहुंचाने की दिशा मंे काम चल रहा है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत तृतीय चरण मंे जिले मंे 7 हजार कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने आव्हान किया कि मार्च 2018 तक सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ भारत अभियान मंे आमजन सक्रिय भागीदारी निभाएं।
                इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री और समारोह के अध्यक्ष अमराराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुशल नेतृत्व में हर तबका प्रसन्न है। न्याय आपके द्वार अभियान के जरिए जहां 95 लाख से ज्यादा न्यायिक मामले सुलझाए गए। भूिम विकास बैंक से ऋण लेने की दर घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने चार वर्षों में 450 नए राजस्व ग्राम बनाए, उनमें से 71 गांव बाड़मेर के थे। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षों में नए 71 उपखंड कार्यालय, 36 नई तहसील, 10 उप तहसील खोलने के साथ भवन निर्माण भी कराए गए है। उन्होंने कहा कि विभागवार पदोन्नतियां दी गई। वहीं 4400 पटवारियों की भर्ती की जिससे राजस्व से जुड़े कामों को गति मिल सके। चौधरी ने कहा कि सैनिक कल्याण में भी राज्य सरकार कहीं भी पीछे नहीं रही। भूतपूर्व सैनिकों को पारिवारिक पेंशन देने की बात हो या फिर मैडल धारकों को सम्मान राशि देने की बात, सरकार ने सम्मानपूर्वक उनकी राशि में खासी बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिफाइनरी लाकर स्थानीय बाशिंदों के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं। उन्होंने भामाशाह, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से जुड़ी उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने सरकार की कई उपलब्धियों के साथ डिजिटलाइजेशन को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिकतर अनुदान अब ऑनलाइन मिल रहा है। भामाशाह के जरिए परिवार की मुखिया के खाते में सीधा पैसा आ रहा है। यह हमारे लिए सुखद बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन से प्रदेश और जिला के पेयजल के प्रति स्वावलंबी बनता जा रहा है।
                सिवाना के विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में जिले को भरपूर सौगातें दी हैं। उन्होंने बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज खोलने और क्षेत्र मंे पेयजल के क्षेत्र मंे किए जा रहे कार्यों के लिए सरकार का आभार भी जताया। चौहटन विधायक  तरुणराय कागा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षाें मंे विकास के लिहाज से कीर्तिमान रचा है। उन्होंने कहा कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए गए है। उन्होंने आव्हान किया कि यदि प्रदेश की जनता आने वाले समय में सरकार का साथ देगी तो प्रदेश की तकदीर बदल जाएगी।  नगर विकास न्यास की चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सुराज के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि विकास का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज 50 हजार लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के लिए बेहतरीन काम किया है। उन्हांेने भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से जुड़ी उपलब्ध्यिों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय से अधिकाधिक बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का आव्हान किया। पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत ने कहा कि सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर तबका सरकार योजनाओं से लाभान्वित हुआ है और विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि भामाशाह योजना से न केवल प्रदेश की महिलाएं सशक्त हुई हैं बल्कि उन्हें अलग पहचान भी मिली है। उन्होंने कहा कि चार साल की उपलब्धियों का यह जश्न तभी सफल होगा जब कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान की भी खासी सराहना की। उन्होंने कहा कि सतही जल ही पेयजल का बेहतर विकल्प हो सकता है। समारोह के प्रारंभ में जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सबका स्वागत करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बाड़मेर जिले मंे हुए विकास कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, कानसिंह राजपुरोहित भी अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियांे ने राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियांे पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। उन्हांेने जिले मंे हुए विकास कार्याें पर बनाई गई डाक्यूमेट्री का रिमोट से विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार जोशी एवं डा.लक्ष्मीनारायण जोशी ने किया। समारोह की शुरूआत मंे जिले मंे हुए विकास कार्याें का लोकार्पण एवं प्रस्तावित कार्याें का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे को चैक, स्वीकृति पत्र, विद्यार्थियांे को लेपटाप, साइकिलें तथा दिव्यांगांे को ट्राइसाइकिलें एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। समारोह के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह मंे अंत मंे प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियांे ने स्वच्छता रथ, एंबूलेंस एवं एमजेएसए के जागरूकता रथांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकास प्रदर्शनी देखने उमड़ा जन सैलाब : सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसपंर्क कार्यालय की ओर से लगाई गई सोच नई-काम कई विषयक विकास प्रदर्शनी को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रदर्शनी मंे 125 से ज्यादा फोटोज के जरिए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं तथा उपलब्धियों को दर्शाया गया है। वहीं जिले की उपलब्धियों और निर्माण कार्यों को तस्वीरों के जरिए दर्शाया गया है। यह विकास प्रदर्शनी आगामी तीन दिन तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सूचना केन्द्र मंे आमजन के लिए अवलोकनार्थ खुली रहेगी।  
दिव्यांग को प्रमाण देने मंच से नीचे उतरे अतिथि : समारोह के दौरान जब नगर न्यास विन्यास की चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी सभा को संबोधित कर रही थी तो एक दिव्यांग महिला को मंच की ओर आती देख जिला प्रभारी एवं जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल प्रोटोकॉल तोड़कर स्टेज से नीचे आ गए और उससे बात की। उनकी संवेदनशीलता को आमजन ने बेहद सराहा और जमकर तालियां भी बजाई। उन्हांेने समारोह के दौरान कई मर्तबा मंच से नीचे आकर दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण वितरण किए।
विभिन्न विभागांे की ओर से लगाए गए स्टाल : राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के लिए आदर्श स्टेडियम मंे समारोह स्थल पर विभिन्न विभागांे की ओर से स्टाल लगाए गए। रोजगार विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियांे ने सभी स्टालांे का अवलोकन किया।

स्वच्छ भारत अभियान का बैलून बना आकर्षण का कंेद्र : मारोह के दौरान स्वच्छ भारत अभियान का बैलून लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैदान के बीचों बीच लगा बैलून दूर तक दिखाई दे रहा था। बैलून को देखने लोग स्टेडियम तक आने लगे। आमजन में स्वच्छता का संदेश देने के लिए किया गया यह नवाचार लोगों को खासा रास आया।














































लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...