बाड़मेर, 28 दिसम्बर। गणतन्त्र दिवस समारोह (26 जनवरी, 2023) के अवसर पर जिला मुख्यालय बाड़मेर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शुक्रवार 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।
बुधवार, 28 दिसंबर 2022
गणतन्त्र दिवस समारोह 2023 विभिन्न कार्यकमों के निर्धारण हेतु बैठक शुक्रवार को
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022
जिला स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
राज्य सरकार के चार वर्ष
जिला स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितयोजनाओं के व्यापक प्रचार से अधिकाधिक पात्र लोगों को मिले जानकारी - लोक बंधु
बाड़मेर, 27 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘मॉडल स्टेट राजस्थान‘‘ एवं ‘‘सरकार की जनकल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं‘‘ विषय पर आधारित विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर चयनित निबंध प्रविष्टियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजित विद्यार्थियों का मंगलवार को जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह राबाउमावि माल गोदाम रोड बाड़मेर में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए इस प्रतियोगिता का उदेश्य राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाआंे का अधिकाधिक प्रसार-प्रचार करने को बताया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के विद्यालय स्तर पर व्यापक प्रचार से ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकाधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बेरीवाला तला सरपंच खरथाराम गोदारा ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का होना आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कृष्ण सिंह महेचा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण व मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम राठौड ने बच्चों की हौसला अफजाही करते हुए आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालयों में संचालित विभिन्न्न गतिविधियों की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी एडीपीसी बाड़मेर मगाराम चौधरी ने दी। जय प्रकाश व्यास सहायक परियोजन अधिकारी ने विद्यालयों में वर्ष पर्यन्त सामुदायिक कार्यक्रमों पर आधारित गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी।
प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सहायक सहायक निदेशक नरंिसंग प्रसाद जांगिड ने बताया कि जिला स्तर पर कुल 21 ब्लॉको से 120 निबंध प्रविष्टियां प्राप्त हुई तथा विद्यालयों से ब्लॉको को कुल निबंध प्रविष्टियां 2202 प्राप्त हुई एवं विद्यालय स्तर दिनांक 19 से 21 दिसम्बर 2022 तक कक्षा 6 से 8 तक निबंध प्रतियोगिता में कुल 54993 विद्यार्थियों ने एवं 9 से 12 तक 36528 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग 6 से 8 में 49423 व कक्षा वर्ग 9 से 12 तक 31576 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं क्विज प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग 6 से 8 तक 54337 व कक्षा वर्ग 9 से 12 तक 36351 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें जिला स्तर पर कक्षा वर्ग 9 से 12 में सांवलाराम राउमावि लूखू ब्लॉक धोरीमन्ना ने प्रथम स्थान प्रेमी राउमावि छीतर का पार ब्लॉक बायतू ने द्वितीय स्थान व सुमित्रा जांगिड राउमावि पनोणियों का तला ब्लॉक चौहटन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा वर्ग 6 से 8 में महेन्द्र चौधरी राउमावि डेलुओ का तला ब्लॉक चौहटन ने प्रथम स्थान, भंवराराम राउमावि सड़ा धनजी ब्लॉक पायला कला ने द्वितीय स्थान एवं किरण राउमावि पुषड़ ब्लॉक शिव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने विजित छात्र-छात्राओं की होसला अफजाई करते हुए आगे बढने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कमल शर्मा राही ने किया।
इस कार्यक्रम में बाड़मेर ग्रामीण प्रधान जेठीदेवी चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा राजन कुमार शर्मा, एसडब्ल्यूएमएल सीएसआर अनिता छंगाणी, केयर्न प्रतिनिधि प्रहलादंिसंह एवं राहुल शर्मा, पार्षद नगर परिषद् प्रवीण सेठिया ,एपीसी जयप्रकाश व्यास, सहायक निदेशक नरंिसंग प्रसाद जांगिड ,सीबीईओ बालोतरा देशराम ,बाड़मेर सीबीईओ देवीसिंह, बायतू सीबीईओ महेन्द्र कुमार चौधरी, सीबीईओ धोरीमना खेराजराम गोदारा ,मगाराम चौधरी पीओ सहित एडीपीसी कार्यालय के अधिकारीगण, ब्लॉक से एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य/अध्यक्ष सहित समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक आयोजित
बाडमेंर, 27 दिसम्बर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने कोविड प्रबन्धन पर विस्तृत चर्चा के दौरान कोविड नियन्त्रण हेतु सेम्पलिंग की संख्या बढ़ाने के साथ बुस्टर डोज लगवाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किये तथा कोविड नियन्त्रण हेतु प्रभावी कदम उठाने को कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा पेयजल, पशु शिविर प्रबन्धन पर चर्चा की गई।
इस बैठक के दौरान जिला पुलिस उप अधीक्षक नरपत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोमवार, 26 दिसंबर 2022
गिरधारीराम होगें जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
बाड़मेर, 26 दिसम्बर। आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियन्त्रण राजस्थान जयपुर ने 22 दिसम्बर को एक आदेश जारी कर गिरधारीराम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बाड़मेर के पद पर लगाया।
खान, पैट्रोलियम एवं गोपालन मंत्री मंगलवार से रहेंगे जिले की यात्रा पर
बाड़मेर, 26 दिसम्बर। खान, पैट्रोंलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया मंगलवार 27 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें।
जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक हुई सम्पन्न
बाड़मेर, 26 दिसम्बर। मार्च महिने में आयाजित होने वाले तिलवाड़ा पशु मेले के संबंध में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
अवैध रिफलिंग एवं घरेलू गैस कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग करने पर होगी सख्त कार्यवाही - लोक बन्धु
जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक
गौड़ ने परिश्रमी भाव एवं बुद्धिमता से अलग पहचान बनाई - चौधरी
उपनिदेशक गौड़ को सम्मानपूर्वक दी विदाई
अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण पर हो सख्त कार्रवाई - लोक बंधु
खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित
शनिवार, 24 दिसंबर 2022
जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 26 को
बाड़मेर, 24 दिसम्बर। जिले में आयोजित होने वाले मेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रम में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 26 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला उपभोक्ता सरंक्षण परिषद की बैठक सोमवार को
बाड़मेर, 24 दिसम्बर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद व जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 26 दिसम्बर को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कीे जाएगी।
ब्लॉक स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान
राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सूचना केन्द्र मंे हुआ प्रदर्शनी का आयोजन
संभागीय आयुक्त मीना ने किया गहनतापूर्ण निरीक्षण
जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं जिला दर्शन विकास पुस्तिका विमोचन
राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ
चार वर्षो में हर वर्ग के लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित - विश्नोई
राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022
राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ के कार्यक्रमों का सिलसिला जारी
ग्राम सभाओं में हुआ चार साल की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार
विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
बाड़मेर, 22 दिसम्बर। शुक्रवार 23 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस, रा.रा.वि. प्रसारण निगम, बाड़मेर में रूटीन रख रखाव हेतु 132 केवी मैन बस का सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा।
कौशल आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
बाड़मेर, 22 दिसम्बर। गुरूवार को नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा अनमोल ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से जसाई गांव में तीन माह के लिए कौशल आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की रेंक सुधार के लिए करें विशेष प्रयास - लोक बंधु
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
बुधवार, 21 दिसंबर 2022
नंदीशाला के लिए सरकार ने नियमों में दी शिथिलता
अब सिक्योरिटी राशि भरने के स्थान पर करनी होगी केवल घोषणा
चयनित संस्था के 3 वर्ष के अनुभव की शर्त विलोपित, अब केवल पंजीकृत संस्था भी पात्र
20 बीघा भूमि के स्थान पर अब 10 बीघा भूमि वाली संस्थाएं भी होगी पात्र
बाडमेर, 21 दिसम्बर। राज्य में गौशालाओं, नंदीशालाओं एवं शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के निराकरण हेतु गठित मंत्रीमण्डलीय समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों पर वित्त विभाग के द्वारा दी गयी सहमति के अनुसरण में पंचायत समिति नंदीशाला जन सहभागिता योजनान्तर्गत पंचायत समिति स्तरीय नंदीशालाओं की स्थापना एवं संचालन हेतु निदेशालय गोपालन द्वारा पूर्व में जारी नियमों में व्यापक शिथिलता प्रदान करते हुए संशोधन किये गए है।
पशुपालन विभाग, बाडमेर के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री ने बताया कि राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 42 एवं 75 में शिथिलन के क्रम में 2 प्रतिशत बिड सिक्यूरिटी एवं 2.5 प्रतिशत कार्य सम्पादन प्रतिभूति के स्थान पर बिड सिक्यूरिटी घोषणा पत्र एवं कार्य सम्पादन प्रतिभूति घोषणा पत्र निर्धारित संलग्न प्रपत्रों (ए एवं बी) में लिया जा सकेगा। वित विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की जावेगी। संस्था व ट्रस्ट को अंतिम 10 प्रतिशत राज्यांश राशि की तृतीय किस्त (मार्जिन मनी) का भुगतान कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र जारी होने की दिनांक से नंदीशाला के सफल संचालन के एक वर्ष के पश्चात करने की शर्त को संशोधित करते हुए अंतिम किश्त के रूप में 10 प्रतिशत राशि की अनुशंषा नंदीशाला के कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र जारी होने के उपरान्त जिला गोपालन समिति की अनुशंषा पर जारी की जा सकेगी। संस्था व ट्रस्ट चयन हेतु निविदा की ऑनलाइन प्रक्रिया से छूट इस शर्त पर प्रदान की जाती है कि उपापन संस्था द्वारा राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 4 एवं 71 के अनुसार उपापन से संबंधित समस्त दस्तावेज ैच्च् च्व्त्ज्।स् पर अपलोड किये जायेंगे तथा स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचार पत्रों में बोली आमंत्रण के संक्षिप्त नोटिस का भी प्रकाशन किया जावेगा। नन्दीशाला संचालन एवं निर्माण कार्य करने वाली संस्थाओं की पात्रता में संस्था व ट्रस्ट के स्वयं के स्वामित्व की 20 बीघा भूमि की आवश्यकता के स्थान पर स्वयं के स्वामित्व व लीज तथा आवंटन की 10 बीघा अर्थात 16000 वर्गमीटर संशोधित की जाती है।
उन्होंने बताया कि नन्दीशाला संचालन एवं निर्माण कार्य करने वाली संस्थाओं की पात्रता में संस्था व ट्रस्ट के 3 वर्ष के पंजीकरण व 3 वर्ष के गौशाला संचालन के अनुभव की पात्रता की शर्त को विलोपित करते हुए चयनित संस्था व ट्रस्ट मात्र पंजीकृत होने का संशोधन किया जाता है। यदि संस्था व ट्रस्ट के पास उपलब्ध जमीन का आकार पूर्व के परिपत्र में दिखाये गये मानचित्र से विचलन में हो तो मुख्य निर्माण कार्यों अर्थात शैड, चारा घर, टंकी, पशु चिकित्सा का स्थान इत्यादि में कोई कमी लाये बिना तकमीने की मात्राओं के अनुरूप शर्तों की पालना यदि किसी अन्य आकार की भूमि पर भी किये जाने की भी अनुमति प्रदान की जाती है।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
बाडमेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव घोषणा के साथ जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा और निर...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
