बुधवार, 14 दिसंबर 2022

लम्बे समय से बकाया वादों को शीघ्र निपटाए - लोक बन्धु

 राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ पर विशेष ग्राम सभाओं की हो मॉनिटरिंग
बाड़मेर, 14 दिसम्बर। राजस्व अधिकारियो की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी द्वारा बुधवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में जिले के सभी पंचायत एवं ग्रामसभा स्तर के विद्यालयों एवं कॉलेजों में मॉडल स्टेट राजस्थान व राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने चुनाव से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की एवं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश जारी किए तथा लम्बे समय से लम्बित मामलों में वाद प्रकरणों का निस्तारण करने के आदेश जारी किये। उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटाने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी जनसुनवाई के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से सम्पर्क पर दर्ज करने एवं तुरंत निराकरण की हिदायत दी। जिला कलक्टर ने न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होने उपखण्डवार विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन व आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से विस्तार से चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार समेत सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। बुधवार 14 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस, रा.रा.वि. प्रसारण निगम, बाड़मेर में रूटीन रख रखाव हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा।

सहायक अभियंता (132 केवी जीएसएस) बाड़मेर ई. लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि उक्त रख रखाव कार्य के दौरान बुधवार 14 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 132 केवी जीएसएस, रा.रा.वि. प्रसारण निगम, बाड़मेर से निकलने वाली 33 केवी फीडर महावीर नगर व एयरफोर्स एवं इससे जुड़े क्षेत्रों की विद्युत लाईनों की सप्लाई बंद रहेगी।
-0-

जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित होगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
-0-

समावेशी विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी - डॉ. चंद्रभान

 बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा

फ्लैगशिप योजनाओं का मिले जरूरतमंदों को लाभ
बाड़मेर, 13 दिसम्बर। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने मंगलवार को बाड़मेर में कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ की प्रगति पर भी चर्चा की।
    इस अवसर पर डॉ चंद्रभान ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने, वंचित तबके के लोगों का आर्थिक शोषण रोकने एवं सामाजिक उत्थान के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है।
  बैठक में डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि बीसूका से देश में गरीबी कम हुई है वही पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, आवास व विद्युत सहित मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन को मिल पाया है जिससे पंचवर्षीय योजना के तहत देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीस सूत्री कार्यक्रम को मजबूत करके ही समाज के वंचित व नीचले तबके के लोगों के जीवन स्तर को सुधारा जा सकता है। उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए लक्ष्यानुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
    इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की बीस सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत ही देश में गरीबी मिटाने के लिए की गई थी और वर्तमान में भी इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न घटकों को वंचित एवं पिछड़े तबकों के हित के लिए लाभकारी बताते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण रोजगार, आजीविका मिशन, श्रम कल्याण, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ग्रामीण आवास एवं स्वच्छता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण और महिला एवं बाल कल्याण के विभिन्न घटकों प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही वन संरक्षण, ग्रामीण सड़क एवं ऊर्जा, कृषि एवं उद्योग तथा बिजली की उपलब्धता पर लक्ष्य और उपलब्धि की जानकारी ली।
    इस मौके पर डॉ. चंद्रभान ने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ की जिले में क्रियान्वित की विस्तार से समीक्षा की और योजनावार जरूरतमंदों को पहुंचे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल, सीएचसी-पीएचसी व इंदिरा रसोई केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें ताकि योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग से आमजन को व्यापक लाभ मिल सकें।
  बैठक में विधायक अमीन खान, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, प्रधान श्रीमती जेठी देवी, मुकनसिंह राजपुरोहित और समिति सदस्य गोपाराम मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरतान सिंह, त्रिलोक चौधरी मौजूद रहे।
    इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम और फ्लैगशिप योजनाओ के प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान उपवन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, मु्ख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी मौजूद रहे।
-0-








सोमवार, 12 दिसंबर 2022

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक

 बाड़मेर, 12 दिसम्बर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में नामाकन सुधारने व नवाचार पर विचार किया गया। जिला कलेक्टर ने जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर समस्त बच्चों के ठहराव एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने को कहा तथा साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा ड्राप आउट को कम करने एवं बालिका शिक्षा को बढावा देने पर चर्चा की। विद्यालय स्तर पर आयोजित नो-बेग डे के तहत कौशल विकास हेतु व्यवसायिक शिक्षा देने की बात कही गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त परियोजना समन्वयक तनुराम ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ड्राप आउट कम करने के लिए एवं जागरुक अभियान चलाये जायें एवं सीडब्लयूएसएन बच्चों के लिए उपकरण इम्प्लाट करने में शिक्षा विभाग का सहयोग किया जाए एवं विभाग द्वारा समाज सेवकों को चिन्हित करने एवं विद्यालय से जोड़ने का कार्य करवाया जायें।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी घोषित किया गया है। उक्त विद्यालय पंचायत के समस्त विद्यालयों के लिए सेंटर विद्यालय का कार्य करता है एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्कूल कॉम्प्लेक्स अवधारणा को सार्थक करता है। इसके सुद्धीकरण के प्रयास किये जाए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्ण सिंह महेचा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्राथमिक भगवान दास, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-



राजस्व अधिकारियों की वीसी 14 को

 बाड़मेर, 12 दिसम्बर। राजस्व संबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के लिए राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक 14 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक में राजस्व संबंधित निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। उन्होनें संबंधित राजस्व अधिकारियों को उक्त वीसी में निर्देशित सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बीसूका प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान मंगलवार को बाड़मेर आएंगे

 फ्लैगशिप योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रम की करेंगे विस्तृत समीक्षा

  बाड़मेर, 12 दिसम्बर। बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान 13 दिसंबर, मंगलवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ के साथ-साथ जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करेंगे।      
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धि एवं वर्ष 2022-23 में माह अक्टुबर 2022 तक अर्जित प्रगति की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान द्वारा विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के अन्तर्गत जिले में अब तक की प्रगति की समीक्षा व चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। उक्त बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष फतेह खान के अलावा समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को वांछित सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
-0-

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा

जनआधार प्रमाणीकरण पर दिया जोर

बाड़मेर, 12 दिसम्बर। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग करने एवं जनआधार प्रमाणीकरण करने पर बल दिया।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने एनिमिया मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत विद्यार्थियों को एनिमिया एवं कुपोषण से बचाव के लिए उन्हें चिन्हित कर नियमित रूप से आयरन की गोलियां देने बाबत निर्देश दिए तथा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से बच्चों को दुध उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य विद्यालय स्तर पर सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से दवाईयां उपलब्ध कराना है।
इस दौरान जिला कलक्टर बंधु ने शिक्षा में राजस्थान के बढ़ते कदम, समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की एवं सिविल निर्माण कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही कर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
    उन्होंने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
  इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्ण सिंह महेचा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्राथमिक भगवान दास, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-






जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

 राज्य सरकार के चार वर्ष

बाड़मेर, 12 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 19 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 19 दिसम्बर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होनें बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 26 दिसम्बर तक स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘मॉडल स्टेट राजस्थान’’, ‘‘राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं’’ इत्यादि विषयों पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इसके तहत जिले के सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न आयु एवं कक्षा वर्ग अनुसार राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं व महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाकर उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि 22 से 24 दिसम्बर तक जिला मुख्यालय पर जिला प्रभारी मंत्री द्वारा जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, जिला दर्शन विकास पुस्तिका का विमोचन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि 22 से 28 दिसम्बर तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होनें बताया कि इन विशेष ग्राम सभाओं में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप व कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामवासियों को दी जाएगी तथा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त ग्रामसभाओं में जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेकर अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्रामवायिों को उपलब्ध कराएंगे।
-0-

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत शनिवार को बाड़मेर दौरे पर

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार 10 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार 10 दिसम्बर को प्रातः 06ः30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे बाड़मेर पहुंचेगें। वे बाड़मेर में आलोक आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। वे 10 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर 12 बजे गडरारोड़ पहुंचेगें तथा भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेगें। इस के पश्चात वे दोपहर 03ः30 बजे खुडाणी गांव गडरारोड़ के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। वे सायं 4 बजे खुडाणी गांव गडरारोड़ से प्रस्थान कर शाम 6 बजे खोथो की ढाणी, बायतु पहंुचेगें तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। इस के पश्चात वे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

आधार संग्रहण के लिए विशेष शिविर रविवार को

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डाटा संग्रहण का कार्य मुख्य रूप से संपादित किया जा रहा है। इसको लेकर 11 दिसम्बर को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बंधू ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर इसके लिए दिसम्बर माह तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी संबंधित राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थाओं को यह कार्य संपादित करने के लिए अवकाश के दिन खुले रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उनके मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 एवं 25 दिसम्बर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने परिक्षेत्र से संबंधित भाग संख्या के बीएलओ को सूचित करें कि इन तिथियों को आयोजित विशेष शिविर में मतदान केंद्र पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं की आधार संख्या को फार्म 6 बी में एकत्र करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल रविवार को बाड़मेर आएंगे

उण्डू में करेगें कृषिनोवा केन्द्र का उद्घाटन

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल रविवार 11 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल रविवार 11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 10ः30 बजे उण्डू पहुंचेगे जहां वे कृषिनोवा केन्द्र का उद्घाटन करेगें। वे दोपहर 12ः30 बजे उण्डू से प्रस्थान कर 1 बजे भीयाड़ पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें तथा उसके बाद वे भीयाड़ से दोपहर 01ः30 बजे प्रस्थान कर 02ः30 बजे गिड़ा पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें। वे गिड़ा से 03ः30 बजे प्रस्थान कर 04ः30 बाड़मेर पहुंचेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगें। वे सोमवार को प्रातः 09ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर बाड़मेर शहरी क्षैत्र में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेगें। वे 11ः30 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

कुशल वाटिका के सामने दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सार्थक चर्चा

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। एन.एच. 68 पर कुशल वाटिका के सामने दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु निवारण उपायो के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार सांय कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कुशल वाटिका के सामने होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के सुरक्षा उपायों पर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार के साथ समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर कुशल वाटिका के निकट होने वाली दुर्घटनाओं की विस्तरित जांचकर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से व्यापक चर्चा पश्चात् कहा कि दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लाईटिंग करवाने, साईन बोर्ड लगवाने समेत अन्य कार्य प्राथमिकता से करवाएं जाए तथा दुर्घटना घटित संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई दिग्विजय सिंह, यातायात सहायक राजीव परिहार, एक्सीएन एमसी दिलीप माथुर, एक्सीएन पीएचईडी एस.एस. यादव समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

समेकित विकास को बैंकर्स सकारात्मक रहे - लोक बन्धु

 जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। समाज के कमजोर वर्ग की आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता को बढावा देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में बैंकर्स सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए ऋण आवेदन पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करें ताकि आमजन तक अधिक से अधिक लाभ पहंुचाया जा सके। यह बात जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार सांय आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वितीय रूप सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्राप्त आवेदनों में कमियां होने पर आवेदकांे का सहयोग कर कमियों को दुरस्त करने में मदद करें। उन्होनें कहा कि आवेदनों पर समय पर उचित कार्यवाही नहीं करने एवं टालने की प्रवृति नहीं अपनाएं। उन्होनें विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए ऋण के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बैकर्स से अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं पर प्रभावी समीक्षा की जा सकें। उन्होने लम्बित ऋण प्रकरणों के संबंध मे कारण सहित सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण जारी करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई तथा इस दौरान प्रोटेन्सियल लिंक क्रेडिट प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
इस दौरान अतिरिक्त सहायक प्रबन्धक राजेन्द्र बालोत ने बैकर्स द्वारा दिये जाने वाले ऋण एवं जमाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि बैकर्स का उदेश्य आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक लोगों को वितीय सहायता पहुंचाना है। जिसके लिए सभी बैकर्स को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।
    इससे पूर्व लीड बैंक अधिकारी गिरधारी लाल ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक छोटे ऋण दाताओं को ऋण जारी करने की बात कही तथा सभी वितीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड अधिकारी महेन्द्रसिंह समेत विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

पॉलीटेक्निक कॉलेज में योग शिविर का समापन

इंटीग्रेटेड योगा थेरेपी से उत्कृष्ट परिणाम संभव

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में गुरूवार को दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। गुरूवार को कार्यक्रम में पधारे पतंजलि योग समिति, बाड़मेर के योग प्रशिक्षक दिलीप तिवाड़ी ने भक्तियोग, कर्मयोग पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया की इंटीग्रेटेड योगा थेरेपी में सम्मिलित आसन व प्राणायाम से कम समय में चमत्कृत परिणाम प्राप्त हो रहे हैं, ये विधियाँ वैज्ञानिक है जिसका प्रयोग अब सम्पूर्ण विश्व में हो रहा है। भारतीय ऋषियों की यह खोज मानव मात्र के लिए है।
तिवाड़ी ने बुधवार को हुए अभ्यासों की पुनरावृति उपरांत गुरूवार को एकीकृत योग रोगोपचार विधि द्वारा विभिन्न नये योग अभ्यास कराये एवं सूर्यनमस्कार, मंडूक आसन, उष्ट्रासन, शलभासन, शसकासन, ताड़ासन, भुजंगासन, हास्यासन इत्यादि करवाए गये तथा योग गुरु ने प्रत्येक आसन की सावधानियाँ व लाभ की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत जोशी ने भगवत गीता में स्थित योग के विभिन्न सूत्रों यथा “समत्वं योग उच्च्यते”, “योगः कर्मसु कौसलम्” का मतलब समझाते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
  प्राचार्य कमल पंवार ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं योग को अपनाने का आह्वाहन किया तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान रोशन जैन, शैलेन्द्र सैनी, सुर्यप्रकाश, ओमाराम चौधरी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-0-





जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया बाड़मेर ब्लॉक का निरीक्षण

 उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
    इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले परिवादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर कर हर हाल में राहत पहुंचाएं।
  इस दौरान बलदेव नगर निवासी रविंद्र कुमार ने चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन करवाने, मिठड़ा निवासी पीराराम ने न्यायालय आदेश की पालना करवाने, महावीर नगर निवासी शीतलदास ने नवीन जॉब कार्ड बनवाने, शिवपुरा गुड़ीसर निवासी गोपाराम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटवाने, तिलक नगर निवासी उमराव खान ने जॉब कार्ड बनवाकर रोजगार दिलवाने, बलदेव नगर निवासी चिमाराम ने खाद्य सुरक्षा के तहत गेहूं दिलवाने तथा मूढो की ढाणी निवासी उत्तम सिंह ने सड़क निर्माण में अनियमितता संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की। इस दौरान कुल 14 परिवाद प्रस्तुत किए गए जिनमें से जिला कलेक्टर द्वारा 3 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने सभी परिवादो को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
  इस दौरान उपखंड अधिकारी समुंदरसिंह भाटी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




बुधवार, 7 दिसंबर 2022

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में दो दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से हुई तत्पश्चात प्राचार्य ने अतिथियों को साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत जोशी ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग एवं शिविर की रूपरेखा से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दिलीप तिवाड़ी ने योग व इसके प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया की आज के भाग दौड़ भरे जीवन में हमें शरारिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में आवश्यक रुप से शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद आदि के जीवन वृत्तांत के माध्यम से योग का महत्व समझाया।
तत्पश्चात उपस्थित जन समूह को विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। शिविर में बुधवार को भस्त्रिका, वज्रासन, भुजंगासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, ध्यान प्रणाम आदि योग कराए गए तथा प्रत्येक क्रिया से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक सांगाराम जांगिड़ की विशिष्ट उपस्थिती रही। सेवानिवृत आईपीइस जांगिड ने योग के अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने महर्षि विवेकानंद को आदर्श बताते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा विवेकानंद संदेश यात्रा की जानकारी दी।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन पटोदिया ने केंद्र सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में छात्रों को अवगत कराया एवं नेहरु युवा केंद्र की शहर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
योग का मानसिक स्वास्थ्य से समन्वयन पर प्रकाश डालते हुए यूनिसेफ जिला समन्वयक विकास जी ने इसे अपनाने का आह्वाहन किया। उन्होंने बाड़मेर जिले में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृति को रोकने के लिए चलाये जा रहे ‘अनमोल जीवन अभियान‘ तथा इससे संबंधित हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य कमल पंवार ने विद्यार्थियों के लिए योग शिविर की महत्ता बताई एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान के संजय शर्मा, रोशन जैन, शैलेन्द्र सैनी, कैलाश खत्री, सुर्यप्रकाश, अमृत जांगिड़, ओमाराम चौधरी, प्रियंका मीणा व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-0-





सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का किया शुभारम्भ

जिला कलेक्टर लोक बंधु और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के लगाया झंडा

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2022 को जिला कल्याण संगठक भीयाराम जाणी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर लोक बंधु व अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित को झण्डा लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का शुभारम्भ किया गया।    
इस अवसर पर उपस्थित जिला सैनिक कल्याण संगठक भीयाराम जाणी ने बताया कि यह दिवस युद्ध में शहीद सैनिक, निःशक्त सैनिक एवं सेवानिवृत सैनिकों तथा वीरांगनाओं के कल्याणार्थ जन सहयोग से धन एकत्र करने के लिये मनाया जाता है। इससे युद्धवीरों व उनके परिवारों की मदद की जाती है। इस पावन दिवस के अवसर पर सैन्य परिवार के कल्याणार्थ मुक्त हस्त से अधिक अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करावें।
-0-



पंचायतों को बाल हितेशी बनाने को अभियान, संकल्प रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। ग्राम पंचायतांे को बाल हितैशी बनाने के लिए वृृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। सरकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने से इस अभियान की सार्थकता साबित होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाल हितैशी पंचायत संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि बच्चों के हितार्थ ग्राम पंचायत स्तर पर निर्णय लेने के साथ उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी। उन्हांेने कहा कि बाल हितैशी पंचायत की दिशा में कार्य करने के लिए शत प्रतिशत नामांकन, बाल मित्र स्कूल, संपूर्ण टीकाकरण के साथ जन्म पंजीयन अनिवार्य रूप से जारी करने होगे। उन्हांेने कहा कि सरकार की दर्जनों ऐसी योजनाएं है, जिनको आमजन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान सार्थक पहल करेगा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्नोई ने राजीव गांधी युवा मित्रांे के साथ इस अभियान को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान उन्हांेने राज्य सरकार, की ओर से पंचायती राज विभाग, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे बाल हितैशी पंचायत संकल्प अभियान रथ को जिला परिषद् परिसर से हरी झंडी दिखाकर बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में भ्रमण के लिए रवाना किया। इस रथ के बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत पहुंचने पर सरपंच नीलम कंवर, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल ने स्वागत किया। अभियान समन्वयक मंजीत गुर्जर, ओम सोउ ने बताया कि ग्राम पंचायत मगरा, जालीपा, भाड़खा के पंचायत एवं कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाडमेर पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे गुरूवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
-0-






आजादी के अमृत महोत्सव पर विवेकानन्द संदेश यात्रा 13 को बालोतरा और 14 को आएगी बाड़मेर

विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सौपे दायित्व

बाड़मेर, 07 दिसम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के क्रम में 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के दौरान विवेकानन्द संदेश यात्रा बालोतरा और बाड़मेर से निकलेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 13 दिसम्बर मंगलवार को दोपहर 1 बजे विवेकानन्द संदेश यात्रा का बालोतरा में आगमन होगा तथा संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम बालोतरा में कर विवेकानन्द संदेश यात्रा 14 दिसम्बर बुधवार को सुबह 8 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। सांय 4 बजे विवेकानन्द सर्किल, टाउन हॉल से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गो से गुजरेगी तथा संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त यात्रा 15 दिसम्बर गुरुवार को सुबह 8 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विवेकानन्द संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्था के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को दायित्व सौपे हैं। यात्रा के बालोतरा व बाड़मेर में कानून एवं सुरक्षा की व्यवस्था के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। बालोतरा में 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली विवेकानन्द संदेश यात्रा, संध्या कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था के लिए उपखण्ड अधिकारी व आयुक्त नगर परिषद, बालोतरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, बाड़मेर को निर्देश दिए। इसी प्रकार 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली विवेकानन्द संदेश यात्रा, संध्या कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था के लिए उपखण्ड अधिकारी व आयुक्त नगर परिषद, बाड़मेर एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, बाड़मेर तथा इस कार्यक्रम को इलेक्ट्रोनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर वृहत प्रचार-प्रसार के लिए उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बाड़मेर को निर्देश दिए।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...