सोमवार, 29 नवंबर 2021

चौहटन में कार्यशाला का आयोजन, जागरूकता वाहन किया रवाना

 अनमोल जीवन अभियान

बाड़मेर, 29 नवम्बर। अनमोल जीवन अभियान पर जिला प्रशासन बाड़मेर, एक्शन एड एवं युनिसेफ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूक कार्यक्रम का शुभारंभ चोहटन मे किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति चौहटन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आत्महत्या रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधान रूपाराम सारण ने कहा सीमावर्ती क्षेत्र में आत्म हत्याओं का दौर एक चिंतनीय विषय है। आत्महत्याओं के पीछे हमें तथा हमें अपने परिवार को जागृत करना होगा। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में संयुक्त परिवार का टुटना भी आत्महत्या का मुख्य कारण है। हम सब को संयुक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। अपना तथा अपने पड़ोसी का भी ख्याल रखना होगा कि कोई समस्या तो नहीं आई है उस समस्याओं का हम सब मिलकर समाधान करें तो आत्महत्या पर अंकुश लगाया जा सकता है।
एक्शन एड की राज्य हेड सियोन ने इस कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील में इस तरह की घटनाएं आत्मा को झकझोर कर देनी वाली है। क्षेत्र में आत्महत्या को लेकर वृहद स्तर पर चिंतन किया जा रहा है। क्षेत्र में आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ने से सभी सरकारी संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी अनिवार्य है ताकि हम सब मिलकर इस आत्महत्याओं का ग्राफ नीचे गिरा सकते हैं।
  एक्शन एड जिला समन्वयक विकास सिंह ने बताया कि आज से अनमोल जीवन अभियान कि शरुआत हुई। इस सम्बन्ध में बताया कि यह कार्यक्रम जिले के चयनित पंचायत समितियो मे किया जाएगा।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण द्वारा अनमोल जीवन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन आगामी 2 माह तक जिले में जागरूकता कार्य करेगा। सहायक विकास अधिकारी ओमकार दास धनदे, एक्शन एड की राज्य हेड सियोन, एक्शन एड के जिला को ऑर्डिनेटर विकास सिंह रावत, नेहरू नवयुवक मंडल चौहटन के संरक्षक डूंगर राठी भी मौजूद रहे।
-0-








मंगलवार तथा बुधवार को 13-13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 30 नवम्बर को 13 तथा बुधवार 1 दिसम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 30 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को वार्ड संख्या 17,18,19 एवं 20 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 30 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में डूडियों की ढाणी, पाटोदी में मूकनपुरा, बायतु में कोसरिया, गिड़ा में मानपुरा खारड़ा, धोरीमना में भीलों की ढाणी कला, गडरारोड में खरीफे की बावड़ी, गुडामालानी में लूणवा जागीर, फागलिया में तरला, शिव में धारवी खुर्द, सिणधरी में लोहिडी, समदडी में ठाकरखेड़ा तथा चौहटन में बावडी कला एवं बिसारणिया ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार के शिविर
उन्होने बताया कि बुधवार एक दिसम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में गंगासरा, पाटोदी में लाखाणियों की ढाणी, कल्याणपुर में ग्वालनाड़ा, बायतु में साईयों का तला, गिडा में रतेउ, धोरीमना में मांगता, गडरारोड में रेडाणा, गुडामालानी में सिंधासवा हरणियान, सेड़वा में सोनड़ी, शिव में हाथीसिंह का गांव, सिणधरी में समदड़ों का तला, सिवाना में भीमगोडा तथा चौहटन में डेलुओं का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20 के लिए सामुदायिक सभा भवन मिश्रीमल जैलिया के मकान के पास शास्त्री नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

मंगलवार को 7 ग्राम पंचायतों में लगेंगे मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर

बाड़मेर, 29 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों मे ग्रामीणों को विशेषज्ञ सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार 30 नवम्बर को धन्ने का तला, चाडी, आलमसर खुर्द, बलाई, धोलानाडा, रिछोली एवं रोड़वा कला तथा 01 दिसम्बर को बांदरा, हाथमा, जीवाणियों की ढाणी, मीठे का तला, कायम की बस्ती, डोली कला, कोटडी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान में बाड़मेर बना नजीर

सहमति बंटवाड़े, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण में प्रदेश में अव्वल

बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में अब तक की प्रगति अनुसार राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में बाड़मेर जिले की बेहतर प्रगति रही है। जिले में आपसी सहमति से भूमि विभाजन, राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण के प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान मे भी बाड़मेर जिला अव्वल रहा हैै।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 28 नवम्बर तक जिले में विभिन्न पंचायत समितियों में कुल 469 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो का तत्परता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 90546 प्रकरण, आपसी सहमति से भूमि बंटवाड़े के 7586 प्रकरण, नामान्तकरण के 64915 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है जो कि प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 2164 लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में 81147 राजस्व रेकर्ड की प्रतिलिपियों का वितरण, 59 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, 63916 जाति, मूल, हैसियत सहित अन्य प्रमाण पत्र, सीमाज्ञान/ पत्थरगढ़ी के 3272 प्रकरण, आबादी भूमि विस्तार आवंटन/आरक्षण के 187 प्रस्ताव, 2666 रास्ते के प्रकरणों, गैर खातेदारी से खातेदारी के 45 प्रकरण, भूमिहीन किसानों की भूमि आवंटन के 5 प्रकरण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण के 818 प्रस्ताव, 13580 नवीन जॉब कार्ड जारी, 21538 आवासीय पट्टों का वितरण, 1214 हैण्ड पम्प मरम्मत, 3173 पानी की गुणवता जांच, 8984 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 1455 विद्युत व्यवधान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 7701 प्रकरण, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 805 प्रकरण, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के 1084 प्रकरण, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1031 प्रकरण, 1753 मुख्यमंत्री पालनहार योजना, मुख्यमंत्री सुखद दाम्पत्य योजना के 78 स्वीकृतियां, 13407 आधार सीडिंग, 789 नवीन जन आधार नामांकन, 14103 विभिन्न छात्रवृतियों सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
-0-

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

रविवार को बीएलओ मतदान केन्द्रों पर दावंे एवं आपतियां लेंगे

बाड़मेर, 26 नवम्बर। अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार 28 नवम्बर को मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बीएलओ अभियान की विशेष तिथि रविवार 28 नवम्बर को प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर प्रपत्र संख्या 6, 6क, 7, 8 एवं 8क के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे तथा मतदाताओं की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। इस दौरान निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अधिकाधिक ऑनलाईन फार्म ही पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

8 महिलाओं को मिला मातृ वन्दना योजना का लाभ

बाड़मेर, 26 नवम्बर। नाकोड़ा में आयोजित शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अन्तर्गत 8 महिलाओं को पांच हजार रूपये की राशि से लाभान्वित कर लाभ दिलाया गया।

शिविर प्रभारी वीरमाराम ने बताया कि इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दो महिलाओं की गोदभराई की गई तथा एक बालिका का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी घेवर राठौड, राष्ट्रीय पोषण मिशन ब्लॉक समन्वयक हरिराम, भू.प्रा.शि.अ. भंवर सहाय बैरवा एवं ग्राम पंचायत की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनियां उपस्थित रही।
-0-



35 खातोदारों की 220 बीघा भूमि का आपसी सहमति से बंटवाड़ा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 26 नवम्बर। ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विभिन्न 22 विभागों से जुड़े कार्यो का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 का आयोजन किया जा रहा है।
उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी नाकोडा वीरमाराम ने बताया कि शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत नाकोडा मे आयोजित शिविर के दौरान ग्राम लोहीडा के खेत खसरा नम्बर 165 रकबा 220-10 बीघा भूमि 35 काश्तकारों के नाम होने से उन्हें खातेदारी खेत में टांका, आवास, सड़क आदि कार्य करवाने में समस्या का सामना करना पड़ता था। उन्होने बताया कि अग्रिम दल द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान से पूर्व इन खातेदारों से सम्पर्क कर समझाईश करते हुए आपसी सहमति से बंटवारे हेतु सहमत किया गया। शुक्रवार को सभी खातेदरों ने शिविर में उपस्थित होकर आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसे हाथों हाथ शिविर में ही स्वीकार किया गया। इस प्रकार एक ही दिन में 35 खातेदरों की 220-10 बीघा भूमि का बंटवारा कर नामान्तरण कर जमाबंदी नकल जारी की गई जिससे उनके चेहरों पर खुशी झलकी और उनके द्वारा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज हमारा काम हुआ हम बहुेत खुश है।
-0-



शनिवार को 7 तथा सोमवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 26 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शनिवार 27 नवम्बर को 7 तथा सोमवार 29 नवम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 29 नवम्बर से एक दिसम्बर तक वार्ड संख्या 17,18,19 एवं 20 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शनिवार 27 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में दरूड़ा, पाटोदी में खनौड़ा, गिड़ा में श्यामपुरा, गडरारोड़ में द्राभा, गुडामालानी में डाबल, सिवाना में आजीयाणा तथा धनाऊ में दीनगढ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार के शिविर
उन्होने बताया कि सोमवार 29 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में मीठडा, बालोतरा में भीमरलाई, पाटोदी में बागावास, गिड़ा में कंुपलिया, धारीमना में सूदाबेरी, गडरारोड़ में देताणी, गुडामालानी में सगराणियों की बेरी, सेड़वा में केकड़, शिव में धनोणी मेघवालों की ढाणी, सिणधरी में दाखा, सिवाना मे गोलिया, चौहटन में रतासर एवं साईयों का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20 के लिए सामुदायिक सभा भवन मिश्रीमल जैलिया के मकान के पास शास्त्री नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

संविधान दिवस पर हुए कई कार्यक्रम संविधान की उद्देशिका का वाचन

 बाड़मेर, 26 नवम्बर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने शुक्रवार प्रातः कलक्ट्रेट में भारत के संविधान की उद्देशिका, मूल कर्तव्य एवं प्रमुख मूल अधिकारों का वाचन किया। इस अवसर पर अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कार्मिक उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने भारत के संविधान की उद्देशिका ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई0 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है, का वाचन किया। इस मौके पर उन्होने संविधान के प्रति जागरूकता बढाने के लिए संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
-0-







वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी शनिवार को बाड़मेर आएंगे

सोमवार को धोरीमना दौरे पर रहेंगे,

जगह-जगह होगा स्वागत, विभिन्न कार्यक्रमों में लेगे भाग
बाड़मेर, 26 नवम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 27 नवम्बर को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग मंत्री चौधरी 27 नवम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे रविवार 28 नवम्बर को प्रातः 8 बजे मुल्तानमल भीखचन्द छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाड़मेर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक बाड़मेर स्थित अपने आवास पर जन सुनवाई करने के बाद सायं 4 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग मंत्री चौधरी सोमवार 29 नवम्बर को बाड़मेर से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर 10 बजे धोरीमना एवं दोपहर 12 बजे रामजी का गोल पहुंचेगे तथा गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समारोह में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे गुडामालानी में  अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भवन का शिलान्यास करेंगे तथा इसके बाद सायं 4 बजे पायला कला एवं 5 बजे सिणधरी जाएंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
-0-

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

शुक्रवार को 13 एवं शनिवार को 7 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 25 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 26 नवम्बर को 13 एवं शनिवार 27 नवम्बर को 7 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 26 नवम्बर को वार्ड संख्या 47 व 48 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार 26 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में नोख, पाटोदी में कवरली सूरजबेरा, कल्याणपुर में तिरसिंगडी सोढ़ा, बायतु में छितर का पार, धोरीमना में लोलों की बेरी, गडरारोड़ में जैसिन्धर स्टेशन, गुडामालानी में पूंजाबेरी, फागलिया में गंगासरा, शिव में कोटडा, सिणधरी में नाकोड़ा, समदडी में सरवड़ी चारणान तथा चौहटन में देदूसर एवं नेतराड़ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार के शिविर
उन्होने बताया कि शनिवार 27 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में दरूड़ा, पाटोदी में खनौड़ा, गिड़ा में श्यामपुरा, गडरारोड़ में द्राभा, गुडामालानी में डाबल, सिवाना में आजीयाणा तथा धनाऊ में दीनगढ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 47 व 48 के लिए पुरानी दृष्टि डेजर्ट ऑफिस के पास लक्ष्मी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी शनिवार को बाड़मेर आएंगे

जनसुनवाई समेत विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

बाड़मेर, 25 नवम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 27 नवम्बर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग मंत्री चौधरी 27 नवम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे रविवार 28 नवम्बर को प्रातः 8 बजे मुल्तानमल भीखचन्द छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाड़मेर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक बाड़मेर स्थित अपने आवास पर जन सुनवाई करने के बाद सायं 4 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
-0-

बुधवार, 24 नवंबर 2021

नेगरडा शिविर में 205 पट्टे वितरित

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को शिव पंचायत समिति की नेगरड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान 205 आबादी भूमि के पट्टे लाभार्थियों को वितरित किए गए।

शिविर प्रभारी ने बताया कि बुधवार को नेगरड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान 205 आबादी भूमि के पट्टे लाभार्थियों को वितरित किए गए। साथ ही शिविर में आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी करवाकर पात्र लोगों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया।
-0-



प्रशासन की मुहिम रामू देवी को मिलेगी पक्की छत

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 24 नवम्बर। सिणधरी पंचायत समिति की खारा महेचान ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत कुल 79 आवास की स्वीकृतियां जारी की गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि रामूदेवी पत्नी स्व. पुनमाराम जाट (एकल विधवा) जो अपने कच्चे आवास में निवास कर रही थी, उसे शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृति आदेश जारी कर लाभान्वित किया गया। उन्होने बताया कि शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत 22 वृद्धजन, 07 विधवा एवं 1 विकलांग पेंशन स्वीकृत की गई तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सायाकुमारी/ओमप्रकाश सुथार का बीमा किया गया।
-0-



वंशाराम के लिए शिविर बना आशा की किरण दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर हाथो हाथ मिला पेंशन का लाभ

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 24 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को खारा महेचान ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर दिव्यांग वंशाराम पुत्र लालाराम के लिए आशा की किरण लेकर आया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि खारा महेचान ग्राम पंचायत में आयाजित शिविर के दौरान दिव्यांग वंशाराम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन करने पर हाथो हाथ चिकित्सकीय टीम द्वारा मेडिकल जांच कर ऑनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर शिविर में ही दिव्यांग पेंशन हेतु आवेदन करवाकर पेंशन पीपीओ जारी किया गया। इस प्रकार एक ही दिन में वंशाराम को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन स्वीकृत होने पर प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हॅू।
-0-




खुदरा दवा विक्रेताओं को योजना की जानकारी हेतु कार्यशाला आयोजित

 राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना

बाड़मेर, 24 नवम्बर। राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत सरकारी अस्पताल तथा आरजीएचएस योजना से जुड़े हुए निजी चिकित्सालयों में भर्ती/बाहरी रोगियों को त्वरित एवं सुगम तरीके से दवा की उपलब्ध करवाने तथा खुदरा दवा विक्रेताओं को योजना की जानकारी कराने हेतु बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सहायक औषधि नियंत्रक मनीष अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना के तहत सभी प्रकार के आरजीएचएस कार्डधारी मरीजों को निजी दवा दुकानों से निःशुल्क औषधियों की उपलब्धता करवायी जाएगी। इस योजना के तहत निजी दवा दुकानदारों को वन-टाईम रजिस्टेªशन करवाना होगा। रजिस्टेªशन के उपरान्त ही निजी दवा दुकानों से मरीजों को दवा उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। उन्होने बताया कि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय बाड़मेर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शांतिलाल परिहार एवं राजेश कटारा औषधि नियन्त्रण अधिकारी तथा खुदरा दवा विक्रेताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के बारे में सभी बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर खुदरा दवा विक्रेताओं को अधिक से अधिक रजिस्टेªशन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत वर्तमान में राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित फर्म हैप्पी मेडिकल स्टोर एवं पवन मेडिकल स्टोर द्वारा रजिस्टेªशन करवा लिया गया है तथा अन्य दवा विक्रेता भी योजना को लेकर काफी उत्साहित है।
-0-

वांछित अपराधी पर पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। वांछित अपराधी जमनालाल पुत्र शंकरलाल जाति जाट निवासी रूदड़ी पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 28 दिनांक 3 नवम्बर,2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सदर बाड़मेर के प्रकरण में वांछित अपराधी जमनालाल पुत्र शंकरलाल जाति जाट निवासी रूदड़ी पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ फरार चल रहा है जो बावजूद प्रयासों के आज दिन तक गिरफतार नहीं हुआ है।
उन्होने बताया कि उक्त फरार अपराधी को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

एमनेस्टी योजना का प्रथम चरण 30 तक

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहाकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की योजनाओ में 31 मार्च 2014 तक स्वीकृत किये गए ऋण प्रकरणों में वितरित की गई राशि का 20 प्रतिशत राशि जमा करवाकर शेष बकाया मूलधन, बकाया समस्त दंडनीय ब्याज से छूट का लाभ लिया जा सकेगा। योजना चरण अनुसार तीन चरणों में 31 मार्च, 2022 तक प्रभावी होगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापूरी ने बताया कि योजना का प्रथम चरण 30 नवम्बर 2021 तक लागू रहेगा। प्रथम चरण में 31 मार्च 2014 तक स्वीकृत ऋण प्रकरणों में वितरित की गई राशि का 20 प्रतिशत राशि आवेदक द्वारा जमा कराई जाती है तो उसे शेष बकाया मूलधन, बकाया ब्याज एवं समस्त बकाया दंडनीय ब्याज राशि से छूट का लाभ दिया जा सकेगा।
उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले के 31 मार्च, 2021 तक स्वीकृत ऋण प्रकरणों में कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के बकायादार प्रथम चरण में 30 नवम्बर,2021 तक आवेदन प्रस्तुत कर योजनान्तर्गत अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते है। योजनान्तर्गत ऋणी, उसके वारिस या जमानतदार को प्रथम चरण में लाभ लेने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय बाड़मेर में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
-0-

गुरूवार को 11 तथा शुक्रवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान  

बाड़मेर, 25 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 25 नवम्बर को 11 एवं शुक्रवार 26 नवम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 25 एवं 26 नवम्बर को वार्ड संख्या 47 व 48 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 25 नवम्बर को बताया कि बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में बेरीवाला तला, बालोतरा में भूरसिंह की ढाणी, कल्याणपुर में खीपली खेड़ा, गिड़ा में जाखड़ा, गडरारोड़ में मालाणा, गुडामालानी में पीपराली, फागलिया में वाधा, शिव में जोरानाड़ा, सिणधरी में बिलासर, सिवाना में मोतीसरा, धनाऊ में धनाऊ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार के शिविर
उन्होने बताया कि शुक्रवार 26 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में नोख, पाटोदी में कवरली सूरजबेरा, कल्याणपुर में तिरसिंगडी सोढ़ा, बायतु में छितर का पार, धोरीमना में लोलों की बेरी, गडरारोड़ में जैसिन्धर स्टेशन, गुडामालानी में पूंजाबेरी, फागलिया में गंगासरा, शिव में कोटडा, सिणधरी में नाकोड़ा, समदडी में सरवड़ी चारणान तथा चौहटन में देदूसर एवं नेतराड़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत गुरूवार एवं शुक्रवार को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 47 व 48 के लिए पुरानी दृष्टि डेजर्ट ऑफिस के पास लक्ष्मी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

फसल खराबे से प्रभावित 262 कृषकों को 27 लाख का कृषि आदान अनुदान

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। जिले के गडरारोड़, चौहटन, रामसर एवं शिव तहसील क्षेत्रों के फसल खराबे से प्रभावित 262 कृषकों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु कुल 26 लाख 96 हजार 971 रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा बजट आवंटन के आधार पर 33-50 प्रतिशत खराबे वाले गडरारोड तहसील क्षेत्र के 47 अदर देन एसएमएफ कृषकों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण हेतु 630292 रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार 50-75 प्रतिशत खराबे वाले चौहटन, गडरारोड, रामसर एवं शिव तहसील क्षेत्र के 110 कृषकों को 1414272 रूपये, 75-100 प्रतिशत खराबे वाले रामसर तहसील क्षेत्र के 13 कृषको ंको 151096 रूपये तथा 50-75 खराबे वाले चौहटन, रामसर एवं शिव तहसील क्षेत्र के 28 एसएमएफ कृषकों 177087 रूपये एवं 75-100 प्रतिशत खराबे वाले रामसर तहसील क्षेत्र के 64 कृषकों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण हेतु 324224 रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...