मंगलवार, 2 नवंबर 2021

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 02 नवम्बर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकारण मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार 03 नवम्बर को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकारण मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार 03 नवम्बर को देवीकोट से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बरियाडा एवं 3.30 बजे भाडखा पहुंचेंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात सायं 5 बजे भाडखा से जैसलमेर प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

सतर्कता समिति की बैठक 12 को

 बाड़मेर, 02 नवम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट 8 नवम्बर तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

दीपावली पर आगजनी की रोकथाम हेतु शहर में चार स्थानों पर तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड

 बाड़मेर, 02 नवम्बर। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा बाड़मेर शहर में चार स्थानों पर फायर ब्रिगेड 3 से 5 नवम्बर तक 24 घण्टे तैनात रहेगी।

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार शहर में चार अलग अलग स्थानों पर एक-एक फायर ब्रिगेड फायर फाइटर्स टीम के साथ आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में नगर परिषद कार्यालय, रेलवे स्टेशन के बाहर, पटाका बाजार आदर्श स्टेडियम के अन्दर तथा फायर ऑफिस आदर्श स्टेडियम में 3 से 5 नवम्बर तक 24 घण्टे फायर फाइटर टीम सहित फायर ब्रिगेड तैयार रहेगी।
आगजनी की घटना पर यहां करे सम्पर्क
उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में कहीं पर भी आगजनी की घटना होने पर दूरभाष नम्बर 02982-225781, 02982-220098 मोबाइल नम्बर 9414383923 तथा 8890703806 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के बाहर आगजनी की घटना होने पर नागरिक सुरक्षा के दूरभाष नम्बर 02982-220075 तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 02982-221822 पर सम्पर्क कर सकते है।
-0-

दीपावली पर कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध, केवल ग्रीन आतिशबाजी की होगी अनुमति

 बाडमेर, 02 नवम्बर। दीपावली पर्व पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। जिले में निर्धारित समय सीमा में केवल ग्रीन आतिशबाजी का प्रयोग करने, गृह विभाग द्वाराा जारी परामर्शदात्री एवं अधिसूचना तथा कोरोना के संबंध में जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिले में ग्रीन आतिशबाजी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की आतिशबाजी का विक्रय नहीं किया जाएगा। जिले में सभी को गृह विभाग द्वारा जारी परामर्शदात्री व अधिसूचना दिनांक 15 अक्टूबर ,2021 की पालना सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई भी व्यक्ति उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। उन्होने बताया कि दीपावली पर्व पर बाड़मेर शहर एवं बड़े कस्बों में भीड-भाड वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, आतिशबाजी विक्रय स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दीपावली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाईयों आदि की सघन चैकिंग करने तथा चिकित्सालय में बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि जिले में दीपावली पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नम्बर 02982-221822 है।
मजिस्टेªट नियुक्त
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दोज, गुरूनानक जयन्ती के धार्मिक पर्वो पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये गये है, आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण),समदडी एवं गिडा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मुख्यालय के तहसीलदार अति. कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान की मुख्य सचिव ने कीे समीक्षा

 बुधवार को छः स्थानों पर लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 02 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 3 नवम्बर को 6 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
वहीं मंगलवार को मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के अक्टूबर माह के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में बाड़मेर के राज्य में प्रथम स्थान पर रहने पर जिला प्रशासन की सराहना की एवं इसे राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का गृह जिला होने के कारण गर्व करने लायक बताया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि दीपावली के बाद अभियान में और भी तेजी लाई जाएगी।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उप वन संरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
बुधवार के शिविर  
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 3 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में डूगेरों को तला, पाटोदी में केसरपुरा, बायतु मे गोगासर, गडरारोड में आचाराणियों की ढाणी, पायला कला में मोतीसरा तथा समदडी में राखी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-




सोमवार, 1 नवंबर 2021

जानपालिया शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास की वितीय स्वीकृतियां

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। दूर दराज ग्रामीण लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में 22 विभागों से जुड़े कार्यो एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सेड़वा रामकुमार टाडा ने बताया कि सोमवार को सेड़वा पंचायत समिति की जानपालिया शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत श्रीमती हकिमा/समरथा निवासी जानपालिया, श्रीमती समदा देवी एवं ढेली/जगमाल निवासी दिपला को उप प्रधान रूपाराम, सरपंच मोहनलाल, उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा, विकास अधिकारी रामावतार शर्मा, तहसीलदार मानाराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की वित्तीय स्वीकृति पत्र महिलाओं को प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास की वितीय स्वीकृति पत्र पाकर महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-





मुसलमानों की ढाणी शिविर में बीपीएल परिवारों को हाथों हाथ मिले विद्युत कनेक्श

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत धोरीमना पंचायत समिति की मुसलमानों की ढाणी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान तीन बीपीएल परिवारों को हाथों हाथ विद्युत कनेक्शन देकर विद्युत मीटर उपलब्ध कराए गए।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि मुसलमानों की ढाणी में आयोजित शिविर में विधायक हेमाराम चौधरी एवं धोरीमना प्रधान श्रीमती इन्दुबाला विश्नोई ने ग्रामीणों को सम्बोधित कर अधिकाधिक लोगों को इन शिविरों का लाभ उठानें को आह्वान किया। इस दौरान अनुसूचित जन जाति के बीपीएल परिवार पूनमाराम पुत्र लोगाराम भील, तुलसाराम पुत्र लोगाराम भील एवं खेताराम पुत्र खानूराम भील निवासी मुसलमानों की ढाणी को हाथो हाथ विद्युत कनेक्शन देकर विद्युत मीटर उपलब्ध कराए गए। दीपावली पर्व से पूर्व विद्युत मीटर पाकर इन तीनों अनुसूचित जन जाति के परिवारों में खुशी का माहौल है क्योंकि कई वर्षो के इंतजार के बाद आज प्रशासन गांवों के संग अभियान में उनके घरों में उजाला कर दिया। निःशुल्क विद्युत कनेक्शन पाकर तीनों परिवारों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-




गुडामालानी विधायक चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

ग्रामीणों से शिविरों में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान

बाड़मेर, 01 नवम्बर। गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत धोरीमना पंचायत समिति की मुसलमानों की ढाणी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। उन्होने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विधायक हेमाराम चौधरी ने मुसलमानों की ढाणी में आयोजित शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा उन्होने संवेदनशीलता के साथ लोगों के कार्य शिविर में ही सम्पादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों को पट्टों एवं विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण भी किया।
-0-



विधायक अमीन खान ने की शिविरों में शिरकत

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 01 नवम्बर। सोमवार को चौहटन पंचायत समिति की रमजान की गफन एवं रामसर पंचायत समिति की मेकनवाला ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान शिव विधायक अमीन खां ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत की है ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर शिविरों का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया। मेकनवाला शिविर में आज तक सबसे अधिक 71 पट्टे वितरित किए गए।  
-0-




प्रशासन गांवों के संग आया तो मीना को मिला पट्टा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। चौहटन पंचायत समिति की रमजान की गफन ग्राम पंचायत में सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
चौहटन पंचायत समिति की रमजान की गफन ग्राम पंचायत में शिविर के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, शिव विधायक अमीन खान ने श्रीमती मीना पत्नी महेन्द्राराम गर्ग निवासी भीमवास को पट्टा वितरित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी भागीरथ राम, विकास अधिकारी छोटूराम काजला, तहसीलदार गुणेशाराम, जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमनी एवं सरपंच साल्या बानो उपस्थित रहे। पट्टा मिलने पर मीना ने कहा कि आज मेरा काम हुआ मैं खुश हॅू।
-0-



50 वर्षो के बाद 23 खातेदारों के मध्य हुआ सामलाती कृषि भूमि का बंटवाड़ा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान बायतु पंचायत समिति की झाक ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित शिविर के दौरान 50 वर्षो के बाद 23 खातेदारों के मध्य समझाईश कर सामलाती कृषि भूमि का बंटवाडा करवाया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि खंगाराराम पुत्र मोडाराम मेघवाल निवासी खेजडियाली झाक व उसके 23 भाईयों एवं भतीजों के नाम वक्त सेंटलमेन्ट से ग्राम खेजडियाली में भूमि आई हुई है। उक्त भाईयों में आपसी सहमति नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे थे। सोमवार को झाक में आयोजित शिविर में अग्रिम दल द्वारा स्थिति से अवगत करवाये जाने पर शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार बायतु द्वारा समझाईश करने पर उक्त सभी सह खातेदारान आपसी सहमति बंटवाड़ा करने हेतु सहमत हुए। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा तुरन्त ही हल्का पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक से सहमति बंटवाडा तैयार करवाकर उनको स्वीकृत करवाया गया तथा राजस्व रेकर्ड में अमल दरामद किया जाकर खातेदारों को जमाबन्दी की नकल हाथो हाथ प्रदान की गई। सहमति बटवाडा स्वीकृत होने पर सभी सह खातेदारों ने मुख्यमंत्री महोदय, राजस्व मंत्री महोदय, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
-0-



गुमशुदा की तलाश को मिलाप विशेष अभियान 30 नवम्बर तक

बाडमेर, 01 नवम्बर। गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश एवं पुर्नस्थापना के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार विशेष अभियान मिलाप ाा  30 नवम्बर तक संचालित किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अभियान के दौरान जिले में बालश्रम में लिप्त बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए थानावार टीमों का गठन करने, सभी थानों के गुमशुदा बच्चों की एक डायरेक्ट्री तैयार करने, सभी थानों पर चाईल्ड वेब पोर्टल संचालित रखने तथा उस पर गुमशुदा नाबालिंग बालक/बालिकाओं के खोये-पाये के डाटा का पूर्ण इन्द्राज करने तथा रेस्क्यू टीमों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, सामाजिक कल्याण, बाल कल्याण समिति के सदस्यों एवं एनजीओं के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के साथ साप्ताहिक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए है।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, कार्यक्रम के सन्दर्भ में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 01 नवम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम - प्रारूप प्रकाशन दिनांक 01 नवम्बर, 2021 के सन्दर्भ में सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम- प्रारूप प्रकाशन के दौरान जोड़े गये एवं हटाये गये नामों के बारे में विस्तृत जानकारी कराई। उन्होने बताया कि 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक वोटर हैल्पलाईन एप डाउनलोड कर अपना रजिस्टेªशन एप के जरिये स्वयं कर सकते है। साथ ही वोटर हैल्पलाईन एप के जरिये मतदाता अपना नाम सूची में खोजना, जोड़ना, हटाना, संशोधन करना, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनाना आदि कर सकते है।
बैठक में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि जगदीश जाखड़, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (एम) के सचिव नानकदास धारीवाल, भारतीय जनता पार्टी प्र.भा.ज.यु.मो. के कुमार कौशल जोशी, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव शंकरलाल वर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 01 नवम्बर, 2021 का सैट एवं सी.डी. उपलब्ध कराई गई। उन्होने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने में सहयोग का आग्रह किया।
-0-







प्रशासन गांवों के संग अभियान की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा

मंगलवार को 13 एवं बुधवार को 6 स्थानों पर लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 01 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 02 नवम्बर को 13 तथा बुधवार 03 नवम्बर को 6 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
वहीं सोमवार को संभागीय आयुक्त जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा। उन्होने दोनों अभियानों में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकतम लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में अभियान की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उप वन संरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत 22 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 02 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में लंगेरा, बाड़मेर ग्रामीण में काउ का खेड़ा, बालोतरा में जागसा, कल्याणपुर में नेवरी, गिडा में चिड़िया, धोरीमना में बोर चारणान, आडेल में खारिया खुर्द, रामसर में गागरिया, सेड़वा में नवातला बाखासर, शिव में चोचरा, पायला कला में कोशलू, सिवाना में पऊ तथा धनाऊ में आलमसर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजित किए जाएगें।
बुधवार के शिविर  
उन्होनें बताया कि बुधवार 3 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में डूगेरों को तला, पाटोदी में केसरपुरा, बायतु मे गोगासर, गडरारोड में आचाराणियों की ढाणी, पायला कला में मोतीसरा तथा समदडी में राखी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-





रविवार, 31 अक्टूबर 2021

संभागीय आयुक्त सोमवार को करेंगे प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान की समीक्षा

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। सम्भागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा सोमवार, एक नवम्बर को दोपहर बाद 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के संबंध में समीक्षा करेंगे।

  जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल से आवश्यक सूचनाओं के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों को वीसी में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान दोनों अभियानो के अलावा चिरंजीव स्वास्थ्य योजना समेत राज्य सरकार की अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी।
-0-

सोमवार को झाक, गरल, सरवड़ी एवं जानपालिया में लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों मे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार, एक नवम्बर को 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।    
  जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि सोमवार, एक नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में गरल, पाटोदी में डउकियो का तला, कल्याणपुर में सरवड़ी, बायतु मे झाक, धोरीमना में मुस्लमानों की ढाणी, आडेल में निम्बलकोट, रामसर में मेकरनवाला, सेड़वा में जानपालिया, शिव में निम्बला, पायलाकला में खुडाला, सिवाना में पादरू तथा चौहटन में रमजान की गफन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-

मुख्यमंत्री ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सत्याग्रह की प्रासंगिकता‘‘ विषय पर की वर्चुअल संगोष्ठी

 जिला स्तर पर जिला कलक्टर एवं गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्य रहे उपस्थित

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सत्याग्रह की प्रासंगिकता‘‘ विषय पर वर्चुअल संगोष्ठी की।
जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक महावीर बोहरा एवं समिति सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही वीसी से महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक व सदस्य भी ब्लॉक स्तर पर वीसी से जुड़े।
-0-

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

सोमवार को 12 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों मे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार, एक नवम्बर को 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि सोमवार, एक नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में गरल, पाटोदी में डउकियो का तला, कल्याणपुर में सरवड़ी, बायतु मे झाक, धोरीमना में मुस्लमानों की ढाणी, आडेल में निम्बलकोट, रामसर में मेकरनवाला, सेड़वा में जानपालिया, शिव में निम्बला, पायलाकला में खुडाला, सिवाना में पादरू तथा चौहटन में रमजान की गफन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-

मीना के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान वरदान साबित हुआ

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुरताला गाला में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान का शिविर मीना कंवर के लिए वरदान साबित हुआ।
   शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि श्रीमती मीना कंवर के पति की मृत्यु जनवरी 2020 में हो गयी थी लेकिन आदिनांक तक मृत्यु प्रमाण जारी नही हुआ था। उसका 3 साल का एक  बच्चा भी हैं, जिसका जन्म प्रमाण पत्र जारी नही हुआ था। ऐसे में मीना कंवर आशा सहयोगिनी के साथ शिविर में पहुँची।
इस पर शिविर प्रभारी ने आयोजना विभाग के प्रभारी को निर्देशित किया कि इनके जन आधार कार्ड, मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र आज ही जारी करे 
उक्त शिविर में सर्वप्रथम
डेढ़ साल बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। उसके बाद इनका नया जन आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की  ओर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। जन आधार कार्ड बनवाने हेतु इनके पास बैंक खाता नही था ऐसे में जन आधार कार्ड जारी हो सका लेकिन विकास अधिकारी सुरेश कविया ने गाड़ी बाड़मेर भेजकर उसका बैंक खाता खुलवाया। उसके बाद आयोजना विभाग के प्रभारी कैलाश ओझा द्वारा इनका नया जन आधार कार्ड बनवाया । उसके बाद विकास अधिकारी बाड़मेर द्वारा इनके पेंशन का ऑनलाइन आवेदन करवाकर पेंसन स्वीकृति करवाई और समाज कल्याण विभाग द्वारा बच्चे का पालनहार योजना से भी लाभन्वित किया।
  विकास अधिकारी सुरेश कविया द्वारा नरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड हाथो हाथ जारी कर उनको शिविर में ही वितरित किया गया।
  मीना कंवर के एक ही दिन में इतने कार्य एक साथ होने पर इनका ख़ुशी का कोई ठिकाना नही रहा।
-0-




प्रशासन गांवों के संग अभियान का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

 प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने को ततपरता से करें कार्य- विश्नोई

प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर ने किया शिविरो का निरीक्षण
बाड़मेर, 30 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने शनिवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान का सघन निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
   प्रभारी मंत्री एवं वन तथा पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने जिले की आड़ेल पंचायत समिति की सेड़चा एवं धनाऊ पंचायत समिति की अमी शाह की बस्ती  पंचायतो में लगे शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल तथा जिला कलेक्टर लोकबंधु भी मौजूद रहे।
 इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने शिविर में लगे सभी विभागों के काउंटरो का निरीक्षण किया एवं लाभार्थियों को पट्टे, सहमति से बंटवारे एवं पेंशन तथा पालनहार योजना के स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृतियो का हाथों हाथ वितरण भी किया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री विश्नोई ने कहा कि इस अभियान की सफलता की जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी 22 विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने को ततपरता दिखाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृखला की एक कड़ी है। 
 इस दौरान विधायक पदमा राम मेघवाल ने आम जन से भी सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर अपने कार्य निपटाने का आव्हान किया। पूर्व मंत्री गफूर अहमद ने कहा कि राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है।
  वही जिला कलेक्टर लोक बंधु ने निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। 
  जिला कलेक्टर लोकबंधु ने शिविरों के दौरान अधिकारियों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व प्रभारी मंत्री विश्नोई ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरो का निरीक्षण किया और वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से शिविर में होने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा उसकी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। उन्होंने शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा पात्रता के बारे में बताने एवं आवेदन लेकर सभी प्रक्रियाओं को हाथों-हाथ निपटा कर शिविर के दिन ही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में प्रवेश करते ही हेल्प डेस्क पर प्रत्येक व्यक्ति का पंजीयन करने के पश्चात उसकी समस्या जानकर उसे सीधे संबंधित विभाग के पास में भिजवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सडेचा एवं अमी शाह की शिविरों में मौके पर ही लाभर्थियों को दस्तावेजो का वितरण किया।
   प्रभारी अधिकारी एवं  उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि सडेच शिविर में 215 शुद्धिकरण, 18 बंटवारे किए गए। 3 लोगों को पट्टे व 41 सायल हेल्थ कार्ड, 3 पेंशन ऑर्डर जारी किए गए।
   वही अमी शाह की बस्ती
 शिविर प्रभारी एव उपखंड अधिकारी भागीरथ राम जानू ने बताया कि इस दिन 23 बंटवारे, 698 नामांतरण एवं 611 नाम शुद्धिकरण किए गए।
-0-












लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...