सोमवार, 4 जून 2018

जन कल्याणकारी योजनाआंे से पात्र व्यक्तियांे को लाभांवित करवाएंः गुहा


प्रभारी सचिव श्रेया गुहा एवं जिला कलक्टर नकाते ने राजस्व शिविर का निरीक्षण किया
                बाड़मेर, 04 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरांे मंे राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ जन कल्याणकारी योजनाआंे से पात्र व्यक्तियांे का लाभांवित करवाएं। प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने सोमवार को बालोतरा उपखंड की घड़ोई चारणान मंे आयोजित राजस्व शिविर के दौरान ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान मंे सभी विभाग आपसी समन्वय से आमजन को अधिकाधिक राहत देने का प्रयास करें। शिविरांे मंे राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की जानकारी देने के साथ आपसी समझाइश से अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाया जाए। उन्हांेने कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाआंे से आमजन को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजस्व लोक अदालत अभियान मंे निष्पादित किए जा रहे कार्याें की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आमजन जागरूक होकर राजस्व प्रकरणांे तथा अन्य समस्याआंे का समाधान करवाएं। इस दौरान प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने शिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे ग्रामीणांे एवं विभागीय कार्मिकांे से जानकारी ली। शिविर मंे उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह, विकास अधिकारी गौरव बिश्नोई, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी सचिव श्रेया गुहा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पटटे एवं राजस्व शिविर मंे संपादित किए गए कार्याें संबंधित दस्तावेज लाभार्थियांे को वितरण किए। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियांे को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए गए।







शुक्रवार, 1 जून 2018

रिटर्निग अधिकारी, मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित


पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों का उप चुनाव

                बाडमेर, 01 जून। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं वार्ड पंचों के उप चुनाव 12 जून को सम्पन्न करवाने के लिए जोनल मजिस्टेªटों, मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों, मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं चुनाव सामग्री वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि सरपंच, वार्ड पंच के रिटर्निंग आफिसर एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 6 जून को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय बाडमेर में मीटिंग हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् नाम निर्देशन पत्र के लिए गन्तव्य स्थानों के लिए रवानगी की जाएगी। उन्हांेने बताया कि पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच के उप चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी तथा जोनल मजिस्टेªटों का प्रशिक्षण 11 जून को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय बाडमेर में मीटिंग हॉल में आयोजित होगा तथा प्रशिक्षण के पश्चात् गन्तव्य स्थान के लिए रवानगी की जाएगी। उन्होंने बताया कि उप सरपंच का चुनाव 13 जून को होगा। इसके लिए 12 जून को दोपहर 3 बजे रिटर्निंग आफिसर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए गन्तव्य स्थान के लिए रवाना होंगे। पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच के उप चुनाव की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी उतरदायी रहेंगे। प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए है कि मतदान दलों को प्रशिक्षण के बाद गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना करेंगे तथा इसकी सूचना उसी दिन दोपहर 3 बजे तक नियन्त्रण कक्ष को देंगे।

बाड़मेर में 1017 स्थानों पर पेयजल परिवहन कार्य की स्वीकृति जारी


                बाडमेर, 01 जून। जिले में सूखागस्त, समस्याग्रस्त गांवों में पेयजल परिवहन कार्य के लिए उपखंड स्तरीय समिति की अभिशंषा से प्राप्त जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के विभिन्न खण्डों में पेयजल परिवहन कार्य के प्रस्तावों का आपदा पंबन्धन प्राधिकरण से अनुमोदन के उपरांत 1017 स्थानों पर पेयजल परिवहन कार्य करवाने की स्वीकृति जारी की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाडमेर तहसील क्षेत्र में नगर खण्ड के जरिए 193 स्थानों, बायतु एवं गिडा तहसील क्षेत्र में उतर खण्ड से 255 स्थानों, शिव, गडरारोड एवं रामसर तहसील क्षेत्र में राइजेप खण्ड से 194 स्थानों, चौहटन, गुडामालानी, धोरीमना एवं सेडवा तहसील क्षेत्र में दक्षिण खण्ड से 190 स्थानों तथा पचपदरा, सिवाना, समदडी एवं सिणधरी तहसील क्षेत्र में बालोतरा उपखंड के माध्यम से 185 स्थानों पर पेयजल परिवहन कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ई-सखी से मिलेगा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा, प्रशिक्षण 5 जून से


                बाड़मेर, 01 जून। राज्य सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के इलेक्ट्रोनिक सेवा प्रदायगी के प्रयास से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने एवं डिजीटल साक्षरता को बढावा देने के उद्देश्य से ई-सखी योजना आरम्भ की है। इस योजना का क्रियान्वयन आरकेसीएल के माध्यम से किया जाएगा।
                सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी ने बताया कि ई-सखी योजना के तहत 20-35 वर्ष एवं न्यूनतम बारहवीं कक्षा तक उत्तीर्ण महिला का चयन किया जाएगा। संबंधित के पास स्मार्ट फोन मोबाइल एवं ई मेल आई डी होनी चाहिए। इनको समुचित दक्षता से कार्य करने पर ई-सखी होने का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। जिले में प्रत्येक गांव से 4 से 5 तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से 10 ‘‘ई-सखियों‘‘ का चयन किया जाएगा। यह अभियान दिसंबर 2018 तक चलेगा। चौधरी ने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बाड़मेर जिले में मास्टर ट्रेनर नियुक्त करने के साथ इनको राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है। यह मास्टर ट्रेनर आईटी ज्ञान केन्द्रों के संचालकों को जिला स्तर पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे 5 एवं 6 जून को प्रातः 9.30 से 6 बजे तक प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहन कुमारसिंह एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ के निर्देशन मंे होगा। इसके उपरांत इच्छुक ई-सखियों को यह प्रशिक्षण अधिसूचित आईटी ज्ञान केन्द्रों पर सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात ई-सखी अपने गांव-शहरी क्षेत्र के कम से कम 100 लोेगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं डिजिटल प्रक्रिया से लेने के लिए प्रशिक्षित करेगी। ई-सखी समय-समय पर सरकार की ओर से आई-टी के क्षेत्र में की जाने वाली पहल तथा अन्य नवाचारों में भी लोगों को प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित करेगी।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 3 जून तक बालोतरा प्रवास पर रहेंगे


                बाडमेर, 01 जून। राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 3 जून तक बालोतरा रहेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राजयमंत्री अमराराम चौधरी 2 जून को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। वे 3 जून को प्रातः 11 बजे बालोतरा से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक 4 को


                बाडमेर, 01 जून। अर्हता दिनांक 1-1-2018 के सन्दर्भ मेें मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्ष्ण कार्यक्रम से संबंधित बैठक 4 जून को सायं 5 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है।

स्वायत शासन मंत्री कृपलानी शनिवार को बालोतरा आएंगे


                बाडमेर, 01 जून। स्वायत शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग मंत्री श्रीचंद कृपलानी शनिवार 2 जून को बालोतरा आएगें।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वायत शासन विभाग मंत्री कृपलानी 2 जून को जोधपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बालोतरा पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे बालोतरा से सायं 6 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।

राजस्व प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करें : गुप्ता


संभागीय आयुक्त गुप्ता ने किया मेली मंे आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण

                बाड़मेर, 01 जून। राजस्व प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाएं। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व शिविरांे मंे 15 विभागांे से संबंधित कार्याें को निष्पादित किया जाए। आपसी समझाइश के जरिए राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मेली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर के निरीक्षण के उपरांत ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस दौरान संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि राजस्व शिविरांे मंे आने वाले ग्रामीणांे की समस्याआंे का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से निस्तारण कर राहत प्रदान करें। उन्हांेने कहा कि 15 विभागांे के अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय आयोजित होने वाले शिविरांे मंे पहुंच रहे है। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर शिविरांे का अधिकाधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ग्रामीणांे की समस्याओं का उनके गांव मंे ही समाधान करने के लिए राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरांे की बदौलत ग्रामीणांे की वर्षाें से लंबित समस्याआंे का मौके पर ही समाधान हो रहा है। इसके अलावा राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण से आमजन को खासी राहत मिली है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजस्व शिविरांे मंे अब तक निस्तारित हुए प्रकरणांे की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि आमजन जागरूक होकर इन शिविरांे मंे राजस्व प्रकरणांे तथा अन्य समस्याआंे का समाधान करवाएं। इस दौरान संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता, विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शिविर स्थल पर प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर विभागांे की ओर से निपटाए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को राजस्व शिविरांे मंे संपादित किए जा रहे कार्याें के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता, विधायक हमीरसिंह भायल एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शिविर मंे प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्रांे, पटटांे एव नामांतरण तथा भूमि विभाजन संबंधित दस्तावेजांे तथा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरण किए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले बाड़मेर जिला मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त गुप्ता ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इसके उपरांत भगवान महावीर टाउन हाल मंे पाक नागरिकता संबंधित शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने शिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी दी।








शहीदांे की शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी : बाजौर


राज्य मंत्री बाजौर के नेतृत्व मंे सरहदी इलाकांे मंे पहुंची शहीद सम्मान यात्रा

                बाड़मेर, 01 जून। शहीदांे की शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य एवं केन्द्र सरकार शहीद परिवारांे को दी जाने वाली सुविधााआंे के लिए सदैव तत्पर है। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले के विभिन्न स्थानांे पर शहीदांे के परिजनांे को सम्मानित करते हुए यह बात कही। शहीद सम्मान यात्रा मंे शामिल बाजौर के साथ सेना, सीमा सुरक्षा बल एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने शहीदांे को श्रद्वासुमन अर्पित किए।
                इस दौरान राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद सैनिकांे को हमेशा याद किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि शहीद स्मारकांे से हमंे संस्कार, देश सेवा एवं वीरता की सीख मिलती है। युवा पीढ़ी को इन स्मारकांे से जोड़े ताकि उन्हंे भी प्रेरणा मिल सके। उन्हांेने शहीद परिवारांे की समस्याआंे के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान कर्नल जगदेवसिंह ने कहा कि 1999 से पहले शहीद हुए 1150 सैनिकांे की मूर्तियां लगाने का जिम्मा राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने उठाया है। उन्हांेने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के जरिए वे प्रत्येक शहीद के घर पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने के साथ उनके परिजनांे का सम्मान कर रहे है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धराराजे ने प्रत्येक शहीद परिवार से मिलने के निर्देश दिए थे। इसके लिए वे तीस जिलांे मंे शहीदांे के घर जा चुके है। खारिया मंे आयोजित समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल के कार्यवाहक कमांडेंट पारसमल जीनगर, रामसर उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरदत्त शर्मा, विकास अधिकारी हनुवीरसिंह, तहसीलदार मोहनलाल समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे के शहीद हनुमंतसिंह सोढ़ा को श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्य मंत्री बाजौर ने शहीद की वीरांगना देवकंवर को राज्य सरकार की ओर एक लाख रूपए का चैक वितरण किया। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की अगुवाई मंे शहीद सम्मान यात्रा ने शुक्रवार को हुडासर मंे शहीद सिपाही धर्माराम शौर्य चक्र की वीरांगना श्रीमती टीमू देवी, बिसारणिया मंे शहीद सिपाही मूलाराम की वीरांगना श्रीमती कमला देवी, खारिया गोगलिया मंे शहीद हैड कांस्टेबल हनुमंतसिंह सोढ़ा की वीरांगना श्रीमती देवकंवर, रेडाना मंे शहीद सिपाही दुर्जनसिंह की वीरांगना श्रीमती जड़ाव कंवर, बसरा मंे शहीद लांस नायक पहाड़सिंह के भाई चन्द्रसिंह, थूंबली मंे शहीद हवलदार नाथूसिंह की वीरांगना उछब कंवर एवं ढूढ़ा मंे सिपाही उगमसिंह की वीरांगना श्रीमती किरणकंवर को सम्मानित किया।
18 वर्ष बाद मिला शहीद का सम्मान : सीमा सुरक्षा बल 200 वाहिनी मंे कार्यरत खारिया गोगलिया निवासी हैड कांस्टेबल हनुमंतसिंह सोढ़ा मंे 12 फरवरी 2000 को बिहार के गडवा जिले के कुदरूम गांव मंे पोलिंग बूथ पर उग्रवादियांे के हमले मंे शहीद हो गए थे। इनको शहीद का दर्जा मिलने के बाद तत्काल सहायता के रूप मंे 1 लाख रूपए का चैक राज्य मंत्री बाजौर ने प्रदान किया।
शहीद सम्मान यात्रा आज यहां पहुंचेगी : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर शनिवार को माधासर मंे सिपाही कुम्बाराम, संतरा मंे सिपाही दीपाराम, खोखसर मंे सिपाही बालाराम, परेउ मंे सिपाही स्वरूपसिंह, परेउ मंे सिपाही मोतीपुरी, गिड़ा मंे सिपाही मगाराम, हालोनी मंे सिपाही नारायणराम, शहर मंे नायक प्रेमसिंह तथा 3 जून को बायतू पनजी मंे सिपाही देवाराम एवं सिपाही मगाराम, कोसरिया मंे सिपाही बाधाराम,उंडू मंे नायब सूबेदार खेताराम के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे।






संविदा कार्मिकों के बारे में जिला कलक्टर्स को जारी दिए दिशा-निर्देश


                बाड़मेर, 01 जून। मनरेगा आयुक्त पीसी किशन ने मनरेगा योजनान्तर्गत जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अनुबंध पर लगे संविदा कार्मिकों के कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने को ध्यान में रखते हुए सभी जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस और जिला कलक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
                उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संविदा पर नियोजित कार्मिक के किसी भी प्रकार के अनुचित आचरण के आधार पर कार्मिक का अनुबन्ध निरस्त किया जा सकता है। इसी प्रकार कार्य से स्वयं की इच्छा अथवा अप्राधिकृत रूप से 7 दिवस अनुपस्थित रहने पर अनुबन्ध निरस्त किया जा सकता है। इनकी अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ऐसे संविदा कार्मिकों को 3 दिवस में ड्यूटी पर आने का नोटिस दिया जावे तथा 3 दिवस बाद ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्हांेने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी ग्राम पंचायत पर एक से अधिक कनिष्ठ लिपिक कार्यरत हैं तो उनको अन्य निकटस्थ ऐसी ग्राम पंचायत जहां पर कनिष्ठ लिपिक कार्यरत नहीं हैं, वहां पर लगाया जाकर ग्राम रोजगार सहायक का कार्य करवाया जाए एवं इन कनिष्ठ लिपिकों से आवश्यकतानुसार ब्लॉक लेवल पर एमआईएस पर डेटा फीडिंग का कार्य भी करवा जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्मिकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जिन ग्राम पंचायतों में कार्यवाही करने के उपरान्त भी कनिष्ठ लिपिक कार्यरत नहीं हो,वहां पर ग्राम रोजगार सहायकों का समस्त कार्य ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव, ग्राम पंचायत के जरिए सम्पादित करवाया जाए। मनरेगा आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि कनिष्ठ तकनीकी सहायक भी हड़ताल पर हैं तो योजना के अन्तर्गत माप करने, माप पुस्तिका में इन्द्राज करने एवं मूल्यांकन संबंधित समस्त कार्य पंचायत समिति में पद स्थापित कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंताओं के माध्यम से करवाया जाए। हड़ताल अवधि में योजना के क्रियान्वयन में व्यवधान न हो इसके लिए आवश्यकता होने पर अन्य लाईन विभागों के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंताओं की सेवाएं भी ली जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लेखा सहायकों के भी कार्य के बहिष्कार की स्थिति में लेखा संबंधित कार्य पंचायत समिति में नियमित रूप से पद स्थापित कनिष्ठ लेखाकार,लेखाकार एवं सहायक लेखाधिकारी के माध्यम से करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्लेसमेंट एजेंसी से कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर मय मशीन यदि हड़ताल पर हैं तो इनके स्थान पर सेवा एजेंसी से अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर मय मशीन की सेवाएं आवश्यकतानुसार ली जाए। प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से  व्यवस्था नहीं करने पर उनके विरुद्ध निविदा शर्तों के तहत कार्यवाही की जाए। साथ ही डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संविदा का कार्य कनिष्ठ लिपिक से संपादित कराया जाए।

खुडाणी एवं चिड़िया ग्राम पंचायत मंे राजस्व लोक अदालत शनिवार को


                बाड़मेर, 01 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को दो ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि दो जून को शिव उपखण्ड क्षेत्र में खुडाणी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र खुडाणी, बायतु उपखण्ड में चिड़िया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र चिड़िया मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

फ्लेगशीप कार्यक्रमांे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें : गुप्ता


संभागीय आयुक्त गुप्ता ने फ्लेगशीप योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 01 जून। फ्लेगशीप योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करवाएं। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत स्वीकृत कार्याें को आवश्यक रूप से 30 जून तक पूर्ण करवाया जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर फ्लेगशीप योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि फ्लेगशीप योजनाएं राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। राज्य स्तर पर इसकी नियमित रूप से समीक्षा होती है। राज्य सरकार की मंशा है कि फ्लेगशीप कार्यक्रमांे का अधिकाधिक लोगांे का फायदा मिले। उन्हांेने कहा कि फ्लेगशीप योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से पर्यवेक्षण के साथ विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए राज्य स्तर से समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशांे की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को आमजन से जुड़ी समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें मंे गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त गुप्ता ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत तृतीय चरण मंे स्वीकृत कार्याें की प्रगति की पंचायत समिति एवं विभागवार समीक्षा की। उन्हांेने विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसंपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को तीव्र गति से निस्तारित करें। इस दौरान संभागीय आयुक्त गुप्ता ने प्रभावित इलाकांे मंे टैंकरांे से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जलापूर्ति करने वाले टैंकरांे मंे जीपीएस के साथ फ्लोमीटर आवश्यक रूप से लगा होना चाहिए। उन्हांेने गौरव पथ, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युत ज्योति योजना, उज्ज्वला योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, दिव्यांग शिविरांे की प्रगति की संबंधित विभागीय अधिकारियांे से जानकारी ली। उन्हांेने वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018-19 तक की बजट घोषणाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत विकास कार्याें को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को एक सप्ताह मंे निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण मंे 17 पंचायत समितियांे की 35 ग्राम पंचायतांे मंे 117 करोड़ 88 लाख की लागत के 8083 कार्य प्रस्तावित किए गए। इसमंे से 7955 की स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने जिले मंे संचालित विकास योजनाआंे एवं फ्लेगशीप कार्यक्रमांे की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की क्रियान्विति एवं प्रगति के बारे मंे बताया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने आभार जताया। इस दौरान चार ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियांे को राज्य सरकार की ओर से संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने लेपटाप वितरित किए। बैठक मंे जिला उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 31 मई 2018

शुक्रवार को 8 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 31 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार एक जून को आठ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि एक जून को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे सनावडा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सनावडा, शिव उपखण्ड क्षेत्र में कोटडा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कोटडा, बायतु उपखण्ड में पनावडा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र पनावडा, सिणधरी उपखण्ड में जूना मीठा खेडा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जूना मीठाखेडा, गुडामालानी उपखण्ड क्षेत्र में बेरीगांव ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बेरीगांव, सिवाना उपखण्ड में मेली ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मेली, चौहटन उपखण्ड में नेतराड ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र नेतराड, बालोतरा उपखण्ड में बलाऊ जाटी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ब्लाऊजाटी में न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार को होगा बाड़मेर के सात शहीदांे के परिजनांे का सम्मान


 राज्य मंत्री बाजौर शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे का निवास स्थल पर पहुंचकर करेंगे सम्मान

                बाड़मेर, 31 मई। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की अगुवाई मंे शहीद सम्मान यात्रा शुक्रवार को बाड़मेर जिले के सात शहीदांे के निवास स्थानांे पर पहुंचेगी। इस दौरान शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे का सम्मान करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान करवाया जाएगा।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर 1 जून को हुडासर मंे सिपाही धर्माराम शौर्य चक्र, बिसारणिया मंे सिपाही मूलाराम, खारिया गोगड़िया मंे हैड कांस्टेबल हनुमंतसिंह, बसरा मंे हवलदार लांस नायक पहाड़सिंह, थूबंली मंे हवलदार नाथूसिंह, ढू़ढा मंे सिपाही उगमसिंह एवं 2 जून को माधासर मंे सिपाही कुम्बाराम, संतरा मंे सिपाही दीपाराम, खोखसर मंे सिपाही बालाराम, परेउ मंे सिपाही स्वरूपसिंह, परेउ मंे सिपाही मोतीपुरी, गिड़ा मंे सिपाही मगाराम, हालोनी मंे सिपाही नारायणराम, शहर मंे नायक प्रेमसिंह तथा 3 जून को बायतू पनजी मंे सिपाही देवाराम एवं सिपाही मगाराम, कोसरिया मंे सिपाही बाधाराम,उंडू मंे नायब सूबेदार खेताराम के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे।

राजस्व लोक अदालत अभियान से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं : गुप्ता


संभागीय आयुक्त गुप्ता ने किया आकड़ली बक्शीराम एवं बालेरा मंे राजस्व शिविरांे का निरीक्षण

                बाड़मेर, 31 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। राजस्व शिविरांे मंे आने वाले ग्रामीणांे की समस्याआंे का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से निस्तारण कर राहत प्रदान करें। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने गुरूवार को बालेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर मंे ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ग्रामीणांे की समस्याओं का उनके गांव मंे ही समाधान करने के लिए राजस्व शिविर संचालित किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि 15 विभागांे के अधिकारी इन शिविरांे के जरिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंच रहे है। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर शिविरांे का अधिकाधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया।  इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरांे मंे राजस्व प्रकरणांे के साथ अन्य समस्याआंे का विभागीय अधिकारियांे की ओर से समाधान किया जा रहा है। उन्हांेने राजस्व प्रकरणांे का आपसी समझाइश के जरिए निपटाने का अनुरोध किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त गुप्ता ने शिविर स्थल पर प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर विभागांे की ओर से निपटाए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को राजस्व शिविरांे मंे संपादित किए जा रहे कार्याें के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शिविर मंे प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्रांे, पटटांे एव नामांतरण तथा भूमि विभाजन संबंधित दस्तावेजांे का वितरण किया। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरण किए गए। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सहायक अभियंता रामलाल जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी। इससे पूर्व संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने आकड़ली बक्शीराम ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्हांेने प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर संपादित किए कार्याें की जानकारी ली। साथ ही लाभार्थियांे से शिविर मंे संपादित किए गए कार्याे के बारे मंे पूछा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, विकास अधिकारी सांवलाराम, प्रवर्तन अधिकारी कंवराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त गुप्ता ने पटटांे एवं गैस कनेक्शन वितरण किए। इससे पहले संभागीय आयुक्त गुप्ता का आकड़ली बक्शीराम ग्राम पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणांे ने स्वागत किया।










मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


                बाडमेर, 31 मई। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा घायल होने पर मृतकों के परिजनों एवं घायल व्यक्तियों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि देराजराम पुत्र हिन्दूराम मेघवाल निवासी महाबार की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलादेवी को पचास हजार रूपये तथा दुर्गाराम पुत्र जोराराम मेघवाल निवासी रिछोली की रेत में दबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनूदेवी को पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सिणधरी तहसील क्षेत्र में सडक दुर्घटनाओं में घायल होने पर देवाराम पुत्र मिश्राराम भील निवासी धनवा, सीतादेवी पत्नी राजूराम भील निवासी धनवा एवं उम्मेद कुमार पुत्र हीराराम भील निवासी धनवा को दस-दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


                बाड़मेर, 31 मई। उपखण्ड अघिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त अग्नि प्रकरणों में अग्नि पीडितों को आर्थिक सहायता के रूप में 66 हजार 500 रूपये भुगतान की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सेडवा तहसील अन्तर्गत मोहनराम पुत्र नाहराराम भील निवासी भीलों का तला ,जालीला बीसासर को 7900 रूपये, रामाराम पुत्र जेठाराम जाट निवासी ढाकों का तला को 6200 रूपये एवं लाखाराम पुत्र मोहनराम भील निवासी भीलों का तला ,जालीला बीसासर को 7900 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार रामसर तहसील क्षेत्र में बाबूराम पुत्र भीमाराम मेघवाल निवासी सोढों की बस्ती गंगाला को 16100 रूपये तथा चौहटन तहसील अन्तर्गत पेमाराम पुत्र गिरधाराम राम जाट निवासी मानासर को 12000 रूपये, काम्भू खां पुत्र अलादीन मुसलमान निवासी सेवरों का तला कापराउ को 8200 रूपये, खीमी देवी पत्नी खेताराम भील निवासी भीलडी ढोक को 4100 रूपये एवं जगदीशचन्द्र पुत्र रिडमलराम भील निवासी भीलडी ढोक को 4100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

संभागीय आयुक्त गुप्ता शुक्रवार को फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे

                बाडमेर, 31 मई। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि संभागीय आयुक्त गुप्ता मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना, गौरव पथ, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण कार्यक्रम, पॉस मशीन, अन्नपूर्णा भण्डार, उज्जवला योजना, राजश्री योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं वर्ष 2014-15 से 2018-19 तक बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि गुप्ता बैठक के पश्चात् कल्याणपुर पंचायत समिति में बलाउ जाटी में न्याय आपके द्वार शिविर का निरीक्षण भी करेंगे।

गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया शनिवार को नाकोडा आएंगे

                बाड़मेर, 31 मई। गृह एवं न्याय, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबन्धन एवं सहायता मंत्री गुलाबचन्द कटारिया शनिवार को नाकोड़ा आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया शनिवार को भीनमाल से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर सांय 5 बजे नाकोड़ा पहुंचेंगे। नाकोड़ा में दर्शन, पूजा अर्चना, सामाजिक कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम के पश्चात् 3 जून को दोपहर 1 बजे नाकोडा से मुछाला महावीरजी पाली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

शहीद सम्मान यात्रा बाड़मेर पहुंची,शहीदांे के परिजनांे का हुआ सम्मान


शहीदांे के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करें।
                बाड़मेर, 31 मई। देश की सरहद की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बाड़मेर जिले के वीर सपूतांे के शौर्य को सलाम करने के लिए राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की अगुवाई मंे शहीद सम्मान यात्रा बाड़मेर पहुंची। उन्हांेने शहीदांे के परिजनांे से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।
                इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि आमजन शहीदांे के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करें। उन्हांेने कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों की सुरक्षा के लिए सैनिक सीमा पर दुख-दर्द सहकर भी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर युद्ध एवं आतंकवाद के खिलाफ अनुशासन से जंग लड़कर अपने जीवन की आहुति देकर मातृभूमि का ऋण चुकाकर अमर हो जाते है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बचाना हर परिवार का धर्म होता है। लेकिन सैनिक देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन मातृभूमि के प्रति न्यौछावर कर देते है। उन्होंने कहा कि शहीद के ग्रामवासी भाग्यशाली होते है, अतः शहीदों का सम्मान करें।
                बाजौर ने उपस्थित लोगांे से शहीदों को देवी-देवताओं का दर्जा देकर देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की बात कही। उन्हांेने विवाह समारोह में शहीदों की प्रतिमाओं के मत्था टेकने की परंपरा शुरू करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्लिम समुदाय के लोग दिन में पांच बार नमाज को धर्म से जोड़कर रास्ते, स्टेशन आदि में प्रार्थना कर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उसी तरह देश की 36 कौमों के लोगों को योगा आदि को जीवन में आत्मसात कर बच्चों को सैनिकों के प्रति संस्कार देने की पहल करनी चाहिए। बाजौर ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य ऐसे शहीद के परिजनों को मदद दिलाना है जो उनको नहीं मिल सकी है।
                चेयरमैन बाजौर ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शहीदों के प्रति भावना से अवगत कराते हुए शहीद परिवार के सदस्यों को नौकरी देने, शहीदों के नाम विद्यालय अथवा संस्था का नाम रखने और गांव में मूर्ति अनावरण करने के साथ जिला एवं उपखंड स्तर पर शहीद परिवार की समस्याओं को सुलझाने की भावना से अवगत कराया। उन्हांेने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा पिछले 14 माह मंे 1312 शहीदांे के घर पहुंचकर उनके परिजनांे का सम्मान कर चुकी है। अब तक 30 जिलांे मंे शहीदांे के सम्मान के लिए 1 लाख 15 हजार किमी का सफर किया गया है, जो लिम्का बुक आफ रिकार्ड मंे दर्ज हुआ है। इस अवसर पर कर्नल जगदेवसिंह ने भारतीय सेना की वीरता के विविध पहलूआंे से रूबरू कराते हुए कहा कि भारतीय सेना राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। उसका एक मात्र धर्म राष्ट्र सेवा है। शहीद सम्मान यात्रा मंे शामिल शहीद सुनील कुमार यादव के पिता सांवलराम यादव ने भारत माता की जय एवं शहीद अमर रहे के जयकारे लगाए।
शहीदांे के परिजनांे का हुआ सम्मानः राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की अगुवाई मंे शहीद सम्मान यात्रा ने खिपलीखेड़ा मंे शहीद लास नायक मोटाराम की वीरांगना झमकू देवी, कोरना मंे शहीद हेमसिंह के गोद पुत्र बाबूसिंह, नेवरी मंे शहीद सिपाही धनसिंह की वीरांगना मोहर कंवर, रेवाड़ा जेतमाल मंे शहीद मंगलसिंह के भाई जेठूसिंह, मेवानगर मंे शहीद डिप्टी कमांडेंट भंवरसिंह की वीरांगना मोहन कुमारी, भूका मंे शहीद सिपाही बिशनसिंह के भाई अर्जुनसिंह एवं नोसर मंे शहीद सिपाही नारणाराम के भाई रामाराम को सम्मानित किया। इस दौरान नेवरी मंे शहीद की वीरागंना मोहन कंवर ने अपने पोते रूपसिंह को सरकारी नौकरी दिलाने, सड़क बनाने का अनुरोध किया। इस दौरान नागणेची माता मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा, कोरना सरपंच गुमानसिंह, छाछरलाई कला सरपंच कन्हैयालाल, पंूजराजसिंह, जोगसिंह, सुखाराम ,बाबूराम समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नागणेची माता मंदिर मंे दर्शन किएः राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने नागणेची माता मंदिर मंे दर्शन कर प्रदेश मंे खुशहाली की कामना की। इस दौरान नागणेची माता मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा ने मंदिर की ऐतिहासिक विविधता की जानकारी दी।













लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...