शुक्रवार, 9 मार्च 2018

विश्व उपभोक्ता दिवस पर होंगे कई आयोजन


जिला कलक्टर ने दिए उपभोक्ता अधिकारांे के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसको लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियांे को उपभोक्ता अधिकारांे का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस पर केन्द्र सरकार की ओर से निर्धारित थीम पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारांे के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ राज्य सरकार की ओर से संचालित राज्य स्तरीय उपभोक्ता हैल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800180160 एवं वाटसअप नंबर 7230086030 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्हांेने जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनांे का सक्रिय सहयोग लेने के साथ इस आयोजन मंे उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि महाविद्यालयों मंे स्थापित किए गए उपभोक्ता क्लबांे को कार्यक्रम से जोड़ते हुए जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्यांे,उपभोक्ता विषयक विभागांे, आयल कंपनीज के अधिकारी, प्रतिनिधियांे, अधिवक्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार, चिकित्सक, किसान, लेखक, कलाकार,स्वयंसेवी संस्थाआंे, महिला एवं व्यापारिक संगठनांे की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने विश्व उपभोक्ता दिवस की तैयारियांे के संबंध मंे जानकारी दी।

जिला कलक्टर का संशोधित निरीक्षण कार्यक्रम जारी


                बाड़मेर, 09 मार्च। जिला कलक्टर के मार्च माह मंे निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 13 मार्च को उपखंड कार्यालय धोरीमन्ना के स्थान पर तहसील कार्यालय बायतू एवं पुलिस थाना नागाणा का निरीक्षण होगा। इसी तरह 20 मार्च को उप तहसील कार्यालय कल्याणपुर के स्थान पर उपखंड कार्यालय धोरीमन्ना के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

गृह रक्षा दल के स्वयंसेवकांे को उपस्थित होने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 मार्च। गृह रक्षा मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के दौरान अति संवेदनशील केन्द्र पर 90 स्वयंसेवकांे को डयूटी पर नियोजित किया जाना है।
                गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि वर्तमान समय मंे जो भी सदस्य डयूटी पर नहीं है वो समस्त सदस्य 10 मार्च को प्रातः 9.30 बजे कार्यालय मंे उपस्थित हो। अनुपस्थित रहने वाले सदस्यांे के खिलाफ नोटिस जारी कर डिस्चार्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

बाड़मेरी पटटू को मिलेगी नई पहचान : नकाते


जिला कलक्टर ने आरसेटी मंे कताई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

                बाड़मेर, 09 मार्च। बाड़मेर मंे कताई प्रशिक्षण की शुरूआत से खादी एवं बाड़मेरी पटटू को नई पहचान मिलेगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी मंे चरखा कताई संबंधित प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आरसेटी ने खादी को नई पहचान दिलाने एवं लुप्त हो रहे बाड़मेरी पटटू के संरक्षण की पहल की है। इससे स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्हांेने प्रशिक्षण के उपंरात अधिकाधिक लोगांे को बैंक लिंकेज करवाकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्हांेने फीता काटकर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्टेट निदेशक माधो राम चौधरी, आरसेटी निदेशक ब्रजेश कुमार शर्मा एवं केवीआईसी ऑफिस सूपरिंटेंडेंट पुखराज मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने किया ।






गुरुवार, 8 मार्च 2018

आमजन ने देखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

बाड़मेर, 08 मार्च। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूंझनू जिले मंे राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसको लेकर जिले एवं पंचायत समिति के साथ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर विशेष इंतजाम किए गए।
राष्ट्रीय पोषाहार अभियान अभियान के शुभारंभ समारोह को विभिन्न स्थानांे पर वीडियो वाल के अलावा ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर टीवी सेट एवं सीधे बेवकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी, ग्राम पंचायतांे पर सरपंचांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के साथ सैकड़ों ग्रामीणांे ने सीधा प्रसारण देखा। जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसी तरह सूचना केन्द्र मंे भी सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। कई स्थानांे पर ई-मित्र कियोस्क मंे वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखाया गया।



महिलाआंे से अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने का आहवान

नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ महिलाआंे को पुरस्कारांे से नवाजा

बाड़मेर, 08 मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनूठी पहल करते हुए आशा सहयोगिनी किरण शर्मा को मुख्य अतिथि बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न अतिथियांे ने महिलाआंे से अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने का आहवान किया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान 48 महिलाआंे को माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान झूंझनू से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को भी दिखाया गया।
जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित मुख्य समारोह के दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र मंे कम नहीं है। उन्हांेने विभिन्न क्षेत्रांे मंे कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हांेने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए महिलाआंे से अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि अब आंगनबाड़ी केन्द्र आंगनबाड़ी पाठशाला के रूप मंे तब्दील हो चुकी है। ऐसे मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से केन्द्र खोलने के साथ बच्चांे को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करें। उन्हांेने राज्य सरकार की योजनाआंे को आमजन तक पहुंचाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाने के साथ कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, किरण बेदी समेत कई महिलाआंे का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर नहीं समझे। उन्हांेने महिलाआंे के अधिकारांे एवं योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने महिलाआंे से अपनी बेटियांे को आवश्यक रूप से शिक्षा से जोड़ने की बात कही। समारोह की शुरूआत मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने सबका स्वागत करते हुए विभागीय योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे से इन योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने की अपील की। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय, एसीपी देवेन्द्र माथुर, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, वेदांता की सुरभि डोगरा, वर्ल्ड विजन के विनित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मंे महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने सबका आभार जताते हुए राजश्री योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिलाआंे एवं बालिकाआंे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने विभागीय योजनाआंे पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन केयर्न आयल एंड गैस, वेदांता, वर्ल्ड विजन, धारा संस्थान, नगर परिषद के सहयोग से किया गया। समारोह का संचालन के.डी.चारण एवं अशोक राजपुरोहित ने किया।





बुधवार, 7 मार्च 2018

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 8 मार्च को


                बाडमेर, 07 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरूवार 8 मार्च को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रातः 10बजे से किया जाएगा।
                महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दो जैसे कन्या भ्रुण हत्या, बाल विवाह, बेटी बचाओ, बेटी पढाओं आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही माता यशोदा पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ साथिन पुरस्कार आदि प्रदान किये जाएगें। उन्होने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों की जानकारी हेतु अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में आमन्त्रित किया है।

पटवारी की रिपोर्ट नहीं होने पर भी जमा होंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना की अपील के आवेदन


                बाड़मेर, 07 मार्च। पटवारी की रिपोर्ट नहीं होने पर भी प्रधानमंत्री आवास योजना की अपील संबंधित आवेदन जमा करने के निर्देश विकास अधिकारियांे एवं ग्रामसेवकांे को दिए गए है। गुरूवार को पंचायत समिति, ग्राम पंचायत एवं तहसील कार्यालय खुले रहेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन पत्र जमा कराने की समुचित जिम्मेदारी संबंधित ग्रामसेवक एवं विकास अधिकारी की होगी। उन्हांेने बताया कि विकास अधिकारियांे एवं ग्रामसेवकांे को निर्देशित किया गया है कि पटवारी की रिपोर्ट के अभाव मंे किसी भी आवेदनकर्ता का आवेदन जमा करने से मना नहीं किया जाए। इसके अलावा 50 रूपए की स्टाम्प पर शपथ पत्र भी आवेदन पत्र के साथ जमा नहीं कराया जाना है। शपथ पत्र सादे कागज पर दिया जा सकता है। जिला कलक्टर ने समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन समुचित मात्रा मंे रखने एवं निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्हांेने निर्देशित किया है कि इसके लिए ग्रामीणांे को ई मित्र पर नहीं भेजा जाए। तहसीलदारांे को भी संबंधित पटवारियांे एवं राजस्व भू निरीक्षकांे को ग्राम सभा के दौरान उपस्थित रहकर आवेदनांे से संबंधित कमी पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर मंे विभिन्न केन्द्रांे पर सरसों एवं चना की होगी खरीद


मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 07 मार्च। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न केन्द्रांे पर सरसांे एवं चने की अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह खरीद प्रारंभ होगी। रबी सीजन 2018-19 मंे प्रस्तावित समर्थक मूल्य पर सरसों एवं चने की खरीद के लिए मुख्य सचिव निहालचंद गोयल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                इस दौरान मुख्य सचिव निहालचंद गोयल ने खरीद केन्द्रांे पर सरसों एवं चने की खरीद के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि खरीद केन्द्रांे पर कानून व्यवस्था के साथ खरीद के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने राज्य, केन्द्रीय भंडारण निगम के माध्यम से भंडारण की समुचित व्यवस्था, सरसों, चना खरीद मंे मंडी टैक्स मापी का प्रचार-प्रसार करने, गुणवत्ता मानकांे एवं कंटेट के लिए केन्द्रांे पर समिति गठन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला कलक्टरांे को किसानांे को समय पर गिरदावरी प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
                उन्हांेने कहा कि खरीद केन्द्रांे पर समर्थन मूल्य पर सरसों, चना विक्रय के लिए कृषकों को पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन सुविधा ई-मित्र केन्द्रो ओर खरीद समितियां के केन्द्र पर निर्धारित शुल्क के साथ उपलब्ध रहेगी। उन्हांेने खरीद केन्द्रांे पर खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चितता के लिए वैब कैमरा लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान खरीद केन्द्रांे पर छाया,पानी, रोशनी एवं तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश कृषि मंडी सचिव को दिए गए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले मंे खरीद केन्द्रांे की स्थापना के संबंध मंे की जा रही तैयारियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि सरसों खरीद के लिए बाड़मेर, बायतू, बालोतरा तथा गुड़ामालानी मंे क्रय केन्द्र चिन्हित किए गए है। चना खरीद के लिए बालोतरा मंे केन्द्र स्वीकृत करने की अनुशंषा की गई है। जहां अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से खरीद प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, सहकारी समितियांे के उप रजिस्ट्रार जीतेन्द्र कुमार गोदारा,कृषि उपज मंडी सचिव समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इधर, उप रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रस्तावित खरीद केन्द्र पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को पाबंद किया गया है। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार खरीद प्रक्रिया ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन सहित भुगतान आदि प्रक्रिया के समिति स्तर से व्यापक प्रसार -प्रचार के निर्देश दिए गए है।

राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ का 8 मार्च को होगा सीधा प्रसारण


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को झूंझनू मंे राष्ट्रीय पोषाहार अभियान का शुभारंभ करेंगे

                बाड़मेर, 07 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को झूंझनू जिले से राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम का जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण एवं समस्त कार्यक्रम का 8 मार्च को दोपहर 1 से 2.30 बजे तक समस्त जिले मंे सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थलांे पर जहां वीडियो वाल्स की व्यवस्था है, वहां पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। यहां छाया,पानी एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कर आमजन को अधिकाधिक संख्या मंे लाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्राम पंचायतांे, अटल सेवा केन्द्रांे मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए है। टेलीविजन की व्यवस्था नहीं होने पर किराये पर लेने अथवा इंटरनेट की व्यवस्था होने पर ई-मित्र कियोस्क मंे वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा पंचायत समिति की ओर से संबंधित ई-मित्र कियोस्क को 100 रूपए की राशि दी जाएगी। जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।

प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाएं : नकाते


ई-मित्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

                बाड़मेर, 07 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उपखंड स्तरीय अधिकारियांे को आमजन की परिवेदनाआंे पर प्रभावी कार्रवाई कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने खोखसर पूर्व मंे संचालित ई-मित्र मंे अधिक राशि वसूलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानांे पर कटान मार्ग खुलवाने, ओरण-गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पेंशन प्रारंभ करवाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की बकाया किश्त दिलवाने, गेहूं रोड़ पर निर्धारित स्थान पर कचरा डलवाने, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे को मानदेय दिलवाने,इन्द्राकालोनी मंे जलापूर्ति करवाने, बलदेवनगर मंे आधारभुत सुविधाएं विकसित करवाने समेत कई मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने महादेवपुरा ग्राम पंचायत कमठाई मंे निर्धारित कटान मार्ग पर सड़क निर्माण करवाने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए। उन्हांेने मांगता ग्राम पंचायत मंे कटान मार्ग खुलवाने, मेहलू निवासी रतनलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किश्त दिलवाने, सनाउ निवासी हरीसिंह को कृषि अनुदान की राशि दिलवाने एवं नेकमबंदी के मामले मंे बाड़मेर तहसीलदार को पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान शेरपुरा निवासी मालाराम की पिछले दो साल से पेंशन नहीं मिलने की परिवेदना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेंशन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने गडरारोड़ इलाके मंे गोचर भूमि पर खेती करने के मामले मंे कार्रवाई करने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने गडरारोड़ इलाके मंे निर्माणाधीन सड़क के नीचे पाइप लाइन दबने के मामले मंे जलदाय विभाग के अधिकारियांे को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन दिन मंे हटाए अतिक्रमण : जिला कलक्टर ने पाटोदी पंचायत समिति के विकास अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के मामले मंे तीन दिन मंे कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने विकास अधिकारी को स्वयं मौका मुआयना भी करने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंषा करें : जिला कलक्टर ने ब्लाक स्तर पर जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले विभागीय अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपखंड अधिकारियांे को अनुशंषा भिजवाने के निर्देश दिए।
फसल नीलाम करने के निर्देश : जिला कलक्टर ने ओरण-गोचर की भूमि पर अवैध रूप से काश्त करने के मामलांे मंे संबंधित तहसीलदार को फसल नीलाम करने एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।






जिला परिषद उप चुनाव में खीमावती 3488 मतों से विजयी


                बाड़मेर, 07 मार्च। जिला परिषद वार्ड 37 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने 3488 मतों से जीत दर्ज की। जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र में मतगणना के 8 राउंड के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार खीमावती को विजयी घोषित किया गया।
                सूचना केन्द्र मंे स्थित मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विजेता उम्मीदवार खीमावती को जिला परिषद सदस्य निर्वाचित होने संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया किया।  जिला परिषद के उप चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार खीमावती ने भाजपा प्रत्याशी मुस्कान को 3488 मतों से हराया। इस उप चुनाव में कुल 14078 मत पड़े, जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी खीमावती को 8569 मत, भाजपा की उम्मीदवार मुस्कान को 5081 एवं  नोटा में 428 मत पड़े। इस तरह से कांग्रेसी उम्मीदवार ने 3488 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना स्थल पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद सदस्य वार्ड 37 के उप चुनाव के तहत सोमवार को 47 मतदान केंद्रों पर  मतदान हुआ था।



मंगलवार, 6 मार्च 2018

बाड़मेर जिला एक दृष्टि मंे फोल्डर का विमोचन


फोल्डर मंे बाड़मेर जिले से संबंधित विविध जानकारियां संग्रहित की गई है

                बाड़मेरए 06 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला एक दृष्टि मंे फोल्डर का विमोचन किया। इसमंे बाड़मेर जिले से संबंधित विविध सूचनाआंे को संकलित किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से तैयार किए गए बाड़मेर जिला एक दृष्टि मंे फोल्डर का विमोचन करते हुए कहा कि सूचनाआंे के संकलन का कार्य सराहनीय है। बाड़मेर जिले की विभिन्न जानकारियांे पर आधारित यह फोल्डर सरकारी विभागांेए पर्यटकांे एवं गणमान्य नागरिकांे तथा प्रतियोगी परीक्षाआंे की तैयारियांे मंे जुटे युवाआंे के लिए मददगार साबित होगा। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पीण्सीण्दीप्पनए विकास अधिकारी नवलाराम चौधरीए जीतेन्द्रसिंहए एसीसी देवेन्द्र माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



एयरवाल तोड़ने वाले टैंकर चालकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

जलदाय विभाग के अधिकारियांे को नहरबंदी के दौरान जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

बाड़मेर, 06 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सरकारी पाइप लाइन अथवा एयरवाल को तोड़कर अवैध रूप से पानी चोरी करने वाले टैंकर चालकांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे नहरीबंदी के दौरान जलापूर्ति के समुचित इंतजाम सुनिश्चित कराने के साथ पिछले दिनांे एयरवाल तोड़कर टैंकर भरने वाले लोगांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। 
आगामी 29 मार्च से होने वाले इंदिरा गांधी नहर के क्लोजर के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध मंे जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अब तक की तैयारियांे एवं आगामी कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि उपखंड स्तर पर निगरानी कमेटियांे का गठन करके जलापूर्ति की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। उन्हांेने आमजन से टांके अथवा जल स्त्रोत को नहरबंदी से पूर्व पानी से भरने का अनुरोध किया है ताकि आगामी दिनांे मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जिला कलक्टर ने कल्याणपुर एवं चवा इलाके के अलावा पाइप लाइन एवं एयरवाल तोड़ने की आशंका वाले इलाकांे मंे पुलिस की पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्हांेने जिला परिवहन अधिकारी को टैंकर चालकांे को पाबंद करने के लिए कहा कि कोई भी पाइप लाइन तोड़कर पानी की चोरी नहीं करें। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने पुलिस एवं जलदाय विभाग के कार्मिकांे को आपसी समन्वय से ऐसे संदिग्ध लोगांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी 29 मार्च से 2 मई तक कुल 35 दिन तक नहरबंदी रहेगी। इस दौरान नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोहनगढ़ स्थित स्टोरेज टैंक को पूरा भरने के साथ प्रत्येक दिन जल वितरण की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकारी जल स्त्रोतांे को प्रारंभ करने के साथ एवं जरूरत पड़ने पर निजी जल स्त्रोतांे का अधिग्रहण किया जाए। इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के संबंध मंे भी आवश्यक कार्य योजना तैयार करने, टैंकरांे पर जीपीएस एवं  इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के संबंध मंे भी आवश्यक कार्य योजना तैयार करने, टैंकरांे पर जीपीएस एवं फ्लोमीटर आवश्यक रूप से लगाने के लिए संबंधित ठेकेदारांे को पाबंद करने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




पंचायतीराज उप चुनाव की मतगणना बुधवार को


                बाड़मेर, 06 मार्च। पंचायतीराज उप चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य संख्या 37 के लिए बुधवार को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे मतगणना शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए होने वाली मतगणना को लेकर समुचित इंतजाम किए गए है।

जन्म मृत्यु पंजीकरण करवाकर राष्ट्र के विकास मंे भागीदार बनेंः नकाते


जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

                बाड़मेर, 06 मार्च। जन्म-मृत्यु पंजीकरण करवाकर राष्ट्र के विकास मंे भागीदार बनें। सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए इसका पंजीकरण बेहद आवश्यक है। इसके आधार पर योजना निर्माण के साथ नीतियांे का निर्धारण होता है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने हमारे देश मंे योजनाआंे के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए जनसंख्या मंे हुई वृद्वि एवं परिवर्तन संबंधित आंकड़ांे की जरूरत होती है। समय पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण होने से किसी भी समय एवं स्थान के जनसंख्या के आंकड़ांे का विश्सनीय अनुमान लगाया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम मुख्यालय पर जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार का कार्यालय स्थापित है। जन्म मृत्यु की सूचना घटना घटित होने के 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रार कार्यालय को देकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि इसके लिए परिवार के मुखिया या उसके नजदीकी रिश्तेदार को प्रपत्र-1 मंे जन्म की सूचना एवं प्रपत्र-2 मंे मृत्यु की सूचना भरकर देनी होती है। जन्म का रजिस्ट्रीकरण बच्चे के नाम के बिना भी करवाया जा सकता है। बच्चे का नाम बाद मंे भी दर्ज कराया जा सकता है। उन्हांेने बताया कि जिस जन्म-मृत्यु की सूचना निर्धारित अवधि 21 दिन के पश्चात परंतु 30 दिन के भीतर दी जाएगी, उसके लिए एक रूपया विलंब फीस जमा करवाकर रजिस्ट्रार कार्यालय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास अधिकारियांे को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य गंभीरता से संपादित करवाना सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसंवत गौड़ ने प्रोजेक्टर के जरिए जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से जुड़े विविध पहलूआंे की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, जीतेन्द्रसिंह, एसीपी देवेन्द्र माथुर, मूलचंद जांगिड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ का होगा सीधा प्रसारण


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को झूंझनू मंे राष्ट्रीय पोषाहार अभियान का शुभारंभ करेंगे

                बाड़मेर, 06 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को झूंझनू जिले से राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम का जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थलांे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण एवं समस्त कार्यक्रम का 8 मार्च को दोपहर 1 से 2.30 बजे तक समस्त जिले मंे सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थलांे पर जहां वीडियो वाल्स की व्यवस्था है, वहां पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। यहां छाया,पानी एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कर आमजन को अधिकाधिक संख्या मंे लाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इसी तरह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्राम पंचायतांे, अटल सेवा केन्द्रांे मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी किए है। टेलीविजन की व्यवस्था नहीं होने पर किराये पर लेने अथवा इंटरनेट की व्यवस्था होने पर ई-मित्र कियोस्क मंे वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा पंचायत समिति की ओर से संबंधित ई-मित्र कियोस्क को 100 रूपए की राशि दी जाएगी। जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।

तिलवाड़ा में पशु मेला 13 मार्च से


                बाड़मेर, 06 मार्च। पशुपालन विभाग की ओर से भारत प्रसिद्ध श्री मल्लीनाथ चेत्री पशु मेला तिलवाड़ा  13 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।
                संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा ने बताया कि इस मेले का 13 मार्च को झण्डारोहण होगा। इसके उपरांत 14 एवं 15 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, 13 से 16 मार्च तक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवायी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 16 मार्च को परितोषिक वितरण होगा। पशु मेले में बैल पशु के 5 रूपए, ऊंट के 8 रूपए, घोड़ा-घोड़ी के 6 रूपए, भैंस, खच्चर एवं गधा पशु के ढ़ाई रूपए प्रति पशु मेला कर लिया जाएगा। पशुपालकों को अपना पहचान पत्र दिखाकर पंजीकरण करवाना होगा। पशु खरीददार को अपनी कृषि भूमि की जमाबंदी साथ लानी होगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई बुधवार को


                बाड़मेर, 06 मार्च। जिले मंे 8 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन 7 मार्च को होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 7 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

सोमवार, 5 मार्च 2018

पंचायतीराज उप चुनाव मंे 32.37 फीसदी मतदान


                बाड़मेर, 05 मार्च। पंचायतीराज उप चुनाव के तहत जिला परिषद के सदस्य संख्या 37 के लिए सोमवार को 32.37 फीसदी मतदान हुआ।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 47 मतदान केन्द्रांे पर पंजीकृत 43482 मंे से 14078 मतदाताआंे ने मतदान किया। सोमवार शाम पांच बजे तक यहां 32.37 फीसदी मतदान हुआ। उन्हांेने बताया कि जिला परिषद सदस्य संख्या 37 के मतांे की गणना 7 मार्च को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे होगी।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...