गुरुवार, 25 जनवरी 2018

कृषि की उन्नत तकनीक से मिला स्थाई रोजगार : अग्रवाल

किसानांे को कृषि विशेषज्ञांे ने बेर कटिंग के बारे मंे प्रशिक्षण दिया

                बाड़मेर, 25 जनवरी। कृषि की उन्नत तकनीक अपनाकर स्थाई आजीविका जुटाने का प्रयास सराहनीय है। बाड़मेर मंे आमतौर पर खेती बारिश पर निर्भर है। ऐसे मंे बूंद-बूंद सिंचाई को अपनाते हुए जल संरक्षण के साथ फलोत्पादन से सैकड़ांे ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हुआ है। केयर्न आयल एंड गैस के सीएसआर हेड अखिल अग्रवाल ने काउखेड़ा मंे बाड़मेर उन्नति परियोजना के तहत आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान अखिल अग्रवाल ने कहा कि फलोत्पादन से स्थाई रोजगार मिलने के साथ ग्रामीणांे को पशुआंे के लिए चारा एवं ईंधन भी उपलब्ध हो रहा है। उन्हांेने वाडी परियोजना के प्रति दिखाए गए उत्साह को लेकर ग्रामीणांे का आभार जताया। इस दौरान केयर्न आयल एंड गैस के डा.यू.वी.द्विवेदी, सी.पी.सिंह राजावत, डा.भानूप्रतापसिंह, भुवनेश पाठक, बायफ के मनीष दूबे समेत विभिन्न विशेषज्ञांे ने बाबूलाल के खेत मंे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानांे को उन्नत खेती के विभिन्न तौर तरीकांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना, कलमी बेर, कलमी खेजड़ी के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इसी तरह केयर्न आयल एंड गैस एवं धारा संस्थान की ओर से नंद घर के बच्चांे को रावजी की ढाणी एवं सरूपोणियो मालियों की ढाणी मंे वाड़ी परियोजना के तहत तैयार बेर के पौधांे का अवलोकन कराया गया। साथ ही बच्चांे को बेर के फल खिलाए गए।





जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में शुक्रवार को

पैरा ड्राईविंग एवं आर्मी का पाइप बैण्ड रहेगा आकर्षण का केन्द्र
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

                बाडमेर, 25 जनवरी। गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर आर. आई. कमल किशोर के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स सीनियर एवं जूनियर, एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड एवं स्काउट दल परेड में हिस्सा लेगी। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. बिश्नोई द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 2000 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान नन्हा मुन्ना राही हॅू, देश का सिपाही हॅू.. की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचर आकर्षक पिरामिड की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह मंे आर्मी थरटीन गार्ड्स की ओर से पाईप बैण्ड की प्रस्तुति के बाद जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्य समारोह में इस बार पैरा ड्राईविंग की आकर्षक प्रस्तुति के बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर की छात्राओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में आकर्षक गैर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर से तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को ही आदर्श स्टेडियम बाडमेर में दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन बनाम जिला क्रिकेट संघ के मध्य क्रिकेट बैच का आयोजन किया जाएगा। इसी कडी में सायं 7 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।

बुधवार, 24 जनवरी 2018

डीएफएमटी की बैठक मंे कार्य योजना का अनुमोदन

                बाड़मेर, 24 जनवरी। डीएफएमटी की शाषी परिषद की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे बुधवार को जिला परिषद के सभागार मंे आयोजित हुई। इस दौरान कार्य योजना के अनुमोदन के साथ विभिन्न बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया गया।

                डीएफएमटी की शाषी परिषद की बैठक के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने डीएफएमटी के तहत कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्याें के बारे मंे विचार-विमर्श के उपरांत कार्य योजना का अनुमोदन किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के डीएफएमटी कार्यालय संचालन, सिलिकोसिस पीड़ितांे की सहायता के लिए बजट आरक्षित करने, बालिका विद्यालयांे एवं छात्रावासांे मंे सेनेटरी नेपकिन मशीनें लगाने, मास्टर विजन डाक्यूमेट तैयार करने समेत विभिन्न बिन्दूआंे पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, खनि अभियंता भगवानसिंह, सहायक वन संरक्षक उदाराम, अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, सांख्यिकी अधिकारी नखताराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले मंे पेयजल, चिकित्सा, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाआंे से जुड़े विकास कार्य डीएफएमटी के जरिए करवाने के बारे मंे विचार-विमर्श किया गया।


गणतन्त्र दिवस समारोह 2018, अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चिित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल बुधवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह के आमन्त्रण पत्र सभी को समय पर पहुंच जाए, इसकी व्यवस्था सुनिश्चिित की जाए। उन्हांेने शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों, गणमान्य नागरिकों तथा गौरव सैनानियों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए।   बिश्नोई ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात् मार्च पास्ट में बी. एस. एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एन.सी.सी., जूनियर एन.सी.सी. एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड दल एवं स्काऊट दल शामिल होंगे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्रों द्वारा व्यायाम एवं सामूहिक गान होगा। इसके पश्चात् बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिंड प्रदर्शन किया जाएगा। शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी कड़ी में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान आर्मी पाईप बैण्ड द्वारा मोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी क्रम में पैरा ड्राइविंग के तहत हैरत अंगेज प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस अवसर पर 181 बालिकाएं राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देगी। साथ ही गैर दल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा अन्त में राष्ट्रगान होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां प्रातः 9.30 बजे तक आदर्श स्टेडियम में पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर क्रमबद्ध किया जा सकें। अन्तिम रिहर्सल के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्रा, नगर परिषद आयुक्त डा. गुंजन सोनी, तहसीलदार नानगाराम, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गुलाबसिंह, व्याख्याता दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड, रामकुमार जोशी ने किया।



राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, होंगे कई आयोजन

                बाड़मेर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह गुरूवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाडमेर में आयोजित होगा।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ईआरओ मुख्यालय पर भी समारोह मनाने के निर्देश दिए गए है। शहरी क्षेत्र के समस्त बीएलओ को 25 जनवरी को मुभीछा राउमावि गांधीचौक मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें : चौधरी

दिशा की बैठक मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने की विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 24 जनवरी। विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को लाभांवित करवाया जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफेस हाल मंे आयोजित डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि जिले मंे आमजन के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़ी राशि खर्च की जा रही है। इससे आमजन को लाभांवित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने उज्जवला योजनाआंे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए कहा। सांसद ने विभिन्न विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना एवं बालोतरा तथा बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने बायतू क्षेत्र मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्य मंे तेजी लाने की जरूरत जताई। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने फसल बीमा राशि किसानांे के खाते मंे कोषालय के जरिए हस्तांरित करने के नवाचार के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने 26 जनवरी को आयोजित होने वाली ग्राम सभाआंे मंे आशा सहयोगिनियांे का चयन करवाने के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। गडरारोड़ पंचायत समिति के प्रधान तेजाराम मेघवाल, कोनरा सरपंच शाकर खान समेत कई अन्य जन प्रतिनिधियांे ने विकास योजनाआंे से जुड़े मामले उठाए।

बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : चौधरी

                बाड़मेर, 24 जनवरी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा मंे प्रगतिरत कार्याें एवं प्रस्तावित कार्य योजना तैयार करने के संबंध मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।

                इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने बायतू भोपजी मंे सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अब तक हुए कार्याें की विभागवार समीक्षा की। उन्हांेने प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। सांसद चौधरी ने लीलसर एवं सराणा मंे सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए तय मापदंडांे के अनुरूप विलेज डवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसकी प्रत्येक माह नियमित रूप से समीक्षा की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सांसद आदर्श ग्राम योजना मंे चयनित ग्राम पंचायतांे मंे 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चांे का टीकाकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के साथ विभिन्न योजनाआंे से आमजन को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने प्रधानमंत्री आवास के तहत प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने, शौचालय निर्माण एवं उपयोग के लिए आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने संबंधित ग्राम पंचायतांे मंे चल रही विकास योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, एम.एल.जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 23 जनवरी 2018

बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर वाडी परियोजना के तहत लगे बेर, अनार एवं गूंदे

वाडी परियोजना से साकार हुए ग्रामीणांे के सपने

                बाड़मेर, 23 जनवरी। वाडी परियोजना के तहत फलोद्यान कार्यक्रम ने सैकड़ांे ग्रामीणांे के आजीविका के सपने को साकार कर दिया है। बूंद-बूंद सिंचाई के जरिए सैकड़ांे खेतांे मंे लगाए गए बेर, अनार एवं गूंदे के पौधांे ने ग्रामीणांे को आर्थिक रूप से संबल बना दिया है। केयर्न आयल एंड गैस की वाडी परियोजना को महानरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाआंे मंे बनाए गए टांकांे से प्रोत्साहन मिला है।

                बाड़मेर जिले के तेल-गैस क्षेत्रांे मंे केयर्न आयल एंड गैस की ओर से स्वयंसेवी संस्थाआंे के सहयोग से बायतू, बाड़मेर एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे आजीविका उन्नयन के लिए सैकड़ांे वाडिया स्थापित की गई है। प्रत्येक वाडी मंे 80 से 100 फलदार पौधे लगाए गए हैं। इनमंे फलांे का उत्पादन होने से यह ग्रामीणांे के लिए आजीविका का साधन बन गई है। ऐसे ही काउखेडा निवासी बाबूलाल ने अपने खेत मंे वाडी परियोजना के तहत फलदार पौधे लगाए है। बाबूलाल बताते है कि उनके लिए यह परियोजना वरदान साबित हो रही है। उनके खेत मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत टांका भी बनाया गया था। इसके अलावा एक टांका अपने स्तर पर बनाया। इन दोनांे टांकांे मंे बारिष का पानी एकत्रित करके बूंद-बूंद सिंचाई के जरिए फलदार पौधांे को पानी उपलब्ध करा रहे है। उनके मुताबिक इसकी बदौलत सालाना उनको डेढ़ लाख रूपए की आमदनी होने से उनके परिवार का आसानी से गुजारा चल रहा है। बाबूलाल की तरह सैकड़ांे किसानांे ने अपने खेतांे मंे वाडी परियोजना के तहत फलदार पौधे लगाकर अपनी आजीविका का स्थाई साधन जुटा लिया है। इनके खेतांे मंे इन दिनांे बेर एवं अनार के फल लहलहा रहे है। इस परियोजना से जुड़े भानूप्रतापसिंह बताते है कि ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर आजीविका का स्थाई साधन मुहैया कराने की दिषा मंे वृहद स्तर पर प्रयास किए गए है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। इसके जरिए फलोत्पादन के साथ पषुआंे के लिए चारा भी उपलब्ध हो रहा है।








दिशा की बैठक बुधवार को, सांसद करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 23 जनवरी। डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बुधवार को प्रातः 11 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाआंे की वर्ष 2017-18 की माह दिसंबर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सांसद आदर्ष ग्राम योजना की बैठक बुधवार 24 जनवरी को

                बाड़मेर, 23 जनवरी। सांसद आदर्ष ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा को आदर्ष ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे बुघवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देषांे की पालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्ष ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य आवष्यक बिन्दूआंे से संबंधित सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित बैठक 25 जनवरी को

                बाड़मेर, 23 जनवरी। महिलाआंे पर अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियांे पर अत्याचार निवारण, जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक एवं पुलिस तथा अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित करने संबंधित बैठकें भी आयोजित होगी। उनके मुताबिक संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरूवार को, होंगे कई आयोजन

                बाड़मेर, 23 जनवरी। सातवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह गुरूवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाडमेर में आयोजित होगा।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ईआरओ मुख्यालय पर भी समारोह मनाने के निर्देश दिए गए है। शहरी क्षेत्र के समस्त बीएलओ को 25 जनवरी को मुभीछा राउमावि गांधीचौक मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ एवं एक चुनाव कार्मिक की सूची भी भिजवाने के लिए कहा गया है, ताकि उनको राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा सके।

गणतन्त्र दिवस पर होगा कई कार्यक्रमांे का आयोजन, पैरा ड्राइविंग रहेगा विशेष आकर्षण का केन्द्र

                बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसकी तैयारियांे की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम बेहतरीन एवं राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप होने चाहिए। उन्हांेने आमजन से राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों में उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल होने का आहवान करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इन्तजाम करने तथा सभी विभागीय अधिकारियों को गणतन्त्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए सौपी गई जिम्मेदारी निर्धारित समयावधि मंे संपादित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने गणतन्त्र दिवस समारोह के आमन्त्रण पत्र भिजवाने, स्वतन्त्रता सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों, सिविल सेवा, पुलिस विभाग के सेवा निवृत अधिकारियों, गौरव सेनानियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमन्त्रित कर समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बेरीकेटिंग व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए डिस्काम एवं जलदाय विभाग के अघिकारियों को निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मुख्य समारोह की अवधि के दौरान शिक्षण संस्थानों आदि में अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्यक्रमों का चयन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के संबंधित होर्डिग्स एवं समारोह स्थल पर स्वागत द्वार भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। उन्हांेने कहा कि समस्त सराकारी कार्यालयों, विद्यालयों, संस्थाओं के भवनों पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट होगा, जिसमें सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होम गार्ड, एनसीसी, गर्ल्स एवं स्काउट के साथ विभिन्न विद्यालयों के दल शामिल होंगे। उन्होने आदर्श स्टेडियम में मैदान का समतलीकरण एवं प्रवेश द्वार के समीप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने करने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को फर्नीचर, माईक तथा लाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
                बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा, बीएसएफ के डिप्टी कमाडेंट विवेक ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी. मेघानी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी समेत सेना, वायुसेना एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पैरा ड्राइविंग होगा आकर्षण का केन्द्र - मुख्य समारोह के दौरान इस बार पैरा ड्राइविंग के साथ सेना का बैण्ड तथा गैर दलों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी।



सोमवार, 22 जनवरी 2018

केन्द्रीय अध्ययन दल ने लिया सूखा प्रभावित इलाकांे का जायजा

जिला मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियांे एवं जिला कलक्टर ने सूखे से उत्पन्न स्थितियांे के बारे मंे जानकारी ली

बाड़मेर, 22 जनवरी। केन्द्रीय अंतर मंत्रालयिक अध्ययन दल ने सोमवार शाम जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस मंे आयोजित बैठक के दौरान बाड़मेर जिले मंे सूखे से प्रभावित इलाकांे मंे उत्पन स्थितियांे के बारे मंे जानकारी ली। इससे पहले केन्द्रीय दल ने सूखा प्रभावित इलाकांे का जायजा लिया। उन्हांेने ग्रामीणांे से चारे,पानी एवं रोजगार की उपलब्धता के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली।
कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.एस.श्रीनिवासन की अगुवाई मंे आए केन्द्रीय अध्ययन दल ने बाड़मेर जिले मंे सूखे से फसलांे मंे हुए खराबे एवं इससे उत्पन्न हुई स्थितियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बायतू विधायक कैलाश चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे ने सूखे से उत्पन्न परिस्थितियांे के बारे मंे जानकारी दी। जिला कलक्टर नकाते ने पावर पांइट प्रजेटेशन के जरिए के बाड़मेर जिले की परिस्थितियांे एवं सूखे के प्रभावांे के बारे मंे जानकारी दी। इस केन्द्रीय अध्ययन दल मंे श्रीनिवासन के अलावा मिल्टस निदेशक सुभाषचन्द्रा, एफसीआई के डीजीएम अनिल ढिल्लन शामिल है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले केन्द्रीय अध्ययन दल ने बाड़मेर जिले के कल्याणपुर, कूड़ी, माधासर, बायतू, माडपुरा बरवाला समेत विभिन्न स्थानांे पर चारे ,पानी एवं रोजगार की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी केन्द्रीय अध्ययन दल के साथ रहे। केन्द्रीय आपदा दल मंगलवार को बाड़मेर जिले के सूखा प्रभावित इलाकांे का जायजा लेने के उपरांत जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगा।



गणतंत्र दिवस समारोह संबंधित बैठक मंगलवार को

                बाड़मेर, 22 जनवरी। जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे की तैयारियांे की समीक्षा के लिए मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक रखी गई है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक तैयारियांे एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

दिशा की बैठक 24 जनवरी को, सांसद करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 22 जनवरी। डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाआंे की वर्ष 2017-18 की माह दिसंबर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सांसद आदर्ष ग्राम योजना की बैठक 24 जनवरी को

                बाड़मेर, 22 जनवरी। सांसद आदर्ष ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा को आदर्ष ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे 24 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देषांे की पालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्ष ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य आवष्यक बिन्दूआंे से संबंधित सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिष्चित करें

भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उपचार के लिए आठ घंटांे मंे संबंधित अस्पताल मंे भामाषाह कार्ड उपलब्ध करवाएं

                बाड़मेर, 22 जनवरी। जिले मंे राजकीय एवं निजी चिकित्सालयांे मंे बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। राजकीय चिकित्सालय मंे बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए कार्य योजना तैयार करने के साथ चिकित्सकांे को प्रषिक्षित किया जाए। जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हुए नियमांे के संषोधन के बारे मंे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि आठ घंटांे मंे संबंधित मरीज का आधार कार्ड चिकित्सालय मंे जमा होने के साथ उसका आनलाइन रजिस्ट्रेषन हो सके। नए निर्देषांे के अनुसार मरीज का 24 घंटे की अवधि मंे पंजीयन होना आवष्यक है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना मंे अब तक हुए कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमंे तेजी लाने के निर्देष दिए। अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि अब तक 30 हजार विद्युत पोल लगाने के साथ 250 विद्युत कनेक्षन जारी किए गए है। जिला कलक्टर ने पिछड़े जिले के परिपेक्ष्य मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित सूचनाएं संकलित करने एवं आवष्यक तैयारियां करने के निर्देष दिए। उन्हांेने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देष दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे वाहन पार्किग के टेंडर आमंत्रित करने तथा शहर मंे पुख्ता सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करने के लिए कहा। बैठक के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, डिस्काम के एम.एल.जाट, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेष चौधरी, राजस्व अधिकारी पवन कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुनील बिष्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





बाड़मेर जिले की पांच पंचायत समितियां ओडीएफ घोषित

                बाड़मेर, 22 जनवरी। बाड़मेर जिले की पांच पंचायत समितियांे को खुले मंे शौच से मुक्त ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। शेष पंचायत समिति को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास जारी है।
                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले की गिड़ा, पादोदी, समदड़ी, धनाउ एवं सिणधरी पंचायत समिति को खुले मंे शौच से मुक्त ओडीएफ घोषित कर दिया गया हैं। उन्हांेने इसके लिए संबंधित जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे को बधाई दी है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि अन्य पंचायत समितियांे को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियांे, गणमान्य नागरिकांे एवं सरकारी कार्मिकांे की ओर से समन्वित प्रयास किए जा रहे है।

बेहतरीन कार्य करने वाले होंगे सम्मानित : स्वच्छ भारत मिषन के तहत जिले मंे बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकांे को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं उपखंड स्तर पर आयोजित होने वाले समारोहांे के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

मिषन मोड पर हो विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति : नकाते

जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने की विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 22 जनवरी। विकास योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ मिषन मोड पर कार्य करते हुए आमजन को लाभांवित करवाया जाए। जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम समेत अन्य विकास योजनाआंे मंे प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। विकास कार्याें की गुणवत्ता मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुषासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देष दिए। उन्हांेने इस दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत हुए कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर जलदाय विभाग के अधिषाषी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। जिला कलक्टर नकाते ने राष्ट्रीय मरू उद्यान क्षेत्र मंे षिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली एवं अन्य आधारभूत सुविधाआंे से जुड़े विकास कार्य करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाने के निर्देष दिए। उन्हांेने कहा कि यहां नियमांे की पालना करते हुए विकास करवाए जा सकते है। जिला कलक्टर ने मनरेगा के तहत प्राप्त हुई षिकायतांे पर अब तक की गई कार्रवाई की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देष दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने प्रगतिगत कार्याें को पूर्ण करवाने, प्रधानमंत्री आवास की तृतीय किष्त जारी करवाने के निर्देष दिए। उन्हांेने कहा कि पंचायत समितिवार आवंटित किए गए लक्ष्य के अनुरूप आवास निर्माण करवाना सुनिष्चित करवाएं। जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति स्तर पर श्रम एवं सामग्री का अनुपात निर्धारित मानदंड के अनुरूप रखने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि इसके लिए प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेष कुमार दाधीच, परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधिषाषी अभियंता रामबाबू शर्मा, बलवीरसिंह,कबीर अख्तर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जीयो टेगिंग करवाने के निर्देष : जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत कार्याें की जीयो टेगिंग करवाने के निर्देष दिए। उन्हांेने इस कार्य मंे कनिष्ठ तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक की सेवाएं लेने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने आवास निर्माण करवाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करने के निर्देष दिए।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...