मंगलवार, 13 मार्च 2018

मेले भारतीय संस्कृति की धरोहर : नकाते


जिला कलक्टर ने तिलवाड़ा मंे झंडारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया

                बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को तिलवाड़ा पशु मेले का झंडारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्हांेने विभिन्न विभागांे की ओर से लगाई सरकारी योजनाआंे की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ व्यवस्थाआंे का जायजा लिया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मेलों को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताते हुए कहा कि इसके जरिए पशुपालकांे और किसानांे को जागरूक करने मंे सहायता मिलेगी। उन्हांेने किसानांे से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, गोपीकिशन पालीवाल, विकास अधिकारी सांवलराम पटेल ने विधिवत पूजा अर्चना की। पंडित जोगराज दवे एवं जयंतीलाल दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने झंडारोपण किया। इस दौरान पुलिस की टूकड़ी ने सलामी दी। इस अवसर पर सरपंच शोभसिंह, जबरसिंह एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियांे ने जिला कलक्टर को तिलवाड़ा मेले के इतिहास के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पशुपालन, चिकित्सा, कृषि एवं अन्य विभागांे की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हांेने विभिन्न बीमा योजनाआंे, कृषि आदान अनुदान, कृषि विभाग की ट्रेक्टर योजना संबंधित पोस्टर भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांेने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। तिलवाड़ा मंे आगामी 27 मार्च तक मेले का आयोजन होगा। इस दौरान डा.नारायणसिंह सोलंकी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गेर नृत्य का आनंद लिया : तिलवाड़ा मेले के दौरान कल्याणपुर के गेर दल ने जिला कलक्टर से नृत्य करने का आग्रह किया तो वे स्वयं को रोक नहीं पाए। उन्हांेने ग्रामीणांे के साथ कुछ समय गेर नृत्य का आनंद लिया।
मेले मंे मोबाइल एटीएम वैन : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मेलार्थियांे की सुविधा के लिए राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन को तिलवाड़ा मंे लगाया गया है। इससे मेलार्थियांे को सहुलियत होगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : तिलवाड़ा मेले मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर समुचित व्यवस्थाआंे के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन की ओर से ओर से मेला स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ नियमित रूप से मोनेटरिंग की जा रही है।














सोमवार, 12 मार्च 2018

स्कूटी के लिए आवेदन 15 मार्च तक

बाड़मेर, 12 मार्च। दसवीं उत्तीर्ण उच्च कक्षाआंे मंे अध्ययनरत दिव्यांग स्कूटी के लिए 15 मार्च तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय मंे आवेदन कर सकते है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इसके लिए आवेदनकर्ता दिव्यांग की आयु 16 से 30 वर्ष एवं परिवार की वार्षिक आय दो लाख रूपए होनी चाहिए। उसके पास 40 फीसदी दिव्यांग संबंधित प्रमाण पत्र होना चाहिए। उन्हांेने बताया कि दसवीं कक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी कालेज शिक्षा, नर्सिग, इंजीनियरिंग अथवा अन्य किसी पाठयक्रम मंे अध्ययरत आवेदन स्कूटी के लिए आवेदन कर सकते है।

डीएमएफटी की बैठक बुधवार को


                बाड़मेर, 12 मार्च। डीएमएफटी की प्रबंधन समिति की बैठक 14 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है। खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि इस दौरान विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

डिमांड नोटिस जमा करने के लिए शिविर 13 मार्च से


                बाड़मेर, 12 मार्च। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत डिमांड नोटिस की राशि जमा करवाने के लिए 13 मार्च से ग्राम पंचायतांे मंे विद्युत सब स्टेशन अथवा अटल सेवा केन्द्रांे मंे फोलोअप शिविर आयोजित होंगे। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि लीलसर में 13 मार्च, आटी मंे 14, बूठ जेतमाल मंे 15, इसरोल 16, बाछडाउ 19 एवं सनावड़ा ग्राम पंचायत मंे 20 मार्च को फोलो अप शिविर का आयोजन होगा।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ


                बाड़मेर, 12 मार्च। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक रमेश चंद मीना ने फीता काटकर उदघाटन किया।
                इस दौरान सहायक महाप्रबंधक रमेशचंद मीना ने उद्यम एवं बैंक लीकेंज की सरकारी योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियांे को बैंक ऋण समय पर चुकाने की सलाह दी। इस प्रशिक्षण मंे 40 लोग भाग ले रहे है। कार्यक्रम के अंत मंे निदेशक ब्रजेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम पन्नू ने किया।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 15 को


                बाड़मेर, 12 मार्च। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 15 मार्च को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 15 को


                बाड़मेर, 12 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे एवं कर्तव्यांे के बारे मंे जागरूक करने के लिए सूचना केन्द्र मंे 15 मार्च को एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस दौरान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी के माध्यम से उपभोक्ताआंे को जागृत करने, उनके अधिकारांे एवं कर्तव्यांे के बारे मंे अवगत कराने, उपभोग्य वस्तुआंे के माप के तरीके, गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, सेवाआंे मंे दोष के प्रकार से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 मार्च को सूचना केन्द्र मंे प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान उपभोक्ता अधिकारांे से संबंधित पेम्पलेट एवं फोल्डर्स का वितरण भी कराया जाएगा।


तिलवाड़ा पशु मेले का झंडारोहण 13 मार्च को


                बाड़मेर, 12 मार्च। पशुपालन विभाग की ओर से भारत प्रसिद्ध श्री मल्लीनाथ चेत्री पशु मेला तिलवाड़ा  13 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।
                संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा ने बताया कि 13 मार्च को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते दोपहर 12.15 बजे झण्डारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्हांेने बताया कि तिलवाड़ा मेले के दौरान 14 एवं 15 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, 13 से 16 मार्च तक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 16 मार्च को परितोषिक वितरण होगा। पशु मेले में बैल पशु के 5 रूपए, ऊंट के 8 रूपए, घोड़ा-घोड़ी के 6 रूपए, भैंस, खच्चर एवं गधा पशु के ढ़ाई रूपए प्रति पशु मेला कर लिया जा रहा है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मंगलवार को बालोतरा आएंगे


                बाड़मेर, 12 मार्च। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बालोतरा आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान मंगलवार को दोपहर 2.30 जोधपुर से रवाना होकर 4.30 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे सीवरेज मंे हुई सफाईकर्मियांे की मौत के घटनास्थल का मौका मुआयना करेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियांे के साथ बैठक लेकर विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श के साथ जन सुनवाई करेंगे। इसी दिन शाम 6.30 बजे उनका जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

आगामी सप्ताह से चलेगा स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान


                बाड़मेर, 12 मार्च। जिला मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग की ओर से आगामी सप्ताह से स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान के तहत प्रत्येक घर, छात्रावास एवं अन्य प्रतिष्ठानांे पर चिकित्सा विभाग की टीम पहुंचकर डेगूं, मलेरिया, स्वाइन फ्लू के बारे मंे जानकारी लेगी। साथ ही टांकांे एवं टंकियांे मंे एकत्रित पानी से बीमारियां फैलने के बारे मंे आमजन को जागरूक करेगी। इस दल मंे जीएनएम, आशा सहयोगिनियां एवं एमपीडब्लयू शामिल होंगे। उन्हांेने आमजन से इन टीमांे को सहयोग करने की अपील की है।

सड़कांे के भुगतान के लिए कमेटी से बिल सत्यापित करवाकर भिजवाने के निर्देश


जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी प्रत्येक माह की उपलब्धियांे एवं कार्याें का ब्यौरा भिजवाएं

                बाड़मेर, 12 मार्च। जिले मंे सहायता मद मंे बनी सड़कांे के भुगतान के लिए उपखंड अधिकारी स्तर की कमेटी से बिल सत्यापित करवाकर भिजवाएं। ताकि समय पर भुगतान किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली-पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अगर समय पर बिल नहीं भिजवाएं तो संबंधित विभागीय अधिकारियांे की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने कहा कि एसएसओ आईडी पर जिन अधिकारियांे से संपति संबंधित विवरण अपलोड नहीं किया है वो 15 मार्च तक आवश्यक रूप से कर लें। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को झूलते तारांे को सही करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे तेजी लाने के साथ मरू उद्यान क्षेत्र मंे विकास कार्याें के लिए विविधत आनलाइन प्रक्रिया संपादित करें। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को अवैध जल कनेक्शन काटने एवं बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियांे को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकांे की कार्यालयांे मंे उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी प्रत्येक माह की प्रस्तावित कार्य योजना भिजवाने के साथ आगामी माह की पांच तारीख तक विगत माह की उपलब्धियांे एवं निरीक्षण के संबंध मंे सूचना भिजवाएं। उन्हांेने आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के प्रस्तावित प्लान को भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को राज लक्ष्मी योजना के तहत भुगतान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे सफाई व्यवस्था, सड़कांे की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने इसके लिए रेट कांट्रेट करवाने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियांे को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए काढ़ा बनाने की प्रक्रिया के बारे मंे भी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, रणजीतसिंह, नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल, अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, अश्विनी कुमार जैन, कनिष्ठ अभियंता सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




रविवार, 11 मार्च 2018

बाड़मेर मंे 570 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दवा


                बाड़मेर, 11 मार्च। बाड़मेर जिले मंे रविवार को 0 से 5 वर्ष के नौनिहालांे को पोलियो की दवा पिलाई गई। इसको लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से 570 बूथ स्थापित करने के साथ व्यापक इंतजाम किए गए।
                बाड़मेर जिले मंे पोलियो की खुराक पिलाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष मोनेटरिंग की व्यवस्था की गई। नाहटा चिकित्सालय मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नौनिहालांे को पोलियो की दवा पिलाई। इसी तरह राजकीय चिकित्सालय मंे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया एवं अन्य चिकित्सकांे ने दवाई पिलाकर अभियान की शुरूआत की। सीमा सुरक्षा बल 115 वाहिनी की ओर से नौनिहालांे को पोलियो की दवा पिलाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान कार्यवाहक समादेष्टा वीरेन्द्र कुमार, सीमा सुरक्षा बल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विटठल कवड़े, उप समादेष्टा हिमाद्रा उन्देरिया की मौजूदगी मंे 63 नौनिहालांे को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान डा.विटठल कवड़े ने पोलियो अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन सीमा सुरक्षा बल एवं राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के सहयोग से किया गया।




चिकित्सालय मंे व्यवस्थाएं सुधारने एवं विकास कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश


जिला कलक्टर ने नाहटा चिकित्सालय एवं विकास कार्याें का निरीक्षण किया

                बाड़मेर, 11 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रविवार को बालोतरा मंे नाहटा चिकित्सालय एवं खेड़ ग्राम पंचायत मंे विभिन्न योजनान्तर्गत प्रगतिरत विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्हांेने इस दौरान बच्चांे को पोलियो की दवा पिलाने के साथ अस्पताल मंे  भर्ती मरीजांे से रूबरू होकर उनके उपचार से संबंधित जानकारी ली।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बालोतरा मंे नाहटा चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाआंे की विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने प्रमुख चिकित्साधिकारी डा.बलराजसिंह को मरीजांे को बेहतर एवं समुचित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा मरीजांे को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर नकाते ने इस दौरान अस्पताल मंे भर्ती मरीजांे से मिलकर उनको उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने इस दौरान बच्चांे को पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, बालोतरा पंचायत समिति के विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी, नायब तहसीलदार गोपीकिशन पालीपाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इसके उपरांत खेड़ ग्राम पंचायत मंे नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्मित आवास को देखा। उन्हांेने ग्राम पंचायत भवन का कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी रेखादेवी से अब तक हुए भुगतान तथा योजना की उपयोगिता के बारे मंे जानकारी ली।








शनिवार, 10 मार्च 2018

खेल स्टेडियम बनने से ग्रामीण प्रतिभाआंे को मिलेगा प्रोत्साहन: चौधरी

बाड़मेर, 10 मार्च। ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान एवं स्टेडियम का निर्माण होने से ग्रामीण खेल प्रतिभाआंे को बढ़ावा मिलेगा। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शनिवार को मंडापुरा मंे खेल स्टेडियम के कार्य का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्हांेने कहा कि यह स्टेडियम दूसरे जिलांे एवं ग्राम पंचायत के लिए उदाहरण साबित होगा। इस दौरान बालोतरा उपख्ंाड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी, पचपदरा तहसीलदार, विकास अधिकारी सांवलराम, पचपदरा सरपंच विजयसिंह खारवाल, मंडापुरा सरपंच प्रेमप्रकाश एवं केयर्न तथा वेदांता के अधिकारी उपस्थित रहे। स्टेडियम पर होने वाला समस्त वेदांता की ओर से वहन किया जाएगा। इसके अलावा दानदाताओ के सहयोग से मुख्य दरवाजे के पास दो पोल बनाकर लगाई जाएगी।



बाड़मेर मंे रविवार को 570 बूथांे पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा


                बाड़मेर, 10 मार्च। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को बाड़मेर जिले में 570 बूथों एवं टीमांे के जरिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों पोलियो की दवा को पिलाई जाएगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागीय कार्मिकांे को अपनी डयूटी का निर्वहन करते हुए पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान पूर्व की भांति जिन विद्यालयों में बूथ स्थापित है वे अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। उन्हांेने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को प्रभावी मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए गए है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहे।

रात्रि चौपाल मंे हुआ आमजन की समस्याआंे का समाधान


जिला कलक्टर ने सरहदी गांव हाथला मंे सुनी आमजन की समस्याएं

                बाड़मेर, 10 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को भलगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को जर्जर विद्यालय के भवन का निरीक्षण करने एवं दो परिवादियांे के गलत म्यूटेशन को दुरस्त करने के निर्देश दिए।
                रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने भाईचारे एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते ग्रामीणांे से जागरूक होकर सरकारी योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणांे की ओर से विद्यालयांे के भवन जर्जर होने के बारे मंे अवगत कराने पर जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को तत्काल मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। ग्रामीणांे ने हैंडपंप की होरिएंटल खुदाई करने की जरूरत जताई ताकि मीठे पानी मिल सके। इसी तरह ग्रामीणांे की ओर से मनरेगा मंे बेरियांे की खुदाई के कार्य स्वीकृत करने की मांग रखने पर जिला कलक्टर ने तीन-तीन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान दो परिवादियांे के नाम गलत म्यूटेशन भरे जाने के मामले मंे तत्काल दुरस्तीकरण के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल के दौरान चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, डिस्काम, शिक्षा विभाग के अधिकारियांे ने विभागीय योजनाआंे एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। रात्रि चौपाल के दौरान शिक्षकांे की कमी, राशन की दुकान नजदीक खोलने एवं विद्युतापूर्ति सुचारू करवाने की मांग की गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव, विकास अधिकारी किशनलाल, सहायक अभियंता हनुमानराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







शुक्रवार, 9 मार्च 2018

बाड़मेर मंे रविवार को 570 बूथांे पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा


                बाड़मेर, 09 मार्च। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को बाड़मेर जिले में 570 बूथों एवं टीमांे के जरिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों पोलियो की दवा को पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियां सुनिश्चित करते हुए पोलियो की वैक्सीन समस्त वैक्सीन डिपोे पर पहुंचा दी गई है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागीय कार्मिकांे को अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन करने के निर्देश दिए है। पूर्व की भांति जिन विद्यालयों में बूथ स्थापित है वे अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी मोनिटरिंग का कार्य करेगें।

तिलवाड़ा में पशु मेला 13 मार्च से


                बाड़मेर, 09 मार्च। पशुपालन विभाग की ओर से भारत प्रसिद्ध श्री मल्लीनाथ चेत्री पशु मेला तिलवाड़ा  13 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।
                संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा ने बताया कि 13 मार्च को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते दोपहर 12.15 बजे झण्डारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्हांेने बताया कि तिलवाड़ा मेले के दौरान 14 एवं 15 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, 13 से 16 मार्च तक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 16 मार्च को परितोषिक वितरण होगा। पशु मेले में बैल पशु के 5 रूपए, ऊंट के 8 रूपए, घोड़ा-घोड़ी के 6 रूपए, भैंस, खच्चर एवं गधा पशु के ढ़ाई रूपए प्रति पशु मेला कर लिया जा रहा है। पशुपालकों को अपना पहचान पत्र दिखाकर पंजीकरण करवाना होगा। पशु खरीददार को अपनी कृषि भूमि की जमाबंदी साथ लानी होगी।

संबल अभियान का नुक्कड़ नाटक से होगा प्रचार-प्रसार


                बाड़मेर, 09 मार्च। संबल अभियान मतदाता सूचियांे के निरंतर अद्यतन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक, गायन एवं श्लोगन कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि न्यू थार आर्ट एंड कल्चर डवलपमंेट सोसायटी को शिव, बायतू, बाड़मेर,पचपदरा, सिवाना, गुड़ामालानी एवं चौहटन क्षेत्र मंे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।

अस्पताल मंे व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, छात्रावास मंे स्वीकृत होगा टयूबवैल


जिला कलक्टर ने किया अस्पताल एवं विभिन्न छात्रावासांे का निरीक्षण

                बाड़मेर, 09 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को चौहटन कस्बे मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विभिन्न छात्रावासांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान समाज कल्याण छात्रावास मंे पानी की समस्या को देखते हुए जिला कलक्टर ने टयूबवैल स्वीकृति के निर्देश दिए।
                जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान चौहटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। उन्हांेने गर्भवती महिलाओं को वितरण होने वाले आयरन सुक्रोज रिपोर्ट रजिस्टर की जांच करते हुए पीसीटीएस एंट्री करने एवं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना से लाभांवित करने तथा ममता कार्ड रिपोर्ट में पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने निःशुल्क दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर कंप्यूटर पर ऑनलाइन स्टॉक को जांचा। उन्हांेने दवाई के स्टॉक में अंतर आने पर चिकित्साधिकारी गढ़वीर से स्टॉक की नियमित रूप से जांच करने तथा वेबसाइट अपडेट रखने के लिए कहा। उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौहटन में जननी सुरक्षा वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों के परिजनों के लिए भी ठहरने के लिए व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान अस्पताल में लपकों की ओर से मरीजों को परेशान करने की शिकायत पर उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने रक्त जांच प्रयोगशाला के रजिस्टर की बारीकी से जांच कर परीक्षण करवाने वाले मरीजों को फोन लगवा कर स्थिति से रूबरू हुए।नकाते ने अस्पताल स्थित मोर्चरी में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए चिकित्साधिकारी को साफ सफाई रखवाने, कर्मचारियों को ड्रेस कोड जारी करने ,ड्यूटी चार्ट लगाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने डा. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण छात्रावास एवं सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्हांेने छात्रावास मंे पेयजल समस्या से अवगत कराए जाने पर टयूबवैल स्वीकृति के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से सुरक्षा ,भोजन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने बालिकाओं के लिए खेलकूद सामग्री, बैडमिंटन , इंडोर गेम्स की सामग्री उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बालिकाओं के लिए वाटरकूलर लगवाने एवं छात्रावास मंे सैनिटरी पेड मशीन लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव, विकास अधिकारी हनुवीरसिंह, जीतेन्द्रसिंह, तहसीलदार तुलछाराम, ग्रामसेवक झामनसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कापराउ मंे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास एवं मनरेगा के तहत निर्मित टांके का अवलोकन किया। उन्हांेने आवास की लाभार्थी कमला से आवास निर्माण के बारे मंे जानकारी ली। साथ ही आवास का निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के लिए कहा। उन्हांेने इस दौरान ग्रामीण परिवेश एवं गतिविधियांे की जानकारी ली। जिला कलक्टर नकाते ने इस दौरान आलमसर मंे खजूर की खेती की जानकारी लेने के साथ कृषि फार्म का अवलोकन किया। इससे पहले उन्हांेने चौहटन कस्बे मंे राजकीय महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन का अवलोकन कर भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।















अतिरिक्त जिला कलक्टर की मार्च मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 09 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की मार्च माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 14 मार्च को गरडिया कलस्टर की पांधी की पार, सुराली ग्राम पंचायत के लिए पांधी का पार, 15 मार्च को सालारिया कलस्टर की ग्राम पंचायत जानपालिया, कुंदनपुरा एवं सारला के लिए सारला, 21 मार्च को गडरारोड़ कलस्टर की जैसिंधर स्टेशन, जैसिंधर गांव, रोहिड़ाला के लिए जैसिन्धर गांव, 22 मार्च को कोनरा कलस्टर की रतासर, मते का तला के लिए मते का तला ग्राम पंचायत मंे रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमंे किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

राजस्व राज्य मंत्री शनिवार को जन समस्याएं सुनेंगे


                बाड़मेर, 09 मार्च। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार को बालोतरा मंे एक दिवसीय प्रवास के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार को बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन समस्याएं सुनेंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार को दोपहर दो बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अब ऑनलाइन होगा भारी वाहनों का टैक्स जमा


ऑन लाईन कर जमा कराने की अंतिम तिथि  25 मार्च
इस बार टैक्स ऑन लाईन ई ग्रास, ई बैकिंग एवं वाहन सॉफ्टवेयर के जरिए जमा होगा

                बाड़मेर, 09 मार्च। अब राज्य के समस्त भार वाहनों का टैक्स ऑनलाईन ई ग्रास, ई बैकिंग एवं वाहन सॉफ्टवेयर के जरिए होगा। भार वाहन टैक्स वर्ष 2018-19 के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2018 है।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मोटर वाहन करों की अदायगी में ऑन लाइन इंटरफेस को बढावा देने तथा अभिलेख का संपूर्ण डिजीटाइजेशन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि भार वाहनों कर संग्रहण ई-ग्राम के माध्यम से ई बैकिंग, ई ग्रास के माध्यम से राशि जमा कराने के लिए चालान विभाग के अधिकृत काउण्टर्स पर तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वाहन स्वामी, जमाकर्ता द्वारा अधिकृत बैंक शाखा में जाकर कर जमा कराया जा सकें। वाहन सॉफ्टवेयर के जरिए काउंटर पर पांच हजार से अधिक राशि  का कर भी जमा कराया जा सकेगा। अब तक कर वसूली का कार्य परिवहन निरीक्षकों,उप निरीक्षकों की ओर से मैन्युअल रसीदें जारी की जाकर किया जाता था।
करदाताओं की सुविधा के लिए लगेंगे अतिरिक्त काउंटर: भारी वाहन कर दाताओं की ओर से टैक्स जमा कराने की सुविधा के लिए जिला परिवहन कार्यालय में अथवा ऑफिस से बाहर अतिरिक्त काउंटर लगाकर कर संग्रहण को तेजी प्रदान की जाएगी। करदाताओं को अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए जिला परिवहन विभाग की ओर से संग्रह केन्द्र, ट्रांसपोर्ट यूनियन, टॉल टैक्स प्लाजा पर बैनर लगाए गए है। इनकी सुविधा के लिए माह मार्च 2018 में सभी राजकीय अवकाशों के दिन भी ऑन लाइन कर जमा करने के काउंटर्स दिन भर खुले रहेंगे।

विश्व उपभोक्ता दिवस पर होंगे कई आयोजन


जिला कलक्टर ने दिए उपभोक्ता अधिकारांे के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसको लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियांे को उपभोक्ता अधिकारांे का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस पर केन्द्र सरकार की ओर से निर्धारित थीम पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारांे के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ राज्य सरकार की ओर से संचालित राज्य स्तरीय उपभोक्ता हैल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800180160 एवं वाटसअप नंबर 7230086030 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्हांेने जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनांे का सक्रिय सहयोग लेने के साथ इस आयोजन मंे उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि महाविद्यालयों मंे स्थापित किए गए उपभोक्ता क्लबांे को कार्यक्रम से जोड़ते हुए जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्यांे,उपभोक्ता विषयक विभागांे, आयल कंपनीज के अधिकारी, प्रतिनिधियांे, अधिवक्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार, चिकित्सक, किसान, लेखक, कलाकार,स्वयंसेवी संस्थाआंे, महिला एवं व्यापारिक संगठनांे की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने विश्व उपभोक्ता दिवस की तैयारियांे के संबंध मंे जानकारी दी।

जिला कलक्टर का संशोधित निरीक्षण कार्यक्रम जारी


                बाड़मेर, 09 मार्च। जिला कलक्टर के मार्च माह मंे निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 13 मार्च को उपखंड कार्यालय धोरीमन्ना के स्थान पर तहसील कार्यालय बायतू एवं पुलिस थाना नागाणा का निरीक्षण होगा। इसी तरह 20 मार्च को उप तहसील कार्यालय कल्याणपुर के स्थान पर उपखंड कार्यालय धोरीमन्ना के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

गृह रक्षा दल के स्वयंसेवकांे को उपस्थित होने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 मार्च। गृह रक्षा मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के दौरान अति संवेदनशील केन्द्र पर 90 स्वयंसेवकांे को डयूटी पर नियोजित किया जाना है।
                गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि वर्तमान समय मंे जो भी सदस्य डयूटी पर नहीं है वो समस्त सदस्य 10 मार्च को प्रातः 9.30 बजे कार्यालय मंे उपस्थित हो। अनुपस्थित रहने वाले सदस्यांे के खिलाफ नोटिस जारी कर डिस्चार्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

बाड़मेरी पटटू को मिलेगी नई पहचान : नकाते


जिला कलक्टर ने आरसेटी मंे कताई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

                बाड़मेर, 09 मार्च। बाड़मेर मंे कताई प्रशिक्षण की शुरूआत से खादी एवं बाड़मेरी पटटू को नई पहचान मिलेगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी मंे चरखा कताई संबंधित प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आरसेटी ने खादी को नई पहचान दिलाने एवं लुप्त हो रहे बाड़मेरी पटटू के संरक्षण की पहल की है। इससे स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्हांेने प्रशिक्षण के उपंरात अधिकाधिक लोगांे को बैंक लिंकेज करवाकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्हांेने फीता काटकर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्टेट निदेशक माधो राम चौधरी, आरसेटी निदेशक ब्रजेश कुमार शर्मा एवं केवीआईसी ऑफिस सूपरिंटेंडेंट पुखराज मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने किया ।






गुरुवार, 8 मार्च 2018

आमजन ने देखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

बाड़मेर, 08 मार्च। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूंझनू जिले मंे राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसको लेकर जिले एवं पंचायत समिति के साथ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर विशेष इंतजाम किए गए।
राष्ट्रीय पोषाहार अभियान अभियान के शुभारंभ समारोह को विभिन्न स्थानांे पर वीडियो वाल के अलावा ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर टीवी सेट एवं सीधे बेवकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी, ग्राम पंचायतांे पर सरपंचांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के साथ सैकड़ों ग्रामीणांे ने सीधा प्रसारण देखा। जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसी तरह सूचना केन्द्र मंे भी सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। कई स्थानांे पर ई-मित्र कियोस्क मंे वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण दिखाया गया।



महिलाआंे से अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने का आहवान

नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ महिलाआंे को पुरस्कारांे से नवाजा

बाड़मेर, 08 मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनूठी पहल करते हुए आशा सहयोगिनी किरण शर्मा को मुख्य अतिथि बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न अतिथियांे ने महिलाआंे से अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने का आहवान किया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान 48 महिलाआंे को माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान झूंझनू से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को भी दिखाया गया।
जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित मुख्य समारोह के दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र मंे कम नहीं है। उन्हांेने विभिन्न क्षेत्रांे मंे कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हांेने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए महिलाआंे से अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि अब आंगनबाड़ी केन्द्र आंगनबाड़ी पाठशाला के रूप मंे तब्दील हो चुकी है। ऐसे मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से केन्द्र खोलने के साथ बच्चांे को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करें। उन्हांेने राज्य सरकार की योजनाआंे को आमजन तक पहुंचाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाने के साथ कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, किरण बेदी समेत कई महिलाआंे का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर नहीं समझे। उन्हांेने महिलाआंे के अधिकारांे एवं योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने महिलाआंे से अपनी बेटियांे को आवश्यक रूप से शिक्षा से जोड़ने की बात कही। समारोह की शुरूआत मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने सबका स्वागत करते हुए विभागीय योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे से इन योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने की अपील की। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय, एसीपी देवेन्द्र माथुर, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, वेदांता की सुरभि डोगरा, वर्ल्ड विजन के विनित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मंे महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने सबका आभार जताते हुए राजश्री योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिलाआंे एवं बालिकाआंे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने विभागीय योजनाआंे पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन केयर्न आयल एंड गैस, वेदांता, वर्ल्ड विजन, धारा संस्थान, नगर परिषद के सहयोग से किया गया। समारोह का संचालन के.डी.चारण एवं अशोक राजपुरोहित ने किया।





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...