सोमवार, 29 जनवरी 2018

शहीद दिवस पर 30 जनवरी को दो मिनट का मौन रखकर देंगे श्रद्वाजंलि

                बाड़मेर, 29 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम मंे अपने प्राणांे की आहुति देने वाले शहीदांे की स्मृति मंे 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की जाएगी।

                अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उप शासन सचिव सामान्य प्रशासन से प्राप्त पत्र के निर्देशानुसार जिले के शैक्षणिक संस्थाआंे, सार्वजनिक उपक्रमांे, वाणिज्य और उद्योग संघांे के सदस्यांे, संबंद्व एसोसिएशन, संगठनांे तथा क्षेत्रीय प्रचार यूनिटांे से शहीद दिवस मनाने का अनुरोध किया गया है। उन्हांेने बताया कि 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे देश भर मंे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके लिए दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना प्रातः 10.59 से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी जाएगी। इसके उपरांत दो मिनट बाद 11.02 से 11.03 बजे तक पुनः आल क्लीयर सायरन बजाया जाएगा।

कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए निः शुल्क आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 29 जनवरी। नगर परिषद बाड़मेर की दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                नगर परिषद क्षेत्र के शहरी गरीब बी.पी.एल, अन्त्योदय ,आस्था कार्डधारी एवं ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम है एव जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक है, उनके लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इसी तरह 12वी उतीर्ण अभ्यर्थियांे के लिए टेली अकाउन्टिग का कोर्स एवं 10 वी उतीर्ण अभ्यर्थियंो के लिए इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर मंे शुरू किया जा रहा है। इसके स्वरोजगार घटक के तहत 7 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से 2 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए जो स्वयं का व्यवसाय, व्यापार प्रांरभ करना चाहते है, उनकी उम्र 18 से 50 वर्ष हो। वह व्यक्ति नगर परिषद बाडमेर क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार करने के इच्छुक अभ्यर्थी नगर परिषद की एनयूएलएम शाखा में कार्यालय समय में निःशुल्क आवेदन कर सकते है।

प्रभारी मंत्री गोयल मंगलवार को बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 29 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बाड़मेर आएंगे।

                निजी सहायक दुर्गासिंह के मुताबिक प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल मंगलवार को प्रातः 7 बजे जेतारण से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

जिला कलक्टर प्रतिदिन संपर्क पोर्टल पर दर्ज दो प्रकरणांे मंे हुई कार्रवाई का सत्यापन करेंगे

                बाड़मेर, 29 जनवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की प्रतिदिन मोनेटरिंग करने के साथ इसकी प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर मंगलवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार समीक्षा कर रहे थे।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे मंे प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। उन्हांेने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग एवं डिस्काम के अधीक्षण अभियंता संपर्क पोर्टल पर निस्तारित किए गए प्रकरणांे मंे से पांच-पांच असंतुष्ठ लोगांे से स्वयं अपने स्तर पर बातचीत करें। ताकि उनके असंतुष्ठ होने की वजह पता चल सके। जिला कलक्टर ने कहा कि वे स्वयं भी प्रतिदिन दो प्रकरणांे मंे संबंधित परिवादियांे से बातचीत करेंगे। जिला कलक्टर ने रूडिप के अधिकारियांे को सीवरेज लाइन के फ्लो टेस्ट के संबंध मंे नगर परिषद को कार्य योजना बनाकर देने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाडमेर शहर मंे नाला निर्माण कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी तरह डिस्काम के अधीक्षण अभियंता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य की मोनेटरिंग करने तथा इसमंे तेजी लाने के लिए कहा। उन्हांेने रिफाइनरी के प्रगतिवार कार्याें की विभागवार जानकारी लेने के साथ जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को आरओर प्लांट स्थापित करने के लिए साइट लोकेशन की जानकारी केयर्न आयल एंड गैस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, जलदाय विभाग के रणजीतसिंह, रूडिप के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित, नगर परिषद के राजस्व अधिकारी पवन कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जिला कलक्टर की फरवरी मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 29 जनवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 फरवरी को हाथला कलस्टर की ग्राम पंचायत भलगांव मंे रात्रि चौपाल के साथ तहसील कार्यालय सेड़वा एवं पुलिस थाना सेड़वा के निरीक्षण, 16 फरवरी को ग्राम पंचायत मंे राजड़ाल चौपाल एवं पुलिस थाना शिव तथा 23 फरवरी को कोटड़ी कलस्टर की ग्राम पंचायत कोटड़ी मंे रात्रि चौपाल एवं पुलिस थाना समदड़ी के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी तरह 27 फरवरी को मेहलू ग्राम पंचायत मंे रात्रि चौपाल आयोजित होगी। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

प्रभारी मंत्री गोयल मंगलवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 29 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित

                बाडमेर, 26 जनवरी। गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने 69 वे गणतन्त्र दिवस पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतन्त्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों को सादर नमन किया। उन्होने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसके निर्माण में डा. बी.आर. अम्बेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होने कहा कि संविधान ने हमे लोकतन्त्र और इसकी संस्थाओं के माध्यम से एक राष्ट्र के निर्माण हेतु भव्य आधार प्रदान किया है। हम इसी रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते आये है और हमने अनेक उपलब्धियां अर्जित की है।
                उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने सुराज की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास किये है। राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत बाडमेर जिला विकास की दिशा में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रिफाईनरी की स्थापना से वृहद स्तर पर रोजगार के साथ आर्थिक परिपेक्ष्य में आमूलचूल परिवर्तन की संभावना है। बाडमेर जिले में संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए विकास योजनाओं को अपेक्षित गति देने के साथ आम जन को राहत पहुंचाई है।
                उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से गांव जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए है। साथ ही सिंचित कृषि क्षेत्र और उत्पादकता भी बढी है। बाडमेर जिले में बारिश के पानी को सहेजने की दिशा में आम जन की भागीदारी से 265 गांवों में 11 हजार से अधिक जल संरक्षण ढांचों का निर्माण कराया गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत बडे स्तर पर ग्रामीण विकास के कार्य हुए है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ग्रामीण खेल स्टेडियम तथा आंगनवाडी केन्द्र निर्माण सरीखे कई नवाचार किये गये है। भामाशाह योजना से महिला परिवार की मुखिया बनी है और पेंशन एवं नरेगा जैसी 31 सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में जा रहा है। बाडमेर जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की शुरूआत होने से चिकित्सा शिक्षा के नये आयाम खुलेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीब परिवारों को सभी सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध हो रही है। लाइफ लाईन एक्सप्रस आम जन के लिए वरदान साबित हुई है। भामाशाह पशु बीमा योजना में अनुदानित दरों पर बीमा किया गया है। ग्राम पंचायत में सरकारी स्कूल आदर्श विद्यालय में परिवर्तित हो रहे है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना से बेटियों को जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा पास होने तक विभिन्न चरणों में 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। जिले में 35 हजार से ज्यादा बालिकाओं को 8.8 करोड से अधिक की सहायता राशि दी गई है।
                उन्होने कहा कि वर्ष 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 30 हजार मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी क्षेत्रों में सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की गई है। इसके तहत राजस्व ग्राम मगरा में एक योजना अनुमोदित की गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों में दिव्यांगों का पंजीकरण और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है। अन्नपूर्णा भण्डार योजना से उचित मूल्य की दुकानों पर अच्छा गुणवता पूर्ण ब्राण्डेड सामान उपलब्ध होने लगा है। ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीमेन्ट क्रंक्रीट सडक का निर्माण हुआ है। राजस्थान सम्पर्क हैल्प लाईन से समस्या समाधान और भी आसान हुआ है। फोन, पोर्टल, ई मित्र, जन सुरवाई और मोबाइल एप से भी समस्या दर्ज करायी जा सकती है। बाडमेर जिले में प्रदेश में अनूठी पहल करते हुए फसल बीमा की राशि सीधे कृषकों के खाते में हस्तान्तरित करने की पहल की है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना को साकार करते हुए बाडमेर जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिए आप और हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। स्वच्छता अभियान के तहत बाडमेर जिला मुख्यालय पर समाजसेवी नवलकिशोर गोदारा एवं जन सहयोग से कारेली नाडी का कायाकलप किया गया है। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि गणतन्त्र दिवस के इस पावन अवसर पर सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव को दोहराते हुए देश की एकता और अखण्डता की सुरक्षा के साथ समग्र विकास मे सहयोग का संकल्प लें।
                गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमाण्डर आर. आई. कमल किशोर के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स सीनियर एवं जूनियर, एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड एवं स्काउट दल परेड में हिस्सा लिया। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ. पी. बिश्नोई द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया गया। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 2000 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। व्यायाम प्रदर्शन का नेतृत्व कुमारी अनामिका एवं छात्र मोतीसिंह, सौम्य, लक्ष्मण, रविन्द्र और रमेश द्वारा किया गया। व्यायाम प्रदर्शन का निर्देशन सवाईसिंह इन्दा, पुरखाराम माली, कैलाशदान, अमृत लाल जैन द्वारा किया गया। इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान नन्हा मुन्ना राही हॅू, देश का सिपाही हॅू.. की प्रस्तुति दी गई। समूह गान का निर्देशन दीपसिंह भाटी ने किया। इसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचरों द्वारा मुकेश आचार्य के निर्देशन में आकर्षक पिरामिड का प्रदशन किया गया।
                 मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात् ख्याति प्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देशभक्ति गीत दिल दिया है जॉ भी देंगे, ए वतन तेरे लिए की उम्दा प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह के दौरान सूबेदार बी.डी. दास के निर्देशन में आर्मी थरटीन गार्ड्स द्वारा पाईप बैण्ड की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी कडी में मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
                मुख्य समारोह में इस बार पैरा ग्लाइडिंग की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर की छात्राओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी कडी में सनावडा, कमो का बाडा, जसोल एवं कल्याणपुर के गैर दलों द्वारा आकर्षक गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 
                समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाण्डेन्ट शाम कपूर, जिला पुलिस अधीक्षक डा. गगनदीप सिंगला, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत पुलिस, प्रशासन, सेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजन तथा बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रातःकालीन कार्यक्रम की कमेन्ट्री डा. बंशीधर तातेड एवं रामकुमार जोशी द्वारा की गई। गणतन्त्र दिवस के मौके पर सर्किट हाउस में स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया।
                शुक्रवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं एम.एल. नेहरा, सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका द्वारा ध्वजारोहण किया गया।












गुरुवार, 25 जनवरी 2018

लाईटस अपडेशन के संबंध मंे बैठक 29 को

                बाड़मेर, 25 जनवरी। विभागीय न्यायिक प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस साफ्टवेयर पर की गई प्रविष्टि एवं अपडेशन करने की नवीनतम प्रगति की समीक्षा के लिए न्याय विभाग के निर्देशानुसार 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे पूर्व निर्धारित एजेंडा बिन्दूआंे पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लोकतंत्र मंे मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण : नकाते

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए कई आयोजन

                बाड़मेर, 25 जनवरी। लोकतंत्र मंे मतदाता की भूमि महत्वपूर्ण है। मतदाता प्रत्येक चुनाव मंे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के साथ दूसरे लोगांे को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने निर्वाचन आयोग के गठन एवं अब तक के कार्यकाल के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरुक करना और नए मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए वातावरण तैयार करना है। उन्हांेने जाति, धर्म, वर्ग विशेष से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए मतदान करने का अनुरोध किया। उन्हांेने विद्यार्थियांे से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्हांेने मतदाताआंे के कर्त्तव्यांे के बारे मंे जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का पठन किया। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन आयोग दूसरे देशांे मंे भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत करने मंे भागीदारी निभा रहा है। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा ने मतदाताओं से देश के भविष्य का निर्धारण करने के लिए आवश्यक रूप प्रत्येक चुनाव मंे मतदान करने की अपील की। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक के प्रधानाचार्य मगाराम चौधरी ने समारोह मंे उपस्थित अतिथियांे का स्वागत करते हुए मतदाताआंे को अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। समारोह के दौरान बीएलओ एवं अन्य कार्मिकांे, विभिन्न प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नए मतदाताआंे को वोटर कार्ड भी वितरण किए गए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ दिलाई : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।










प्रभारी मंत्री गोयल 30 जनवरी को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 25 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 30 जनवरी को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 30 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

कृषि की उन्नत तकनीक से मिला स्थाई रोजगार : अग्रवाल

किसानांे को कृषि विशेषज्ञांे ने बेर कटिंग के बारे मंे प्रशिक्षण दिया

                बाड़मेर, 25 जनवरी। कृषि की उन्नत तकनीक अपनाकर स्थाई आजीविका जुटाने का प्रयास सराहनीय है। बाड़मेर मंे आमतौर पर खेती बारिश पर निर्भर है। ऐसे मंे बूंद-बूंद सिंचाई को अपनाते हुए जल संरक्षण के साथ फलोत्पादन से सैकड़ांे ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हुआ है। केयर्न आयल एंड गैस के सीएसआर हेड अखिल अग्रवाल ने काउखेड़ा मंे बाड़मेर उन्नति परियोजना के तहत आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान अखिल अग्रवाल ने कहा कि फलोत्पादन से स्थाई रोजगार मिलने के साथ ग्रामीणांे को पशुआंे के लिए चारा एवं ईंधन भी उपलब्ध हो रहा है। उन्हांेने वाडी परियोजना के प्रति दिखाए गए उत्साह को लेकर ग्रामीणांे का आभार जताया। इस दौरान केयर्न आयल एंड गैस के डा.यू.वी.द्विवेदी, सी.पी.सिंह राजावत, डा.भानूप्रतापसिंह, भुवनेश पाठक, बायफ के मनीष दूबे समेत विभिन्न विशेषज्ञांे ने बाबूलाल के खेत मंे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानांे को उन्नत खेती के विभिन्न तौर तरीकांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना, कलमी बेर, कलमी खेजड़ी के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इसी तरह केयर्न आयल एंड गैस एवं धारा संस्थान की ओर से नंद घर के बच्चांे को रावजी की ढाणी एवं सरूपोणियो मालियों की ढाणी मंे वाड़ी परियोजना के तहत तैयार बेर के पौधांे का अवलोकन कराया गया। साथ ही बच्चांे को बेर के फल खिलाए गए।





जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में शुक्रवार को

पैरा ड्राईविंग एवं आर्मी का पाइप बैण्ड रहेगा आकर्षण का केन्द्र
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

                बाडमेर, 25 जनवरी। गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर आर. आई. कमल किशोर के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स सीनियर एवं जूनियर, एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड एवं स्काउट दल परेड में हिस्सा लेगी। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. बिश्नोई द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 2000 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान नन्हा मुन्ना राही हॅू, देश का सिपाही हॅू.. की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचर आकर्षक पिरामिड की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह मंे आर्मी थरटीन गार्ड्स की ओर से पाईप बैण्ड की प्रस्तुति के बाद जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्य समारोह में इस बार पैरा ड्राईविंग की आकर्षक प्रस्तुति के बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर की छात्राओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में आकर्षक गैर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर से तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को ही आदर्श स्टेडियम बाडमेर में दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन बनाम जिला क्रिकेट संघ के मध्य क्रिकेट बैच का आयोजन किया जाएगा। इसी कडी में सायं 7 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।

बुधवार, 24 जनवरी 2018

डीएफएमटी की बैठक मंे कार्य योजना का अनुमोदन

                बाड़मेर, 24 जनवरी। डीएफएमटी की शाषी परिषद की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे बुधवार को जिला परिषद के सभागार मंे आयोजित हुई। इस दौरान कार्य योजना के अनुमोदन के साथ विभिन्न बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया गया।

                डीएफएमटी की शाषी परिषद की बैठक के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने डीएफएमटी के तहत कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्याें के बारे मंे विचार-विमर्श के उपरांत कार्य योजना का अनुमोदन किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के डीएफएमटी कार्यालय संचालन, सिलिकोसिस पीड़ितांे की सहायता के लिए बजट आरक्षित करने, बालिका विद्यालयांे एवं छात्रावासांे मंे सेनेटरी नेपकिन मशीनें लगाने, मास्टर विजन डाक्यूमेट तैयार करने समेत विभिन्न बिन्दूआंे पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, खनि अभियंता भगवानसिंह, सहायक वन संरक्षक उदाराम, अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, सांख्यिकी अधिकारी नखताराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले मंे पेयजल, चिकित्सा, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाआंे से जुड़े विकास कार्य डीएफएमटी के जरिए करवाने के बारे मंे विचार-विमर्श किया गया।


गणतन्त्र दिवस समारोह 2018, अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चिित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल बुधवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह के आमन्त्रण पत्र सभी को समय पर पहुंच जाए, इसकी व्यवस्था सुनिश्चिित की जाए। उन्हांेने शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों, गणमान्य नागरिकों तथा गौरव सैनानियों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए।   बिश्नोई ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात् मार्च पास्ट में बी. एस. एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एन.सी.सी., जूनियर एन.सी.सी. एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड दल एवं स्काऊट दल शामिल होंगे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्रों द्वारा व्यायाम एवं सामूहिक गान होगा। इसके पश्चात् बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिंड प्रदर्शन किया जाएगा। शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी कड़ी में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान आर्मी पाईप बैण्ड द्वारा मोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी क्रम में पैरा ड्राइविंग के तहत हैरत अंगेज प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस अवसर पर 181 बालिकाएं राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देगी। साथ ही गैर दल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा अन्त में राष्ट्रगान होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां प्रातः 9.30 बजे तक आदर्श स्टेडियम में पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर क्रमबद्ध किया जा सकें। अन्तिम रिहर्सल के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्रा, नगर परिषद आयुक्त डा. गुंजन सोनी, तहसीलदार नानगाराम, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गुलाबसिंह, व्याख्याता दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड, रामकुमार जोशी ने किया।



राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, होंगे कई आयोजन

                बाड़मेर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह गुरूवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाडमेर में आयोजित होगा।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ईआरओ मुख्यालय पर भी समारोह मनाने के निर्देश दिए गए है। शहरी क्षेत्र के समस्त बीएलओ को 25 जनवरी को मुभीछा राउमावि गांधीचौक मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें : चौधरी

दिशा की बैठक मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने की विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 24 जनवरी। विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को लाभांवित करवाया जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफेस हाल मंे आयोजित डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि जिले मंे आमजन के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़ी राशि खर्च की जा रही है। इससे आमजन को लाभांवित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने उज्जवला योजनाआंे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए कहा। सांसद ने विभिन्न विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना एवं बालोतरा तथा बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने बायतू क्षेत्र मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्य मंे तेजी लाने की जरूरत जताई। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने फसल बीमा राशि किसानांे के खाते मंे कोषालय के जरिए हस्तांरित करने के नवाचार के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने 26 जनवरी को आयोजित होने वाली ग्राम सभाआंे मंे आशा सहयोगिनियांे का चयन करवाने के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। गडरारोड़ पंचायत समिति के प्रधान तेजाराम मेघवाल, कोनरा सरपंच शाकर खान समेत कई अन्य जन प्रतिनिधियांे ने विकास योजनाआंे से जुड़े मामले उठाए।

बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : चौधरी

                बाड़मेर, 24 जनवरी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा मंे प्रगतिरत कार्याें एवं प्रस्तावित कार्य योजना तैयार करने के संबंध मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।

                इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने बायतू भोपजी मंे सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अब तक हुए कार्याें की विभागवार समीक्षा की। उन्हांेने प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। सांसद चौधरी ने लीलसर एवं सराणा मंे सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए तय मापदंडांे के अनुरूप विलेज डवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसकी प्रत्येक माह नियमित रूप से समीक्षा की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सांसद आदर्श ग्राम योजना मंे चयनित ग्राम पंचायतांे मंे 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चांे का टीकाकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के साथ विभिन्न योजनाआंे से आमजन को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने प्रधानमंत्री आवास के तहत प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने, शौचालय निर्माण एवं उपयोग के लिए आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने संबंधित ग्राम पंचायतांे मंे चल रही विकास योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, एम.एल.जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 23 जनवरी 2018

बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर वाडी परियोजना के तहत लगे बेर, अनार एवं गूंदे

वाडी परियोजना से साकार हुए ग्रामीणांे के सपने

                बाड़मेर, 23 जनवरी। वाडी परियोजना के तहत फलोद्यान कार्यक्रम ने सैकड़ांे ग्रामीणांे के आजीविका के सपने को साकार कर दिया है। बूंद-बूंद सिंचाई के जरिए सैकड़ांे खेतांे मंे लगाए गए बेर, अनार एवं गूंदे के पौधांे ने ग्रामीणांे को आर्थिक रूप से संबल बना दिया है। केयर्न आयल एंड गैस की वाडी परियोजना को महानरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाआंे मंे बनाए गए टांकांे से प्रोत्साहन मिला है।

                बाड़मेर जिले के तेल-गैस क्षेत्रांे मंे केयर्न आयल एंड गैस की ओर से स्वयंसेवी संस्थाआंे के सहयोग से बायतू, बाड़मेर एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे आजीविका उन्नयन के लिए सैकड़ांे वाडिया स्थापित की गई है। प्रत्येक वाडी मंे 80 से 100 फलदार पौधे लगाए गए हैं। इनमंे फलांे का उत्पादन होने से यह ग्रामीणांे के लिए आजीविका का साधन बन गई है। ऐसे ही काउखेडा निवासी बाबूलाल ने अपने खेत मंे वाडी परियोजना के तहत फलदार पौधे लगाए है। बाबूलाल बताते है कि उनके लिए यह परियोजना वरदान साबित हो रही है। उनके खेत मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत टांका भी बनाया गया था। इसके अलावा एक टांका अपने स्तर पर बनाया। इन दोनांे टांकांे मंे बारिष का पानी एकत्रित करके बूंद-बूंद सिंचाई के जरिए फलदार पौधांे को पानी उपलब्ध करा रहे है। उनके मुताबिक इसकी बदौलत सालाना उनको डेढ़ लाख रूपए की आमदनी होने से उनके परिवार का आसानी से गुजारा चल रहा है। बाबूलाल की तरह सैकड़ांे किसानांे ने अपने खेतांे मंे वाडी परियोजना के तहत फलदार पौधे लगाकर अपनी आजीविका का स्थाई साधन जुटा लिया है। इनके खेतांे मंे इन दिनांे बेर एवं अनार के फल लहलहा रहे है। इस परियोजना से जुड़े भानूप्रतापसिंह बताते है कि ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर आजीविका का स्थाई साधन मुहैया कराने की दिषा मंे वृहद स्तर पर प्रयास किए गए है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। इसके जरिए फलोत्पादन के साथ पषुआंे के लिए चारा भी उपलब्ध हो रहा है।








दिशा की बैठक बुधवार को, सांसद करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 23 जनवरी। डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बुधवार को प्रातः 11 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाआंे की वर्ष 2017-18 की माह दिसंबर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सांसद आदर्ष ग्राम योजना की बैठक बुधवार 24 जनवरी को

                बाड़मेर, 23 जनवरी। सांसद आदर्ष ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा को आदर्ष ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे बुघवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देषांे की पालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्ष ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य आवष्यक बिन्दूआंे से संबंधित सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित बैठक 25 जनवरी को

                बाड़मेर, 23 जनवरी। महिलाआंे पर अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियांे पर अत्याचार निवारण, जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक एवं पुलिस तथा अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित करने संबंधित बैठकें भी आयोजित होगी। उनके मुताबिक संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरूवार को, होंगे कई आयोजन

                बाड़मेर, 23 जनवरी। सातवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह गुरूवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाडमेर में आयोजित होगा।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ईआरओ मुख्यालय पर भी समारोह मनाने के निर्देश दिए गए है। शहरी क्षेत्र के समस्त बीएलओ को 25 जनवरी को मुभीछा राउमावि गांधीचौक मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ एवं एक चुनाव कार्मिक की सूची भी भिजवाने के लिए कहा गया है, ताकि उनको राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा सके।

गणतन्त्र दिवस पर होगा कई कार्यक्रमांे का आयोजन, पैरा ड्राइविंग रहेगा विशेष आकर्षण का केन्द्र

                बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसकी तैयारियांे की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम बेहतरीन एवं राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप होने चाहिए। उन्हांेने आमजन से राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों में उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल होने का आहवान करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इन्तजाम करने तथा सभी विभागीय अधिकारियों को गणतन्त्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए सौपी गई जिम्मेदारी निर्धारित समयावधि मंे संपादित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने गणतन्त्र दिवस समारोह के आमन्त्रण पत्र भिजवाने, स्वतन्त्रता सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों, सिविल सेवा, पुलिस विभाग के सेवा निवृत अधिकारियों, गौरव सेनानियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमन्त्रित कर समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बेरीकेटिंग व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए डिस्काम एवं जलदाय विभाग के अघिकारियों को निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मुख्य समारोह की अवधि के दौरान शिक्षण संस्थानों आदि में अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्यक्रमों का चयन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के संबंधित होर्डिग्स एवं समारोह स्थल पर स्वागत द्वार भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। उन्हांेने कहा कि समस्त सराकारी कार्यालयों, विद्यालयों, संस्थाओं के भवनों पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट होगा, जिसमें सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होम गार्ड, एनसीसी, गर्ल्स एवं स्काउट के साथ विभिन्न विद्यालयों के दल शामिल होंगे। उन्होने आदर्श स्टेडियम में मैदान का समतलीकरण एवं प्रवेश द्वार के समीप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने करने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को फर्नीचर, माईक तथा लाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
                बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा, बीएसएफ के डिप्टी कमाडेंट विवेक ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी. मेघानी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी समेत सेना, वायुसेना एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पैरा ड्राइविंग होगा आकर्षण का केन्द्र - मुख्य समारोह के दौरान इस बार पैरा ड्राइविंग के साथ सेना का बैण्ड तथा गैर दलों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...