शुक्रवार, 16 जून 2017

बहुमंजिला इमारतों में व्यक्तिगत कनेक्शन के लिए नए नियम जारी

                बाड़मेर, 16 जून। जलदाय विभाग ने 15 मीटर तक की ऊंचाई वाली इमारतों में व्यक्तिगत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निए नए दिशा निर्देश जारी कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है।

        विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. महांति के निर्देशानुसार अब 15 मीटर तक की ऊंचाई वाली इमारतों में व्यक्तिगत फ्लैटधारक को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह कनेक्शन व्यक्तिगत उपभोक्ता के नाम पर होगा और पेयजल भी ग्राउंड फ्लोर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विभाग की नीति के अनुसार जी प्लस टू से अधिक की इमारतों को बहुमंजिला श्रेणी में शामिल किया जाता था, जिसके कारण उन भवनों में पेयजल कनेक्शन जारी नहीं हो पाता था। विभाग ने शहरी विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज-2013 एवं जयपुर शहर बायलॉज-2010 के अनुकरण में 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवनों को बहुमंजिला इमारत माना गया है, जिससे उन व्यक्तिगत उपभोक्ताओं या फ्लैटधारकों को राहत मिलेगी जो 15 मीटर तक की ऊंचाई के भवनों में निवास कर रहे हैं और विभाग के पेयजल कनेक्शन से वंचित थे।

मतदाता सूची मंे वृहद् पंजीकरण अभियान 1 जुलाई से

                बाड़मेर, 16 जून। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में पंजीकरण से शेष रहे पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई तक के मध्य वृहद् पंजीकरण अभियान आरम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं विशेष योग्यजन के लिए पंजीकरण के लिए विशेष प्रयास कर इनका भी शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाएगा।

                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस अभियान के तहत  1 से 31 जुलाई के मध्य शैक्षणिक संस्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 16 से 31 जुलाई के मध्य बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस अभियान के दौरान 09 एवं 23 जुलाई विशेष शिविर आयोजित होंगे। इस दिन बीएलओ प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2017 के क्रम में मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए पात्र वंचित 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करना रहेगा। साथ ही विशेष योग्यजन का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। मतदाता सूची में सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित की गई त्रुटियों, मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित कर इनके नामों को नियमानुसार हटाया जाना है। उन्हांेने बताया कि 1 जनवरी 2017 को मतदाता सूचियांे के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य स्तर पर आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह महसूस किया गया था कि प्रदेश में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण बहुत कम है। इसको दूर करने के लिए 01 फरवरी, 2017 से 31 मार्च, 2017 के मध्य ’’युवा पंजीकरण महोत्सव’’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान राज्य में कुल 21 लाख मतदाताओं का पंजीकरण किया गया, इसमें से 11.46 लाख मतदाता 18-19 आयु वर्ग के थे। अभियान के पश्चात् अब इस आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या 11,46089 हो गई है। एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले अभियान के दौरान इस अन्तर को कम किया जाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विशेष योग्यजन का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग से उनके यहां पंजीकृत विशेष योग्यजन की सूची प्राप्त की गई है तथा इनकी मतदाता सूची के साथ मैपिंग की जा रही है। यदि किसी विशेष योग्यजन का मतदाता सूची में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है तो उनसे आवेदन पत्र भरकर प्राप्त किए जाएंगे। यदि विशेष योग्यजन का किसी कारणवश बीएलओ से सम्पर्क नहीं हो सका है तो बीएलओ 16 जुलाई से 31 जुलाई, 2017 के मध्य घर-घर जाकर उनसे आवेदन पत्र भरकर प्राप्त करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रवार मतदाता सूचियों के आंकड़ों का विश्लेषण कर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई है। मतदान केन्द्र वार यह भी आंकड़े तैयार किए गए हैं कि किस मतदान केन्द्र में युवाओं एवं महिलाओं का पंजीकरण निर्धारित मापदण्ड से कम है। जिला कलक्टर नकाते ने जिले के समस्त नागरिकांे एवं राजनीतिक दलांे से आह्वान किया है कि इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपना मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़ाएं, ताकि आगामी आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

गुरुवार, 15 जून 2017

योग सप्ताह का आगाज

                बाडमेर, 15 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह (21जून,2017) के तहत 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में गुरूवार को प्रातः 6 से 8 बजे तक प्रभात फेरी के साथ योग सप्ताह का आगाज किया गया।
                ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे ने बताया कि प्रभात फेरी अंहिसा चौराहा से प्रातः 6.00 बजे शुरू की गई जिसमें जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे, डॉ. सुरेन्द्र चौधरी, 50 विलेजर्स के निदेशक डा. भरत सहारण, परिचारक संघ के अध्यक्ष भूराराम प्रजापत एवं 50 विलेजर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी द्वारा घर-घर जाकर लोगों को योग दिवस 21 जून को बडी संख्या में भाग लेने का निमन्त्रण दिया। इस दौरान निमन्त्रण पेम्पलेट तथा पीले चावल बांटे गये। साथ ही ऑटो रिक्शा द्वारा योग का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। प्रभात फेरी में आज जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी चेतन त्रिपाठी आदि सभी अधिकारियों के घर घर जाकर तथा पीले चावल बांटकर सभी अधिकारियों को परिवार सहित योग दिवस में भाग लेने का निमन्त्रण दिया। इसी प्रकार 50 विलेजर्स के विद्यार्थियों द्वारा पुलिस लाईन, आफिसर्स कालोनी, इन्द्रा नगर, इन्द्रा कालोनी, लक्ष्मी नगर, सरदारपुरा में घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर योग दिवस पर आने का निमन्त्रण किया गया।
                ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. धनदे ने बताया कि प्रभात फेरी 18 जून तक शहर के विभिन्न भागों में जाकर लोगों को पीले चावल बांटकर योग दिवस पर अधिकाधिक संख्या में आने का निमन्त्रण देंगे।







नौ स्थानांे पर 16 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

       बाड़मेर, 15 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 16 जून को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र बाडमेर ग्रामीण, शिव उपखण्ड मंे अटल सेवा केन्द्र भीयाड, बायतू उपखंड मंे खोखसर, खोखसर पूर्व एवं खोखसर पश्चिम ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत खोखसर, गुडामालानी उपखण्ड में अटल सेवा केन्द्र लूणवा जागीर, धोरीमन्ना उपखंड मंे लूखू एसं रोहिला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र लूखू, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे कोनरा, कापराऊ एवं आंटिया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कापराऊ, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत देवन्दी तथा बालोतरा उपखंड मंे बाणियावास ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र थूबली एवं कोरणा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कोरणा  में राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा।  


विकास का सपना हुआ साकार, केन्द्र सरकार के तीन साल बेमिसाल : गोयल

                बाड़मेर, 15 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे है। प्रधानमंत्री ने साहसिक और निर्णायक नेतृत्व देने के साथ सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए सुशासन के साथ विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की शुरूआत की है। इसके बेहतर परिणाम सामने आए है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को बालोतरा स्थित शहीद भगतसिंह स्टेडियम मंे केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे एचपीसीएल की ओर से आयोजित सबका साथ-सबका विकास जिला स्तरीय समारोह के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार 108 जन कल्याणकारी योजनाआंे को क्रियान्वित कर रही है। इन योजनाओं से अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2019 तक पूरे देश को खुले मंे शौच से मुक्त कराया जाना है। वहीं प्रदेश को मार्च 2018 तक खुले मंे शौच से मुक्त कराने के प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने इस अभियान मंे आमजन से सहयोग की अपील की। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम चरण के जरिए जल संरक्षण के उत्साहजनक नतीजांे का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के 295 ब्लॉकों में से अब 50 ब्लॉक सुरक्षित जोन की श्रेणी मे आ चुके हैं। गोयल ने कहा कि बारिश के पानी की एक-एक बूंद बचाने के साथ मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे किसी-किसी रूप मंे प्रत्येक नागरिक सहयोग करें। उन्हांेने बाड़मेर जिले के पेयजल परियोजनाआंे के कार्य युद्व स्तर पर चलने की बात करते हुए कहा कि इससे आमजन को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने श्रमिक कार्ड बनाकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। उन्हांेने आमजन की आकांक्षाआंे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
                राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक नयी ताकत मिली है। उन्हांेने कहा कि मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया एवं मेक इन इंडिया जैसे योजनाओं की शुरुआत करके केन्द्र सरकार ने साढ़े सात करोड़ युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने का काम किया है। उन्हांेने कहा कि अब तक गरीब व्यक्ति बैंक खाता होने की कल्पना भी नहीं कर सकता था, किन्तु जनधन खाते खोलकर गरीबों को बैंकों से जोड़ा गया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे पट्टा वितरण शिविरों और न्याय आपके द्वार अभियान को आमजन को राहत प्रदान करने वाला बताया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से मात्र दो प्रतिशत प्रीमियम पर फसल के बीमा योजना की शुरुआत गई है। उन्हांेने किसानांे से समय पर ऋण की किश्त भरने तथा न्यास आपके द्वार अभियान मंे जागरूक होकर अधिकाधिक प्रकरणांे को निस्तारण करवाने की अपील की।
                बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन साल के कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य करते हुए आम आदमी का विश्वास जीता है। जन कल्याणकारी योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा मंे किए गए प्रयासांे के अच्छे एवं सकारात्मक परिणाम सामने आए है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के साथ विभिन्न 108 योजनाआंे की शुरूआत की गई है। इसका सीधा फायदा गरीब,पिछड़े एवं दलित वर्ग को मिल रहा है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई वन रैंक वन पेंशन योजना के जरिए सैनिकांे को फायदा मिला है। सांसद चौधरी ने बाड़मेर मंे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पुलिस निर्माण के कार्याें की जानकारी देते हुए आमजन तक सरकारी योजनाआंे की जानकारी पहुंचाने की बात कही।
                संसदीय सचिव एवं गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल मंे किसानांे एवं आमजन के कल्याणार्थ कई कदम उठाए है। उन्हांेने गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र मंे कृषि अनुदान के 300 करोड़ रूपए वितरण होने की जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानांे को बड़ी राहत मिली है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत 469 करोड़ रूपए खर्च होने है। इसका सर्वे कार्य 30 जून तक पूरा हो जाएगा। उन्हांेने कहा कि गुड़ामालानी क्षेत्र मंे 150 टयूबवैल एवं 100 हैडपंप खुदाए जा रहे है। इससे पेयजल संकट से राहत मिलेगी। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जल संरक्षण के ऐतिहासिक कार्य होने की बात कही।
                बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण कार्य हुए है। किसानांे को राहत पहुंचाने की दिशा मंे कई कदम उठाए गए है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को एक नेतृत्व देते हुए सबके विकास को प्राथमिकता दी है। उन्हांेने प्रदेश मंे पंचायतांे के पुर्नगठन, गांव-गांव तक सड़क सुविधा, किसानांे को बिजली दरांे मंे रियायत के साथ जन कल्याणकारी योजनाआंे का जिक्र करते हुए कहा कि बाड़मेर जिले मंे मेडिकल कालेज एवं रिफाइनरी के जरिए विकास की दिशा मंे नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि केन्द्र सरकार नदियांे को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य कर रही है। इसकी बदौलत पूरे देश की तस्वीर बदल जाएगी। उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से गांव एवं गरीब के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई जन कल्याणकारी योजनाआंे के जरिए आमजन को राहत प्रदान की है। उन्हांेने इस अवसर पर राजश्री समेत विभिन्न योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक होकर इससे लाभांवित होने की बात कही। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल मंे शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को राहत मिली है। युवाआंे को रोजगार से जोड़ने, किसानांे को राहत पहुंचाने की दिशा मंे कई कदम उठाए गए है। उन्हांेने आमजन से आग्रह किया कि जागरूक रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

                जोधपुर विकास प्राधिकरण के प्रो.महेन्द्रसिंह ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने पारदर्शी प्रशासन के जरिए विकास के नए आयाम स्थापित किए है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, इसके  अपेक्षा के अनुरूप सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने जन धन बैंक खातों को खोलकर आधार से लिंक कर सरकारी योजनाओं के लाभ की राशि शत-प्रतिशत बैंक के माध्यम से लाभान्वित को प्रदान करने को पारदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना समेत विभिन्न फ्लैगशीप योजनाआंे के जरिए आमजन को राहत मिलने की बात कही। पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 26 मई से पूरे देश मंे विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन हो रहा है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन आदमी के खुशहाली के सपने का साकार किया है। उन्होंने राष्ट्र के विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को मूर्तरूप देने में प्रत्येक व्यक्ति सक्रिय योगदान दें। जिला स्तरीय समारोह के दौरान पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, हरीसिंह सोढ़ा, अमुतलाल जैन, जीतेन्द्रसिंह सेतराउ, कैलाश कोटड़िया, बालाराम चौधरी,मदन चौपड़ा, महेश सोनी, पूराराम मेघवाल, रमेशसिंह इंदा, मोहन कुर्डिया समेत एचपीसीएल के विभिन्न अधिकारीगण,जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला स्तरीय समारोह के दौरान फिल्म प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी के जरिए भी केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई। साथ ही उज्जवला योजना के तहत महिलाआंे को सिलेंडर वितरण किए गए।









संबंधित विभाग निर्धारित समयावधि मंे लक्ष्य पूर्ण करें : नेहरा

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
बाड़मेर, 15 जून। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत संबंधित विभाग उनको आवंटित किए गए लक्ष्य निर्धारित समयावधि मंे पूर्ण करें। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाकर निर्धारित लक्ष्य अर्जित किए जाए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने गुरूवार को बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर नेहरा ने बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करने के निर्देश दिए ताकि बिन्दुवार मासिक प्रगति प्रदर्शित हो सकें तथा वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट भी यथा समय प्रेषित कर दे ताकि उनको रैकिंग मिल सकें।
बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में माह मई, 2017 तक अर्जित की गई उपलब्धियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, संस्थानिक प्रसव, अनुसूचित जाति परिवारांे को ऋण, छात्रवृति वितरण, बाल कल्याण, बस्ती सुधार कार्यक्रम, वन संरक्षण एवं वन वृद्वि,ग्रामीण सड़क तथा ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न बिन्दूआंे की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को निर्धारित लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी हीरालाल मालू में माह मई तक विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी कराई। उन्होने कहा कि जिन विभागांे को लक्ष्य आवंटित नहीं हुए है अथवा पूर्ण होने की संभावना नहीं है वे इस बारे मंे अवगत करवाएं ताकि लक्ष्य संशोधित किए जा सके। बैठक में नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार पूनिया, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक घनश्याम गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

बुधवार, 14 जून 2017

जनहित के कार्याें को प्राथमिकता से शामिल करें : नकाते

बाड़मेर, 14 जून। जनहित एवं उच्च प्राथमिकता वाले कार्याें को शामिल करके वास्तविक तकमीने के साथ प्रस्ताव भेजे। ताकि ऐसे कार्याें की स्वीकृति जारी कर अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित किया जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कार्याें के प्रस्ताव भिजवाते समय उसके साथ यह भी अंडरटेकिंग भिजवाएं कि यह कार्य पूर्व मंे किसी योजना मंे स्वीकृत नहीं हुआ है। साथ ही अन्य किसी योजना मंे प्रस्तावित नहीं है। जिला कलक्टर नकाते ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़े जन हित के कार्याें के प्रस्तावांे को प्राथमिकता से शामिल कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनांे के अलावा खराब हो चुके टयूबवैल के स्थान पर नए टयूबवैल खुदवाने के प्रस्ताव भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अतिरिक्त कक्षा कक्ष के प्रस्ताव भेजते समय बच्चांे की संख्या, उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालयांे को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक वीरेन्द्र पुनिया को छात्रावासांे मंे आधारभूत सुविधाआंे एवं खेलकूद सुविधाआंे संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि कार्याें का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पैसे के सदुपयोग के साथ समाज के बड़े तबके को लाभ मिल सके। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने खान विभाग के अधिकारियांे को अवैध खनन एवं ओवरलोडिग वाहनांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा,खनि अभियंता हरसुखराम विश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रेमचंद सांखला, आरएसएमएम के पी.आर.प्रजापति, खान विभाग के भंवरसिंह, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवा,सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नौ स्थानांे पर 15 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

                बाड़मेर, 14 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे रावतसर एवं रामसर का कुुआ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र रावतसर, शिव उपखण्ड मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोशाल, बायतू उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र नौसर, सिणधरी उपखण्ड में ग्राम पंचायत मोतीसरा, धोरीमन्ना उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र अरणियाली, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे भंवरिया एवं गिडा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भंवरिया, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत मोकलसर तथा बालोतरा उपखंड मंे टापरा एवं कीतपाला अटल सेवा केन्द्र में राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिवार जनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

                बाडमेर, 14 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पचपदरा तहसील क्षेत्र के वालाराम पुत्र लूम्बाराम मेघवाल निवासी टपरा, सताराम पुत्र उमाराम मेघवाल निवासी मेकरणा एवं वजाराम पुत्र रूगनाथराम चौधरी निवासी असाडा तथा  बायतु तहसील क्षेत्र के खाजेन्द्र कुमार पुत्र मोहनलाल मेघवाल निवासी सालू जी का तला बायतु पनजी की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर प्रत्येक के परिवार जनों को पचास- पचास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत कीे गई है।

जीएसटी के तहत टीडीएस कटौती के संबंध में डीडीओ का प्रशिक्षण 19 को

               बाडमेर, 14 जून। आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा जीएसटी के अन्तर्गत की जाने वाली टी.डी.एस. कटौती के संबंध में जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को संबंधित कोषालय, उपकोषालय स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

                अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड ने बताया कि समस्त उप कोषाधिकारीयों एवं बाडमेर शहर के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 जून को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार बाडमेर शहर से बाहर परन्तु कोषालय बाडमेर के अधीनस्थ आने वाले समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 जून को दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय पर केवल उन्ही आहरण एवं वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनके बिल कोष कार्यालय बाडमेर द्वारा पारित किये जाते है। शेष आहरण एवं वितरण अधिकारी जिनके बिल उप कोषालयों द्वारा पारित किये जाते है उनके लिए प्रशिक्षण की सूचना संबंधित उपकोषाधिकारी द्वारा पृथक से दी जाएगी। समस्त उप कोषाधिकारी अपने अपने उपकोष के अधीन आने वाले आहरण एवं वितरण अधिकारियों के लिए मास्टर ट्रेनर्स होंगे।

आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक आरक्षित रखने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 जून। जिला कलक्टर (रसद) शिवप्रसाद मदन नकाते द्वारा एक आदेश जारी कर जिले के समस्त रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पम्प), द्रवित पेट्रोलियम गैस एजेन्सियों, केरोसीन तथा जिले में कार्यरत खाद्यान्न थोक विक्रेता एवं समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक वस्तुओं की मात्रा निर्धारित करते हुए उनका स्टॉक आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।

                आदेशानुसार प्रत्येक रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पम्प) पर 1000लीटर डीजल एवं 500 लीटर पेट्रोल, प्रत्येक गैस एजेन्सी पर 50 गैस सिलेण्डर, प्रत्येक केरोसीन थोक विक्रेता को 5000लीटर केरोसीन, प्रत्येक खाद्यान्न थोक विक्रेता को 100 क्विंटल गेहॅू तथा प्रत्येक उचित मूल्य दुकानदार को 100 लीटर केेरोसीन एवं 01 क्विंटल खाद्य सुरक्षा गेहॅू आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है। समस्त रिटेल आउटलेट द्वारा आरक्षित रखी जाने वाली डीजल, पेट्रोल की मात्रा टैंक में रहने वाले डेड स्टॉक के अतिरिक्त होगी। आरक्षित स्टॉक को जिला रसद अधिकारी एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार के निर्देशानुसार वितरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि किसी भी अनुज्ञा पत्रधारी, प्राधिकार पत्रधारी द्वारा आरक्षित स्टॉक नहीं रखे जाने की स्थिति को गम्भीरता से लेते हुए दोषी के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होकर 30 सितम्बर,2017 तक प्रभावी रहेगा।

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 17 को

                बाड़मेर, 14 जून। राजस्व अधिकारियांे की बैठक शनिवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।
                अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान न्याय आपके द्वार अभियान की समीक्षा के अलावा विभिन्न विभागांे को भूमि आवंटन, अवाप्ति संबंधित प्रकरणांे तथा राज्य सरकार की योजनाआंे के क्रियान्वयन के संबंध मंे विचार-विमर्श किया जाएगा।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 30 जून तक

                बाड़मेर, 14 जून। राज्य सरकार की ओर से रबी विपणन वर्ष 2017-18 अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद अब 30 जून, 2017 तक की जाएगी।

                खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में रबी विपणन वर्ष 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की अवधि 15 जून,2017 से बढ़ाकर 30 जून, 2017 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 1625 रु. प्रति क्विटल की दर से 208 खरीद केन्द्रों पर अब तक 12 लाख 18 हजार 073.50 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की चुकी है। यह खरीद विभिन्न एजेसिंयों की ओर से की जा रही है जिनमें भारतीय खाद्य निगम द्वारा 9 लाख 55 हजार 563.70, राजफैड द्वारा 2 लाख 35 हजार 593.45 मैट्रिक टन, तिलम संघ की ओर से 25 हजार 757 मैट्रिक टन एवं नैफेड द्वारा 1159.35 मैट्रिक टन खरीद की गई है। यह खरीद 30 मार्च, 2017 से शुरू की गई थी।

आकस्मिक निरीक्षण मंे उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद मिले

                बाड़मेर, 14 जून। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी की ओर से किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र खानजी का तला एवं चोखला बंद मिले।

                अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने बताया कि संबंधित एएनएम से दूरभाष पर पता करने पर बताया कि ब्लाक सीएमएचओ कार्यालय मंे सूचना देने गई हुई है। इस संबंध मंे किसी तरह की सूचना केन्द्र पर नहीं दर्शाई हुई थी। इस संबंध मंे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ट्रस्टों से वृद्धाश्रम संचालन के लिए प्रस्ताव मांगे

                बाड़मेर, 14 जून। राज्य सरकार की ओर से वृद्ध कल्याण में कार्यरत प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ट्रस्टों से जिलों एवं तहसील स्तर पर वृद्धाश्रम संचालन के लिए 10 जुलाई, 2017 तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राज्य के उपेक्षित वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिकोण से जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से वृद्धाश्रम संचालित किये जाने हैं ताकि वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन यापन तथा  उन्हें स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल की सुविधाएं दी जा सके। निदेशक ने बताया कि बाड़मेर, अजमेर, भीलवाडा, चूरू, हनुमानगढ, जालौर, झुन्झनू, नागौर, सिरोही, राजसमन्द, अलवर, दौसा, जयपुर, झालावाड, जोधपुर, सीकर, बांसवाडा एवं बीकानेर जिलों में वृद्धाश्रम संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। प्रस्ताव 10 जुलाई, 2017 तक संबंधित जिला कलक्टर के माध्यम से प्रस्तुत करने होंगे। जिला कलक्टर की ओर से गठित कमेटी स्वयंसेवी संस्था का चयन किया जायेगा। वृद्धाश्रम संचालन नियम 2016 अथवा अन्य जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट sje-rajasthan-gov-in एवं जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक

बाड़मेर, 14 जून। मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि को 30 जून 2017 तक बढ़ा दिया है।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत आई.आई.टी, मेडिकल, विधि एवं आई.आई.एम के राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए परीक्षा की कोचिंग के लिए विभाग द्वारा राजकीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में आवासरत छात्र-छात्राओं को कोचिंग करवाई जाएगी।

गौशाला मंे 147 पशुआंे के संधारण की स्वीकृति जारी

                बाड़मेर, 14 जून। धोरीमन्ना कस्बे मंे हरीओम गौ सेवा संस्थान की ओर से संचालित गौशाला मंे 147 पशुआंे के संधारण के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस गौशाला मंे 117 बड़े एवं 30 छोटे पशुआंे के संधारण के लिए तीस दिन की अवधि तक राहत सहायता स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत बड़े पशु के लिए 70 एवं छोटे पशु के लिए 35 रूपए प्रति पशु प्रतिदिन की दर से राहत सहायता देय होगी।

बाढ़ एवं अतिवृष्टि क्षेत्रों में केरोसीन एवं रसोई गैस की व्यवस्था करने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी.रमेश ने समस्त जिला कलक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को आगामी मानसून के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि क्षेत्रों में केरोसीन एवं रसोई गैस की समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

                अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी.रमेश ने निर्देशित किया है कि बाढ़ राहत के लिये 25 जून, 2017 से कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाए जो 24 घंटे कार्य करें। उन्होंने तेल कम्पनियों से कहा है कि वे पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों को निर्देशित करें कि बाढ़ के समय एजेन्सियां अपने यहां रिजर्व में पेट्रोल, डीजल तथा गैस की व्यवस्था रखें। साथ ही राशन दुकानों में खाद्य सामग्री, केरोसीन पर्याप्त मात्रा में आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षित रखें। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त ने बताया कि अन्नपूर्णा भण्डारों से दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री तेल, नमक, दाल आदि की व्यवस्था जिला रसद अधिकारी जिले के बाढ़ राहत सहायता कोष से राशि उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला रसद अधिकारी ऐसी संस्थाओं से भी सम्पर्क बनाकर रखे, जिन्होंने गत वर्ष बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क भोजन पैकेट उपलब्ध कराए थे। इन सभी राहत कार्यों के लिए जिला रसद अधिकारी, जिला कलेक्टर से सामंजस्य बनाकर राहत कार्य में पूर्ण योगदान देंगे।

आंगनबाड़ी केन्द्रांे का आकस्मिक निरीक्षण, मिली कई अनियमितताएं

              बाड़मेर, 14 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डा.गुंजन सोनी ने मंगलवार को जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर आंगनबाड़ी केन्द्रांे का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमिताएं पाई गई। अनुपस्थित मिले मानदेयकर्मियांे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
                महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डा.गुंजन सोनी ने बताया कि लाखेटाली आंगनबाड़ी पाठशाला, आंगनबाड़ी पाठशाला जटिया कुम्हारो की ढाणी, आंगनबाड़ी पाठशाला चोखला, आंगनबाड़ी पाठशाला भाटो का डेर, आंगनबाड़ी केन्द्र मूढो की ढाणी, आंगनबाड़ी पाठशाला जसनाथपुरा नंदघर भवन, आंगनबाड़ी पाठशाला खतियो का तला, आंगनबाड़ी पाठशाला खानु का तला नंदघर, आंगनबाड़ी पाठशाला खावड़िया,आंगनबाड़ी पाठशाला बागासर चोखला, आंगनबाड़ी पाठशाला जाटावास निरीक्षण के दौरान बंद पाई गई। इन आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनी अनुपस्थित मिली। इनका कोई अवकाश संबंधित प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। उप निदेशक सोनी ने बताया कि इनकी अनुपस्थिति से जाहिर है कि यह मानदेयकर्मी बिना किसी सूचना के स्वेच्छापूवर्क कार्य से अनुपस्थित रहते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रांे का संचालन नहीं कर रहे है। साथ ही इनकी ओर से लाभान्वितों को पोषाहार वितरण नहीं कर गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही है।यह भी स्पष्ट हैं कि लाभान्वितों को गरम पोषाहार एवं नाश्ते का नियमित वितरण नहीं कर फर्जी लाभान्वितों के आधार पर पोषाहार आपूर्तीकर्ता स्वयं सहायता समूह को अनियमित भुगतान किया गया है जो कार्य के कार्य के प्रति लापरवाही एवं गंभीर अनियमितताआंे को दर्शाता है।
                उप निदेशक सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी पाठशाला रोहिली परिसर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खुली मिली। इस दौरान कार्यकर्ता रूखमादेवी एवं सहायिका नर्बदा देवी उपस्थित थी। इस केन्द्र पर 3-6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 32 पंजीकृत थी, लेकिन मौके पर केवल 6 बच्चे उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर 12 एवं 13 अप्रैल की उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। पोषाहार स्टांक रजिस्टर केन्द्र पर उपलब्ध नहीं मिला। कार्यकर्ता ने पोषाहार पंजिका को घर पर होना बताया। केन्द्र पर गरम पूरक पोषाहार एवं नाश्ते की कोई व्यवस्था नहीं थी। कार्यकर्ता से पुछने पर बताया कि महिला स्वयं सहायता अध्यक्ष श्रीमती कमला की ओर पोषाहार की आपूर्ति की जाती है,जो आज पोषाहार केन्द्र पर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र जाटो की ढाणी रोहिली निरीक्षण के दौरान बंद मिला। आंगनबाड़ी केन्द्र को बोर्ड निजी आवास में लगा हुआ था। परिसर की स्थिति को देखने से पता चला कि वहां नियमित केन्द्र संचालन संभव ही नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र से अनुपस्थित मिली। केन्द्र पर कोई अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना नहीं पाया गया। बाद में सहायिका अपने घर से आई। सहायिका ने बताया कि कार्यकर्ता श्रीमती विनिता बाड़मेर में रहती है एवं कार्यकर्ता 5-10 दिन में एक बार बाड़मेर से आती है। जबकि विभागीय दिशा-निर्देशानुसार केन्द्र की मानदेयकर्मी का चयन स्थानीय निवासी का किया जाना अनिवार्य है। मौके पर उपस्थित सहायिका ने बताया कि कि केन्द्र पर बच्चे नहीं आते है एवं पोषाहार का वितरण नहीं होता है। केन्द्र का रिकार्ड भी कार्यकर्ता के पास होना बताया। इस केन्द्र पर जाटावास की कार्यकर्ता श्रीमती अनिता चौधरी स्वयं सहायता समूह संचालित कर रही है, जो पोषाहार की आपूर्ति नहीं करवा रही है। इससे स्पष्ट हैं कि मानदेयकर्मी की ओर से बिना कोई सूचना के स्वेच्छापूवर्क कार्य से अनुपस्थित रहते हुए केन्द्र का संचालन नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी पाठशाला जाटावास बंद मिली। यहां  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा अनुपस्थित मिली। केन्द्र के पास उपस्थित अन्य महिला से पुछने पर बताया कि कार्यकर्ता अनिता चौधरी बाड़मेर में रहती है एवं 10-15 दिन में एक बार आती है और केन्द्र पर पोषाहार का वितरण नहीं होता है। आंगनबाड़ी पाठशाला मुसलमानांे की बस्ती नंदघर फकीरो की बस्ती मंे कार्यकर्ता श्रीमती बेबी देवी एवं सहायिका लीला कुमावत उपस्थित मिली। आशा-सहयोगिनी श्रीमती मोरू कुमावत केन्द्र पर उपस्थित नहीं थी। केन्द्र पर 3-6 वर्ष के 40 बच्चे पंजीकृत थे, किन्तु मौके पर 5 बच्चे मौजूद मिले।
                शाला पूर्व शिक्षा रजिस्टर माह नवम्बर 2016 के बाद अपूर्ण मिला साथ ही रजिस्टर संधारण में अनियिमितताएं पाई गई। पोषाहार लाभान्वित पंजिका पंजीकृत एवं वास्तविक उपस्थित हुए लाभान्वितों के योग एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान का विवरण का कॉलम खाली पाया गया। पंजिका में समूह अध्यक्ष एवं महिला सुपरवाईजर के हस्ताक्षर नहीं मिले। रिकार्ड संधारण में पाई गई अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए दोनांे पंजिकाएं कब्जे में ली गई।

                उप निदेशक सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी पाठषाला सुथारो की ढाणी, नन्दघर भवन खुला मिला। केन्द्र पर सहायिका श्रीमती सोनी देवी उपस्थित थी। केन्द्र पर पंजीकृत 25 बच्चांे मंे से 15 उपस्थित मिले। सहायिका ने बताया कि केन्द इस भवन में आया है तब से गरम पोषाहार कभी नहीं आता है। रिकार्ड का अवलोकन करने पर पाया गया कि मार्च 17 से जून 2017 तक महिला सुपरवाइजर की इस केन्द्र पर विजिट नहीं हुई है। इसी तरह आंगनबाड़ी पाठशाला बोथिया जोगीवास नंदघर खुला मिला। कार्यकर्ता कानू देवी व सहायिका पुष्पा देवी उपस्थित थी। मौके पर 24 मंे से 21 बच्चे उपस्थित मिले। लेकिन गरम पोषाहार एवं नाश्ते के वितरण की कोई व्यवस्था नहीं थी। केन्द्र पर 07 मार्च 2017 के बाद सुपरवाइजर की ओर से भ्रमण नहीं करना पाया गया। उन्हांेने बताया कि अनुपस्थित पाई गई मानदेयकर्मियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही संबंधित का जबाव संतोषप्रद नहीं होने पर विभागीय नियमानुसार मानदेय सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।

संयुक्त निदेशक ने जताया आभार, कहा सजगता से टली बड़ी घटना

गौवंश परिवहन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाय
बाड़मेर, 13 जून। तमिलनाडू पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बाड़मेर मंे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मिले बेहतरीन व्यवस्थाआंे एवं सहयोग के लिए आभार जताया। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिला एवं पुलिस प्रशासन के बेहतरीन तालमेल एवं समय पर आवश्यक कदम उठाने तथा सजगता के कारण बड़ी घटना होने से टल गई। इधर, जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तमिलनाडू तक गौ वंश परिवहन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
तमिलनाडू के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्हांेने लिखित मंे बाड़मेर प्रवास के दौरान मिले सहयोग एवं बेहतरीन व्यवस्थाआंे के लिए प्रशंसा पत्र भी सौंपा। इसमंे संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रशासन की सजगता की वजह से एक बड़ी घटना होने से टल गई। उन्हांेने बताया कि घटना के तत्काल बाद उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार तथा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गायांे को सुरक्षित गौशाला मंे पहुंचाने के साथ उनके चारे-पानी के लिए समुचित व्यवस्था की। कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए एफआईआर की प्रतिलिपि एवं ट्रकांे की मरम्मत करवाकर उपलब्ध करवाया। परिवहन टीम के लिए समुचित इंतजाम किए गए। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार जताया है। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गायांे के परिवहन के लिए संबंधित जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस जाब्ता इन ट्रकांे के साथ रहेगा। इसके लिए संबंधित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बातचीत की गई है। वहीं गुजरात अन्य प्रदेशांे मंे भी सहयोग के लिए उच्च स्तर से बातचीत हुई है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गायांे के चारे-पानी की समुचित व्यवस्था की गई। वहीं गायांे को परिवहन करने वाले दल के ठहराव एवं अन्य कानूनी पहलूआंे से जुड़ी समस्त मदद उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा परिवहन मंे प्रयुक्त होने वाले ट्रकांे की भी मरम्मत करवाई गई। परिवहन के दौरान इनको किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए समुचित पुख्ता इंतजाम किए गए है। समाचार लिखे जाने तक परिवहन के लिए गोपाल गौशाला से गायांे को ट्रकों मंे चढ़ाया जा रहा है।

मंगलवार, 13 जून 2017

प्रभावी ई-गर्वनंेस सेवाएं उपलब्ध कराने के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया

               बाड़मेर, 13 जून। पंचायत समिति चौहटन के अटल सेवा केन्द्र मंे ई-मित्र कियोस्कधारियांे को प्रभावी ई-गर्वनेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के विविध पहलूआंे से अवगत कराया गया।

                सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार, मास्टर टेªनर महिपालसिंह शेखावत, प्रोग्रामर सतीश कुमार, सूचना सहायक किशोर कुमार एवं अक्ष आप्टीफाइबर के जिला समन्वयक जेताराम चौधरी ने ई-मित्र पर सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से कियोस्क धारकांे को जानकारी दी।


युवाआंे के समन्वित विकास के लिए प्रयास करें : नकाते

जिला युवा बोर्ड की बैठक मंे हुआ युवा गतिविधियांे के आयोजन पर विचार-विमर्श
                बाड़मेर, 13 जून। युवाआंे के समन्वित विकास के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के अलावा जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देकर समाज के बड़े तबके को लाभांवित करवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला युवा बोर्ड की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ग्रामीण इलाकांे मंे आमजन तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी पहुंचाने मंे नेहरू युवा मंडलांे से जुड़े स्वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। जिला कलक्टर ने निष्क्रिय युवा मंडलांे को सक्रिय करने एवं युवा विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि बेटियांे के जन्म पर एक पौधा लगाने एवं किसी की याद मंे श्मशान घाट मंे भी एक-एक पौधा लगाने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाए। जिला कलक्टर ने स्कूल, अस्पताल एवं अन्य सरकारी भवनांे की चारदीवारी मंे पौधारोपण करने तथा उनके संरक्षण के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि युवाआंे तक स्वच्छ भारत मिशन, राजश्री योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना सरीखे फ्लैगशीप कार्यक्रमांे की जानकारी पहुंचाते हुए आमजन को इसके बारे मंे अवगत कराने के लिए कहा जाए। उन्हांेने युवा विकास गतिविधियांे से एनसीसी कैडेट, स्काउट, एनएसएस स्वयंसेवकांे को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि युवाआंे को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाए। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने वर्ष 2017-18 की वार्षिक कार्य योजना के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि युवा मंडल विकास कार्यक्रम, युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास, ब्लाक एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, महिलाआंे के कौशल संवर्द्वन संबंधित प्रशिक्षण के अलावा जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसांे पर विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि इन कार्यक्रमांे मंे 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाआंे की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.पी.दीप्पन, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, एनसीसी के लेफ्टिनेट आदर्श किशोर नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



आंगनबाड़ी सहायिका मानदेय सेवा से पृथक

                बाड़मेर, 13 जून। रामजी का गोल ग्राम पंचायत की सियोलो का डेर आंगनबाड़ी पाठशाला के बंद पाए जाने पर संबंधित सहायिका को मानदेय सेवा से पृथक कर दिया गया है। तीन मर्तबा निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी पाठशाला बंद पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

                गुड़ामालानी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सेक्टर पर्यवेक्षक दिलीप गुप्ता ने 17 जनवरी, 16 फरवरी एवं 12 जून को तीन मर्तबा आंगनबाड़ी पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़़ी पाठशाला बंद पाए जाने पर सहायिका नियमित रूप से आंगनबाड़ी पाठशाला को खोलने के लिए पाबंद कर नोटिस दिया गया। लेकिन इसके उपरांत भी सुधार नहीं होने के कारण उप निदेशक के निर्देशांे की पालना मंे उसको मानदेय सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए गए।

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने बायतू मंे किया आकस्मिक निरीक्षण

                बाड़मेर, 13 जून। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने मंगलवार को विशिष्ट शासन सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व मंे बायतु मंे विभिन्न राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया।

                प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव पी.के. गोयल के निर्देशन में विशिष्ठ शासन सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित के नेेतृत्व में गठित टीम ने कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 13 कार्यालयों की उपस्थिति पंजिकाएं जांची गई। इसमें 18 अधिकारीगण पदस्थापित हैं, जो सभी उपस्थित पाए गए एवं 150 कर्मचारियों मे से मात्र 2 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कार्मिकों की सूची राज्य सरकार को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजी जाएगी। निरीक्षण टीम में निरीक्षण अधिकारी के रूप में श्रीकान्त शर्मा, रामस्वरूप बिश्नोई एवं राजेन्द्र शर्मा शामिल रहे। इस दौरान प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने नंदघर आंगनबाड़ी पाठशाला का अवलोकन कर पोषाहार एवं शिक्षण व्यवस्था के बारे मंे जानकारी ली।


बीएसएफ के उप महानिरीक्षक गौतम उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित

            बाड़मेर, 13 जून। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को विज्ञान भवन मंे बीएसएफ के 15वें अलंकरण समारोह के दौरान सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। हर साल सीमा सुरक्षा बल के संस्थापक रुस्तम जी के जन्मदिन को एसएसबी अपने अलंकरण दिवस के तौर पर मनाती है। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाता है।

                केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को 31 वर्ष की सराहनीय एवं बेदाग सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान गृहमंत्री सिंह ने वर्दी पर पदक लगाकर उप महानिरीक्षक गौतम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बलों और जवानों पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि जब कोई बीएसएफ, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल अथवा सेना में शामिल होने का निर्णय लेता है, तो उसके मस्तिष्क में राष्ट्र की सेवा करने का जुनून अवश्य होना चाहिए। सिंह ने कहा कि वह बीएसएफ को एक सामान्य संगठन के तौर पर नहीं देखते, बल्कि वह इसे रक्षा की पहली दीवार मानते हैं। उन्होंने देश की सीमाओं पर तस्करी और जाली करंसी नोटों को रोकने में बीएसएफ की अतुलनीय भूमिका की सराहना की। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के लिए भी बीएसएफ की सराहना की। बीएसएफ की महानिदेशक के. के. शर्मा ने कहा कि बीएसएफ के जवान देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर विंग, वाटर विंग, आर्टिलरी विंग, कैमल विंग और डॉग स्क्वॉयड बीएसएफ में अहम समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ अपने सामाजिक दायित्व को भी बेहतर तरीके से निभा रहा है। उन्हांेने कहा कि अपनी 186 बटालियनों का संचालन करने वाले 2.5 लाख कर्मियों की ताकत के साथ, बीएसएफ सीमाओं की सुरक्षा करने वाली दुनिया का सबसे विशाल सुरक्षा बल है। बीएसएफ भारत की रक्षा के पहले घेरे के रूप में सीमारेखा की रक्षा करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त, ये बल आंतरिक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय शांति और सीमा प्रबंधन सहित कई कार्यों को सफलतापूर्वक कर रहा है। इस समारोह मंे आईबी के निदेशक राजीव जैन, बीएसएफ और गृह मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।




नौ स्थानांे पर 14 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

        बाड़मेर, 13 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कगाउ, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत शिव, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत रतेउ, गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत आमलियाला एवं भेडाणा के लिए अटल सेवा केन्द्र भेडाणा,धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत कोजा, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कितनोरिया, नवातला राठौड़ान के लिए अटल सेवा केन्द्र कितनोरिया, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत काठाड़ी, बालोतरा उपखंड मंे बागावास एवं सिमरखिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।


आयोजना समिति की बैठक 21 जून को

                बाड़मेर, 13 जून। आयोजना समिति की बैठक 21 जून को दोपहर 1 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                मुख्य आयोजना अधिकारी हीरालाल मालू ने बताया कि आयोजना समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वितीय के लिए डीआरआरपी, केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल प्रस्तावांे के अनुमोदन, आपणी योजना, आपणो विकास, ग्राम पंचायत विकास योजना का अनुमोदन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

छात्रावासों में साल भर संचालित गतिविधियों का बनेगा कैलेंडर

                बाड़मेर, 13 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों की आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ीकरण करने के साथ संस्थानों में साल भर चलने वाली गतिविधियों का कैलेंडर बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए यह जानकारी दी। पहली मर्तबा आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों, अध्यापकों, राजकीय एवं गैर राजकीय छात्रावासों के छात्रावास अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

                इस दौरान डा.समित शर्मा ने कहा कि छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों के शिक्षा स्तर को सर्वश्रेष्ठ बनाने के सभी कार्मिकों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा भावना व अनुशासन में काम करना है। इन संस्थानों के बच्चों में अच्छे आचरण व चरित्र के निर्माण पर विशेष ध्यान देना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 जून  तक चलेगा। निदेशक ने कहा कि अनुशासन तोड़ने कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में बच्चों की खेल गतिविधियों, शिक्षा के स्तर को सुधारने, खेल गतिविधियों, लाईट, साफ-सफाई, स्वच्छता, स्वच्छ प्रतिस्पर्धा पैदा करना, बच्चों में आत्म विश्वास पैदा करना, छात्रावासों में छोटे-मोटे काम कराने के साथ लोगों को गोद देकर जन सहभागिता बढाने तथा शत-प्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को सभी कार्य नियमानुसार करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों को कैसे बेहतर बनाया जा सके, इस संबंध में जिलाधिकारियों एवं कार्मिकों से सुझाव देने के निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेन्स में जिला अधिकारियों को अतिरिक्त निदेशक सामाजिक सुरक्षा अशोक जागिड़ ने विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं को लागू कराने के लिए पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य करने पर जोर दिया। सहायक निदेशक छात्रावास सुभाष शर्मा ने छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में ऑनलाईन प्रक्रिया को गति देकर 15 दिन में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित के साथ छात्रावासों में वर्गवार प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी।

बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का होगा सम्मान

जिला स्तर पर प्रथम रहने वाली बालिकाओं को मिलेगा पद्माक्षी पुरस्कार
                बाड़मेर, 13 जून। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सत्र 2017-18 से ज्ञान, साहित्य, कला और स्वर की देवी के नाम पर पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान करेगा।

                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सामान्य, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल एवं निशक्त वर्ग की प्रत्येक जिले मंे ऐसी बालिकाएं जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 40 हजार रुपए, कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 75 हजार रुपए तथा बारहवीं कक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को एक लाख रूपए राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 8 संस्कृत विभाग, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। देवनानी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को इस पुरस्कार के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। किसी भी वर्ग में समान अंक प्राप्त करने वाली एक से अधिक बालिकाएं होंगी तो सभी को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कक्षा 12वीं की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय को मिलाकर इनमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को पुरस्कार के लिए पात्र माना जाएगा। यह पुरस्कार बसंत पंचमी को प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान दिए जाएंगे। देवनानी ने बताया कि पद्माक्षी पुरस्कार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना अध्ययन नियमित रखने पर ही दिया जाएगा। कक्षा बारहवीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार योजना से राजकीय विद्यालयों के साथ ऐसे निजी विद्यालय जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त की हुई है, उन्हें भी सम्मिलित किया गया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...