सोमवार, 20 मार्च 2023

राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 मार्च को

बाड़मेर, 20 मार्च। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार, 21 मार्च को प्रातः 10 बजे दोपहर 12 बजे तक वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित  बिन्दुओं पर समीक्षा एवं बजट घोषणा भूमि आवंटन, अस्थाई भवनों की व्यवस्था, पीएलपीसी, संपरिवर्तन, स्वामित्व योजना, विशेष गिरदावरी व राजस्व वसूली पर विशेष चर्चा की जायेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में समस्त संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

विद्युत बिलों के ऑटोमेशन में हुई गलत मैपिंग को ठीक करने के निर्देश

बाड़मेर, 20 मार्च। जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान ने जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को राजकीय कार्यालयों के विद्युत व्यय बिलों के ऑटोमेशन में के-नम्बर के साथ गलत बजट मद में हुई मैपिंग को ठीक करने या हटाने की सुविधा पै-मेनेजर पर कोषाधिकारी लॉगिंन में उपलब्ध है इसलिए संबंधित कोषालय व उपकोषालय से संपर्क कर गलत मैपिंग को ठीक करने व हटाने की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

-0-

गौरव सैनानियों के लिए समस्या समाधान शिविर आज चौहटन व कल शिव में

बाड़मेर, 20 मार्च। जिले की चौहटन तहसील में मंगलवार, 21 मार्च को व शिव तहसील में बुधवार, 22 मार्च को संबंधित क्षेत्र के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं विरांगनाओं के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन चौहटन में तहसील परिसर व शिव में पंचायत समिति परिसर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि इन शिविरों में गौरव सैनानियों एवं विरांगनाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसमें पूर्व सैनिको की पेन्शन, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी नये आदेशो की जानकारी देना, पूर्व सैनिको के बच्चों के भाग दो आदेश रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाने, पीपीओ में पत्नि का नामाकरण व पूर्व सैनिको के बच्चों को छात्रावृति योजना आदि कार्य संपादित किये जाऐगें। उन्होंने सभी गौरव सैनानियों व आश्रितों को अपनी डिचार्ज बुक व बैंक पास बुक, पीपीओं, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं बैक से दो माह की पेंशन पे-स्लीप साथ लाने के निर्देश दिये।
-0-

मैराथन में दिखा युवाओं का उत्साह

बाड़मेर, 20 मार्च। थार महोत्सव एवं राजस्थान संस्कृति महोत्सव 2023 के अंतिम दिन सुबह अंबेडकर सर्किल से सर्किट हाउस तक मैराथन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी और पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। मैराथन का सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से पेयजल व्यवस्था के साथ एक तरफा यातायात सुविधा उपलब्ध करवाई गई ताकि मैराथन के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आई ए एस अवध निवृति सोमनाथ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज, डॉ पंकज सुथार एवं जोगेंद्र सिंह चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं विभागीय अधिकारियों ने मैराथन में भाग लिया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया जिसमें दीपाराम विजेता रहे जिन्हे जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा सम्मानित किया गया।
-0-









बनी रहे तीज त्यौहारो पर सामाजिक समरसता - बंधु

 जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 20 मार्च। बाड़मेर जिले में त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहर्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते हुए नववर्ष, चेटीचंड, राम नवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती और रमजान माह के दौरान प्रेम और सौहर्द का वातावरण बनाए रखें। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि यह बाड़मेर का इतिहास रहा है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है, जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनो में आने वाले त्यौहारो के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें। विशेष कर सोशल मीडिया पर भ्रमक और झूठे संदेश नहीं फैलाए।
उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहर्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अफवाहों एवं सुनी-सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगो से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया।
जिला पुलिस अधीक्षक दीगंत आनन्द ने विभिन्न समुदायो से आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होने कहा कि आगामी त्यौहारों पर पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने शान्ति समिति में युवाओं को शामिल करने को कहा ताकि सौहार्द की परम्परा को आगे बढाया जा सके। साथ ही उन्होंने सोशल मिडिया पर विशेष ध्यान देने को कहा जिससे आपत्तिजनक पोस्ट पर तुरन्त कार्यवाही कर अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस दौरान उपस्थित शान्ति समिति के सभी सदस्यों ने जिला कलेक्टर को विश्वास दिलाया किया कि जिले में त्यौहारों के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा जिससे शान्ति भंग हो तथा सौहार्द की परम्परा को कायम रखा जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी, अंबालाल जोशी, मिरचुमल कृपलानी, जगदीश खत्री समेत शांति समिति के सदसय उपस्थित रहें।
-0-





विशेष योग्यजनों के कार्यों को प्राथमिकता दें - शर्मा

 आपके द्वार मिशन तहसील-392

बाडमेर, 20 मार्च। राज्य सरकार विशेष योग्यजनो के कार्य पूरी सवेदना के साथ सर्वोपरि प्राथमिकता से कर रही है। इसीलिए ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने सोमवार को पंचायत समिति बाड़मेर, बायतु और गिडा में जनसुनवाई के दौरान यह बात कही।
  इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हर तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन विशेष योग्यजनों के प्रति उनकी सहानुभूति व संवेदनशीलता विशेष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आपकी समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ हरसंभव सहायता व सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमें तहसील मुख्यालयों पर भेजा है ताकि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिल सके।
तसल्ली से सुनी परिवेदनाएं
आयुक्त शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान हर परिवादी के पास बैठकर उनकी परिवेदनाओं को तसल्ली से सुना एवं संबंधित विभागों से चर्चा करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर प्रार्थियों को राहत प्रदान की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी एवं श्रवण यंत्र आदि आवश्यक उपकरण वितरित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
विशेष योग्यजनों को इंतजार न करवाएं अधिकारी
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि विशेष योग्यजनों के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और आपके कार्यालय या विभाग में कोई दिव्यांगजन आता है तो उसे इंतजार नहीं करने पड़े एवं उनकी बात को पहले सुना जाए। हमारा दायित्व बनता है कि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं एवं कार्यक्रम विशेष योग्यजनों के लिए संचालित किए जा रहे है, उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों को इनका लाभ प्रदान करें।
जनसुनवाई के दौरान ये रहे उपस्थित
जनसुनवाई में बाड़मेर में तहसीलदार बाड़मेर रमेश राजपुरोहित, विकास अधिकारी सुरेश कविया, देवीसिंह, सहायक निदेशक पुखराज चौधरी और समाजसेवी करनाराम, देवाराम, दलपतसिंह व मूलाराम मौजूद रहे।
वही जनसुनवाई के दौरान बायतु में प्रधान सिमरथाराम, तहसीलदार दिलीप चौधरी, विकास अधिकारी अमित चौधरी, सहायक निदेशक पुखराज चौधरी और समाजसेवी रूघाराम, गोमाराम व भंवरलाल गोदारा मौजूद रहे।
आज सिणधरी, समदड़ी और सिवाना में जनसुनवाई
निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे मंगलवार, 21 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे सिणधरी पहुंचकर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे सिणधरी से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सिवाणा पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे सिवाणा से प्रस्थान कर सांय 4 बजे समदड़ी पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को समदड़ी से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
-0-







शनिवार, 18 मार्च 2023

थार महोत्सव में रविवार को होगा युवा संवाद

बाड़मेर, 18 मार्च। जिले में आयोजित थार महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने हेतु रविवार को आदर्श स्टेडियम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि युवाओं का प्रशासनिक सेवाओं में मार्गदर्शन करने हेतु युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे विभिन्न विभागों के आईएएस और आरएएस अधिकारियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशासनिक सेवाओं में युवाओं का  मार्गदर्शन करने के साथ बेहतर केरियर संबंधी चर्चा की जाएगी।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिक से अधिक युवक और युवतियों को इस अवसर का लाभ उठाने की बात कही।
-0-

थार महोत्सव-2023 में रविवार को रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को धूम

मांडना, रंगोली, मेहंदी और रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता होगी आयोजित

बाड़मेर, 18 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव-2023 समारोह का शुभारंभ शनिवार को जिला कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया थार महोत्सव कार्यक्रम में रविवार  को प्रातः 9 बजे मांडना, रंगोली, मेंहदी एवं रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प मेले का आयोजन आदर्श स्टेडियम में किया जाएगा। 11 बजे युवा संवाद के साथ दोपहर 12 बजे जायकों राजस्थान रो, सांय 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही सांय 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में म्यूजिकल नाइट तथा चौहटन व शिव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकार शामिल होगें।
-0-

थार महोत्सव 2023 शोभायात्रा में थारवासियों का उमड़ा हुजुम

विक्रम सिंह सोलंकी थार श्री एवं कोमल सिद्ध और तनु फुलवरिया बनी संयुक्त थार सुन्दरी

रस्साकस्सी, दादा-पोता दौड़ सहित प्रतियोगिता में दिखा अपार उत्साह
बाडमेर, 18 मार्च। जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले थार महोत्सव 2023 का शुभारम्भ शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।
राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया स शोभायात्रा में सभी विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन समेत कई गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।
शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव 2023 के बेनर के साथ कलाकार तथा उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे धजे ऊँट, हाथी, घोड़े, बीएसएफ के बैण्ड दल, ढोल थाली एवं नगाड़े बजाते स्थानीय एवं विभिन्न प्रान्तों से आये कलाकार एवं रंग बिरंगी पोशाकों में सिर पर मंगल कलश लिए महिलाएं एवं बालिकाएं चल रही थी। इसी प्रकार गैर दल, ऊँट गाडों पर सवार लोक कलाकार गाते बजाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का आम जन में खासा उत्साह देखा गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा गांधी चौक, अहिंसा सर्किल एवं नेहरू नगर पुलिया होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची।
शोभायात्रा के आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इसके बाद विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। फकीरा खां द्वारा राजस्थानी गीत आओ नी पधारो म्हारो देश ने शमा बांध दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कैमल टैटू शो आयोजित हुआ, जिसमें बीएसएफ जवानों द्वारा ऊंटों के साथ रोचक मुकाबलों का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अगली कड़ी में आयोजित साफा बांध प्रतियोगिता में जसवंत सिंह प्रथम स्थान पर रहें। संयुक्त परिवार के प्रतीक दादा पोता दौड प्रतियोगिता में मूलाराम और उनके पोते महिपाल को प्रथम स्थान मिला। पति-पत्नी दौड प्रतियोगिता में हेमाराम व उनकी धर्मपत्नी मधु प्रथम स्थान पर रहे। पणिहारी मटका दौड प्रतियोगिता में चुंकी को प्रथम स्थान पर मिला। रस्सा कसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के जिला प्रशासन टीम एवम् महिला वर्ग में गोमती एंड टीम विजेता रही। विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं की कड़ी में सर्वाधिक लोकप्रिय थार श्री एवं थार सुन्दरी प्रतियोगिता के प्रति
दर्शकों का काफी उत्साह रहा। इस वर्ष का थार सुन्दरी का खिताब कोमल सिद्ध और तनु फुलवरिया को संयुक्त रूप से जबकि थार श्री विक्रम सिंह सोलंकी चुने गये। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रतियोगिता समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी और ओम जोशी द्वारा किया गया।
-0-






































शुक्रवार, 17 मार्च 2023

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक आयोजित

बाडमेर, 17 मार्च। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला कलेक्टर ने पेयजल परिवहन, पशु शिविरों, चारा डिपों एवं एसडीआरएफ मद से करवाई गई सड़क निर्माण पर चर्चा करते हुए विपत्रों को सत्यापित कर भुगतान करने के निर्देश दिये।
इस बैठक के दौरान जिला पुलिस उप अधीक्षक नरपत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 को

बाड़मेर, 17 मार्च। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 21 मार्च को प्रातः 10 बजे दोपहर 12 बजे तक वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित  बिन्दुओं पर समीक्षा एवं बजट घोषणा भूमि आवंटन, अस्थाई भवनों की व्यवस्था, पीएलपीसी, संपरिवर्तन, स्वामित्व योजना, विशेष गिरदावरी व राजस्व वसूली पर विशेष चर्चा की जायेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में समस्त संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

पैकेजिंग डिंªकिंग वॉटर व रेडी टू सर्व फ्रूट डिंªक के लिए नमूने जांच हेतु भेजा प्रयोगशाला

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 17 मार्च। आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रक जयपुर एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही जारी है। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ व गिरधारीराम द्वारा गाय के दूध, पैकेजिंग ड्रिंकिंग वॉटर और रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक के नमूने लिये गये। इन नमूनों को जांच हेतु जोधपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

थार महोत्सव-2023 का आगाज शनिवार से

18 से 20 मार्च रहेगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

घुड़ दौड़, कैमल टेटू शौ एवं विराट कवि सम्मेलन रहेगें आकर्षण का केन्द्र
बाड़मेर, 17 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव-2023 समारोह का शुभारंभ शनिवार को गांधी चौक से प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि थार महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 मार्च को प्रातः 8 बजे बाड़मेर में गांधी चौक से शोभा यात्रा के साथ होगा, जिसके प्रातः 10 बजे आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कैमल टैटू शो एवं रोचक मुकाबले होगें साथ ही थार सुन्दरी-थार श्री, दादा-पोता दौड़, पति-पत्नी दौड, पणिहारी मटका दौड़, रस्साकसी एवं साफा बांधो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे तिलवाड़ा पशु मेला का शुभारम्भ किया जाएगा तथा सांय 5 बजे आदर्श स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों द्वारा गैर नृत्य प्रदर्शन तथा रात्रि 9 बजे विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस विराट कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य ख्यातनाम कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।
थार महोत्सव के दूसरे दिन 19 मार्च को प्रातः 9 बजे मांडना, रंगोली, मेंहदी एवं रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 बजे युवा संवाद के साथ दोपहर 12 बजे जायकों राजस्थान रो तथा सांय 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही सांय 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में म्यूजिकल नाइट तथा चौहटन व शिव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकार शामिल होगें।
थार महोत्सव के अन्तिम दिन 20 मार्च को प्रातः 6 बजे चौहटन सर्किल से सर्किट हाऊस तक मैराथन दौड़, सांय 4 बजे तिलवाड़ा पशु मेले में घुड़ दौड़ का आयोजन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा तथा सांय 5ः30 बजे महाबार में ढोल वादन एवं ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता के साथ सांय 6ः30 बजे महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें पदमश्री अनवर खान, स्थानीय लोक कलाकार एवं देश भर के जाने-माने सांस्कृतिक नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देगें।
-0-

गुरुवार, 16 मार्च 2023

थार महोत्सव को लेकर रोड़ शो का हुआ आयोजन

पीले चावल देकर दिया कार्यक्रम में न्यौता

बाड़मेर, 16 मार्च। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरूवार को सांय थार महोत्सव में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांधी चौक से अंहिसा चौराहे तक रोड़ शो निकाला गया। 

इस दौरान नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी, थार श्री विजय गर्ग, थार सुन्दरी चंचल जांगिड़ समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन को पीले चावल व पेम्पलेट देकर थार महोत्सव-2023 के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया। इस दौरान थार महोत्सव को लेकर आमजन में उत्साह का माहौल दिखा।

इससे पूर्व प्रेमसिंह निर्मोही के निर्देशन में एड्स एक महामारी नुक्कड़ नाटिका का गांधी चौक में प्रर्दशन कर आमजन को एड्स के संबंध में जागरूक किया गया।

-0-












लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...