सोमवार, 16 जनवरी 2023

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा

अधिकारियों को दिये नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

बाड़मेर, 16 जनवरी। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को सांय कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग करने एवं नियमित रूप से आयरन की गोलिया देने को कहा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने एनिमिया मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत विद्यार्थियों को एनिमिया एवं कुपोषण से बचाव के लिए उन्हें चिन्हित कर नियमित रूप से आयरन की गोलियां देने बाबत निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से दवाईयां उपलब्ध करवाने संबंधी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से बच्चों को दुध उपलब्ध करवाया जाए तथा सीबीईओ एवं उपखण्ड अधिकारियों को निरीक्षण करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर बंधु ने शिक्षा में राजस्थान के बढ़ते कदम, समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की एवं सिविल निर्माण कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही कर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णसिंह महेचा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्राथमिक भगवान दास समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







बागवानी विकास समिति एवं कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बागवानी विकास समिति एवं कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक का सोमवार सांय जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने किसानों द्वारा करवाई गई फसल बीमा पॉलिसी का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण करने तथा प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम से उपस्थित कृषि विभाग संयुक्त निदेशक वीरेंद्रसिंह सोलंकी ने फसल बीमा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया तथा फसल बीमा पॉलिसी किसान तक पहुंचने की बात कही। इसके साथ ही रबी 2022-23 की बुवाई, उवर्रको की मांग एवं उपलब्धता तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चर्चा करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही।
बैठक के दौरान उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, बाड़मेर सैन्टल कॉपरेटिव बैंक प्रबन्ध निदेशक जितेन्द्र कुमार, एआईसी डिप्टी मैनेजर तरूण कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 17 जनवरी को बालोतरा में

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर तथा लायन्स क्लब बाडमेर के सौजन्य से 17 जनवरी को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन लघु उद्योेग भवन, बालोतरा में किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी तथा श्रवण यन्त्र प्रदान किये जाएगें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आस्था कार्ड वितरण, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण योजनाओ से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाये जाएगें, साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाएगें।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं पालनहार के लाभार्थियो का वार्षिक सत्यापन भी किया जाएगा। विशेष योग्यजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज के दो फोटो साथ लेकर आये। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।
-0-

“शुद्ध के लिए युद्ध” के तहत मिलावट के खिलाफ कार्यवाही

बाड़मेर, 16 जनवरी। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावट खोरो के खिलाफ  चिकित्सा विभाग द्वारा रविवार को कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज के नेतृत्व में रविवार को सीमांत दूरस्थ इलाके गडरा, गागरीया और रामसर कस्बो में निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम ने बताया कि गडरा, गागरीया व रामसर कस्बो में अधिकांश दुकानदारों ने कार्यवाही के भय से दुकाने बंद कर दी। इस कार्यवाही के दौरान दुकानदारों को समझाया गया कि कार्यवाही सिर्फ मिलावट खोरो के खिलाफ होगी जिसमे सभी खाद्य कारोबार कर्ता कार्यवाही में सहयोग करे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम मय टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान 2 नमूने लिए गए जिसे जांच हेतु जोधपुर भिजवाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में मिलावट खोरों पर कार्यवाही नियमित जारी रहेगी।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 20 को

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सभा कक्ष मंे आयोजित होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के उपरांत महात्मा गांधी नरेगा योजना की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 के अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर डिस्काम, माध्यमिक,प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जीपीडीपी प्लान का अनुमोदन करवाया जाएगा। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

निर्यात को बढावा देने के उद्देश्य से संबंधित सेमीनार का आयोजन 19 को

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले से निर्यात को बढावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम के तहत राजस्थान निर्यात संवर्द्वन परिषद एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे स्थानीय आरसेटी कार्यालय (रीको औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण रोड़, पुरानी पीएनबी बैंक भवन के पास) बाड़मेर में सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिल्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि सेमीनार में भाग लेने लिए समस्त निर्यातक उद्यमी एवं निर्यात करने में रूचि रखने वाले उद्यमीगण आमंत्रित है। उन्होंने जिले से निर्यात के इच्छुक उद्यमी यथा ग्वार गम, जीरा, अनार, इसबगोल व खजूर के उत्पादक किसान एवं विक्रेता व्यापारी, एप्लीक वर्क, एम्बोईडरी, अजरख प्रिन्ट, लैदर गुड्स के आर्टीजन को सेमीनार में आंमत्रित किया गया है। सेमीनार में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनानें एवं इसका लाभ उठानें को कहा।
-0-

शीतलहर के कारण जिले के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 विद्यार्थियों का रहेगा 18 तक अवकाश

कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे रहेगा

कार्मिक एवं अधिकारी विद्यालय समय में रहेगें उपस्थित
बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा 17 व 18 जनवरी को जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा बाड़मेर तनुराम ने बताया कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर का जिला कलेक्टर को संबोधित आदेश व जिला कलेक्टर बाड़मेर के निर्देशों की पालना में जिले की सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 17 व 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का समय प्रातः 11 बजे सांय 4 बजे तक रहेगा तथा विद्यालय के कार्मिक व अधिकारी विद्यालय समय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक कार्य संपादित करेगें।
-0-

13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु द्वारा एक आदेश जारी कर 13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु विभागवार कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि 18 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर में निबन्ध प्रतियोगिता व राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 19 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर भाषण प्रतियोगिता व राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में पोस्टर प्रतियोगिता, 20 जनवरी को राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बाड़मेर में प्रतिरूप (मॉडल) निर्माण प्रतियोगिता (चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी नवाचार के संबंध में), 25 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ तथा इसी दिन दोपहर 2 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
-0-

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 12 जनवरी। बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक प्रधान श्रीमती पंवन कंवर की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार में आयोजित होगी।

विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि इस बैठक के दौरान विगत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल एवं बिजली एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याआंे, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा महात्मा गांधी नरेगा की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
-0-

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित

विकसित युवा विकसित भारत का आधार स्तंभ - जैन

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जंयती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘‘विकसित युवा-विकसित भारत’’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय पीजी महाविद्यालय बाड़मेर के सहायक आचार्य एवं एनएसएस अधिकारी प्रो. मुकेश जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने शिकांगों धर्म सम्मेलन में भाग लेकर भारत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई थी। हमें उनके विचारों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित युवा विकसित भारत का आधार स्तंभ है। नये साल में नये संकल्प के साथ दृढ़ निश्चय के साथ परिश्रम करें व सफलता अर्जित करें। नशा जीवन के नाश का कारण है, युवाओं को हर प्रकार के नशे से बचना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करंे।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी ने कहा कि आत्महत्या के बढते मामले चिंता का विषय है। आत्महत्या एक महापाप है। अनमोल जीवन में गलत रास्तों की बजाय अच्छे रास्ते पर चलकर समय की सार्थकता को ध्यान में रखते हुए दृढ़ संकल्प के साथ सकारात्मक विचार अपनाएं।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बारे में बताते हुए संगठन के उद्देश्यों को युवाओं के समक्ष रखते हुए कहा कि युवा देश का कर्णधार है। संगठन का उद्देश्य है कि युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से केन्द्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, योजनाओं तथा जनहित कार्यो को आमजन तक पहंुचाना है। देश का विकास तभी संभव हैं, जब हम सभी एकता व भाईचारे की भावना के साथ कार्य करें।
इस दौरान कार्यक्रम में नेहरू नवयुवक मण्डल अध्यक्ष इमदाद खान, युवा लक्ष्मण प्रजापत व प्रदीप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम सहायक व लेखाकार घेवरचंद प्रजापत ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन सद्दाम हुसैन ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण भी केन्द्र परिसर में युवाओं को दिखाया गया। इस अवसर पर हनुमानराम, मोतीसिंह, बीरबल नेहरा, भरतसिंह, राम गोस्वामी सहित युवा मौजूद रहे।
-0-

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बाड़मेर, 12 जनवरी। राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्ेश्य से 32वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है।

जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवानाराम गहलोत ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरूवार 12 जनवरी को बालोतरा के निजी व सरकारी विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही परिवहन निरक्षक राजेन्द्र मारू व दीपक शर्मा द्वारा विद्यालयों के छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबधित नियमों की जानकारी दी गई। जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस द्वारा आमजन को हेलमेट पहनने हेतु माला व फलों को गुलदस्ता देकर समझाईस की गई। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के विभिन्न बैनर का विमोचन भी किया गया।
-0-








13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे विविध आयोजन

बाडमेर, 12 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25  जनवरी को विभिन्न स्तरों पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचन एवं मतदाता पंजीकरण हेतु प्रचलित पोर्टल एवं मोबाईल एप द्वारा प्रदत्त जन सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाये जाने को ध्यान में रखते हुए आयोजित किये जाएंगे। आम नागरिकों विशेषकर युवाओं को कॉलेज एवं स्कूल स्तर, मतदाता जागरूकता क्लब एवं चुनाव पाठशालाओं के माध्यम से वोटर हैल्प लाईन एप, एनवीएसपी पोर्टल के बारे में जागरूक कर पात्र व्यक्तियों को ऑनलाईन आवेदन करने की जानकारी दी जाए। समारोह के दौरान लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जावें।
उन्होने बताया कि 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु माह जनवरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में विशेष रूप से महिलाओं, विशेष योग्यजन, आदिवासी समुदाय, बेघर परिवार, तृतीय लिंग, सेवानियोजित मतदाता एवं युवाओं का मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के विषय में विशेष ऑनलाईन गतिविधियां आयोजित की जाकर इन्हें इस हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होने माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से मतदाता पंजीकरण को दृष्टिगत करखे हुए 18 से 22 जनवरी के मध्य निबन्ध, कविता, स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां वर्चुअली आयोजित कीे जावें। साथ ही सर्वश्रेष्ठ रचना को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया जावें। उन्होने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित कर आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जावें। मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं के नाम ऑनलाईन सत्यापित करने एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करने हेतु वोटर पोर्टल, वोटर हैल्पलाईन एप एवं पीडब्ल्यूडी एप (सक्षम) की जानकारी दी जावें।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के समारोह में नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाताओं का अभिन्नदन करते हुए उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जावे तथा ई-ईपीक का ऑनलाईन/मोबाईल एप से डाउनलोड किये जाने की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाए। जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता समारोह 25 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में आयोजित किया जावे जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्थानीय ब्राण्ड एम्बेसेडर, ऑइकन्स, कॉलेज, स्कूल के छात्र-छात्राओं, सिविल सोसाइटी एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जाए। नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं ‘‘मतदाता होने पर गर्व है-मतदान के लिए तैयार है’’ नारे वाला बैज प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया जाए। समारोह में उपस्थित सभी सहभागियों को ‘‘मतदाता शपथ’’ भी दिलाई जाए। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा तत्समय जारी कोविड अनुरूप व्यवहार का ध्यान रखा जावें।
-0-

दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 15 को बाड़मेर व 17 को बालोतरा

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर तथा लायन्स क्लब बाडमेर के सौजन्य से 15 जनवरी को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय पर सेवा सदन, राजकीय चिकित्सालय के पास एवं 17 जनवरी को लघु उद्योेग भवन बालोतरा में किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी तथा श्रवण यन्त्र प्रदान किये जाएगें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आस्था कार्ड वितरण, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण योजनाओ से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाये जाएगें, साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाएगें।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं पालनहार के लाभार्थियो का वार्षिक सत्यापन भी किया जाएगा। विशेष योग्यजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज के दो फोटो साथ लेकर आये। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।
-0-

चाईनीज एवं प्लास्टिक मांझों पर रहेगा प्रनिबंध

प्रातः 6 से 8 तथा सांय 5 से 7 पतंगबाजी पूर्णतया प्रतिबंधित

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिले में करंट प्रवाहित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इसी प्रकार के चाईना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने तथा टॉक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर के बने पक्के धागों पर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने आदेश जारी कर रोक लगाई है। इसके अलावा प्रातः 6 से 8 बजे एवं सांय 5 से 7 बजे तक किसी भी मांझे से पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इसकी पालना नहीं करने पर दोषी के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में मकर संक्रान्ति पर्व पर पर पतंगबाजी में उपयोग लिए जाने वाले करंट प्रवाहित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार के चाइना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने एवं अन्य टाक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागे को पूर्णतया प्रतिबंधित किया है। आदेश के अनुसार इस प्रकार के धागे एवं मांझे का पतंगबाजी के लिए कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेगा और न ही किसी व्यक्ति को उपयोग अथवा विक्रय की अनुमति दी जाएगी।
साथ ही जिले में प्रातः 6 से 8 बजे तक एवं सांय 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। आदेश का उल्लंधन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध विधि के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बुधवार, 11 जनवरी 2023

राजस्थानी नाट्य समारोह के अंतर्गत "दुल्हन एक पहाड़ की" नाटक का मंचन

 बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में बुधवार साय तीन दिवसीय राजस्थानी नाट्य समारोह के अंतर्गत "दुल्हन एक पहाड़ की" नाटक का मंचन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद बंशीधर तातेड द्वारा निर्देशक रेखा सिसोदिया को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
इस नाटिका के माध्यम से अंधेरे से शिक्षा रूपी प्रकाश का परिचय कराना था। नाटक के पात्र चरखे रूपी समय के प्रतीक द्वारा बताया कि समय कभी स्थिर नहीं रहता वह नियमित रूप से गति करता है।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार एक नई दुल्हन अपने परिजनों को छोड़ एक नए परिवेश में खुद को ढालती है और एक किताब और अपने संकल्प के साथ ज्ञान रूपी रोशनी प्राप्त करती है। नाटिका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद् आयुक्त योगेश आचार्य, वकील पुरूषोतम सोलंकी, बशीधर तातेड़, गोपीकिशन शमा॔, मुकेश जोशी, ओम जोशी इन्द्रप्रकाश पुरोहित, कमल सिंहल, प्रेमसिंह निमो॔ही, श्रीमती अल्का शमा॔, मनोहर कॕवर परिहार, सुन्दर दान देथा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-








आमजन यातायात नियमों का पालन करें - प्रजापत

बाड़मेर, 11 जनवरी। राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्ेश्य से 32वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर विधायक मदन प्रजापत, प्रधान भगवतसिंह जसोल, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने नगर परिषद भवन से रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक मदन प्रजापत ने यातायात नियमों के पालन हेतु आमजन से अपील की तथा बताया कि वर्तमान में वाहनों की बढ़ती हुई संख्या के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, अतः यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री ने भी सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आमजन के हितार्थ कई जन कल्याणकारी योजनायें लागू की है तथा सड़क सुरक्षा को लेकर वर्तमान सरकार बहुत संजीदा है।
इस अवसर पर प्रधान भगवतसिंह ने दुपहिया वाहन चालकों के लिए नियमित हैलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट उपयोग के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। नगर परिषद भवन के सामने से निकली वाहन रेली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। रेली में हेलमेटधारी दुपहिया वाहन चालक जिनके वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधित तख्तियां तथा पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, मोटर ड्राईविंग स्कूल वाहन, पी.यू.सी. वाहन तथा अन्य टेम्पों व टेक्सीया शामिल हुए। इन वाहनों पर सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन, हेलमेट, सीट बेल्ट, नशें में वाहन नही चलाना, मोबाईल पर बात करते वाहन नहीं चलाना तथा अन्य आमजन व वाहन चालकों के हितार्थ सड़क सुरक्षा संबंधित बैनर व पोस्टर लगे हुए थे।
      जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि 32वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जायेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बैनर, होर्डिंग, इलेक्ट्रोनिक, प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार प्रसार तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु कार्यशालाओं के आयोजन में सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण, मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेगुलेशन, 2017 ट्रेफिक कन्ट्रोल डिवाइसेज, सुरक्षात्मक वाहन चालन तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं का प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा फूल आदि देकर सम्मान करना तथा हेलमेट, सीटबेल्ट, गतिसीमा, वाहन संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग, नषे में वाहन चलाना, रेड लाईट जम्पिंग इत्यादि के उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जायेगा। साथ ही पीयूसी, बीमा, अंडर रन प्रोटेक्शन डिवाइस, स्पीड गर्वनर, रिफलेक्टर टेप आदि की सघन जांच के साथ ओवर लोड व ओवर क्राउडिंग वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइस एवं वाहन चालको के आँखों की जाँच एवं प्रवर्तन कार्य किया जायेगा।
     जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने समस्त राजकीय विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, हितधारक विभागों व आमजन को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में अपनी सहभागिता निभाकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के मूल मंत्र का प्रचार प्रसार करने हेतु निवेदन किया है।
-0-




राष्ट्रीय युवा सप्ताह में कौशल दक्षता प्रदर्शनी 12 जनवरी से

बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बाड़मेर परिसर में 12 से 18 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह एंव व्यवसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

आई.टी.आई. संस्थान के प्राचार्य गौरव फुलवारिया ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये मॉडल, चार्ट, मशीनरी का अवलोकन किया जा सकेगा। जिससे तकनीकी शिक्षा का ज्ञान प्राप्त होगा। 12 एवं 13 जनवरी को राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी देखने का सुनहरा अवसर प्रदान होगा साथ ही 16 एंव 17 जनवरी को संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के बीच क्रिकेट एंव बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।
-0-

बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की बैठक प्रधान जेठीदेवी की अध्यक्षता मंे शुक्रवार 13 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार में आयोजित होगी।

विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन होगा व पानी एवं बिजली की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समेत अन्य विभागीय योजनाआंे, महात्मा गांधी नरेगा योजनानतर्गत वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
-0-

जिला परिषद की बैठक 20 जनवरी को

मनरेगा की वार्षिक योजना का होगा अनुमोदन

बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सभा कक्ष मंे आयोजित होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के उपरांत महात्मा गांधी नरेगा योजना की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 के अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, माध्यमिक, प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जीपीडीपी प्लान का अनुमोदन करवाया जाएगा। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार, 12 जनवरी को

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश

  बाड़मेर, 11 जनवरी। जिले में आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत जनवरी माह के द्वितीय गुरुवार, 12 जनवरी को सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयो पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जनसुनवाई का कार्यक्रम होगा। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो का भागीदारी सुनिश्चित करें और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करे। जनसुनवाई का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इस जनसुनवाई में अधिक से अधिक लोग पहुंचे एवं अपनी समस्याओं को रख कर उनका निस्तारण करवा सके। इसके साथ ही वे जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करें।
    उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी अवश्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की परिवेदनाओ का सुसंगत हल निकाले।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...