पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
सोमवार, 29 अगस्त 2022
अल्पसंख्यकों को आबादी के अनुरूप योजनाओं से लाभान्वित करें
आवंटित लक्ष्यों की मासिक उपलब्धि अनिवार्यता करें हासिल
भावी मतदाताओं का शत प्रतिशत ऑनलाईन पंजीकरण होगा
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023
वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी बुधवार को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 29 अगस्त। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार 31 अगस्त को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
खेलकूद बिना समेकित विकास संभव नहीं-विश्नोई
राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलों का उदघाटन
689 पंचायतों में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ
बाड़मेर, 29 अगस्त। जिले की 689 ग्राम पंचायतों में सोमवार को खेलों का महाकुंभ शुरू हुआ। प्रभारी मंत्री तथा श्रम एवं करखाना मंत्री सुखराम विश्नोई ने बायतु में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधिवत रूप से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से प्रदेश में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल बनेगा। उन्होने कहा कि इन खेलों से गांवों में उत्सव जैसा वातावरण बनेगा क्योंकि इन खेलों में गांवों के हर आयु वर्ग के लोग एकजुट होकर उमंग एवं उत्साह से खेलेगे एवं विभिन्न खेल देखकर लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सभी प्रतिभागीयों से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ सभी खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होने खेलों के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा ग्रामीणजन से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि बड़े पैमाने पर खेलों के इस आयोजन से जिले में खेल कूद का नया माहौल बनेगा एवं खिलाड़ियों में नए जोश एवं ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल प्रोत्साहन की जरूरत है।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन आपसी भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है। उन्होने ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की जनहेतिषी नीतियों एवं योजनाओं तथा फ्लैगशिप कार्यक्रमोें का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, कोविड टीकाकरण, चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक चिकित्सा के समस्त जरूरी उपकरणों के साथ व्यवस्था उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों का आयोजन आज से एक सितंबर तक चार दिन तक होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके पश्चात जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितंबर से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया मौजूद रहे।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री विश्नोई ने झंडारोहण कर खेलों का विधिवत आगाज किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर ने बॉलीवाल मैच खेलकर खेलकूद प्रतियोगिताओ की शुरुआत की।
इसी क्रम में सोमवार को जिले की 689 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें जिले के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
-0-
शनिवार, 27 अगस्त 2022
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्वसम्मति से स्टूडेंट यूनियन का निर्वाचन
शुभम शर्मा अध्यक्ष एवं दिव्या चौधरी बनी महासचिव
बाड़मेर, 27 अगस्त। राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर में शनिवार को सर्वसम्मति से छात्र संघ के चुनाव सम्पन्न हो गए।
प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ आर के आसेरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन 2022-23 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई थी एवं उपप्राचार्य डॉ हरीश कुमार, डॉ प्रकाश हुन्डेकर एवं डॉ अमित पुरोहित की तीन सदस्यों की समिति बनाई गई। लेकिन छात्रों के बीच बनी आम सहमति से बिना चुनाव के सर्वसहमति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसके तहत
शुभम शर्मा को अध्यक्ष, दिव्या चौधरी को महासचिव, चैताली धूत को सांस्कृतिक सचिव, शिव नारायण को साहित्यिक सचिव एवं आभास गौर को खेलकूद सचिव बनाया गया। इसी प्रकार प्रथम वर्ष में निहार चौधरी,हर्षिता जैन, आर्यन पुरोहित, शुभम पटेल एवं द्वितीय वर्ष में नेहा कटारा, भाग्यश्री चौधरी, जगदीश पालीवाल, सुरेंद्र चौधरी एवं तृतीय वर्ष में ऋत्वि चौधरी, आशा करेल, जयंत शर्मा और राहुल सोनी को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।
-0-
सोमवार से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल
उत्साह परवान पर, तैयारियां तेजी से पूरी
बाड़मेर, 27 अगस्त। जिले में सोमवार से खेलों का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। करीब दो माह के इस खेलों के मेले में एक लाख खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शनिवार को वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 29 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक‘ के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही खेलों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा है। साथ ही खेलों के साथ साथ ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत स्तर पर उद्घाटन कार्यक्रम में लोक कलाकारो एवं समापन समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन जोरों पर चल रहे हैं।
वहीं व्यापक जागरूकता के लिए सभी पंचायत मुख्यालयो पर जनजागरण रैलियां निकाली गई।
जिला कलेक्टर ने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, इससे ग्रामीण जीवन के हैपिनेस इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से एक सितंबर तक चार दिन तक होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के दौरान दिन में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताए होगी तो रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है। राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक्स -2022 के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से 01 सितम्बर के मध्य आयोजित होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके पश्चात जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितंबर से आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर ने ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की फ्लैग शिप योजनाओं के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, कोविड टीकाकरण, चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक चिकित्सा की समस्त जरूरी उपकरणों के साथ व्यवस्था उपलब्ध करवाने को भी कहा है। आयोजन स्थल पर आमजन के कोविड टीकाकरण के लिये भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवायेंगे।
-0-
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022
जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक
वितीय समावेशन को कमजोर वर्ग के ऋण को प्राथमिकता मिले
महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
आर्थिक उन्नयन से ही महिला स्वावलम्बन संभव
मंगलवार, 23 अगस्त 2022
सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, रैली की अनुमति के लिये ऑनलाईन पोर्टल लाईव
बाड़मेर, 23 अगस्त। सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, प्रदर्शन, रैली की अनुंमति के लिये ऑनलाईन पोर्टल तैयार कर लाईव कर दिया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, प्रदर्शन, रैली की अनुमति के लिये आयोजक द्वारा कार्यक्रम आयोजन के 07 दिवस पूर्व प्रार्थना पत्र ऑनलाईन किये जाने के लिए ऑनलाईन पोर्टल तैयार कर एसएसओ पोर्टल के सिटीजन कॉर्नर के होम डिपार्टमेन्ट सर्विसेज पर लाईव कर दिया गया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को ऑनलाईन पोर्टल के उपयोग करने के संबंध में आम नागरिकों को सूचित और जागरूक करने तथा निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-
राजस्व अधिकारियों की बैठक 27 को
बाड़मेर, 23 अगस्त। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार 24 अगस्त को
बाड़मेर, 23 अगस्त। पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा एवं सफाई व्यवस्था तथा अन्य विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व में उक्त बैठक बुधवार को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई थी जो अब बुधवार को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रातः 11 बजे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-
सोमवार, 22 अगस्त 2022
ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से 01 सितम्बर तक
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल
खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
बाड़मेर में 7300 टीमें लेंगी हिस्सा, खेलेंगे 97 हजार खिलाड़ी
बाड़मेर, 22 अगस्त। जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त से खेलों का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इस वृहद खेल महोत्सव में जिले में 7300 टीमों के कुल 97,000 खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने 29 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक‘ के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन आरम्भ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, जिसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही इस अवसर पर राज्य सरकार की जनहेतिषी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से एक सितंबर तक चार दिन तक होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने बताया कि
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक्स -2022 के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से 01 सितम्बर के मध्य आयोजित होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके पश्चात जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितंबर से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर समिति के संयोजक ग्राम पंचायत के सरपंच होंगे। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, ग्राम सचिव, पटवारी तथा शारीरिक शिक्षक समिति सदस्य होंगे। वहीं खण्ड स्तर समिति के संयोजक पंचायत समिति के उपखण्ड अधिकारी होंगे तथा ब्लॉक विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसमें ब्लॉक पंचायत समिति के प्रधान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग व जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि तथा राजकीय शारीरिक शिक्षक सदस्य होंगे।
जिला कलक्टर ने ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की फ्लैग शिप योजनाओं के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, कोविड टीकाकरण, चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक चिकित्सा की समस्त जरूरी उपकरणों के साथ व्यवस्था उपलब्ध करवाने को भी कहा है। आयोजन स्थल पर आमजन के कोविड टीकाकरण के लिये भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवायेंगे।
-0-
गुरुवार, 18 अगस्त 2022
अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को सदभावना की शपथ दिलाई
बाड़मेर, 18 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे गुरुवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे सद्भावना शपथ दिलाई गई।
जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
बाड़मेर, 18 अगस्त। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बुधवार, 17 अगस्त 2022
जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 18 अगस्त को
बाड़मेर, 17 अगस्त। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में तृतीय गुरूवार 18 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।
रामदेवरा पैदल जातरूओं का अलग कॉरिडोर बनेगा
हाईवे मोबाइल दल करेंगे सतत निगरानी
जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा
लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को मोबाइल टीम रहे मिशन मोड पर
सोमवार, 15 अगस्त 2022
स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित
वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शनिवार, 13 अगस्त 2022
शासन सचिव ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ ली वर्चुअल बैठक
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)