मंगलवार, 2 अगस्त 2022

बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक दोपहर 2 बजे होगी आयोजित

बाड़मेर, 02 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा एवं सफाई व्यवस्था तथा अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

पूर्व में उक्त बैठक बुधवार को प्रातः 11 बजे निर्धारित की गई थी, जो अब संशोधित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।
-0-

लम्पी स्किन डिजीज से निपटने को पुख्ता प्रबंध

मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दी जानकारी

पशुपालनकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी
ब्लॉक स्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय, मोबाइल टीमें पहुंची गांवों में
बाड़मेर, 02 अगस्त। जिले में पशुओं में फैली घातक बीमारी लंपी स्किन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबधं किए हैं। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को आयोजित मुख्य सचिव की वर्चुअल समीक्षा बैठक में अब तक बीमारी नियंत्रण के प्रबंधो की विस्तृत जानकारी दी।
    इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गोवंश में फैल रहे इस रोग की सतत निगरानी के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा ब्लॉक मुख्यालयो पर भी कंट्रोल रूम खोले जा रहे हैं। कंट्रोल रूम में बीमारी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पशुचिकित्सा दल भेजे जा रहे हैं।
  जिला कलेक्टर ने पशुओं की इस घातक बीमारी पर नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग को मिशन मोड पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के सभी कार्मिको के अवकाश पर प्रतिबंध लगाते हुए उनके मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही उन्होंने सूचना के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालन दलों के नही पहुंचने पर सीधे निलंबित करने की चेतावनी दी।
  उन्होंने बताया कि जिले के बायतु, शिव, गडरा एवं गिड़ा ब्लॉक इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में यहां विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनमें पशुपालन के साथ पंचायतीराज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास किए जाए एवं खुद उपखंड अधिकारी माइक्रो मोनिटरिंग कर रहे हैं।
    कलेक्टर बंधु ने कंट्रोल रूम में डिजीज की रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए है। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में औषधियां क्रय करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त मांग गया हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल टीम भेजी जा रही हैं उन्होंने बीमार पशुओं को अलग रखने एवं मृत पशुओं को भी तुरंत दफनाने को कहा ताकि यह वायरल बीमारी फैले नही।
जिला कलेक्टर ने बीमारी के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने एवं गोशाला संचालको, जनप्रतिनिधियों, स्वंय सेवी संस्थाओं एवं पशु पालको से सहभागिता निभाने के अपील की।
उल्लेखनीय है कि लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए पशु चिकित्सकों द्वारा लक्षण आधारित उपचार किया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों को स्वस्थ पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए संक्रमित पशु को एकदम अलग बांधने, बुखार और गांठ आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर ईलाज कराने तथा अनावश्यक रूप से पशुओं का आवागमन नहीं कराने की सलाह दी गई है।
-0-

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश भक्ति भजन गायन

बाड़मेर, 02 अगस्त। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सोमवार को स्थानीय जसदेर तालाब शिव शक्ति धाम पर गोरबंध लोक कला संस्थान बाड़मेर के कलाकारों द्वारा भजन एवं देशभक्ति गायन की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम का उद्ेश्य स्वतन्त्रता आन्दोलन से जुड़े देशभक्ति के उत्साह को फिर से जागृत करना, नवीनीकृत करना और स्वतन्त्रता सेनानियों के योगदान को याद करना है।
-0-

3 अगस्त से रहेगी देश भक्ति कार्यक्रमों की धूम 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

आजादी का अमृत महोत्सव

  बाड़मेर, 02 अगस्त। देश की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 15 अगस्त तक जिले में प्रतिदिन देश भक्ति कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस दौरान 13 से 15 अगस्त, तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को बैठक लेकर सभी आवासों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने हेतु आमजन में माहौल बनाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि इस संबंध में जिलंे की समस्त पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद) शहरी स्वायत्त संस्थाये (नगर परिषद, नगर पालिका), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा सभी विभागीय कार्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा इसमें कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों आदि के माध्यम से भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होने कहा कि इस संबंध में प्रत्येक निजी संस्थानों, व्यापरिक संघों, सामाजिक संगठनों, युवा संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एण्ड गाईड, नेहरू युवा केन्द्र, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न नागरिक संगठनों का सहयोग प्राप्त किया जावें। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को इस संबंध में जागृत कर परिवार में इनके माध्यम से कार्यक्रम की सूचना पहुंचाई जाए। साथ ही सोशल मीडिया यथा ट्विटर, फैसबुक, इस्टाग्राम एवं वेबसाईटों के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाये।
जिला कलक्टर ने जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, समारोह एवं मेले, मैराथन, संगोष्ठी आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से तिरंगा फहराने, क्रय करने तथा नियमानुसार इसे गरिमा पूर्ण 03 दिन के लिये फहराये रखने के सन्देश को प्रचारित करने के निर्देश दिए। उन्होने झण्डे के फहराये जाने के नियमों पर विशेष ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करने तथा झण्डा फहराने के लिए निर्धारित नियमों एवं झण्डा संहिता आदि की पूर्ण पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि आमजन को अपने घर पर सूर्यास्त पर झण्डा उतारने की बाध्यता समाप्त की गई है, झण्डा कटा कटा नहीं होना चाहिए यह सुनिश्चित किया जाए।
ये रहेंगे कार्यक्रम
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान आमजन को जागरूक करने एवं सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उदृेश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि 3 अगस्त को सार्वजनिक स्थानों पर रंगोली बनाकर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 4 अगस्त को जिला मुख्यालय, उपखण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। 5 अगस्त को घर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 5 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विक्रय केन्द्र की स्थापना करना, 5 से 12 अगस्त तक जन प्रतिनिधियों, स्थानीय प्रबुद्धजन एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विडियो सन्देश के माध्यम से अपील करवायी जाएगी। 5 अगस्त से सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिग्स, बैनर, पोस्टर के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसी तरह 6 अगस्त को तिरंगे के रंगों के प्रतीक और झण्डा संहिता की व्याख्या पर बातचीत, विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता, 7 अगस्त को वाहन रैली मेराथन एवं तिरंगा, बन्धेज, कसीदाकारी, वॉलपेंटिग, 8 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन एवं चित्रकला, निबन्ध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि 9 अगस्त को विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य स्वतन्त्रता सेनानियों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा, 10 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी, 11 अगस्त को तिरंगा राखी देश की रक्षा का वादा थीम पर कार्यक्रम होगा।
    इसी तरह 12 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके तहत आदर्श स्टेडियम में सामूहिक देश भक्ति गीतों का गायन होगा। इस दौरान जिले के समस्त विद्यालयों में सामूहिक देशभक्ति गीतों के गायन का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, महिला एवं बाल विकास उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास, अधीक्षण अभियंता भरत सिंह, अजय माथुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-






सोमवार, 1 अगस्त 2022

लम्पी स्किन डिजीज से निपटने को पुख्ता प्रबंध

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की विस्तृत समीक्षा

बीमारी के उपचार में धन की कमी नहीं-जैन

पशुपालनकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी

ब्लॉक स्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय, मोबाइल टीमें पहुंची गांवों में

बाड़मेर, 01 अगस्त। जिले में पशुओं में फैली घातक बीमारी लंपी स्किन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबधं किए हैं। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को इसकी विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।

  इस मौके पर जैन ने बताया कि जिले के मवेशियों में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए सरकार सतत प्रयासरत हैं एवं इसके लिए संशाधनों की कमी नहीं आने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पषुपालन विभाग द्वारा उपचार के लिए पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था की जा रही हैं एवं इसमें सरकार धन की कमी नहीं रहने देगी।

    इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गोवंश में फैल रहे इस रोग की सतत निगरानी के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा ब्लॉक मुख्यालयो पर भी कंट्रोल रूम खोले जा रहे हैं। कंट्रोल रूम में बीमारी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पशुचिकित्सा दल भेजे जा रहे हैं।

 जिला कलेक्टर ने पशुओं की इस घातक बीमारी पर नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग को मिशन मोड पर काम करने को कहा है। उन्होंने पशुपालन विभाग के सभी कार्मिको के अवकाश पर प्रतिबंध लगाते हुए उनके मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही उन्होंने सूचना के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालन दलों के नही पहुंचने पर सीधे निलंबित करने की चेतावनी दी।

  उन्होंने बताया कि जिले के बायतु, शिव, गडरा एवं गिड़ा ब्लॉक इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में यहां विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनमें पशुपालन के साथ पंचायतीराज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास किए जाए एवं खुद उपखंड अधिकारी माइक्रो मोनिटरिंग करें एवं प्रभावित गांवों में टीमों को कैंप कराए।

   कलेक्टर बंधु ने कंट्रोल रूम में डिजीज की रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में औषधियां क्रय करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बजट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल टीम भेजी जाए। उन्होंने बीमार पशुओं को अलग रखने एवं मृत पशुओं को भी तुरंत दफनाने को कहा ताकि यह वायरल बीमारी फैले नही। 

 जिला कलेक्टर ने बीमारी के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने एवं गोशाला संचालको,

जनप्रतिनिधियों, स्वंय सेवी संस्थाओं एवं पशु पालको से सहभागिता निभाने के अपील की।

   इस मौके पर उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, विकास अधिकारी सुरेश कविया, सुखराम विश्नोई एवं पशुपालन विभाग के उप निदेशक एवं अधिकारी मौजूद थे। वही उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं गोशाला संचालक वीसी से जुड़े रहे।

उल्लेखनीय है कि लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए पशु चिकित्सकों द्वारा लक्षण आधारित उपचार किया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों को स्वस्थ पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए संक्रमित पशु को एकदम अलग बांधने, बुखार और गांठ आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर ईलाज कराने तथा अनावश्यक रूप से पशुओं का आवागमन नहीं कराने की सलाह दी गई है।

-0-







बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर होगा उपलब्ध

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

बाड़मेर, 01 अगस्त। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमित परिवारों को दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा एक मई, 2022 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा किया जा रहा है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरधारीराम गोदारा ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना में हुई क्षति का आशय किसी भी ऐसी शारीरिक चोट से हे जो किसी बाह्य, हिंसात्मक एवं दृश्य माध्यम द्वारा लगी हो। शारीरिक चोट संदर्भित दुर्घटना से ही उत्पन्न हुई होनी चाहिए एवं दुर्घटना से पूर्व अस्तित्व में नहीं होनी चाहिए। मृत्यु/क्षति का सीधा संबंध दुर्घटना से होने पर ही योजना के तहत भुगतान देय होगा। उन्होने बताया कि मुख्य रूप से बीमित परिवार के किसी सदस्य की सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने, मकान के ढहने, डूबने, रासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारण, बिजली के झटके, जलने में होने वाली मृत्यु/क्षति होने अथवा दुर्घटना के कारण पॉलिसी में उल्लेखित स्थायी पूर्ण क्षति होने की स्थिति में बीमित परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा दुर्घटना दिनांक से 30 दिवस के भीतर ऑनलाईन पोर्टल की वेबसाइट http://mcdbysipf.rajasthan.gov.in पर ई मित्र के माध्यम से दावा प्रपत्र की पूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।

-0-


शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

प्रशासन शहरों के संग अभियान का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

शिविरों में दिए जाएं अधिक से अधिक पट्टे-विश्नोई

शहर के विकास को सरकार तत्पर-जैन
बाड़मेर, 29 जुलाई। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत आम लोगों को आवासीय पट्टे देने के कार्य को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना पट्टे वाले घरों के नियमन में काफी रियायतें दी हैं, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा पट्टे दिए जा सके। वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर के निरीक्षण के बाद सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहली बार इस अभियान में पट्टा जारी करने के लिए पूर्व की दरों से लगभग 85 प्रतिशत तक छूट दी गई है। निकायों के क्षेत्र में आ रही चारागाह व सिवायचक भूमि को निकायों को हस्तातंरित करने के निर्देश कलेक्टर्स को दिए गए हैं, ताकि उस पर बसी आबादी के पट्टे जारी हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रशासन घर-घर जाकर मतदाता सूची के आधार पर पट्टा मिलने से वंचित परिवारों का सर्वेक्षन कर रहा है ताकि जरूरतमंद लोगों को पट्टे जारी किए जा सके। 
   इस मौके पर राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि गरीब को न्याय देना हमेशा सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि कच्ची बस्तियां मजबूरी में बसती हैं और बाद में उनमें मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाता है। कच्ची बस्तियों के नियमन और वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीर है। महिला के नाम से पट्टा जारी करने का निर्णय भी सरकार ने किया हैं। उन्होंने कहा कि पट्टे जारी करने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक स्थल पर दो दिवस के कैम्प लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके।
जैन ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार ने कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के नियमन किए जाने की कट ऑफ डेट को 1999 से बढ़ाकर दिसम्बर, 2021 किया गया है। 
     इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले में अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कॉलोनीयों को 70रू30 अनुपात में रखकर ले-आउट प्लान स्वीकृत किया जा सकेगा। जिन कॉलोनियों में न्यूनतम 60 प्रतिशत भू-खण्डों पर निर्माण होकर लोग बस चुके हैं, वहां पर सड़क की चौड़ाई न्यूनतम 20 फीट सुनिश्चित करते हुए सर्वे के आधार पर पट्टे दिए जा सकेंगे। साथ ही, कच्ची बस्तियों के भी पट्टों की कट ऑफ डेट 2009 से बढ़ाकर दिसम्बर, 2021 कर दी है, ताकि लोगों को पट्टा मिल सके।
 इस दौरान नगर परिषद सभापति दीपक माली ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सर्वे कर सभी वंचितों को पट्टे दिए जा रहे हैं। वहीं आयुक्त योगेश आचार्य ने अभियान की प्रगति से अवगत कराया। 
   इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई, गोसेवा आयोग अध्यक्ष जैन एवं जिला कलेक्टर बंधु ने मौके पर बनाए गए 51 पट्टे वितरित किए।
  इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने बालोतरा में भी प्रशासन शहरो के संग शिविर का निरीक्षण किया। वही सिवाना एवं समदड़ी में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण किया एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर धरातल आवश्यक सेवाओं की अदायगी एवं फ्लैग शिप योग्यजनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू समय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-







बजरी के अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही

तीन डंपर एवं एक टेªक्टर ट्रोली जब्त

बाड़मेर, 29 जुलाई। पुलिस विभाग के जिला विशेष दल (डी.एस.टी.) एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा शुक्रवार को अवैध बजरी के खनन/निर्गमन/भण्डारण के खिलाफ आकस्मिक चैकिंग करते हुए तीन डम्पर एवं एक ट्रेक्टर ट्रोली को जब्त किया गया।  
खनि अभियन्ता खान एवं भू विज्ञान विभाग भगवानसिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 20.07.2022 को अवैध खनन/निर्गमन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विडियो कॉन्फ्रेस में दिये गयेे निर्देशों की पालना में तथा जिला कलक्टर, बाड़मेर एवं पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर के निर्देशों के क्रम में पुलिस विभाग के जिला विशेष दल (डी.एस.टी.) एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा तहसील सिणधरी व पचपदरा में खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के खिलाफ आकस्मिक चौकिंग करते हुए शुक्रवार को तीन डम्पर एवं एक ट्रेक्टर ट्रोली को खनिज बजरी का अवैध निर्गमन करते हुए जब्त किया जाकर दो डम्पर पुलिस चौकी पायला कल्ला, एक डम्पर पुलिस चौकी दुधवा एवं एक टेªक्टर ट्रोली पुलिस चौकी जसोल में सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होने बताया कि खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।  
-0-

पीसीपीएनडीटी सेडवा की बैठक 2 अगस्त को

बाड़मेर, 29 जुलाई। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित उपखण्ड सलाहकार समिति सेड़वा की बैठक 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी चौहटन के कार्यालय में रखी गई है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट ने समिति सदस्यों को उक्त बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

-0-

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

बाड़मेर, 29 जुलाई। जिला स्तर पर गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार प्रातः बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शांति एवं अंहिसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय गांधी दर्शन विषयक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन राज्य के सभी जिले में किया जाना प्रस्तावित है। उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले में दीपावली के करीब उक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद/नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड से 2 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों को जिला स्तर पर गांधी दर्शन विषयक प्रशिक्षण के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए है।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान, गांधी दर्शन आयोजन समिति के जिला संयोजन महावीर बोहरा, सह संयोजक अमीत बोहरा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।  

-0-

बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर होगा उपलब्ध

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

बाड़मेर, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमित परिवारों को दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा एक मई, 2022 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा किया जा रहा है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरधारीराम गोदारा ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना में हुई क्षति का आशय किसी भी ऐसी शारीरिक चोट से हे जो किसी बाह्य, हिंसात्मक एवं दृश्य माध्यम द्वारा लगी हो। शारीरिक चोट संदर्भित दुर्घटना से ही उत्पन्न हुई होनी चाहिए एवं दुर्घटना से पूर्व अस्तित्व में नहीं होनी चाहिए। मृत्यु/क्षति का सीधा संबंध दुर्घटना से होने पर ही योजना के तहत भुगतान देय होगा। उन्होने बताया कि मुख्य रूप से बीमित परिवार के किसी सदस्य की सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने, मकान के ढहने, डूबने, रासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारण, बिजली के झटके, जलने में होने वाली मृत्यु/क्षति होने अथवा दुर्घटना के कारण पॉलिसी में उल्लेखित स्थायी पूर्ण क्षति होने की स्थिति में बीमित परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा दुर्घटना दिनांक से 30 दिवस के भीतर ऑनलाईन पोर्टल की वेबसाइट http://mcdbysipf.rajasthan.gov.in ई मित्र के माध्यम से दावा प्रपत्र की पूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।

-0-

गुरुवार, 28 जुलाई 2022

प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को जिले की यात्रा पर रहेंगे

समीक्षा बैठको एवं जन सुनवाई से करेंगे समस्याओं का समाधान

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम एवं कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार 29 जुलाई को बाड़मेर जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे तथा आमजन की परिवेदनाओं को सुनेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम राज्य मंत्री विश्नोई शुक्रवार 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे समदडी एवं 11.45 बजे सिवाना में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जन सुनवाई करने के बाद सिवाना से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 2 बजे बालोतरा पहुंचेगे तथा बालोतरा में प्रशासन शहरों के संग अभियान का जायजा लेंगे एवं जनसुनवाई करेंगे। विश्नोई बालोतरा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर सांय 4.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा बाड़मेर में प्रशासन शहरों के संग अभियान में शिरकत करेंगे एवं आमजन की जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद वे बाड़मेर से सांय 6 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

ई-केवाईसी 31 जुलाई तक अपडेट करना अनिवार्य, अन्यथा अगली किश्त नहीं मिलेगी

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

बाड़मेर, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट करवाने को कहा गया है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि तहसील स्तर पर की गई समीक्षा में पाया गया है कि बाड़मेर जिले में अभी तक अधिक संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जिन किसानों को उनकी किश्त राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन किसानों को इस योजना का पूर्ण लाभ देने हेतु ई-केवाईसी शीघ्र अपडेट/दुरूस्त करने के लिए 31 जुलाई 2022 तक विशेष अभियान चलाया गया है। जिन किसानों के द्वारा 31 जुलाई 2022 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी अपडेट/दुरूस्त नहीं करवाई जाएगी, वे किसान इस योजना की किश्त राशि के लाभ से वंचित रह जायेंगे।
उन्होने बताया कि किसान दो तरीकों से पी.एम. किसान के लिए ई-केवाईसी अपडेट/दुरूस्त कर सकते है। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते है। इसके अलावा यह प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाईन पी.एम. किसान की अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से भी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाईल नम्बर लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाईल से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी घर बैठे पूरी कर सकते है।
उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वैबसाईट pmkissan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार नम्बर से रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर दर्ज करंे। इसके बाद आपके मोबाईल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, यह ओटीपी वेबसाईट पर दर्ज करने के बाद एक और आधार ओटीपी आपके मोबाईल पर आएगा, यह आधार ओटीपी वैबसाईट पर दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
-0-

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक 29 जुलाई को

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिला स्तर पर गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक 29 जुलाई को प्रातः 11 बजे निर्धारित की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि संबंधित अधिकारियों, जिला संयोजन एवं उप संयोजक को उक्त निर्धारित बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।

-0-


आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

 बीस सूत्री कार्यक्रम

बाडमेर, 28 जुलाई। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गुरूवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्नोई ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय तक उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय पर हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में अर्जित करने की कोशिश की जाए तथापि उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाने की दशा में कारण सहित अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
  बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

नवजीवन योजना की क्रियान्विति को विस्तृत सर्वे होगा

अवैध शराब के निर्माण में लगे परिवारों के पुनर्वास को पुख्ता प्रबंध

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिले में नवजीवन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने विस्तृत योजना बनाने एवं नवजीवन योजना में शामिल 30 जातियों की आबादी के अनुपात में विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर बंधु ने बताया कि नवजीवन योजना का मूल उद्देश्य अवैध शराब निर्माण में लगे परिवारों का पुनर्वास तथा पुनरुद्धार करना है। इसके जरिए इन परिवारों को आजीविका एवं संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। साथ ही इन परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। उन्होंने जिले में अवैध शराब के निर्माण से जुड़े परिवारों के सर्वे में चिन्हित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने एवं उनके आर्थिक उन्नयन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने इन परिवारों के स्वास्थ्य के स्तर एवं इनके बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने नवजीवन योजना के अन्तर्गत परिवारों को रोजगार के साधन मुहैया कराने एवं आवासीय पट्टे दिलाने तथा पात्र परिवारों के पुनद्धार के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण देने को कहा ताकि ऐसे लोगों को रोजगार के साधन मुहैया हो सके एवं आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध कराए जा सके।  
जिला कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस वर्ग से जुड़े परिवारों के बच्चों के कुपोषण की स्थिति, शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश तथा अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा स्वरोजगार एवं बैंक ऋण के बारे में जानकारी कराई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने नवजीवन योजना के उद्देश्य एवं लक्षण से अवगत कराया।
-0-

मुख्यमंत्री की बाड़मेर के जवान श्री सांवलाराम की शहादत पर संवेदना

बाड़मेर, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान बाड़मेर निवासी श्री सांवलाराम विश्नोई एवं सीकर निवासी श्री शिशुपाल सिंह की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है।

श्री गहलोत ने अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में तैनात बीएसएफ जवान श्री सांवलाराम एवं श्री शिशुपाल की शहादत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान बलिदान देकर देश एवं प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि श्री सांवलाराम एवं श्री शिशुपाल के हत्यारों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत न्यायपूर्ण कार्रवाई के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
-0-

बुधवार, 27 जुलाई 2022

जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

वर्षा के मद्देनजर सफाई एवं चिकित्सा सेवाएं दुरस्त रखने के निर्देश

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अघिकारियों की बैठक पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा समेत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने वर्षा के मद्देनजर सफाई व्यवस्था एवं चिकित्सा सेवाएं चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बारिश के मद्देनजर नियन्त्रण कक्ष सक्रिय रहें। उन्होने कहा कि जिले में अच्छी वर्षा को देखते हुए नदी नालों में पानी की आवक पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होने जल भराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु एन्टी लार्वा गतिविधियां संचालित करने, फोगिंग की व्यवस्था,  चिकित्सा कार्मिकों की उपलब्धता तथा चिकित्सा संस्थानों में दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पानी भराव के स्थानों, रपट इत्यादि पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा चौहटन में जल भराव पर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पशुओं में लम्पी स्कीन डिजीज के बारे में पशुपालकों को जागरूक करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की टीम भेजने को कहा। उन्होने जिले में कोविड वैक्सीनेशन की गति बढाने तथा सभी सीएचसी, पीएचसी एवं ओपीडी में बुस्टर डोज लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की खातेदारी भूमियों पर अवैध कब्जे हटाने तथा राजकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट करवाने हेतु जागरूक करने को कहा। इस दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाकर उनके शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होने आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले में सभी विभागों, कार्यालयों, चिकित्सालयोें, आंगनवाडी केन्द्रों, पंचायत एवं पटवार भवनों सहित सभी जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु आमजन को अधिकाधिक जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े रहें।
-0-






जिला कलक्टर लोक बंधु ने की अपील

बरसाती पानी से भरे तालाब,नाडी, खडीन से रहें दूर

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिले में अच्छी बरसात के बाद नाडी, तालाब, खडीन, जोहड इत्यादि में पानी का स्तर अचानक बढ़ रहा है, जिससे हादसे होने का भी खतरा बढ़ने की सम्भावना है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने आमजन से अपील की है कि वे भरे हुए तालाब नाडियों, खडीन इत्यादि से दूर रहे एवं उसमें किसी प्रकार से नहाने या तैरने का प्रयास भी नहीं करे। उन्होंने जीवन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के तालाबों से दूरी बनाएं रखने की अपील की। विशेष रूप से बच्चों को इनसे दूर रहने को जागरूक करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि आमजन बारिश के दौरान नदी, नालों को पार करते समय पहले यह जान ले कि उसमें जल स्तर कितना है, उसके बाद ही नदी, नालों को सावधानीपूर्वक पार करे।
    जिला कलक्टर ने इस सम्बन्ध में विशेष रूप से बच्चों को पानी से भरे हुए नाडी, तालाब, खडीन इत्यादि से दूर रखे जाने की अपील की एवं लोगों से कहा कि वे बच्चों को अपनी ओर से पूरी हिदायत दे कि वे इन भरे हुए तालाब, नाडियों से दूर ही रहे एवं किसी प्रकार का उसमें नहाने का प्रयास नहीं करे और न ही अपने जीवन को जोखिम में डाले।
उन्होंने इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे ग्राम स्तर तक इसके लिए पटवारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को भी पाबंद करे कि वे इस सम्बन्ध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को समझाईश करे कि वे उनके गांव में स्थित जो नाडी, तालाब, खडीन इत्यादि बरसात के पानी से भर गए है, उनसे दूर रहे एवं इस सम्बन्ध में विशेष कर बच्चों को समझाईश करे कि वे ऐसे भरे हुए तालाबों में नहाने का प्रयास नहीं करे। इस सम्बंध में सभी स्कूलों के शिक्षक विशेष सावधानी बरतें एवं बच्चों पर नजर रखे।
-0-

नवजीवन योजना की क्रियान्विति को विस्तृत सर्वे होगा

अवैध शराब के निर्माण में लगे परिवारों के पुनर्वास को पुख्ता प्रबंध

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिले में नवजीवन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने विस्तृत योजना बनाने एवं नवजीवन योजना में शामिल 30 जातियों की आबादी के अनुपात में विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को योजना की समीक्षा कर रहे थे।  
इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि नवजीवन योजना का मूल उद्देश्य अवैध शराब निर्माण में लगे परिवारों का पुनर्वास तथा पुनरुद्धार करना है। इसके जरिए इन परिवारों को आजीविका एवं संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। साथ ही इन परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। उन्होंने जिले में अवैध शराब के निर्माण से जुड़े परिवारों के सर्वे में चिन्हित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने एवं उनके आर्थिक उन्नयन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने इन परिवारों के स्वास्थ्य के स्तर एवं इनके बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने नवजीवन योजना के अन्तर्गत परिवारों को रोजगार के साधन मुहैया कराने एवं आवासीय पट्टे दिलाने तथा पात्र परिवारों के पुनद्धार के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण देने को कहा ताकि ऐसे लोगों को रोजगार के साधन मुहैया हो सके एवं आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध कराए जा सके।  
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस वर्ग से जुड़े परिवारों के बच्चों के कुपोषण की स्थिति, शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश तथा अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा स्वरोजगार एवं बैंक ऋण के बारे में जानकारी कराई।
इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने नवजीवन योजना के उद्देश्य एवं लक्षण से अवगत कराया।
  बैठक में जिला परिषद के परियोजना अधिकारी,लेखा जीयाराम बेनीवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, अग्रणी जिला प्रबन्धक गिरधारीलाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...