बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

2006 बाढ़ पीड़ित 1022 परिवारों को निःशुल्क पट्टों की सौगात

बाड़मेर, 02 फरवरी। वर्ष 2006 के कवास बाढ़ पीड़ित विस्थापितों के लिए ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा में बनाई गई कॉलोनी के रहवासियों को बुधवार को सर का पार स्कूल में 1 हजार के करीबन बाढ़ पीड़ितों को आवासीय पट्टे वितरित किये।

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि मुझे आज खुशी है कि हमारे तमाम प्रयासों की निरंतरता के चलते माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में उक्त कॉलोनी के रहवासियों को अपने भूखण्ड की लागत की 25 प्रतिशत राशि की शर्त को विलोपित कर बाढ़ पीड़ितों को बहुत बड़ी राहत दी थी। चूंकि बीच में पाँच वर्ष के कार्यकाल में उक्त बाढ़ पीड़ितों ने पट्टो के लिए धरने प्रदर्शन भी किये लेकिन इनको पट्टे नही दिये गये।
प्रदेश में पुनः मुख्यमंत्री श्री गहलोत की सरकार आते ही इस दिशा में हमने प्रयास शुरू किये और मुझे खुशी है कि माननीय मुख्यमंत्री की भावना के अनुसार जिला प्रशासन, पंचायतीराज, राजस्व सहित तमाम अधिकारियों ने रात दिन एक कर 1050 के करीब बाढ़ पीड़ितों के लिए पट्टे बना दिये है 20 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से इसकी शुरुआत कर दी है आज कैम्प लगाकर सभी को पट्टे दिये जा रहे है।
इस मौके पर में उन तमाम दिवगंत आत्माओं को नमन करता हूँ जिन्होंने 2006 की बाढ़ विभीषिका में अपनी जान गंवा दी।
इस मौके नी रीको के निदेशक सुनील परिहार, नगरपरिषद सभापति दीपक माली, पंचायत समिति बाड़मेर के प्रधान प्रतिनिधि खरथाराम गोदारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान, विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई, बाड़मेर मगरा सरपँच जोगेंद्र सारण, कवास सरपंच जेठाराम माली, काउखेड़ा सरपंच गोमाराम, भुरटिया सरपंच उत्तमचंद खोथ, बांदरा सरपंच नगसिंह समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
उन्होने बताया कि वर्ष 2006 में बाड़मेर जिले में आई भीषण बाढ़ में पीड़ित 1022 आवेदकों को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क पट्टों की सौगात प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि वर्ष 2006 में बाड़मेर जिले में भीषण बाढ़ आई थी जिसमें कवास, आदर्श ढूंढ़ा, सर का पार, उत्तरलाई एवं चौखला के सैकड़ों घर बाढ़ में बह गए एवं जान माल, पशु पक्षियों की मृत्यु सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को भंयकर विभीषिका का सामना करना पड़ा।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उक्त गांवों के 1022 प्रभावित परिवारों को तत्कालीन बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत (वर्तमान बाड़मेर मगरा) की सरकारी भूमि पर वर्ष 2007 में आवास बनाकर आवंटित किए गए थे किन्तु किन्ही कारणों से उनके पट्टे बनाकर वितरित नहीं हो पाए थे।
वर्तमान में राज्य की संवेदनशील राजस्थान सरकार द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 प्रारम्भ किए जाने पर जिला प्रशासन व पंचायती राज विभाग के समन्वित प्रयासों से ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा द्वारा इन प्रभावित परिवारों को दिए जाने वाले पट्टों के संबंध में आ रही विभिन्न व्यवहारिक व तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए बाढ़ पीड़ित 1022 आवेदकों को पट्टे जारी कर ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न करवाया गया है।
वर्ष 2007 में निर्मित आवासों की राजकीय भूमि को वर्ष 2014 में आबादी भूमि हेतु आरक्षित किया गया किन्तु ग्राम पंचायत को आबादी भूमि के रूप में आवंटित नहीं किए जाने के कारण अब तक लंबित चल रहे उक्त कार्य को माननीय विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रशासन तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयासों से खसरा सं0 2595/730 रकबा 64.17 बीघा को दिनांक 28-10-2021 को आबादी भूमि के रूप में आवंटित करने पर ग्राम पंचायत द्वारा पट्टे जारी किया जाना संभव हो पाया।
आवास के पट्टे संबंधित अपने अधिकार से वंचित बाढ़ पीड़ित 1022 परिवार वर्तमान में अपने पट्टे प्राप्त कर राज्य सरकार की संवेदनशीलता के साथ साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं माननीय विधायक मेवाराम जैन का धन्यवाद कर रही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि माननीय विधायक बाड़मेर श्री मेवाराम जैन द्वारा जिला प्रशासन के साथ सतत समन्वय से यह महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित हुआ है।
इन 1022 परिवारों को अपने भूखण्ड (लागत लगभग 2 लाख) व आवास (लागत लगभग 3 लाख) के पेटे प्रति परिवार 5 लाख (कुल 1022ग्5ण्00 त्र 5110 लाख) की निःशुल्क सौगात माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामय उपस्थिति (वर्चुअल माध्यम से) में प्रदान की जा रही है।
-0-





जट्ट पट्टी प्रजापत समाज बालोतरा को 1342 वर्ग गज जमीन आवंटित

बाड़मेर, 2 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में कल्याणकारी गतिविधियों के लिए विभिन्न समाजों को निःशुल्क अथवा रियायती दर पर भूमि आवंटन का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डल के इस निर्णय से सामाजिक उत्थान एवं कल्याण कार्यों को और गति मिलेगी।

राज्य मंत्रिमण्डल ने कन्या छात्रावास के लिए जटिया समाज को जोधपुर में 5 प्रतिशत की रियायती दर पर पूर्व में किए गए भूमि आवंटन के आदेश को यथावत रखने का निर्णय किया। इस फैसले से समाज पर पड़ने वाला आर्थिक भार कम होगा एवं क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रिमण्डल ने जट्ट पट्टी प्रजापत समाज, बालोतरा को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए खसरा नम्बर 609 की भूमि में कुल 1341.08 वर्ग गज भूमि तत्कालीन प्रचलित आरक्षित दर की 50 प्रतिशत दर पर किए जाने के स्वीकृति आदेश के स्थान पर निःशुल्क आवंटन को स्वीकृति दी। साथ ही, मंत्रिमण्डल ने ग्राम सेवारामपुरा, जिला टोंक के आराजी खसरा नम्बर 38, 39 व 41 की 6 बीघा 7 बिस्वा भूमि को अवाप्ति से मुक्त करने का भी अनुमोदन किया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जमा कराई गई बैंक गारंटी राशि 21.5 करोड़ रूपए को जब्त नहीं करते हुए इसे मुक्त करने की मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान राज्य मंत्रिमण्डल ने बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया।
-0-

पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की साधारण बैठक 3 फरवरी को

बाड़मेर, 02 फरवरी। पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की साधारण सभा की बैठक 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रधान श्रीमती जेठी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में आयोजित की जाएगी।

विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण सुखराम विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल, विद्युत, सड़क संबंधी समस्याओं पर चर्चा, पंचायती राज को हस्तानान्तरित विभागों के कार्यो पर चर्चा, ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा, वर्ष 2022-23 की महात्मा गांधी नरेगा वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा एवं अनुमोदन समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

सड़क दुघर्टनाओं में मृतकों के परिजनों को 18 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 02 फरवरी। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 18 व्यक्तियों को कुल 18 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में 18 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

विश्व नम भूमि दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बाड़मेर, 2 फरवरी। विश्व नमभूमि दिवस के मौके पर बुधवार को जसदेर धाम पर वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

    इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने उपस्थितजनों को पर्यावरण सरंक्षण का आह्वान करते हुए विश्व नमभूमि दिवस की महत्ता से अवगत कराया एवं इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की जरूरत जताई। वही कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि बच्चे अपने शैक्षणिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक पहल कर सकते हैं। इस दौरान उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने बच्चों से विश्व आद्रता दिवस के आयोजन की बधाई दी।      
    इस दौरान नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी, जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया, जिला नियोजन अधिकारी श्रवण चौधरी एवं डाइट प्राचार्य डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जसवंत सिंह मायला ने किया।
  इस दौरान स्कूल और कॉलेज के बच्चों की विश्व आद्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लघु नाटिका के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवं इसकी शपथ दिलाई गई।
-0-





सम्भागीय आयुक्त ने योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा की

 जिला कलक्टर ने क्रिन्यायवन से कराया अवगत

कोविड वेक्सिनेशन के डबल डोज को प्राथमिकता
बाड़मेर, 02 फरवरी। सम्भागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा की तथा समय पर उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए।
सम्भागीय आयुक्त डॉ. शर्मा ने जल जीवन मिशन, कोविड टीकाकरण तथा कोरोना के शिकार लोगों को सहायता की प्रगति की समीक्षा की।
       जिले के प्रभारी सचिव ने जीवन मिशन की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की विस्तार से चर्चा की एवं जिनमें भी प्रगति कम रही, उनमें विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए डबल डोज टीकाकरण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस दौरान जिले में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में जिले के 2452 गांवों में से सभी के विलेज एक्शन प्लान बनाए जा चुके है तथा 85 फीसदी गांवों को मेजर प्रोजेक्ट से ही लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान भी प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अच्छी प्रगति हुई है, वहीं कोविड वेक्सीनेशन के तहत टीकाकरण एवं बच्चों के 15 से 17 वर्ष का टीकाकरण प्रभावी ढंग से करवाया जा रहा है।
  इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने पुलिस थानों में सीसी कैमरे लगाने के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अधीक्षण अभियंता भरत सिंह चौधरी, उप निदेशक, आई सी डी एस प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।
-0-






मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

इन्टर्नशिप के लिए सहमति नहीं देने पर बंद होगा बेरोजगारी भत्ता

 मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना

नवस्वीकृत आशार्थियों को तकनीकी योग्यता देनी अनिवार्य
बाड़मेर, 01 फरवरी। जिले में बेरोजगारी भत्ता ले रहे युवाओं द्वारा 15 दिन में इंटर्नशिप के लिए सहमति नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता बंद हो जाएगा।
    जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि जिले में बेरोजगारी भत्ता लेने वाले सभी आशार्थियों को राजकीय कार्यालयों में चार घण्टे इन्टर्नशिप अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है। इसके अभाव में बेरोजगारी भते का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक जिन बेरोजगार युवाओं द्वारा इंटर्नशिप के लिए सहमति नहीं दी गईं हैं एवं अपनी तकनीकी योग्यता को अपलोड नही किया गया है, ऐसे आशार्थी 15 दिन में सहमति दे सकते है। अन्यथा उनका बेरोजगारी भत्ता बन्द कर दिया जाएगा।
सात सौ नए आवेदन स्वीकृत
चौधरी ने बताया कि जनवरी माह में राज्य सरकार द्वारा सात सौ नए आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता मंजूर किया गया है। सभी नवस्वीकृत आशार्थियो को इंटर्नशिप के लिए सहमति देकर अपनी तकनीकी योग्यता को अपलोड करना होगा। उसी के अनुरूप उन्हें विभाग आवंटित किया जाएगा।
इंटर्नशिप के लिए विभाग
शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, आयुर्वेद, सहकारिता, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण, वन विभाग, गृह रक्षा, महिला एवं बल विकास, समाज कल्याण एवं सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
प्रतिदिन 4 घण्ट इंटर्नशिप अनिवार्य
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत प्रात्र लाभार्थियों को 1 जनवरी 2022 से इन्टर्नशिप करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन्टर्नशिप भत्ता प्राप्ति तक दो साल के लिए निरंतर जारी रखनी होगी। इस योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाला आशार्थी जिले के किसी भी राजकीय विभाग एवं उपक्रम में व्यावहारिक कार्य अनुभव हेतु प्रतिदिन 4 घण्टे अपनी सेवाएं दे सकता था। इन्टर्नशिप में उसे रोज चार घंटे सरकारी ऑफिस में आवंटित काम करना होगा। साथ ही माह की समाप्ति पर इसका प्रमाण पत्र देना होगा तभी बेरोजगारी भते का भुगतान उसे मिलेगा।
    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के अनुसार पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना को और बेहतर बनाते हुए राजस्थान राज्य में स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने एवं योजना को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने हेतू एक जनवरी 2022 से यह योजना नए कलेवर में लागू की गई हैं।
4000 से 4500 तक भत्ता
उन्होनें बताया कि योजनान्तर्गत पात्र पुरूष प्रार्थी को 4000 रूपये प्रतिमाह तथा महिला एवं दिव्यांग जनों को 4500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा सकेगा। बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष की अधिकतम अवधि अथवा रोजगार पाने अथवा स्वयं का रोजगार पाने तक जो भी पहले हो, के लिए किया जायेगा।
  यदि कोई लाभार्थी नियमानुसार अपात्र हो जाता है तो उसका भता उसी दिनांक से बंद किया जायेगा। उन्होनें बताया कि प्रतिवर्ष अधिकतम दो लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर लाभान्वित किया जावेगा।
आवेदन प्रक्रिया
इंटरनशिप के लिए सहमति, तकनीकी योग्यता एवं उपस्थिति प्रमाण पत्र आवेदक की खुद की एसएसओ से अपलोड करना होगा। इससी तरह नए बेरोजगारी भत्ते के आवेदन लिए ईमित्र से खुद की एसएसओ आईडी से आवेदन करना होगा। भत्ते के लिए पात्र प्रार्थी को स्थानीय रोजगार कार्यालय, जहां वह पंजीकृत है, आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज ई-साइन कर अपलोड़ करने होंगे। उन्होनें बताया कि प्रार्थी आवेदन की तिथि से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। एक से अधिक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने पर प्रार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
-0-


जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को, पहली बार वर्चुअल होगी बैठक

बाडमेर, 01 फरवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार 4 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में वर्चुअली आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी विभिन्न विभागों से एवं प्रधान व उस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति के वीसी कक्ष में वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे। वर्चुअल ऑनलाईन बैठक से जुड़ने हेतु ऑनलाईन लिंक की सूचना अलग से भिजवाई जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना पर पंचायत समितिवार चर्चा व अनुमोदन तथा पूरक प्लान नरेगा योजना वर्ष 2021-22 के कार्यो का अनुमोदन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर चर्चा, जीपीडीपी एवं बीपीडीपी प्लान वर्ष 2022-23 पर चर्चा एवं अनुमोदन समेत जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
-0-

सोमवार, 31 जनवरी 2022

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की वीसी के माध्यम से बैठक 4 को

बाड़मेर, 31 जनवरी। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ 04 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित जॉच अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट 02 फरवरी तक भिजवाने तथा निर्घारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

दुर्घटनाओं के पीड़ितों को 7 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 31 जनवरी। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 08 व्यक्तियों को कुल सात लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों में पानी के टांके में डूबने तथा सड़क दुर्घटनाओं में 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा एक व्यक्ति के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने से उसे बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति की पुख्ता रखे तैयारियां

बाड़मेर, 31 जनवरी। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के माह मार्च-मई, 2022 के दौरान प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति बाबत पुख्ता तैयारियां सुंनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जब नहरों मे केवल पेयजल के लिए जल प्रवाह हो उस दौरान पुलिस प्रशासन, सिचाई विभाग एवं राजस्व विभाग आपसी सामन्जस्य व सहयोग बनाकर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया की नहर बंदी के व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन में आशंका दूर हो सके तथा लोगों द्वारा भी व्यक्तिगत स्तर पर जल संग्रहण किया जा सकें।
जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को नहर बंदी के दौरान अभी से पुख्ता प्रबन्ध किए जाकर पेयजल आपूर्ति के अन्तिम बिन्दुओं तक पानी उपलब्ध कराने की सूक्ष्म कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होने नहर बंदी शुरू होने से पूर्व समस्त जल भण्डारणों, नहरों में पोडिंग, तालाबों, डिग्गियों , जोहड एवं निजी भण्डारण स्त्रोतों को भी नहर बंदी से पूर्व पूर्ण भरने तथा आवश्यक पेयजल स्टोरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि नहर बंदी के दौरान प्राइवेट ट्रेक्टर, टेंकर, ऊॅटगाड़ा आदि द्वारा हैडवर्क्स से भरने का बहुतायत रहता है जिससे जल वितरण व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है एवं अनावश्यक विवाद उत्पन्न होता रहता है, इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर ऐसे संवेदनशील हैड वर्क्स पर पूर्ण नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था की जाना आवश्यक है। साथ ही ऐसे हैड वर्क्स पर पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग किये जाने की व्यवस्था कराते हुए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें।
-0-

कोरोना काल में शत फीसदी टीकाकरण की हिदायत

 बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

बाडमेर, 31 जनवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम के वर्ष 2021-22 के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह दिसम्बर, 21 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध मुश्तैदी के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है।
जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कोरोना काल बूस्टर के लिए बच्चों में सभी प्रकार के टीकों में शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, संस्थानिक प्रसव, बाल कल्याण, वन संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न विभिन्न रैकिंग बिन्दुओं में अर्जित प्रगति की विभागवार समीक्षा की तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए।
   उन्होने समस्त विभागों को अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगामी वितीय वर्ष के लिए संशोधित लक्ष्य निर्धारित करवाने को कहा।  
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने विभागवार प्रगति से अवगत कराया। मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत गौड़ ने लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।
-0-



सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण

 साप्ताहिक बैठक में आवश्यक सेवाओ की समीक्षा

बाडमेर, 31 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज समस्याओं एवं शिकायतों का गम्भीरता एवं सकारात्मक सोच के साथ त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है। वे सोमवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है तथा स्वयं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार इन समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित गति से अधिकाधिक निस्तारण कर आम जन को राहत प्रदान करें। उन्होने संबंधित विभागों को सकारात्मक सोच के साथ पूर्ण सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निराकरण करने तथा प्रभारी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने 60 दिवस से लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने पर जोर दिया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली जन सुनवाई के प्रकरण भी सम्पर्क पर दर्ज किए जाते हैं। साथ ही साथ ही जन सुनवाई के दौरान निस्तारित प्रकरणों का प्रति सत्यापन भी करवाया जाए। उन्होने कहा कि बैठक में अधिकारी पूर्ण सूचनाओं के साथ उपस्थित रहें ताकि दर्ज प्रकरण पर समीक्षा की जा सकें। उन्होने सख्त हिदायत दी कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किसी भी प्रकरण का गलत निस्तारण अथवा गलत सूचना अपलोड किये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेवादी तय की जाएगी।
  कलेक्टर बंधु ने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री कार्यलय से प्राप्त प्रकरणों का भी सर्वोच्च प्राथमिकता से उसी दिन निस्तारण किया जाए।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बजट घोषणाओ के समयबद्ध क्रियान्वयन की हिदायत दी।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित प्रकरणों की विस्तार के साथ जानकारी कराई। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसूरिया समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
-0-




शनिवार, 29 जनवरी 2022

शहीद दिवस रविवार को, सुबह मौन के बाद होगा शांति मार्च, शाम को विश्व के गाँधी पर परिचर्चा

 बाड़मेर, 29 जनवरी। आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘‘शहीद दिवस‘‘ के अवसर पर 30 जनवरी को जिला एवं उपखण्ड स्तर पर सचिव जिला युवा बोर्ड एवं जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं जिला अंहिसा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शांति मार्च समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे स्थानीय अंहिसा चौराहा पर दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् अंहिसा चौराहा रेलवे स्टेशन से भगवान महावीर टाउन हॉल तक चयनित 75 युवाओं के साथ शांति मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    इसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सायं 4 बजे ‘‘विश्व के गांधी‘‘ विषयक परिचर्चा पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में जिला एवं उपखण्ड/ब्लॉक स्तर के गांधीवादी विचारकों/समन्वयक आदि को राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी कोविड/ओमिक्रोन गाईडलाईन/प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए वीसी के माध्यम से जोड़ा जाना है। उन्होने उक्त निर्धारित वर्चुअल कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों को भी सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल स्थित वी.सी. कक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

शहीद दिवस कल, मौन के बाद होगा शांति मार्च

 बाड़मेर, 28 जनवरी। आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘‘शहीद दिवस‘‘ के अवसर पर 30 जनवरी को जिला एवं उपखण्ड स्तर पर सचिव जिला युवा बोर्ड एवं जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं जिला अंहिसा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शांति मार्च समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में 30 जनवरी (शहीद दिवस) के अवसर पर शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे स्थानीय अंहिसा चौराहा (रेलवे स्टेशन) पर दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् अंहिसा चौराहा रेलवे स्टेशन से भगवान महावीर टाउन हॉल तक चयनित 75 युवाओं के साथ शांति मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सायं 4 बजे ‘‘विश्व के गांधी‘‘ विषयक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में जिला एवं उपखण्ड/ब्लॉक स्तर के गांधीवादी विचारकों/समन्वयक आदि को राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी कोविड/ओमिक्रोन गाईडलाईन/प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए वीसी के माध्यम से जोड़ा जाना है। उन्होने उक्त निर्धारित वर्चुअल कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों को भी सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल स्थित वी.सी. कक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

हर हाल में हो शत फीसदी डबल डोज कोरोना टीकाकरण

 राजस्व अधिकारियों की बैठक

बाड़मेर, 28 जनवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफेंन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा मुख्यमंत्री कार्यालय समेत ऑनलाईन/ऑफलाईन प्राप्त प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में चारागाह एवं गोचर भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने राजस्व अधिकारियों को चारागाह आबादी भूमि नियमितीकरण के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को कोरोना के टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए शत-प्रतिशत डबल डोज वेकशीनेशन के निर्देश दिए। वही चिरंजीवी योजना में पंजीयन से वंचितों के नाम जुड़ाने की हिदायत दी। उन्होंने जनाधार कार्ड से राशन कार्ड के लिंक कार्य को भी तत्परता से निपटने के निर्देश दिए। उन्होने आदान अनुदान का प्राथमिकता से वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजनों को अनुग्रह सहायता राशि भुगतान के बकाया प्रकरण शीध्र भिजवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बकाया राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण करने को कहा। उन्होने मुख्यमंत्री कार्यालय समेत उच्चाधिकारियों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त ऑन लाईन/ऑफलाईन प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने छः माह से अधिक लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर पैण्डेन्सी शून्य करने को कहा। उन्होने आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा प्रकोष्ठों का गठन करने तथा विधानसभा प्रश्नों के समय पर जवाब भिजवाने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार वीसी से जुड़े रहे।
-0-




इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनेजिम स्थापित करने संबंधी बैठक 31 को

 बाडमेर, 28 जनवरी। जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रों तथा सूचना एवं प्रसारण में इण्टीग्रेटेड सिक्योरिटी रेसपोन्स मैकेनेजिम स्थापित करने तथा सुरक्षा व समन्वय बनाये रखने बाबत जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलकटर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर वांछित सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण बैठक 2 फरवरी को

 बाड़मेर, 28 जनवरी। बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रधान श्रीमती पवन कंवर की अध्यक्षता में पंचायत समिति बाडमेर के सभागार में आयोजित की जाएगी।

विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल, विद्युत, सड़क संबंधी समस्याओं पर चर्चा, पंचायती राज को हस्तानान्तरित विभागों के कार्यो पर चर्चा, ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा, वर्ष 2022-23 की महात्मा गांधी नरेगा वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा एवं अनुमोदन समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में मौन धारण कार्यक्रम रविवार को

 बाड़मेर, 28 जनवरी। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम रविवार 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे स्थानीय अंहिसा चौराहा (रेलवे स्टेशन) पर आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 31

 बाड़मेर, 28 जनवरी। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम पर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह दिसम्बर, 2021 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को माह दिसम्बर, 2021 तक अर्जित उपलब्धियों की मासिक प्रगति सूचना ई मेल आईडी बचवण्इंत/तंरंेजींदण्हवअण्पद पर शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...