बायतु में शुक्रवार से प्रारम्भ होगा कोविड केयर सेन्टर
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021
राजस्व मंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
राजस्व मंत्री चौधरी ने किया राजकीय चिकित्सालय पाटोदी का निरीक्षण
कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने की हिदायत
ऑक्सीजन संबंधी सूचनाओं के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, मॉग एवं खपत संबंधी सूचनाओं को संकलित करने हेतु जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्राइवेट प्लान्ट से ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाने हेतु राउण्ड द क्लॉक अधिकारी नियुक्त
बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बालोतरा उपखण्ड में प्राईवेट ऑक्सीजन प्लान्ट से सिलेण्डर भरवाने हेतु विकास अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा, क्षेत्रीय प्रबन्धक रीको बालोतरा एवं सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा की तत्काल प्रभाव से राउण्ड द क्लॉक डयुटी लगाई गई है।
स्वास्थ्य नियमों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही, उल्लंघन पर बुधवार को 742 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही
बाड़मेर, 29 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 742 व्यक्तियों से कुल 1,11,200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
शहर में वार्ड स्तरीय एन्टी कोविड टीमें लगातार सक्रिय
घर घर दे रहे जागरूकता सन्देश, हैल्थ प्रोटोकॉल एवं वैक्सीनेशन की अपील
कोरोना संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों में 45 सुपर स्प्रेडरो का शत फीसदी टीकाकरण होगा
बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर के तेजी से फैलाव के मद्देनजर इसकी रोकथाम हेतु 45 से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
कोरोना की आपदा में राहत को आगे आया राज, गरीब परिवारों को 28.56 लाख की राशि का हस्तान्तरण
बुधवार, 28 अप्रैल 2021
जेएसडब्ल्यु ने कोविड-19 राहत कोष में 18.36 लाख कर चैक सौपा
बाड़मेर, 28 अप्रेल। राजस्थान मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में जेएसडब्ल्यु भादरेश ने 18.36 लाख रूपये का चैक सुपुर्द किया।
कोविड केयर के लिए राजकीय महाविद्यालय बायतु का भवन अधिग्रहित
बाड़मेर, 28 अप्रेल। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कोरोना मरीजों के ठहराव एवं ईलाज हेतु राजकीय महाविद्यालय बायतु को अधिग्रहित किया गया है।
ऑक्सीजन सिलेण्डर अधिग्रहण करने हेतु उपखण्ड अधिकारी अधिकृत
कोरोना संक्रमण रोकने को डोर टू डोर सर्वे पर फोकस
#बाड़मेर सतर्क है
मंगलवार, 27 अप्रैल 2021
कोविड मरीजों को बेड उपलब्ध कराने को जिला स्तरीय दल गठित
बाड़मेर, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर द्वारा कोविड-19 मरीजों को बेड्स उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में गठित जिला स्तरीय दल में संशोधन करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। इस दल में महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण एवं सहायक अभियन्ता नरेगा सदस्य होंगे।
कोरोना सक्रमण रोकथाम नियमों का उल्लंघन करने वालों कर कार्यवाही जारी
मंगलवार को 2 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना
ऑक्सीजन ट्रांसपोर्टेशन चैन में बाड़मेर उपलब्ध करवाएगा 13 टैंकर
कोरोना की आपदा में बाड़मेर का बड़ा योगदान
ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति को जिला स्तरीय दल का गठन
बाड़मेर, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा आदेश जारी कर कोविड-19 के मरीजो को समुचित ऑक्सीजन उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में गठित जिला स्तरीय दल में संशोधन किया गया है।
बायतू कॉलेज में कोविड सेंटर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी
बारमेर, 27 अप्रेल। जिले के उपखण्ड बायतू में कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को कोविड़ वार्ड एवं सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी के साथ बायतू कॉलेज का निरीक्षण किया।
कोरोना जागरूकता के लिए वार्डवार एन्टी कोविड टीम का गठन
बाड़मेर, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा आदेश जारी कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन एवं टीकाकरण के कार्य को गति देने हेतु बाड़मेर शहर के 55 वार्डो में वार्डवार एन्टी कोविड टीमों का गठन किया जाकर सुपरविजन अधिकारी एवं उतरदायी कार्मिक नियुक्त किए गए है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
बाड़मेर, 27 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु ने मंगलवार प्रातः पचपदरा स्थिति ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण किया। उन्होने यहां कार्यरत तीन ऑक्सीजन प्लांटों को लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत समीक्षा की।
बाड़मेर अस्पताल को मिली बड़ी सौगात
राजकीय चिकित्सालय मे ऑटोमेटिक लॉन्ड्री मशीन भेंट
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...







