बुधवार, 4 नवंबर 2020

जिला परिषद सदस्य पद हेतु प्रथम दिन कोई नामांकन नहीं

 पंचायतीराज चुनाव 2020


बाडमेर, 04 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन के प्रथम दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु बालोतरा एवं धोरीमना पंचायत समिति क्षेत्र में एक - एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को चारों चरणों में होने वाले मतदान के लिए लोकसूचना जारी की गई। इसी के साथ उक्त पदों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति प्रारम्भ हो चुकी है जो 9 नवम्बर दोपहर तीन बजे तक रहेगी। रविवार 8 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किये जाएंगे। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन बुधवार 4 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु बालोतरा एवं धोरीमना पंचायत समिति क्षेत्र में एक - एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
-0-

बुधवार को चौहटन एवं बायतु क्षेत्र में जांच एवं कार्यवाही

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान


बाड़मेर, 04 नवंबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में मिलावटखोरी करने वालों पर कार्यवाही जारी है। बुधवार को चौहटन एवं समदड़ी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच के साथ पदार्थो के सैम्पल एकत्रित किए गए।  
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को रसद विभाग द्वारा चौहटन क्षेत्र के चार प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दीपक किराणा स्टोर चौहटन पर व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई वहीं जनता स्वीट्स, श्री शक्ति जोधपुर मिष्ठान एवं शिव शक्ति स्वीट्स पर अव्यवस्थाओं के चलते 500-500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।  
इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा बायतु में मै. नंद कुमारी मिश्रीमल, मै. नारायण एण्ड कम्पनी, मै. मोहन मिश्रीमल एवं सुभाष किराणा स्टार तथा बाटाडू में मै. खेतेश्वर स्वीट होम प्रतिष्ठानों पर पर खाद्य पदार्थ का नमूना जांच के लिए एकत्रित किए गए।
-0-

पटाखों का विक्रय करने पर दस हजार एवं उपयोग करने पर दो हजार रूपये को होगा जुर्माना

 आतिशबाजी के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबन्ध


बाड़मेर, 04 नवम्बर। राज्य में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं श्वसन रोगों से पीड़ित नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ तुरन्त प्रभाव से 31 दिसम्बर, 2020 तक आतिशबाजी पर प्रतिबन्ध लागू किया जाना आावश्यक हो गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के सलाहकार समूह (कोविड-19) द्वारा भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह अवगत कराया है कि पटाखों के चलन से होने वाले वायु प्रदूषण (धुंए) से श्वसन तन्त्र विशेषकर फेफड़ों में खराबी होने की सम्भावना होती है, प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। पटाखों के धुंए से वृद्धजन, बीमा व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और कोविड-19 के रोगियों के पश्चातवर्ती प्रभाव विपरीत रूप से प्रभावित होते है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न प्रकार के शोध प्रकाशनों का हवाला भी दिया है। उक्त आधारों पर सलाहकार समूह ने दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी का इस्तेमाल नहीं करने की अनुशंसा की है।
उन्होने बताया कि प्रमुख शासन सचिव, गृह (ग्रुप-5) विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा 3 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 में संशोधित करते हुए विभाग द्वारा जारी रेग्युलेशन 3 मई, 2020 में रेग्युलेशन 13 के पश्चात् रेग्युलेशन 14 व 15 जोडते हुए किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी का विक्रय नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति को आतिशबाजी के उपयोग व जलाने की अनुमति नहीं होने के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। अगर कोई व्यक्ति उक्त अनुबंधों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो सभी कार्यकारी मजिस्टेªट, समस्त पुलिस अधिकारी जो सहायक उप निरीक्षक स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हो, समस्त अधिकारी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन/काउन्सिल/बोर्ड जो राजस्व अधिकारी स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हो, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, ब्लॉक विकास अधिकारी उनके क्षेत्राधिकारिता में जुर्माना कर सकेंगे।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी विक्रय करने पर दस हजार रूपये तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी उपयोग करते हुए पाये जाने अथवा उसको जलाने की अनुमति देते हुए पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना किया जा सकेगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त परामर्शदात्री एवं अधिसूचनाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्टेªट को अपने अपने क्षेत्र में स्थित पटाखों के स्थाई अनुज्ञापनधारी व्यापारियों के स्टॉक तत्काल पुलिस को साथ लेकर उसी स्थान पर सीज कर सील करने तथा अवैध आतिशबाजी का माल जब्त करने की कार्यवाही आज ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित

 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020


बाड़मेर, 04 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों/मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) विश्राम मीणा ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 7 से 11 नवम्बर तक प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक क्रमशः राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर एवं राजकीय एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित होगा।
उन्होेने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर में प्रथम चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण 22 नवम्बर को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा तथा इसके पश्चात् प्रथम चरण के मतदान हेतु मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार 26 नवम्बर को प्रातः 9 बजे द्वितीय चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण होगा तथा इसके पश्चात् द्वितीय चरण के मतदान हेतु रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण 30 नवम्बर को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा तथा इसके पश्चात् तृतीय चरण के मतदान हेतु रवानगी तथा चतुर्थ चरण के मतदान हेतु नियुक्त समस्त मतदान दलों का द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण 4 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा तथा इसके पश्चात् चतुर्थ चरण के मतदान हेतु मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। उन्होने बताया कि मतगणना में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 6 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर में आयोजित किया जाएगा।
-0-

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

10 नवंबर को आयोजित होगी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा

 बाड़मेर, 03 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी(सी.एच.ओ) के 6 हजार 310 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2020 को किया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 301 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। यह परीक्षा जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर व अजमेर जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लिखित परीक्षा के लिए विभाग आनलाईन प्रवेश पत्र 4 नवंबर 2020 को जारी करेगा। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगें। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने के लिए विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। अभ्यर्थियों को इनका पालन करना अनिवार्य है।
-0-

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्यवाही जारी

 बाड़मेर, 03 नवंबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में मिलावटखोरी करने वालों पर कार्यवाही जारी है। मंगलवार को बाड़मेर शहर, सिवाना एवं समदड़ी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच के साथ पदार्थो के सैम्पल एकत्रित किए गए।  

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को रसद विभाग द्वारा बाड़मेर शहर के चार प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिको ऐरिया स्थित श्री हिंगलाज मिष्ठान भंडार, लवली टेªंडिग कम्पनी एवं अम्बे किराना स्टोर पर व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई वहीं मोहन भोग स्वीट सिणधरी चौराहा पर अव्यवस्थाओं के चलते 500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।  
इसी तरह उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, नायब तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा की टीम द्वारा सिवाना क्षेत्र में मैसर्स पेमाराम हरलाल विश्नोई, मै. रतन मिष्ठान भण्डार, मै. गुरू कृपा दूध डेयरी, मै. रमजान आयल मील, मै. दिलीप गृह उद्योग एवं मै. महालक्ष्मी एण्ड कम्पनी प्रतिष्ठानों पर पर खाद्य पदार्थ का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया। उक्त टीम द्वारा समदड़ी कस्बे में मै. धनलक्ष्मी मिष्ठान भण्डार, जोधपुर स्वीट्स होम एवं मै. कृष्णा मसाला पिसाई प्रतिष्ठान पर भी नमूने लिए गए।
-0-

खरीफ 2018 में 2 करोड़ 28 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत

 फसल खराबे से प्रभावित कृषकों को राहत


बाड़मेर, 03 नवम्बर। जिले के अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में प्रभावित विभिन्न श्रेणी के 2853 कृषकों को अभाव संवत् 2075 (खरीफ-2018) में कुल 2 करोड़ 28 लाख 44 हजार चार सौ ग्यारह रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि एसएमएफ कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर शिव तहसील क्षेत्र के 42 कृषकों को 280962 रूपये तथा सिवाना तहसील क्षेत्र में एक कृषक को 1904 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र रामसर के 52 कृषकों को 222650 रूपये, सिवाना के 11 कृषको 46220रूपये, समदडी के 34 कृषकों को 157885रूपये, धोरीमना के 2 कृषकों को 11007रूपये, चौहटन के 38 कृषकों को 173828रूपये, बाड़मेर के 18 कृषकों को 75200 रूपये, पचपदरा के 2 कृषकों को 9928रूपये, गुडामालानी के 14 कृषकों को 73304रूपये, शिव के 163 कृषकों को 1070931रूपये एवं सेड़वा के 62 कृषकों को 205307रूपये तथा 75 से 100 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र सेड़वा के 153 कृषकों को 759430रूपये, गडरारोड के 87 कृषकों को 574274रूपये, गुडामालानी के 31 कृषकों को 165868रूपये, बाड़मेर के 634 कृषकों को 3679533 रूपये, पचपदरा के 63कृषकों को 368152 रूपये, गिडा के 19 कृषकों को 116212 रूपये, चौहटन के 118 कृषकों को 684108रूपये, सिणधरी के 56 कृषकों को 339232 रूपये, धोरीमना के 73 कृषकों को 404967 रूपये, रामसर के 94 कृषकों को 439291 रूपये, सिवाना के 25 कृषकों को 98957 रूपये, बायतु के 25 कृषकों को 136366 रूपये तथा समदडी के 12 कृषकों को 50892 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएमएफ के अलावा कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र सिवाना में 13 कृषकों को 109639रूपये, सेड़वा के 22 कृषकों को 156468रूपये, समदडी के 28 कृषकों को 288524 रूपये एवं शिव के 74कृषकों को 956373रूपये, 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र सेडवा के 32 कृषकों को 387192 रूपये, समदडी के 40 कृषकों को 460465रूपये, गुडामालानी के 3 कृषकों को 37876 रूपये, चौहटन के 27 कृषकों को 318845 रूपये, रामसर के 17 कृषकों को 203694रूपये, बाड़मेर के 23 कृषकों को 267376 रूपये, सिवाना के 3 कृषकों को 31416 रूपये, गडरारोड़ के 1 कृषक को 13600रूपये, गिडा के 2 कृषकों को 19244 रूपये एवं शिव के 90 कृषकों को 1189097रूपये तथा 75 से 100 फीसदी खराबें पर तहसील क्षेत्र सेडवा में 66 कृषकों को 843868 रूपये, रामसर के 34 कृषकों को 422402 रूपये, धोरीमना के 62 कृषकों को 784465 रूपये, पचपदरा के 47 कृषकों को 608469 रूपये, गडरारोड के 138 कृषकों को 1835790 रूपये, समदडी के 8 कृषकों को 84592 रूपये, बाडमेर के 113 कृषकों को 1392554 रूपये, गुडामालानी के 26 कृषकों को 325720 रूपये, सिवाना के 4 कृषकों को 44581 रूपये, सिणधरी के 10 कृषकों को 131512 रूपये, चौहटन के 73 कृषकों को 928006 रूपये, गिडा के 30 कृषकों को 365160 रूपये तथा बायतु के 38 कृषकों को 491075 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरित

 बाडमेर, 03 नवम्बर। वैश्विक महामारी कोरोना से आमजन को जागरूक करने के उदृेश्य से जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को वार्ड पार्षद चैनसिंह भाटी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उक्त जागरूकता रैली ऑफिसर्स कॉलोनी, लक्ष्मीनगर वार्ड संख्या 47, आकाशवाणी रोड, पुलिस लाईन गेट होते हुए विवेकानन्द सर्किल पहुंची। रैली में कोरोना से बचाव एवं एहतियाती उपाय अपनाने के संबंध में स्लोगन एवं सन्देशों के जरिये आमजन को जागरूक किया गया। वार्ड संख्या 47 से निकाली गई कोरोना जागरूकता रैली में डंूगराराम, मालाराम, सन्तोष गौड़, कमला गौड़, मूलाराम जाणी, रूपसिंह, शिवकरणराम गौड़, प्यारेलाल गौड़, उदाराम बाना, अमराराम झुरड ने मास्क वितरित किए तथा आमजन को कोरोना बचाव के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, बार-बार हाथ धोने, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की समझाईश की। उक्त रैली में भामाशाह ओमप्रकाश मूथा, मूलाराम जाणी, हेमराज चौधरी, रूगराज गौड़, किशन गौड़ ने मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण कर सहयोग किया।
-0-

चारों चरणों के लिए बुधवार 04 नवम्बर को जारी होगी निर्वाचन की लोकसूचना

 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव


आज से 9 नवम्बर तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
बाड़मेर, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पद के आम चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव चार चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। चारों चरणों के निर्वाचन की लोकसूचना बुधवार 04 नवम्बर को जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 09 नवम्बर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 नवम्बर प्रातः 11 बजे से होगी जबकि 11 नवम्बर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् 11 नवम्बर को ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 23 नवंबर, द्वितीय चरण के लिए 27 नवंबर, तृतीय चरण के लिए 1 दिसंबर और चतुर्थ चरण के लिए 5 दिसंबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतगणना 8 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय बाडमेर में होगी। इसी तरह प्रमुखध्प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधानध्उप प्रमुख का चुनाव 11 दिसंबर को होगा।  
चार चरणों में चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में चौहटन, धनाऊ, रामसर, गडरारोड एवं फागलिया पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव कराए जाएंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण में आडेल, पायला कलां, धोरीमना, गुड़ामालानी एवं सेडवा, तृतीय चरण में शिव, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, सिणधरी एवं बायतु तथा चतुर्थ चरण में गिड़ा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव कराए जाएंगे।
-0-

सोमवार, 2 नवंबर 2020

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सोमवार को बालोतरा एवं चौहटन के प्रतिष्ठानों पर जांच एवं कार्यवाही

बाड़मेर, 02 नवंबर। जिले में मिलावटखोरों की धरपकड़ एवं त्योहारों के मौके पर आमजन व उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सोमवार को बालोतरा एवं चौहटन क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच के साथ खाद्य पदार्थो के सैम्पल एकत्रित किए गए।  

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को रसद विभाग द्वारा बालोतरा क्षेत्र के चार प्रतिष्ठानों महेश स्वीट्स, हरि स्वीट्स, मुकेश स्वीट्स एवं मनमोहन स्वीट्स पर औचक निरीक्षण किया गया तथा विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।
इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा चौहटन क्षेत्र में जनता स्वीट्स विरातरा चौराहा, श्री सती जोधपुर मिष्ठान भण्डार, कृष्णा टेªडिंग कम्पनी बाखासर रोड़ एवं सुनिल कुमार बाबुलाल सुन्दर नगर के दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थ का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया। वहीं कृष्णा टेªडिंग कम्पनी बाखासर रोड़ पर कलरयुक्त फिंगर चिप्स एवं अवधिपार सामग्री मौके पर नष्ट करवाई गई।  
-0-

नाम निर्देशन के संबंध में गहनता एवं तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें-मीणा

 रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

बाड़मेर, 02 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पद के निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा में सम्पादित करें। नाम निर्देशन के संबंध में गहनता एवं तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कॉन्सेप्ट क्लीयर कर ले। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सोमवार को कांफ्रेन्स हॉल में रिटर्निग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने कहा कि चुनाव में नियुक्त रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के साथ चुनाव प्रक्रिया से संबंधित पहलुओं की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा कौताई क्षमा योग्य नहीं है। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रकार की शंकाओं का समाधान सुनिश्चित कर ले ताकि चुनाव कार्य सम्पादित करने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। उन्होने मास्टर्स टेªनर्स को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव की समुचित प्रक्रिया के बारे में गहन एवं विस्तार से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने नाम निर्देशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय के साथ व्यवहारिक दृष्टिकोण रखने तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं प्रतीक चिन्होें के आवंटन में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हुए पूर्ण सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होने नाम निर्देशन प्राप्ति के दौरान कार्यालय के बाहर आवश्यक दस्तावेजों की चैक लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन सहित सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने तथा कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी कराई। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक सह आचार्य मुकेश पचौरी एवं उप प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मीनारायण जोशी ने पॉवर प्रजेन्टेशन के जरिये नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। वहीं व्याख्याता पवन खत्री ने प्रश्नोतरी के माध्यम से उम्मीदवार के लिए पात्रताओं एवं अपात्रताओं के संबंध में जानकारी कराई। प्रशिक्षण में रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

रविवार, 1 नवंबर 2020

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच एवं कार्यवाही

 बाड़मेर, 01 नवंबर। जिले में मिलावटखोरों की धरपकड़ एवं त्योहारों के मौके पर आमजन व उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत समदड़ी एवं शिव क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की गई तथा अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रसद विभाग द्वारा समदड़ी क्षेत्र में 5 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया। जिसमें लक्ष्मी मिष्ठान भंडार रेलवे स्टेशन समदड़ी, धन लक्ष्मी स्वीट्स मैन बाजार समदड़ी एवं हीरा लाल प्रजापत मिष्ठान रेलवे स्टेशन समदड़ी पर जांच दौरान अनियमितताएं नहीं पाई गई। वहीं करणी मिष्ठान भंडार समदड़ी एवं धन्वंतरी स्वीट्स समदड़ी पर अनियमितता के चलते दोनों पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। 
इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल द्वारा शिव क्षेत्र में वृद्धिचंद मूलचंद के 2 प्रतिष्ठानों एवं जोधपुर स्वीट्स कॉर्नर शिव पर खाद्य पदार्थ का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया। वहीं रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा रामसर में खेतेश्वर स्वीट होम, कपिल मिष्ठान भंडार, आजाद स्वीट होम एवं जेठमल ताराचंद प्रतिष्ठान तथा गडरा रोड में अमोलक स्वीट होम, माजीसा स्वीट होम एवं खेतेश्वर स्वीट एंड रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थ का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया है। 
-0-

शनिवार, 31 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला कलेक्टर मीणा ने दिलाई शपथ

बाडमेर, 31 अक्टूबर। बाड़मेर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कार्मिकों को राष्ट्रिय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर मीणा ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह चौधरी, अतिरिक्त कोषाधिकारी गिरधारीराम गोदारा समेत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-0-




महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर 30 लोगों पर कार्यवाही शनिवार को 4300 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में 30 व्यक्तियों से 4300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में 21 लोगों से 3000, गडरारोड़ में 8 लोगों से 1100 तथा बालोतरा में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 30 लोगों से 4300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7552 लोगों से कुल 14,97,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

कीट प्रकोप से प्रभावित कृषकों को राहत विभिन्न श्रेणीयों में 28 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में कीट प्रकोप से प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2076 (रबी-2019) में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि एसएमएफ कृषक श्रेणी में 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र चौहटन के 4 कृषकों को 81000रूपये एवं रामसर के 34 कृषकों को 479600रूपये तथा 75 से 100 फीसदी खराबें की श्रेणी में चौहटन के 5 कृषकों को 32640रूपये, सिवाना के 1 कृषक को 405रूपये, सेड़वा के 1 कृषक को 26865रूपये एवं गुड़ामालानी के 15 कृषकों को 80730रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएमएफ के अलावा कृषक श्रेणी में 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र गुड़ामालानी के 16 कृषकों को 394200रूपये, सेड़वा के 1 कृषक को 27000रूपये, रामसर में 9 कृषकों को 243000रूपये एवं चौहटन में 42 कृषकों को 1008045रूपये तथा 75 से 100 फीसदी खराबें की श्रेणी में तहसील रामसर के 1 कृषक को 27000रूपये, गुड़मालानी के 12 कृषकों को 247382रूपये एवं चौहटन के 13 कृषकों को 177056रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय एकता दिवस शनिवार 31 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का होगा आयोजन

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी।
-0-

रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों का प्रशिक्षण 2 नवम्बर को

बाडमेर, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों का प्रशिक्षण 2 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू द्वारा एक आदेश जारी कर रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को उक्त प्रशिक्षण देने हेतु दक्ष प्रशिक्षक मुकेश पचौरी सह आचार्य, डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी उपप्रधानाचार्य एवं मांगूसिंह राठौड व.व्याख्याता को नियुक्त किया जाकर आदेशित किया गया है वे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के निर्धारित टेªनिंग मैन्युअल के अनुसार सैद्धातिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 13 नवम्बर तक

 बाडमेर, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2020-21 में आवेदन करने की तिथि 13 नवम्बर, 2020 तक बढाई गई है।

जिला अल्पसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना में पात्र मदरसा 13 नवम्बर, 2020 तक अपना आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कार्यालय बाडमेर में कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए जमा करवा सकते है।
-0-

राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि से मिली राहत मृतक ऋणी के परिवार को सौंपा दस लाख का चैक

 बाड़मेर, 29 अक्टूबर। बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक से संबंधित ऋणी कानाराम पुत्र रावताराम भील निवासी रामपुरा बालोतरा की दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण बैंक द्वारा मृतक के उतराधिकारी को राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दस लाख रूपये की बीमा राशि से लाभान्वित किया है।

बैंक सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक ऋणी ने बैंक से ऋण लेने पर राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना 2028-19 से बीमित हुआ। जिस पर ऋण के दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण बैंक के प्रशासक एवं मुख्य कार्यकारी जिला परिषद मोहनदान रतनू के हाथो मृतक ऋणी के परिजन को दस लाख रूपये का चैक देकर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर रतनू ने कहा कि बीमा राशि से मृतक ऋणी के परिवार को राहत मिलेगी। मृतक ऋणी के परिजनों ने बैंक प्रशासन को धन्यवाद दिया।
-0-

राष्ट्रीय एकता दिवस 31 को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का होगा आयोजन

 बाड़मेर, 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...