गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

सातवीं आर्थिक गणना के सुव्यवस्थित सम्पादन हेतु समन्वय समिति की बैठक 18 अक्टूबर को


                बाडमेर, 17 अक्टूबर। सातवीं आर्थिक गणना 2019 को सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में सम्पादित करने हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक/वीडियों कांफ्रेन्स जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 18 अक्टूबर को सायं 6 से 7.30 बजे तक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक/वीडियो कांफ्रेन्स में सातवीं आर्थिक गणना सहित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के बकाया प्रकरणों, न्यूनतम समर्थन मूल्य एसएसपी एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को जिला, ब्लॉक स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर सम्पूर्ण तैयारियों के साथ बैठक/वीडियो कांफ्रेन्स में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

ऑपरेशन खुशी विशेष अभियान 15 नवम्बर तक


                बाडमेर, 17 अक्टूबर। गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश, बालश्रम की रोकथाम तथा बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर समाज में उनकी पुनर्स्थापना के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार विशेष अभियान आपरेशन खुशी 15 नवम्बर तक संचालित किया जाएगा।
                जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने अभियान के दौरान जिले में बालश्रम में लिप्त बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए थानावार टीमों का गठन करने तथा रेस्क्यू टीमों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, सामाजिक कल्याण, बाल कल्याण समिति के सदस्यों एवं एनजीओं के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के साथ साप्ताहिक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए है।

अब 18 नवंबर तक चलेगा मतदाता सत्यापन का कार्य


                बाड़मेर, 17 अक्टूबर। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियांे के पुनरीक्षण एवं मतदाता सत्यापन की तिथि बढ़ा दी है। अब पुनरीक्षण की तैयारियां तथा मतदाता सत्यापन 18 नवंबर तक चलेगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए तिथियों में संशोधन किया गया है। नवीन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 25 नवंबर तक, दावे-आपत्ति 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक दे सकेंगे। बीएलओ एक माह तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से समस्त प्रकार के फॉर्म प्राप्त करेंगे। उन्हांेने बताया कि आवेदनों, दावे-आपत्तियों का निराकरण 10 जनवरी तक करने के बाद 20 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मतदाता सत्यापन के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, पैन कार्ड के अलावा अन्य निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर मतदाता का सत्यापन किया जा रहा है। मतदाता स्वयं भी एप के जरिए अपना ऑनलाइन सत्यापन करा सकते हैं।

सिटी लेवल कमेटी की बैठक सोमवार को


                बाड़मेर, 17 अक्टूबर। बाड़मेर शहर मंे आरयूआईडीपी के चतुर्थ चरण के तहत सीवरेज एवं जलापूर्ति के कार्याें के संबंध मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता मंे सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।
                सिटी लेवल समिति के सदस्य सचिव एवं अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस बैठक मंे आरयूआईडीपी के अधिकारियांे एवं कंसलटेंट की ओर से विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ सुझाव लिए जाएंगे। इस बैठक मंे जन प्रतिनिधियांे, स्वयंसेवी संस्थाआंे के प्रतिनिधियांे के साथ विभागीय अधिकारियांे को आमंत्रित किया गया है।

आमजन को राहत,फील्ड विजिट एवं प्रभावी मोनेटरिंग को प्राथमिकता दें: अंशदीप


जिला कलक्टर अंशदीप ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 17 अक्टूबर। विकास अधिकारी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद को नियमानुसार अधिकाधिक राहत दिलवाने का प्रयास करें। विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से फील्ड विजिट के साथ प्रभावी मोनेटरिंग को प्राथमिकता दें। जिला कलक्टर अंशदीप ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के बाद अधिकतम 15 दिन मंे उसकी तकनीकी स्वीकृति भिजवा दी जाएं। स्वीकृति के उपरांत असामान्य परिस्थितियांे को छोड़कर 7 दिन मंे कार्य आवश्यक रूप से शुरू हो जाए। उन्हांेने कहा कि कार्य पूर्ण होने पर आगामी 15 दिन मंे कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवा दिए जाए। उन्हांेने पिछले वर्षाें के बकाया कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी नियमित रूप से उनके स्तर पर समीक्षा की जाएगी। जिला कलक्टर अंशदीप ने 31 दिसंबर 2018 तक स्वीकृत हुए कार्याें की सूची तैयार कर संबंधित विभागांे को भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास अधिकारी औसतन 50 फीसदी समय फील्ड विजिट करें। इस दौरान प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए ग्राम पंचायतांे के रिकार्ड संधारण तथा विकास कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के साथ उनके निर्धारित समयावधि मंे पूर्ण करवाने का प्रयास करें। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि विकास अधिकारियांे को आमजन को राहत पहुंचाने का मौका मिला है। ऐसे मंे इस अवसर का सदुपयोग करते हुए बेहतरीन कार्य करने का प्रयास करें। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराते हुए कार्यकारी एजेंसियांे एवं विकास अधिकारियांे को अधूरे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम समेत अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे मंे पूर्ण हो चुके कार्याें के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मनरेगा मंे दैनिक मजदूरी मंे इजाफे के लिए श्रमिकांे को अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करने के साथ आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देने की जरूरत जताई। बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी लेखा जसराज चौहान, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह, एमआईएस मैनेजर नेतसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रत्येक राजस्व गांव मंे सामुदायिक कार्य: जिला कलक्टर अंशदीप ने विकास अधिकारियांे को प्रत्येक राजस्व गांव मंे मनरेगा के तहत सामुदायिक प्रवृति कार्याें की स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगांे को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए सामुदायिक कार्याें के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
विकास अधिकारियांे को देना होगा प्रस्तुतिकरण: समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियांे को नवाचार एवं बेहतरीन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्हांेने आगामी बैठक के दौरान किसी भी एक विकास अधिकारियांे को उसकी ओर से किए गए बेहतरीन कार्य संबंधित अनुभव साझा करने के लिए 5 मिनट का प्रस्तुतिकरण देने के निर्देश दिए।
रिकार्ड संधारण को प्राथमिकता दें: जिला कलक्टर अंशदीप ने ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे संबंधित रिकार्ड प्राथमिकता से संधारित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास अधिकारी फील्ड विजिट के दौरान संधारित रिकार्ड का निरीक्षण करें। इसके लिए संबंधित कार्मिकांे को निर्देशित करने के साथ किसी तरह की दिक्कत होने पर प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। उन्हांेने स्थानांतरण होने पर नव नियुक्त कार्मिकांे को प्राथमिकता से चार्ज दिलवाने के निर्देश दिए।




बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

आसियान सम्मेलन को संबोधित कर सुल्तान से मिले केंद्रीय मंत्री चौधरी, ब्रुनेई को बताया भारत का अभिन्न मित्र

द्विपक्षीय बैठकों में कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा, विभिन्न समझौतों पर बनी सहमति

दारुसलम/नई दिल्ली/बाड़मेर, 17 अक्टूबर/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी 5वें आसियान सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व को लेकर ब्रूनई के दौरे पर है। इस दौरान बुधवार को उन्होंने भारतीय एवं ब्रुनेई के शीर्ष अधिकारियों के साथ राजधानी बन्दरसेरी बेगावन एवं दारुसलम सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने आसियान सम्मेलन को सम्बोधित करने के साथ ही ब्रूनेई के सुल्तान हस्सनल बोल्किया से मुलाकात की। उन्होंने ब्रुनेई के पर्यटन मंत्री हाजी अली बिन अपांग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भारत-ब्रुनेई के रिश्तों को ओर बेहतर बनाने तथा कृषि, खाद्यान्न, स्वास्थ्य एवं संस्कृति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं समझौते किए। 
ब्रुनेई को बताया भारत का अभिन्न मित्र : आसियान सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भारत की मोदी सरकार दोनों देशों के बीच व्यापार एवं संस्कृति सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र संघ सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का समर्थन करने के लिए ब्रुनेई का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल को किया भारत आमंत्रित : दोनों देशों के बीच हुई संयुक्त व्यापार समिति एवं विदेश कार्यालय परामर्श बैठकों में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भारत का नेतृत्व किया। इस दौरान चौधरी के नेतृत्व में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं चावल की संकर किस्मों की खेती सहित विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया। इस दौरान चौधरी ने भारत में सिंचाई प्रणाली एवं कृषि क्षेत्र में उन्नत किस्मों एवं तकनीक के प्रयोग का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए ब्रुनेई के प्रतिनिधिमंडल को भारत दौरे पर आमंत्रित किया।
आपसी सहयोग एवं समझौतों पर सहमति : दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की संयुक्त बैठक में दक्षिण पूर्व एशिया के देशों की स्थिति और लोगों की आहार आदतों को देखते हुए खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य पालन एवं पैकेजिंग के क्षेत्र में आपसी सहयोग एवं समझौतों पर सहमति बनी। भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बीज प्रमाणन, प्रमाणीकरण एवं पारदर्शी वितरण प्रणाली विकसित करने में आपसी सहयोग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बेहतर कृषि प्रबंधन एवं उन्नत तकनीक के प्रयोग के बारे में मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
खेतों का दौरा कर किसानों से ली जानकारी : केंद्रीय मंत्री चौधरी ने ब्रुनेई के विभिन्न कृषि फॉर्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रुनेई की कृषि व्यवस्था एवं किसानों द्वारा अपनाई जाने वाली नवीन तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। चौधरी ने ब्रुनेई में बारिश के पानी की संचयन प्रणाली की प्रशंसा करते हुए इसे भारत में भी लागू करने की बात कही । इस दौरान उनके साथ विभिन्न भारतीय एवं ब्रुनेई अधिकारी मौजूद रहे।



ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक गुरूवार को

बाड़मेर,16 अक्टूबर। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में गुरूवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 21 को

बाडमेर, 16 अक्टूबर। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बैठक के पश्चात् महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित बाबत बैठक तथा जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी।

मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाडमेर, 16 अक्टूबर। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर अंशदीप की ओर जारी आदेश के मुताबिक शिव तहसील क्षेत्र में पुषड निवासी नरपतसिंह पुत्र गुमानसिंह, गडरारोड तहसील क्षेत्र में जयसिन्धर निवासी महिपालसिंह पुत्र इन्द्रसिंह, बाडमेर तहसील क्षेत्र में आदर्श ढूण्ढा, कवास निवासी अशोक कुमार पुत्र गिरधारीराम, नाथोणियों की ढाणी कुडला निवासी मुकनाराम पुत्र कौशलाराम, जसाई असाडा बेरी निवासी हनुमानराम पुत्र सोनाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में तृतीय रेल्वे फाटक के पास बालोतरा निवासी मोहम्मद इकबाल पुत्र नाथू खान, ग्वालनाडा निवासी अर्जुनराम पुत्र भेपाराम, सुथारों की ढाणी आकडली निवासी गजाराम पुत्र भेराराम, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में गोदारों की ढाणी गांधव कला निवासी गोविन्द पुत्र भूराराम गायणा, सिवाना तहसील क्षेत्र में मोतीसरा निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र भंवरसिंह, कुसीप निवासी सहदेव पुत्र राणाराम, कुसीप निवासी डुंगर पुत्र हरकाराम तथा समदडी तहसील क्षेत्र में भलरों का वाडा निवासी पुष्पादेवी पत्नी नरेन्द्र कुमार सरगरा, भलरों का बाडा निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र मिश्रीलाल एवं भलरों का वाडा निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार सरगरा की मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

आमजन की परिवेदनाएं प्राथमिकता से निस्तारित करेंःअंशदीप

जिला कलक्टर अंशदीप ने बारासण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुनी आमजन की परिवेदनाएं


बाड़मेर,16 अक्टूबर। विभागीय अधिकारी आमजन की समस्याआंे को प्राथमिकता से निस्तारित करते राहत पहुंचाएं। किसी परिवादी की शिकायत का समय पर निस्तारण नहीं होता है तो वे उनसे संपर्क करें। जिला कलक्टर अंशदीप ने मंगलवार को बारासण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। इसके लिए आमजन को सरकारी योजनाआंे की पात्रता एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी दी जाए। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियांे को रात्रि चौपाल के दौरान मिली शिकायतांे को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन करवाने, ट्रांसफार्मर लगाने, विद्युत मीटर की रीडिंग सही नहीं लेने, नहरों की सफाई करवाने, सिंधासवा हरनियान ग्राम पंचायत मंे गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, नगर एवं धाधलावास मंे अतिक्रमण हटाने, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जोड़ने, पेंशन दिलवाने, मनरेगा मंे टांका निर्माण के कार्य स्वीकृत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना मंे नाम जोड़ने, आकाशीय बिजली गिरने से आगजनी मंे घर जलने पर सहायता दिलवाने, आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत करने एवं विद्यालय परिसर मंे स्थानांतरित करने, गुड़ामालानी मंे अनुसूचित जाति छात्रावास के लिए ग्राम पंचायत से अनापति प्रमाण पत्र दिलवाने समेत कई परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने 20 दिसंबर तक वंचित लोगांे को विद्युत कनेक्शन करवाने का भरोसा दिलाया। जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मांजू की ओर से नर्मदा नहर से किसानांे को पानी दिलाने की मांग पर मुख्य अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर समय पर पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया गया। पेंशन प्रकरण मंे विकास अधिकारी नरेन्द सोउ ने बुधवार को पेंशन स्वीकृति करवाने की बात कही। इस दौरान एक दिव्यांग ने टांका निर्माण करवाने एवं पेंशन बढ़ाने का अनुरोध किया, इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित किया। उन्हांेने आगामी सात दिनांे मंे विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी श्यामसंुदर बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, उप प्रधान राणा कुलदीप सिंह, विकास अधिकारी नरेन्द्र सोउ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर अंशदीप ने ग्राम पंचायत गुड़ामालानी के रिकार्ड का निरीक्षण करने के साथ विकास कार्याें का अवलोकन किया।




मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री ने किया राष्ट्रीय सेमिनार का पोस्टर विमोचन

 बाड़मेर  । 15 अक्टूबर । आगामी 2 और 3 नवंबर को बाड़मेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक सेमिनार का पोस्टर राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने होटल गुडाल में विमोचित किया । सेमिनार  के संयोजक ओम जोशी ने बताया कि आगामी माह में होने वाले इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक  सेमिनार में लगभग 20 राज्यों के 60 संस्कृति कर्मी शिरकत करेंगे ।  वे लोग भारत की कला संस्कृति और परंपराओं पर गहन विचार विमर्श  करेंगे और विचारों का आदान-प्रदान होगा  । बाड़मेर के ऐतिहासिक प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा  । जोशी ने  बताया कि इस अवसर पर  बाड़मेर के विधायक मेवाराम जैन,  चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ,  ताराचंद  जातोल,  समन्वयक पुरुषोत्तम खत्री,  संपत राज लुनिया, फतेह खान  और ओम जोशी उपस्थित थे  । इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा अवसर है कि देश भर के संस्कृति कर्मी बाड़मेर के मरुस्थल में एकत्रित होकर संपूर्ण देश की कला संस्कृति और परंपराओं पर विचार विमर्श करेंगे  । उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान की कला संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।

जिला कलक्टर ने किया उपखंड एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण

बाड़मेर, 15 अक्टूबर। जिला कलक्टर अंशदीप ने मंगलवार को गुड़ामालानी उपखंड कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर अंशदीप ने उपखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर विश्नोई को आमजन के कार्य प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गुड़ामालानी पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान विकास अधिकारी नरेंद्र सोऊ ने पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे मनरेगा एवं अन्य योजनाओं में प्रगतिरत
विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।


वास्तविक हकदार को मिले सरकारी योजनाओं का फायदाः डा. कल्ला

अधिकारियों को बीस सूत्री कार्यक्रम के विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाड़मेर,15 अक्टूबर। सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का फायदा ऐसे लोगाें को मिलना चाहिए, जिनके लिए उनकी प्लानिंग की गई है। इसको लेकर राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
प्रभारी मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने कहा कि संबंधित विभाग बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए समन्वित प्रयास के साथ प्रभावी मोनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के सुझावों की पालना के साथ योजनाओं की क्रियान्विति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री डा. कल्ला ने कहा कि मनरेगा के तहत सामुदायिक कार्याें को प्राथमिकता देने के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मनरेगा के तहत प्रतिदिन मजूदरी में इजाफा करने के लिए निर्धारित कार्य को संपादित करने के लिए श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में टिडडी दल की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर नियंत्रण गतिविधियां चलाने के अलावा आमजन में इसके प्रति जागरूकता के लिए अधिकाधिक प्रसार-प्रसार किया जाए। उन्होंने समस्त ई-मित्र केन्द्रों पर संपादित किए जाने वाले कार्याें के लिए निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न ऋण योजनाओं के जरिए अधिकाधिक लोगाें को लाभांवित करवाकर आत्म निर्भर बनाएं। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री डा. कल्ला ने विद्युत कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण विकास की योजनाओं , ऋण वितरण समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनका राज्य स्तर पर समाधान किया जाना है, उनके बारे में सूचना भिजवाई जाए। ताकि वे राज्य स्तर पर बाड़मेर जिले की पैरवी कर सके। शिव विधायक अमीन खान ने कहा कि मनरेगा में जल संरक्षण से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता दें। उन्होंने रामसर एवं गडरारोड़ क्षेत्र में परंपरागत जल स्त्रोतों बेरियां के जीर्णाेद्धार की जरूरत जताई। उन्होंने टिडडी नियंत्रण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों को नाकाफी बताया। उन्होंने गोचर भूमि पर बढते अतिक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि काश्तकारों की आपसी सहमति से ग्रेवल सड़क का कार्य करवाया जाएं। उन्होंने कहा कि आवास योजनाओं से लाभांवित करवाने के लिए भूमिहीन परिवारों को पटटा देने अथवा अन्य कोई विकल्प तलाशा जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क करवाने का मामला उठाया। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र में पटटों के अभाव में आवास योजनाओं से आमजन के वंचित होने का मामला उठाते हुए कहा कि इसके लिए निर्धारित राशि अधिक होने से गरीब व्यक्ति इसकी व्यवस्था नहीं कर पाते। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि चौहटन क्षेत्र में बारिश के कारण कई सड़कों में गडडे हो गए है, इससे हादसे होेने की आशंका है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की जरूरत जताई। उन्होंने नर्मदा नहर की वितरिकाओं से मिटटी हटवाने तथा वंचित बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन से लाभांवित का मामला उठाया। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जर्जर आईटीआई भवन से हादसा हो सकता है। उन्होंने इसको हटवाकर इसके स्थान पर अन्य निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय से वंचित लोगाें को लाभांवित कराया जाए। जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद ने किसानों को खरीफ फसल का ऋण नहीं मिलने की बात कही। जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत  एक सामुदायिक कार्य स्वीकृत किया जा रहा है, जिस पर अधिकाधिक श्रमिकों को नियोजित किया जा सके। उन्होंने शौचालय निर्माण से वंचित ग्रामीणों के ग्राम पंचायत वार प्रस्ताव आगामी 15 दिनों  में भिजवाने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों एवं अब तक की प्रगति के बारे में अवगत कराया।  बैठक में एपीएल परिवारों को गेहूं नहीं मिलने, मनरेगा में निर्मित ग्रेवल सड़कों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेचवर्क, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण करवाने समेत विभिन्न प्रकरणों से अवगत कराया गया। चौहटन प्रधान कुंभाराम, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने जन समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
आरओ प्लांट शुरू करवाने के निर्देश बैठक के दौरान शिव विधायक अमीन खान, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने बाड़मेर जिले में आरओ प्लांट सुचारू रूप से संचालित नहीं होने का मामला उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री डा. कल्ला ने संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के जरिए इनको शुरू करवाने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट से आगामी बैठक में अवगत कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव डॉ.वीणा प्रधान ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने माधासर मंे ग्रेवल सड़क एवं आवास निर्माण का अवलोकन किया

बाड़मेर,15 अक्टूबर। प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने बाड़मेर जिले के बायतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने मरीजों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली।
प्रभारी सचिव डॉ. प्रधान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण काउन्टर, निःशुल्क जॉच केन्द्र, लेबर रूम तथा विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क दवाईयों आदि के बारे में मरीजों से पूछताछ की। इस पर मरीजों ने स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी कराई। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था पर सन्तोष जताते हुए इसे आगे भी बरकरार रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने बायतु पंचायत समिति में महात्मा गांधी नरेगा के तहत निर्मित एनएच 112 से रोजियानाडी ग्रेवल सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस सड़क के बनने से लगभग 20 ढाणियां जुडी है। इसके पश्चात् माधासर ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्मित मालुदेवी पत्नी रूगनाथराम के टांका निर्माण कार्य का अवलोकन किया। लाभार्थी मालूदेवी ने बताया कि टांका निर्माण होने से उसके परिवार को पानी की समस्या से निजात मिल गई है। इसी तरह डॉ. प्रधान ने माधासर में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत वरजुदेवी पत्नी मोटाराम के आवास निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होने आवास निर्माण कार्य को नोर्म्स के अनुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड, बायतु विकास अधिकारी अमित कुमार, चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र चौधरी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

बारासण मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल मंगलवार को

बाड़मेर,14 अक्टूबर। बारासण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को जिला कलक्टर अंशदीप रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर उपखंड एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।
जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि गुड़ामालानी पंचायत समिति की बारासण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को रात्रि चौपाल आयोजित होगी। ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग,पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार होगी विभागीय समीक्षा

बाड़मेर,14 अक्टूबर। जिला कलक्टर अंशदीप की ओर से की जाने वाली विभागीय समीक्षा के कार्यक्रम मंे बदलाव किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को प्रातः 9.30 से 10 बजे के मध्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ एनएचएआई एवं एनएचडब्ल्यू की भी विभागीय समीक्षा की जाएगी। उनके मुताबिक प्रत्येक बुधवार को सांय 5 से 6 बजे के मध्य रसद कार्यालय के साथ सहायता, लेखा एवं डीआरए सेक्शन की विभागीय समीक्षा की जाएगी। इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को सांय 4 से 4.30 बजे तक कृषि, उद्यानिकी, डेयरी एवं पशुपालन विभाग की गतिविधियांे एवं कार्यक्रमांे की समीक्षा की जाएगी। जबकि अन्य पूर्व मंे निर्धारित कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

महिला सहायता समिति की बैठक 16 अक्टूबर को

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। जिले में महिलाओं को अविलम्ब राहत एवं आवश्यक सहायता देने के लिए गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित होगी।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 

प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। हवलदार रेंक तक के पूर्व सैनिकों के छात्र-छात्राओं से केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से देय प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 नवंबर तक आमंत्रित किए गए है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए व्यवसायिक पाठयक्रमों के लिए छात्रवृति योजना के तहत इंजिनियरिंग, मेडिकल, डेन्टल, वेन्टनरी, एमबीए, एमसीए, बीएड में प्रथम वर्ष चयन एवं बारहवीं कक्षा में 60 प्रतिशत प्राप्त करने पर छात्रवृति देय है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट  www.ksb.gov.in अथवा नजदीकी ई-मित्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

प्रभारी मंत्री कल्ला मंगलवार को करेंगे विभागीय योजनाआंे की समीक्षा

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री बी.डी.कल्ला 15 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान विभागीय गतिविधियांे, कार्यक्रमांे एवं योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि समीक्षा बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को विभागीय प्रगति एवं आवश्यक सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इस बैठक मंे जन प्रतिनिधियांे को भी आमंत्रित किया गया है।  

धोरीमना में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 15 अक्टूबर को

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। जिले में औद्योगिक विकास एवं अभिप्रेरणा के लिए उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम एवं बैंकर्स के सहयोग से पंचायत समिति कार्यालय धोरीमना में 15 अक्टूबर तथा पंचायत समिति कार्यालय समदडी में 22 अक्टूबर को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, उद्यम आधार मेमोरेण्डम के ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...