मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री ने किया राष्ट्रीय सेमिनार का पोस्टर विमोचन

 बाड़मेर  । 15 अक्टूबर । आगामी 2 और 3 नवंबर को बाड़मेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक सेमिनार का पोस्टर राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने होटल गुडाल में विमोचित किया । सेमिनार  के संयोजक ओम जोशी ने बताया कि आगामी माह में होने वाले इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक  सेमिनार में लगभग 20 राज्यों के 60 संस्कृति कर्मी शिरकत करेंगे ।  वे लोग भारत की कला संस्कृति और परंपराओं पर गहन विचार विमर्श  करेंगे और विचारों का आदान-प्रदान होगा  । बाड़मेर के ऐतिहासिक प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा  । जोशी ने  बताया कि इस अवसर पर  बाड़मेर के विधायक मेवाराम जैन,  चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ,  ताराचंद  जातोल,  समन्वयक पुरुषोत्तम खत्री,  संपत राज लुनिया, फतेह खान  और ओम जोशी उपस्थित थे  । इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा अवसर है कि देश भर के संस्कृति कर्मी बाड़मेर के मरुस्थल में एकत्रित होकर संपूर्ण देश की कला संस्कृति और परंपराओं पर विचार विमर्श करेंगे  । उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान की कला संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।

जिला कलक्टर ने किया उपखंड एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण

बाड़मेर, 15 अक्टूबर। जिला कलक्टर अंशदीप ने मंगलवार को गुड़ामालानी उपखंड कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर अंशदीप ने उपखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर विश्नोई को आमजन के कार्य प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गुड़ामालानी पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान विकास अधिकारी नरेंद्र सोऊ ने पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे मनरेगा एवं अन्य योजनाओं में प्रगतिरत
विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।


वास्तविक हकदार को मिले सरकारी योजनाओं का फायदाः डा. कल्ला

अधिकारियों को बीस सूत्री कार्यक्रम के विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाड़मेर,15 अक्टूबर। सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का फायदा ऐसे लोगाें को मिलना चाहिए, जिनके लिए उनकी प्लानिंग की गई है। इसको लेकर राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
प्रभारी मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने कहा कि संबंधित विभाग बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए समन्वित प्रयास के साथ प्रभावी मोनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के सुझावों की पालना के साथ योजनाओं की क्रियान्विति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री डा. कल्ला ने कहा कि मनरेगा के तहत सामुदायिक कार्याें को प्राथमिकता देने के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मनरेगा के तहत प्रतिदिन मजूदरी में इजाफा करने के लिए निर्धारित कार्य को संपादित करने के लिए श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में टिडडी दल की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर नियंत्रण गतिविधियां चलाने के अलावा आमजन में इसके प्रति जागरूकता के लिए अधिकाधिक प्रसार-प्रसार किया जाए। उन्होंने समस्त ई-मित्र केन्द्रों पर संपादित किए जाने वाले कार्याें के लिए निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न ऋण योजनाओं के जरिए अधिकाधिक लोगाें को लाभांवित करवाकर आत्म निर्भर बनाएं। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री डा. कल्ला ने विद्युत कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण विकास की योजनाओं , ऋण वितरण समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनका राज्य स्तर पर समाधान किया जाना है, उनके बारे में सूचना भिजवाई जाए। ताकि वे राज्य स्तर पर बाड़मेर जिले की पैरवी कर सके। शिव विधायक अमीन खान ने कहा कि मनरेगा में जल संरक्षण से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता दें। उन्होंने रामसर एवं गडरारोड़ क्षेत्र में परंपरागत जल स्त्रोतों बेरियां के जीर्णाेद्धार की जरूरत जताई। उन्होंने टिडडी नियंत्रण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों को नाकाफी बताया। उन्होंने गोचर भूमि पर बढते अतिक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि काश्तकारों की आपसी सहमति से ग्रेवल सड़क का कार्य करवाया जाएं। उन्होंने कहा कि आवास योजनाओं से लाभांवित करवाने के लिए भूमिहीन परिवारों को पटटा देने अथवा अन्य कोई विकल्प तलाशा जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क करवाने का मामला उठाया। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र में पटटों के अभाव में आवास योजनाओं से आमजन के वंचित होने का मामला उठाते हुए कहा कि इसके लिए निर्धारित राशि अधिक होने से गरीब व्यक्ति इसकी व्यवस्था नहीं कर पाते। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि चौहटन क्षेत्र में बारिश के कारण कई सड़कों में गडडे हो गए है, इससे हादसे होेने की आशंका है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की जरूरत जताई। उन्होंने नर्मदा नहर की वितरिकाओं से मिटटी हटवाने तथा वंचित बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन से लाभांवित का मामला उठाया। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जर्जर आईटीआई भवन से हादसा हो सकता है। उन्होंने इसको हटवाकर इसके स्थान पर अन्य निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय से वंचित लोगाें को लाभांवित कराया जाए। जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद ने किसानों को खरीफ फसल का ऋण नहीं मिलने की बात कही। जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत  एक सामुदायिक कार्य स्वीकृत किया जा रहा है, जिस पर अधिकाधिक श्रमिकों को नियोजित किया जा सके। उन्होंने शौचालय निर्माण से वंचित ग्रामीणों के ग्राम पंचायत वार प्रस्ताव आगामी 15 दिनों  में भिजवाने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों एवं अब तक की प्रगति के बारे में अवगत कराया।  बैठक में एपीएल परिवारों को गेहूं नहीं मिलने, मनरेगा में निर्मित ग्रेवल सड़कों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेचवर्क, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण करवाने समेत विभिन्न प्रकरणों से अवगत कराया गया। चौहटन प्रधान कुंभाराम, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने जन समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
आरओ प्लांट शुरू करवाने के निर्देश बैठक के दौरान शिव विधायक अमीन खान, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने बाड़मेर जिले में आरओ प्लांट सुचारू रूप से संचालित नहीं होने का मामला उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री डा. कल्ला ने संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के जरिए इनको शुरू करवाने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट से आगामी बैठक में अवगत कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव डॉ.वीणा प्रधान ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने माधासर मंे ग्रेवल सड़क एवं आवास निर्माण का अवलोकन किया

बाड़मेर,15 अक्टूबर। प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने बाड़मेर जिले के बायतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने मरीजों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली।
प्रभारी सचिव डॉ. प्रधान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण काउन्टर, निःशुल्क जॉच केन्द्र, लेबर रूम तथा विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क दवाईयों आदि के बारे में मरीजों से पूछताछ की। इस पर मरीजों ने स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी कराई। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था पर सन्तोष जताते हुए इसे आगे भी बरकरार रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने बायतु पंचायत समिति में महात्मा गांधी नरेगा के तहत निर्मित एनएच 112 से रोजियानाडी ग्रेवल सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस सड़क के बनने से लगभग 20 ढाणियां जुडी है। इसके पश्चात् माधासर ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्मित मालुदेवी पत्नी रूगनाथराम के टांका निर्माण कार्य का अवलोकन किया। लाभार्थी मालूदेवी ने बताया कि टांका निर्माण होने से उसके परिवार को पानी की समस्या से निजात मिल गई है। इसी तरह डॉ. प्रधान ने माधासर में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत वरजुदेवी पत्नी मोटाराम के आवास निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होने आवास निर्माण कार्य को नोर्म्स के अनुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड, बायतु विकास अधिकारी अमित कुमार, चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र चौधरी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

बारासण मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल मंगलवार को

बाड़मेर,14 अक्टूबर। बारासण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को जिला कलक्टर अंशदीप रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर उपखंड एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।
जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि गुड़ामालानी पंचायत समिति की बारासण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को रात्रि चौपाल आयोजित होगी। ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग,पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार होगी विभागीय समीक्षा

बाड़मेर,14 अक्टूबर। जिला कलक्टर अंशदीप की ओर से की जाने वाली विभागीय समीक्षा के कार्यक्रम मंे बदलाव किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को प्रातः 9.30 से 10 बजे के मध्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ एनएचएआई एवं एनएचडब्ल्यू की भी विभागीय समीक्षा की जाएगी। उनके मुताबिक प्रत्येक बुधवार को सांय 5 से 6 बजे के मध्य रसद कार्यालय के साथ सहायता, लेखा एवं डीआरए सेक्शन की विभागीय समीक्षा की जाएगी। इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को सांय 4 से 4.30 बजे तक कृषि, उद्यानिकी, डेयरी एवं पशुपालन विभाग की गतिविधियांे एवं कार्यक्रमांे की समीक्षा की जाएगी। जबकि अन्य पूर्व मंे निर्धारित कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

महिला सहायता समिति की बैठक 16 अक्टूबर को

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। जिले में महिलाओं को अविलम्ब राहत एवं आवश्यक सहायता देने के लिए गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित होगी।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 

प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। हवलदार रेंक तक के पूर्व सैनिकों के छात्र-छात्राओं से केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से देय प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 नवंबर तक आमंत्रित किए गए है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए व्यवसायिक पाठयक्रमों के लिए छात्रवृति योजना के तहत इंजिनियरिंग, मेडिकल, डेन्टल, वेन्टनरी, एमबीए, एमसीए, बीएड में प्रथम वर्ष चयन एवं बारहवीं कक्षा में 60 प्रतिशत प्राप्त करने पर छात्रवृति देय है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट  www.ksb.gov.in अथवा नजदीकी ई-मित्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

प्रभारी मंत्री कल्ला मंगलवार को करेंगे विभागीय योजनाआंे की समीक्षा

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री बी.डी.कल्ला 15 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान विभागीय गतिविधियांे, कार्यक्रमांे एवं योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि समीक्षा बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को विभागीय प्रगति एवं आवश्यक सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इस बैठक मंे जन प्रतिनिधियांे को भी आमंत्रित किया गया है।  

धोरीमना में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 15 अक्टूबर को

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। जिले में औद्योगिक विकास एवं अभिप्रेरणा के लिए उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम एवं बैंकर्स के सहयोग से पंचायत समिति कार्यालय धोरीमना में 15 अक्टूबर तथा पंचायत समिति कार्यालय समदडी में 22 अक्टूबर को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, उद्यम आधार मेमोरेण्डम के ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

नगर परिषद चुनाव संबंधित जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंः अंशदीप

जिला कलक्टर ने नगर परिषद की चुनाव की तैयारियांे के संबंध मंे दिए आवश्यक निर्देश

               बाड़मेर,14 अक्टूबर। आगामी माह मंे होने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए विभिन्न प्रकोष्ठांे का गठन करने के साथ उनके उतरदायित्व निर्धारित किए गए है। संबंधित प्रकोष्ठ से जुड़े कार्मिक चुनाव संबंधित जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे नगर परिषद चुनाव संबंधित समीक्षात्मक बैठक के दौरान यह बात कही।
               जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने कहा कि चुनाव संबंधित कार्य को गंभीरता से संपादित करने के साथ आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाएं। उन्हांेने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकाधिक मतदाता मतदान करें, इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। उन्हांेने प्रकोष्ठवार निर्धारित कार्याें की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए आगामी दिनांे मंे आचार संहिता लगने पर पोस्टर हटाने की तैयारी करने, विभिन्न प्रकोष्ठांे मंे कार्मिकांे की प्रतिनियुक्ति तथा चुनाव के दौरान आवश्यक सामग्री संबंधित मांग भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अधिकांश कार्मिकांे को पूर्व मंे चुनाव करवाने का अनुभव है। ऐसे कार्मिक अपने अनुभव का प्रयोग करते हुए आम चुनाव को सुचारू रूप से संपादित करवाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हांेने समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियांे एवं सहायक प्रभारियांे को चुनाव संबंधित कार्याें को संपादित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने निर्वाचन शाखा, न्याय कानून, शिकायत निवारण एवं आदर्श आचार सहिंता, मतदान दल एवं मतगणना दल गठन, यातायात, सामान्य व्यवस्था, चुनाव पर्यवेक्षक व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, ईवीएम तैयारी, लेखा, रूट चार्ट, प्रशिक्षण, मतपत्र, भुगतान दल, निर्वाचन लेखा, डाकमत पत्र, चुनाव भंडार, सांख्यिकी, चिकित्सा, वेलफेयर, मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी, वीडियोग्राफी, स्ट्रांगरूम समेत विभिन्न प्रकोष्ठांे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद मंे 55 एवं बालोतरा नगर परिषद मंे 45 वार्डाें मंे चुनाव होगा। 
                   इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मतदान दल गठन, स्वीप गतिविधियांे, अतिरिक्त पुलिस अधीधक खींवसिंह भाटी ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे मंे जानकारी दी। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, राजस्व अपील अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, तहसीलदार हीरसिंह, आयुक्त रामकिशोर, पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, सहायक निदेशक जसंवत गौड, प्रर्वतन अधिकारी कंवराराम, खाद्य निरीक्षक भूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

मेयर, सभापति एवं चेयरमैन के चुनाव अब अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे

जयपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। कैबिनेट ने यह निर्णय किया कि प्रदेश में नगरीय निकायोें में नगर निगम मेयर, नगर परिषद् सभापति एवं नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ना होकर अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। मंत्रिमंडल ने समाज में सहिष्णुता, समरसता, प्रेम और भाईचारा बनाए रखने, जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग एवं व्यापक जनहित में यह निर्णय लिया है। 

मीसा, डीआईआर तथा सीआरपीसी बंदियों की पेंशन एवं परिलाभ बंद 
कैबिनेट ने अहम निर्णय करते हुए मीसा, डीआईआर तथा सीआरपीसी बंदियों को पिछली सरकार के समय शुरू की गई पेंशन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य परिलाभ बंद करने को मंजूरी दी है। मंत्रिमण्डल ने इसके लिए राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि नियम, 2008 को निरस्त कर दिया है। इससे राजकोष पर पडने वाला करीब 40 करोड़ रूपये सालाना वित्तीय भार कम होगा। 

टीएसपी क्षेत्र में शादी होने पर नॉन टीएसपी की महिला को भी आरक्षण का लाभ
मंत्रिमण्डल ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में कार्मिक विभाग द्वारा अनुसूचित क्षेत्र के लिए 4 जुलाई, 2016 को जारी अधिसूचना के अतिक्रमण में नई अधिसूचना जारी करने का निर्णय किया है। इससे अनुसूचित क्षेत्र के निवासी से विवाह करने वाली गैर अनुसूचित क्षेत्र की महिला को भी अनुसूचित क्षेत्र में देय आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। 

विधवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए कम्यूटर योग्यता में छूट
कैबिनेट ने राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा नियम-1999, राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा नियम-1970, एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग (लिपिकवर्गीय और अधीनस्थ सेवाएं) नियम और विनियम, 1999 में संशोधन को मंजूरी दी है। मंत्रिमण्डल के इस निर्णय से अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त विधवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए वांछित कम्प्यूटर योग्यता में शिथिलता मिलेगी और इन महिला कार्मिकों की निर्धारित समयावधि में पदोन्नति हो सकेगी। 

कर्मचारी हित में विभिन्न सेवा नियमों में छूट
राज्य कैबिनेट ने कर्मचारियों के हित को देखते हुए विभिन्न सेवा नियमों में छूट देने संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। इसमें नागरिक उड्डयन विभाग में सृजित अद्र्ध कुशल मैकेनिक तथा अकुशल मैकेनिक के पदों की प्रविष्टी राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 में सम्मिलित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे इन पदों को सातवें वेतनमान का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही मंत्रिमण्डल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में साइकोलॉजिकल काउंसलर के पद को राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम-1965 से विलोपित करते हुए इस पद को राज्य सेवा में सम्मिलित किए जाने के कारण राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 में संशोधन को स्वीकृति दी है। इस संशोधन के बाद इस पद के अधिकारियों को पे मैट्रिक्स में लेवल-14 का वेतन मिलेगा।

कैबिनेट ने राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2008 में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि) तथा सांख्यिकी सहायक कृषि विभाग की ग्रेड-पे में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे कृषि विभाग में नियुक्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी तथा सांख्यिकी सहायक को आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी तथा सांख्यिकी सहायक के समान वेतनमान प्राप्त हो सकेगा। मंत्रिमण्डल ने इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा सचिवालय (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम-1992 में संशोधन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है इससे राजस्थान विधानसभा सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी से अनुभाग अधिकारी की पदोन्नति के लिए कार्य अनुभव तीन वर्ष के स्थान पर दो वर्ष किया जा सकेगा।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2019

टिड्डी दल की रोकथाम संबंधित गतिविधियां जारी, खड़ी फसल पर किसान छिड़काव करें


 टिड्डी चेतावनी संगठन की ओर से छिड़काव किया जाने वाले रसायन बेहद खतरनाक

बाड़मेर, 09 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे टिड्डी दल की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर गतिविधियां जारी है। प्रभावित इलाकांे मंे पर्याप्त मात्रा मंे संसाधनांे एवं कार्मिकांे की तैनातगी की गई है। किसानांे से अनुरोध है कि वे खड़ी फसलांे मंे अपने स्तर पर राज्य सरकार की ओर से अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे कीटनाशक का छिड़काव करें। टिड्डी चेतावनी संगठन की ओर से छिड़काव किया जा रहा कीटनाशक बेहद खतरनाक होने से उसका इस्तेमाल फसलांे पर नहीं किया जा सकता।
कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग एवं टिड्डी चेतावनी संगठन के अधिकारियों ने बुधवार को गडरारोड़ समेत अन्य इलाकांे मंे टिड्डी दलांे की रोकथाम के लिए चलाई जा रही गतिविधियांे का जायजा लिया। उन्हांेने ग्रामीणांे से रूबरू होकर उनको टिड्डी दल के हमले से बचाव के बारे मंे जानकारी भी दी। उप निदेशक वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अंशदीप के निर्देशानुसार जिले मंे टिड्डी दलांे की गतिविधियांे की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। प्रभावित इलाकांे मंे अतिरिक्त संसाधनांे एवं पर्याप्त मात्रा मंे कीटनाशक के साथ कृषि विभाग के कार्मिकांे की स्थाई तैनानगी की गई है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे टिड्डी चेतावनी संगठन की ओर से पांच तथा राज्य सरकार की ओर से तीन वाहन टिड्डी रोकथाम गतिविधियांे मंे तैनात किए गए है। इसके अलावा टिड्डी सर्वेक्षण के लिए कृषि विभाग के कार्मिकांे को अतिरिक्त छह वाहन उपलब्ध कराए गए है। उनके मुताबिक मौजूदा समय मंे छोटी खड़ीन, मालाना, सगोरालिया, गोविन्द बीओपी, मयानी, पनेला, गडरा फायरिंग रेंज, अकली, मुनबाव, पदमड़ा, बरियाड़ा, धारवी कला, धारवी खुर्द एवं राजड़ाल मंे टिड्डी दल की उपस्थिति पाई गई है। इन इलाकांे मंे इनकी रोकथाम संबंधित गतिविधियां चलाई जा रही है। इससे पहले शिव, गडरारोड, रामसर, बायतु, धोरीमना, बाडमेर, धणाउ चौहटन एवं गुडामालानी पंचायत समिति में टिड्डी की उपस्थिति देखी गई थी, जिसको समय-समय नियंत्रण कर लिया गया।
पीली टिडिडयां ज्यादा खतरनाक नहींः बाड़मेर जिले के मिली टिड्डी का रंग पीला है। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा के मुताबिक यह टिड्डी अधिक नुकसान नहीं करती है। उनके मुताबिक गुलाबी अवस्था वाली टिड्डी सबसे  अधिक हानि करती है। इसकी बाड़मेर जिले मंे उपस्थिति नहीं है।
टिड्डी दल के जमावड़े के बारे मंे सूचित करेंः पिछले तीन-चार दिनांे से सरहद पार से टिड्डी दल के झंुड गडरारोड एवं शिव क्षेत्र में आना शुरु हो गए हैं। ऐसे मंे किसानांे से अनुरोध है कि वे खडी फसल में टिड्डी को नहीं बैठने दे। साथ ही शाम के समय खाली स्थान पर जहां भी टिड्डी बैठती हैं, उसकी सूचना टिड्डी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220045, 9461520342, 9414607764, 9866426515, 9443672131, 9461965383 पर दें। ताकि तत्काल नियंत्रण की कार्रवाई की जा सके।
किसान खेतांे मंे फसलांे पर करें छिड़कावः टिड्डी नियंत्रण संगठन की ओर से छिडकाव किया जाने वाला रसायन मैलाथियान 96 यूएलबी फसलों,प्शुओं एवं मानव को हानिकारक हैं। इसलिए इस रसायन को खडी फसल में छिडकाव नहीं किया जा सकता। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा के मुताबिक खडी फसल के छिडकाव के लिए किसानांे की ओर से स्वयं क्लोरोपायरीफॉस 20 ई.सी., 50 ई.सी., डेल्टामेथरीन 2.8 ई.सी. एवं लेबडासायलोथिन 5 इ.सी. का छिडकाव किया जा सकता हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से दो हैक्टेयर तक 50 प्रतिशत एवं अधिकतम 500 रुपए प्रति हैक्टेयर अनुदान देय हैं। इसके लिए संबंधित कृषि पर्यवेक्षक से परमिट प्राप्त कर किसान नजदीकी क्रय विक्रय सहाकारी समिति, ग्राम सेवा सहकारी समिति, निजी विक्रेता से कीटनाशक खरीद सकते है। गडरारोड में मरुधर एग्रो, गडरारोड पर यह रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।  



जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

बाड़मेर, 09 अक्टूबर। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय जन सुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के साथ जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ आयोजित होगी।

उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 14 को

बाड़मेर, 09 अक्टूबर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 10 को

बाड़मेर, 08 अक्टूबर। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय जन सुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के साथ जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ आयोजित होगी।

 

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

गांधी जी भजनों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भजन संध्या आयोजित

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित भजन संध्या में बापू के भजनों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
बाड़मेर रेलवे स्टेशन के बाहर आयोजित भजन संध्या में सत्य साईं मूक बंधिर विद्यालय के बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भजन गायक श्यामलाल सुवासिया एवं मांगीलाल सिंगारिया ने स्वच्छ भारत पर स्वरचित भजन कोई जन सुनजो बाता गांधी की ,कोई जन सुनजो बाता बापू की  की प्रस्तुति दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने डिंगल मे बापू पर छ्न्द की प्रस्तुति दी। इस दौरान भजन गायकों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। भजन गायक श्यामलाल ने नशा मुक्ति पर स्वरचित भजन  प्रभुजी राम रट लगी हरि रट लागी भजन की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने भजन गायकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भजन संध्या में उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भजन संध्या का संचालन भगवान बारूपाल ने किया।


गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यशाला गुरूवार को

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे होगा।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पंचायती राज विभाग एवं महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला मंे स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एनजीओ प्रतिनिधि तथा महाविद्यालय के वोलियन्अर्स भाग लेंगे। इस दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर श्रीमती रूमा देवी संबोधित करेगी।
विभागीय योजनाआंे की जानकारी दीः समाज कल्याण सप्ताह के तहत बुधवार को  वाल्मिकी बस्ती बापू नगर के रामदेव मन्दिर मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भाटी एवं स्थानीय पार्षद महेन्द्र धारू ने स्थानीय मोहल्ले के गणमान्य नागरिको के साथ अनु.जाति अस्पर्शता निवारण अधिनियम पर चर्चा की। इस दौरान अनुसुचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभागीय योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इस विचार संगोष्ठी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बंशीलाल फुलवारिया, छात्रावास अधीक्षक भंवर सिह, देवराज माली, जुगल किशोर एवं े विजय कुमार, बाबुराम, गणेश,रणजीत, सुनीता, चन्द्रावती, रेशमादेवी, महेन्द्र समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पौधारोपण के साथ चलाया सफाई अभियान

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे बुधवार को बैंक परिसर मंे पौधारोपण करने के साथ सफाई अभियान चलाया गया।
  सेंट्रल को ऑपरेटिव बाड़मेर के प्रबंध निदेशक रामसुख, अधिशाषी अधिकारी हरीराम पूनिया एवं अधिकारी यूनियन के सचिव पेमाराम चौधरी की अगुवाई मंे स्थानीय शाखाआंे एवं प्रधान कार्यालय मंे स्वच्छता अभियान चलाने के साथ बैंक परिसर की साफ सफाई की गई। इस दौरान बैंक परिसर मंे पौधारोपण भी किया गया।

सौहार्द्वपूर्ण वातावरण की परंपरा बरकरार रखेंः अंशदीप

विभिन्न समुदायांे के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्धपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया


बाड़मेर, 02 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे भाईचारे एवं सौहार्द्धपूर्ण वातावरण के साथ त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। इस गौरवपूर्ण परंपरा को बरकरार रखें। आगामी दिनांे मंे आने वाले त्यौहारांे एवं चुनाव के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। जिला कलक्टर अंशदीप ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मनाई जा रही है। उन्हांेने जाति एवं धर्म को छोड़कर सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया था। उन्हांेने कहा कि गांधी जी के संदेश को आगे बढाते हुए देश के विकास मंे योगदान दें। जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध मंे तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को त्यौहारांे के अवसर पर विशेष रूप से पानी ,बिजली एवं विद्युतापूर्ति संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने विभिन्न समुदायांे से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्हांेने सुनी-सुनाई बातांे पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगांे से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि पुलिस की ओर से अवैध आतिशबाजी बेचने वालांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने दीपावली के अवसर पर अग्निशमन संबंधित पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने फायरबिग्रेड के साथ अतिरिक्त पानी के टैंकरांे की व्यवस्था करने तथा अस्पतालांे मंे बर्न यूनिट संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक मंे नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा को आदर्श स्टेडियम मंे रावण दहन तथा आतिशबाजी की दुकानांे के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर दुर्गाष्टमी, महानवमी, विजयादशमी एवं दीपावली पर्व के दौरान पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने त्यौहारांे के अवसर पर विभिन्न विभागांे की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाआंे के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने आवारा जानवरांे की धरपकड़ कर नंदी गौशाला भिजवाने के लिए कहा। इस दौरान सीमा जन कल्याण समिति के संरक्षण अंबालाल जोशी, कौमी एकता समिति के अध्यक्ष एवं एडवोकेट धनराज जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, मुस्लिम समाज अध्यक्ष हाजी अब्दुल गनी, ओमप्रकाश गर्ग मधुप, पूर्व शिवसेना प्रमुख बसंत खत्री, ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के विभिन्न सदस्यों ने सुझाव देने के साथ शहर की समस्याआंे से अवगत कराया। बैठक मंे युआईटी सचिव अंजुम ताहिर समां, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, अश्विनी कुमार जैन, कोतवाल रामप्रताप सिंह समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...