मंगलवार, 11 जून 2019

एन्टोंमोलोजिस्ट सर्विलेन्स की कार्यशाला का आयोजन हुआ: सीएमएचओ

बाड़मेर, 11 जून। स्वास्थ्य भवन बाड़मेर में एन्टोंमोलोजिस्ट सर्विलेन्स की कार्यशाला का आयोजन सीएमएचओ डॉ कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। डॉ चौधरी ने बताया की इस कार्यशाला में  प्रशिक्षण डॉ झुन्झाराम चौधरी द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी मलेरिया निरीक्षक को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के लार्वा की पहचान किस प्रकार की जाती है तथा इन्हें नष्ट करने का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ चौधरी ने बताया की अतिरिक्त निदेशक (ग्रा.स्वा.) के निर्देशानुसार प्रशिक्षण के पश्चात एन्टोमोलोजिकल सर्विलेन्स की रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। एएमओ कुन्दन मल सोनी ने इस कार्यशाला का संचालन किया। इस बैठक में जिले के सभी मलेरिया निरीक्षक व हेल्थ मेनेजर नरेन्द्र कुमार खत्री उपस्थित रहे।

पशुपालन विभाग ने दी मवेशियांे को गर्मी से बचाने के लिए सलाह

बाड़मेर, 11 जून। बाड़मेर जिले मंे पशुधन को भीषण गर्मी, लू एवं तापमान के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.नारायणसिंह सोलंकी ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे गर्मी का प्रभाव तीव्र होने तथा वातावरण के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी के साथ-साथ लू के कारण पशुधन की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐेस मंे डिहाइड्रेशन, तापघात, बुखार, दस्त एवं गर्भपात इत्यादि से पशुधन की हानि के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से विभिन्न संक्रामक रोग होने की आशंका है। उन्हांेने बताया कि तापघात से बचाने के लिए पशुओं को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक छायादार स्थान यथा पेड़ों के नीचे अथवा पशु बाड़ों में रखा जाए। उनके मुताबिक पशुबाड़ों में हवा का पर्याप्त प्रवाह हो तथा विचरण के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता होनी चाहिए। अत्यधिक गर्मी की स्थिति में विशेषकर संकर जाति एवं उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाले पशुओं के बाड़ों के दरवाजों-खिड़कियों पर पाल,टाटी लगाकर दोपहर के समय पानी का छिड़काव कराने से राहत मिलती है। भैसवंशीय पशुओं को शाम के समय नहलाना, तालाब में छोड़ना लाभदायक होता है। पशुओं को दिन में कम से कम दो बार ठण्डा, शुद्ध एवम् पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्हांेने बताया कि पशुआंे को सूखे चारे के साथ-साथ कुछ मात्रा हरे चारे की भी दी जाए, ताकि उनमें कब्जी अथवा अन्य पाचन संबंधित व्याधियां उत्पन्न नहीं हो। भारवाहक पशुओं को यथासम्भव प्रातः एवं सायंकाल में काम में लिया जाए तथा दोपहर के समय इन्हें आराम दिलाना जाए। उन्हांेने बताया कि पशुओं में लू अथवा तापघात के लक्षण तेज बुखार होना, पशु का सुस्त होना, खाना-पीना बन्द कर देना, पशु की श्वसन गति का तेज होना, कभी-कभी नाक से खून बहना, धीरे-धीरे पशु की श्वसन गति कम होना तथा चक्कर खाकर पशु का बेहोश हो जाना है। पशुओं में तापघात की स्थिति होने पर तत्काल उन्हें छायादार स्थान पर रखने के साथ यथाशीघ्र पशु चिकित्सक से उपचार करवाएं। उन्हांेने बताया कि पशु चिकित्सक की सलाह पर आवश्यक रोग प्रतिरोधक टीके लगवाए जाए। अगर पशु चारा खाना बन्द करें अथवा सुस्त-बीमार दिखाई दें तो बिना देरी समीपवर्ती पशु चिकित्सालय से सम्पर्क स्थापित कर परामर्श एवं पर्याप्त उपचार करवाएं।

पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 11 जून। पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी की अध्यक्षता मंे स्वास्थ्य भवन मंे आयोजित हुई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के तहत पंजीकरण के लिए विभिन्न संस्थाओं से तीन आवेदन प्राप्त हुए। जबकि एक पूर्व में पंजीकृत संस्थान के मालिक की मृत्यु हो जाने के कारण प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 में रजिस्ट्रेशन को स्थाई तौर पर समाप्त करने की अनुशंषा की गई। विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों को पंजीकरण करने के लिए जिला सलाहकार समिति के सदस्यों ने अनुशंषा की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. चौधरी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए हर संस्थान को आईईसी,निजी एवं सरकारी अस्पताल में काउंसलिंग के माध्यम से आमजन मंे जागरूकता लाई जाए। उन्हांेने बताया कि प्रबंध निदेशक एनएचएम डॉ समित शर्मा के निर्देशानुसार अब प्रसव पूर्व निदान तकनीक के गलत उपयोग की शिकायत व्हाट्सएप्प नंबर 9799997795 पर की जा सकती है। शिकायत-कर्ता की पहचान गोपनिय रखी जाएगी। इस बैठक में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ सत्ताराम भाखर ,सहायक अभियोजन निदेशक दिनेश तिवारी ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ महेन्द्र चौधरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मदन बारुपाल,हैल्थ मेनेजर नरेन्द्र कुमार खत्री एवं पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कुमार कल्याण उपस्थित रहे।


सरपंच संघ ने जताया आभार,आवारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था का अनुरोध

सरपंच संघ ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो विधिवत संचालित हो रहे है

बाड़मेर, 11 जून। बाड़मेर जिले मंे पशुधन संरक्षण के लिए ग्राम पंचायतांे के सहयोग से 248 पशु शिविर एव 412 चारा डिपो संचालित किए जा रहे हैं। इसको लेकर सरपंच संघ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पशुधन संरक्षण के लिए आभार जताते हुए आवारा पशुआंे के लिए चारे की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया।
सरपंच संघ के अध्यक्ष उगमसिंह राणीगांव समेत अन्य सरपंचांे के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन मंे बताया कि बाड़मेर जिले मंे राज्य सरकार के निर्देशानुसार लघु एवं सीमांत कृषकांे के पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था शिविरांे एवं डिपो के माध्यम से की गई है। जिले मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो विधिवत तथा सुचारू रूप से संचालित करके पशुधन संरक्षण किया जा रहा है। जिला स्तर से इसकी प्रभावी मोनेटरिंग की जा रही है। ज्ञापन मंे बताया कि आवारा, घुमक्कड़ एवं बिना दूध देने वाले पशु भी चारा डिपो एवं पशु शिविरांे मंे आ रहे है। इनके लिए चारा देने का कोई प्रावधान नहीं होने से दिक्कत हो रही है। ज्ञापन मंे मुख्यमंत्री से इन पशुआंे के लिए चारे की व्यवस्था करवाने संबंधित आदेश करवाने के अनुरोध किया गया। सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को बताया कि हालांकि व्यवहारिक तौर पर शिविरांे मंे पहुंचने वाले सभी मवेशियांे को अपने स्तर पर जनसहयोग से चारा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है तथा किसी भी गौ वंश को चारे के अभाव में। मरने नहीं दिया जा रहा हैं।अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि ज्ञापन मंे उल्लेखित मांग के संबंध मंे राज्य सरकार को अवगत कराते हुए आवारा पशुआंे के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे गाइड लाइन के अनुसार ग्राम पंचायतांे के माध्यम से पशु शिविर एवं चारा डिपो संचालित किए जा रहे हैं। बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न मंत्रीगणांे को भी स्थानीय जन प्रतिनिधियांे तथा जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध मंे अवगत कराते हुए एनडीआरएफ नियमांे मंे उल्लेखित प्रावधानांे मंे शिथिलता दिलाने का अनुरोध किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 11 अप्रैल को आपदा राहत प्रबंधन विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के साथ ही अगले दिन ही 250 चारा डिपो प्रारंभ कर दिए गए थे। जहां पर अनुदानित दरांे पर पशुपालकांे को चारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा 248 स्थानांे पर पशु शिविर संचालित है। पशुधन संरक्षण के लिए राज्य सरकार के अलावा विभिन्न संस्थाआंे एवं दानदाताआंे का भी अपेक्षित सहयोग मिला है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने पशु शिविर एवं चारा डिपो सुचारू डिपो से संचालित करने के लिए सरपंच संघ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनुरोध किया कि इसको निरंतर जारी करते हुए पशुधन संरक्षण के लिए समन्वित प्रयास जारी रखे जाए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल मंे सरपंच संघ अध्यक्ष उगमसिंह राणीगांव, हाथीतला सरपंच मगराज गोदारा,गालाबेरी सरपंच अचलाराम सियोल समेत कई सरपंच शामिल थे।


जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 को

बाड़मेर,11 जून। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय शुक्रवार 14 जून को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा। 
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। 

खरीफ मंे उन्नत तकनीक के उपयोग के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया


बाड़मेर, 11 जून। फसल की उत्पादकता को बढ़ाकर किसानों की आय में वद्धि करना एक आवश्यक एवं चुनौतीपूर्ण कार्य है। कृषि उत्पादन में बढोतरी हुई है, लेकिन इस दिशा मंे काफी काम करने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्यानिकी विशेषज्ञ बुद्वाराम मोरवाल ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से धारासर गांव मंे आयोजित खरीफ किसान गोष्ठी के दौरान यह बात कही। कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से 25 मई से विभिन्न गांवांे मंे खरीफ किसान गोष्ठी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस दौरान उद्यानिकी विशेषज्ञ मोरवाल ने विभिन खरीफ फसलों के उन्नत बीजों के किस्मों की विशेषताआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसानांे को कम बारिश एवं कम समय में पकने वाले किस्मों का चयन करना चाहिए। वैज्ञानिकों की ओर बताई गई उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने के साथ समय रहते मानसून पूर्व बीज की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि किसानांे को स्वयं की ओर से उत्पादित फसल में से स्वस्थ पौधों का चयन कर घरेलू बीज तैयार करना चाहिए। ताकि समय रहते बीज की उपलब्धता एवं बाजार में लीज पर होने वाले महंगे खर्च से बचा जा सके। मोरवाल ने उद्यानिकी फसलों एवं सब्जी उत्पादन की जरूरत जताते हुए देशी बेर में कलिकायन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र के पशुपालन विशेषज्ञ भैरूलाल डांगी ने गर्मी एवं बारिश के मौसम में पशुओं की देखभाल की जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं का समय पर टीकाकरण एवं डीफर्मिग करवाए, ताकि पशुओं को अकाल मौत से बचाया जा सकें। उन्हांेने कहा कि खेत में चारा उत्पादन किया जाए, ताकि पशुओं में पोषक तत्वों की भी कमी नहीं हों। कार्यक्रम सहायक सुनील कुमार ने बताया कि धारासर गांव मंे आयोजित खरीफ किसान गोष्ठी मंे आसपास के गांवों के 45 किसानों ने भाग लिया।

सोमवार, 10 जून 2019

केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने मंदिरांे मंे धोक लगाकर मांगी खुशहाली की मन्नत

बाड़मेर,10 जून। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को बाड़मेर जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न मंदिरांे मंे धोक लगाकर देश मंे खुशहाली की मन्नत मांगी। इस दौरान  चौधरी का विभिन्न स्थानांे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को मनणावास गांव में हीरानंद सरस्वती आश्रम पहुंच कर महंत से आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत चौधरी ने ब्रह्मधाम आसोतरा में ब्रह्मजी के मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट मंडल की ओर से चौधरी का स्वागत किया गया। बालोतरा प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री चौधरी ने जसोल मंे माता राणी भटियाणी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। जसोल ग्राम पंचायत परिसर मंे आयोजित समारोह के दौरान चौधरी का स्वागत किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नाकोड़ा जैन तीर्थ मंे भगवान नाकोड़ा भैरव, भगवान पार्श्वनाथ, काला एवं गोरा भैरू एवं लूम्बनाथ महाराज के धूणे के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्हांेने भैरूजी के मंदिर में तेल चढ़ाने के साथ डमरू की डूगडूगी बजाकर देश मंे खुशहाली की कामना की। इस दौरान नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की ओर से केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।




हैडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश

 अधिशाषी अभियंता प्रत्येक शुक्रवार को उपखंड अधिकारियांे को जलापूर्ति के बारे मंे अवगत कराएं

बाड़मेर,10 जून। मौजूदा समय मंे गर्मी के मौसम को देखते हुए हैंडपंप खुदाई के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए। इसके लिए अतिरिक्त मशीनें लगाने के साथ प्राथमिकता से इनको प्रारंभ किया जाए। ताकि ग्रामीणांे को राहत मिल सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जिले मंे जलापूर्ति इतंजामांे की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीणांे की मांग के मुताबिक गांवांे एवं ढ़ाणियांे मंे प्राथमिकता से टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति की जाए। उन्हांेने कहा कि इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे ने बताया कि 114 हैंडपंप खोदे जाने है। हैंडपंप खुदाई का कार्य तीव्र गति से करवाने का प्रया किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 982 स्थानांे पर टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के नालांे की सफाई का कार्य तेजी से करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त पवन मीणा ने बताया कि नालांे की सफाई के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए है। आगामी कुछ दिनांे मंे यह कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को छात्रावास एवं सरकारी कार्यालयांे के निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान डिस्काम के अधिकारियांे ने बताया कि 318 ग्राम पंचायतांे के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, मेडिकल कालेज के एसोशिएट प्रोफेसर डा. अनूपसिंह गुर्जर, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार जैन, दिलीप माथुर, एम.आर.प्रजापत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



खसरा-रुबेला अभियान 22 जुलाई से,कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे

बाड़मेर,10 जून। मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने प्रदेश में 22 जुलाई से शुरु होने वाले खसरा -रुबेला अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि प्रदेश का कोई भी बच्चा टीकाकरण से नहीं बचना चाहिए।
मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने कहा कि खसरा और रुबेला गंभीर बीमारियां हैं और पोलियो से भी बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें केवल टीकाकरण के माध्यम से ही रोका जा सकता है। इसीलिए देश भर में इस बीमारी से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 जुलाई से यह अभियान चलाया जाएगा और इसके तहत लगभग 2 करोड़ 26 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि एक भी बच्चा टीकाकरण से नही बचे। मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिला कलेक्टर को इस अभियान के लिए जिला तथा ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स गठित कर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अभियान से पहले ग्राम सभाओं तथा स्कूलों में इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। गुप्ता ने कहा कि निजी चिकित्सकों तथा नेहरू युवा केन्द्रों की भी सहायता ली जा सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि सही तरीके से टीकाकरण किया जाना सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार कर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता प्रदेश के लिए एक चुनौती है और सबके सहयोग से इसको सफल बनाया जा सकता है। एन एच एम मिशन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि यह केन्द्र सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है। देश भर में इससे अब तक लगभग 30 करोड़ बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में यह अभियान 22 जुलाई से शुरु होकर 6 सप्ताह तक चलेगा, जिसके तहत 9 माह से लेकर 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि अभियान के विभिन्न चरणों में निजी और सरकारी स्कूलों तथा मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों, कच्ची बस्ती में रहने वाले, स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों तर्था इंट भट्टों, घुमन्तु आबादी के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

त्वरित गति से समस्या समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाएंःचौधरी

राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतू तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया


बाड़मेर,10 जून। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप समस्याआंे का त्वरित गति से समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को बायतू में विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए कही। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जन सुनवाई मंे आमजन की समस्याएं सुनने के साथ बायतू तहसील का निरीक्षण किया।
राजस्व राज्य मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की शुरूआत के साथ ऐतिहासिक फैसलों के जरिए आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को इसकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने आमजन की परिवेदनाएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणांे ने पानी, बिजली एवं राजस्व विभाग से संबंधित अन्य समस्याआंे से अवगत कराया। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतू तहसील का निरीक्षण कर निष्पादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। तहसीलदार मतता लहुआ ने तहसील कार्यालय स्तर पर निष्पादित किए जा रहे कार्याें एवं प्रगति के बारे मंे अगवत कराया। इसके उपरांत राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने माडपुरा बरवाला, हीरा की ढाणी, बिलासर समेत विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित कार्यक्रमांे मंे शिरकत की।



हाथकरघा बुनकरों से नकद पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बाड़मेर, 10 जून। हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वितीय वर्ष मे भी राज्य सरकार ने बुनकरों को नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। 
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्राम देवासी ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। उन्होने बताया कि इसके लिएवहीं बुनकर पात्र होंगे जो हाथकरधा पर पिछले 3 वर्षो से बुनाई का कार्य कर रहे है तथा जिनको गत 3 वर्षो से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त कर 30 जून 2019 तक जमा कराए जा सकते है। 

जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक 11 जून को

बाडमेर,10 जून। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक 11 जून को प्रातः 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

रविवार, 9 जून 2019

महाविद्यालयों में रिक्त पद अतिशीघ्र भरे जाएंगे: भाटी

बाड़मेर ,09 जून। प्रदेश में महाविद्यालयों में रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए प्रयासरत है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी ने स्थानीय लोगों की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी बजट में बाड़मेर के महिला महाविद्यालय को अपग्रेड करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रो में भी बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार प्रयास करेगी।
 उन्होंने बताया कि रिक्त 832 पदों को भरने के लिए आरपीएससी को अभ्यर्थना भेज रखी है। आचार संहिता की वजह से उन पर कार्य आगे नहीं बढ़ सका था। आने वाले कुछ दिनों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अच्छी सरकार चला रहे हैं और सभी वर्ग युवा, किसान, व्यापारी, बेरोजगारों के कल्याण और विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के परिणाम के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में हार या जीत सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने कहा कि वे जनता के इस फैसले को स्वीकार करते हुए आमजन के हितार्थ कार्य करते रहेंगे।बाड़मेर प्रवास के दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विद्यालयों की स्थिति
एवं शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मंगलवार, 4 जून 2019

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया पशु शिविरांे का निरीक्षण

बाड़मेर, 04 जून। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मंगलवार को सरहदी इलाकांे मंे पशु शिविरांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने पशु शिविरांे मंे चारे,पानी एवं छाया की समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने रामसर तहसील क्षेत्र मंे अभे का पार, सज्जन का पार, पादरिया समेत विभिन्न गांवांे मंे चल रहे पशु शिविरांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने शिविर स्थल पर चारे की उपलब्धता एवं छाया, पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने संबंधित संचालकांे को गर्मी के मौसम को देखते हुए मवेशियांे के लिए चारे के साथ छाया एवं पानी की पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने ग्रामीणांे से रूबरू होकर जलापूर्ति एवं चारे, पानी तथा रोजगार के बारे मंे बारे मंे विस्तार से जानकारी लेने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान रामसर विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


समानीकरण एवं पदस्थापन संबंधित दिशा निर्देश एवं कैलेंडर जारी

शिक्षकों एवं शैक्षणिक कार्मिकों के स्टाफिंग पैटर्न का पुनर्निधारण


बाड़मेर, 04 जून। प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत  संचालित राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों, शैक्षणिक कार्मिकों के पदों के विद्यालयवार आवंटन स्टाफिंग पैटर्न के पुनर्निधारण एवं समानीकरण, पदस्थापन के संबंध में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक की ओर से दिशा निर्देश एवं कैलेंडर जारी किया गया है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ओ.पी. कसेरा ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शाला दर्पण पोर्टल पर समस्त कार्मिकों का मूल पद एवं विषय सेवा अभिलेख के अनुसार 5 जून तक शत प्रतिशत अपडेट हो जाए। इसके तहत 6 जून के बाद किसी भी कार्मिक का मूल पद एवं मूल विषय सेवा अभिलेखों से भिन्न पाए जाने पर संबंधित उत्तरदायी अधिकारी एवं कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। स्टाफिंग पैटर्न के अंतर्गत यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है कि शून्य नामांकन वाले किसी भी विद्यालय में किसी भी अध्यापक का पदस्थापन, समायोजन नहीं हो। काउंसलिग प्रक्रिया के पश्चात विद्यालयों में अध्यापकों के दोहरे पदस्थापन की स्थिति नहीं रहे, इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। प्रारम्भिक शिक्षा के निदेशक की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि स्टाफिंग पैटर्न के पुनर्निधारण पश्चात काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन की कार्यवाही के अंतर्गत ऐसे समस्त स्थानान्तरण आदेश जिनकी अभी तक पालना नहीं हो पाई को निरस्त कर पूर्व पदस्थापित मूल स्थान, पंचायत समिति, जिले में रिक्त स्थान पर किया जाएगा। आदेशों के अनुसार किसी अध्यापक का पूर्व में प्रशासनिक स्थानान्तरण किया गया था और वह न्यायालय द्वारा स्टे आदेश से वहीं पदस्थापित है और इस कारण इसके पद पर अन्य विद्यालय, जिले से स्थानान्तरित होकर आए अध्यापक के संबंध में स्थानान्तरण आदेश की पालना नहीं हो सकी हो तो राज्य सरकार के उक्त आदेश के अनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसी तरह किसी अध्यापक का स्वैच्छिक, प्रशासनिक स्थानान्तरण किया गया था और स्थानान्तरित विद्यालय में स्पष्ट पद रिक्त नहीं होने के कारण स्थानान्तरण आदेश में वर्णित शर्त ‘‘स्थानान्तरित कार्मिक की समस्त प्रविष्टियों का शाला दर्शन पोर्टल से सत्यापन पश्चात पोर्टल के माध्यम से ही कार्यमुक्त एवं कार्यग्रहण करवाया जाए, की पालना नहीं किए जाने अर्थात कार्मिक की स्थानान्तरित विद्यालय में शाला दर्शन, शाला दर्पण पोर्टल पर कार्यग्रहण प्रविष्टि नहीं किए जाने से कार्मिक के  स्थानान्तरण आदेश की पालना नहीं होने हुई है अर्थात कार्मिक की स्थानान्तरित विद्यालय में शाला दर्शन,शाला दर्पण पोर्टल पर कार्यग्रहण प्रविष्टि नहीं हुई है और कार्मिक को स्थानान्तरित विद्यालय,अन्य विद्यालय,कार्यालय में ऑफलाईन कार्यग्रहण करवाया गया है तो स्थानान्तरण आदेश की पालना नहीं हो सकने के कारण राज्य सरकार के उक्त आदेश के अनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। स्थानान्तरित कार्मिक के स्थानान्तरण से पूर्व विद्यालय में ही नियमानुसार समायोजन के लिए पद रिक्त होने पर कार्यमुक्ति अपडेट करवाते हुए स्थानान्तरण से पूर्व विद्यालय में ही कार्यग्रहण प्रविष्टि करवाया जाना सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। स्थानान्तरण से पूर्व विद्यालय में समायोजन के लिए पद रिक्त नहीं होने पर शाला दर्पण प्रकोष्ठ, जयपुर, बीकानेर से कार्यमुक्ति निरस्त करवाकर स्थानान्तरण से पूर्व विद्यालय में मैपिंग सहित अधिशेष प्रविष्टि करवाया जाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि 5 जून तक इस तरह के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। निर्देशांे के अनुसार शाला दर्पण पोर्टल पर स्वीकृत पद पर कार्यरत कार्मिक का ही वेतन आहरित किया जाएगा। किसी भी ऑफलाइन कार्यरत कार्मिक का वेतन आहरित नही किया जाएगा। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से वेतन व्यवस्था के लिए जारी आदेश निदेशक की ओर से अनुमोदन पश्चात ही प्रभावी होगे। इसी तरह निलम्बित कार्मिक का जिस कार्यालय में मुख्यालय किया गया है कार्मिक की शाला दर्पण पोर्टल पर उसी कार्यालय में ही प्रविष्टि होगी। यदि कोई विद्यालय शाला दर्पण पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, क्रमोन्नत नहीं हुआ है तो शाला दर्पण प्रकोष्ठ बीकानेर, जयपुर से समन्वय करके शाला दर्पण पोर्टल पर प्रदर्शित, क्रमोन्नत करवाएं तथा विद्यालय का स्टाफिंग पैर्टन जनरेट, रिजनरेट करवाया जाएगा। साथ ही इस कारण कोई कार्मिक पोर्टल पर ऑन-लाईन कार्यग्रहण नहीं कर सका हो तो कार्मिक की ऑन-लाईन कार्यग्रहण प्रविष्टि करवाया जाना सुनिश्चित करनी होगी। सीधी भर्ती से नवचयनित कार्मिक का जिस मैपिंग किए हुए कार्मिक के स्थान पर पदस्थापन हुआ है उस मैपिंग किए हुए कार्मिक को शाला दर्पण प्रकोष्ठ जयपुर से अधिशेष करवाकर मैपिंग करवाया जाकर नवचयनित कार्मिक को शाला दर्पण पोर्टल कर कार्यग्रहण करवाया जाएगा। जारी निर्देशों के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में संबंधित पद एवं विषय में समायोजित कार्मिकों में से जिले में कार्यग्रहण तिथि के आधार पर कनिष्ठतम कार्मिक से जिले में अधिक ठहराव(वरिष्ठ)वाले प्रारम्भिक शिक्षा में कार्यरत राजस्थान अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियम के 6 डी के तहत सेटअप परिवर्तित एवं राजस्थान अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियम 1971 के तहत नियुक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अध्यापकों की वर्तमान जिले में कार्यग्रहण तिथि की वरीयतानुसार मिश्रित सूची शाला दर्पण पोर्टल द्वारा तैयार कर 5 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा को माध्यमिक शिक्षा में समायोजन के लिए सुपुर्द करना होगा। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा को 7 जून तक काउंसलिंग के जरिए माध्यमिक शिक्षा में समायोजित सुनिश्चित करना होगा।

पशुपालकों को पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए सलाह

बाड़मेर, 04 जून। प्रदेश में पशुधन को भीषण गर्मी, लू एवं तापमान के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। तेज गर्म मौसम तथा तेज हवाओं का प्रभाव पशुओं की सामान्य दिनचर्या को प्रभावित करता है, इससे उनके बीमार पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 
पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को सलाह दी गई है कि भीषण गर्मी की स्थिति में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए ठंडा एवं छायादार पशु आवास, स्वच्छ पीने के पानी पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। तेज गर्मी से बचाव प्रबंधन में जरा सी लापरवाही से पशु को लू नामक रोग हो जाता है, जिससे पशु की मृत्यु भी हो सकती है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशु आवास के लिए पक्के निर्मित मकानों की छत पर सूखी घास या कडबी रखे। ताकि छत को गर्म होने से रोका जा सके। लू लगने पर पशुओं को प्याज का रस एवं पानी तथा बर्फ की पट्टियां रखनी चाहिए। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क कर पशु का उपचार करवाएं। ताकि पशुधन तथा उसके उत्पादन में होने वाली हानि से बचा जा सके। गर्मी से बचाने के लिए पशुओं को प्रतिदिन ठण्डे पानी से भी नहलाए, रात में पशुओं को खुले में बांधने तथा दिन में आवश्यकता के अनुसार स्वच्छ पानी पिलाने तथा ठंडे पानी में नहलाने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक 7 को

बाड़मेर, 04 जून। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 2019 की पूर्व तैयारी के लिए आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक 7 जून को प्रातः 4 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को आपदा प्रबन्धन संबंधित कार्य योजना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जून माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम घोषित

बाड़मेर, 04 जून। जून माह मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 7 जून को दोपहर 3 बजे जिला पेंशनर्स समिति की बैठक, 10 जून को दोपहर दोपहर 12.30 बजे जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति, सांय 4 बजे बागवानी विकास समिति आत्मा एवं कृषि विकास समिति की बैठक होगी। उन्हांेने बताया कि 14 जून को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन जिला स्तरीय भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे होगा। इसी तरह 17 जून को दोपहर 12.30 बजे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं आरसेटी की बैठक, दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाआंे पर अत्याचार, पुलिस अभियोजन समन्वय, जिला पैरोल सलाहकार समिति तथा सांय 5 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक आयोजित होगी।
जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि 20 जून को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति तथा सांय 4 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की रोकथाम एवं संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 24 जून को दोपहर 12.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति की बैठक, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति, दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति की बैठक तथा 27 जून को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति, दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति की बैठक एवं सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त सदस्य सचिव, प्रभारी अधिकारी को बैठक मंे उपस्थित होने वाले सदस्यांे को यथासमय बैठक का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार, 3 जून 2019

1562 पशुओं के संरक्षण के लिए 10 शिविर स्वीकृत

बाड़मेर, 03 जून। अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमांत किसानों की ओर से अभाव अवधि के दौरान छोड़े गए पशुओं के संरक्षण के लिए दस पशु शिविर स्वीकृत किए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गडरारोड़ में द्राभा एवं खबड़ाला , गुड़ामालानी में लुंबावास, शिव में पूषड, बिसू खुर्द, अंबावाड़ी, निंबासर, सिणधरी में चाडो की ढाणी, गंगाली में पशु शिविर की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में 1357 बड़े एवं 205 छोटे कुल 1562 पशुओं का संरक्षण किया जा सकेगा।

अग्नि पीडि़त परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा

बाड़मेर, 03 जून। अग्नि पीडि़त परिवार को सेड़वा तहसीलदार सुनील कुमार कटेवा ने 4.14 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।
चौहटन उपखंड अधिकारी वीरमा राम ने बताया कि जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशानुसार सेड़वा तहसीलदार ने परिजनों को ढाढस बंधाने के साथ सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि 
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर डीडावा निवासी भंवराराम पुत्र आदूराम मेघवाल को राज्य आपदा मोचन निधि से 4 लाख 14 हजार 100 रूपए की आर्थिक सहायता की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की थी। उल्लेखनीय है कि एक जून को हुई आगजनी मंे भंवराराम की चार वर्षीय पुत्री की मृत्यु के साथ आवासीय क्षति हुई थी। इस पर चौहटन उपखंड अधिकारी की ओर से अभिशंषा के साथ जिला कलक्टर जो आर्थिक सहायता स्वीकृति करने के लिए प्रस्ताव भिजवाया गया था।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...