बाड़मेर, 11 जून। स्वास्थ्य भवन बाड़मेर में एन्टोंमोलोजिस्ट सर्विलेन्स की कार्यशाला का आयोजन सीएमएचओ डॉ कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। डॉ चौधरी ने बताया की इस कार्यशाला में प्रशिक्षण डॉ झुन्झाराम चौधरी द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी मलेरिया निरीक्षक को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के लार्वा की पहचान किस प्रकार की जाती है तथा इन्हें नष्ट करने का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ चौधरी ने बताया की अतिरिक्त निदेशक (ग्रा.स्वा.) के निर्देशानुसार प्रशिक्षण के पश्चात एन्टोमोलोजिकल सर्विलेन्स की रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। एएमओ कुन्दन मल सोनी ने इस कार्यशाला का संचालन किया। इस बैठक में जिले के सभी मलेरिया निरीक्षक व हेल्थ मेनेजर नरेन्द्र कुमार खत्री उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर , 30 मई। पुराने पटटांे के पंजीयन पर राज्य सरकार की ओर से मुद्रांक शुल्क मंे 30 जून तक विशेष छूट का प्रावधान किय...
-
बाड़मेर, 20 जनवरी। पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलव...
-
पंचायतीराज चुनाव 2020 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के उपरान्त जिले में जिला...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें