गुरुवार, 28 जून 2018

शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 28 जून। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इसके लिए इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल www.mhrd.gov.in  पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकांे को आनलाइन आवेदन मंे अपने किए गए कार्यों की पूरी डिटेल और मांगी गई जानकारी भरनी होगी। इस संबंध मंे माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक नथमल डिडेल ने दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके तहत इस पुरस्कार के लिए शुरूआत मंे जिला कलेक्टर के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय चयन समिति को जिले से तीन शिक्षकों का चयन 15 जुलाई तक करना होगा। जिले से आए शिक्षकों के नामों को चयन करके राज्य स्तरीय चयन समिति 31 जुलाई तक राष्ट्रीय चयन समिति को भेजेगी। पुरस्कार के लिए 100 नम्बर में से अंक दिए जाएंगे। इसमें 20 नंबर का ऑब्जेक्टिव और 80 नंबर का क्राइटेरिया बेस्ड ऑन परफोर्मेंस के नंबर दिए जाएंगे।

पेंशन रिविजन का काम क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ कोष कार्यालय भी करेंगे


                बाड़मेर, 28 जून। एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत, मृत पेंशनर तथा पारिवारिक पेंशनरों की नए पे-मेट्रिक्स के अनुसार पेंशन रिवाइज करने का काम पेंशन विभाग के 7 क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ-साथ राज्य के 34 कोष कार्यालयों की ओर से किया जाएगा।
                वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लगभग 3 लाख 51 हजार पेंशनर्स की उनकी सेवानिवृति अथवा मृत्यु के समय की पे स्केल, रनिंग पे बैण्ड तथा ग्रेड पे के वेतन को नए पे मेट्रिक्स के संबंधित लेवल में नोशनल वेतन नियतन करते हुए पेंशन रिविजन का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि पेंशन रिविजन का कार्य जल्दी से जल्दी निपटाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ कोष कार्यालयों में भी यह कार्य किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी 1991 से पहले के पेंशनरों की पेंशन रिविजन का कार्य पेंशन विभाग के 7 क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से किया जाएगा। साथ ही एक जनवरी 1991 तथा उसके पश्चात् वाले पेंशनरों की पेंशन रिविजन का काम संबंधित कोष कार्यालय करेंगे। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2018 से संबंधित कोष कार्यालयों मंे पेंशनर्स के पेंशन रिविजन के लिए प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाएंगे तथा जिन पेंशनर्स ने पहले ही विभाग को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दिए हैं, उन्हें दुबारा प्रार्थना पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी।

सरहदी इलाकांे मंे बीएडीपी से साकार हुआ विकास का सपना


सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम मंे वर्ष 2018-19 मंे 4128.71 लाख का प्रावधान

                बाड़मेर, 28 जून। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम से सरहदी इलाकांे मंे विकास का सपना साकार होने लगा है। बड़े पैमाने पर हुए विकास कार्याें की बदौलत ग्रामीणांे के जीवन मंे आमूलचूल परिवर्तन आया है। बाड़मेर जिले के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 मंे बीएडीपी मंे 4128.71 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
                सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिले के सरहदी गांवांे के विद्यालयांे मंे कक्षा कक्ष, स्वास्थ्य केन्द्रांे, विद्युत सब स्टेशन, जलापूर्ति एवं सड़क सुविधा के कार्य कराए गए है। इस वित्तीय वर्ष मंे बाड़मेर जिले से प्रथम वरीयता मंे 5705.62 लाख की लागत के 351 कार्य एवं द्वितीय वरीयता मंे 2762 लाख के 63 कार्याें के प्रस्ताव राज्य स्तर पर भिजवाए गए है। इससे पहले जिला स्तर पर वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा के मुताबिक वर्ष 2018-19 मंे अब तक 223.32 लाख रूपए व्यय हुए है। मौजूदा समय मंे 282 कार्य प्रगतिरत है।
सीमा चौकियांे तक सड़कांे का निर्माणः सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियांे तक सड़कांे का निर्माण कराया गया है। इससे जहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं सरहदी इलाकांे मंे आवागमन सुविधा सुगम हुई है। सीमा सुरक्षा बल के जवानांे के साथ ग्रामीणांे को इससे खासी राहत मिली है।
आधारभूत सुविधाआंे का विकासः सरहदी इलाकांे मंे वृहद स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं सड़क सुविधा से जुड़े कार्य होने से आधारभूत सुविधाआंे का विकास हुआ है। इससे आमजन को राहत मिली है।
सीमा दर्शन के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदानः सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अनूठी पहल करते हुए डूंगरपुर,बांसवाड़ा समेत 10 जिलांे के 200 बच्चांे को सीमा दर्शन के साथ सांस्कृतिक विरासत को आदान-प्रदान करने का मौका मिला। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चांे ने सीमा चौकियांे, अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के साथ बीएसएफ के जवानांे से सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। उन्हांेने ग्रामीण इलाकांे मंे रहकर स्थानीय कला एवं संस्कृति के बारे मंे विस्तार से जाना।
                गंाव मंे पहुंचने लगे वाहन, विद्यार्थियांे को मिली सुविधाः सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय दीपला मंे 10 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण होने से अध्ययनरत 450 विद्यार्थियांे के लिए बैठने की सहुलियत हो गई है। इससे पहले एक ही कमरे मंे दो कक्षाआंे के विद्यार्थियों को बिठाना पड़ रहा था। इसी तरह 97 लाख की लागत से गौहड़ का तला से भूरोमल की ढाणी तक डामर सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को सड़क की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सरहदी इलाके मंे डामर सड़क बनने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।





बकाया पेंशन प्रकरणांे पर हुआ विचार-विमर्श


                बाड़मेर, 28 जून। पेंशन प्रकरणांे की त्रैमासिक समीक्षा बैठक के दौरान बकाया पेंशन प्रकरणांे पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक मंे अतिरिक्त निदेशक पेंशनर श्रीमती कीर्ति कच्छवाह भी उपस्थित रही।
                इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने प्रत्येक विभाग से संबंधित बकाया पेंशन प्रकरणांे की विस्तार से जानकारी दी। पेंशनर एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती कीर्ति कच्छवाह ने लंबे समय से बकाया पेंशन प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। पेंशनर समाज के अध्यक्ष जयकिशन जोशी ने पेंशन प्रकरणांे के ट्रांजिट मंे रहने के कारण होने वाले विलंब की समस्या के समाधान का अनुरोध किया। बैठक के अंत मंे अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़ ने आगामी बैठक के दोरान विभागीय सूचनाएं निर्धारित समय पर भिजवाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य 29 जून को बालोतरा आएंगे


                बाड़मेर, 28 जून। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी एक दिवसीय दौरे पर 29 जून को बालोतरा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे जोधपुर आएंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से नाकोड़ा पहुंचेंगे। जहां नाकोड़ा में दर्शन करने के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठक मंे शामिल होंगे।

बारहवां सांख्यिकी दिवस 29 जून को


                बाड़मेर, 28 जून। प्रो.पी.सी.महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास क्षेत्र में दिए गए योगदान के उपलक्ष्य में उनके 125 वें जन्म दिवस पर 29 जून को बारहवां सांख्यिकी दिवस समारोह प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
 आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, बाड़मेर के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ ने बताया कि समारोह मंे सांख्यिकी विभाग के वर्तमान तथा सेवानिवृत कर्मचारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के आर्थिक एवं सांख्यिकी से संबंधित वर्तमान एवं पूर्व शिक्षाविद भाग लेंगे।

शुक्रवार को 9 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 28 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 9 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड की ग्राम पंचायत जसाई के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड की हड़वा ग्राम पंचायत के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हड़वा, बायतू मंे भीमड़ा, रामसर मंे सेतराउ के अटल सेवा केन्द्र, गुड़ामालानी मंे उपखंड मुख्यालय गुड़ामालानी, आलपुरा ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र, सिवाना की पादरू ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे बामणोर एवं अमी मोहम्मद शाह की बस्ती के लिए अटल सेवा केन्द्र केन्द्र बामणोर मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा।

बुधवार, 27 जून 2018

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी गुरूवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 27 जून। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राज्य मंत्री चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार को प्रातः 10 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां पर दोपहर 12 बजे जांगिड़ भवन मंे स्थानीय जन सुनवाई एवं स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर बालोतरा मंे रात्रि विश्राम करेंगे। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 29 जून से 1 जुलाई तक बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत दो जुलाई को बालोतरा मंे प्रातः 10 बजे स्थानीय नियमन कमेटी की बैठक मंे शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर 1 बजे बालोतरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अन्नपूर्णा दूध योजना के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंः नकाते


                बाड़मेर, 27 जून। आगामी दो जुलाई से प्रारंभ हो रही अन्नपूर्णा दुध योजना के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी योजना की प्रभावी मोनेटरिंग करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे अन्नपूर्णा दूध योजना संबंधित तैयारी बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अन्नपूर्णा दूध योजना के शुभारंभ के लिए दो जुलाई को वृहद स्तर पर समारोह आयोजित किए जाए। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे के साथ बच्चांे के अभिभावकांे को आमंत्रित किया जाए। जिला कलक्टर नकाते ने अन्नपूर्णा दूध योजना के क्रियान्वयन एवं नए शिक्षा सत्र के दौरान सभी सरकारी स्कूलों में योजना के शुभारंभ की तैयारियों के संबंध मंे विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणानुसार 2 जुलाई से राजकीय उच्च माध्यमिक ,माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक एवं मदरसों में अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ होगा। इसके तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियांे को 150 मिली एवं कक्षा 6 से 8 तक 200 मिली दूध पिलाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि सभी विद्यालयों में अन्नपूर्णा दूध योजना का संचालन शाला प्रबंधन समिति करेगी एवं समिति की ओर से ही पंजीकृत महिला दूध उत्पादक सहकारी समितियों से उच्च गुणवत्तायुक्त दूध विद्यार्थियों के लिए क्रय किया जाना है। प्रत्येक विद्यालय में तीन दिवस तक गर्म और ताजा दूध उपलब्ध करवाया जाना है। इसमंे शहरी क्षेत्र की स्कूलों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार एवं ग्रामीण स्कूलों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार या गुरूवार, शनिवार को प्रार्थना के तुरंत बाद वितरण किया जाना है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने अन्नपूर्णा दूध योजना का तत्परता से क्रियान्वयन करने एवं विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों एवं भौतिक विकास के लिए अपेक्षित सहयोग के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत बर्तन खरीदने के लिए राशि संबंधित विद्यालय की एसएमसी के बैंक खाते में जमा की गई है। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने पेंशन प्रकरणांे के बकाया सत्यापन, स्वीकृति के संबंध मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, उपखंड एवं विकास अधिकारियांे के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बाजरे की उन्नत खेती के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया


                बाड़मेर, 27 जून। बायफ, कृषि विश्व विद्यालय बीकानेर एवं केयर्न इंडिया की ओर बाजरा उत्पादन की उन्नत कृषि तकनीक से किसानांे को रूबरू कराने के लिए बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सीईसी सेंटर मंे आयोजित किया गया।
                इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी के डा.प्रदीप पगारिया एवं डा. पी.एस.शेखावत, डा.आर.एस.राठौड़ ने बाजरे की उन्नत खेती के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया। उन्हांेने कहा कि किसान जैविक खेती के जरिए लागत मंे कमी करके अधिक उत्पादन प्राप्त करने के साथ अपनी आय मंे बढ़ोतरी कर सकते है। उन्हांेने बाजरे का उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए। इस दौरान अनार के बगीचे तैयार करने की विधि बताने के साथ किसानांे को उन्नत कस्सी का वितरण किया गया। केयर्न इंडिया के भानूप्रतापसिंह ने किसानांे को उन्नत तकनीकी से खेती करके अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे मंे विस्तार से बताया। प्रशिक्षण मंे भाड़खा, बोथिया, काउखेड़ा, कोसरिया, छीतर का पार, बांडा तालर, आटी एवं उंडखा ग्राम पंचायत के 74 किसानांे ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बायफ डा.राघवेन्द्र दूबे ने किया। इससे पहले डा.पी.एस.शेखावत, डा.आर.एस.राठौड़, भानुप्रतापसिंह ने विधिवत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।





बारहवां सांख्यिकी दिवस 29 जून को


                बाड़मेर, 27 जून। प्रो. पी.सी.महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास क्षेत्र में दिए गए योगदान के उपलक्ष्य में उनके 125वें जन्म दिवस पर 29 जून को बारहवां सांख्यिकी दिवस समारोह प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
 आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, बाड़मेर के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ ने बताया कि सांख्यिकी विभाग की ओर से उक्त कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसमें जिले के सांख्यिकी विभाग के वर्तमान तथा सेवानिवृत कर्मचारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के आर्थिक एवं सांख्यिकी से संबंधित वर्तमान एवं पूर्व शिक्षाविद भाग लेंगे।

राजकीय महाविद्यालय सिवाना का नाम अब होगा वीर नारायण परमार राजकीय महाविद्यालय सिवाना


                बाड़मेर, 27 जून। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजकीय महाविद्यालय सिवाना का नामकरण  अब वीर नारायण परमार राजकीय महाविद्यालय सिवाना कर दिया।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर, 27 जून। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे गुरूवार को दोपहर 3 बजे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक् मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला औद्योगिक सलाहकर समिति की बैठक गुरूवार को


                बाडमेर, 27 जून। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 28 अप्रेल को सायं 5.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरव सेनानियांे के लिए धोरीमन्ना मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 27 जून। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए धोरीमन्ना पंचायत समिति भवन मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 27 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड की ग्राम पंचायत विशाला आगोर के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे बलाई ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाई, बायतू मंे सेवनियाला, सिणधरी मंे सिणधरी चौसीरा के अटल सेवा केन्द्र एवं सिणधरी चारणान के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय, धोरीमन्ना मंे पंचायत समिति के मीटिंग हाल, सेड़वा मंे बामड़ला एवं शेरपुरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बामड़ला, बालोतरा उपखंड मंे कालेवा एवं साजियाली रूपजी राजाबेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा।

मंगलवार, 26 जून 2018

जिला औद्योगिक सलाहकर समिति की बैठक 28 अप्रेल को


                बाडमेर, 26 जून। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 28 अप्रेल को सायं 5.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरव सेनानियांे के लिए धोरीमन्ना मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 26 जून। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए धोरीमन्ना पंचायत समिति भवन मंे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

परिवार कल्याण के तहत दंपति मोबिलाजेशन पखवाड़ा 27 जून से


                बाड़मेर, 26 जून। परिवार कल्याण के तहत योग्य दम्पतियों में सीमित परिवार एवं बच्चों में अन्तराल रखने के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाईजेशन पखवाड़ा एवं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके योग्य दम्पतियों में सीमित परिवार एवं बच्चों में अन्तराल रखने के लिए ‘‘एक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ’’ का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबिलाइजेशन पखवाड़े के दौरान योग्य दंपति सम्पर्क अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा एवं पहले एवं दूसरे बच्चे में तीन साल का अन्तर, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाओं, अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन, पुरूषों में परिवार नियोजन की सहभागिता एवं गर्भपात के बाद परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में जनजागृति पैदा करेगी। उन्हांेने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर परिवार विकास मेलों का आयोजन किया जाएगा। परिवार विकास मेलों के माध्यम से परिवार नियोजन का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 29 को


                बाड़मेर, 26 जून। मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 29 जून को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा। इस दौरान सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य मंे भी कार्यक्रम आयोजित होगा।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के प्रपत्र ईजी-1 प्रति वर्ष एवं ईजी-2 प्रतिमाह को भरने तथा उनको ई-ग्राम परियोजना के वेब पोर्टल पर आनलाइन डाटा फिडिंग करने के संबंध मंे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...