शुक्रवार, 22 जून 2018

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर सोमवार को


                बाड़मेर, 22 जून। राजस्थान वित निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा की ओर से सोमवार को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक जिला  उद्योग केन्द्र परिसर, रीको औद्योगिक क्षेत्र बाड़मेर में उद्यमियों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
   जोधपुर द्वितीय शाखा के प्रबंधक एच.आर.नवल ने बताया कि यह शिविर होटल,गेस्ट हाउस,अस्पताल, रीको इंडस्ट्रियल एरिया की इकाइयों के उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उनके मुताबिक इस शिविर मंे बाड़मेर जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना एवं गुड बोरोवर योजना एवं निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी के अलावा युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ऋण योजना की जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें ऋण पत्रावलियां तैयार कर स्वीकार की जाएगी। इस शिविर मंे जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

शनिवार को 4 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 22 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को 4 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शनिवार को शिव उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतरेड़ी कला, सिणधरी उपखंड में कादानाडी, सेड़वा उपखंड मंे बावरवाला नवापुरा ग्राम पंचायत के लिए बावरवाला अटल सेवा केन्द्र तथा बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत भवन खोथों की ढाणी में राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा। 

गुरुवार, 21 जून 2018

कुड़ला मंे 299 किसानांे का 42.27 लाख का ऋण माफ


                बाड़मेर, 21 जून। बाड़मेर जिले की कूड़ला ग्राम सेवा सहकारी समिति के 299 किसानांे का 42.27 लाख रूपए का ऋण माफ कर प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
                इस दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा कि ऋण माफी राज्य सरकार का ऐतिहासिक कदम है। इससे किसानांे को राहत मिलेगी। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने किसानांे के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है। कुड़ला ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर गुरूवार को आयोजित शिविर के दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शुद्वोदन उज्जवल ने किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए। प्रबंध निदेशक शुद्वोदन उज्जवल ने ऋण माफी योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान समिति अध्यक्ष हरीराम, ऋण पर्यवेक्षक दीपाराम, समिति प्रबंधक डालूराम उपस्थित रहे।





दीर्घकालीन कृषि ऋण चुकाने पर 50 प्रतिशत ब्याज माफ


एक मुश्त समझौता योजना मंे 30 जून तक मिलेगी छूट

                बाड़मेर, 21 जून। प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों से दीर्घकालीन कृषि ऋण लेने वाले किसानों को राहत देते हुए अवधिपार ऋण चुकाने पर ब्याज में 50 प्रतिशत तक की माफी की गई है। किसान 30 जून तक समय रहते अपने कृषि ऋणों का चुकारा करे, ताकि इस योजना से लाभान्वित हो सके।
                प्रमुख शासन सचिव सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि किसानों की ओर से ऋण चुकारा करने में आ रही समस्याओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उनके मुताबिक उन सभी किसानों को फायदा दिया गया है, जिन्होंने 36 प्राथमिक भूमि विकास बैंकों एवं उनकी 133 शाखाओं से दीर्घकालीन कृषि एवं अकृषि ऋण लिया था। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का 1 जुलाई 2017 को ऋण अवधिपार हो चुका है ऐसे किसानों की ओर से 30 जून तक ऋण चुकाने पर ब्याज में 50 प्रतिशत की माफी दी गई। ऐसे ऋणी किसानों को एक और राहत देते हुए उनके दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च की राशि को भी शत प्रतिशत माफ किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसानों की मृत्यु हो गई हैं, तो मृत्यु की दिनांक से संपूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज व वसूली खर्च को पूरा माफ किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान समय पर ऋण चुकाए एवं छूट का लाभ लें।

मनरेगा कार्याें मंे अनियमितता, गडरारोड़ पुलिस स्टेशन मंे मामला दर्ज

                बाड़मेर, 21 जून। ग्राम पंचायत बालेवा मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्याें मंे अनियमितता सामने आने के बाद गडरारोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस संबंध मंे जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने गडरारोड़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी को पुलिस थाने मंे मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे।
                जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, गडरारोड़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने बालेवा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी की मौजूदगी मंे ग्रेवल सड़क फोगिया से डूंगर सयाणी खड़ीन तक एवं खेल मैदान राउमावि बालेवा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रेवल सड़क फोगिया से डूंगर सयाणी खड़ीन के कार्य पर एक भी श्रमिक कार्य करता हुआ नहीं मिला। जबकि इस कार्य के लिए 98 श्रमिकांे को नियोजित करने के लिए मस्टरोल जारी किए थे। कार्यस्थल पर मस्टरोल उपलब्ध नहीं होने के साथ मौके पर कार्य मशीनांे के करवाए जाने के निशान मिले। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेवा के खेल मैदान निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान केवल तीन श्रमिक मौके पर मिले। इसमंे से एक श्रमिक नाबालिग था। इस कार्य के लिए 43 श्रमिकांे को नियोजित करने के मस्टरोल जारी किए गए थे। इन दोनांे कार्याें के मस्टरोल ग्राम विकास अधिकारी के पास पाए गए। इस संबंध मंे अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने सरपंच ग्राम पंचायत बालेवा, ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित मेट के खिलाफ विकास अधिकारी को मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस संबंध मंे गडरारोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इधर, संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को एपीओ कर मुख्यालय जिला परिषद किया गया है

शुक्रवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 21 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत आदर्श चवा, शिव उपखंड की गूंगा, बायतू उपखंड मंे पूनियों का तला, रामसर उपखंड में कंटक का पार के अटल सेवा केन्द्र ,धोरीमन्ना उपखण्ड में कोलियाणा ग्राम पंचायत के लिए रा.उ.प्रा.वि. कोलियाणा, सिवाना मंे रानीदेशीपुरा के अटल सेवा केन्द्र एवं समदडी में भलरो का बाडा ग्राम पंचायत, चौहटन मंे धनाऊ एवं सेड़वा मंे भंवरिया, बालोतरा उपखंड मंे पाटोदी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा। 

सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए बाड़मेर मंे परीक्षा 22 जून को


                बाड़मेर, 21 जून। ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकांे के सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन के लिए शुक्रवार को बाड़मेर पंचायत समिति स्तर पर परीक्षा का आयोजन होगा। इस दौरान रोजगार कार्यालय की ओर से मासिक केम्पस शिविर का आयोजन होगा।
                एसएससीआई रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर मंे 22 जून को प्रातः 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि आवेदक शिक्षित एवं शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ उसकी आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ अभ्यर्थी की लंबाई 170 सेमी, अजा जजा वर्ग के अभ्यर्थियांे के लिए 168 सेमी एवं वजन 55 किलोग्राम तथा सीना 80 से 85 सेमी होनी चाहिए। गुरूवार को सिणधरी पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित शिविर मंे 123 लोगांे ने भाग लिया। इसमंे से 84 युवाआंे का चयन किया गया। 

विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 21 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए। जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके है उनकी आवश्यक रूप से जीयो टेगिंग करवाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्याें को आवश्यक रूप से 30 जून तक पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाए। ताकि बारिश के पानी को संग्रहित किया जा सके। उन्हांेने पंचायत समितिवार प्रगतिरत कार्याें की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने कहा कि विकास अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए विकास कार्याें की प्रभावी मोनेटरिंग करें। उन्हांेने सिंचाई विभाग की ओर से स्वीकृत एक कार्य को लंबे समय तक प्रारंभ नहीं करने के मामले मंे संबंधित ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। उन्हांेने आडिट पैरांे का निस्तारण करने, पेंशन के नए आवेदनांे, पेंशन प्रकरणांे का सत्यापन करने तथा बंद हो चुकी पेंशन के प्रकरणांे मंे आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने पंचायत समितिवार मुख्य समस्याआंे, मांग तथा प्रस्तावित लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि परिसंपति हस्तांतरण संबंधित सूचना रजिस्टर मंे इन्द्राज की जाए। उन्हांेने विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियांे को अधूरे कार्याें को पूर्ण करवाने, उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने एमजेएसए के तहत आईईसी मंे हुए व्यय की सूचना भिजवाने के लिए कहा। इस दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने लंबित पेंशन प्रकरणांे,  बकाया पेंशन सत्यापन प्रकरणांे तथा बंद पेंशन के प्रकरणांे के बारे मंे पंचायत समितिवार जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्याें, भुगतान की स्थिति के बारे मंे बताया। उन्हांेने अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित करने की बात कही। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के विभागवार प्रगतिरत कार्याें की जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर समेत विभिन्न पंचायत समितियांे के विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2018


शहर से पश्चिमी सरहद तक दिखा योग का उत्साह

जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के साथ हजारांे लोगांे ने किया योग

बाड़मेर, 21 जून। बाड़मेर जिले मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिमी सरहद से शहर तक योग का उत्साह दिखा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, श्रीगंगानगर विधायक कामिनी जिंदल, यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के साथ हजारांे लोगांे ने योग किया। इस दौरान बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां उत्साह के साथ योग करते नजर आए। पश्चिमी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना एवं सेना ने योग दिवस मनाया। बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय से अंतिम सीमावर्ती चौकियांे तक आयोजित समारोह के दौरान जवानांे ने योग किया।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य एवं हनुमान डउकिया ने हजारांे लोगांे को योग करवाया। योग दिवस समारोह को लेकर लोगांे मंे खासा उत्साह देखा गया। आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से लोगांे का प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए। समारोह के दौरान सीडी प्रदर्शन के जरिए योग के संदर्भ मंे डा.नरेन्द्र कुमार ने सामान्य जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेरा के विद्यार्थियांे ने योग की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत राजस्व राज्य मंत्री चौधरी समेत अन्य अतिथियांे ने दीप प्रज्ज्वलन के जरिए योगाभ्यास की शुरूआत की। इस दौरान उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, नोडल अधिकारी डा.रणवीर राजपुरोहित, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी, केयर्न इंडिया के डा.यू.वी.द्विवेदी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने शिरकत की। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने आमजन को संकल्प दिलाते हुए योग को दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि नियमित रूप से योग के जरिए हम जीवन मंे आने वाली कई समस्याआंे का समाधान कर सकते है। इस अवसर पर दिलीप तिवाड़ी ने हास्य योग करवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने किया।
                इधर सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित योग दिवस समारोह मंे कमाडेंट शाम कपूर, कमाडेंट एस.एस.सहरावत, कमाडेंट डा.पी.के.राय, कमाडेंट शैलेष कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सी.बी.राम,डिप्टी कमाडेंट विवेक ठाकुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इस दौरान कमाडेंट शाम कपूर ने कहा कि स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारियांे से बचाव के लिए जवानांे को नियमित रूप से योग करना चाहिए। सीमा सुरक्षा बल की ओर से विभिन्न बटालियन मुख्यालयांे पर योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। सीमा सुरक्षा बल की 151 वाहिनी के कमाडेंट अजय कुमार के निर्देशन मंे मगरा कैम्प बाड़मेर एवं भारत-पाक सीमा स्थित सीमा चौकियांे पर योग दिवस का आयोजन किया गया। मुनाबाव सीमा चौकी पर सामान्य योग अभ्यासक्रम के अनुसार चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित हुआ। इस योगाभ्यास मंे सीमा सुरक्षा के अधिकारियांे, जवानांे, आरपीएफ, रेलवे के कार्मिकांे के साथ सजनानी, अकली, पदमेड़ा, रोहिड़ी एवं सुंदरा के ग्रामीण शामिल हुए। वाहिनी मुख्यालय पर द्वितीय कमान अधिकारी अनिल सिंह रावत ने योग को अपने जीवन मंे आत्मसात करने की बात कही। साथ ही योग के प्रचार-प्रसार का प्रण लिया ताकि सबको योग के प्रति जागरूक किया जा सके।
आमजन को करवाए विभिन्न योगासन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन कराया गया। इसके बाद खड़े होकर करने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, वक्रासन तथा उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुंजगासन एवं शलभासन तथा पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन समेत कई प्रकार के योगासन करवाए गए। इस दौरान प्रतिभागियांे को योग करने का संकल्प दिलाया गया।
आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण: आदर्श स्टेडियम मंे चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
समारोह स्थल पर दूध एवं काढ़े की व्यवस्था: आदर्श स्टेडियम मंे योग दिवस समारोह स्थल पर प्रतिभागियांे के लिए केयर्न इंडिया की ओर से दूध एवं पानी तथा आयुर्वेद विभाग की ओर से काढ़े की व्यवस्था की गई। 
विभिन्न संस्थाआंे ने निभाई भागीदारी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए पंतजलि योगपीठ, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, आरडीओ, धारा संस्थान समेत विभिन्न संस्थाआंे एवं सरकारी विभागांे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।










बुधवार, 20 जून 2018

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी गुरूवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 20 जून। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार को आदर्श स्टेडियम मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे शामिल होंगे। इसके उपंरात बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन समस्याएं सुनेंगे। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 22 से 25 जून तक बालोतरा प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत 26 जून को प्रातः 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पीले चावल बांटकर आमजन को योग दिवस समारोह मंे किया आमंत्रित


                बाड़मेर, 20 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर गंगा मैया मंदिर मंे आयोजित समारोह के दौरान आमजन को पीले चावल बांटकर योग दिवस समारोह मंे आमंत्रित किया। इधर, सैनिक विश्राम गृह मंे बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया।
                गंगा मैया मंदिर परिसर मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने आमजन को योग की महत्ता के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अधिकाधिक लोग गुरूवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम मंे शामिल हो। उन्हांेने योग को जीवन मंे नियमित रूप से अपनाने की बात कही। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय,  सेवानिवृत अतिरिक्त मुख्य अभियंता ताराचंद जाटोल, आयुर्वेद विभाग के डा. नरेन्द्र चौधरी, पूर्व पार्षद मोहनलाल कुर्डिया, बिशनाराम बाकोलिया, कार्यक्रम संयोजक सुरेश जाटोल, नोडल अधिकारी डा. रणवीर राजपुरोहित, दिलीप तिवारी, श्रीमती दुर्गा तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुभाष शर्मा, आशा समन्वयक राकेश भाटी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके उपरांत अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अगुवाई मंे घर-घर जाकर लोगांे को पीले चावल बांटकर योग दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।
इधर, सैनिक विश्राम गृह मंे योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरदत्त शर्मा ने बताया कि सैनिक विश्राम गृह के प्रागंण मंे योग गुरू निम्बाराम एवं गुलाबसिंह ने गौरव सेनानियांे को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान गौरव सेनानियांे के स्वास्थ्य की जांच की गई।







बीसूकला मंे 981 किसानांे का 201.75 लाख का ऋण माफ


                बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले की बीसू कला ग्राम सेवा सहकारी समिति के 981 किसानांे का 201.75 लाख रूपए का ऋण माफ कर प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
                बीसू कला ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शुद्वोदन उज्जवल, खुमानसिंह सोढ़ा, कमलसिंह राजपुरोहित, अमरदान, कानसिंह, समिति अध्यक्ष नाथूसिंह, एईओ कानाराम इणखिया, समिति प्रबंधक मांगीलाल पुरोहित ने किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए। इस दौरान प्रबंध निदेशक शुद्वोदन उज्जवल ने ऋण माफी योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कैलाश राजपुरोहित समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




सेड़वा मंे औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 25 को


                बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले मंे औद्योगिक प्रयोजनार्थ उद्योग विभाग, राजस्थान वित्त निगम, बैंकर्स एवं विभिन्न विभागांे के सहयोग से 25 जून को प्रातः 10 बजे से सेड़वा के अटल सेवा केन्द्र मंे औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होगा।
                जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक ने बताया कि इस शिविर मंे युवाआंे को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी, भामाशाह रोजगार सृजन योजना के आनलाइन आवेदन पत्रांे की जानकारी, दस्तकारांे के शिल्पी पहचान पत्र, बुनकरांे के लिए बुनकर परिचय पत्र, जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार के आवेदन एवं पीएईजीपी, बीआएसवाई के आन लाइन आवेदन ई-मित्र से तैयार करवाएं जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागांे की ओर से अपनी विभागीय योजनाआंे की जानकारी दी जाएगी।

गुरूवार को 9 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 20 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 9 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोला, शिव उपखंड की नागड़दा, बायतू उपखंड मंे छीतर का पार, सिणधरी उपखंड मंे लोलावा, गुड़ामालानी मंे खुडाला, सिवाना मंे मोतीसरा, चौहटन मंे नवातला जेतमाल एवं सेड़वा मंे ओगाला, बालोतरा उपखंड मंे मेवानगर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा। 

सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए सिणधरी मंे परीक्षा गुरूवार को


                बाड़मेर, 20 जून। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली,एसएससीआई एवं पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकांे के सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन के लिए गुरूवार को सिणधरी पंचायत समिति स्तर पर परीक्षा का आयोजन होगा।
                एसएससीआई रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि पंचायत समिति सिणधरी मंे 21 एवं पंचायत समिति बाड़मेर मंे 22 जून को प्रातः 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि आवेदक शिक्षित एवं शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ उसकी आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ अभ्यर्थी की लंबाई 170 सेमी, अजा जजा वर्ग के अभ्यर्थियांे के लिए 168 सेमी एवं वजन 55 किलोग्राम तथा सीना 80 से 85 सेमी होनी चाहिए। 

गौरव सेनानियांे के लिए छीतर का पार मंे समस्या समाधान शिविर 21 जून को


                बाड़मेर, 20 जून। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 21 जून को छीतर का पार ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा। इधर, बायतू पंचायत समिति मंे आयोजित शिविर के दौरान 70 युवाआंे का चयन किया गया।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर, 20 जून। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह गुरूवार को


जिला कलक्टर ने की आमजन से योग दिवस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील

                बाड़मेर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर गुरूवार को प्रातः 7 से 8 बजे के मध्य आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसके लिए आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन से इस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कि गुरूवार को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी होंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि योग दिवस समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। समारोह स्थल पर मेडिकल टीम एवं एंबूलैंस उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागांे की ओर से योग की उपयोगिता संबंधित प्रदर्शनी लगाने के साथ जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी जाएगी। इधर, सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय एवं विभिन्न वाहिनी मुख्यालयांे तथा सीमा चौकियांे पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आमजन से समारोह मंे शामिल होने की अपीलः जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले के समस्त जन  प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियांे एवं आमजन से अन्तरराष्ट्रीय
योग दिवस के अवसर पर गुरूवार को प्रातः 7 बजे आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह मंे शामिल होने की अपील की है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर भी कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। उन्हांेने समस्त नागरिकांे से अपने आस-पास के क्षेत्र मंे होने वाले योगासन कार्यक्रम मंे अधिकाधिक संख्या में पहंुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को भी इन कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।


मंगलवार, 19 जून 2018

मनरेगा कार्याें मंे अनियमितताएं मिलने पर दो मेट ब्लैक लिस्टेड

विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश

बाड़मेर, 19 जून। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने मंगलवार को पाटोदी पंचायत समिति की साजियाली रूपजी राजाबेरी ग्राम पंचायत मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे विकास कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमिताएं पाए जाने पर दो मेटांे को ब्लैक लिस्टेड किया गया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी एवं अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर ने साजियाली रूपजी राजाबेरी ग्राम पंचायत मंे ग्रेवल सड़क फुओनी सिगड़ांे की ढाणी से ताजाराम की ढाणी की ओर, ग्रेवल सड़क चोपा संपर्क रोड़ से लापूदड़ा सीमा तक, ग्रेवल सड़क डामर सड़क से नथोणियो की ढाणी तक का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मेट जेताराम प्रजापत एवं केहराराम को हटाकर ब्लैक लिस्टेड किया गया। साथ ही संबंधित कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी किए गए। इसके उपरांत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने पंचायत समिति पाटोदी के सभागार मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रधान रसीदा बानो, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, विकास अधिकारी हरफूलसिंह समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर मंे प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

बाड़मेर, 19 जून। राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में इंजीनियरिंग मंे प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है, जिसमें विद्यार्थी रीप की वेबसाईट पर जाकर 29 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं ऑप्शन फार्म भर सकेगें।
राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य डॉ. संदीप रांकावत ने बताया कि राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में इस वर्ष से प्रवेश शुरू हो गया है। उनके मुताबिक बाडमेर, जैसलमेर एवं जालोर जिले एनर्जी हब बन चुके है, यहॉ पेट्रोलियम, पवन उर्जा, सौर उर्जा, नाभिकीय एवं तापीय उर्जा के उचित स्त्रोत उपलबध है, जो न केवल पश्चिमी राजस्थान बल्कि पूरे देश की उर्जा खपत को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि बाडमेर का अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर, जैसलमेर एवं जालोर जिले का इस क्षेत्र का प्रथम उच्च अध्ययन एवं तकनीकी संस्थान हैं। महाविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रत्येक ब्रांच की 60-60 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त अल्प आय वर्ग के लिए 5 प्रतिशत टीएफडब्ल्यूएस की सीटे हैं जिसमें कम फीस लगेगी।
उन्हांेने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए राज्य सरकार की राजस्थान केन्द्रीयकृत इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया रीप-2018 के माध्यम से 29 जून तक 700 रूपए की फीस जमा करवा कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता हैं। विद्यार्थी रीप की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रीपराज डॉट कॉम पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कक्षा-12 में फिजिक्स, केमेस्ट्री व गणित विषय के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी योग्य हैं। सम्पूर्ण राजस्थान की रीप-2018 की वरीयता सूची जी-मेन्स एवं 12वीं प्राप्तांकों के आधार पर बनाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने जी-मेन्स नहीं दिया हैं या चयन नहीं हुआ हैं वे भी 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण देय होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश संबंधित सहायता के लिए महाविद्यालय के हेल्प डेस्क दूरभाष 9119268187, 9460394649 से सम्पर्क कर सकते है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...