सोमवार, 2 अप्रैल 2018

आरकेसीएल प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश


                बाड़मेर, 02 अप्रैल। जिन उर्दू शिक्षा सहयोगियांे ने आरकेसीएल प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है वे अपने प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि अल्पसंख्यक कार्यालय मंे जमा करवाएं।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि जो उर्दू शिक्षा सहयोगियांे ने अपने आरकेसीएल प्रशिक्षण संबंधित प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि जमा नहीं करवाएंगे। उनका माह मार्च का मानदेय नहीं दिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिन शिक्षा सहयोगियांे ने प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है वे कार्यालय मंे संपर्क कर सकते है।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील


                बाड़मेर, 02 अप्रैल। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने जिले के समस्त नागरिकांे से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
                उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहांे पर ध्यान नहीं दें। उनके मुताबिक कानून हाथ मंे लेकर अफरातफरी मचाने वालांे एवं सोशियल मीडिया पर आपत्तिजनक तथा भड़काऊ संदेश भेजने वालांे के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालांे को बख्शा नहीं जाएगा।

बाड़मेर जिले मंे धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाआंे पर रोक


                बाड़मेर, 02 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण कानून के संबंध मंे भारत बंद के कार्यक्रम के मददेनजर शांति एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर धारा 144 लागू की है। इसके अलावा इंटरनेट सेवाआंे पर रोक लगाई गई है।
                जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए बाड़मेर जिले मंे आगामी 24 घंटांे तक अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण कानून के संबंध मंे विभिन्न संगठनांे की ओर से भारत बंद कार्यक्रम मंे किसी भी व्यक्तियांे अथवा व्यक्तियांे के समूह को सभा, रैली एवं धरना इत्यादि के कार्यक्रम को प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्व विधि के प्रावधानांे के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश अत्यावश्यक प्रकृति का होने के कारण एक पक्षीय जारी किया गया है। बाड़मेर जिले मंे धारा 144 मंगलवार को सांय 6 बजे प्रभावशील रहेगी। इधर, अनुसूचित जाति, जन जाति से संबंधित विभिन्न संगठनांे की ओर से किए गए भारत बंद के आहवान, संबंधित जिला कलक्टर्स के अनुरोध एवं इससे उत्पन्न परिस्थितियांे को दृष्टिगत एवं पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज से विचार-विमर्श के उपरांत जालोर, जैसलमेर, सिरोही,पाली एवं बाड़मेर जिले मंे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत संचार के संचार मंत्रालय की अधिसूचना मंे प्रदत शक्तियांे का उपयोग करते हुए संभागीय आयुक्त रविकुमार सुरपुर ने इंटरनेट सेवाआंे पर अग्रिम आदेशांे तक रोक लगा दी है। इसके तहत संबंधित जिलांे मंे 2 जी, 3 जी, 4 जी, डाटा इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाटसअप, फेसबुक, टिव्टर एवं अन्य इंटरनेट से चलने वाली सोशियल मीडिया सेवाएं बाधित रहेगी।
यह रहेगा प्रतिबंधित : कोई भी व्यक्ति संपूर्ण बाड़मेर जिले की सीमा मंे अपने साथ विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बंदूक, एमएल गन आदि तथा अन्य हथियार जैसे गंडासा, फरसा, तलवार, भाला, कृपाण, चाकू, छूरी, बरछी, गुप्ती, खूखरी, वल्लभ, कटार, धारिया, बखनख जो किसी धातू से शस्त्र के रूप मंे बना हो आदि एवं मोटे घातक हथियार लाठी आदि सार्वजनिक स्थलांे पर लेकर नहीं घूमेगा, न ही प्रदर्शन करेगा। न ही साथ लेकर चलेगा, परंतु वे व्यक्ति जो अतिवृद्व है लाठी के सहारे के बिना नहीं चल सकते, वे लाठी का प्रयोग सहारा लेते हुए कर सकेंगे। सिख समुदाय के व्यक्तियांे को उनकी धार्मिक परंपरा के अनुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट रहेगी। कोई भी व्यक्ति बाड़मेर जिले मंे सांप्रदायिक,जातीय सदभावना को ठेस पहुंचाने वाले नारे नहीं लगाएगा, न ही भाषण, उदबोधन देगा, न ही जूलूस, प्रदर्शन, धरना, महापड़ाव आयोजित करेगा। न ही ऐसे आयोजन मंे हिस्सा लेगा, न ही ऐसे पेम्पलेट, पोस्टर चुनाव सामग्री छपाएगा, छापेगा या वितरण करेगा या वितरित करवाएगा। न ही ऐसेे आडियो, वीडियो कैसेट एवं इंटरनेट का प्रयोग करते हुए सोयिशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से कानून एवं लोक शांति भंग करने से संबंधित किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार करेगा अथवा करवाएगा। कोई भी व्यक्ति बाड़मेर जिले से संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट, कार्यपालक मजिस्ट्रेट की लिखित पूर्व अनुमति के बिना जुलूस, धरना, प्रदर्शन, महापड़ाव, पुतला जलाना एवं सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन नहीं कर सकेगा। परंतु यह प्रतिबंध विवाह समारोह एवं शव यात्रा पर लागू नहीं होगा।
इन पर लागू नहीं होगा : यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड एवं उन राज्य एवं केन्द्र सरकार के कर्मचारियांे पर जो कानून एवं व्यवस्था के संबंध मंे अपने पास हथियार रखने को अधिकृत है पर लागू नहीं होगा।
धारा 188 के तहत चलाया जाएगा अभियोग : इस आदेश की अहवेलना करने पर संबंधित व्यक्ति अथवा व्यक्तियांे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग चलाया जाएगा।

रविवार, 1 अप्रैल 2018

कृषि आदान अनुदान की राशि प्रभावित काश्तकारों के खाते में सीधे हस्तान्तरित, 30 मार्च को 330.98 करोड रूपये का भुगतान

                बाड़मेर, 01 अप्रैल। अभाव संवत् 2073 (खरीफ फसल 2016) में अकाल से प्रभावित काश्तकारों को आपदा मोचन निधि से दिये जाने वाले कृषि आदान अनुदान राशि का भुगतान राजस्थान में पहली बार बाड़मेर जिले में प्रभावित काश्तकारों के खातों में सीधे राशि का हस्तान्तरण किया गया है।

                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अभाव संवत 2073 (खरीफ फसल 2016) हेतु विभाग द्वारा 395.59 करोड रूपये का बजट बाडमेर जिले को आवंटित किया गया है। उक्त राशि को प्रभावित काश्तकारों के खाते में शीघ्र हस्तान्तरित करने हेतु संबंघित तहसील कार्यालयोे को बजट आवंटित किया गया था जिसमें समस्त तहसील कार्यालयों द्वारा पे मैनेजर के माध्यम से प्रभावित काश्तकारों के खाते में कृषि आदान अनुदान राशि हस्तान्तरित करते हुए 30 मार्च,2018 को 330.98 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। शेष राशि 64.61 करोड रूपये जिसका वितरण प्रभावित काश्तकारों को होने से रह गया था उक्त काश्तकारों को अनुदान का भुगतान जिला स्तर पर प्रधान कार्यालय दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक बाडमेर से करवाया जाएगा। उन्होने बताया कि जिन काश्तकारों को अभाव संवत 2073 का कृषि आदान अनुदान राशि का भुगतान नहीं हुआ है वे काश्तकार अपने आवश्यक दस्तावेज यथा खाता विवरण (बैंक पास बुक की प्रति मय आई.एफ.एस.सी. कोड), आधार कार्ड की प्रति संबंधित तहसील कार्यालय में 5 अप्रेल, 2018 तक आवश्यक रूप से जमा करवा दे ताकि भुगतान संबंधी अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। उन्होने बताया कि यदि किसी काश्तकार ने इस योजना का लाभ ले लिया है और वो पुनः इस योजना का लाभ अन्यत्र स्थान से लेते हुए पाया जाता है तो उस काश्तकार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बुधवार, 28 मार्च 2018

मुल्क की तरक्की के लिए तालीम जरूरी : अल्लानूर शाह


सेहलाउ मंे देशभक्ति एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

                बाड़मेर, 28 मार्च। मुल्क की तरक्की के लिए तालीम जरूरी है। युवा वर्ग शिक्षा से जुड़कर देश के विकास मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जीवन के हर क्षेत्र मंे सफलता के लिए शिक्षा को अपनाना होगा। देशभक्ति एवं समाज मंे भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए दारूल उलूम अनवारे मुस्तफा सेहलाउ मदरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर सैîद पीर अल्लानूर शाह ने यह बात कही।
                इस दौरान पीर सैîद पीर अल्लानूर शाह ने कहा कि मौजूदा विज्ञान एवं तकनीक के युग मंे युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ देश के विकास मंे सक्रिय भागीदार निभाने के लिए आगे आना होगा। उन्हांेने कहा कि शिक्षा के जरिए जीवन के हर क्षेत्र मंे कामयाबी हासिल की जा सकती है। इस दौरान एबीबीईओ लतीफ खान ने सरहदी इलाके मंे मदरसांे के जरिए शिक्षा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्द्वा के तौर मंे तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्हांेने शिक्षा रूपी उजाले के जरिए हर क्षेत्र मंे आने बढ़ने एवं युवाआंे से देश को सशक्त बनाने की अपील की। उन्हांेने कहा कि सभी मिलकर संकल्प ले कि देश के सामने आने वाली चुनौतियांे का डटकर मुकाबला करेंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच हाजी अब्बन खान, नाथू खान समेजा समेत विभिन्न वक्ताआंे ने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा दिलदार खान, साहिद खान, मुराद खान, यासीना, रईस खान, सौकत खान ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान देशभक्ति और समाज मंे भाईचारे की भावना बढ़ाने, समाज एवं देश मंे युवाआंे मंे शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनूस खान समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अप्रैल माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 28 मार्च। अप्रैल माह मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, स्कूल सलाहकार समिति, शिक्षा परिषद समिति, जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा संबंधित एवं सांय 4 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक होगी। उन्हांेने बताया कि 12 अप्रैल को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। इसी तरह 16 अप्रैल को सांय 4 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की रोकथाम एवं संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक, 19 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी। जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति की बैठक 20 अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे, 23 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति की बैठक एवं सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त सदस्य सचिव, प्रभारी अधिकारी को बैठक मंे उपस्थित होने वाले सदस्यांे को यथासमय बैठक का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर की अप्रैल मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 28 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अप्रैल माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गिड़ा कलक्टर के लिए जाजवा ग्राम पंचायत मंे 6 अप्रैल, कोटड़ी कलस्टर के लिए कोटड़ी ग्राम पंचायत मंे 13 अप्रैल, गुड़ामालानी कलस्टर के लिए डेडावास जागीर ग्राम पंचायत मंे 24 तथा रामसर कलस्टर के लिए बबुगुलेरिया ग्राम पंचायत मंे 27 अप्रैल को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

कव्वाली कार्यक्रम मंे साबरी ब्रदर्स आज देंगे प्रस्तुतियां


राजस्थान दिवस समारोह परवान पर, 30 मार्च तक होंगे विभिन्न आयोजन

                बाड़मेर, 28 मार्च। जिला प्रशासन एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान मंे राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे गुरूवार को सांय 7 बजे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ मंे कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन होगा।
                कव्वाली कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुफियाना कव्वाली, फिल्मी गीतांे और गजलांे मंे धूम मचाने वाले साबरी ब्रदर्स कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। फरीद एवं आमीन साबरी ब्रदर्स राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होने के साथ 50 से अधिक फिल्मांे मंे गीतांे मंे अपनी आवाज की प्रस्तुति दे चुके है। इसमंे फिल्म हीना, परदेस, सिर्फ तुम, परवाना, ये दिल आशिकाना जैसी फिल्में शामिल है। राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकाधिक आमजन से कव्वाली कार्यक्रम मंे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
सांस्कृतिक संध्या 30 मार्च को : राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़, बाड़मेर मंे 30 मार्च को सांय 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमंे विभिन्न कलाकार परंपरागत लोक गीत एवं लोक नृत्यांे की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान गणपति वंदना के उपरांत स्थानीय छात्राएं ढोल थाली पर नृत्य की प्रस्तुति देगी। धोधे खान अलगोजा, सोहनलाल भाट कच्छी घोड़ी, स्वरूप पंवार एंड पार्टी लोक नृत्य, कालबेलिया, अनू एंड पार्टी तराजू एवं घुटना चकरी नृत्य, बच्चू एंड पार्टी लोक नृत्य एवं माता की सवारी, देउ खान एंड पार्टी डेजर्ट सिम्फनी की प्रस्तुति देंगे।

एयर वाल तोड़ा तो होगी कार्रवाई, मितव्ययता से पानी का इस्तेमाल करें


संबंधित थानाधिकारियांे को जल चोरी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

                बाड़मेर, 28 मार्च। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना एवं उम्मेदसागर धवा समदड़ी खंडप परियोजना पर स्थापित एयर वाल तोड़कर पानी की चोरी करने वालांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर संबंधित थानाधिकारियांे को आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ चौकस रहने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंे आगामी 35 दिन 29 मार्च से 2 मई तक जलप्रवाह बंद रहेगा। जिला कलक्टर नकाते ने बाड़मेर लिफ्ट परियोजना से जुड़े बाड़मेर शहर एवं 166 गांवांे एवं उम्मेद सागर धवा समदड़ी खंडप परियोजना से जुड़े समदड़ी समेत 80 गांवांे के उपभोक्ताआंे से नहर बंदी के दौरान मितव्ययता के साथ पेयजल का उपयोग करने की अपील की है। उन्हांेने बताया कि पेयजल परियोजना उम्मेदसागर धवा समदड़ी खंडप परियोजना से जुड़े गांवांे मंे 72 से 96 घंटे के अंतराल सप्ताह मंे दो से तीन बार जलापूर्ति की जाएगी। नहर बंदी के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को संवेदनशील रहकर प्रभावित गांवांे मंे पुख्ता पेयजल प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है। उनको समस्त जल स्त्रोत चालू रखने एवं योजनाआंे का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।


मंगलवार, 27 मार्च 2018

पशु शिविर संचालन के संबंध मंे निर्देश जारी


                बाड़मेर, 27 मार्च। बाड़मेर जिले मंे खरीफ संवत 2074 मंे पशु शिविर संचालित करने के संबंध दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 16 मार्च से पशु शिविर संचालित करने के संबंध मंे आनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए है। जिले मंे घोषित पशु शिविर संचालकांे को इस संबंध मंे सूचित करने के निर्देश दिए गए है।

एलपीजी केन्द्रांे के चयन के लिए लाटरी 6 अप्रैल को


                बाड़मेर, 27 मार्च। बाड़मेर जिले मंे एलपीजी केन्द्रांे के चयन के लिए 6 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे लाटरी निकाली जाएगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस लाटरी के लिए जिला रसद अधिकारी को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कांफ्रेस हाल मंे इंटरनेट एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियांे को दिए गए हैं।

सफेद आकड़ा महादेव मंदिर मंे भक्ति संध्या बुधवार को


                बाड़मेर, 27 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे बुधवार को सांय 7 बजे से सफेद आकड़ा महादेव मंदिर महाबार मंे भक्ति संध्या का आयोजन होगा। इसमंे जिले के विभिन्न इलाकांे से आए कलाकारांे की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।
                भक्ति संध्या के दौरान सगुण और निरगुण भजनों के कलाकारों की ओर से अलग-अलग प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान सनातन परम्परा के संतांे की वाणियांे के साथ लोकदेवता पाबूजी की फड़ पर शौर्य गाथाओं का मंचन होगा। भक्ति संध्या मंे दानसिंह डूंगरपूरी के भजन और चौमासा केहराराम गोगाजी एवं रामदेवजी की सायलें प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह धनाऊ के कुंभाराम अपनी मखमली आवाज में वीणा और घड़े के वादन पर राणलियो, पीर पीथारो, महेशाराम वारी जाउ एवं सदा रामजी का प्यालो प्रेम रो प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बाल महाराज महाबार, नृसिंह बाकोलिया समेत कई कलाकारांे की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। भजन संध्या के व्यवस्था प्रभारी ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रमसिंह ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं और स्वंयसेवकों की टीम गठित की गई है। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरनारायण रामावत और रामसिंह भंवरिया के साथ विभिन्न गणमान्य नागरिक भक्ति संध्या के प्रचार-प्रसार मंे जुटे हुए है।




बाड़मेर मैराथन मंे आमजन ने दिखाया उत्साह


                बाड़मेर, 27 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य मंे मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बाड़मेर मैराथन का आयोजन हुआ। गडरा सर्किल से जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बाड़मेर मैराथन के प्रतिभागियांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाड़मेर मैराथन को लेकर आमजन मंे खासा उत्साह देखा गया।
                जिला मुख्यालय पर गडरा सर्किल से रामसर रोड़ पर 6 किमी तक आयोजित हुई बाड़मेर मैराथन मंे प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना, एनसीसी कैडेटांे के साथ फिफ्टी विलेजर्स, राजवेस्ट पावर लिमिटेड, केयर्न इंडिया समेत विभिन्न कंपनियांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल हुए। इस दौरान पुरूष वर्ग मंे 18 से 45 वर्ष, पुरूष वर्ग मंे 45 वर्ष से अधिक आयु एवं महिला वर्ग मंे 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियांे को क्रमशः हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाड़मेर मैराथन मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, तहसीलदार मगतूराम, डा.विकास चौधरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करनाराम चौधरी, पुरूषोतम खत्री समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान बाड़मेर मैराथन मंे दौड़ने वाले प्रतिभागियांे का विशाल कारवां नजर आया। प्रतिभागियांे के लिए एम्बूलैंस मय चिकित्सक के साथ पानी एवं ज्यूस की व्यवस्था की गई। बाड़मेर मैराथन के समापन पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, रावत त्रिभुवनसिंह, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, डा.विकास चौधरी, रेवंतसिंह चौहान, तारा चौधरी एवं जोगेन्द्रसिंह चौहान ने विजेता प्रतिभागियांे एवं आयोजन मंे सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा.आदर्श किशोर ने किया।
बाड़मेर मैराथन सराहनीय पहल : समारोह के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर मैराथन के आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन आधा घंटा अपने लिए निकाले। उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय मंे टीवी एवं मोबाइल ने आम आदमी की जिन्दगी को खासा प्रभावित किया है। इसके चलते वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते। उन्हांेने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अगर हम अपने को दुरूस्त रखेंगे तो मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने आयोजकांे को बधाई देते हुए कहा कि मोबाइल के युग मंे इतनी बड़ी तादाद मंे लोगांे को मैराथन मंे शामिल करना बेहतरीन पहल है। उन्हांेने आगामी समय मंे बड़े कस्बांे मंे इस तरह का आयोजन करवाने की जरूरत जताई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। उन्हांेने इस आयोजन मंे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालांे का जिला प्रशासन की ओर से आभार जताया। रावत त्रिभुवनसिंह ने राजस्थान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय पहल है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर को अब तेल-गैस के साथ अन्य क्षेत्रांे मंे आगे बढने के लिए प्रयास करने चाहिए। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। तारा चौधरी ने कहा कि मैराथन की कामयाबी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकांे से आई बालिकाआंे ने इसमंे अपनी भागीदारी निभाई है। कार्यक्रम के अंत मंे रेवंतसिंह चौहान ने सबका आभार जताया। इस दौरान डा.भरत सहारण, डा.सुरेन्द्रसिंह चौधरी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान 73 वर्षीय अचलाराम चौधरी को मैराथन मंे शामिल होने के लिए सम्मानित किया गया। बाड़मेर मैराथन मंे तीन स्पर्द्वाआंे मंे क्रमशः दस स्थानांे तक रहे प्रतिभागियांे को तनसिंह चौहान एवं राजवेस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कौन-कौन रहे बाड़मेर मैराथन के विजेता : बाड़मेर मैराथन के आयोजन प्रभारी जोगेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग मंे छैलसिंह, नरपतसिंह, अनिल पंवार, हुनतसिंह शेखावत, जानसन, डा.आलोक द्विवेदी, आलोक डबराल, गुलाबसिंह, राजाराम, त्रिअंबाका एवं पुरूष वर्ग 18 से 45 वर्ग मंे मूलसिंह, जेठूसिंह, विरधाराम, प्रकाश चौधरी, सवाईसिंह, गोरखाराम, किशनसिंह, रघुवीरसिंह, महेन्द्रसिंह, प्रवीणसिंह तथा महिला वर्ग मंे प्राची द्विवेदी, ओमकंवर, आशा सेन, हीरा, अमरू, बृजा द्विवेदी, रजनी, तनुजा, अचली क्रमशः प्रथम से दसवंे स्थान पर रहे।















राज्य बीमा की परिपक्व पॉलिसियों का भुगतान सीधा खातों में होगा


                बाड़मेर, 27 मार्च। राज्य के 19 हजार 943 राज्य कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसियां 31 मार्च 2018 को भुगतान के लिए परिपक्व होने जा रही हैै। अब तक 13 हजार 591 राज्य कर्मचारियों के पॉलिसी परिपक्व दावे विभाग के जिला कार्यालयों को प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी गणना का कार्य प्रगति पर है।
                विभाग के निदेशक भंवरलाल मेहरा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णयानुसार पॉलिसियों की परिपक्वता राशि का भुगतान सम्बन्धित बीमेदारों के बैंक खातो में विभाग की ओर एकजाई भुगतान आदेश बनाकर जिला कोषालयों के माध्यम से सीधा भुगतान किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि एलोपैथी चिकित्साधिकारियों को छोड़कर जिन राज्य कर्मचारियों की जन्मतिथि 01 अप्रैल, 1958 से 31 मार्च, 1959 तक है, उन सबकी राज्य बीमा पॉलिसियां 31 मार्च 2018 को परिपक्व हो रही है। उन्हांेने बताया कि परिपक्व पॉलिसियों के भुगतान के लिए दावेदार दावा प्रपत्र अपने आहरण वितरण अधिकारियों के माध्यम से ऑनलाईन करवाकर दावा प्रपत्र का प्रिन्ट अपने आहरण वितरण अधिकारियों के माध्यम से ऑफलाईन भिजवाते हुुए ऑनलाईन दावा प्रपत्र को भी संबंधित जिला कार्यालय को अग्रेषित करवाए। ताकि दावेदार को समय पर भुगतान किया जा सके। मेहरा ने सभी संबंधित आहरण एवम् वितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि 01 अप्रेल, 2018 में परिपक्व होने वाले बीमेदारों को समय पर भुगतान प्राप्त हो सके, इसके लिये आहरण वितरण अधिकारी ऐसे बीमेदारों से राज्य बीमा पॉलिसी दावा प्रपत्र ऑनलाईन करवाकर राज्य बीमा एवम् प्रावधायी निधि कार्यालयों को शीघ्रातिशीघ्र भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। दावा प्रपत्र में पदस्थान स्थान एवं अवधि का आवश्यक रूप से उल्लेख किया जावे। मार्च माह के अंतिम अवकाश दिवसों में भी सभी जिला कार्यालय परिपक्वता दावा प्राप्ति एवं भुगतान कार्य के लिए आम दिनों की भांति खुले रहेंगे।

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर की परेड 4 अप्रैल को


                बाड़मेर, 27 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर की संपर्क परेड 4 अप्रैल को बाड़मेर एवं उप केन्द्र गृह रक्षा बालोतरा की संपर्क परेड 30 मार्च को प्रातः 8 बजे बालोतरा मंे रखी गई है। समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि सभी सदस्यांे को वित्तीय वर्ष 2018-19 की वेलफेयर रसीद अनिवार्य रूप से कटवाने के निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार, 26 मार्च 2018

रैकिंग बिन्दूआंे के लक्ष्य निर्धारित समय मंे प्राप्त करें : नेहरा


बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित

                बाड़मेर, 26 मार्च। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मंे रैकिंग निर्धारित करने वाले बिन्दूआंे के लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें। ताकि बाड़मेर जिले को बेहतरीन रैकिंग मिल सके। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि आवास निर्माण, टीकाकरण, पोप योजना मंे आवंटित लक्ष्यांे को प्राथमिकता से पूर्ण करने का प्रयास करें। उन्होंने रैकिंग वाली योजनाआंे को प्राथमिकता देते हुए उसमंे आवंटित लक्ष्यांे के एवज मंे शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने अब तक प्रगति के बारे मंे विभागवार जानकारी दी। बैठक मंे सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम गोदारा, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, लिच्छुराम चौधरी, रामचन्द्र गढवीर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



न्यायाधिपति भाटी मंगलवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 26 मार्च। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति डा.पुष्पेन्द्रसिंह भाटी एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायाधिपति डा.पुष्पेन्द्रसिंह भाटी मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे बाड़मेर पहुचेंगे। जहां न्यायाधिपति भाटी बार अध्यक्ष करनाराम चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 7 उनका जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

गौरव सेनानियांे के लिए कल्याणपुर मंे समस्या समाधान शिविर 28 को


                बाड़मेर, 26 मार्च। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 28 मार्च को कल्याणपुर पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 12 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

कल्याणकारी योजनाआंे को आमजन तक पहुंचाएं : नकाते


                बाड़मेर, 26 मार्च। केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से महिलाआंे के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं एएनएम इन योजनाआंे को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर मंे कमी लाई जा सके। उन्हांेने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे एवं आशा सहयोगिनियांे से अपने दायित्व का निर्वहन मनोयोग का आहवान किया। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सभी पात्र गर्भवती और धात्री महिलाएं जिनके परिवार मंे पहला बच्चा 1 जनवरी 2017 को या इसके बाद हुआ तो एक लाभार्थी केवल एक बार इस योजना के तहत लाभ ले सकता है। जिला कलक्टर नकाते ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जनसंख्या नियंत्रण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
                इस दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा कि महिलाआंे के पास घर एवं राष्ट्र की चाबी है। उन्हांेने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र मंे देश का नाम रोशन कर रही है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंे नकद प्रोत्साहन राशि परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती और धात्री महिलाआंे के खाते मंे सीधे हस्तांतरित की जाती है। उन्हांेने उपस्थित संभागियांे से इस योजना का लाभांवित होने तथा अन्य लोगांे को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
                अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर गीता देवी एंड पार्टी ने लोक गीत, कुंभाराम ने गोल घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। रणवीरसिंह राजावत ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। सुपरवाइजर प्रेम शंकरसिंह ने योजना की पात्रता की शर्ताें एवं सत्यापन की प्रक्रिया, सुपरवाइजर दुर्गसिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी। सुभाषचन्द्र शर्मा ने प्रश्नोतरी एवं ये ताना बाना बदलेगा गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसोशिएट प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने किया।
राठी की कथक प्रस्तुति ने मन मोहा : जयपुर घराने की प्रसिद्व कलाकार सुश्री प्रेरणा राठी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। राठी ने विभिन्न मुद्राआंे मंे कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियांे को लेकर आमजन ने खासा उत्साह दिखाया। नृत्य को देखकर दर्शकांे ने कई बार तालियां बजाकर नृत्यांगना राठी को प्रोत्साहित किया।
रंगोली रही आकर्षण का केन्द्र : कार्यशाला की शुरूआत मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने भगवान महावीर टाउन हाल परिसर मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के सहयोग से राजस्थान दिवस, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर रंगोली बनाई। यह रंगोली आमजन मंे खासे आकर्षण का केन्द्र रही।















बिहार के राज्यपाल मलिक मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे


                बाड़मेर, 26 मार्च। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक मंगलवार को बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 27 मार्च को दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत गालाबेरी मंे आयोजित स्वच्छता जन जागरण कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसी दिन सांय 6.40 बजे बलदेव नगर मंे आयोजित सामाजिक कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। उन्हांेने बताया कि 28 मार्च को राज्यपाल मलिक प्रातः 8 बजे तनसिंह चौहान के आवास, हरी स्वीट होम एवं सवाईराम मेघवाल के आवास जाएंगे। इस दौरान मदर टेरेसा विद्यालय मंे आयोजित समारोह मंे शामिल होने के साथ एडवोकेट अमृत जैन, पृथ्वी चाडंक के आवास पर जाएंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे उनका जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...