बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

केेन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शेखावत गुरूवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 14 फरवरी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बाड़मेर आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे तारातरा ग्राम पंचायत मंे स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मल्लीनाथ छात्रावास मंे आयोजित कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत इसके उपरांत शाम चार बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक स्थगित


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की 15 फरवरी को आयोजित होने वाली जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक विधानसभा सत्र चलने के कारण स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के.सी.सैनी ने दी।

युवाओं और विशेष योग्यजनों को मतदाता सूची में जोड़ने को चलेगा ‘सबल‘ अभियान


जिला कलक्टर ने दिए मतदाता सूची मंे शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 फरवरी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के निरंतर अपडेशन में युवा और खासकर विशेष योग्यजनों का पंजीकरण करने के लिए सबल अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से प्रदेश के सभी विशेष योग्यजनों के डेटा को देखकर तैयारी करेगा, ताकि चुनाव के दौरान विशेष योग्यजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इसको लेकर बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सबल अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में 20 से 28 फरवरी, 2018 के मध्य प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में युवा पंजीकरण महोत्सव एवं वृहद् पंजीकरण अभियान की तरह ही शैक्षणिक संस्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शैक्षणिक संस्थानों में सभी संस्थान सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही विशेष योग्यजनों के पंजीयन के लिए जिले में कार्यरत विशेष योग्यजनों से संबंधित संस्थानों को इस अभियान के प्रथम चरण में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व शैक्षणिक संस्थानों में संस्था प्रधान के साथ बैठक आयोजित कर संस्था के रिकोर्ड के अनुसार यह सुनिश्चित करेंगे कि 1 जनवरी 2018 के क्रम में ऐसे कितने युवा है जिनका मतदाता सूची में अभी भी पंजीकरण होना शेष है। इसके लिए ईआरओ-नेट कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित प्रपत्र में प्रभावी मतदाताओं की सूची का प्रयोग भी किया जा सकता है। द्वितीय चरण में बीएलओ 1 मार्च से 15 मार्च 2018 के मध्य अपने संबंधित मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ घर-घर सम्पर्क करेंगे। साथ ही ऐसे युवा या विशेष योग्यजन जिनके आवेदन पत्र प्रथम चरण में प्राप्त नहीं हुए है उनसे सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। इस दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रिटर्निग अधिकारियांे की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मतदान सूचियांे का निरंतर अद्यतन करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से संबल अभियान मंे मतदान सूचियांे मंे पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत पात्र एवं नए मतदाताआंे के नाम मतदाता सूचियांे मंे जोड़े जाने है। ऐसे मंे कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची मंे पंजीकरण करवाने से पीछे नहीं रहना चाहिए। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि घर-घर सम्पर्क के दौरान एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाले शिविरों के विषय में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत विभिन्न सरकारी कार्मिक यथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी आदि का सहयोग लिया जाकर उन्हें भी लक्ष्य आवंटित किए जाएं। विशेष योग्यजनों के विषय में एएनएम एवं आशा सहयोगिनी का विशेष रूप से सहयोग लिया जाए। उन्हांेने बताया कि डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म संख्या 7 भरकर देना होगा। इसके बारे मंे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उनके मुताबिक ऐसे युवा जिनका जन्म 1 जनवरी 2000 और इससे पूर्व हुआ है उनका नाम मतदाता सूची मंे जोड़ा जा सकता है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, रिटर्निंग अधिकारी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग देवेन्द्र माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

विद्यार्थियांे का आधार नामांकन करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 फरवरी। राजकीय विद्यालयांे एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयांे मंे आधार नामांकन से वंचित रहे बच्चांे का आधार नामांकन नजदीकी आधार नामांकन केन्द्र पर कराया जा सकता है।
                सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि वर्तमान मंे आधार नामांकन केन्द्र पर जीपीएस सिस्टम स्थापित किया गया है। ऐसे मंे आधार मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जा सकता। ऐसे मंे समस्त विद्यालयांे के संस्था प्रधानांे को निर्देशित किया गया है कि वे नजदीकी आधार नामांकन केन्द्र पर जाकर बच्चांे का शत प्रतिशत आधार नामांकन करवाया जाना सुनिश्चित करें।

चौहटन मंे वन भूमि पर बसे पाक विस्थापितों को बेदखल करने की कार्यवाही नहीं : चौधरी


                बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र में वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर रह रहे पाकिस्तानी विस्थापित परिवारों को बेदखल किए जाने की कार्रवाही नहीं की जा रही है।
                राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन विस्थापित परिवारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समय-समय पर गौचर, औरण भूमि में बसी बस्तियों के लिए परिपत्र जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व गु्रप 6 विभाग द्वारा अधिसूचना परिपत्र के परिपेक्ष्य में भू-राजस्व अधिनियम 1956 के तहत गौचर, ओरण के बदले क्षर्तिपूर्ति के लिए पाक विस्थापति को राहत देने के लिए, कार्य योजना बनाने के लिए जिला कलक्टर बाड़मेर को 18 फरवरी 1994 को निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही पुनः 14 जुलाई 2017, 21 अगस्त 2017, 18 सितंबर 2017 को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि वहां स्थायी रूप से लम्बे समय से बसे पाक विस्थापितों को राजस्व विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही नहीं की जा रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इस मुद्दे पर बताया कि चौहटन तहसील के बिंजराड़ ब्लॉक में 37 विस्थापित परिवार एवं सेवड़ा तहसील में लगभग 52 परिवार वन भूमि पर अतिक्रमण कर बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार 24 अक्टूबर से पूर्व बसे हुए हैं उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी। साथ ही वन संरक्षण अधिनियम के नियमों के तहत गाइड लाइन के अनुरूप विस्थापित परिवारों को राहत देने का काम किया जाएगा।

लोकायुक्त कोठारी शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी शुक्रवार को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगे।
                सचिव उमाशंकर शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी शुक्रवार 16 फरवरी  को बाड़मेर सर्किट हाउस में प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लोकायुक्त सचिवालय में विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारी आमजन से शिकायतें भी प्राप्त करेंगे। शर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति लोक सेवकगण के विरूद्व लोकायुक्त अधिनियम के अधीन अपनी शिकायत शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक प्रस्तुत कर सकता है। शिकायत के समर्थन मंे दस रूपए के नोन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।

तिलवाड़ा पशु मेले में अश्व ले जाने से पूर्व जांच करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 फरवरी। बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा में आयोजित होने वाले श्री मल्लीनाथ पशु मेले में अश्व वंशीय पशुओं को मेले में ले जाने से पूर्व नजदीकी पशु चिकित्सालय से अश्वों के खून की जांच करवानी होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अश्व वंशीय पशुओं में ग्लेण्डर्स रोग की संभावना को मद्देनजर रखते हुए राज्य पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार मार्च माह में बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा में आयोजित होने वाले श्री मल्लीनाथ पशु मेले में अश्व वंशीय पशुओं को ले जाने से पूर्व नजदीकी पशु चिकित्सालय से समस्त अश्वों की खून की जांच करवानी होगी। ग्लेण्डर्स रोग की वेलिड सेरोनिगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त ही अश्वों को मेले में  प्रवेश दिया जाएगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. युग भूषण वधवा ने बताया कि जांच रिपोर्ट की अवधि जांच तिथि से 28 दिवस तक की रहेगी। इसके अभाव में किसी भी अश्व चालक को अपने अश्व मेले में ले जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 21 अपैल को


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2018 का आयोजन 21 अप्रैल शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालयों में किया जाएगा।
                जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सत्र 2018-19 में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए पूर्व मंे 10 फरवरी को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2018 को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया था। इसे अब संशोधित कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसका विस्तृत विवरण एवं प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट  www.nvshq.org पर देखे जा सकते हैं।

ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 19 को


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 19 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, स्वच्छ भारत मिशन ,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

टयूबवैल ड्रिलिंग के कार्य मंे तेजी लाए: नकाते

सड़क हादसांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। टयूबवैल ड्रिलिंग के कार्य मंे तेजी लाए। इसके अलावा अब तक खोदे गए टयूबवैलांे को प्राथमिकता से कमीशंड करें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नेशनल अर्थारिटी आफ इंडिया के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि सर्किट हाउस से आगे एवं अन्य सड़क हादसांे की आशंका वाले स्थानांे पर इनकी रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्हांेने इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह चौहटन रोड़ पर कुर्जा फांटे तथा पचपदरा चौराहे पर भी सड़क हादसांे की आशंका के मददेनजर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने फरवरी माह मंे गौरव पथ का कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि भामाशाह योजना मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए निजी चिकित्सालयांे की बैठक मंे आवश्यक जानकारी दी जाए। उन्हांेने परिवार नियोजन तथा टीकाकरण के लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने 181 पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजकीय चिकित्सालय के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध करवाने, सिणधरी चौराहे के समीप इंटरलाकिंग करवाने एवं पेचवर्क के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को सिणधरी चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे हुए अतिक्रमण हटाने तथा नाले का कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह, शंकरलाल मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, हजारीराम बालवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सड़क पर खड़े नहीं रहे टैंकर : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि शहीद सर्किल से रोडवेज डिपो तक मुख्य सड़क मार्ग पर पानी के टैंकर अथवा बड़े वाहन खड़े नहीं रहे।


शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

बाड़मेर से भारत माला बचपन यात्रा की शुरूआत


राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी पश्चिमी सीमा के दौरे पर

                बाड़मेर, 09 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बाड़मेर से भारत माला बचपन यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान चतुर्वेदी चौहटन क्षेत्र के विभिन्न सरहदी इलाकांे मंे पहुंचकर सरकारी योजनाआंे की क्रियान्विति, शिक्षा एवं बाल विकास सेवाआंे की स्थिति से रूबरू हुई। उन्हांेने आंगनबाड़ी केन्द्रांे, विद्यालयांे, पुलिस थानांे मंे पहुंचकर वास्तविकता जानी। साथ ही जनप्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ रुट लेवल तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पत्रकारांे से रूबरू होने के बाद राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने वीरातरा माता मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने इस दौरान विरात्रा माता मंदिर ट्रस्ट के सचिव भेर सिंह सोढा से मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों की और से चतुर्वेदी का स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने केलनोर ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीण महिलाओं एवं आमजन से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिलाओं ने आबादी भूमि के पट्टे दिलवाने , प्रधानमंत्री आवास योजना, चिकित्सा सुविधा दिलवाने संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया। श्रीमती मनन ने सीमावर्ती इलाकों की समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की और से राजश्री योजना, उजज्वला गैस योजना, आवास योजना, मनरेगा समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से जागृत होकर योजनाओं से लाभन्वित होने का अनुरोध किया । उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लांभवित करवाए। साथ ही आमजन को योजनाओ के बारे में जानकारी दें। उन्होंने इस दौरान आंगनवाड़ी में पोषाहार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय सेवाओ की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों से पोषाहार एवं शिक्षा की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली । यहां उन्होंने बालिकाओं कर साथ फोटो खिंचवाने के साथ उनसे गीत एवं कविता भी सुनी। इससे पहले उन्होंने केलनोर ग्राम पंचायत में ई-मित्र परआधार कार्ड,भामाशाह कार्ड एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण एवं भुगतान की जानकारी ली। इसके उपरांत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय की केलनोर में बालिकाओं से रूबरू होकर शिक्षा के साथ हुनर भी सीखने की बात कही । उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अधिकाधिक बलिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने टांके में बारिश के पानी का संग्रहण एवं इसके उपयोग के बारे में जानकारी ली । उन्होंने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगान गाकर सरहद पर देशभक्ति की भावना का संचार किया। केलनोर के हॉस्पिटल में महिलाओं से चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित कार्मिक ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मना कर गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक परामर्श व उपचार उपलब्ध करवया जाता है ।यात्रा के दौरान श्रीमती चतुर्वेदी सीमा सुरक्षा बल के जवानों से भी रूबरू हुई । इसके उपरांत उन्होंने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठडाउ मंे आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए संचालित किये जा रहे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बाल संरक्षण आयोग के गठन एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयों के गठन एवं उनको प्रभावी रूप से संचालित करने की जानकारी ली। उन्होंने पालनहार योजना , राजश्री योजना तथा सीआरसी कर बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत बीजराड़ पुलिस थाने का अवलोकन किया। उन्हांेने बच्चांे के लिए हैल्प डेस्क लगाने के निर्देश दिए। श्रीमती चतुर्वेदी ने शुक्रवार शाम को पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित बैठक मंे विकास एवं बाल विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र सिंह नरुका , विकास अधिकारी हनुवीर सिंह , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चंद्रोदय , महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आगामी 21 फरवरी तक चलने वाले इस यात्रा के तहत श्रीमती चतुर्वेदी सरहदी इलाकों में पहुंच कर राज्य सरकार की योजनओं की क्रियांवति एवं बच्चों के शिक्षा की स्थिति से रूबरू हो रही है।














गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

भारत माला बचपन यात्रा के तहत चतुर्वेदी शुक्रवार से बाड़मेर के दौरे पर


चतुर्वेदी शिक्षा की स्थिति का जायजा लेकर करेगी जन कल्याणकारी योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 08 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी भारत माला बचपन यात्रा के तहत शुक्रवार से 11 फरवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान सरहदी इलाकांे मंे राज्य सरकार की योजनाआंे की क्रियान्वति एवं बच्चांे की शिक्षा की स्थिति की जानकारी लेगी। इसके अलावा जिला,ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयांे का गठन तथा उनके प्रभावी रूप से संचालित करने के बारे मंे समीक्षा की जाएगी।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाउस मंे पत्रकारांे से रूबरू होगी। इसके उपरांत वे चौहटन एवं गडरारोड़ इलाके के सरहदी गांवांे बुकड़, लकड़ासर, पंूजासर, केलनोर, रतासर मंे बच्चांे की शिक्षा एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे तथा आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी लेगी। इसी दिन चतुर्वेदी शाम 4 बजे पंचायत समिति चौहटन के सभागार मंे तहसील स्तरीय अधिकारियांे के साथ बाल अधिकारांे पर समीक्षा बैठक लेगी। चौहटन मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 10 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर प्रातः 8.30 बजे रामसर पहुंचेगी। इस दौरान तामलोर, मुनाबाव, रोहिड़ी, बोई गांव मंे आंगनबाड़ी केन्द्रांे, पुलिस थानांे, राजकीय चिकित्सालयांे मंे बालकांे को दी जा रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की समीक्षा करेगी। शिव पंचायत समिति के डाक बंगले मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 11 फरवरी को पांचला, सुंदरा, फलिया गांव मंे बच्चांे की शिक्षा की स्थिति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की क्रियान्विति संबंधित जानकारी लेगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे शिव के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीमती चतुर्वेदी बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला ,ब्लाक एवं तहसील स्तरीय बैठकांे मंे आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ियांे की स्थिति की समीक्षा, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणांे की स्थिति, आरटीई एक्ट के तहत प्रवेशित बच्चांे के लिए निर्धारित मापदंडांे की पालना, पालनहार योजना, राजश्री एवं छात्रवृति योजनाआंे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे तथा बाल श्रम की रोकथाम को किए गए प्रयासांे की समीक्षा करेगी। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएनपी मंे विकास कार्याें के संबंध मंे कार्यशाला शुक्रवार को


                बाड़मेर, 08 फरवरी। डीएनपी इलाके मंे आने वाले गडरारोड़ के राजस्व गांवांे मंे विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे पंचायत समिति गडरारोड़ के सभागार मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को डीएनपी क्षेत्र मंे करवाए जाने वाले विकास कार्याें से संबंधित प्रजेंटेशन, ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे तथा तकनीकी सहायक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

रीट परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित


                बाड़मेर, 08 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के निर्देशानुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा संबंधित विविध जानकारी, सूचनाआंे के आदान-प्रदान के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय मंे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 02982-220007 है। यह नियंत्रण कक्ष 9 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रातः 8.30 बजे से सांय 9 तथा परीक्षा तिथि 11 फरवरी को प्रातः 6 बजे से परीक्षा समाप्त होने के पश्चात समस्त परीक्षा सामग्री संग्रहण केन्द्र एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर मंे जमा होने तक कार्यरत रहेगा। उनके मुताबिक 11 फरवरी को द्वितीय लेवल की परीक्षा कक्षा 6 से 8 के लिए प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा प्रथम लेवल की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के लिए दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक 31 परीक्षा केन्द्रांे पर आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना संबंधित प्रशिक्षण शनिवार को


                बाड़मेर, 08 फरवरी। मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे शनिवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखा गया है।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आमजन की परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करें : नकाते


जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

                बाड़मेर, 08 फरवरी। आमजन की परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए त्वरित राहत प्रदान करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभागीय अधिकारियांे को अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए यह निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला स्तरीय सुनवाई के दौरान ब्लाक स्तर पर उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। ताकि आमजन की समस्याआंे को मौके पर ही समाधान कर राहत पहुंचाई जा सके। उन्हांेने गुरूवार को जन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान गुरूवार को जिले के विभिन्न स्थानांे से आए ग्रामीणांे की ओर से 86 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर नकाते ने कई प्रकरणांे मंे मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने पुलिस से संबंधित प्रकरणांे की जन सुनवाई की। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






कटे विद्युत कनेक्शन पुःन जोड़ने की एमनेस्टी योजना अवधि 31 मार्च तक


एमनेस्टी योजना में अघरेलू, कृषि व औद्योगिक श्रेणियां भी शामिल

                बाड़मेर, 08 फरवरी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम में कटे विद्युत कनेक्शन पुनः जोडने की एमनेस्टी योजना की अवधि 31 मार्च, 2018 तक लागू की गई है। योजना के तहत बकाया राशि एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज एवं पैनल्टी में पूरी तरह छूट दी जाएगी।
                प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि योजना अघरेलू, कृषि व औद्योगिक सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ता के लिए है जिसके तहत वे बकाया राशि जमा करवा कर कटे हुए कनेक्शन को पुनः जुड़वा भी सकते है। योजना का लाभ ऐसे उपभोक्ताओं को ही मिलेगा, जिनके बिजली कनेक्शन बकाया राशि नही जमा कराने के कारण 31 मार्च, 2017 तक या उससे पूर्व कट गए थे और उन्होंने गत 3 वर्षो में इस तरह की योजनाओं का लाभ नही लिया है। प्रबंध निदेशक ने अपील की है कि सामान्य उपभोक्ता संबंधित सहायक अभियन्ता एवं एचटी कंज्यूमर-लेखाधिकारी एचटीबी को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।
एमनेस्टी योजना मंे ये श्रेणियां रहेगी शामिल : इस योजना में घरेलू, अघरेलू, कृषि, मिश्रित भार तथा औद्योगिक सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ता बकाया राषि जमा कर लाभ उठा सकते हैं।
पांच लाख तक की पूरा बकाया राशि एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में पूरी छूट : 5 लाख रुपए तक की सम्पूर्ण बकाया राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त यदि बकाया राषि 5 लाख रुपए से अधिक है तो 5 लाख रुपए या मूल बकाया राशि का 25 प्रतिशत जो भी अधिक हो जमा कराने पर ब्याज व पेनल्टी में शत-प्रतिशत छूट एवं शेष राशि आसान किश्तों में 5 माह में वसूली के लिए सहायक अभियन्ता,लेखाधिकारी-एचटीबी को मासिक किश्त करने के लिए अधिकृत किया गया है। निर्धारित किश्त की राशि जमा नही कराने वाले उपभोक्ताओं को एमनेस्टी योजना का लाभ देय नही होगा एवं उनसे ब्याज एवं पेनल्टी की सम्पूर्ण राशि की वसूली की जाएगी।
बिजली चोरी एवं दुरूपयोग मामले में छूट नहीं : एमनेस्टी योजना के प्रावधानों के अनुसार बिजली चोरी एवं दुरुपयोग से सम्बन्धित बकाया राशि पर इस योजना के तहत छूट नही मिलेगी और कृषि श्रेणी में कटे कनेक्शन कृषि नीति के प्रावधानों के अनुसार ही पुनः जोड़े जा सकेगें। कटे कनेक्षन को सम्पूर्ण मूल बकाया राषि, रि-कनेक्शन शुल्क, सिक्यूरिटी चार्जेज एवं आवश्यक होने पर कनेक्शन के लिए अतिरिक्त लाईन की लागत राषि जमा कराने पर ही निगम नियमानुसार पुनः जोड़े जाएंगे। घरेलु एवं अघरेलु श्रेणी के कनेक्शन जो 1 अप्रेल 2007 से 31 मार्च 2017 के मध्य कटे है, के लिए रिकनेक्शन नियम में शिथिलता प्रदान की गई है तथा उन्हें पुनः जुड़ाया जा सकता है।
न्यायालय में लंबित प्रकरणों में छूट नहीं  : ऐसे उपभोक्ता जिनके बकाया राशि से सम्बन्धित प्रकरण न्यायालय में लम्बित है और वे इस एमनेस्टी योजना का लाभ लेना चाहते है तों उनको सम्पूर्ण मूल राशि जमा कराने और एक माह में प्रकरण को वापस लेने की अण्डरटेकिंग प्रस्तुत करनी होगी। इसके साथ ही योजना अवधि में उपभोक्ता षिकायत निवारण एवं सेटलमेन्ट फोरम की बैठक साप्ताहिक आयोजित होगी एवं यदि किसी उपभोक्ता का मूल राषि का विवाद है तो ऐसे उपभोक्ता संबंधित फोरम में जाकर प्रकरण का निस्तारण करवाने के बाद इस योजना का लाभ ले सकते है। योजना अवधि में सम्बन्धित फोरम शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को सुनिष्चित करेगें।

कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए वितरित होंगे 491 भामाशाह डिजिटल किट


                बाड़मेर, 08 फरवरी। भामाशाह योजना के प्रदेशव्यापी विस्तार के उपरांत कैशलैस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ई-मित्र संचालकांे और छोटे ट्रेडर्स को भामाशाह डिजिटल भुगतान किटांे का वितरण किया जाएगा। वर्ष 2016-17 के बजट अभिभाषण मंे मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 491 भामाशाह डिजिटल भुगतान किटांे का वितरण किया जाएगा। डिजिटल भुगतान किटांे के माध्यम से चयनित ई-मित्र, व्यापारी अपने लेन-देन व्यापार मंे अधिक से अधिक ग्राहकांे के जरिए कैशलैस डिजिटल भुगतान करने के लिए सक्षम बन सकेंगे। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक ई-मित्र, मर्चेन्ट का चयन कर उसे भामाशाह डिजिटल किट दिया जाएगा। व्यापारी का चयन जिला स्तर से अथवा ब्लाक, तहसील स्तरीय अधिकारियांे तथा ई-मित्र का चयन जिला स्तर से ई-मित्रांे की ट्रांजेक्शन रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय,सहकारी, अर्द्व सरकारी, संस्थान, कार्यालय, केन्द्र राजस्थान रोडवेज के काउंटर, आरटीडीसी के रेस्ट हादस, सरस पार्लर, सर्किट हाउस, डाक बंगला, पंजीयन मुद्रांक कार्यालय, परिवहन पंजीयन कार्यालय जिनके द्वारा सेवाआंे के बदले राशि का लेनदेन किया जाता है, उन पर भी इन्हें स्थापित करवाया जा सकेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर भामाशाह डिजिटल भुगतान किटांे का वितरण किया जाएगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की इस योजना के तहत प्रथम चरण में जिले की प्रत्येक पंचायत में एक किट मुहैया कराने का प्रावधान है। इसके लिए अच्छे व्यापारी, ई-मित्र या कार्यालय का चयन किया जाएगा, उन्हें राजकॉम्प प्रशिक्षण देगा। इसको लेकर आवेदक को विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के साथ कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।
क्या है डिजिटल भुगतान किट मंे : डिजिटल भुगतान प्राप्त करने एवं लेन देन की पावती देने के लिए हार्डवेयर में टेबलेट, बायोमैट्रिक सत्यापन मशीन, थर्मल प्रिंटर, कार्ड से भुगतान के लिए पिन तथा एक पेड शामिल हैं। वहीं, सॉफ्टवेयर में टेबलेट में डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, यूएसएसडी, वॉलेट, एईपीएस से भुगतान स्वीकार करने या ई-मित्र पर उपलब्ध जीटूसी व सीटूसी सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर प्री-इंस्टॉल्ड रहेंगे।

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

प्रत्येक क्षय रोगी का नोटिफिकेशन करवाना अनिवार्य

                बाड़मेर, 07 फरवरी। केन्द्र सरकार की घोषणा के अनुसार वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन किया जाना है। इसके लिए जिले के सभी प्राइवेट प्रेक्टिशनर को उनकी ओर से उपचारित प्रत्येक क्षय रोगी का नोटिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक रजिस्टर्ड प्रेक्टिशनर को प्रत्येक माह निर्धारित प्रपत्र मंे क्षय रोगियांे की सूचना स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षय निवारण केन्द्र मंे उपलब्ध करवानी होगी। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक प्रत्येक मरीज से संपर्क कर उसका फालोअप करेंगे। ताकि कोई भी मरीज दवा बीच में नहीं छोड़े तथा उपचार के पश्चात उसकी जांच करवाकर उसका आउट कम स्टेटस भी विभाग की ओर से संधारण किया जाएगा। इस संबंध मंे स्वास्थ्य विभाग की नेशनल गाइड लाइन फोर पार्टनरशीप 2014 के अनुसार प्राइवेट प्रेक्टिशनर एवं स्वयंसेवी संस्थाआंे को स्वास्थ्य विभाग की योजना मंे शामिल कर निर्धारित मानदेय का भुगतान किया जाएगा। योजना मंे शामिल होने के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाआंे का http://ngo.india.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं एनजीओ मंे रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक का कार्यरत होना आवश्यक है। इस बारे मंे अधिक जानकारी जिला क्षय निवारण केन्द्र बाड़मेर कमरा संख्या 92, राजकीय चिकित्सालय से कार्यालय समय मंे प्राप्त की जा सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी प्राइवेट प्रेक्टिशनर एवं एनजीओ से इस योजना मंे शामिल होकर क्षय रोग के उन्मूलन मंे सहयोग करने की अपील की है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...