शनिवार, 9 सितंबर 2017

महिलाआंे मंे एनीमिया की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास करें : नरूका

                बाड़मेर, 09 सितंबर। पोषण की स्थिति में सुधार लाने और महिलाआंे मंे एनीमिया की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग प्रयास कर रहा है। सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य कार्मिक इसके लिए समन्वित प्रयास करें। इसके लिए उन तक समुचित जानकारी पहुंचाने के साथ नियमित रूप से प्रोत्साहित किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने शनिवार को जिला परिषद सभागार मंे महिलाआंे मंे एनीमिया की रोकथाम के लिए ब्लाक स्तरीय संदर्भ व्यक्तियांे के प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एनीमिया के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ आईएफए टेबलेट व सिरप , आयरन देना, हिमोग्लोबिन चैक करने के साथ कृमिनाशक गोलियों का सेवन कराया जाए। साथ ही उसका पोषण स्तर सुधारने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने कहा कि ब्लाक संदर्भ व्यक्ति आगामी दिनांे मंे होने वाले प्रशिक्षणांे के दौरान संभागियांे को इसके बारे मंे विस्तार से जानकारी दें।  नरूका ने निर्धारित मॉडल के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर  सामुदायिक कार्यक्रमों का सुचारू रूप से आयोजन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य स्तर के प्रशिक्षक बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र लाल, जिला आशा कोर्डिनेटर राकेश भाटी, दुर्गसिंह सोढ़ा,देवीराम मीना, भटराज ने भी एनीमिया की रोकथाम के बारे मंे जानकारी दी। प्रशिक्षण का संचालन देवदत्त शर्मा ने किया। इस प्रशिक्षण मंे बाल विकास परियोजना अधिकारियांे के साथ चिकित्सा विभाग के कार्मिकांे ने भाग लिया। इस दौरान महिलाआंे एवं किशोरियांे मंे एनीमिया की रोकथाम के बारे मंे राज्य स्तरीय संदर्भ व्यक्तियांे ने विस्तार से जानकारी दी।




बाटाडू मंे आमजन की सुनी समस्याएं, प्रधानाचार्य को निलंबित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 सितंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को बाटाडू मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से समस्याआंे का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणांे की शिकायत पर बाटाडू सीनियर सैकंडरी के प्रधानाचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए।

                बाटाडू मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के समक्ष ग्रामीणांे ने बिजली, पानी, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, आंगनबाड़ी केन्द्रांे, चिकित्सा सेवाआंे एवं शिक्षण गतिविधियां सुचारू नहीं होने संबंधित परिवाद प्रस्तुत किए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणांे की समस्याआंे पर संबंधित अधिकारियांे को प्रभावी कार्रवाई कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान कई ग्रामीणांे की ओर से प्रधानाचार्य के लगातार अनुपस्थित रहने संबंधित शिकायत की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को संबंधित प्रधानाचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन से स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्हांेने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना, राजश्री बीमा समेत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को जागरूक होकर लाभांवित होने की प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी हेताराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकांे को प्रोत्साहित करें : नकाते

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मंे लापरवाही बरतने पर चिकित्सक की सेवाएं समाप्त
                बाड़मेर, 09 सितंबर। बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकांे को प्रोत्साहित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। चिकित्सा विभाग के कार्मिक सेवा भावना से कार्य करते हुए आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने का प्रयास करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जरूरतमंद आदमी तक इसका लाभ पहुंचे। उन्हांेने कहा कि बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकांे के फोटोग्राफ मय संपादित किए गए कार्याें के विवरण के साथ उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लाक एवं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि कार्य को संपादित करने मंे लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे के फोटोग्राफ भी मय विवरण संबंधित कार्यालयांे मंे प्रदर्शित किए जाए। जिला कलक्टर नकाते ने इस दौरान चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा, मातृ-शिशु सेवाआंे, टीकाकरण, प्रसव, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की विस्तार से समीक्षा की। जिला कलक्टर नकाते ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने पर जसोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे कार्यरत चिकित्सक डा.राजेन्द्र चौधरी की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। जसोल मंे कार्यरत एक अन्य चिकित्सक सुखदेव चौधरी को रामसर मंे स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए नई स्वास्थ्य योजना प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू की गई है । इसकी मदद से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि इसके तहत समस्त गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है जो गर्भावस्था के 2 और 3 ट्राइमेस्टर में हैं। पीएमएसएमए योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्रांे पर हर माह की नौ तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क चिकित्सा जांच की जाए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे के अलावा ब्लाक स्तर पर आंवटित किए बजट के व्यय संबंधित विवरण आगामी बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने चिरायु कार्यक्रम की समीक्षा करने के साथ इन्द्रधनुष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, आरसीएचओ डा.प्रीत मोहिन्दरसिंह, डीपीएम सचिन भार्गव एवं आशा समन्वयक राकेश भाटी ने विभागीय योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने इस दौरान संकल्प से सिद्वि के तहत मातृ-शिशु मृत्यु दर मंे आगामी छह माह मंे 25 एवं एक वर्ष मंे 50 फीसदी कमी लाने का संकल्प दिलाया। उन्हांेने प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सेक्टर लेवल पर बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

गागरिया प्रथम, सिमरखिया खराब : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान गागरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रथम स्थान एवं सिमरखिया सबसे खराब स्थिति मंे रहा। जिला कलक्टर ने गागरिया के चिकित्सक तेजपालसिंह के प्रयासांे की सराहना की। वहीं सिमरखिया मंे कार्यरत चिकित्सक डा.भवानीसिंह को आगामी एक माह मंे कार्यप्रणाली मंे सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तरह ब्लाक रैकिंग मंे सिणधरी ब्लाक प्रथम एवं सिवाना ब्लाक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।



शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : देवनानी

बाड़मेर, 08 सितंबर। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक उन्नयन के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर मिशन की भावना से अपना रचनात्मक योगदान दें। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल स्कूल सलाहकार समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिलों में स्कूल सलाहकार समिति का गठन इस उद्देश्य से किया है कि जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं स्कूली शिक्षा के विशेषज्ञ साथ-साथ कार्य करते हुए सरकारी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि वे प्रतिमाह कम-से-कम एक विद्यालय में जाए तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दें। शिक्षा राज्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देंश दिए कि वे अपने ब्लॉक के विद्यालयों में सुविधाओं के विकास के लिए लक्ष्य तय कर कार्य करें। उन्होंने मॉनिटरिंग कमेटी की बैठकों का समय पर आयोजन सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा विभाग के सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देंश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों के कार्यों का मूल्यांकन, बच्चों के परीक्षा परिणाम के आधार पर होगा। 
शिक्षा राज्यमंत्री ने देवनानी ने कहा कि विद्यालयांे मंे कक्षा कक्ष निर्माण के लिए नाबार्ड से 2.50 करोड़ का ऋण लिया गया है। उन्हांेने कहा कि आगामी समय मंे शिक्षकांे की कमी पूरी हो जाएगी। उन्हांेने बताया कि शिक्षक भर्ती 2013 की काउसंलिंग होने से 8 हजार शिक्षकांे की नियुक्ति होगी। इसी तरह द्वितीय श्रेणी के 9 हजार तथा लेवल द्वितीय की विज्ञप्ति जारी कर 7500 शिक्षकांे की भर्ती की जाएगी। उन्हांेने कहा कि शाला दर्शन एवं विद्यार्थियांे की मांग के अनुसार बीएड एवं एसटीसी करने वाले विद्यार्थियांे को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। बैठक के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मानवेन्द्रसिंह, हमीरसिंह भायल, कैलाश चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं समिति सदस्यांे ने सुझाव दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विद्यालयांे मंे आधारभूत सुविधाआंे के विकास के लिए माध्यमिक स्कूलांे मंे 3.69 करोड़ एवं प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 18 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे जन प्रतिनिधियांे की ओर से शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समुचित सहयोग किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के अलावा समिति के गैर सरकारी सदस्य, शिक्षाविद एवं स्कूली शिक्षा के विशेषज्ञ मौजूद रहें।




आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान

4 प्रकरण दर्ज, 131 बोतल बीयर एवं 20 बोतल देशी शराब जब्त
                बाडमेर, 8 सितम्बर। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के दौरान जिले में 4 प्रकरण राजस्थान आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज किए गये, जिनमें 131 बोतल बीयर एवं 20 बोतल देशी मदिरा जब्त की गयी। चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

                जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि अभियान के दौरान मदिरा दुकान अनुज्ञाधारियों द्वारा अनुज्ञा पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने पर 5 दुकानों के अनुज्ञाधारियों के विरूद्ध अनुज्ञा पत्र की शर्तो के उल्लंघन के अभियोग दर्ज किये गये।

जिला विधिक चेतना समिति का गठन

                बाडमेर, 8 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विनियम 1999 के विनियम 49 के बाध्यकारी प्रावधानों की पालना में जिला विधिक चेतना समिति का गठन किया गया है।

      अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश) बालोतरा मदन गोपाल व्यास ने बताया कि इसमंे जिला एवं सैशन न्यायाधीश बालोतरा पदेन अध्यक्ष, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बालोतरा पदेन सदस्य, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा पदेन सचिव, जिला समाज कल्याण अधिकारी पदेन सदस्य, जन सम्पर्क अधिकारी पदेन सदस्य, राजेन्द्रपालसिंह अधिवक्ता, कैलाश चन्द्र माहेश्वरी अधिवक्ता, ओम प्रकाश बांठिया सी.ए., सदस्य, सीमा मण्डोत अधिवक्ता महिला सदस्य, बाबुलाल मेघवाल अधिवक्ता अनुसूचित जाति सदस्य, मेवाराम भील अधिवक्ता अनुसूचित जन जाति सदस्य होंगे।

राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

                बाडमेर, 8 सितम्बर। जिले के उत्कृष्ठ निर्यातकों को उनकी एक्पोर्ट परफोरमेन्स के आधार पर चयनित करने एवं पुरूस्कृत करने के उद्देश से राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वितीय वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में किये गये निर्यात के आधार पर अलग-अलग वर्षवार आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

      जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबनधक के.सी. सैनी ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदक इकाई जिस वर्ष के लिये आवेदन कर रही है यदि वह इकाई आवेदन वर्ष के पूर्व में दो वर्षो में चयनित है तो उस इकाई को उस वर्ष के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। आवेदन पत्र जिला उद्योग कार्यालय बाडमेर एवं विभागीय वेबसाई http:/industries.rajasthan.gov.in/content/ industries/doi.html पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र दो प्रतियों में स्व प्रमाणित कर 10 अक्टूबर, 2017 तक जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में जमा कराए जा सकते है।

टास्क फोर्स की बैठक 9 सितंबर को

                बाड़मेर, 8 सितंबर। सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम एवं उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पल्स पोलियों अभियान 17 सितम्बर, 2017) के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 9 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी ने दी।

पुलिस सकारात्मक सोच के साथ अपराध रोकने को प्रभावी कार्रवाई करें : कटारिया

बाड़मेर, 08 सितंबर। अपराध रोकने के लिए पुलिस सकारात्मक सोच के साथ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें। प्रकरणांे की जांच के दौरान एफएसएल टीम का प्राथमिकता से इस्तेमाल किया जाए। ताकि पीड़ित को त्वरित गति से राहत मिल सके। नियमित रूप से समीक्षा करते हुए कमियांे को दूर करने का प्रयास करें। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बाड़मेर एवं जैसलमेर के पुलिस अधिकारियांे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी भी मौजूद रहे।
इस दौरान गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अपराधांे को नियंत्रित करने के लिए जन प्रतिनिधि सकारात्मक सहयोग करें। उन्हांेने कहा कि दर्ज होने वाले प्रकरणांे की प्राथमिकता से जांच की जाए। यह प्रयास किया जाए कि कोई अपराधी छूटे नहीं और निर्दाेष फंसे नहीं। उन्हांेने कहा कि सुधार की सदैव गुजाइंश रहती है, ऐसे मंे सुधार के साथ बेहतरीन कार्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि प्रदेश मंे अगस्त माह तक 9 फीसदी कमी दर्ज की गई है। ऐसा सबके प्रयासांे से हो पाया है। उन्हांेने बाड़मेर एवं जैसलमेर के पुलिस अधिकारियांे को बेहतरीन प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि पुलिस मंे भर्ती होने वाले युवाआंे को अंवेक्षण संबंधित प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्हांेने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले एवं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं देने वाले पुलिस कार्मिकांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि नियमित रूप से मालखाना निस्तारित करने के साथ बंदियांे की पेशियां निर्धारित समय पर करवाई जाए। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक माह मंे एक-दो बार नाकेबंदी की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी फील्ड मंे रहे। उन्हांेने सीएलजी को मजबूत करने के साथ पुलिस अधिकारियांे को नियमित रूप से जन सुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था, अपराध के साथ ही पेडिंग मामलों के बारे में चर्चा कर फीडबेक लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्हांेने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्हांेने पुलिस थानांे का परिसीमन करवाकर आमजन को राहत दिलाने की जरूरत जताई। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए दर्ज होने वाले मामलांे मंे सही जांच की जाए। उन्हांेने कु्रड आयल प्रकरण की जांच करवाने के साथ अवैध खनन के मामलांे मंे प्रभावी कार्रवाई करवाने का अनुरोध किया। बैठक मंे संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने रामजी का गोल पुलिस चौकी मंे कार्मिकांे की नियुक्ति एवं मेगा हाइवे पर गडडों से हादसे होने की आशंका जताई। पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने के साथ बेहतरीन कार्य करने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने उपस्थित होने वाले जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे का आभार जताया। इससे पहले बाड़मेर एसपी डा.गगनदीप सिंगला एवं जैसलमेर एसपी गौरव यादव ने संबंधित जिलांे मंे अपराध की स्थिति एवं पुलिस की ओर से विभिन्न प्रकरणांे मंे की गई कार्रवाई के बारे मंे विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। उन्हांेने बताया कि पुलिस की ओर से विभिन्न प्रकार के नवाचार किए गए है। बैठक मंे जैसलमेर जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, बाड़मेर जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक कैलाश चौधरी, हमीरसिंह भायल, मेवाराम जैन, तरूणराय कागा, छोटूसिंह भाटी, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद बाड़मेर के सभापति लूणकरण बोथरा, जैसलमेर नगर परिषद की सभापति कविता खत्री, बालोतरा के सभापति रतन खत्री, पुलिस जबावदेही समिति के मदनसिंह, रूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने पुलिस की गतिविधियांे के संबंध मंे सुझाव दिए। इस दौरान विधायक तरूणराय कागा समेत कई जन प्रतिनिधियांे ने चौहटन रूट पर चलने वाली रोडवेज की बसांे को बाड़मेर शहर मंे प्रवेश देने का मामला उठाया। बैठक के दौरान शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







गुरुवार, 7 सितंबर 2017

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी आज बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 07 सितंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे। इस दौरान जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली बैठकांे मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार प्रातः 9 बजे बालोतरा से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर चौधरी प्रातः 10.30 बजे गृह मंत्री की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली पुलिस समीक्षा बैठक एवं सांय 4 बजे शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन शनिवार को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे वार्ड 7,8,9,10,11,12 के नागरिकांे की जन सुनवाई करेंगे।


संभागीय आयुक्त लाहोटी ने जेल एवं उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया

                बाड़मेर, 07 सितंबर। संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी ने गुरूवार को बाड़मेर उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं जेल का निरीक्षण किया। उन्हांेने इससे पहले जिला कलक्टर से बाड़मेर जिले से संबंधित विभिन्न मामलांे के बारे मंे जानकारी ली।

                संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी ने गुरूवार शाम को बाड़मेर उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई एवं उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी से उपखंड कार्यालय मंे संपादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत संभागीय आयुक्त लाहोटी ने बाड़मेर जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को समुचित सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले संभागीय आयुक्त लाहोटी ने जिला कलक्टर कार्यालय मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते से जिले मंे संचालित विभिन्न परियोजनाआंे एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली।







पंचायतीराज उप चुनाव के लिए लोक सूचना जारी

                बाड़मेर, 07 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाआंे के उप चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्य, पंच चुनाव के लिए गुरूवार को निर्वाचन के लिए लोक सूचना जारी कर दी गई है।

                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर पंचायत समिति मंे पंचायत समिति सदस्य 14 एवं 20, ग्राम पंचायत रामसर का कुआं मंे वार्ड 3 के लिए वार्ड पंच, जाखड़ो की ढाणी मंे वार्ड 5, सूरा चारणान मंे 11, गंगासरा मंे 5, बाड़मेर ग्रामीण मंे 21, रोहिली मंे 1, बाणियावास मंे वार्ड 2 , बड़नावा जागीर मंे वार्ड 1, भाखरसर मंे वार्ड 7, सिवाना मंे वार्ड 24, शिव पंचायत समिति मंे पंचायत समिति सदस्य 7, गडरारोड़ पंचायत समिति मंे पंचायत समिति सदस्य 15, बेरीगांव मंे वार्ड 9, लूणवा जागीर मंे वार्ड 3, इन्द्रोई मंे वार्ड 5, पांधी का पार मंे वार्ड 7, खारा राठौड़ान मंे वार्ड 4, सड़ा मंे वार्ड 8, बालोतरा मंे पंचायत समिति सदस्य संख्या 2, कनाना मंे वार्ड 10, नवातला बाखासर मंे वार्ड 2, पूंजासर मंे वार्ड 1, सारला मंे वार्ड 10, गिड़ा मंे वार्ड 2, मेहलू मंे वार्ड 1, मेघवालांे का तला मंे वार्ड 7 एवं नया सोमेसरा मंे वार्ड 4 मंे वार्ड पंच के लिए उप चुनाव होगा।

आमजन तक पहुंचंे कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा : चौधरी

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
                बाड़मेर, 07 सितंबर। जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा अधिकाधिक आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाड़मेर जिले को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाए। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान यह बात कही।

                सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन को लेकर बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से मोनेटरिंग की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले को खुले मंे शौच से मुक्त घोषित करवाने के लिए जन प्रतिनिधि भी सक्रिय योगदान करें। उन्हांेने सरकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन को लेकर गंभीरता से कार्य करें। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने मनरेगा मंे कार्य स्वीकृत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत कार्य पूर्ण करवाने एवं बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कांे की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सभी लाभार्थियांे को निर्धारित समयावधि मंे पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने गलत खातांे मंे जमा हुई पेंशन का भुगतान वास्तविक पेंशनरांे को करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बाड़मेर जिले मंे आयल पेट्रो केमिकल, हैंडीक्राफ्ट से संबंधित नए टेªड प्रारंभ होने वाले है। उन्हांेने पांच वर्ष से पुरानी सड़कांे के मरम्मत के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले को 31 दिसंबर तक ओडीएफ घोषित करवाने के प्रयास किए जा रहे है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बजट की कोई कमी नहीं है। इस दौरान सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल ने सेड़वा मंे बैंक सेवाएं नहीं मिलने एवं कोनरा सरपंच साकर खान ने बीएसआर दरांे के कारण विकास कार्य प्रभावित होने का मामला उठाया। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी अशोक संेगवा, उप महानिरीक्षक मुद्रांक जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


संतृष्ट नहीं होने पर अन्य बैंक मंे खाता परिवर्तित करवाएं

                बाड़मेर, 07 सितंबर। बैंकिंग सेवाआंे से संतुष्ठ नहीं होने पर अन्य बैंकांे मंे अपना खाता अथवा भुगतान जमा करवाने की प्रक्रिया परिवर्तित करवाई जा सकती है।

                जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति के दौरान आईईसीआई बैंक की सेवाआंे को लेकर विभिन्न सदस्यांे की ओर से उठाए गए मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बैंकर्स को बेहतरीन सेवाएं देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि अगर किसी बैंकर्स की सेवाआंे से खाता धारक संतुष्ठ नहीं है तो अपना खाता परिवर्तित करवा सकता है। इसके अलावा अगर किसी दूसरे खाते मंे अपना भुगतान जमा करवाना चाहता है तो आधार सीडिंग के जरिए परिवर्तित करवा सकता है।

बैंकर्स अधिकाधिक जरूरतमंद लोगांे को लाभांवित करें : चौधरी

सांसद ने कहा कि बैंकर्स की धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया जाएगा
                बाड़मेर, 07 सितंबर। सभी बैकर्स सरकार की ओर से प्रायोजित ऋण योजनाओं में जरूरतमंद लोगों को अधिकाधिक ऋण प्रदान करें। इसमंे किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरती जाए। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने बैंकिंग गतिविधियांे एवं सरकार की ओर से प्रायोजित ऋण योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक प्रतिनिधियांे को बैंकर्स की ओर से समुचित सुविधाएं दी जाए, ताकि वे जन कल्याणकारी योजनाआंे को प्रगति मंे सहयोग दे सके। उन्हांेने भुगतान मंे लापरवाही बरतने वाले बैंक प्रतिनिधियांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद चौधरी ने ऋण वितरण मंे धीमी प्रगति पर विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के समस्त प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करें। उन्हांेने कहा कि रोड़ा एक्ट के मामलांे मंे आवश्यक कार्रवाई के लिए उपखंड अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बैंकर्स को मध्यम वर्ग को लंबी अवधि का ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बैंकिंग प्रतिनिधियांे की सेवाओ के बारे मे कहा कि उनका समय गांवांे के अनुसार निर्धारित किया जाए ताकि ग्राहको को समय पर बीसी सेवाए मिल सके। उन्हांेने जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे की अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए बैंकांे मंे होर्डिग्स लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक महाप्रबन्धक आरबीआई आर पी पालीवाल ने बैंकर्स को आरबीआई की ओर से समय-समय पर जारी नियमांे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंकर्स को भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश अनुसार वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक दिनेश प्रजापति ने कहा कि बैंकर्स जरूरतमंद छोटे-छोटे लोगों को अधिकाधिक ऋण दें। साथ ही कृषकों को वेयर हाउस आदि के लाभ सुविधाएं बताएं। बैठक के दौरान एसबीआई अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गीगल ने विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न बैंकर्स उपस्थित रहे। बैठक मंे आईसीआईसी बैंक के अधिकारियांे को खाता धारकांे को पासबुक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसबीआई एवं आरसेटी की ओर से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया।




सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक अब 11 को

                बाड़मेर, 07 सितंबर। सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित समीक्षा बैठक अब 11 सितंबर को जिला कलक्टर कार्यालय मंे प्रातः 10.30 बजे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे पूर्व में उक्त बैठक 8 सितम्बर को निर्धारित की गई थी, जो अब 11 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे आयोजित कीे जाएगी। उक्त बैठक के दौरान प्रथम चरण मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी एवं द्वितीय चरण मंे चयनित लीलसर ग्राम पंचायत मंे कराए जाने वाले विकास कार्याें की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान पूर्व की बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना एवं संबंधित सूचनाआंे के साथ विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 को

                बाड़मेर, 7 सितम्बर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 07 सितंबर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान बोथिया जागीर मंे नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण के बाद जिला मुख्यालय पर जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी गुरूवार को रात्रि 11.45 बजे मालाणी एक्सप्रेस से जयपुर से रवाना होकर शुक्रवार को प्रातः 9.45 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां से प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.50 बजे राउप्रावि मूलोणी मेघवालांे की ढाणी बोथिया जागीर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं दोपहर 12.45 बजे राउप्रावि बोथिया के सामने मैदान पर अपना संस्थान की ओर से पौधारोपण एवं मंचीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। राज्य मंत्री देवनानी शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टेªट मंे जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् शाम 5.30 बजे बाडमेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।


पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 14 को

                बाडमेर, 7 सितम्बर। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 14 सितम्बर को सायं 5.00 बजे आयोजित की जाएगी। 

अर्न्तराष्ट्रीय कॉल्स का करना होगा इन्द्राज

              बाड़मेर, 7 सितम्बर। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को आदेश जारी किए है।
जिला मजिस्ट्रेट नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही वे किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे।

बूथ धारकों द्वारा संधारित उक्त रजिस्टर की समय समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा। 

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...