सोमवार, 21 अगस्त 2017

पश्चिमी सरहद के अंतिम गांव अकली पहुंचा बेटी बचाने का संदेश

बीएसएफ एवं वायुसेना की जवानांे के कैमल सफारी दल का ग्रामीणांे ने किया स्वागत
                बाड़मेर, 21 अगस्त। सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना के कैमल सफारी दल के सदस्यांे ने सोमवार को पश्चिमी सरहद के अंतिम गांव अकली मंे महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणांे ने कैमल सफारी दल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

                सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीख एवं भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर अनुष्का लोमस की अगुवाई मंे कैमल सफारी दल सोमवार प्रातः 9.30 बजे अकली गांव पहुंचा। अकली गांव मंे आयोजित कार्यक्रम मंे 151वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, सरपंच श्रीमती इंद्रा देवी एवं गणमान्य लोगों ने महिला दल की अगवानी की। कैमल सफारी दल के विद्यालय प्रांगण मंे पहुंचने पर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने पुष्प-वर्षा कर और  छात्राओं ने तिलक लगा कर इन महिला जवानांे का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकली के साथ केन्द्रीय विद्यालय, जैसिंदर के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थीं।इस दौरान दल का नेतृत्व कर रही सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीख एवं भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर अनुष्का लोमस ने परिवार और समाज में लड़कियों को समान अधिकार और पुरुषों के बराबर का हक दिलाने के लिए स्त्री-शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं को किसी भी परिस्थिति में विद्यालय नहीं छुड़ाने की शपथ ली। इस कार्यक्रम के अंत में द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर ने विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों को सहयोग और इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।





बाड़मेर से 25 वीएलई का दल सीएससी ई-गवर्नेस नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होगा

                बाड़मेर, 21 अगस्त।  सीएससी के माध्यम से उभरते अवसरों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 22 अगस्त को, सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित होने वाली सीएससी ई-गवर्नेस नेशनल कॉन्फ्रेंस में बाड़मेर के 25 वीएलई का दल शामिल होगा।
                सीएससी ई-गवर्नेस व प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के जिला प्रबंधक बाड़मेर चेनाराम चौधरी ने बताया  कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाड़मेर जिले के 25 सीएससी धारको का दल सोमवार को दिल्ली पहुंचा। जिले के काम को देखते हुए सीएससी ई-गवर्नेस ने इस वीएलई को आमंत्रित किया है, जिससे जिले के समस्त सीएससी धारको का मनोबल बढ़ेगा है. व सीएससी वीएलई दल अपनी समस्याएं भी रखेंगे। इस दल मंे भेराराम साँई धारासर, हरलालराम नेतराड़, रिड़मलराम शिवकर,विशन दान सांता, भगाराम करमावास, अशोक कुमार सरवडी, सुभाष गोदारा समदड़ी, भेराराम धारणा ,खेताराम दानपुरा, रुघनाथ राम धोरीमना, अशोक कुमार मेहलू, क्रष्ण कुमार बाड़मेर ग्रामीण, धीराराम रोहिली, राणमल राम,धर्मा राम, बाबूराम, रेखाराम,रुघाराम, देवाराम जाखड़ आईदान की ढाणी , बजरंग गौड़ समेत 25 सीएससी धारक नेशनल कॉन्फ्रेंस दिल्ली में हिस्सा लेंगे।



भगवैया एवं अपहरणकर्ता की सूचना देने पर दो हजार का इनाम

                बाड़मेर, 21 अगस्त। समदड़ी पुलिस स्टेशन मंे दर्ज एक प्रकरण मंे भगवैया एवं अपहरणकर्ता की सूचना देने पर बाड़मेर पुलिस की ओर से 2 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।

                पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि समदड़ी पुलिस स्टेशन मंे दर्ज प्रकरण मंे भगवैया एवं अपहरणकर्ता की काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला है। इनकी कोई भी सूचना देगा अथवा गिरफ्तारी के लिए मदद करेगा, उसको पुलिस की ओर से 2 हजार रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

नई कृषि कनेक्शन नीति से किसानों को मिलेगा फायदा, ऊर्जा की होगी बचत

                बाड़मेर, 21 अगस्त। प्रदेश के लाखों किसानों के हितांे को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कृषि कनेक्शन नीति 2017 का अनुमोदन किया है। इस नीति से न केवल किसानों को ही फायदा होगा, इनके साथ ही साथ ऊर्जा की भी बचत होगी।
                जोधपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि इस नीति में बीपीएल लघु सीमांत किसानों को 5 एचपी तक के कृषि कनेक्शन के लिए डिमान्ड जारी करने में तीन साल तक की ओवर राइडिंग प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया है। यही प्राथमिकता इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मुख्य नहर के दोनों तरफ एक किलोमीटर की दूरी में 5 एचपी तक कृषि कनेक्शन का आवेदन करने वाले सेम की समस्या से प्रभावित किसानों को भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कोटे का लाभ उठाने वाले उपभोक्ता अपने कृषि कनेक्शन में लोड का इजाफा उस क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता के बराबर सामान्य कृषि योजना के कनेक्शन जारी होने से अधिकतम तीन साल पूरे होने की तिथी जो भी पहले हो उसके बाद करवा सकेंगे। नई कृषि नीति मे उपभोक्ता के कटे कनेक्शनों को पुनः जुड़वाने के मामले में देय राशि पर ब्याज की दर 16 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत प्रतिवर्ष की गई हैै।
चलित पम्प सेट योजना के उपभोक्ताओं को दूसरा कनेक्शन अन्य योजना में : प्रबंध निदेशक ने बताया कि नीति लागू होने के बाद सौर ऊर्जा चलित पम्पसेट योजना के तहत राज्यसरकार द्वारा अनुदान प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं केा दूसरा कृषि कनेक्शन सामान्य श्रेणी में देय नहीं होकर अन्य योजना में देय होगा। ऐसे आवेदकों को लाईन तथा सबस्टेशन की कीमत देनी होगी, परन्तु टैरिफ सामान्य योजना की देय होगी।
प्रमाणित 5 स्टाररेटेड पम्प सेट पर ही मिलेगा कनेक्शन : प्रमाणित नई कृषि नीति में किसानों में 20 हॉर्स पॉवर के भार का कृषि कनेक्शन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा प्रमाणित 5 स्टार रेटेड पम्प सेट स्थापित करने पर ही दिया जाएगा। इसके अनुसार जो उपभोक्ता अपनी स्थापित साधारण मोटर के स्थान पर 5 स्टार रेटेड मोटर लगायेंगे उन्हें सहायक अभियंता द्वारा सत्यापन करने के बाद 750 रूपये प्रति हॉर्स पॉवर के अनुदान के आगामी बिजली बिलों मंे छूट दी जायेगी। वर्तमान में कृषि नीति में जो किसान ऐच्छिक रूप से 3 स्टार रेटेड एनर्जी एफिशिएंट पंप लगाते है। उन्हें 750 रूपये प्रति एचपी की दर से अनुदान मिलता है।
शहीद कोटे में कनेक्शन की सीमा हटाई : वर्तमान कृषि नीति में शहीद कोटे के तहत कृषि कनेक्शन शहीद होने की तिथी से 12 वर्ष तक देने तथा आवेदक का सम्बन्धित कृषि भूमि पर मालिकाना हक न्यूनतम 2 वर्ष तक होने का प्रावधान था। नई नीति में इस प्रावधान को हटा दिया गया है। अब शहीद कोटे के तहत किसी भी समय आवेदन कर सकते है।
किसान करा सकेंगे निरस्त पत्रावलियों को पुनर्जीवित : नई नीति के तहत किसान डिमांड नोट निरस्त होने के बाद भी 500 रूपये जमा कराकर अपने कृषि कनेक्शन आवेदन को डिमांड नोट जारी होने की तिथि से 5 साल में पुनर्जीवित करा सकेंगें। मांग पत्र जमा होने के बाद निरस्त होने वाली पत्रावलियों को पुनर्जीवित करने का प्रावधान भी नई नीति में है।
किसान स्वयं खड़ी करा सकेंगे लाइन : अब डिमांड नोट जमा कराते समय विकल्प दिये जाने पर किसान स्वयं के कृषि कनेक्शन के लिए लाइन खड़ी कराने का काम करा सकेंगे। किसान यदि निगम द्वारा अनुमोदित संविदाकार या विद्युत निरीक्षक द्वारा अधिकृत लाइसेंस धारी के जरिए कराते है तो उन्हें 750 रूपए प्रति स्पान की दर से लाभ मिलेगा।
दूसरे कनेक्शन से बिजली का उपयोग चोरी की श्रेणी में : यदि कोई दूसरा व्यक्ति कृषि कनेक्शन उपभोक्ता के कनेक्शन वाले खसरे के अलावा अन्य खसरे, खेत, परिसर या मुरब्बा में उपयोग करते पाया जाता है तो इसे विद्युत चोरी का प्रकरण माना जाएगा।

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 22 अगस्त से

बाड़मेर, 21 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2017-18 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 22 अगस्त से रखा गया है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर के मिटिंग हाल मंे 22 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे बाड़मेर, रामसर, बायतू, शिव एवं गडरारोड तहसील, 23 अगस्त को पंचायत समिति बालोतरा के मीटिंग हॉल में 11.00 पचपदरा, सिवाना, समदडी, गिडा एवं सिणधरी तहसील तथा 23 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमन्ना के मीटिंग हाल मंे धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चौहटन एवं सेड़वा क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।
उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियांे को अधीनस्थ अधिकारियांे को इस प्रशिक्षण मंे भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

एक सप्ताह मंे शहर का सीवरेज सिस्टम को सुधारें : नकाते

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा
बाड़मेर, 21 अगस्त। नगर परिषद एवं रूडिप शहर के सीवरेज सिस्टम को एक सप्ताह की अवधि मंे सुधार सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ धारा 133 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान नगर परिषद एवं रूडिप के अधिकारियांे को इस संबंध मंे निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे को बाड़मेर शहर मंे मौसमी बीमारियांे रोकथाम के लिए समुचित गतिविधियां संचालित कऱने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियांे को शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर शिविर लगाकर काढ़ा पिलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को प्राथमिकता से क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि शहर मंे सड़कांे पर पेचवर्क का कार्य अथवा जरूरत होने की स्थिति मंे पूरी सड़कांे का नवीनीकरण कराया जाए। उन्हांेने रूडिप के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित को नगर परिषद से सीवरजेट मशीन लेकर आगामी एक सप्ताह तक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी को 16 करोड़ के कार्याें के प्राथमिकता से टंेडर करवाने को कहा। उन्हांेने कुड़ला की पानी की समस्या का स्थाई सधामान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता शंकरलाल, डिस्काम के मांगीलाल जाट, अधिशाषी अभियंता हजारीराम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

हर चुनौती से निपटने मंे सक्षम है बीएसएफ एवं वायुसेना की महिला जवान

देश की रक्षा तैनात महिला जवान महिला सशक्तिकरण एवं बेटियांे को आगे बढ़ाने की मुहिम मंे जुटी
बाड़मेर, 18 अगस्त। देश की हिफाजत के लिए हर चुनौती से निपटने मंे समक्ष बीएसएफ एवं वायुसेना की महिला जवान इन दिनांे कैमल सफारी के जरिए महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे है। इनमंे वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल की कई अधिकारी भी शामिल है। इनके मुताबिक वे हर स्थिति से निपटने मंे सक्षम है।
वायुसेना की स्कवाड्रन लीडर अयुष्का लोमस एवं सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी अस्टिटेंट कमाडेंट सुश्री तनुश्री पारीक के निर्देशन मंे महिला कैमल सफारी सरहदी इलाकांे मंे महिला सशक्तिकरण की बात आमजन तक पहुंचाने मंे जुटी है। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनांे एवं विद्यालयांे मंे पहुंचकर कैमल सफारी दल आमजन को यह समझाने मंे जुटा है कि बेटियां किसी भी रूप मंे कमजोर नहीं है। बल्कि उनको आगे बढ़ने का अवसर तो दो। सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीक तो अपने जीवन के अनुभवांे को साझा करते हुए ग्रामीणांे से राजस्थानी भाषा मंे समझाइश करती हुई नजर आती है कि अभिभावक अगर बेटियांे को अध्ययन करने के साथ सक्षम बना देंगे तो भविष्य मंे वे अपने पैरांे पर खड़े होने के साथ किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। पारीक ने मिठड़ाउ, केलनोर, समेत विभिन्न स्थानांे पर ग्रामीणांे से कैमल सफारी दल का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह से महिला जवान इस अनूठे अभियान मंे जुटी है। उन्हांेने टीम के सदस्यांे का हवाला देते हुए आगामी बीस दिन तक अपनी बेटियांे का आगे बढने एवं उनके सपनांे को पूरा करने का अवसर देने का अनुरोध किया। कैमल सफारी के इस अभियान मंे बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमांडेट शाम कपूर, आशूतोष शर्मा, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट एन.के.तिवारी समेत विभिन्न अधिकारी सांस्कृतिक गतिविधियांे एवं ग्रामीणांे से साथ हो रहे आदान-प्रदान कार्यक्रमांे मंे शरीक हो रहे है। यह अधिकारी कैमल सफारी दल की हौसला अफजाई भी कर रहे है। कैमल सफारी दल के ग्रामीण इलाकांे मंे पहुंचने पर ग्रामीणांे की ओर से उनका स्वागत किया जा रहा है। यह कैमल सफारी दल विशेषकर ग्रामीण महिलाआंे के लिए भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह कैमल सफारी दल आगामी 2 अक्टूबर को वाघा बोर्डर पहुंचेगा। यह पहला मौका है जब देश की हिफाजत मंे तैनात महिला जवान कैमल सफारी के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है।




मनरेगा के कार्याें का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 18 अगस्त। महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन से आए बदलाव से रूबरू होने के लिए चार राज्यांे मंे हो रहे अध्ययन के तहत डा.प्रतिमा पांडे की अगुवाई मंे बाड़मेर जिले की बायतू पंचायत समिति मंे हुए कार्यांें का अवलोकन किया गया।

                वन प्रबंधन संस्थान भोपाल से अध्ययन करने आई डा.प्रतिमा पांडे एवं रश्मि पालकर ने बायतू पंचायत समिति की बायतू पनजी एवं बायतू भीमजी ग्राम पंचायत मंे मनरेगा कार्याें के अवलोकन के साथ इससे आए बदलाव के बारे मंे ग्रामीणांे से जानकारी दी। इस दौरान मनरेगा के अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उनके साथ रहे। अध्ययन दल को ग्रामीणांे ने बताया कि मनरेगा योजना शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने के साथ पेयजल की समस्या का भी समाधान हुआ है। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।


वीडियो कांफ्र्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने की बाड़मेर की बालिकाओं से बातचीत

                बाड़मेर, 18 अगस्त। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर कोटा में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले की बालिकाआंे से बातचीत की।

                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कोटा मंे डिजीफेस्ट से बाड़मेर जिले के अंतरीदेवी विद्यालय की बालिकाआंे अन्तरी देवी बालिकाओं जयश्री, दिव्या, हिना, निक्की, भावना, लक्ष्मी, जनक से बातचीत करते हुए डिजी फेस्ट में जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक देवेन्द्र माथुर ने बालिकाओं को डिजी फेस्ट के महत्व की जानकारी दी। राजस्थान डिजी फेस्ट मंे बाड़मेर जिले एवं सभी ब्लॉकों के विभिन्न कॉलेजों,विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अटल सेवा केन्द्रांे में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा।


फसल बीमा संबंधित कार्यशाला 22 को

                बाड़मेर, 18 अगस्त। फसल बीमा की जानकारी देने के लिए 22 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे होटल कलिंगा पैलेस मंे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।

                कृषि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इस कार्यशाला मंे राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियांे, बैंकर्स, जन प्रतिनिधियांे एवं प्रगतिशील किसानांे को आमंत्रित किया गया है।

कल्याणपुर एवं बालोतरा मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला 19 अगस्त को

                बाड़मेर, 18 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शनिवार को बालोतरा एवं कल्याणपुर मंे कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते स्वच्छ भारत मिशन की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11.30 बजे पंचायत समिति कल्याणपुर के सभाकक्ष एवं दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभाकक्ष मंे पंचायत समिति बालोतरा एवं पाटोदी के समस्त ग्राम पंचायतांे के सरपंच, ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं पंचायत प्रसार अधिकारियांे की कार्यशाला रखी गई है। उन्हांेने बताया कि इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मतदाता पंजीयन अभियान, दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर-दिव्यांगांे के पंजीयन की समीक्षा, स्मार्ट विलेज प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं : तनुश्री

तनुश्री ने कहा कि आर्मी की तरह ये ऐसी फोर्स है जो 24 घंटे देश के बोर्डर को महफूज रखती है
                बाड़मेर, 18 अगस्त। महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं है। आज हर क्षेत्र मंे महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमंे महिलाआंे की भूमिका नहीं हो। यह कहना है सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी अस्टिटेंट कमाडेंट सुश्री तनुश्री पारीक का। पारीक इन दिनांे पश्चिमी सीमा पर कैमल सफारी के जरिए बीएफएफ एवं वायुसेना के महिला जवानांे के साथ नारी सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देने मंे जुटी है।

                राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री की कई यादें बाड़मेर से जुड़ी हुई है। उनके पिता करीब 27 साल पहले बाखासर क्षेत्र मंे पशु चिकित्सक के बतौर पदस्थापित थे। उस समय बेहद विकट परिस्थितियां थी। बिजली,पानी एवं अन्य समस्याएं आम बात थी। तनुश्री बताती है कि उन्हें इस बात का बेहद गर्व है जिस स्थान पर उनके पिता पद स्थापित रहे, उसी स्थान से कैमल सफारी के आगाज के साथ उन्हांेने ग्रामीणांे को बेटियांे को बचाने एवं हर क्षेत्र मंे आगे बढने का अवसर देने का संदेश दिया। पंजाब फ्रंटियर मंे पदस्थापित तनुश्री बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी हैं। उनका चयन यूपीएससी की ओर से वर्ष 2014 में आयोजित परीक्षा मंे हुआ था। इसके बाद उन्हांेने टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश की पहली महिला अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) के रूप में हिस्सा लिया और 67 अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में परेड का नेतृत्व भी किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। तनुश्री ने बीएसएफ अकादमी में अधिकारियों के 40वें बैच में बतौर सहायक कमांटेंड 52 हफ्तों का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनाती मिली। उनके मुताबिक बचपन से भी सेना में जाने की लगन थी। उन्होंने बीकानेर में करीब से बीएसएफ के कामकाज के तरीके को देखा और उन्होंने नौकरी के लिए नहीं पैशन के लिए बीएसएफ को चुना। साथ ही तनुश्री ने कहा, “मेरा फोर्स में जाना तभी मायने रखेगा, जब दूसरी लड़कियां भी फोर्स ज्वाइन करना शुरू करेंगी। उनके मुताबिक लड़कियां सूरज से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना छोड़ें, धूप में तपकर खुद को साबित करें। उन्हें इस बात का बेहद गर्व है कि वे देश की पहली महिला कॉम्बैट ऑफिसर है। तनुश्री स्कूल और कॉलेज के दौरान एनसीसी कैडेट रही। तनुश्री आईएएस प्री और आरएएस प्री में सफलता हासिल कर चुकी हैं। तनुश्री बताती है कि जब बीकानेर में बोर्डर फिल्म की शूटिंग हो रही थी और इस समय वह स्कूल जाने लगी थी। इसमें सेना का अहम रोल था और इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर उन्होंने बीएसएफ में जाकर देश की सेवा करने का बनाया। उन्होंने बताया कि अक्सर उनके पापा शूटिंग के फोटो दिखाकर इन्स्पायर करते। बस वहीं से ठान लिया था कि वर्दी वाली सर्विस में ही जाना है। बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल के कामकाज के तरीके को देखा। तब समझ में आया कि आर्मी की तरह ये ऐसी फोर्स है जो 24 घंटे देश की बोर्डर को महफूज रखती है। वे बताती है कि वे सरहद पर हर प्रकार की डयूटी को अंजाम देती है। मौजूदा समय मंे महिला जवान हर क्षेत्र मंे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर रही है कि वे किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं है।




राजस्थान को ओडीएफ बनाने के मिशन में जुटें : राठौड़़

                बाड़मेर, 18 अगस्त। राजस्थान को पूरी तरह से खुले मंे शौच से मुक्त बनाने के मिशन मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टरांे से यह बात कही।

                इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राठौड़ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टरों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ग्राम, ग्राम पंचायतों एवं शहरों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने एवं उनके सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि मार्च 2018 तक पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा करने के लिए अधिकारियों को मिशन की तरह कार्य करना होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। राठौड़ ने जिला कलक्टरों से शौचालय निर्माण के साथ-साथ उनका समय पर सत्यापन और भुगतान के काम में भी तीव्रता लाने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य सचिव अशोक जैन ने जिला कलक्टरों को शौचालयों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र जल्दी से जल्दी जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने स्मार्ट विलेजों को ओडीएफ करने के काम को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी उपस्थित रहे। वीडियो काफ्रेंसिग के जरिएए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, आयुक्त एवं शासन सचिव नवीन महाजन, प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह एवं निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती आरुषी मलिक ने भी विभागीय योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली।


गुरुवार, 17 अगस्त 2017

प्रदेश के फायदे की रिफाइनरी को केन्द्र से मिली मंजूरी

राजस्थान रिफाइनरी परियोजना
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एचपीसीएल के साथ कम्पनी गठन का करार
बाड़मेर, 17 अगस्त। राजस्थान रिफाइनरी परियोजना को केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को राजस्थान सरकार तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच बाड़मेर रिफाइनरी के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड नाम से संयुक्त उद्यम कम्पनी बनेगी जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस परियोजना पर 43 हजार 129 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर समझौता पत्र पर राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा तथा एचपीसीएल की ओर से निदेशक (वित्त) श्री जे. रामास्वामी ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिफाइनरी की स्थापना के लिए अब तक की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद रिफाइनरी के काम में और तेजी लाई जाए।

रि-नेगोशिएशन के कारण निवेश पर आय 2 की बजाय 12 प्रतिशत : श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी के लिए सभी जरूरी स्वीकृतियां तय समय सीमा में प्राप्त कर ली जाएंगी और हमारा प्रयास है कि उसके बाद भूमि पूजन करवाकर शीघ्र काम शुरू करवा दिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारियों और एचपीसीएल के बीच राज्यहित में सकारात्मक सोच के साथ हुए रि-नेगोशिएशन के परिणामस्वरूप इस परियोजना की लागत में 40 हजार करोड़ रुपये की महत्त्वपूर्ण बचत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि शर्तों के पुनर्निर्धारण के बाद अब राज्य को पूर्ववर्ती समझौते में तय किए गए दो प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (निवेश पर आय) मिलेगा।

रिफाइनरी क्षेत्र में कौशल विकास केन्द्रों से जुड़ेंगे युवा : मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी बीएस-6 मानक के पेट्रो उत्पाद बनाने वाली देश की पहली रिफाइनरी परियोजना होगी जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को आईटीआई तथा कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी और उससे जुड़े उद्योगों में रोजगार पाने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की स्थापना की संभावना भी तलाशी जाए।

पश्चिमी राजस्थान बनेगा सहायक उद्योगों का हब : श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान के कच्चे तेल से पेट्रोलियम तथा कई तरह के पेट्रो-केमिकल उत्पाद तैयार करने के लिए स्थापित की जा रही इस परियोजना से न केवल बाड़मेर अपितु पूरे पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान पेट्रोलियम सहायक उद्योगों के हब के रूप में उभरेगा जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे। इसके लिए उन्होंने उद्योग विभाग को विशेष प्रयास कर स्थानीय लघु उद्यमियों को सहायक उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।
हस्ताक्षर समारोह के दौरान जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप और खान एवं पेट्रोलियम राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पाल सिंह, मुख्य सचिव श्री अशोक जैन, एचपीसीएल के सीएमडी श्री एमके सुराणा और राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्री एनसी गोयल सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव तथा एचपीसीएल और खान एवं पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रिफाइनरी की ओर तेजी से बढ़ते कदम :
- 18 अप्रैल, 2017 को नये सिरे से एमओयू के बाद परियोजना पर तेज गति से अमल के लिए 22 मई, 2017 को टास्क फोर्स का गठन।
- समिति ने मूलभूत जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठकें की।
- 16 अगस्त, 2017 को केन्द्र सरकार ने परियोनजा को स्वीकृति प्रदान की।
- 17 अगस्त, 2017 को रिफाइनरी के लिए संयुक्त उद्यम करार पर हस्ताक्षर।
- 4813 एकड़ भूमि की बाउण्ड्री वॉल के लिए निविदा जारी कर काम शुरू।

राजस्थान की रिफाइनरी में क्या है खास :
- देश की पहली परियोजना जहां रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स एक साथ।
- 4 वर्ष की रिकॉर्ड अवधि में पूरा होगा काम। देश की पहली बीएस 6 मानकों वाली रिफाइनरी  परियोजना।
- रिफाइनरी के वेस्ट पेटकोक से बनेगी बिजली। 270 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा।
- रिफाइनरी के अलावा सहायक उद्योगों में मिलेंगे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर।
- रिफाइनरी परिधि क्षेत्र में बनेगा ग्रीन जोन। साथ ही, नवीन औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।


बुधवार, 16 अगस्त 2017

बाढ़ प्रभावित इलाकांे मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम को मोबाइल टीमंे रवाना

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशन मंे घर-घर सर्वे प्रारंभ हुआ
                बाड़मेर, 16 अगस्त। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे घर-घर सर्वे के लिए 16 मोबाइल टीमांे का गठन किया गया है। इसमंे चिकित्सा, पशुपालन, आयुर्वेद, राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकांे को शामिल किया गया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को धोरीमन्ना क्षेत्र मंे मोबाइल दलांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते गुरूवार को धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र की आलेटी, पुरावा, डबोई, अरणियाली, प्रतापनगर, भाखरड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्याें का जायजा लिया। उन्हांेने राहत शिविरांे के अवलोकन के साथ आयुर्वेद विभाग के कार्मिकांे को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए काढ़ा भी पिलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान धोरीमन्ना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे राहत कार्याें के लिए पांच टीमांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी,विकास अधिकारी नरेन्द्र सोउ, चिकित्सा विभाग के पी.सी.दीप्पन, आयुर्वेद विभाग के डा.नरेन्द्र कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उनके साथ रहे। बाढ़ प्रभावित इलाकांे मंे मोबाइल टीमें ट्रेक्टरांे के जरिए रवाना हुई। इन टीमांे मंे विभिन्न क्षेत्रांे मंे पहुंचकर घर-घर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र मंे दस एवं गुड़ामालानी मंे छह मोबाइल टीमांे का गठन किया गया है। इन मोबाइल टीमांे को घर-घर सर्वे कर ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशांे के मुताबिक भ्रमण के दौरान चिकित्सा दल बाढ़ प्रभावित गांवांे मंे चिकित्सा के साथ आवश्यकतानुसार क्लोरोक्वीन एवं मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराएंगे। पशुपालन विभाग के मोबाइल चिकित्सा दल प्रभावित क्षेत्रांे का डोर-टू-डोर सर्वे कर प्रभावित लोगांे को राहत प्रदान करने के साथ ग्राम पंचायतांे एवं स्थानीय निकायांे से संपर्क कर मृत पशुआंे के निस्तारण मंे तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। आयुर्वेद विभाग के दल प्रभावित क्षेत्र मंे डोर-टू-डोर सर्वे के साथ प्रभावित लोगांे को आयुर्वेद चिकित्सा की जानकारी देने के साथ काढ़ा पिलाएंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकांे को निर्देशित किया गया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे चिकित्सा दलांे से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सहयोग करें।











मध्यप्रदेश के युवाआंे ने किया अंतरराष्ट्रीय सरहद का अवलोकन

                बाड़मेर, 16 अगस्त। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत कमल किशोर आर्य के निर्देशन मंे 77 सदस्यों के दल नेमुनाबाव  रेलवे स्टेशन, सीमा चौकी मुनाबाव और मुनाबाव कान्फरेन्स हॉल का भ्रमण किया।

                इस दौरान सीमा चौकी मुनाबाव में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी  कमांडर और उपस्थित सदस्यों ने मध्य प्रदेश से आए महिलाओं के दल की अगवानी की। साथ ही उन्हें सीमा सुरक्षा बल के बारे में, अंतराष्ट्रीय सीमा पर की जाने वाली ड्यूटीज, ड्यूटी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले हथियारों के अलावा मुनाबाव रेलवे स्टेशन और अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगाये गए तारबंदी की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मां तुझे प्रणाम योजना वर्ष 2013-14 में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रारम्भ की गई थी। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवा और  युवतियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस की भावना जागृत करना एवं उन्हें  सेना और अर्ध-सैनिक बलों के प्रति आकर्षित करना है।




उच्च शिक्षण संस्थाओं में छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को

                बाड़मेर, 16 अगस्त। उच्च शिक्षण संस्थाओं में 28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव करवाए जाएंगे। साथ ही उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 अगस्त को किया जाएगा। मतदाता सूचियों पर 22 अगस्त तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी और इसी दिन मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 23 अगस्त है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियां इसी दिन प्राप्त की जा सकती हैं। वैध नामांकन सूची का प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाएगा, इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा। उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन भी 24 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। मतदान 28 अगस्त को प्रातः 8 बजे से अपराह् 1 बजे तक होगा। मतगणना एवं चुनाव परिणामों की घोषणा तथा विजयी उम्मीदवारों की शपथ दोपहर 2 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

बाड़मेर जिले के 61 गांव अभावग्रस्त घोषित

                बाड़मेर, 16 अगस्त। राज्य सरकार ने एक आज्ञा जारी कर बाड़मेर समेत चार जिलों के 1290 ग्रामों को अकाल से प्रभावित होने के कारण अभावग्रस्त घोषित किया है।

                आज्ञा के अनुसार बाड़मेर जिले के 61, पाली जिले के 621, सिरोही के 348, जालौर के 260 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इन ग्रामों में अधिनियम के प्रावधानों के तहत 31 अगस्त, 2017 तक भू-राजस्व वसूली स्थगित किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

राजस्थान डिजीफेस्ट 2017 का 17 अगस्त से सीधा प्रसारण होगा

अटल सेवा केन्द्रांे पर उपस्थित युवाआंे के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
                बाड़मेर, 16 अगस्त। डिजीफेस्ट स्टार्टअप योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 17 एवं 18 अगस्त को कोटा मंे राजस्थान डिजीफेस्ट स्टार्टअप हेकथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका जिला स्तरीय जनसुनवाई केन्द्र, पंचायत समिति मुख्यालय तथा चुंनिदा ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर सीधा प्रसारण होगा। इसमंे युवाआंे की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राजस्थान डिजीफेस्ट हेकथन का सीधा प्रसारण देखने के लिए राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, बालोतरा, महिला महाविद्यालय बाड़मेर, बालोतरा, गुड़ामालानी, बायतू, पोलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर, बालोतरा, सिवाना एवं शिव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर, जयनारायण व्यास बीएड कालेज एवं महेश बीएड कालेज के विद्यार्थियांे को सीधा प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उपस्थित युवाआंे से प्रश्नोतरी करने के साथ विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध मंे संबंधित प्राचार्य को 17 एवं 18 अगस्त को प्रातः 10.30 से रात 8 बजे तक दो पारियांे मंे अपने शिक्षण संस्थानांे से प्रति दिन 15 से 20 विद्यार्थियांे को चुंनिदा अटल सेवा केन्द्रांे पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही यह ध्यान रखने को कहा गया है कि प्रथम दिवस को भिजवाए गए यवा दूसरे दिन दुबारा नहीं आए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि जिले के समस्त ब्लाक मुख्यालयांे के अलावा ग्राम पंचायत जालीपा, छीतर का पार, धनाउ, इटादा, मांगता, परेउ, गुड़ामालानी, पीपराली, पाटोदी, भलीसर, रामसर, जेठतरी, रानीदेशीपुरा, कुसीप, समदड़ी, मोकलसर एवं सिवाना के अटल सेवा केन्द्र पर हेकथन का सीधा प्रसारण होगा।

17 व 18 अगस्त को दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी

                बाडमेर, 16 अगस्त। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मोहनगढ़ एवं जीरो पाइंट हैड वर्क्स पर नियमित रखरखाव एवं तकनीकी खराबी के कारण गुरूवार एवं शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रांे मंे जलापूर्ति बाधित रहेगी।

                जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार ने बताया कि आगामी दो दिन तक शिव, नींबला, भाड़खा, चोखला एवं बाड़मेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र तथा जालीपा, जसाई सैन्य क्षेत्र, उत्तरलाई वायुसेना क्षेत्रांे मंे नहरी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...