शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

हर चुनौती से निपटने मंे सक्षम है बीएसएफ एवं वायुसेना की महिला जवान

देश की रक्षा तैनात महिला जवान महिला सशक्तिकरण एवं बेटियांे को आगे बढ़ाने की मुहिम मंे जुटी
बाड़मेर, 18 अगस्त। देश की हिफाजत के लिए हर चुनौती से निपटने मंे समक्ष बीएसएफ एवं वायुसेना की महिला जवान इन दिनांे कैमल सफारी के जरिए महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे है। इनमंे वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल की कई अधिकारी भी शामिल है। इनके मुताबिक वे हर स्थिति से निपटने मंे सक्षम है।
वायुसेना की स्कवाड्रन लीडर अयुष्का लोमस एवं सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी अस्टिटेंट कमाडेंट सुश्री तनुश्री पारीक के निर्देशन मंे महिला कैमल सफारी सरहदी इलाकांे मंे महिला सशक्तिकरण की बात आमजन तक पहुंचाने मंे जुटी है। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनांे एवं विद्यालयांे मंे पहुंचकर कैमल सफारी दल आमजन को यह समझाने मंे जुटा है कि बेटियां किसी भी रूप मंे कमजोर नहीं है। बल्कि उनको आगे बढ़ने का अवसर तो दो। सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीक तो अपने जीवन के अनुभवांे को साझा करते हुए ग्रामीणांे से राजस्थानी भाषा मंे समझाइश करती हुई नजर आती है कि अभिभावक अगर बेटियांे को अध्ययन करने के साथ सक्षम बना देंगे तो भविष्य मंे वे अपने पैरांे पर खड़े होने के साथ किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। पारीक ने मिठड़ाउ, केलनोर, समेत विभिन्न स्थानांे पर ग्रामीणांे से कैमल सफारी दल का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह से महिला जवान इस अनूठे अभियान मंे जुटी है। उन्हांेने टीम के सदस्यांे का हवाला देते हुए आगामी बीस दिन तक अपनी बेटियांे का आगे बढने एवं उनके सपनांे को पूरा करने का अवसर देने का अनुरोध किया। कैमल सफारी के इस अभियान मंे बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमांडेट शाम कपूर, आशूतोष शर्मा, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट एन.के.तिवारी समेत विभिन्न अधिकारी सांस्कृतिक गतिविधियांे एवं ग्रामीणांे से साथ हो रहे आदान-प्रदान कार्यक्रमांे मंे शरीक हो रहे है। यह अधिकारी कैमल सफारी दल की हौसला अफजाई भी कर रहे है। कैमल सफारी दल के ग्रामीण इलाकांे मंे पहुंचने पर ग्रामीणांे की ओर से उनका स्वागत किया जा रहा है। यह कैमल सफारी दल विशेषकर ग्रामीण महिलाआंे के लिए भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह कैमल सफारी दल आगामी 2 अक्टूबर को वाघा बोर्डर पहुंचेगा। यह पहला मौका है जब देश की हिफाजत मंे तैनात महिला जवान कैमल सफारी के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है।




मनरेगा के कार्याें का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 18 अगस्त। महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन से आए बदलाव से रूबरू होने के लिए चार राज्यांे मंे हो रहे अध्ययन के तहत डा.प्रतिमा पांडे की अगुवाई मंे बाड़मेर जिले की बायतू पंचायत समिति मंे हुए कार्यांें का अवलोकन किया गया।

                वन प्रबंधन संस्थान भोपाल से अध्ययन करने आई डा.प्रतिमा पांडे एवं रश्मि पालकर ने बायतू पंचायत समिति की बायतू पनजी एवं बायतू भीमजी ग्राम पंचायत मंे मनरेगा कार्याें के अवलोकन के साथ इससे आए बदलाव के बारे मंे ग्रामीणांे से जानकारी दी। इस दौरान मनरेगा के अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उनके साथ रहे। अध्ययन दल को ग्रामीणांे ने बताया कि मनरेगा योजना शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने के साथ पेयजल की समस्या का भी समाधान हुआ है। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।


वीडियो कांफ्र्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने की बाड़मेर की बालिकाओं से बातचीत

                बाड़मेर, 18 अगस्त। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर कोटा में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले की बालिकाआंे से बातचीत की।

                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कोटा मंे डिजीफेस्ट से बाड़मेर जिले के अंतरीदेवी विद्यालय की बालिकाआंे अन्तरी देवी बालिकाओं जयश्री, दिव्या, हिना, निक्की, भावना, लक्ष्मी, जनक से बातचीत करते हुए डिजी फेस्ट में जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक देवेन्द्र माथुर ने बालिकाओं को डिजी फेस्ट के महत्व की जानकारी दी। राजस्थान डिजी फेस्ट मंे बाड़मेर जिले एवं सभी ब्लॉकों के विभिन्न कॉलेजों,विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अटल सेवा केन्द्रांे में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा।


फसल बीमा संबंधित कार्यशाला 22 को

                बाड़मेर, 18 अगस्त। फसल बीमा की जानकारी देने के लिए 22 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे होटल कलिंगा पैलेस मंे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।

                कृषि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इस कार्यशाला मंे राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियांे, बैंकर्स, जन प्रतिनिधियांे एवं प्रगतिशील किसानांे को आमंत्रित किया गया है।

कल्याणपुर एवं बालोतरा मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला 19 अगस्त को

                बाड़मेर, 18 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शनिवार को बालोतरा एवं कल्याणपुर मंे कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते स्वच्छ भारत मिशन की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11.30 बजे पंचायत समिति कल्याणपुर के सभाकक्ष एवं दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभाकक्ष मंे पंचायत समिति बालोतरा एवं पाटोदी के समस्त ग्राम पंचायतांे के सरपंच, ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं पंचायत प्रसार अधिकारियांे की कार्यशाला रखी गई है। उन्हांेने बताया कि इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मतदाता पंजीयन अभियान, दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर-दिव्यांगांे के पंजीयन की समीक्षा, स्मार्ट विलेज प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं : तनुश्री

तनुश्री ने कहा कि आर्मी की तरह ये ऐसी फोर्स है जो 24 घंटे देश के बोर्डर को महफूज रखती है
                बाड़मेर, 18 अगस्त। महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं है। आज हर क्षेत्र मंे महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमंे महिलाआंे की भूमिका नहीं हो। यह कहना है सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी अस्टिटेंट कमाडेंट सुश्री तनुश्री पारीक का। पारीक इन दिनांे पश्चिमी सीमा पर कैमल सफारी के जरिए बीएफएफ एवं वायुसेना के महिला जवानांे के साथ नारी सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देने मंे जुटी है।

                राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री की कई यादें बाड़मेर से जुड़ी हुई है। उनके पिता करीब 27 साल पहले बाखासर क्षेत्र मंे पशु चिकित्सक के बतौर पदस्थापित थे। उस समय बेहद विकट परिस्थितियां थी। बिजली,पानी एवं अन्य समस्याएं आम बात थी। तनुश्री बताती है कि उन्हें इस बात का बेहद गर्व है जिस स्थान पर उनके पिता पद स्थापित रहे, उसी स्थान से कैमल सफारी के आगाज के साथ उन्हांेने ग्रामीणांे को बेटियांे को बचाने एवं हर क्षेत्र मंे आगे बढने का अवसर देने का संदेश दिया। पंजाब फ्रंटियर मंे पदस्थापित तनुश्री बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी हैं। उनका चयन यूपीएससी की ओर से वर्ष 2014 में आयोजित परीक्षा मंे हुआ था। इसके बाद उन्हांेने टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश की पहली महिला अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) के रूप में हिस्सा लिया और 67 अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में परेड का नेतृत्व भी किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। तनुश्री ने बीएसएफ अकादमी में अधिकारियों के 40वें बैच में बतौर सहायक कमांटेंड 52 हफ्तों का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनाती मिली। उनके मुताबिक बचपन से भी सेना में जाने की लगन थी। उन्होंने बीकानेर में करीब से बीएसएफ के कामकाज के तरीके को देखा और उन्होंने नौकरी के लिए नहीं पैशन के लिए बीएसएफ को चुना। साथ ही तनुश्री ने कहा, “मेरा फोर्स में जाना तभी मायने रखेगा, जब दूसरी लड़कियां भी फोर्स ज्वाइन करना शुरू करेंगी। उनके मुताबिक लड़कियां सूरज से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना छोड़ें, धूप में तपकर खुद को साबित करें। उन्हें इस बात का बेहद गर्व है कि वे देश की पहली महिला कॉम्बैट ऑफिसर है। तनुश्री स्कूल और कॉलेज के दौरान एनसीसी कैडेट रही। तनुश्री आईएएस प्री और आरएएस प्री में सफलता हासिल कर चुकी हैं। तनुश्री बताती है कि जब बीकानेर में बोर्डर फिल्म की शूटिंग हो रही थी और इस समय वह स्कूल जाने लगी थी। इसमें सेना का अहम रोल था और इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर उन्होंने बीएसएफ में जाकर देश की सेवा करने का बनाया। उन्होंने बताया कि अक्सर उनके पापा शूटिंग के फोटो दिखाकर इन्स्पायर करते। बस वहीं से ठान लिया था कि वर्दी वाली सर्विस में ही जाना है। बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल के कामकाज के तरीके को देखा। तब समझ में आया कि आर्मी की तरह ये ऐसी फोर्स है जो 24 घंटे देश की बोर्डर को महफूज रखती है। वे बताती है कि वे सरहद पर हर प्रकार की डयूटी को अंजाम देती है। मौजूदा समय मंे महिला जवान हर क्षेत्र मंे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर रही है कि वे किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं है।




राजस्थान को ओडीएफ बनाने के मिशन में जुटें : राठौड़़

                बाड़मेर, 18 अगस्त। राजस्थान को पूरी तरह से खुले मंे शौच से मुक्त बनाने के मिशन मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टरांे से यह बात कही।

                इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राठौड़ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टरों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ग्राम, ग्राम पंचायतों एवं शहरों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने एवं उनके सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि मार्च 2018 तक पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा करने के लिए अधिकारियों को मिशन की तरह कार्य करना होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। राठौड़ ने जिला कलक्टरों से शौचालय निर्माण के साथ-साथ उनका समय पर सत्यापन और भुगतान के काम में भी तीव्रता लाने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य सचिव अशोक जैन ने जिला कलक्टरों को शौचालयों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र जल्दी से जल्दी जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने स्मार्ट विलेजों को ओडीएफ करने के काम को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी उपस्थित रहे। वीडियो काफ्रेंसिग के जरिएए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, आयुक्त एवं शासन सचिव नवीन महाजन, प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह एवं निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती आरुषी मलिक ने भी विभागीय योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली।


गुरुवार, 17 अगस्त 2017

प्रदेश के फायदे की रिफाइनरी को केन्द्र से मिली मंजूरी

राजस्थान रिफाइनरी परियोजना
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एचपीसीएल के साथ कम्पनी गठन का करार
बाड़मेर, 17 अगस्त। राजस्थान रिफाइनरी परियोजना को केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को राजस्थान सरकार तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच बाड़मेर रिफाइनरी के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड नाम से संयुक्त उद्यम कम्पनी बनेगी जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस परियोजना पर 43 हजार 129 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर समझौता पत्र पर राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा तथा एचपीसीएल की ओर से निदेशक (वित्त) श्री जे. रामास्वामी ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिफाइनरी की स्थापना के लिए अब तक की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद रिफाइनरी के काम में और तेजी लाई जाए।

रि-नेगोशिएशन के कारण निवेश पर आय 2 की बजाय 12 प्रतिशत : श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी के लिए सभी जरूरी स्वीकृतियां तय समय सीमा में प्राप्त कर ली जाएंगी और हमारा प्रयास है कि उसके बाद भूमि पूजन करवाकर शीघ्र काम शुरू करवा दिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारियों और एचपीसीएल के बीच राज्यहित में सकारात्मक सोच के साथ हुए रि-नेगोशिएशन के परिणामस्वरूप इस परियोजना की लागत में 40 हजार करोड़ रुपये की महत्त्वपूर्ण बचत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि शर्तों के पुनर्निर्धारण के बाद अब राज्य को पूर्ववर्ती समझौते में तय किए गए दो प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (निवेश पर आय) मिलेगा।

रिफाइनरी क्षेत्र में कौशल विकास केन्द्रों से जुड़ेंगे युवा : मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी बीएस-6 मानक के पेट्रो उत्पाद बनाने वाली देश की पहली रिफाइनरी परियोजना होगी जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को आईटीआई तथा कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी और उससे जुड़े उद्योगों में रोजगार पाने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की स्थापना की संभावना भी तलाशी जाए।

पश्चिमी राजस्थान बनेगा सहायक उद्योगों का हब : श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान के कच्चे तेल से पेट्रोलियम तथा कई तरह के पेट्रो-केमिकल उत्पाद तैयार करने के लिए स्थापित की जा रही इस परियोजना से न केवल बाड़मेर अपितु पूरे पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान पेट्रोलियम सहायक उद्योगों के हब के रूप में उभरेगा जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे। इसके लिए उन्होंने उद्योग विभाग को विशेष प्रयास कर स्थानीय लघु उद्यमियों को सहायक उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।
हस्ताक्षर समारोह के दौरान जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप और खान एवं पेट्रोलियम राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पाल सिंह, मुख्य सचिव श्री अशोक जैन, एचपीसीएल के सीएमडी श्री एमके सुराणा और राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्री एनसी गोयल सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव तथा एचपीसीएल और खान एवं पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रिफाइनरी की ओर तेजी से बढ़ते कदम :
- 18 अप्रैल, 2017 को नये सिरे से एमओयू के बाद परियोजना पर तेज गति से अमल के लिए 22 मई, 2017 को टास्क फोर्स का गठन।
- समिति ने मूलभूत जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठकें की।
- 16 अगस्त, 2017 को केन्द्र सरकार ने परियोनजा को स्वीकृति प्रदान की।
- 17 अगस्त, 2017 को रिफाइनरी के लिए संयुक्त उद्यम करार पर हस्ताक्षर।
- 4813 एकड़ भूमि की बाउण्ड्री वॉल के लिए निविदा जारी कर काम शुरू।

राजस्थान की रिफाइनरी में क्या है खास :
- देश की पहली परियोजना जहां रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स एक साथ।
- 4 वर्ष की रिकॉर्ड अवधि में पूरा होगा काम। देश की पहली बीएस 6 मानकों वाली रिफाइनरी  परियोजना।
- रिफाइनरी के वेस्ट पेटकोक से बनेगी बिजली। 270 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा।
- रिफाइनरी के अलावा सहायक उद्योगों में मिलेंगे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर।
- रिफाइनरी परिधि क्षेत्र में बनेगा ग्रीन जोन। साथ ही, नवीन औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।


बुधवार, 16 अगस्त 2017

बाढ़ प्रभावित इलाकांे मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम को मोबाइल टीमंे रवाना

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशन मंे घर-घर सर्वे प्रारंभ हुआ
                बाड़मेर, 16 अगस्त। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे घर-घर सर्वे के लिए 16 मोबाइल टीमांे का गठन किया गया है। इसमंे चिकित्सा, पशुपालन, आयुर्वेद, राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकांे को शामिल किया गया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को धोरीमन्ना क्षेत्र मंे मोबाइल दलांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते गुरूवार को धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र की आलेटी, पुरावा, डबोई, अरणियाली, प्रतापनगर, भाखरड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्याें का जायजा लिया। उन्हांेने राहत शिविरांे के अवलोकन के साथ आयुर्वेद विभाग के कार्मिकांे को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए काढ़ा भी पिलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान धोरीमन्ना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे राहत कार्याें के लिए पांच टीमांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी,विकास अधिकारी नरेन्द्र सोउ, चिकित्सा विभाग के पी.सी.दीप्पन, आयुर्वेद विभाग के डा.नरेन्द्र कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उनके साथ रहे। बाढ़ प्रभावित इलाकांे मंे मोबाइल टीमें ट्रेक्टरांे के जरिए रवाना हुई। इन टीमांे मंे विभिन्न क्षेत्रांे मंे पहुंचकर घर-घर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र मंे दस एवं गुड़ामालानी मंे छह मोबाइल टीमांे का गठन किया गया है। इन मोबाइल टीमांे को घर-घर सर्वे कर ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशांे के मुताबिक भ्रमण के दौरान चिकित्सा दल बाढ़ प्रभावित गांवांे मंे चिकित्सा के साथ आवश्यकतानुसार क्लोरोक्वीन एवं मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराएंगे। पशुपालन विभाग के मोबाइल चिकित्सा दल प्रभावित क्षेत्रांे का डोर-टू-डोर सर्वे कर प्रभावित लोगांे को राहत प्रदान करने के साथ ग्राम पंचायतांे एवं स्थानीय निकायांे से संपर्क कर मृत पशुआंे के निस्तारण मंे तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। आयुर्वेद विभाग के दल प्रभावित क्षेत्र मंे डोर-टू-डोर सर्वे के साथ प्रभावित लोगांे को आयुर्वेद चिकित्सा की जानकारी देने के साथ काढ़ा पिलाएंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकांे को निर्देशित किया गया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे चिकित्सा दलांे से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सहयोग करें।











मध्यप्रदेश के युवाआंे ने किया अंतरराष्ट्रीय सरहद का अवलोकन

                बाड़मेर, 16 अगस्त। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत कमल किशोर आर्य के निर्देशन मंे 77 सदस्यों के दल नेमुनाबाव  रेलवे स्टेशन, सीमा चौकी मुनाबाव और मुनाबाव कान्फरेन्स हॉल का भ्रमण किया।

                इस दौरान सीमा चौकी मुनाबाव में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी  कमांडर और उपस्थित सदस्यों ने मध्य प्रदेश से आए महिलाओं के दल की अगवानी की। साथ ही उन्हें सीमा सुरक्षा बल के बारे में, अंतराष्ट्रीय सीमा पर की जाने वाली ड्यूटीज, ड्यूटी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले हथियारों के अलावा मुनाबाव रेलवे स्टेशन और अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगाये गए तारबंदी की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मां तुझे प्रणाम योजना वर्ष 2013-14 में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रारम्भ की गई थी। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवा और  युवतियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस की भावना जागृत करना एवं उन्हें  सेना और अर्ध-सैनिक बलों के प्रति आकर्षित करना है।




उच्च शिक्षण संस्थाओं में छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को

                बाड़मेर, 16 अगस्त। उच्च शिक्षण संस्थाओं में 28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव करवाए जाएंगे। साथ ही उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 अगस्त को किया जाएगा। मतदाता सूचियों पर 22 अगस्त तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी और इसी दिन मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 23 अगस्त है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियां इसी दिन प्राप्त की जा सकती हैं। वैध नामांकन सूची का प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाएगा, इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा। उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन भी 24 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। मतदान 28 अगस्त को प्रातः 8 बजे से अपराह् 1 बजे तक होगा। मतगणना एवं चुनाव परिणामों की घोषणा तथा विजयी उम्मीदवारों की शपथ दोपहर 2 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

बाड़मेर जिले के 61 गांव अभावग्रस्त घोषित

                बाड़मेर, 16 अगस्त। राज्य सरकार ने एक आज्ञा जारी कर बाड़मेर समेत चार जिलों के 1290 ग्रामों को अकाल से प्रभावित होने के कारण अभावग्रस्त घोषित किया है।

                आज्ञा के अनुसार बाड़मेर जिले के 61, पाली जिले के 621, सिरोही के 348, जालौर के 260 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इन ग्रामों में अधिनियम के प्रावधानों के तहत 31 अगस्त, 2017 तक भू-राजस्व वसूली स्थगित किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

राजस्थान डिजीफेस्ट 2017 का 17 अगस्त से सीधा प्रसारण होगा

अटल सेवा केन्द्रांे पर उपस्थित युवाआंे के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
                बाड़मेर, 16 अगस्त। डिजीफेस्ट स्टार्टअप योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 17 एवं 18 अगस्त को कोटा मंे राजस्थान डिजीफेस्ट स्टार्टअप हेकथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका जिला स्तरीय जनसुनवाई केन्द्र, पंचायत समिति मुख्यालय तथा चुंनिदा ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर सीधा प्रसारण होगा। इसमंे युवाआंे की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राजस्थान डिजीफेस्ट हेकथन का सीधा प्रसारण देखने के लिए राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, बालोतरा, महिला महाविद्यालय बाड़मेर, बालोतरा, गुड़ामालानी, बायतू, पोलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर, बालोतरा, सिवाना एवं शिव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर, जयनारायण व्यास बीएड कालेज एवं महेश बीएड कालेज के विद्यार्थियांे को सीधा प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उपस्थित युवाआंे से प्रश्नोतरी करने के साथ विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध मंे संबंधित प्राचार्य को 17 एवं 18 अगस्त को प्रातः 10.30 से रात 8 बजे तक दो पारियांे मंे अपने शिक्षण संस्थानांे से प्रति दिन 15 से 20 विद्यार्थियांे को चुंनिदा अटल सेवा केन्द्रांे पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही यह ध्यान रखने को कहा गया है कि प्रथम दिवस को भिजवाए गए यवा दूसरे दिन दुबारा नहीं आए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि जिले के समस्त ब्लाक मुख्यालयांे के अलावा ग्राम पंचायत जालीपा, छीतर का पार, धनाउ, इटादा, मांगता, परेउ, गुड़ामालानी, पीपराली, पाटोदी, भलीसर, रामसर, जेठतरी, रानीदेशीपुरा, कुसीप, समदड़ी, मोकलसर एवं सिवाना के अटल सेवा केन्द्र पर हेकथन का सीधा प्रसारण होगा।

17 व 18 अगस्त को दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी

                बाडमेर, 16 अगस्त। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मोहनगढ़ एवं जीरो पाइंट हैड वर्क्स पर नियमित रखरखाव एवं तकनीकी खराबी के कारण गुरूवार एवं शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रांे मंे जलापूर्ति बाधित रहेगी।

                जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार ने बताया कि आगामी दो दिन तक शिव, नींबला, भाड़खा, चोखला एवं बाड़मेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र तथा जालीपा, जसाई सैन्य क्षेत्र, उत्तरलाई वायुसेना क्षेत्रांे मंे नहरी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

बाड़मेर डायरी सराहनीय प्रयास : तोमर

                बाडमेर, 16 अगस्त। बाड़मेर डायरी मंे महत्वपूर्ण सूचनाआंे के संकलन करके इसको एक दस्तावेज का रूप देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। यह दस्तावेज प्रशासनिक कार्मिकांे के साथ आमजन के लिए काफी मददगार साबित होगा। सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक ए.के.तोमर ने बाड़मेर डायरी के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।

                इस अवसर पर महानिरीक्षक तोमर ने बाड़मेर डायरी के प्रकाशन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रयास को निरंतर जारी रखा जाए। इस दौरान मदन बारूपाल ने बाड़मेर डायरी मंे समावेशित किए गए विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी। विमोचन के अवसर सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाडेंट शाम कपूर, कमाडेंट पी.के.शर्मा, बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया, जसवंतसिंह चौहान एवं देवराज उपस्थित रहे।


बाड़मेर से वाघा बोर्डर के लिए कैमल सफारी रवाना, महिला सशक्तिकरण का देगी संदेश

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया
                बाडमेर, 16 अगस्त। बाड़मेर से वाघा बोर्डर तक सरहदी इलाको मंे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए बीएसएफ एवं वायुसेना के महिला अधिकारियांे एवं जवानांे की कैमल सफारी को राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने मंगलवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली 1368 किमी का सफर तय करते हुए दो अक्टूबर को वाघा बोर्डर पहुंचेगी।

                आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना के महिला जवानांे की कैमल सफारी मंे भागीदारी की सराहना की। उन्हांेने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे पीछे नहीं है। महिलाआंे ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रांे मंे बेहतरीन कार्य किया है। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक ए.के.तोमर,उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, वायुसेना के एयर आफिस कमाण्डिंग संजय शर्मा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, सीमा सुरक्षा बल के कमाडेंट शाम कपूर, सत्येन्द्रसिंह सहरावत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस कैमल सफारी मंे सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना की दस-दस महिला अधिकारी एवं जवान शामिल है। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम के मुताबिक यह कैमल सफारी 1368 किमी का सफर तय करके 49 दिन बाद 2 अक्टूबर को वाघा बोर्डर पहुंचेगी। बाड़मेर सेक्टर मंे यह कैमल सफारी दल बीकेडी, सोमराड़, गडरारोड़, केलनोर, मुनाबाव एवं सुंदरा होते हुए सात दिन के प्रवास पर रहेगा। उन्हांेने बताया कि इस कैमल सफारी दल मंे सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीक भी शामिल है। उप महानिरीक्षक गौतम ने बताया कि यह कैमल सफारी सरहदी इलाकांे मंे आमजन से रूबरू होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमांे के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है।



जिला स्तरीय समारोह मंे राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने किया ध्वजारोहण

बाड़मेर जिले मंे हर्षाेल्लास एवं उमंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
वायुसेना के स्काई डाइवर ने दी शानदार पैरोटूपिंग एवं पैरासैलिंग की प्रस्तुति
                बाडमेर, 16 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे हर्षाेल्लास एवं उमंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित हुआ। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने समस्त लोगों को 71 वें स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश को आजादी दिलवाने वाले तमाम देश भक्त क्रांतिकारियों और स्वतन्त्रता सेनानियों तथा शहीदों को नमन किया। उन्होंने बाड़मेर जिले के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि यह आजादी हमें लम्बे समय के संघर्ष और लाखों करोड़ों देशवासियों के बलिदान के बाद ही मिली है। हमें इस आजादी की कीमत को पहचानना जरूरी है। उन्हांेने कहा कि आज भी हमारी इस आजादी की रक्षा के लिए लाखों सैनिक हमारी सीमाओं पर अपनी जान जोखिम में डाल कर अपना फर्ज निभा रहे है। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के कारण हर गांव तक तकनीकी विस्तार हो रहा है। उन्हांेने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें हमारे देश को तोड़ने, उसमें अलगाववाद उत्पन्न करने और देश में अशांति का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है, जो कभी भी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे की भावना से अपने देश और राज्य की एकता और अखण्डता की रक्षा का संकल्प करें। उन्होने कहा कि इस बार बाडमेर जिले पर इन्द्र भगवान की मेहरबानी से अच्छी बरसात हुई है, किसानों के चेहरों पर रौनक आई है। अतिवृष्टि के क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने सहयोग दिया है।
                इससे पहले परेड कमांडर पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट की टुकडियों ने परेड में हिस्सा लिया। पहली मर्तबा परेड मंे शामिल हुए सीमा सुरक्षा बल के कमांडो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। इसके पश्चात् इन बालक-बालिकाओं ने समूह गान की प्रस्तुति दी। व्यायाम प्रदर्शन का निर्देशन वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. गोपालसिंह राठौड तथा समूह गान का निर्देशन दीपसिंह भाटी ने किया। इसी तरह स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचर आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया गया।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियांे एवं शहीदांे के परिजनांे का सम्मान किया गया। इसी तरह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बीएसएफ के सजे धजे ऊंटों ने आकर्षक कैमल टेटू शो की प्रस्तुति दी। ऊंटांे पर सवार सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने शारीरिक व्यायाम की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के दैनिक उपयोगी वस्तुओं पर आधारित बैण्ड के जरिये उम्दा प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह में पहली बार वायुसेना के स्काई डाइवर की ओर से विंग कमांडर मलिक के नेतृत्व मंे 6000 से 8000 फीट की उचाई से पैरोटूपिंग एवं पैरासैलिंग की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना के महिला जवानांे की कैमल सफारी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा जिले की प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत मंे विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वालों तथा गैर दलों को पुरस्कृत किया गया।

                प्रातःकालीन कार्यक्रम का संचालन डा.बंशीधर तातेड़ एवं रामकुमार जोशी ने किया। समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, यूआईटी चैयरमेन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ए.के.तोमर, वायुसेना के एयर आफिस कमाण्डिंग संजय शर्मा, उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायूसेना के अधिकारियांे के साथ विभागीय अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इधर, समूचे जिले मंे स्वतन्त्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। वहीं जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई। मंगलवार रात्रि को रासीउमावि स्टेशन रोड़ मंे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमंे विभिन्न विद्यालयांे के स्कूली छात्र-छात्राआंे एवं कलाकारांे ने बेहतरीन प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध दिया।











मंगलवार, 15 अगस्त 2017

राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने ली सलामी, स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

वायुसेना के स्काई डाइवर ने दी शानदार पैरोदुपिंग एवं पैरासैलिंग की प्रस्तुति 
बाडमेर, 15 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने सभी लोगों को 71 वें स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होने देश को आजादी दिलवाने वाले तमाम बहादुर देशभक्त क्रांतिकारियों और स्वतन्त्रता सैनानियों तथा शहीद सैनिकों को नमन किया। उन्होने जिले के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि यह आजादी हमें लम्बे समय के संघर्ष और लाखों करोड़ों देशवासियों के बलिदान के बाद ही मिली है, अतः हमें इस आजादी की कीमत को पहचानना जरूरी है। उन्होने कहा कि आज भी हमारी इस आजादी की रक्षा के लिए लाखों सैनिक हमारी सीमाओं पर अपनी जान जोखिम में डाल कर अपना फर्ज निभा रहे है।
राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के कारण हर गांव तक तकनीकी का विस्तार हो रहा है। उन्होने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें हमारे देश को तोडने, उसमें अलगाववाद उत्पन्न करने और देश में अशांति का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है जो कभी भी सफल नहीं हो सकते। उन्होने कहा कि आपसी भाईचारे की भावना से अपने देश और राज्य की एकता और अखण्डता की रक्षा का संकल्प करें। उन्होने कहा कि इस बार बाडमेर जिले पर इन्द्र भगवान की मेहरबानी से अच्छी बरसात हुई है, किसानों के चेहरों पर रौनक आई है। अतिवृष्टि के क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने सहयोग दिया है।
इससे पहले परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट की टुकडियां ने परेड में हिस्सा लिया। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात् इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान की प्रस्तुति दी गई। व्यायाम प्रदर्शन का निर्देशन वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. गोपालसिंह राठौड तथा समूह गान का निर्देशन दीपसिंह भाटी ने किया। इसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचर आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियांे एवं शहीदांे के परिजनांे का सम्मान किया गया। इसी तरह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में बीएसएफ के सजे धजे ऊंटों ने आकर्षक कैमल टेटू शो की प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल के दैनिक उपयोगी वस्तुओं पर आधारित बैण्ड के जरिये उम्दा प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह में पहली बार वायुसेना के स्काई डाइवर की ओर से 6000 से 8000 फीट की उचाई से पैरोदुपिंग एवं पैरासैलिंग की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना के महिला जवानांे की कैमल सफारी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल 1368 किलोमीटर का सफर पूर्ण कर 49 दिन बाद 2 अक्टूम्बर को वाघा बोर्डर पहुंचेगा।  
इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जिले की प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वालों तथा गैर दलों को पुरस्कृत किया गया।
  प्रातःकालीन कार्यक्रम का संचालन डा.बंशीधर तातेड़ एवं रामकुमार जोशी ने किया। समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, यूआईटी चैयरमेन डा.प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ए.के.तौमर, वायुसेना के एयर आफिस कमाण्डिंग संजय शर्मा, उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत जन प्रतिनिधि, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायूसेना के अधिकारियांे के साथ विभागीय अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समूचे जिले मंे स्वतन्त्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया वहीं जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई।














सोमवार, 14 अगस्त 2017

लापरवाह अधिकारियांे को मिलेगी चार्जशीट, चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश
                बाडमेर, 14 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अस्पताल समय मंे प्राइवेट अस्पताल मंे सेवाएं देते पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकांे को भी चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम की जांच करने के साथ मेडिकल रीलिफ सोसायटी की बैठक मंे लिए गए निर्णयांे की प्राथमिकता से क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे मरीजांे को समुचित सुविधाएं मिलने के साथ किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। जिला कलक्टर नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को निर्देश दिए कि नए चिकित्सकांे की नियुक्ति प्राथमिकता से अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे की जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री राजश्री योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की अब तक प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि संबंधित लाभार्थी के खाते मंे इन योजनाआंे का लाभ पहुंच पा रहा है अथवा नहीं। उन्हांेने संबंधित लेखा एवं कंप्यूटर कार्मिकांे से यह भी लिखकर लेने के निर्देश दिए कि अमुक राशि संबंधित लाभार्थी के खाते मंे जमा हो गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर वे पुलिस एवं अन्य कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे। जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार एवं डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट को अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे हुए नुकसान संबंधित प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को बाड़मेर शहर मंे नल पर टोटी नहीं लगाने वाले उपभोक्ताआंे के पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता शंकरलाल मेघवाल, सहायक अभियंता महेश शर्मा, रूडिप के सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


स्वतन्त्रता दिवस पर कानून व्यवस्था के लिए मजिस्टेट नियुक्त

                बाड़मेर, 14 अगस्त। कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद एम नकाते ने एक आदेश जारी कर स्वतन्त्रता दिवस पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
                जारी आदेश के अनुसार उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर, सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बाडमेर को तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं बालोतरा कस्बा, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र पचपदरा ग्रामीण, सेडवा, समदडी, गिडा एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्स को निर्देश दिए गए है कि वे 15 अगस्त को अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट होंगे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...