सोमवार, 8 मई 2017

न्याय आपके द्वार अभियान का आगाज, 09 मई को नौ स्थानांे पर आयोजित होंगे शिविर

                बाड़मेर, 08 मई। बाड़मेर जिले में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण फ्लेगशिप कार्यक्रम न्याय आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन हुआ। इस दौरान आमजन की राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणांे का मौके पर समाधान किया गया। जिले मंे मंगलवार को 9 स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की गरल, खुड़ासा एवं मीठड़ा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र गरल, शिव उपखंड क्षेत्र की झाफलीकला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र झाफलीकला, बायतू उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत जाजवा, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत भाचभर एवं तामलियार के लिए अटल सेवा केन्द्र भाचभर, सिणधरी उपखंड मंे कोशलू एवं नेहरो की ढाणी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कोशलू, सेड़वा उपखंड मंे सेड़वा, कुंदनपुरा एवं चिचड़ासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सेड़वा, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत जेठंतरी,बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे कीटनोद एवं आसोतरा ग्राम मुख्यालय पर अटलसेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालत शिविरों में ग्रामीणों के राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समाधान किया जाएगा। अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी आज बालोतरा आएंगे

                बाड़मेर, 08 मई। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 9 से 14 मई तक बालोतरा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनने के साथ विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 9 मई को थराद से रवाना होकर रात्रि विश्राम बालोतरा मंे करेंगे। दूसरे दिन 10 मई को स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होकर आमजन की समस्याएं सुनंेगे। राजस्व मंत्री चौधरी 11 मई को जैसलमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां से सांय 6 बजे रवाना होकर रात्रि 9 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। साथ ही 12 से 14 मई तक बालोतरा प्रवास के दौरान आमजन की समस्याएं सुनने के साथ स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे। रविवार दोपहर 2 बजे उनका जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

लोकायुक्त कोठारी 12 मई को बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 08 मई। लोकायुक्त एस.एस.कोठारी एक दिवसीय दौरे पर 12 मई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियांे, गैर सरकारी संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे की बैठक लेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकायुक्त एस.एस.कोठारी 12 मई को कलेक्ट्रेट सभागार प्रातः 10 से 11 बजे के मध्य आमजन से शिकायतें प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक गैर सरकारी संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे के साथ बैठक करेंगे। साथ ही दोपहर 1 से 1.30 बजे तक मीडिया से प्रेस कांफ्रेस करेंगे। उन्हांेने बताया कि लोकायुक्त दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे। इसी दिन सांय 4 बजे उनका जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है। जिला कलक्टर ने बताया कि परिवादियांे को शिकायत के समर्थन मंे दस रूपए के नोन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इस दौरान लोकायुक्त कोठारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से रूबरू होंगे। इधर, जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियांे को लोकायुक्त के बाड़मेर प्रवास के दौरान सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए है। समस्त व्यवस्थाआंे की मोनेटरिंग के लिए आल अवर इंचार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई को नियुक्त किया गया है।

योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करें : बिश्नोई

                बाड़मेर, 08 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अघिकाधिक लोगांे की शामिल करने के प्रयास करें। इसके लिए जिला स्तर के साथ पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस आयोजित करने के लिए पूर्व समुचित तैयारी की जाए। जिला स्तर पर आदर्श स्टेडियम मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए माकूल इंतजाम किए जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग दिवस समारोह की तैयारियांे के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से योग दिवस मंे अपनी सहभागिता दर्ज कराए। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य एवं दायित्व योग दिवस के संबंध में उनको सौंपे गये है उनको समय पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय योग दिवस समारोह आदर्श स्टेडियम मंे 21 जून को प्रातः 7 से 9 बजे के मध्य आयोजित होगा।  अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने नगर परिषद के अधिकारियांे को आदर्श स्टेडियम मंे स्टेज, माइक, बेरेकेटिंग, पेयजल एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के संबंध में प्रचार सामग्री प्रकाशित करवाने के साथ अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे शिक्षा विभाग से योगाभ्यास कराने के लिए जो शारीरिक शिक्षक लगाने है उनके आदेश जारी कराए। साथ ही पतजंलि योग पीठ को योग शिक्षकांे के नाम प्रस्तुत कर उनको प्रशिक्षण दिलवाएं। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, सीमा सुरक्षा बल के विवेक ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हेमराज सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, केयर्न इंडिया के सुंदरराज नायडू, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश सोनी समेत कई विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि जिला स्तर पर योग प्रदर्शनी, कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उन्हांेने कहा कि समस्त विभाग उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे को निभाए। उन्हांेने कहा कि शहर मंे अधिकाधिक स्थानांे पर होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। पार्षदांे एवं मौजीज लोगांे की बैठक आयोजित करते हुए उनको योग दिवस समारोह मंे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए। उन्हांेने कहा कि आदर्श स्टेडियम मंे भी योग से संबंधित अधिकाधिक होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। बैठक के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.नरेन्द्र कुमार शर्मा ने योग दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि 19 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य मंे साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। इसके अलावा 20 जून को प्रातः 8 से 9 बजे तक नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। बैठक के दौरान वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल, महिला एवं बाल विकास विभाग,चिकित्सा विभाग, स्काउट एवं गाइड, एनएसएस के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे की भी अधिकाधिक भागीदारी योग दिवस समारोह मंे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आम आदमी तक पहुंचेगी जन कल्याणकारी योजनाएं : नकाते

शिवप्रसाद मदान नकाते ने बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभाला
                बाड़मेर, 08 मई। नव नियुक्त जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने सोमवार को बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभाला। उन्हांेने इस दौरान निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे से विकास योजनाआंे एवं जिले के विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि विभिन्न विभागांे मंे आपसी समन्वय के जरिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे को गति दी जाए। जिले मंे कानून व्यवस्था को बरकरार रखते हुए पटटा वितरण अभियान, शहरी जन कल्याण शिविर, न्याय आपके द्वार अभियान मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उनका प्रयास रहेगा कि फ्लैगशीप योजनाआंे का अधिकाधिक फायदा आम आदमी तक पहुंचे। इसके लिए नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाएगी। उनके अनुसार बाड़मेर जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियांे के बावजूद उनका प्रयास रहेगा कि सरकारी योजनाआंे का लाभ अंतिम व्यक्ति एवं वास्तविक हकदार तक पहुंचें। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे अब तक अच्छे कार्य हुए है, अच्छे कार्याें एवं नवाचारांे की परिपाटी को जारी रखा जाएगा। जिला कलक्टर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर, जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।



शुक्रवार, 5 मई 2017

रावतसर मंे अभिभावकांे की बैठक आयोजित

बाडमेर, 05 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर मंे अध्यापक अभिभावक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी देने के साथ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत अधिकाधिक बच्चों का प्रवेश दिलाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवराराम चौधरी ने राज्य सरकार की क्लिक योजना, एसडीएमसी मंे दान की राशि पर आयकर मंे छूट की जानकारी दी। साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र पर्यवेक्षण की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विद्यालय पूर्व विधार्थी परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय मंे संचालित व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी अभिभावकांे को करवाई गई। इस दौरान पीटीए प्रभारी अणदाराम एवं जयराम समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।


कशीदाकारी से होगा आजीविका संवर्धन : अख्तर

बाड़मेर, 05 मई। ग्रामीण महिलाआंे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डवपलमेन्ट कमीशन हैण्डीक्राफ्ट और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैण्डीक्राफ्ट के सहयोग से कशीदाकारी प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सरहदी महिलाआंे को आर्थिक लिहाज से सक्षम बनाने मंे मददगार साबित होगा। महिला मंडल बाड़मेर आगोर की सचिव सराना अख्तर ने गागरिया में कशीदाकारी प्रशिक्षणार्थियांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर सराना अख्तर ने कहा कि महिलाए कशीदाकारी के विभिन्न नमूनों, रंगो की पहचान और बाजारीकरण के गुर सीख रही है। राज्य सरकार भी  इस क्षेत्र का परम्परागत हुनर कषीदाकारी को निखारने का भरसक प्रयास कर रही है। उन्हांेने कहा कि कशीदाकारी के जरिए महिलाएं जीवन यापन करने के तरीको के बारे में सीख रही है। उनके मुताबिक कशीदाकारी प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र में महिलाओ का कशीदाकार फेडरेशन बनाने की तैयारी भी कर रही है। महिलाएं इस प्रशिक्षण में इनके कशीदाकारी को एक नई दिशा देकर देश- विदेश में भी कशीदाकारी के कार्य को फैलाएंगे। महिला मंडल आगोर की तरफ से कशीदाकारी सिखा रहे डिजाइनर वसीम अकरम खान ने कहा कि महिलाओ में बहुत हुनर है जिसे हम निखारने की कोशिश कर रहे है। महिला मण्डल गागरिया बा्रंच मेनेजर मीरा कार्की ने कहा कि इस पा्रेजेक्ट का उददेश्य महिलाओ के हुनर को सही दिशा देकर आज के बाजारीकरण के दौर में आगे बढाना है। उन्हांेने कहा कि क्षेत्रीय हूनर को देश-विदेश स्तर पर विशेष पहचान दिलानी है। साथ ही महिलाओ को सक्षम बनानकर उनकी आजीविका को बढाना है।

काजरी के निदेशक ने कृषि एवं जल संरक्षण कार्य का अवलोकन किया

बाडमेर, 05 मई। काजरी केन्द्रीय शुष्क क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा.ओ.पी.यादव ने बाड़मेर जिले मंे केयर्न इंडिया की ओर कराए गए कृषि एवं जल संरक्षण कार्याें का अवलोकन किया। उन्होंने बाड़मेर मंे केयर्न इंडिया के साथ कृषि विकास की संभावनाएं तलाशी।
काजरी के निदेशक डा.ओ.पी.यादव ने तीन विभागाध्यक्षांे के साथ बाड़मेर जिले के विभिन्न स्थानांे पर केयर्न इंडिया की ओर से करवाए गए कार्याें का विस्तार से अवलोकन किया। उन्हांेने केयर्न इंडिया के सीएसआर हेड मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर कृषि अनुसंधानों को किस तरह से किसानांे तक पहुंचाया जाए। इस बारे मंे विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान केयर्न के डीजीएम शाश्वत कुलश्रेष्ठ समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 4 मई 2017

मनरेगा में पूर्ण हुए सभी कार्यों की 31 मई तक होगी जियो टेगिंग

                बाड़मेर 4 मई। राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत अब तक पूर्ण हुए समस्त कार्यों की 31 मई, 2017 तक जियो टैगिंग की जाएगी। इस संबंध में समस्त जिला कलेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
                ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि 1 मई, 2017 तक राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत 9 लाख 69 हजार 692 कार्य पूर्ण हुए हैं, जिनमें से अब तक 6 लाख 41 हजार 242 कार्यों की जियो टेगिंग की जा चुकी है। पूर्ण  हुए शेष कार्यों की जियो टेगिंग 31 मई, 2017 तक किया जायेगा। राठौड़ ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिओ टेगिंग करते समय फोटो एवं परिसंपत्ति की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में एमएसई रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिलों में 31 मई 2017 तक जियो टेगिंग के लिए अधिशाषी अभियंता, पंचायत समितियों के सहायक अभियंता, विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं जिन्हें समय पर आवश्यक रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत 27120 पूर्ण हुए कार्यों में से 25758 कार्यों का जिओ टेगिंग कर 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। इसी प्रकार अलवर, भरतपुर, जयपुर जिले में 94 प्रतिशत कार्यों की जियो टेगिंग की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना शिविर के प्रभावी संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

नगर विकास न्यास बाड़मेर के लिए वरिष्ठ सुभाष चन्द शर्मा प्रभारी अधिकारी नियुक्त
                बाड़मेर, 04 मई। राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में आवासीय एवं व्यावसायिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 10 मई से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना शिविर-2017 के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए जिलों में न्यास एवं प्राधिकरण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यास उदयपुर एवं भीलवाड़ा के लिए संयुक्त शासन सचिव प्रथम नगरीय विकास विभाग, राजेंद्र सिंह शेखावत, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यास सीकर एवं पाली के लिए संयुक्त शासन सचिव द्वितीय नगर विकास विभागअर्जुनराम चौधरी, जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यास बीकानेर एवं आबूरोड के लिए संयुक्त शासन सचिव तृतीय नगरीय विकास विभागजगजीत सिंह मोंगा एवं नगर विकास न्यास कोटा एवं चित्तौड़गढ़ के लिए अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक राजस्थान, श्रीमती इन्दिरा चौधरी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर विकास न्यास अलवर, भिवाड़ी एवं भरतपुर के लिए अतिरिक्त नगर नियोजक, नगरीय विकास विभाग, प्रदीप कपूर, नगर विकास न्यास सवाईमाधोपुर के लिए वरिष्ठ उपशासन सचिव, नगरीय विकास विभाग, श्री बालमुकन्द शर्मा, नगर विकास न्यास बाड़मेर एवं जैसलमेर के लिए वरिष्ठ नगर नियोजक मुख्यालय जयपुर सुभाष चन्द शर्मा एवं नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर के लिए उप विधि परामर्शी, नगरीय विकास विभाग, श्री प्रभुसिंह राठौड़ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के लिए उप रजिस्ट्रार नियुक्त

                बाड़मेर, 04 मई। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर जिन पंजीयन उप जिलों में पूर्णकालीन उप रजिस्ट्रार नियुक्त हैं, उन उप जिलों में पदस्थापित तहसीलदार व नायब तहसीलदार को ऐसे उप जिलों के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार-2017 की अवधि 8 मई से 30 जून, 2017 के दौरान शिविर स्थल पर पंजीयन कार्य सम्पादित करने के लिए उप रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

गांधी चौक विद्यालय मंे लेपटाप वितरण 10 मई तक

                बाडमेर, 04 मई। मेघावी विद्यार्थियांे को मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे 5 से 10 मई तक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक लेपटाप वितरण किए जाएंगे।
                लेपटाप वितरण प्रभारी एवं प्रधानाचार्य मगाराम चौधरी ने बताया कि कक्षा आठवीं मंे 79.67 प्रतिशत, दसवीं कक्षा मंे 77.50 प्रतिशत, कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग मंे 71 प्रतिशत, वाणिज्य मंे 73 तथा कला मंे 76.20 प्रतिशत, प्रवेशिका 70.17 तथा उपाध्याय मंे 73 फीसदी अंक अथवा इससे अधिक प्राप्तांक वाले विद्यार्थी विद्यालय से शाला दर्पण से आवेदन लेकर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर मय सील मय आईडी नंबर एवं अंकतालिका की फोटो प्रति प्रधानाचार्य से प्रमाणित एवं फोटो प्रमाणित दो प्रतियांे मंे लेकर गांधीचौक विद्यालय से लेपटाप प्राप्त कर सकते है। उनके मुताबिक कक्षा 10,12 एवं 8 जिस विद्यालय से उत्तीर्ण की है उस विद्यालय से शाला दर्पण से आवेदन प्राप्त करके दो प्रतियों मंे साथ लाना होगा।

प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करें : चौधरी

सांसद आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण मंे लीलसर ग्राम पंचायत का चयन
बाडमेर, 04 मई। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बायतू भोपजी ग्राम पंचायत मंे प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के द्वितीय चरण के तहत लीलसर ग्राम पंचायत के चयन की जानकारी देते हुए आधारभूत सुविधाआंे को आंकलन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बायतू भोपजी के बाशिंदांे को सरकारी योजनाआंे से लाभांवित करने के लिए इसकी नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाए। उन्हांेने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बायतू भोपजी ग्राम पंचायत मंे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एनएचआई को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान बायतू भोपजी ग्राम पंचायत मंे विद्युतीकरण, सीवरेज लाइन एवं ट्रीटमेंट प्लांट, स्टेडियम निर्माण, डंपिग साइड चिन्हित करने,वाईफाई टावर स्थापित करने संबंधित विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने अब तक किए गए विकास कार्याें एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। बैठक मंे ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम के तहत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। ताकि नियमित रूप से सफाईकर्मी उपलब्ध कराए जा सके। इस दौरान बायतू भोपजी ग्राम पंचायत के सरपंच आसूराम चौधरी को सांसद आदर्श ग्राम पंचायत संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक मंे अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, डिस्काम के भेराराम चौधरी,जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, धनाउ पंचायत समिति के विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षा के क्षेत्र मंे बेहतरीन प्रदर्शन कर सुनहरे भविष्य का निर्माण करें : चौधरी

जिला स्तरीय लेपटाप वितरण समारोह मे प्रतिभाओ को वितरित किए गए लेपटाप
बाडमेर, 04 मई। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र मंे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। कम सुविधाआंे के बावजूद जिन विद्यार्थियांे ने अच्छे अंक प्राप्त कर लेपटाप प्राप्त किया है वे बधाई के पात्र है। इसके लिए शिक्षक एवं अभिभावक भी बधाई के हकदार है। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने गुरूवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे जिला स्तरीय लेपटाप वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।

सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि बाड़मेर जिले मंे 1035 छात्र-छात्राआंे को लेपटाप वितरण किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग के साथ विद्या अर्जित कर उच्च पदों को प्राप्त करें। साथ ही राष्ट्र, प्रदेश एवं समाज के विकास में अपनी अहम् भूमिका अदा करें। उन्होंनंे कहा कि दूसरे विद्यार्थी मेहनत करते हुए इस प्रकार के प्रोत्साहन समारोह से सीख लेकर अगले वर्ष अच्छे अंक प्राप्त कर लेपटॉप प्राप्त करें। उन्होंनंे कहा कि यह सुनहरा अवसर है कि जिसमें विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिल रहा है। सांसद चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर विद्यार्थियांे को शिक्षा के क्षेत्र मंे अधिकाधिक सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे है। जिला स्तरीय लेपटाप वितरण समारोह के दौरान राजकीय विद्यालयांे के कक्षा 8,10 एवं 12 प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय के मेघावी विद्यार्थियांे को अतिथियांे ने लेपटाप वितरण किए।
बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर माध्यमिक विद्यालय खोले गए है। उन्हांेने कहा कि पहली मर्तबा पूरे राज्य मंे एक साथ बड़ी तादाद मंे स्कूलें खोलने के साथ पदोन्नतियां एवं नियुक्तियां दी गई, ताकि शिक्षा का स्तर बढे़। उन्हांेने विद्यार्थियांे से समय का सदुपयोग करके उच्च पद प्राप्त कर समाज एवं देश की सेवा करने का आहवान किया। उन्हांेने कहा कि छात्राआंे को शिक्षा से जोड़ने के लिए भी कई योजनाएं प्रारंभ की गई है। उन्हांेने विद्यार्थियांे से माता-पिता का सम्मान करने एवं उनके त्याग को नहीं भुलने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत सदैव ही शिक्षा जगत में विश्व गुरू रहा है उसी परम्परा को हमे अक्षुण्य बनाएं रखना है। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि मौजूदा समय मंे बाड़मेर मंे बहुत बड़ा बदलाव आया है। पहले शिक्षा के क्षेत्र मंे सुविधाआंे की कमी थी। लेकिन मौजूदा समय मंे कई सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक कागा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल स्थान अर्जित कर उंचाईं को प्राप्त करते हुए जिले का नाम प्रदेश एवं देश मंे रोशन करें।
बाड़मेर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी बालक-बालिकाएं एवं इनके गुरूजन बधाई के पात्र है। राज्य सरकार विद्यार्थियांे को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयांे मंे प्रतिभाआंे की कमी नहीं है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की लेपटाप वितरण की अनूठी योजना से शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलती है, वहीं विद्यार्थियों में आपसी प्रतिस्पर्द्वा भी जाग्रत होती है जिससे कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करते है। उन्होंनें सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त करने का संदेश दिया।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि विद्यार्थियांे की सफलता को लेकर गुरूजनांे को बधाई देते है। उन्हांेने तमसो मा ज्योतिर्गमय का जिक्र करते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए हमारा शिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्हांेने कहा कि विद्यार्थी संपूर्ण विकास के लिए खेल एवं शिक्षा मंे भाग लें। उन्हांेने कहा कि लेपटाप शिक्षण मंे साधक बनना चाहिए। इसका सदुपयोग करें। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने लेपटाप वितरण योजना एवं जिले मंे इससे लाभांवित हो रहे विद्यार्थियांे के बारे मंे जानकारी दी। जिला स्तरीय समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मल्लाराम चौधरी, धनराज व्यास, एडीपीसी रमसा धर्माराम चौधरी, डूंगरदास खिंची विशिष्ट अतिथि के रूप मंे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.लक्ष्मीनारायण जोशी एवं डा.रामेश्वरी चौधरी ने किया। समारोह के दौरान रासीउमावि स्टेशन रोड़ के प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी, गांधी चौक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मगाराम चौधरी, मेघावी छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मंे अतिथियांे ने दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं राबाउमावि मालगोदाम रोड़ बाड़मेर की बालिकाआंे ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।






बुधवार, 3 मई 2017

बाड़मेर मंे 1.25 करोड़ से होगा कशीदाकारी एवं हस्तशिल्प संवर्द्वन

बाड़मेर की कशीदाकारी को विश्व पटल पर उतारने के लिए तैयार होगा वेब पोर्टल
                बाडमेर ,03 मई। उद्योग विभाग ने बाड़मेर जिले के परंपरागत हस्तशिल्प कढ़ार्इ्र-कशीदाकारी एप्लिक एव हैण्ड एम्ब्रोइडरी को संरक्षण, संवर्द्धन, प्रषिक्षण और मार्केट लिंकेजेज के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए 1 करोड़ 24 लाख 91 हजार रूपए की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन शुरु किया है।
                उद्योग विभाग के आयुक्त एवं सीएसआर सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि तीन साल की कार्ययोजना के अनुसार क्षेत्र की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह एवं इन समूहों का फैडरेशन बनाकर महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार की मांग के अनुसार डिजाइन तैयार करने, तकनीक का उपयोग एवं विपणन सहयोग की व्यवस्था की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इस कार्यक्रम में बाड़मेर के सनावड़ा, डूगेरो का ताला, कगाउ, उडंखा, गुडामालानी के मालपुरा, सिणधरी के आडेल और धोरीमन्ना के मेहलू, मांगता एवं बूठ गांवों की 500 से 600 महिला आर्टिजन को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के 20 से 25 के समूह में 25 स्वयं सहायता समूह गठित कर परंपरागत तकनीक के साथ ही आधुनिक तकनीक व डिजाइन का प्रशिक्षण निफ्ट या इसके स्तर के योग्य प्रशिक्षक एवं डिजाइनर के माध्यम से प्रोसेसिंग, डिजाइनिंग, ट्रेचिंग, पास्टिंग, टाइडिंग, कढ़ाई और फिनिसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही देश के अन्य प्रदेशों के हस्तशिल्पियों के कार्यों को देखने के लिए एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था भी की जाएगी।। उन्होंने बताया कि परियोजना में महिला कलाकारों को मशीन एवं आवश्यक टूल्स आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अजिताभ शर्मा ने बताया कि बाड़मेर की कशीदाकारी को विश्वपटल पर उतारने के लिए इसका एक वेब पोर्टल भी तैयार करवाया जाएगा। इस पोर्टल में बाड़मेर की कढ़ाई-कशीदाकारी कला की पूरी जानकारी होने के साथ ही देश-विदेश से सीधे आदेश प्राप्त करने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा स्थानीय एवं विदेशों में मांग को देखते हुए संभावित खरीददारों-निर्याताकों से सीधा समन्वय बनवाया जाएगा। ताकि कशीदाकारी से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य मिल सके। इसके अलावा प्रदेश एवं देश में आयोजित होने वाले मेले प्रदर्शनियों के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से परियोजना का बाड़मेर में क्रियान्वयन आंरभ कर दिया गया है।

महिलाएं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाएं : अख्तर

                बाड़मेर, 03 मई। सड़क हादसों मंे अक्सर किसी व्यक्ति के घायल या मौत होने पर उसके परिवार के साथ विशेषकर महिला सदस्य ज्यादा प्रभावित होती है। कई बार पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ जाती है। इसलिए महिलाआंे को यह प्रण लेना होगा कि वे अपने परिवार में से किसी भी सदस्य पुरूष, बालक या बालिका को बिना सड़क सुरक्षा के नहीं जाने देंगे। खासकर हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए बाध्य करेंगे। महिला मंडल बाड़मेर आगोर की सचिव सराना अख्तर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं विश्व बैंक के सहयोग से चलाए जा रहे ग्राम स्तरीय सड़क सुरक्षा एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान सराना अख्तर ने कहा कि जब भी महिलाएं किसी काम का बीडा उठा लेती है तो उस काम मंे अवश्य सफलता मिलती है। उन्हांेने इस दौरान सभी संभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही महिलाएं करंे तैयारी, सड़क सुरक्षा अब हमारी भी जिम्मेदारी नारे लगवाए। इस दौरान संस्थान निदेशक आदिल भाई ने संभागियांे को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक दिन छह टीमों के सहयोग से लगभग 650 से 700 लोगों तक विभिन्न माध्यमांे से सुरक्षित सड़क नियमांे संबंधित जागरूकता संदेश पहुंचाया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किए गए कार्याें की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। इस अवसर पर संस्थान प्रबन्धक मुकेश द्विवेदी ने सभी टीम लीडर एवं सदस्यों से अभियान को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। उन्हांेने कहा कि उन सुझावों को लागू किया जा रहा है जिसका परिणाम ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की भागीदारी के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को यह अभियान चौहटन तहसील की ग्राम पंचायतों में किया गया है और शुक्रवार से रामसर तहसील में अभियान का आयोजन होगा। उनके मुताबिक इस अभियान में महिला संभागियों की भागीदारी बढाने के साथ विभिन्न गतिविधियों, फिल्म प्रदर्शन, नुक्कड नाटक, प्रदर्शनी को ज्यादा से ज्यादा रोचक बनाने के साथ कार्यक्रम पूर्व प्रचार प्रसार के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगांे तक सड़क सुरक्षा की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इस अभियान में टीम लीडर निर्मला व्यास, दशरथ सिंह जाट, मनदीप, जगाराम, फहीम खां एवं ईषराराम के साथ अन्य सड़क सुरक्षा संदर्भ व्यक्ति कमला, भूराराम, बबीता जीवनानी, कंचन कुमारी, सुमन, चन्दा फुलवारियां, गजेन्द्र, महबूब खां, संजीव सैनी, भुट्टा खां, ज्योति सिंह, अन्जु जाट, मदीना, सरस्वती सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

न्याय आपके द्वार मंे राजस्व समस्याआंे का होगा निस्तारण

                बाड़मेर, 03 मई। लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार 2017 के तहत 8 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले शिविरों में आमजन की राजस्व संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।          
                जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों में राजस्थान काश्तकार अधिनियम 1955 की धारा 53, 88,188,183 के तहत दर्ज मुकदमे एवं इजराज के प्रार्थना पत्र, भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 136 के अन्तर्गत लम्बित प्रार्थना पत्र एवं नामान्तरकरण तथा धारा-91 की कार्यवाही के संबंध में लंबित अपीलें, विभिन्न तरह के लम्बित वादों व प्रार्थना पत्रों के परिप्रेक्ष्य में अन्य प्रकार के प्रकरणों को आवश्यकतानुसार विचार के लिए रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में बंद रास्तों को खुलवाने, संकड़े रास्तों से अतिक्रमण हटाने तथा नए रास्ते दर्ज कराने संबंधित समस्याओं का भी निस्तारण किया जा सकेगा। उन्हांेने बताया कि शिविरों में ग्राम पंचायत के लम्बित सभी नामान्तरकरणों का निस्तारण, पारिवारिक कृषि भूमि के सहमति से विभाजन के नवीन प्रकरण दर्ज कर निस्तारण करना, लम्बित गैर खातेदारी के प्रकरणों में खातेदारी दिया जाना, राजस्व अभिलेखों में लिपिकीय त्रुटियों का शुद्धीकरण, नवीन राजस्व ग्रामों के लिए नोर्म्स के अनुसार प्रस्ताव तैयार किये जाने अािद के कार्य किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने अभियान के सुचारू और प्रभावी आयोजन के लिए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर की मई माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 03 मई। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की मई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। रात्रि चौपालांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाटाडू एवं भीमड़ा कलस्टर की रात्रि चौपाल 5 मई को ग्राम पंचायत बाटाडू, 9 मई को कगाउ एवं खुड़ासा कलस्टर के लिए कगाउ ग्राम पंचायत मुख्यालय, 12 मई को गडरारोड़ एवं बांडासर कलस्टर के लिए गडरारोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय, 19 मई को छाछरलाई कला एवं सरवड़ी कलस्टर के लिए छाछरलाई कला ग्राम पंचायत मुख्यालय, 23 मई को राणीगांव एवं उंडखा कलस्टर के लिए उंडखा ग्राम पंचायत मुख्यालय, 26 मई को रतनपुरा एवं डेडावास कलस्टर के लिए रतनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जिला स्तरीय लेपटाप वितरण समारोह गुरूवार (04 मई) को

बाड़मेर, 03 मई। जिला स्तरीय लेपटाप वितरण समारोह गुरूवार को प्रातः 10 बजे भगवान महावीर टाउन हाल मंे रखा गया है। इस दौरान वर्ष 2015-16 मंे मैरिट मंे आने वाले 100 विद्यार्थियांे को लेपटाप वितरित किए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप मंे संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, विधायक मानवेन्द्रसिंह, तरूणराय कागा, कैलाश चौधरी, हमीरसिंह भायल, मेवाराम जैन, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला होंगे। उन्हांेने बताया कि कक्षा आठवीं मंे 87.50 प्रतिशत, दसवीं कक्षा मंे 88.17 प्रतिशत, कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग मंे 80 प्रतिशत, वाणिज्य मंे 78 तथा कला मंे 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियांे को इस कार्यक्रम मंे उपस्थित होने को कहा गया है। उन्हांेने बताया कि शेष विद्यार्थियांे को 5 से 10 मई तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाड़मेर मंे प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक लेपटाप प्राप्त कर सकते है। छात्र-छात्राआंे को लेपटाप प्राप्त करने के लिए शाला दर्पण से जनरेट की हुई रसीद दो प्रति मंे फोटो लगाकर मय अंकतालिका की प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ संस्था प्रधान से प्रमाणित करवाकर साथ लानी होगी।

मंगलवार, 2 मई 2017

ऑनलाइन छात्रवृति योजना स्क्रूटनी की अंतिम तिथि 10 मई तक


                बाड़मेर, 02 मई। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ओर से वर्ष 2016-17 में अल्प संख्यक समुदाय की संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी की तिथि को 10 मई तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि 10 मई तक विद्यार्थियों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी नहीं किए जाने की स्थिति में शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी होगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...