बुधवार, 1 दिसंबर 2021

प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई 5 को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार 5 दिसम्बर को बाडमेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे सांचोर से प्रस्थान कर 11.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे बाडमेर से दोपहर 1.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

बाड़मेर विधायक जैन ने की गंगासरा शिविर में शिरकत

 प्रशासन गांव के संग अभियान

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत बुधवार को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की गंगासरा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा ग्रामीणों को आवासीय पट्टे, श्रमिक जॉब कार्ड एवं विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियां वितरित कर लाभान्वित किया गया।
  इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शिविर में ही पूर्ण कर लाभान्वित करने को कहा। इससे पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने शिविर का दौरा कर आमजन का ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्य हो, इस हेतु शिविर में उपस्थित अधिकारियो से विभागवार जानकारी लेकर कार्य की समीक्षा की।  
शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान ने शिविर में निष्पादित किए गए कार्यो कीे जानकारी कराई। इस दौरान तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह चौधरी समेत जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
-0-






जिला कलक्टर ने फसल बीमा प्रचार रथों को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबी 2021-22 के बेहतर और सुगमतापूर्वक क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 13 फसल बीमा रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कृषि एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रत्येक राजस्व गांव तक पहुंचकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकाधिक कृषकों को जागरूक कराने के निर्देश दिये। उपनिदेशक कृषि (वि.) विरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि बाडमेर जिले में वर्ष 2021-22 की रबी फसलों के बीमा हेतु राज्य सरकार द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। रबी फसलों का बीमा 31 दिसम्बर तक कराया जा सकता है। जिन कृषकों द्वारा फसली ऋण लिया गया है उनका फसल बीमा प्रीमियम संबंधित बैंक/सहकारी समिति द्वारा काटकर बीमा कंपनी को भिजवाया जायेगा। अऋणी कृषक संबंधित बैंक/बीमा कंपनी के प्रतिनिधि या ई-मित्र से अपना बीमा करवा सकते है। फसल बीमा पूर्णतया स्वैच्छिक है जो ऋणी कृषक बीमा नहीं करवाना चाहते वह संबंधित बैंक या सहकारी समिति में 24 दिसम्बर तक बीमा प्रिमियम नहीं काटने हेतु आवेदन कर सकते है। कृषकों द्वारा यदि फसलों में कोई बदलाव किया जाता है तो संबंधित बैंक या सहकारी समिति को लिखित में सूचित करें ताकि तदानुसार बीमा प्रिमियम की कटौती की जायें।
रबी में वाणिज्यिक फसल जीरा व ईसबगोल पर बीमित राशि का 5 प्रतिषत एवं गेहूं, सरसों व चना में बीमित राशि का 1.5 प्रतिषत प्रिमियम कृषक द्वारा दिया जायेगा शेष राशि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा 13 बीमा रथ रवाना किये गये है। जिलें के भौगोलिक क्षेत्रफल को देखते हुए तीन रथ और मंगाये जा रहें हैं जो 31 दिसम्बर तक जिलें की सभी तहसीलों के प्रत्येक राजस्व गांव में जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करेंगें। साथ ही प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाने, नुक्कड़ नाटक एवं पम्पलेट वितरण कर कृषकों को जागरूक करने का कार्य भी करेंगें।
-0-



वर्षो के आपसी विवाद का आपसी सहमति से हुआ समाधान

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को खलीफे की बावड़ी में आयोजित शिविर के दौरान वर्षो के आपसी विवाद का तत्परता से आपसी सहमति से समाधान करवाकर काश्तकारों को राहत पहुंचाई गई।
शिविर प्रभारी मीनू वर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रामीण जुसब खां/फोटा खान, मीयादाद पुत्र मौहम्मद, सरीफ पुत्र मौहम्मद, चतु पुत्र मौहम्मद, लोंगा पुत्र मौहम्मद ने उपस्थित होकर बताया कि उनके सह खातेदारी की भूमि आपसी विवाद होने के कारण कई वर्षो से कब्जाकाश्त अनुसार सही विभाजन नहीं हो रहा है तथा हम कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाकर परेशान हो गए है। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा संबंधित तहसीलदार, पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक को तत्काल रिपोर्ट प्राप्त कर समस्त भाईयों के कब्जा काश्त अनुसार गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में सहमति बनाने का प्रयास किया। राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों, गांव के मौजिज लोगों तथा संबंधित काश्तकारों के एक साथ उपस्थित होने से शीध्र ही सहमति बन गई और सभी भाईयों/सह खातेदारों के वर्षो का आपसी विवाद समाप्त करवाकर सहमति से विभाजन करवाया गया।
वर्षो के आपसी विवाद का तत्परता से आपसी सहमति से समाधान करने पर संबंध्ेिात काश्तकारों द्वारा शिविर प्रभारी मीनू वर्मा, तहसीलदार गडरारोड कुशलाराम, नायब तहसीलदार सोनाराम चौधरी, भू अभिलेख निरीक्षक चन्द्रवीरसिंह भाटी, पटवारी थानसिंह सहित शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार जताया।
-0-

शिविरों में आमजन के कार्यो का हाथो हाथ हो रहा निस्तारण

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीण लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं का हाथो हाथ निराकरण किया जाकर राहत पहुंचाई जा रही है।

मंगलवार को गडरारोड पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खलीफे की बावड़ी में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, विधायक अमीन खान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर प्रभारी मीनू वर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 40 भूमि विभाजन, 215 नामान्तरणकरण, 315 अभिलेख शुद्धिकरण, 02 नवीन रास्ते, 22 सीमाज्ञान, 01 आबादी विस्तार प्रकरण, 312 प्रमाण पत्र इत्यादि कार्य सम्पादित किये। इसी तरह पंचायतीराज विभाग द्वारा 30 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 125 पट्टे वितरित किये। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 298 व्यक्तियों तथा पशुपालन विभाग द्वारा 80 पशुओं को लाभान्वित किया। ऊर्जा विभाग द्वारा 71 परिवादों का निस्तारण किया गया। इसी तरह जलदाय, समाज कल्याण, डेयरी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, सार्वजनिक निर्माण, आयुर्वेद, परिवहन इत्यादि विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित किया।
-0-

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 3 को

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। मेला प्राधिकरण के पुनर्गठन हेतु मेलों के आयोजकों से सुझाव प्राप्त किये जाने के क्रम में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 03 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को मेला प्राधिकरण के पुनर्गठन से जुड़े सुझावों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

गुरूवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 02 दिसम्बर को 13 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरूवार 02 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में लुणू, बाड़मेर ग्रामीण में आदर्श चवा, पाटोदी में खारीनाडी, बायतु में हुडों की ढाणी, गिड़ा में कानोड, धोरीमना में मेगवालों का तला, गडरारोड में बालेबा, गुडामालानी में अरटवाव, फागलिया में भवरिया, शिव में राणेजी की बस्ती, सिणधरी में सिणधरी चारणान, समदडी में अम्बों का बाडा तथा धनाऊ में फगलु का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 02 से 04 दिसम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 23, 24, 25 व 26 के लिए तनसिंह चौहान गैरेज के पास गांधी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर पंचायत समिति चौहटन के पंचायत समिति सदस्य सं0 23 के उप चुनाव सम्पन्न कराने हेतु उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन को रिटर्निग ऑफिसर एवं तहसीलदार चौहटन को सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उक्त रिटर्निग ऑफिसर/सहायक रिटर्निग ऑफिसर राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत उप चुनाव में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करेंगे। उक्त रिटर्निंग ऑफिसर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक पंचायत समिति कार्यालय चौहटन में बैठकर नाम निर्देशन पत्र संबंधी कार्य सम्पन्न करेंगे।
-0-

पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप चुनाव हेतु कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं में 30 सितम्बर, 2021 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले में चौहटन पंचायत समिति के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्याक 23 का उप चुनाव कराया जाना है। उप चुनाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अन्तर्गत निर्वाचन की अधिसूचना 07 दिसम्बर को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर प्रातः 11 से अपरान्ह 3 बजे तक होगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी की अन्तिम तिथि 13 दिसम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी तथा नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 21 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक कराया जाएगा तथा मतगणना (जिला मुख्यालय पर) 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा 29 नवम्बर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे। उन्होने निर्वाचन गतिविधियों में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया है कि वे कोविड-19 के संबंध मे केन्द्र/राज्य सरकार तथा आयोग द्वारा जारी की गई गाईडलाईनों की पूर्ण रूप से पालना करें।
-0-

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम 6 को

बाड़मेर, 30 नवम्बर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में 6 दिसम्बर को प्रातः 8.30 बजे चौहटन चौराहा अम्बेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि तथा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर को चौराहे की साफ-सफाई, सजावट-रोशनी समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है।
-0-

बायतु निवासी दंपति ने लिया देहदान का संकल्प

बाड़मेर, 30 नवम्बर। बायतु निवासी दम्पति हिम्मताराम पुत्र खेराजराम गोराडिया एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती गवरी देवी ने स्वेच्छा से देहदान का संकल्प लेकर समाज में एक सकारात्मक सन्देश दिया है। दम्पति ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. आसेरी एवं एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत जोशी को स्वेच्छिक देहदान प्रपत्र सौंपा।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आसेरी ने बताया कि दम्पति का देहदान का संकल्प सभी के लिए देहदान के प्रति जागरूकता का सन्देश प्रदान करता है। देहदानकर्ता हिम्मताराम एवं गवरी देवी ने बताया कि हमारी देह मरणोपरान्त भविष्य के डॉक्टर्स के शिक्षण एवं शोधकार्य में उपयोगी होगी। उन्होने बताया कि उन्हें देहदान की प्रेरणा उनके अतंर्मन से मिली। इस समाजोपयोगी कार्य के लिए दंपति का मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।
-0-





जिला कलक्टर ने किया शिविरों का गहन निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग मेें हाथो-हाथ हो रहे काम  

अभियान में अधिकतम लाभ उठाने को लोग करें भागीदारी-मेघवाल
बाड़मेर, 30 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के 22 विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का हाथो-हाथ निस्तारण किया जा रहा है। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने मंगलवार को फागलिया पंचायत समिति की तरला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर अभियान में किये जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकाधिक लोगों के कार्य शिविर में ही निपटाकर उन्हें राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होने आमजन से सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर अपने कार्य निपटाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदान कर पात्र लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का मौके पर ही लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें।
इस मौके पर विधायक मेघवाल एवं जिला कलक्टर बंधु ने लाभार्थियों को पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का हाथो हाथ वितरण किया वहीं बालिकाओं को साइकिलों का वितरण कर उनकी विद्यालय की राह आसान कर दी। शिविर में जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
-0-






बुधवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 30 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 01 दिसम्बर को 13 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार एक दिसम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में गंगासरा, पाटोदी में लाखाणियों की ढाणी, कल्याणपुर में ग्वालनाड़ा, बायतु में साईयों का तला, गिडा में रतेउ, धोरीमना में मांगता, गडरारोड में रेडाणा, गुडामालानी में सिंधासवा हरणियान, सेड़वा में सोनड़ी, शिव में हाथीसिंह का गांव, सिणधरी में समदड़ों का तला, सिवाना में भीमगोडा तथा चौहटन में डेलुओं का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार 01 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20 के लिए सामुदायिक सभा भवन मिश्रीमल जैलिया के मकान के पास शास्त्री नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

स्वयं सेवकों के नामांकन 10 से 13 तक

बाड़मेर, 30 नवम्बर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बाड़मेर के स्वयं सेवकों का नामांकन 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2021 तक बोर्डर होमगार्डस के परेड ग्राउण्ड (आकाशवाणी के पास) बाड़मेर पर किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया गृह रक्षा मुख्यालय द्वारा नामांकित बोर्ड के सदस्यों की देख-रेख में सम्पन्न की जाएगी, जिसमें केन्द्र के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें।

गृह रक्षा प्रषिक्षण केन्द्र के समादेष्टा राजेन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाईल पर एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जावेगी, तत्पश्चात् अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। चार दिनो तक चलने वाली उपरोक्त नामांकन प्रक्रिया में इस केन्द्र के 20 रिक्त पदो के विरूद्व 3188 अभ्यर्थी भाग लेगें।
गृह रक्षा स्वयं सेवकों की नामांकन प्रक्रिया 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2021 तक चलेगी एवं जिन अभ्यार्थीयों को एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्राप्त नही हुई है उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड नही होगा। अभ्यर्थी को निर्धारित समय दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों (यथा जिले का मूल-निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र) सहित उपस्थित होना होगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 (कोरोना) प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों की भी पूर्ण पालना करनी होगी। उन्होने बताया कि अन्य जानकारी के लिए कार्यालय समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बाड़मेर के दूरभाष नम्बर 02982-220209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

सतर्कता समिति की बैठक 3 दिसम्बर को

बाड़मेर, 30 नवम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से 03 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर रोहित चौहान ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

सोमवार, 29 नवंबर 2021

70 परिवारों को आबादी भूमि में पट्टे जारी

 बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को सिणधरी पंचायत समिति की दाखां ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम पंचायत दाखां की आबादी भूमि में वर्षो से निवासरत 70 परिवारों को पट्टों का वितरण किया गया।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि उपरोक्त के अलावा शिविर में 14 खातों का आपसी सहमति से बंटवारा, 303 नाम शुद्धिकरण एवं 158 नामान्तरकरण दर्ज किये गये साथ ही कृषि विभाग की ओर से 140 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने - अपने विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया।
-0-





चौहटन में कार्यशाला का आयोजन, जागरूकता वाहन किया रवाना

 अनमोल जीवन अभियान

बाड़मेर, 29 नवम्बर। अनमोल जीवन अभियान पर जिला प्रशासन बाड़मेर, एक्शन एड एवं युनिसेफ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूक कार्यक्रम का शुभारंभ चोहटन मे किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति चौहटन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आत्महत्या रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधान रूपाराम सारण ने कहा सीमावर्ती क्षेत्र में आत्म हत्याओं का दौर एक चिंतनीय विषय है। आत्महत्याओं के पीछे हमें तथा हमें अपने परिवार को जागृत करना होगा। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में संयुक्त परिवार का टुटना भी आत्महत्या का मुख्य कारण है। हम सब को संयुक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। अपना तथा अपने पड़ोसी का भी ख्याल रखना होगा कि कोई समस्या तो नहीं आई है उस समस्याओं का हम सब मिलकर समाधान करें तो आत्महत्या पर अंकुश लगाया जा सकता है।
एक्शन एड की राज्य हेड सियोन ने इस कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील में इस तरह की घटनाएं आत्मा को झकझोर कर देनी वाली है। क्षेत्र में आत्महत्या को लेकर वृहद स्तर पर चिंतन किया जा रहा है। क्षेत्र में आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ने से सभी सरकारी संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी अनिवार्य है ताकि हम सब मिलकर इस आत्महत्याओं का ग्राफ नीचे गिरा सकते हैं।
  एक्शन एड जिला समन्वयक विकास सिंह ने बताया कि आज से अनमोल जीवन अभियान कि शरुआत हुई। इस सम्बन्ध में बताया कि यह कार्यक्रम जिले के चयनित पंचायत समितियो मे किया जाएगा।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण द्वारा अनमोल जीवन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन आगामी 2 माह तक जिले में जागरूकता कार्य करेगा। सहायक विकास अधिकारी ओमकार दास धनदे, एक्शन एड की राज्य हेड सियोन, एक्शन एड के जिला को ऑर्डिनेटर विकास सिंह रावत, नेहरू नवयुवक मंडल चौहटन के संरक्षक डूंगर राठी भी मौजूद रहे।
-0-








मंगलवार तथा बुधवार को 13-13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 30 नवम्बर को 13 तथा बुधवार 1 दिसम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 30 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को वार्ड संख्या 17,18,19 एवं 20 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 30 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में डूडियों की ढाणी, पाटोदी में मूकनपुरा, बायतु में कोसरिया, गिड़ा में मानपुरा खारड़ा, धोरीमना में भीलों की ढाणी कला, गडरारोड में खरीफे की बावड़ी, गुडामालानी में लूणवा जागीर, फागलिया में तरला, शिव में धारवी खुर्द, सिणधरी में लोहिडी, समदडी में ठाकरखेड़ा तथा चौहटन में बावडी कला एवं बिसारणिया ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार के शिविर
उन्होने बताया कि बुधवार एक दिसम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में गंगासरा, पाटोदी में लाखाणियों की ढाणी, कल्याणपुर में ग्वालनाड़ा, बायतु में साईयों का तला, गिडा में रतेउ, धोरीमना में मांगता, गडरारोड में रेडाणा, गुडामालानी में सिंधासवा हरणियान, सेड़वा में सोनड़ी, शिव में हाथीसिंह का गांव, सिणधरी में समदड़ों का तला, सिवाना में भीमगोडा तथा चौहटन में डेलुओं का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20 के लिए सामुदायिक सभा भवन मिश्रीमल जैलिया के मकान के पास शास्त्री नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

मंगलवार को 7 ग्राम पंचायतों में लगेंगे मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर

बाड़मेर, 29 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों मे ग्रामीणों को विशेषज्ञ सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार 30 नवम्बर को धन्ने का तला, चाडी, आलमसर खुर्द, बलाई, धोलानाडा, रिछोली एवं रोड़वा कला तथा 01 दिसम्बर को बांदरा, हाथमा, जीवाणियों की ढाणी, मीठे का तला, कायम की बस्ती, डोली कला, कोटडी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान में बाड़मेर बना नजीर

सहमति बंटवाड़े, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण में प्रदेश में अव्वल

बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में अब तक की प्रगति अनुसार राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में बाड़मेर जिले की बेहतर प्रगति रही है। जिले में आपसी सहमति से भूमि विभाजन, राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण के प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान मे भी बाड़मेर जिला अव्वल रहा हैै।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 28 नवम्बर तक जिले में विभिन्न पंचायत समितियों में कुल 469 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो का तत्परता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 90546 प्रकरण, आपसी सहमति से भूमि बंटवाड़े के 7586 प्रकरण, नामान्तकरण के 64915 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है जो कि प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 2164 लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में 81147 राजस्व रेकर्ड की प्रतिलिपियों का वितरण, 59 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, 63916 जाति, मूल, हैसियत सहित अन्य प्रमाण पत्र, सीमाज्ञान/ पत्थरगढ़ी के 3272 प्रकरण, आबादी भूमि विस्तार आवंटन/आरक्षण के 187 प्रस्ताव, 2666 रास्ते के प्रकरणों, गैर खातेदारी से खातेदारी के 45 प्रकरण, भूमिहीन किसानों की भूमि आवंटन के 5 प्रकरण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण के 818 प्रस्ताव, 13580 नवीन जॉब कार्ड जारी, 21538 आवासीय पट्टों का वितरण, 1214 हैण्ड पम्प मरम्मत, 3173 पानी की गुणवता जांच, 8984 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 1455 विद्युत व्यवधान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 7701 प्रकरण, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 805 प्रकरण, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के 1084 प्रकरण, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1031 प्रकरण, 1753 मुख्यमंत्री पालनहार योजना, मुख्यमंत्री सुखद दाम्पत्य योजना के 78 स्वीकृतियां, 13407 आधार सीडिंग, 789 नवीन जन आधार नामांकन, 14103 विभिन्न छात्रवृतियों सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...