सोमवार, 25 सितंबर 2017

मिलावटखोरांे के खिलाफ कार्रवाई करने एवं ढ़ीले विद्युत तार हटाने के निर्देश

जिला कलक्टर ने कहा कि इन्द्रधनुष अभियान के दौरान क्रिटिकल एरिया मंे ज्यादा फोकस करें
                बाड़मेर, 25 सितंबर। मिलावटखोरांे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरे जिले मंे विशेष अभियान चलाया जाए। आगामी माह मंे प्रारंभ होने वाले इन्द्रधनुष अभियान की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के साथ क्रिटिकल एरिया पर विशेष फोकस रखा जाए। जिला कलक्टर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डिस्काम के अधिकारियांे को विद्यालय भवनांे के ऊपर से गुजर रहे ढ़ीले तारांे को हटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बाड़मेर शहर मंे निर्माणधीन नाले का कार्य नगर परिषद, डिस्काम, बीएसएनएल, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को आपसी समन्वय से प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने चिकित्सालयांे मंे दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बजट घोषणा, आपका जिला आपकी सरकार एवं जिला कलक्टर्स कांफ्रेस के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना करवाने के बारे मंे विभागीय अधिकारियांे से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को मोबाइल वैन के लिए प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर ने डिस्काम के अधिकारियों को बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य इलाकांे मंे विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधिकारियांे को पानी के अवैध कनेक्शन काटने, आरओ प्लांट का कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी को शहर मंे सड़कांे के पेचवर्क करवाने तथा ड्रेनेज एवं सीवरेज के लिए रूडिप के साथ कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया। रूडिप के अधिकारियांे को फ्लो टेस्ट करवाने के लिए निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट,जलदाय विभाग के नेमाराम परिहार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के जी.आर.जीनगर, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, रूडिप के बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्रों की लॉटरी 26 को

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017
बाडमेर, 22 सितम्बर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्रों की जिले अनुसार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला स्तर पर गठिन प्रबन्ध समिति की सहायता से 26 सितम्बर को लॉटरी निकालना निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि उक्त क्रम में सचिव देवस्थान विभाग की अध्यक्षता में 25 सितम्बर को दोपहर 2 से 4 बजे के मध्य वीडियों कांफ्रेसिंग रखी गई है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को 25 सितम्बर को अटल सेवा केन्द्र में विडियों कांफ्रेसिंग एवं 26 सितम्बर को लॉटरी प्रक्रिया में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने मंे आमजन सहयोग करें : नकाते

बाड़मेर नगर परिषद मंे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान की शुभारंभ
बाड़मेर, 22 सितंबर। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने मंे सभी नागरिक सहयोग करें। इसके लिए वृहद स्तर पर सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान सबके सहयोग से सफल होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बाड़मेर नगर परिषद मंे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कही। इस दौरान जिला कलक्टर समेत अन्य अतिथियांे ने कचरा संग्रहण वाहनांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमंे जन प्रतिनिधिगण, व्यापारी एवं आमजन सक्रिय सहयोग करते हुए बाड़मेर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषद मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी संविदा पर लेने के साथ सीवरेज कनेक्शन करने के निर्देश दिए गए है। मौजूदा समय मंे शहर मंे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। इस दौरान नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा से आमजन से सफाई अभियान मंे सहयोग की अपील की। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर शहर मंे प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी ने कहा कि बाड़मेर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा मंे कई कदम उठाए गए है। उन्हांेने कहा कि वार्डाें के अलावा शहर के स्टेशन रोड़ एवं बडे़ प्रतिष्ठानांे से भी कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्हांेने कहा कि पोलीथीन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। उन्हांेने व्यापारियांे एवं आमजन से सफाई व्यवस्था मंे सहयोग करने की अपील की। उन्हांेने कहा कि व्यापारी एवं आमजन अपने घर मंे कचरा पात्र रखे। नगर परिषद की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी, प्रतिपक्ष नेता मदन चंडक ने नगर परिषद के छह नए कचरा संग्रहण वाहनांे एवं जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कचरा संग्रहण वाहन शहर के 40 वार्डाें मंे घर-घर पहुंचकर कचरा एकत्रित करेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर ने स्टेशन रोड़ के व्यापारियों से सड़क पर कचरा नहीं फैंक कर कचरा संग्रहन वाहनों में डालने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के पार्षद, जन प्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धोरीमना में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 27 को

                बाडमेर, 22 सितम्बर। जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर द्वारा पंचायत समिति कार्यालय धोरीमना में 27 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे एमएसएमई पखवाडा तथा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के.सी. सैनी ने बताया कि शिविर में उद्योग विभाग की योजनाएं क्रमशः भामाशाह रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014, आर्टीजन कार्ड, बुनकर परिचय पत्र के ऑन लाईन आवेदन पत्र की प्रक्रिया तथा दस्तकारों, बुनकरों को मेला प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु उनके परिचय पत्र तथा अन्य सुविधाओं के बारे में शिविर में जानकारी एवं आवेदन पत्र तैयार करवाये जाएगें।

लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेटस के संबंध मंे बैठक 25 को

                बाड़मेर, 22 सितंबर। विभागीय न्यायिक प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस साफ्टवेयर पर की गई प्रविष्टि एवं अपडेशन करने की नवीनतम प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे को लंबित प्रकरणांे की सांख्यिकी सारणी की प्रति एवं निर्धारित प्रपत्र मंे सूचनाएं लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को

वृद्धजनों के लिए निःशुल्क जांच
एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा
                बाडमेर, 22 सितंबर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को जिला स्तर पर चिकित्सालय में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को निर्देशित किया है कि एक अक्टूबर को जिला स्तर पर चिकित्सालय में वृद्धजनों हेतु निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही जिले की स्वयं सेवी संस्थाओं, जागरूक नागरिकों के सहयोग से शिविर में आने वाले वृद्धजनों को छडी, चश्मा, कम्बल, सुनने की मशीन इत्यादि वस्तुओं का वितरण भी करवाया जा सकता है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल रेपरटर पांडा 25 से 27 सितंबर के मध्य बाडमेर आएंगे

                बाडमेर, 22 सितम्बर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल रेपरटर जी.बी. पांडा 25 से 27 सितम्बर के मध्य बाडमेर आएगें । इस दौरान वे महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल रेपरटर पांडा 25 से 27 सितम्बर के मध्य जोधपुर, बाडमेर एवं पाली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

किसान सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने किसान सेवा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया
                बाड़मेर, 20 सितंबर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को स्वच्छ, स्वर्णिम एवं सशक्त भारत निर्माण के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एज्यूकेशन एंड रिचर्स फाउंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग तथा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान किसान सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने किसान सेवा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आज अच्छे कार्य की शुरूआत हुई है। रासायनिक खाद जमीन को बंजर बनाती है। अब समय आ गया है कि हम पुरानी संस्कृति को अपनाएं। उन्हांेने कहा कि यह शरीर पांच तत्व से बना हुआ है। इसी तरह अनाज भी पांच तत्वांे से बना हुआ है। जैविक खेती को अपनाने के साथ पशुपालन को बढाना है। उन्हांेने गायांे की देशी नस्ल को अपनाने की बात कही। इसके दूध से शरीर मंे इम्यूनिटी पावर में बढोतरी होती है। इस दौरान ग्राम विकास प्रभाग के एज्यूकेटिव मेम्बर राजयोगी ब्रह्माकुमार राजेन्द्र भाई ने कहा कि प्राचीन आध्यात्मिक खेती का उपयोग करें। उन्हांेने जैविक एवं यौगिक खाद बनाने के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमारा पशुधन किसी प्रकार का तंबाकू नहीं पीता। जबकि मनुष्य सब कुछ जानते हुए भी इसका सेवन करता है। उन्होंने आमजन से नशीली वस्तुआंे का सेवन नहीं करने का आहवान किया। इस अवसर पर अतिथि के तौर पर उपस्थित सेंट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण, नारायणदास राठी, ग्रामीण विकास प्रभाग की बी.के.स्वाती बहन, भगवानदास ठारवानी, समाजसेवी बालाराम गोदारा, बबिता बहन, अशोक भाई ने किसान सशक्तिकरण अभियान के बारे मंे जानकारी दी। शुरूआत मंे अशोक भाई ने संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत मंे सुरेश जाटोल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राधा रामावत, एडवोकेट मुकेश जैन, रमेश जैन, आनंद जे थोरी, विक्रमसिंह तारातरा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्वरूप पंवार एवं बिहारी ने स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी। खूशबू पचौरी ने स्वागत नृत्य सत्यम शिवम सूंदरम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश जांगिड़ ने किया। इस दौरान ग्राम विकास प्रभाग की बी.के.स्वाती बहन ने वृक्ष लगाने, मेडिटेशन, जैविक एवं यौगिक खेती,नशा मुक्ति संबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने किसान सेवा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्रह्माकुमारी बबिता बेन ने बताया कि इस अभियान के तहत किसान सेवा रथ अलग-अलग क्षेत्रों से एक माह तक भ्रमण करेंगे। किसान सशक्तिकरण अभियान के जरिए किसानांे को आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण इलाकांे मंे आयोजित होने वाली किसान गोष्ठियांे के दौरान किसानांे को यौगिक खेती के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके तहत 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे चौहटन, 24 को प्रातः 9 बजे भाड़खा एवं दोपहर 12 बजे शिव मंे किसान गोष्ठियांे का आयोजन होगा। इसके अलावा किसान सेवा विभिन्न स्थानांे से गुजरते हुए खेती-किसानी संबंधित जानकारी देंगे।






बुधवार, 20 सितंबर 2017

प्रभारी मंत्री की योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक स्थगित

बाड़मेर, 20 सितंबर। प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल की अध्यक्षता मंे 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है। 

जीएसटी टीआरएन-1 में 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे घोषणा

                बाड़मेर, 20 सितंबर। वाणिज्यिक कर विभाग ने एक आदेश जारी कर राज्य के व्यापारियों के लिए जीएसटी टीआरएन-1 के तहत घोषणा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2017 तक बढ़ा दी है।

                वाणिज्यिक कर आयुक्त आलोक गुप्ता ने बताया कि जीएसटी परिषद् की अभिशंषा के अनुरूप प्रदेश में भी जीएसटी टीआरएन-1 के तहत घोषणा करने की तिथि बढ़ाई गई है। उनके मुताबिक अब व्यापारी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जीएसटी टीआरएन-1 के तहत शीघ्र घोषणा करें। 

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति 22 दिसंबर तक करेगी शहीदांे के परिजनांे का सम्मान

                बाड़मेर, 20 सितंबर। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर के नेतृत्व मंे समिति 22 दिसंबर तक बाड़मेर जिले के शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे का सम्मान करेगी। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के साथ जिला प्रशासन अथवा राज्य सरकार स्तर से निराकरण कराया जाएगा।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर, समिति सदस्य कर्नल मोतीसिंह, मेजर गुर्जर, कर्नल जगदेवसिंह शहीदांे के घर जाकर उनके आश्रितांे, परिजनों का सम्मान कर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को बायतू, बायतू पनजी, बायतू भोपजी, कोसरिया, सणतरा, हुलोनी एवं 22 सितंबर को नोसर, भूका, वरिया, कोरना, नेवरी, रेवाड़ा जेतमाल, पतासर मंे समिति अध्यक्ष एवं सदस्य पहुंचकर शहीदांे के आश्रितांे, परिजनांे का सम्मान करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठियां आयोजित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 20 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के रूप मंे मनाए जाने के लिए जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठियां आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा, जिला रसद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठियां आयोजित कराने के संबंध मंे निर्देशित किया गया है।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 24 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे

                बाड़मेर, 20 सितंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी आगामी 24 सितंबर तक बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असाड़ा मंे विज्ञान मेले के समापन समारोह के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियांे को सम्मानित करेंगे। इसी तरह 22 सितंबर को स्थानीय कार्यक्रमांे एवं 23 सितंबर को हलिया गांव मंे आयोजित विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता तथा 24 सितंबर को राप्रावि विद्यालय जोड की ढाणी मंे खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन कर सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।


वरिष्ठ नागरिक दिवस पर होगा कई कार्यक्रमांे का आयोजन

                बाड़मेर, 20 सितंबर। वरिष्ठ नागरिक दिवस 1 अक्टूबर एवं महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य मंे 2 अक्टूबर को विधिक सेवा कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वृद्वजन की समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा।

                अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बताया कि जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियांे, प्रशासन एवं पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाआंे, नगर परिषद एवं राजकीय महाविद्यालय के सहयोग से टाक शो, साक्षरता शिविर समेत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत वृद्वजनांे को मिलने वाली सुविधाआंे, उनके अधिकारांे एवं कर्तव्यांे की विधिक जानकारी खुली चर्चा से देने के साथ पेम्पलेट, फोल्डर, बुकलेटस के माध्यम से दी जाएगी।

जिला कलक्टर की अक्टूबर मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 20 सितंबर। जिला कलक्टर की अक्टूबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को जसोल कलस्टर के लिए कीटनोद ग्राम पंचायत, 13 अक्टूबर को बाड़मेर आगोर कलस्टर के लिए सरनू चिमनजी, 24 अक्टूबर को सिणधरी चौसीरा कलस्टर के लिए ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी, 27 अक्टूबर को सिवाना कलस्टर के लिए मेली एवं 31 अक्टूबर को भीयाड़ कलस्टर के लिए आरंग ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

                बाड़मेर, 20 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप एवं प्रकाशन 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। 

                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2018 को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता सूची में पंजीयन शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 30 अक्टूबर 2017 व मतदाताओं के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ 11 नवंबर एवं 18 नवंबर को बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर एवं 19 नवंबर 2017 को राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत 4 दिसंबर 2017 को मतदाताओं के संबंध में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 5 दिसंबर से 29 दिसंबर 2017 तक डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना तथा कंट्रोल टेबलस को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी तथा मुद्रण का कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि इस संबंध मंे मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अश्विनी भगत ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर अधिक बल दिया है। जिला स्तर पर कोई प्रचार-प्रसार के विषय में होने वाले नवाचार के संबंध मंे निर्वाचन विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।

मंगलवार, 19 सितंबर 2017

मतदान केन्द्रांे के युक्तिकरण के संबंध मंे बैठक बुधवार को

बाड़मेर,19 सितंबर। विधानसभा क्षेत्रांे के मतदान केन्द्रांे के युक्तिकरण के प्रस्तावांे पर विचार-विमर्श के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय मंे सांय 5.30 बजे बैठक रखी गई है।
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रांे के मतदान केन्द्रांे के युक्तिकरण के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाना है। इस बैठक मंे राजस्व राज्य मंत्री, सांसद, विधायकगण के साथ राजनीतिक दलांे के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित किया गया है।

मुख्य सचिव ने की विशेष योग्यजन अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा

शहरी क्षेत्र के दिव्यांगजनों के पंजीयन के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश
बाड़मेर, 19 सितंबर। मुख्य सचिव अशोक जैन ने मंगलवार को शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन अभियान की समीक्षा करते हुए 27 सितम्बर, 2017 से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर निःशक्त प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए जाने वाले शिविरों की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विशेष योग्यजनों के पंजीयन की स्थिति ठीक है लेकिन शहरी क्षेत्र में दिव्यांगों के पंजीयन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के आपसी सहयोग से विशेष प्रयास करें। मुख्य सचिव ने कुछ जिलों में विशेष योग्यजनों के पंजीयन की स्थिति ठीक नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित जिला कलक्टरों को इसमें लापरवाही नहीं किसे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत सरकार के निर्देशानुसार अब 21 श्रेणी के विशेष योग्यजन की पहचान कर पंजीयन करना है। जैन ने कहा कि पंजीयन किये गये सभी दिव्यांगों को पहचान कर ऑनलाईन निःशक्त प्रमाण पत्र जारी करने के साथ साथ यूनिक आई डी दी जायेगी। उन्होेंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगों की पहचान के लिए जिला कलक्टरों से समन्वय स्थापित कर चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम लगायें। उन्होंनेे जिला कलक्टरों को कहा कि 27 से 12 दिसम्बर, 2017 तक दूसरे चरण के तहत लगाये जाने वाले शिविरों में पंजीकृत शत प्रतिशत दिव्यांगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  जे.सी.महान्ति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रदेश में अब तक 6.74 लाख विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया जा चुका है। कई जिलों ने अच्छा प्रयास किया है लेकिन जिन जिलों में लक्ष्य से कम प्रगति है उन्हें और गम्भीर प्रयास करने की जरूरत है। महान्ति ने बताया कि देश में राजस्थान पहला राज्य है जिसमें दिव्यांगजनों की पहचान कर पंजीयन किया जा रहा है इससे दिव्यांगजनों का डाटा बेस तैयार होगा जिससे कई वर्षों तक दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति हमें संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता है। उन्हें सहानुभूति के स्थान पर सम्मानजनक स्थिति का माहौल पैदा करना हमारी प्राथमिकता होना चाहिये। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने बताया कि दिव्यांगजनों को पहचान कर निःशक्तता प्रमाण पत्र व अन्य चिकित्सा सुविधायें देने के लिए संयुक्त निदेशकों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं, जो जिला कलक्टरों के आपसी समन्वय से शिविरों में चिकित्सा एवं विशेषज्ञों की व्यवस्था करेेंगे।
इस अवसर पर विशेष योग्यजन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने अभियान के दौरान दिव्यांगजनों के पंजीयन की स्थिति की जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी दिव्यांग बच्चों का पंजीयन ऑनलाइन करायें। उन्होंने 27 सितम्बर, 2017 को दूसरे चरण के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाये जाने वाले शिविर स्थलों पर दिव्यांगजनों के पंजीयन के साथ भामाशाह, आधार कार्ड आदि बनाने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिला कलक्टरों को आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। बैठक में चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार, पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन महाजन, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रोली सिंह, शिक्षा विभाग के विशिष्ठ शासन सचिव अशफाक हुसैन, विशेष योग्जन के अतिरिक्त निदेशक अमिताभ कौशिक उपस्थित थे।

काश्मीर के उचित मूल्य दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया

बाड़मेर, 19 सितंबर। ग्राम सेवा सहकारी समिति काश्मीर की ओर से संचालित उचित मूल्य दुकान की जांच में अनियमितता पाए जाने पर उसके खिलाफ शिव पुलिस स्टेशन मंे मामला दर्ज कराया गया।
जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि काश्मीर मंे संचालित उचित मूल्य की जांच के दौरान खाद्यान्न एवं केरोसीन वितरण मंे डीलर की ओर से गंभीर अनियमितता करने एवं राजकीय आदेश की पालना नहीं करने पर उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र निरस्त किया गया। साथ ही ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड काश्मीर के व्यवस्थापक मूलाराम के खिलाफ शिव पुलिस स्टेशन मंे मामला दर्ज कराया गया है।

बाल-वाहिनियों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी

बाड़मेर, 19 सितंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राजस्थान राज्य विविध सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के.एस. झवेरी ने बच्चों के कल्याण को सर्वोपरि विषय मानते हुए बाल-वाहिनियों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है। 
दिशा-निर्देशों के अनुसार जो भी वाहन बस, मिनी बस, वैन ऑटो एवं रिक्शा बाल-वाहिनी के रुप में उपयोग में लाया जाए, वह वाहन पीले रंग से रंगा हुआ हो ताकि दूर से ही देखकर यह पहचाना जा सके कि वह वाहन बाल-वाहिनी के रूप में उपयोग में आ रहा है। बाल-वाहिनी के ऊपर स्पष्ट रुप से यह अंकित हो कि वह वाहन बाल-वाहिनी के रूप में परिवहन कर रहा है यथा बाल-वाहिनी पर ऑन स्कूल ड्यूटी अंकित किया जा सकता है। बाल-वाहिनी के पीछे वाले हिस्से पर संबंधित विद्यालय का नाम, दूरभाष नंबर, पता एवं वाहन चालक तथा परिचालक का नाम अंकित होना चाहिए।  बस बाल-वाहिनी पर होरिजॉन्टल रुप से लोहे का पाईप लगा हो तथा ऑटो, वैन,मैजिक में दरवाजों पर गेट पर लॉक होना चाहिए तथा ऑटो के ड्राईवर वाली साइड वह पीछे ऐसी ग्रिल होनी चाहिए, ताकि कोई बालक नीचे नहीं गिर सके। निर्देशांे के अनुसार बस बाल-वाहिनी पर गेट होना चाहिए और जब वह बस सड़क पर संचालित हो तो उसका गेट आवश्यक रूप से बंद होना चाहिए। बाल-वाहिनी की स्पीड अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होनी चाहिए। बस,मिनी बस, वैन बाल-वाहिनी में अग्निशमन यंत्र आवश्यक रूप से लगा हुआ हो। जो बाल-वाहिनी स्कूल प्रबंधन की ओर से संचालित की जा रही है उनमें आवश्यक रूप से जीपीएस लगा हो तथा चालू स्थिति में हो। बाल-वाहिनी में प्रथम चिकित्सा बॉक्स एवं पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। बाल-वाहिनी की खिड़कियों के शीशों पर किसी प्रकार की कोई फिल्म चढ़ी हुई नहीं हो, जिसके फलस्वरुप सड़क से ही बाल-वाहिनी के अंदर की स्थिति देख सकें।  बाल-वाहिनी के भीतर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि अंधेरे में उसका उपयोग किया जा सके। विशेष योग्यजन बालकों के चढ़ते-उतरने के लिए समुचित व्यवस्था हो तथा बाल-वाहिनी में उनके बैठने के लिए एक निश्चित स्थान आरक्षित किया जाए। जो भी बाल-वाहिनी चाहे वो स्कूल प्रबंध नेे द्वारा संचालित की जा रही हो या किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा अपने स्तर पर संचालित की जा रही हो, उसके वाहन चालक तथा परिचालक का नाम, मोबाइल नम्बर तथा लाईसेन्स की प्रति स्कूल प्रबंधन, यातायात पुलिस,संबंधित पुलिस थाने तथा परिवहन विभाग के पास आवश्यक रूप से होनी चाहिए। यह स्कूल प्रशासन एवं पुलिस विभाग परिवहन विभाग यातायात विभाग का कठोर दायित्व है कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बाल-वाहिनी में एक परिचालक आवश्यक रूप से हो। यह प्रत्येक स्कूल प्रशासन का दायित्व है कि वह प्रत्येक बाल-वाहिनी चाहे वो वह स्कूल प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही हो या किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा, उस बाल-वाहिनी से बच्चों को उतारने व चढ़ाने के लिए अपने विद्यालय परिसर में एक निश्चित स्थान प्रदान करें तथा किसी भी स्थिति में बच्चों को बाल-वाहिनी में उतरने व चढ़ने के लिए सड़क पर ही ना छोड़ा जाए।  किसी बाल-वाहिनी का सड़क पर परिचालन तभी होगा जब उस वाहन को बाल-वाहिनी के रूप में परिवहन विभाग के समक्ष पंजीकृत करवा लिया गया हो। न्यायाधिपति के.एस. झवेरी ने इन सभी दिशा-निदेर्शों की पालना कठोरता करवाने एवं समय-समय पर इनका निरीक्षण वास्तविक रूप से करने के निर्देश दिए है।  
चालक के पास होना चाहिए वाहन चलाने का अनुभव : सड़क पर बाल-वाहिनी के संचालन के लिए वाहन चालक की नियुक्ति के लिए आवश्यक है कि चालक के पास भारी वाहन चलाने का 5 वर्षीय अनुभव हो। यदि चालक के विरुद्ध लाल बत्ती को क्रोस करने, गलत जगह पर पार्किंग करने,स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने में, वाहन को चलाने की लेन का उल्लंघन करने में, वाहन को चलाते समय ओवरटेक करने के लिए अप्राधिकृत व्यक्ति को चलाने के संबंध में दो से अधिक बार कोई चालान एक ही साल में पेश हो चुका है तो उसे चालक के रूप में बाल- वाहिनी चलाने की अनुमति नहीं दी जाए।  यदि किसी चालक के विरुद्ध तेज गति से वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने, उपेक्षापूर्ण तरीके से वाहन चलाने या धारा 279, 336, 337, 338 एवं 304 ए भारतीय दंड संहिता, 1860 तहत एक बार चालान पेश हो चुका है या आरोप लग चुका है तो ऐसी स्थिति में उसे चालक के रूप में बाल-वाहिनी चलाने की अनुमति नहीं दी जाए। 
पुलिस एवं यातायात विभाग की होगी जिम्मेदारी : पुलिस एवं परिवहन विभाग का यह दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करें कि बाल-वाहिनी का चालक उसको सड़क पर द्वितीय या तृतीय लेन में निर्धारित गति से एवं बिना मोबाइल बातचीत के, बिना म्यूजिक संचालन के एवं बिना धूम्रपान सेवन के चलाएं । बाल-वाहिनी की फिटनेस एवं संचालक का मेडिकल परीक्षण निर्धारित समय के अनुसार होना चाहिए। किसी भी बाल-वाहिनी में उसकी सीट क्षमता से 1.5 गुना अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए, किंतु यदि 12 वर्ष से अधिक आयु का बालक है तो उसकी गणना एक पूरी सीट के लिए की जाए।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...