मंगलवार, 22 अगस्त 2017

अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे का जायजा लेगा

                बाड़मेर, 22 अगस्त। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार को बाड़मेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे का दौरा करेगा। इस दौरान बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी लेगा।

                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कृषि विभाग के निदेषक आर.बी.कौल की अगुवाई मंे तीन सदस्यीय अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार को धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी पंचायत समिति के विभिन्न गांवांे का दौरा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगा। इस केन्द्रीय अध्ययन दल मंे निदेषक आर.बी.कौल के अलावा सुभाषचन्द्र एवं देषराज मीना शामिल है।

बाड़मेर शहर मंे आज से आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा

                बाड़मेर, 22 अगस्त। बाड़मेर शहर मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देषानुसार बुधवार से निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा।

                जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रषासन एवं आयुर्वेद विभाग के सहयोग से 23 एवं 24 अगस्त को बाड़मेर शहर मंे बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेषन, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय एवं राजकीय चिकित्सालय मंे प्रातः 8 से 12 बजे तक निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू एवं अन्य मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए काढ़ा तैयार किया जा रहा है। यह काढ़ा शरीर को रोगांे से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। उनके मुताबिक वृद्विचंद जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर डा.प्रदीप धनदे, रेलवे स्टेषन पर डा.पकंज विष्नोई, राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मंे डा.नरेन्द्र कुमार एवं राजकीय चिकित्सालय मंे डा.शालिनी तथा डा.सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व मंे निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा। घर मंे काढ़ा बनाने के लिए सूखा काढ़ा नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सालय से भी निःषुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

ऋण नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों की होगी प्रोफाइल तैयार

                बाड़मेर, 22 अगस्त। राजस्थान राज्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम की ओर से दिए गए ऋण को नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों का 15 दिन में कारणों सहित जिलेवार प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इस संबंध में अनुजा निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

                विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी.मोहन्ती ने भारत सरकार के ऋण को भुगतान की समीक्षा करते हुए भुगतान के लिए 3 तरह की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए है। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम की ओर से प्रदेश में 8977 लोगों को स्वरोजगार के लिए रियायती दरों पर ऋण दिए गए थे, जिसमें अब भी लगभग 4 हजार से अधिक लोगों से ऋण की वसूली नहीं हो सकी है।

पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 22 अगस्त। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में देय पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके लिए छात्र-छात्राएं आगामी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विविध पहलूआंे से अवगत कराया

                बाड़मेर, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विविध पहलूआंे से अवगत कराने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बजाज एलायंस की ओर से कलिंगा होटल मंे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कृषि विभाग के आयुक्त विकास सीताराम जी भाले, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, निदेशक आत्मा दयालसिंह चौधरी एवं दी सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंधक भंवरदान चारण समेत विभिन्न अधिकारियांे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मंे जानकारी दी।

                इस अवसर पर कृषि विभाग के आयुक्त विकास सीताराम जी भाले ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसल के लिए 2 एवं रबी की फसल के लिए 1.5 फीसदी प्रीमियम का भुगतान निर्धारित किया गया है। यह योजना खरीफ और रबी की फसलों के साथ वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए भी सुरक्षा प्रदान करती है। उन्हांेने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाड़मेर जिले मंे प्रदेश मंे सर्वाधिक 282 करोड़ रूपए की बीमा राशि का भुगतान स्वीकृत हुआ है। उन्हांेने अधिकाधिक किसानांे को फसल बीमा योजना से लाभांवित करवाने के लिए समन्वित प्रयास करने की जरूरत जताई। उन्हांेने कार्यशाला मंे आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई समस्याआंे का यथाशीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे दी सेंट्रल कापरेटिव बैंक की ओर से 600 करोड़ का ऋण किसानांे को वितरित किया गया है। उन्हांेने किसानांे की बैंकर्स से संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करवाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे पहली बार फसल का मुआवजा दिलवाने के लिए ड्रोन से सर्वे करवाया गया है। सेट्रल कापरेटिव बैंक के ग्राहकांे को जल्दी एटीएम उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, लीड बैंक अधिकारी अशोक कुमार गीगल, बजाज एलायंस के दीपक कुमार समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, बैंकर्स एवं किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानांे की ओर से फसल बीमा संबंधित विभिन्न समस्याआंे से अवगत कराया गया।

छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों मंे 15 सितंबर तक हो सकेगी आक्षेपांे की पूर्ति

अंतिम अवसर इसके बाद स्थायी रूप से आवेदन पत्र होंगे निरस्त
बाड़मेर, 22 अगस्त। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 के दौरान राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रमों में ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में लगे आक्षेपों की पूर्ति के लिए 15 सितंबर तक अंतिम अवसर दिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर तक विद्यार्थी द्वारा सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं को एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर ेमदक चतवचवेंस के माध्यम से लॉक कर आक्षेपित आवेदन पत्र स्वीकृतकर्ता अधिकारी को ऑनलाईन नहीं करने की स्थिति में 15 सितम्बर के बाद छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को स्थायी रूप से निरस्त कर पोर्टल का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्रों में से कुछ आवेदन पत्रों में आंशिक कमियां होने के कारण स्वीकृतकर्ता अधिकारी एवं शिक्षण संस्थाओं की ओर से आक्षेपित किया गया था। किन्तु अनेक अवसर दिये जाने के उपरान्त अब तक विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थाओं ने आक्षेपों की पूर्ति कर स्वीकृतकर्ता अधिकारी को प्रेषित नहीं किए है। उनके मुताबिक ऐसे मामलांे मंे संबंधित विद्यार्थियों एवं संस्थाओं से अपील की गई है कि आक्षेपों की पूर्ति कर स्वीकृतकर्ता अधिकारी को 15 सितंबर तक ऑनलाईन प्रेषित करें,ताकि छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा सके।

विशेष योग्यजन शिविरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी समीक्षा

बाड़मेर, 22 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. महान्ति बुधवार को दोपहर 3 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों की समीक्षा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला स्तर एवं पंचायत समिति स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, सीडीपीओ, सहायक बाल विकास अधिकारी एवं पर्यवेक्षक, शिक्षा विभाग के शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक एवं माध्यमिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियांे को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों मंे स्थिति ई-मित्रांे पर दिव्यांगांे का निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। उनके मुताबिक 24 सितंबर तक दिव्यांगों का पंजीकरण होगा। इसके बाद 25 सितंबर से शिविर का दूसरा चरण प्रारम्भ होगा।

सोमवार, 21 अगस्त 2017

पश्चिमी सरहद के अंतिम गांव अकली पहुंचा बेटी बचाने का संदेश

बीएसएफ एवं वायुसेना की जवानांे के कैमल सफारी दल का ग्रामीणांे ने किया स्वागत
                बाड़मेर, 21 अगस्त। सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना के कैमल सफारी दल के सदस्यांे ने सोमवार को पश्चिमी सरहद के अंतिम गांव अकली मंे महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणांे ने कैमल सफारी दल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

                सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीख एवं भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर अनुष्का लोमस की अगुवाई मंे कैमल सफारी दल सोमवार प्रातः 9.30 बजे अकली गांव पहुंचा। अकली गांव मंे आयोजित कार्यक्रम मंे 151वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, सरपंच श्रीमती इंद्रा देवी एवं गणमान्य लोगों ने महिला दल की अगवानी की। कैमल सफारी दल के विद्यालय प्रांगण मंे पहुंचने पर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने पुष्प-वर्षा कर और  छात्राओं ने तिलक लगा कर इन महिला जवानांे का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकली के साथ केन्द्रीय विद्यालय, जैसिंदर के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थीं।इस दौरान दल का नेतृत्व कर रही सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीख एवं भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर अनुष्का लोमस ने परिवार और समाज में लड़कियों को समान अधिकार और पुरुषों के बराबर का हक दिलाने के लिए स्त्री-शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं को किसी भी परिस्थिति में विद्यालय नहीं छुड़ाने की शपथ ली। इस कार्यक्रम के अंत में द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर ने विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों को सहयोग और इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।





बाड़मेर से 25 वीएलई का दल सीएससी ई-गवर्नेस नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होगा

                बाड़मेर, 21 अगस्त।  सीएससी के माध्यम से उभरते अवसरों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 22 अगस्त को, सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित होने वाली सीएससी ई-गवर्नेस नेशनल कॉन्फ्रेंस में बाड़मेर के 25 वीएलई का दल शामिल होगा।
                सीएससी ई-गवर्नेस व प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के जिला प्रबंधक बाड़मेर चेनाराम चौधरी ने बताया  कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाड़मेर जिले के 25 सीएससी धारको का दल सोमवार को दिल्ली पहुंचा। जिले के काम को देखते हुए सीएससी ई-गवर्नेस ने इस वीएलई को आमंत्रित किया है, जिससे जिले के समस्त सीएससी धारको का मनोबल बढ़ेगा है. व सीएससी वीएलई दल अपनी समस्याएं भी रखेंगे। इस दल मंे भेराराम साँई धारासर, हरलालराम नेतराड़, रिड़मलराम शिवकर,विशन दान सांता, भगाराम करमावास, अशोक कुमार सरवडी, सुभाष गोदारा समदड़ी, भेराराम धारणा ,खेताराम दानपुरा, रुघनाथ राम धोरीमना, अशोक कुमार मेहलू, क्रष्ण कुमार बाड़मेर ग्रामीण, धीराराम रोहिली, राणमल राम,धर्मा राम, बाबूराम, रेखाराम,रुघाराम, देवाराम जाखड़ आईदान की ढाणी , बजरंग गौड़ समेत 25 सीएससी धारक नेशनल कॉन्फ्रेंस दिल्ली में हिस्सा लेंगे।



भगवैया एवं अपहरणकर्ता की सूचना देने पर दो हजार का इनाम

                बाड़मेर, 21 अगस्त। समदड़ी पुलिस स्टेशन मंे दर्ज एक प्रकरण मंे भगवैया एवं अपहरणकर्ता की सूचना देने पर बाड़मेर पुलिस की ओर से 2 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।

                पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि समदड़ी पुलिस स्टेशन मंे दर्ज प्रकरण मंे भगवैया एवं अपहरणकर्ता की काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला है। इनकी कोई भी सूचना देगा अथवा गिरफ्तारी के लिए मदद करेगा, उसको पुलिस की ओर से 2 हजार रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

नई कृषि कनेक्शन नीति से किसानों को मिलेगा फायदा, ऊर्जा की होगी बचत

                बाड़मेर, 21 अगस्त। प्रदेश के लाखों किसानों के हितांे को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कृषि कनेक्शन नीति 2017 का अनुमोदन किया है। इस नीति से न केवल किसानों को ही फायदा होगा, इनके साथ ही साथ ऊर्जा की भी बचत होगी।
                जोधपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि इस नीति में बीपीएल लघु सीमांत किसानों को 5 एचपी तक के कृषि कनेक्शन के लिए डिमान्ड जारी करने में तीन साल तक की ओवर राइडिंग प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया है। यही प्राथमिकता इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मुख्य नहर के दोनों तरफ एक किलोमीटर की दूरी में 5 एचपी तक कृषि कनेक्शन का आवेदन करने वाले सेम की समस्या से प्रभावित किसानों को भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कोटे का लाभ उठाने वाले उपभोक्ता अपने कृषि कनेक्शन में लोड का इजाफा उस क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता के बराबर सामान्य कृषि योजना के कनेक्शन जारी होने से अधिकतम तीन साल पूरे होने की तिथी जो भी पहले हो उसके बाद करवा सकेंगे। नई कृषि नीति मे उपभोक्ता के कटे कनेक्शनों को पुनः जुड़वाने के मामले में देय राशि पर ब्याज की दर 16 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत प्रतिवर्ष की गई हैै।
चलित पम्प सेट योजना के उपभोक्ताओं को दूसरा कनेक्शन अन्य योजना में : प्रबंध निदेशक ने बताया कि नीति लागू होने के बाद सौर ऊर्जा चलित पम्पसेट योजना के तहत राज्यसरकार द्वारा अनुदान प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं केा दूसरा कृषि कनेक्शन सामान्य श्रेणी में देय नहीं होकर अन्य योजना में देय होगा। ऐसे आवेदकों को लाईन तथा सबस्टेशन की कीमत देनी होगी, परन्तु टैरिफ सामान्य योजना की देय होगी।
प्रमाणित 5 स्टाररेटेड पम्प सेट पर ही मिलेगा कनेक्शन : प्रमाणित नई कृषि नीति में किसानों में 20 हॉर्स पॉवर के भार का कृषि कनेक्शन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा प्रमाणित 5 स्टार रेटेड पम्प सेट स्थापित करने पर ही दिया जाएगा। इसके अनुसार जो उपभोक्ता अपनी स्थापित साधारण मोटर के स्थान पर 5 स्टार रेटेड मोटर लगायेंगे उन्हें सहायक अभियंता द्वारा सत्यापन करने के बाद 750 रूपये प्रति हॉर्स पॉवर के अनुदान के आगामी बिजली बिलों मंे छूट दी जायेगी। वर्तमान में कृषि नीति में जो किसान ऐच्छिक रूप से 3 स्टार रेटेड एनर्जी एफिशिएंट पंप लगाते है। उन्हें 750 रूपये प्रति एचपी की दर से अनुदान मिलता है।
शहीद कोटे में कनेक्शन की सीमा हटाई : वर्तमान कृषि नीति में शहीद कोटे के तहत कृषि कनेक्शन शहीद होने की तिथी से 12 वर्ष तक देने तथा आवेदक का सम्बन्धित कृषि भूमि पर मालिकाना हक न्यूनतम 2 वर्ष तक होने का प्रावधान था। नई नीति में इस प्रावधान को हटा दिया गया है। अब शहीद कोटे के तहत किसी भी समय आवेदन कर सकते है।
किसान करा सकेंगे निरस्त पत्रावलियों को पुनर्जीवित : नई नीति के तहत किसान डिमांड नोट निरस्त होने के बाद भी 500 रूपये जमा कराकर अपने कृषि कनेक्शन आवेदन को डिमांड नोट जारी होने की तिथि से 5 साल में पुनर्जीवित करा सकेंगें। मांग पत्र जमा होने के बाद निरस्त होने वाली पत्रावलियों को पुनर्जीवित करने का प्रावधान भी नई नीति में है।
किसान स्वयं खड़ी करा सकेंगे लाइन : अब डिमांड नोट जमा कराते समय विकल्प दिये जाने पर किसान स्वयं के कृषि कनेक्शन के लिए लाइन खड़ी कराने का काम करा सकेंगे। किसान यदि निगम द्वारा अनुमोदित संविदाकार या विद्युत निरीक्षक द्वारा अधिकृत लाइसेंस धारी के जरिए कराते है तो उन्हें 750 रूपए प्रति स्पान की दर से लाभ मिलेगा।
दूसरे कनेक्शन से बिजली का उपयोग चोरी की श्रेणी में : यदि कोई दूसरा व्यक्ति कृषि कनेक्शन उपभोक्ता के कनेक्शन वाले खसरे के अलावा अन्य खसरे, खेत, परिसर या मुरब्बा में उपयोग करते पाया जाता है तो इसे विद्युत चोरी का प्रकरण माना जाएगा।

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 22 अगस्त से

बाड़मेर, 21 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2017-18 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 22 अगस्त से रखा गया है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर के मिटिंग हाल मंे 22 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे बाड़मेर, रामसर, बायतू, शिव एवं गडरारोड तहसील, 23 अगस्त को पंचायत समिति बालोतरा के मीटिंग हॉल में 11.00 पचपदरा, सिवाना, समदडी, गिडा एवं सिणधरी तहसील तथा 23 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति धोरीमन्ना के मीटिंग हाल मंे धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चौहटन एवं सेड़वा क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।
उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियांे को अधीनस्थ अधिकारियांे को इस प्रशिक्षण मंे भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

एक सप्ताह मंे शहर का सीवरेज सिस्टम को सुधारें : नकाते

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा
बाड़मेर, 21 अगस्त। नगर परिषद एवं रूडिप शहर के सीवरेज सिस्टम को एक सप्ताह की अवधि मंे सुधार सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ धारा 133 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान नगर परिषद एवं रूडिप के अधिकारियांे को इस संबंध मंे निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे को बाड़मेर शहर मंे मौसमी बीमारियांे रोकथाम के लिए समुचित गतिविधियां संचालित कऱने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियांे को शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर शिविर लगाकर काढ़ा पिलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को प्राथमिकता से क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि शहर मंे सड़कांे पर पेचवर्क का कार्य अथवा जरूरत होने की स्थिति मंे पूरी सड़कांे का नवीनीकरण कराया जाए। उन्हांेने रूडिप के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित को नगर परिषद से सीवरजेट मशीन लेकर आगामी एक सप्ताह तक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी को 16 करोड़ के कार्याें के प्राथमिकता से टंेडर करवाने को कहा। उन्हांेने कुड़ला की पानी की समस्या का स्थाई सधामान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता शंकरलाल, डिस्काम के मांगीलाल जाट, अधिशाषी अभियंता हजारीराम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

हर चुनौती से निपटने मंे सक्षम है बीएसएफ एवं वायुसेना की महिला जवान

देश की रक्षा तैनात महिला जवान महिला सशक्तिकरण एवं बेटियांे को आगे बढ़ाने की मुहिम मंे जुटी
बाड़मेर, 18 अगस्त। देश की हिफाजत के लिए हर चुनौती से निपटने मंे समक्ष बीएसएफ एवं वायुसेना की महिला जवान इन दिनांे कैमल सफारी के जरिए महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे है। इनमंे वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल की कई अधिकारी भी शामिल है। इनके मुताबिक वे हर स्थिति से निपटने मंे सक्षम है।
वायुसेना की स्कवाड्रन लीडर अयुष्का लोमस एवं सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी अस्टिटेंट कमाडेंट सुश्री तनुश्री पारीक के निर्देशन मंे महिला कैमल सफारी सरहदी इलाकांे मंे महिला सशक्तिकरण की बात आमजन तक पहुंचाने मंे जुटी है। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनांे एवं विद्यालयांे मंे पहुंचकर कैमल सफारी दल आमजन को यह समझाने मंे जुटा है कि बेटियां किसी भी रूप मंे कमजोर नहीं है। बल्कि उनको आगे बढ़ने का अवसर तो दो। सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीक तो अपने जीवन के अनुभवांे को साझा करते हुए ग्रामीणांे से राजस्थानी भाषा मंे समझाइश करती हुई नजर आती है कि अभिभावक अगर बेटियांे को अध्ययन करने के साथ सक्षम बना देंगे तो भविष्य मंे वे अपने पैरांे पर खड़े होने के साथ किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। पारीक ने मिठड़ाउ, केलनोर, समेत विभिन्न स्थानांे पर ग्रामीणांे से कैमल सफारी दल का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह से महिला जवान इस अनूठे अभियान मंे जुटी है। उन्हांेने टीम के सदस्यांे का हवाला देते हुए आगामी बीस दिन तक अपनी बेटियांे का आगे बढने एवं उनके सपनांे को पूरा करने का अवसर देने का अनुरोध किया। कैमल सफारी के इस अभियान मंे बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमांडेट शाम कपूर, आशूतोष शर्मा, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट एन.के.तिवारी समेत विभिन्न अधिकारी सांस्कृतिक गतिविधियांे एवं ग्रामीणांे से साथ हो रहे आदान-प्रदान कार्यक्रमांे मंे शरीक हो रहे है। यह अधिकारी कैमल सफारी दल की हौसला अफजाई भी कर रहे है। कैमल सफारी दल के ग्रामीण इलाकांे मंे पहुंचने पर ग्रामीणांे की ओर से उनका स्वागत किया जा रहा है। यह कैमल सफारी दल विशेषकर ग्रामीण महिलाआंे के लिए भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह कैमल सफारी दल आगामी 2 अक्टूबर को वाघा बोर्डर पहुंचेगा। यह पहला मौका है जब देश की हिफाजत मंे तैनात महिला जवान कैमल सफारी के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है।




मनरेगा के कार्याें का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 18 अगस्त। महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन से आए बदलाव से रूबरू होने के लिए चार राज्यांे मंे हो रहे अध्ययन के तहत डा.प्रतिमा पांडे की अगुवाई मंे बाड़मेर जिले की बायतू पंचायत समिति मंे हुए कार्यांें का अवलोकन किया गया।

                वन प्रबंधन संस्थान भोपाल से अध्ययन करने आई डा.प्रतिमा पांडे एवं रश्मि पालकर ने बायतू पंचायत समिति की बायतू पनजी एवं बायतू भीमजी ग्राम पंचायत मंे मनरेगा कार्याें के अवलोकन के साथ इससे आए बदलाव के बारे मंे ग्रामीणांे से जानकारी दी। इस दौरान मनरेगा के अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उनके साथ रहे। अध्ययन दल को ग्रामीणांे ने बताया कि मनरेगा योजना शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने के साथ पेयजल की समस्या का भी समाधान हुआ है। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।


वीडियो कांफ्र्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने की बाड़मेर की बालिकाओं से बातचीत

                बाड़मेर, 18 अगस्त। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर कोटा में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले की बालिकाआंे से बातचीत की।

                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कोटा मंे डिजीफेस्ट से बाड़मेर जिले के अंतरीदेवी विद्यालय की बालिकाआंे अन्तरी देवी बालिकाओं जयश्री, दिव्या, हिना, निक्की, भावना, लक्ष्मी, जनक से बातचीत करते हुए डिजी फेस्ट में जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक देवेन्द्र माथुर ने बालिकाओं को डिजी फेस्ट के महत्व की जानकारी दी। राजस्थान डिजी फेस्ट मंे बाड़मेर जिले एवं सभी ब्लॉकों के विभिन्न कॉलेजों,विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अटल सेवा केन्द्रांे में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा।


फसल बीमा संबंधित कार्यशाला 22 को

                बाड़मेर, 18 अगस्त। फसल बीमा की जानकारी देने के लिए 22 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे होटल कलिंगा पैलेस मंे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।

                कृषि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इस कार्यशाला मंे राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियांे, बैंकर्स, जन प्रतिनिधियांे एवं प्रगतिशील किसानांे को आमंत्रित किया गया है।

कल्याणपुर एवं बालोतरा मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला 19 अगस्त को

                बाड़मेर, 18 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शनिवार को बालोतरा एवं कल्याणपुर मंे कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते स्वच्छ भारत मिशन की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11.30 बजे पंचायत समिति कल्याणपुर के सभाकक्ष एवं दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभाकक्ष मंे पंचायत समिति बालोतरा एवं पाटोदी के समस्त ग्राम पंचायतांे के सरपंच, ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं पंचायत प्रसार अधिकारियांे की कार्यशाला रखी गई है। उन्हांेने बताया कि इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मतदाता पंजीयन अभियान, दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर-दिव्यांगांे के पंजीयन की समीक्षा, स्मार्ट विलेज प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं : तनुश्री

तनुश्री ने कहा कि आर्मी की तरह ये ऐसी फोर्स है जो 24 घंटे देश के बोर्डर को महफूज रखती है
                बाड़मेर, 18 अगस्त। महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं है। आज हर क्षेत्र मंे महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमंे महिलाआंे की भूमिका नहीं हो। यह कहना है सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी अस्टिटेंट कमाडेंट सुश्री तनुश्री पारीक का। पारीक इन दिनांे पश्चिमी सीमा पर कैमल सफारी के जरिए बीएफएफ एवं वायुसेना के महिला जवानांे के साथ नारी सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देने मंे जुटी है।

                राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री की कई यादें बाड़मेर से जुड़ी हुई है। उनके पिता करीब 27 साल पहले बाखासर क्षेत्र मंे पशु चिकित्सक के बतौर पदस्थापित थे। उस समय बेहद विकट परिस्थितियां थी। बिजली,पानी एवं अन्य समस्याएं आम बात थी। तनुश्री बताती है कि उन्हें इस बात का बेहद गर्व है जिस स्थान पर उनके पिता पद स्थापित रहे, उसी स्थान से कैमल सफारी के आगाज के साथ उन्हांेने ग्रामीणांे को बेटियांे को बचाने एवं हर क्षेत्र मंे आगे बढने का अवसर देने का संदेश दिया। पंजाब फ्रंटियर मंे पदस्थापित तनुश्री बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी हैं। उनका चयन यूपीएससी की ओर से वर्ष 2014 में आयोजित परीक्षा मंे हुआ था। इसके बाद उन्हांेने टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश की पहली महिला अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) के रूप में हिस्सा लिया और 67 अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में परेड का नेतृत्व भी किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। तनुश्री ने बीएसएफ अकादमी में अधिकारियों के 40वें बैच में बतौर सहायक कमांटेंड 52 हफ्तों का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनाती मिली। उनके मुताबिक बचपन से भी सेना में जाने की लगन थी। उन्होंने बीकानेर में करीब से बीएसएफ के कामकाज के तरीके को देखा और उन्होंने नौकरी के लिए नहीं पैशन के लिए बीएसएफ को चुना। साथ ही तनुश्री ने कहा, “मेरा फोर्स में जाना तभी मायने रखेगा, जब दूसरी लड़कियां भी फोर्स ज्वाइन करना शुरू करेंगी। उनके मुताबिक लड़कियां सूरज से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना छोड़ें, धूप में तपकर खुद को साबित करें। उन्हें इस बात का बेहद गर्व है कि वे देश की पहली महिला कॉम्बैट ऑफिसर है। तनुश्री स्कूल और कॉलेज के दौरान एनसीसी कैडेट रही। तनुश्री आईएएस प्री और आरएएस प्री में सफलता हासिल कर चुकी हैं। तनुश्री बताती है कि जब बीकानेर में बोर्डर फिल्म की शूटिंग हो रही थी और इस समय वह स्कूल जाने लगी थी। इसमें सेना का अहम रोल था और इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर उन्होंने बीएसएफ में जाकर देश की सेवा करने का बनाया। उन्होंने बताया कि अक्सर उनके पापा शूटिंग के फोटो दिखाकर इन्स्पायर करते। बस वहीं से ठान लिया था कि वर्दी वाली सर्विस में ही जाना है। बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल के कामकाज के तरीके को देखा। तब समझ में आया कि आर्मी की तरह ये ऐसी फोर्स है जो 24 घंटे देश की बोर्डर को महफूज रखती है। वे बताती है कि वे सरहद पर हर प्रकार की डयूटी को अंजाम देती है। मौजूदा समय मंे महिला जवान हर क्षेत्र मंे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर रही है कि वे किसी भी क्षेत्र मंे कमजोर नहीं है।




राजस्थान को ओडीएफ बनाने के मिशन में जुटें : राठौड़़

                बाड़मेर, 18 अगस्त। राजस्थान को पूरी तरह से खुले मंे शौच से मुक्त बनाने के मिशन मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टरांे से यह बात कही।

                इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राठौड़ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टरों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ग्राम, ग्राम पंचायतों एवं शहरों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने एवं उनके सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि मार्च 2018 तक पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा करने के लिए अधिकारियों को मिशन की तरह कार्य करना होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। राठौड़ ने जिला कलक्टरों से शौचालय निर्माण के साथ-साथ उनका समय पर सत्यापन और भुगतान के काम में भी तीव्रता लाने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य सचिव अशोक जैन ने जिला कलक्टरों को शौचालयों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र जल्दी से जल्दी जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने स्मार्ट विलेजों को ओडीएफ करने के काम को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी उपस्थित रहे। वीडियो काफ्रेंसिग के जरिएए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, आयुक्त एवं शासन सचिव नवीन महाजन, प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह एवं निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती आरुषी मलिक ने भी विभागीय योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...