बुधवार, 21 जून 2017

राजस्व विभाग के कार्मिकांे की मांगांे को लेकर राज्य सरकार गंभीर : चौधरी

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने की राजस्व कार्मिकांे से काम पर लौटने की अपील
                बाड़मेर, 21 जून। राजस्व कार्मिकांे की मांगांे को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद की ओर से दिए गए ज्ञापन मंे उल्लेखित मांगांे को संबंधित विभाग को भिजवाते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। राज्य सरकार समस्त मांगांे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने बुधवार को बाड़मेर प्रवास के दौरान यह जानकारी दी।
                राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने बताया कि राजस्व कार्मिकांे को जनहित विशेषकर किसानांे के हित को देखते हुए काम पर लौटना चाहिए। राज्य सरकार की ओर से राजस्व कार्मिकांे की मांगांे को यथाशीघ्र निस्तारित करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने बताया कि पटवारी पद का पे-ग्रेड 3600, भू-अभिलेख निरीक्षक का 4200, तहसीलदार का 5400 ग्रेड पे करने तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के बाकी पे-ग्रेड का उचित निर्धारण करने के संबंध मंे वित विभाग को 8 मई 2017 को अर्द्व शासकीय टीप के जरिए अनुरोध किया गया है। इसी तरह पटवारियांे को पूर्ण कालिक सहायक की नियुक्ति के संबंध मंे प्रति माह 2500 की दर से दस माह तक प्रतिहारी भत्ता दिए जाने के संबंध मंे पत्रावली 9 मई को प्रमुख शासन सचिव वित विभाग को भेजी गई है। राजस्व विभाग के तीन संवर्गाें को देय दोहरा कार्य भत्ता मूल वेतन मंे जोड़े जाने एवं बहुआयामी भत्ता देने के संबंध मंे पत्रावाली अर्द्व शासकीय टीप के जरिए 9 मई को वित विभाग को भिजवाई गई है। पटवार घर एवं भू-अभिलेख निरीक्षक के भवनांे को कार्यालय घोषित किए जाने एवं समान मकान किराया दिए जाने के संबंध मंे संशोधित प्रस्ताव तैयार करके प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त किया गया है। यह पत्रावली वित विभाग से सहमति के लिए 9 जून को भिजवाई गई है। यह समस्त प्रकरण वित विभाग मंे विचाराधीन है।
                राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने बताया कि पटवारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक पद की वरिष्ठता के संधारण के लिए विभाग स्तर पर विशिष्ट शासन सचिव राजस्व की अध्यक्षता मंे एक समिति का गठन किया गया है। इसमंे जिला कलक्टर जयपुर एवं निबंधक राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर को शामिल किया गया है। इस समिति ने राजस्थान भू-राजस्व नियम 1957 के नियमांे के संशोधन के प्रस्ताव तैयार कर लिए है। इसको राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर 16 जून तक आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियांे के निस्तारण के बाद अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी। उन्हांेने बताया कि भू-अभिलेख निरीक्षक की वरिष्ठता सूची के संबध मंे माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से स्थगन आदेश वेकेट होने के बाद ही राजस्व मंडल स्तर से कार्यवाही की जा सकेगी। इसी तरह एसबी सिविल रिट पिटीशन सत्यनारायण वर्मा बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य मंे पारित आदेश का समुचित लाभ दिए जाने के संबंध मंे राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से स्थगन आदेश वेकेट होने के बाद राजस्व मंडल स्तर से कार्यवाही की जा सकेगी।

                राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने बताया कि उप पंजीयक का पेनल मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसी तरह डीबीसी स्पेशल अपील पूनाराम एवं अन्य बनाम राजस्थान सरकार की पालना के संबंध मंे राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से स्थगत आदेश वेकेट होने के बाद राजस्व मंडल स्तर से कार्यवाही की जा सकेगी। पटवारी से भू-अभिलेख निरीक्षक की वरिष्ठता के लिए नियमांे मंे संशोधन संबंधित प्रक्रिया के बारे मंे 16 जून तक प्राप्त हुई आपतियांे के निस्तारण के बाद बाद कार्यवाही की जा सकेगी। उन्हांेने बताया कि राजस्व अधिकारी द्वारा किए जाने वाले न्यायिक, अर्द्व न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्याें के संबंध मंे अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने के संबंध मंे विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग से प्राप्त हुई चर्चा अनुसार इस संबंध मंे परिपत्र जारी किया जाना प्रक्रियाधीन है। इसी तरह राजस्व अधिकारियांे की ओर से किए जाने कार्याें के संबंध मंे अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने के संबंध मंे प्रकरण संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग के पास विचाराधीन है। इसी तरह आरटीएस से आरएएस मंे पदोन्नति कोटा 50 फीसदी करने तथा आरएएस से आईएएस की तर्ज पर पदोन्नति, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार के पद पर पदोन्नति मंे अनुभव मंे छूट दिए जाने के प्रकरण संबंधित पत्रावलियां संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग स्तर पर परीक्षणाधीन है। उन्हांेने बताया कि भू राजस्व को माफ किए जाने के संबंध मंे उच्च स्तर से नीतिगत निर्णय लिया जाना है। वहीं भू-अभिलेख निरीक्षक की वरीयता के संबंध मंे जारी अधिसूचना 8 अक्टूबर 2014 का भूतलक्ष्यी प्रभाव से लाभ दिए जाने के संबंध मंे पत्रावली 13 जून को विधि विभाग को भिजवाई गई है।

जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के साथ हजारांे लोगांे ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2017
पश्चिमी सरहद से जिला मुख्यालय तक दिखा योग का उत्साह
                बाड़मेर, 21 जून। बाड़मेर जिले मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय से पश्चिमी सरहद तक उल्लास दिखा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे की मौजूदगी मंे हजारांे लोगांे ने योग किया। मुख्य समारोह के दौरान बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां उत्साह के साथ योग करते नजर आए। पश्चिमी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना एवं सेना ने योग दिवस मनाया गया। सेक्टर मुख्यालय से अंतिम सीमावर्ती चौकियांे तक आयोजित समारोह के दौरान जवानांे ने योग किया।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह मंे पंतजलि योग समिति के अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य ने हजारांे लोगांे को योग करवाया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते,पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, आयुर्वेद अधिकारी डा.नरेन्द्र कुमार, नोडल अधिकारी डा.प्रदीप धनदे, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने शिरकत की। योग दिवस समारोह को लेकर लोगांे मंे खासा उत्साह देखा गया। आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से लोगांे का प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए। समारोह के दौरान नोडल अधिकारी प्रदीप धनदे ने योग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे मंे जानकारी दी। आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने पत्रकारांे से बातचीत के दौरान आमजन से योग को नियमित रूप से करने की अपील की। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
                इधर, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित योग दिवस समारोह मंे उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाडंेट सेक्टर मुख्यालय शाम कपूर, समादेष्टा एस.एस.सहरावत, उप समादेष्टा मनोज कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने वर्तमान के खान-पान एवं रहन सहन को देखते हुए स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का अंग बनाने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि योग ही एक मात्र ऐसा उपाय है जिसके जरिए सभी बीमारियांे को दूर किया जा सकता है। उप महानिरीक्षक गौतम ने कहा कि स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारियांे से बचाव के लिए जवानांे को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इस दौरान योग प्रशिक्षक पूनमाराम ने जवानांे को योग करवाया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से विभिन्न बटालियन मुख्यालयांे पर योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।
आमजन को करवाए विभिन्न योगासन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन कराया गया। इसके बाद खड़े होकर करने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, वक्रासन तथा उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुंजगासन एवं शलभासन तथा पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन समेत कई प्रकार के योगासन करवाए गए। इस दौरान प्रतिभागियांे को योग करने का संकल्प दिलाया गया।
आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण : आदर्श स्टेडियम मंे आयुर्वेद विभाग, राजयोग पथ प्रदर्शनी के अलावा चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
समारोह स्थल पर दूध एवं पानी की व्यवस्था : आदर्श स्टेडियम मंे योग दिवस समारोह स्थल पर प्रतिभागियांे के लिए केयर्न इंडिया, आईएलएफ एवं धारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मंे प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 200 मिलीलीटर दूध एवं पानी की निःशुल्क व्यवस्था की गई। धारा संस्थान के महेश पनपालिया की अगुवाई मंे स्वयंसेवकांे ने प्रतिभागियांे को दूध वितरण एवं पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य को अंजाम दिया।़
विभिन्न संस्थाआंे ने निभाई भागीदारी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए पंतजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, एनसीसी, भारत विकास परिषद, धारा संस्थान समेत विभिन्न संस्थाआंे एवं सरकारी विभागांे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।










मंगलवार, 20 जून 2017

मतदाता पंजीकरण के लिए जिला मुख्यालयांे पर हेल्प लाइन शुरू करने के निर्देश

वृहद् मतदान पंजीकरण अभियान-2017
                बाड़मेर, 20 जून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्वनी भगत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान 2017 के शुरू करने से पहले हेल्प लाइन शुरू करने के निर्देश दिए। ताकि छूटे हुए पात्र मतदाता भी हेल्प लाइन के माध्यम से जानकारी देकर पंजीकृत हो सके। वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाये जाने के लिए मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संभागीय आयुक्तों रोल पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई।
                मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्वनी भगत ने कहा कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदान केन्द्रवार मतदाता सूचियों के आंकड़ों का विश्लेषण कर सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करें, ताकि ये योजना वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान में सही सफल हो सके। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ और सुपरवाईजर की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाए तथा 16 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में पंजीकरण में शेष रहे मतदाओं से आवेदन पत्र प्राप्त करें। साथ ही विशेष योग्यजन का इस अभियान में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का प्रयास करें। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने उनके विभाग की ओर से चलाए विशेष पंजीकरण अभियान के दौरान पात्र विशेष योग्यजन पंजीकरण अभियान के संबंध मंे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फरवरी 2017 में युवा मतदाता पंजीकरण अभियान में मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए थे, उन्हें भी इस अभियान के शुरू होने से पहले वितरित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। भगत ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान के लिए पूरे राज्य में वातावरण तैयार किया जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगिनियों, एएनएम, एनसीसी, एनएसएस, साक्षरता विभाग, सहकारी संस्थाओं, एनजीओ के प्रतिनिधियों को जोड़े, ताकि वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान पूर्ण रूप से सफल हो सके। इस दौश्रान राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. जोगा राम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को जानकारी दी कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस अभियान के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। समस्त शाला प्रधानों को पाबन्द कर वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रयास के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित शाला दर्पण नामक पुस्तिका में भी इस अभियान की जानकारी दी गई है। डॉ. जोगा राम ने जिला शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिक्षा निष्पादन समिति की बैठक में भी इस अभियान की चर्चा की जाए। वीडियो कान्फ्रेसिंग कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता सहित निर्वाचन विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।


अनुजा निगम योजनाओं में स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित

                बाड़मेर, 20 जून। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकार निगम की ओर से रियायती दर पर ऋण प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

                राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त निगम के परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार पुनिया ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी एवं विकलांग वर्ग के युवक युवतियां निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत स्व रोजगार के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। प्रार्थी की आयु 18 से 55 वर्ष होनी चाहिए। प्रार्थी अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी होने के साथ बाड़मेर जिले का मूल निवासी होना चाहिए। उन्हांेने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए 1 लाख चार हजार रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 81 हजार रुपए तक की अधिकतम आय वाले परिवारों के युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निगम के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से 10 रुपए में प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 जुलाई तक जमा कराना होगा। आशार्थियों को ऋण के ब्याज पर रियायत दी जाएगी। प्राथी को एक लाख तक के ऋण पर एक एवं एक लाख से अधिक ऋण पर दो व्यक्तियों की जमानत देनी होगी। उन्होंने बताया कि निगम की महिला समृद्धि, महिला अधिकारिता, लघु साख वित्त, लघु व्यवसाय ग्रामीण एवं शहरी योजना, जीप, टेक्सी, ट्रैक्टर, ट्रॉली, शिक्षा ऋण, महिला किसान योजना, शिल्प समृद्धि योजना, लघु व्यवसाय, डेयरी योजना, ई-रिक्शा आदि महिला सशक्तिकरण योजना, आदिवासी शिक्षा ऋण योजना ऑटो रिक्शा योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होने बताया कि संवीक्षा समिति की बैठक की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी अवगत करवाया जाएगा।

उपखंड अधिकारी करेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र का सत्यापन

               बाड़मेर, 20 जून। राजस्व अधिकारियांे के सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण डिजिटल प्रमाण पत्र जारी करने मंे आ रही समस्या को देखते हुए व्यवस्था मंे परिवर्तन किया गया है। उपखंड अधिकारी सत्यापनकर्ता के रोल का निवर्हन करेंगे।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि आमजन को होने वाली परेशानियांे को देखते हुए लंबित आवेदनांे के लिए आगामी आदेश तक सभी उपखंड अधिकारी अपने जारीकर्ता रोल के साथ-साथ तहसीलदार के जाति प्रमाण पत्र के लिए डिलिंग रोल एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए सत्यापनकर्ता के रोल का निवर्हन करेंगे। इसके लिए सिस्टम मंे आवश्यक संशोधन सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कर दिए गए है। उपखंड अधिकारियांे को विद्यालयांे, महाविद्यालयांे मंे प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए अविलंब प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए है।

उपखंड अधिकारी उप पंजीयक का कार्य संपादित करंेगे

              बाड़मेर, 20 जून। जिले मंे तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं उप पंजीयकांे की ओर से कार्य का बहिष्कार कर सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण संबंधित तहसील क्षेत्र के उपखंड अधिकारियांे को पंजीयन अधिनियम 1908 की धारा 12 के तहत उप पंजीयक नियुक्त किया गया है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि उपखंड अधिकारी बाड़मेर को बाड़मेर, उपखंड अधिकारी शिव को शिव एवं गडरारोड़, रामसर उपखंड अधिकारी को रामसर, गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी को गुड़ामालानी एवं सिणधरी, उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना को धोरीमन्ना, उपखंड अधिकारी सिवाना को सिवाना एवं समदड़ी, उपखंड अधिकारी बालोतरा को जसोल, पचपदरा, कल्याणपुर एवं पाटोदी तथा उपखंड अधिकारी बायतू को बायतू उप पंजीयक क्षेत्र का उप पंजीयक नियुक्त किया गया है। यह आदेश तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं उप पंजीयकांे के कार्य बहिष्कार जारी रखने तक प्रभावी होंगे। इस अवधि के दौरान संबंधित उप पंजीयक कार्यालयांे का पंजीयन संबंधित समस्त कार्य उपखंड अधिकारी संपादित करेंगे।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए 2 वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में आवेदन 21 जून से

              बाड़मेर, 20 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 33 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण सत्र 2017-18 के लिए प्रारंभ होने वाले दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थी 21 जून से आवेदन कर सकते हैं। इस दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 6 माह की इन्टर्नशिप भी शामिल है।

                अतिरिक्त निदेशक प्रशासन राकेश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संबंधित मुख्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2017 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी विभागीय वैबसाईट www.rajswasthya.nic.in पर उपलब्ध है।

नौ स्थानांे पर 21 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

               बाड़मेर, 20 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत चूली, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत नागड़दा, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत चोखला ,रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत खारा राठौड़ान, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी एवं अरणियाली के लिए ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत बामड़ला एवं शेरपुर के लिए अटल सेवा केन्द्र बामड़ला, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत करमावास एवं सेवाली ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत करमावास, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत थूंबली एवं बलाउजाटी मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह बुधवार 21 जून को

जिला कलक्टर ने की आमजन से अधिकाधिक तादाद मंे योग दिवस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील
                बाड़मेर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रातः 7 से 8 बजे के मध्य आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसके लिए आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकाधिक आमजन से इस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कि बुधवार को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि योग दिवस समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। समारोह स्थल पर मेडिकल टीम एवं एंबूलैंस उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागांे की ओर से योग की उपयोगिता संबंधित प्रदर्शनी लगाने के साथ जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि मुख्य समारोह के उपरांत बुधवार प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग विषयक सेमीनार, एवं राउमावि स्टेशन रोड़ मंे योग विषयक व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 9 बजे के मध्य भगवान महावीर टाउन हाल मंे योग विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय एवं विभिन्न वाहिनी मुख्यालयांे तथा सीमा चौकियांे पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आमजन से समारोह मंे शामिल होने की अपील: जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियांे एवं आमजन से अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रातः 7 बजे आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह मंे शामिल होने की अपील की है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न स्थानांे पर भी कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। ऐसे मंे समस्त नागरिक अपने आस-पास के क्षेत्र मंे होने वाले योगासन कार्यक्रम मंे अधिकाधिक संख्या में पहंुचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके अलावा उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को भी इन कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार, 19 जून 2017

हवलदार शिक्षक भर्ती के लिए शारीरिक प्रशिक्षण 7 एवं 8 जुलाई को

                बाड़मेर, 19 जून। प्रदेश में सेना में हवलदार शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 07 एंव 08 जुलाई 2017 को नागौर स्पोर्टस स्टेडियम में होगा।

                सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि इसके लिए प्रवेश पत्र मुख्यालय भर्ती कार्यालय जयपुर ने 13 जून 2017 को जारी कर दिए है। संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र अपनी ईमेल आई डी से डाऊनलोड कर उसका प्रिन्ट निकालकर निर्धारित तिथि को प्रातः दो बजे नागौर स्पोर्टस स्टेडियम में भर्ती में शामिल हो सकते है। उन्हांेने बताया कि किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय में संपर्क करें।

जिला मुख्यालय पर स्थापित होगा मुख्यमंत्री हैल्पलाइन प्रकोष्ठ

                बाड़मेर, 19 जून। प्रदेश की मुख्य मंत्री को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए जिला मुख्यालय पर ‘‘मुख्यमंत्री हैल्पलाइन‘‘ प्रकोष्ठ प्रारंभ होगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए शीघ्र ही ‘‘ मुख्यमंत्री हैल्पलाईन ‘‘ प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए मुख्यमंत्री को प्राप्त होने वाली शिकायतों को तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को अग्रेषित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारी की ओर से नियमानुसार समय अवधि में उसका निस्तारण कर उसकी सूचना भिजवाई जाएगी।

स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर प्रशंसा प्रमाण-पत्र के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

                बाड़मेर, 19 जून। स्वाधीनता दिवस समारोह-2017 के अवसर पर लोक कलाकारों, आर्टिजन्स, विशिष्ठ व्यक्तियों, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, खिलाड़ियों एवं तैराक आदि को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों एवं सेवाओं के लिये प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाने के लिए प्रस्ताव 20 जुलाई, 2017 तक मंत्रिमण्डल सचिवालय ने आमंत्रित किए हैं।

स्वाधीनता दिवस समारोह-2017 के अवसर पर सम्मानित होने के लिए प्रस्ताव संबंधित जिला कलक्टर के माध्यम से उनकी अनुशंसा सहित संबंधित विभाग के अतिरिक्त शासन सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव अथवा शासन सचिव को प्रेषित किए जाए। जिला कलक्टर के माध्यम से प्रस्ताव का संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा विस्तृत परीक्षण कर अपनी सिफारिश के साथ प्रस्ताव मंत्रिमण्डल सचिवालय को भिजवाया जाएगा। प्रस्ताव सात प्रतियों में प्रेषित करना होगा। इसी प्रकार विशिष्ट उपलब्धियां अधिकतम एक पृष्ठ में प्रस्ताव के साथ प्रेषित करनी होगी। प्रपत्र में अंग्रेजी एवं हिन्दी में पूरा नाम, घर का पूरा पता, पत्राचार का पूरा पता दूरभाष संख्या सहित, जन्मतिथि, अर्जित विशिष्ठ उपलब्धियों का क्षेत्र, पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों का ब्यौरा यदि कोई है, विभाग द्वारा अग्रेषण टिप्पणी, प्रशासनिक विभाग की अनुशंषा एवं अन्य कोई सुसंगत सूचना का उल्लेख करना होगा।

मतदाता सूची मंे वृहद् पंजीकरण अभियान 1 जुलाई से

                बाड़मेर, 19 जून। मतदाता सूची में पंजीकरण से शेष रहे पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए 01 जुलाई वृहद् पंजीकरण अभियान प्रारंभ होगा। इस दौरान 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं विशेष योग्यजन का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान बात कही।

                उन्हांेने बताया कि इस अभियान के तहत 1 से 31 जुलाई के मध्य शैक्षणिक संस्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 16 से 31 जुलाई के मध्य बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस अभियान के दौरान 09 एवं 23 जुलाई विशेष शिविर आयोजित होंगे। इस दिन बीएलओ प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2017 के क्रम में मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए पात्र वंचित 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करना रहेगा। साथ ही विशेष योग्यजन का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। मतदाता सूची में सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित की गई त्रुटियों, मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित कर इनके नामों को नियमानुसार हटाया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिश्नोई ने जिले के समस्त नागरिकांे एवं राजनीतिक दलांे से आह्वान किया है कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपना मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़ाएं, ताकि आगामी आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।




नौ स्थानांे पर 20 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

                बाड़मेर, 19 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कुड़ला, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत आकली, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत सवाउ पदमसिंह एवं पूनियो का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत सवाउ पदमसिंह, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत खारिया राठौड़ान,गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत खारवा एवं भाखरपुरा के लिए अटल सेवा केन्द्र भाखरपुरा, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत केलनोर एवं शोभाला जेतमाल के लिए अटल सेवा केन्द्र केलनोर, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत रामपुरा, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत सांगरापुरा एवं नवापुरा मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम मंे

                बाड़मेर, 19 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे के मध्य आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होगा। इस दौरान अधिकाधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कि 21 जून को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। उसके उपरांत इसी दिन दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग विषयक सेमीनार, एवं राउमावि स्टेशन रोड़ मंे योग विषयक व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 9 बजे के मध्य भगवान महावीर टाउन हाल मंे योग विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्हांेने बताया कि मंगलवार को जिले मंे प्रातः 8 बजे से नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि योग दिवस के मुख्य समारोह का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के साथ जन प्रतिनिधिनियों एवं गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे निकाली साइकिल रैली

                बाड़मेर, 19 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे सोमवार को जिला मुख्यालय पर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई।

                जिला मुख्यालय पर बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली गांधी चौक से रवाना होकर स्टेशन रोड़, अहिंसा चौराहा, विवेकानंद सर्किल से होते हुए भगवान महावीर टाउन हाल पहुंची। इस रैली मंे एनसीसी कैडेट, स्काउट, फिफ्टी विलेजर्स के विद्यार्थी, नर्सिग कालेज की छात्राएं एवं विद्यार्थी शामिल थे। साइकिल रैली मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, जिला आयुर्वेद अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, डा.नरेन्द्र कुमार शर्मा, ब्लाक प्रभारी डा.प्रदीप धनदे ,धनराज जोशी, लेफ्टिनेट आदर्श किशोर, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया,योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य, डा.सुरेन्द्रसिंह चौधरी, भरत सहारण, हनुमानराम डउकिया, अशोक कुमार गीगल, विजेन्द्र गोदारा समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साइकिल रैली मंे शामिल प्रतिभागी योग दिवस मंे आमंत्रण, योग भगाए रोग समेत विभिन्न प्रकार के बैनर एवं होर्डिग्स लिए हुए चल रहे थे। साइकिल रैली के भगवान महावीर टाउन हाल पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई एवं उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



शनिवार, 17 जून 2017

चार पीढ़ी से कर रहे योग,आमजन के लिए बने प्रेरणा

                बाड़मेर, 17 जून। योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य चार पीढ़ियांे से योगासन कर रहे है। यह आमजन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए है।

                योग प्रशिक्षक खेमाराम पिछले कई वर्षाें से अपनी माता श्रीमती चनणीदेवी, अपनी बेटी जमना एवं अपने नाती अक्षय के साथ योगासन के जरिए आमजन को प्रेरित कर रहे है। योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य के मुताबिक योगासन के जरिए कई बीमारियांे पर अंकुश लगाया जा सकता है। उनके मुताबिक उनसे प्रेरणा लेकर आमजन योग करने के लिए आगे आए है। वे अक्सर योगासन करवाते समय अपने परिवार का जिक्र करते हुए आमजन को प्रेरित करते है।


जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 21 को

                बाड़मेर, 17 जून। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 21 जून को दोपहर 11 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वितीय के लिए डीआरआरपी, केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल प्रस्तावांे के अनुमोदन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

दिव्यांगों को मिलेगी ‘यूनिवर्सल आईडी’ बनेगी

              बाड़मेर, 17 जून। समस्त प्रकार के दिव्यांगांे को एक यूनिवर्सल आईडी आवंटित की जाएगी। इस आईडी में उनसे संबंधित सभी जानकारी अपलोड की जाएगी। ताकि दिव्यांग संबंधित किसी भी योजना का वे लाभ उठा सके। इसके लिए मौजूदा समय मंे चल रहे दिव्यांग चिन्हिकरण एवं पंजीकरण अभियान मंे दिव्यांगांे को अपना पंजीकरण करवाना होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि दिव्यांग यूनिवर्सल आईडी की मदद से कहीं भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यूनिवर्सल आईडी की सहायता से उनका ऑनलाइन डाटा उपलब्ध रहेगा। यह भी जानकारी मिल सकेगी कि संबंधित दिव्यांग किस योजना से फिलहाल जुड़ा है और कौनसी योजना में वह लाभांवित हो सकता है। पूर्व में दिव्यांगता के लिए सात श्रेणी (कैटेगरी) तय की गई थी, इसे बढ़ा कर 31 किया जा रहा है। इसी सूची में एनिमिया और सिकलसेल को शामिल किया गया है। उन्हांेने बताया कि दिव्यांगों को यूनिक कार्ड बनवाने के बाद ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। कार्ड के प्रचलन में आने पर दिव्यांगों को अन्य पहचान दिखाने के लिए किसी आईडी की आवश्यकता नहीं होगी। एक बार यूडीआइडी बनने पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हो सकेगा। अभी तक दिव्यांग अपने जिले के बजाय दूसरे जिले से दिव्यांगता के प्रतिशत में बदलाव करा लेते थे और सुविधाओं का लाभ ले लेते थे। उन्हांेने बताया कि यह विशेष दिव्यांग चिन्हिकरण एवं पंजीकरण अभियान तीन चरणों में संपादित होगा। इसके तहत 24 सितंबर तक दिव्यांगों का चिन्हिकरण एवं पंजीयन होगा। यह कार्य ई-मित्रा, अटल सेवा केन्द्र के साथ-साथ पोर्टल पर सीधे ही किया जा सकेगा। द्वितीय चरण के अन्तर्गत 25 सितंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर कैम्प आयोजित कर दिव्यांग व्यक्तियों का प्रमाणिकरण किया जाएगा। तृतीय चरण 13 दिसंबर से आरम्भ होकर 31 मार्च 2018 तक चलेगा। इसमें जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
पासपोर्ट साइज की तस्वीर : दिव्यांगों के लिए जारी आईडी कार्ड में दिव्यांगता की नहीं बल्कि पासपोर्ट साइज में चेहरा ही दर्शाया जाएगा। जबकि अब तक प्रमाणपत्र में दिव्यांगता का प्रकार सचित्र दर्शाया जाता था।

स्थानीय स्तर पर सुविधा : योजना का लाभ लेने वाले दिव्यांगों को भटकना ना पड़े इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पहचान की जाएगी। खासकर ऑनलाइन आवेदकों के लिए दिव्यांगों को दूरदराज जाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधा देने का निर्देश जारी होगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे साइकिल रैली सोमवार को

              बाड़मेर, 17 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे सोमवार को साइकिल रैली निकाली जाएगी। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान समुचित व्यवस्थाएं एवं अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 19 जून को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय पर गांधी चौक से विवेकानंद सर्किल तक साइकिल रैली, 20 जून को प्रातः 8 बजे से नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 21 जून को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। उसके उपरांत इसी दिन दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग विषयक सेमीनार, एवं राउमावि स्टेशन रोड़ मंे योग विषयक व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 9 बजे के मध्य भगवान महावीर टाउन हाल मंे योग विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्हांेने बताया कि योग दिवस समारोह का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के साथ जन प्रतिनिधिनियों एवं गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...