शुक्रवार, 12 मई 2017

दोषी को दंड तथा निर्दोष को संरक्षण लोकायुक्त संस्था का कार्य : लोकायुक्त

अधिकारियांे से कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें
बाड़मेर, 12 मई। लोकायुक्त संस्था दोषी को दंड तथा निर्दोष को संरक्षण देने का कार्य करती है। लोकायुक्त सचिवालय में पारदर्शी और प्रभावी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाता है। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।  
लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है इससे आर्थिक एवं सामाजिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सचिवालय इस बात पर निगाह रखता है कि कोई भी कार्य अवैध, अन्यायपूर्ण तरीके से तथा नियम एवं प्रक्रिया के विरूद्ध नहीं हो तथा उनमें भ्रष्टाचार भी नहीं हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समय जरूर लग सकता है, लेकिन जो भी शिकायतंे लोकायुक्त सचिवालय के अधिकार क्षेत्र की है, उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाती। उन्हांेने देश और दुनिया में लोकायुक्त जैसी संस्था के इतिहास, कार्य प्रणाली एवं महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान में लोकायुक्त संस्था गत 44 वर्षो से कुशासन की समाप्ति और सुशासन की प्राप्ति के लिए कार्य कर रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस संस्था की कार्य प्रणाली के बारे में अभी लोगों में जागरूकता नहीं है, जो लोक सेवकों द्वारा पद के दुरूपयोग से पीड़ित है। इसीलिए लोकायुक्त सचिवालय द्वारा प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर संस्था के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता की दिशा में प्रयास किए जा रहे है, ताकि जो पीड़ित लोगों को न्याय दिलाया जा सके। लोकायुक्त ने कहा कि लोक सेवक पारदर्शिता के साथ काम करें तो अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत स्वतः समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास जब भी कोई व्यक्ति आये तो वह क्षण भर के लिये स्वयं को उसके स्थान पर स्थापित करके देखें। अधिकारी यह ध्यान रखकर अपना कर्तव्य निभाए कि उसका जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अधिकारियों को झूठी शिकायतों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सचिवालय द्वारा व्यक्तिगत दुर्भावना से की गई या अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिये की गई झूठी शिकायतों को निरूत्साहित किया जाता है। ऐसे में ईमानदार लोकसेवक ऐसी शिकायतों से प्रभावित हुए बगैर निरंतर जनता की सेवा में जुटे रहे। न्यायमूर्ति कोठारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप में जनता की सेवा का अवसर ईश्वर की कृपा से मिलता है और भगवान की कृपा अकारण नहीं होती। ऐसे में यदि कोई पद का दुरूपयोग करता है तो वह व्यक्ति भगवान के विश्वास को ठेस पहुंचाता है, ऐसा अपराध भारतीय दंड संहिता में वर्णित अपराध से भी बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि लोकसेवक पद की गरिमा को बनाए रखते हुए ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का निराकरण करे, इससे बड़ा आत्म संतोष मिलता है। लोकायुक्त ने कहा कि गीता में लिखा है कि जो लोग अपने कर्म को कुशलता से संपादित करते है वे योग मार्ग की ओर अग्रसर होते है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति पूरी दुनिया से छल कपट कर सकता है पर अपनी अंतरात्मा एवं अंतः करण से नहीं कर सकता, इसलिये लोकसेवक कम से कम अवधि में शीघ्रता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें इससे उन्हें परमात्मा की कृपा भी प्राप्त होगी। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने लोकायुक्त सचिवालय की ओर से भेजी जाने वाली समस्त शिकायतांे मंे प्रभावी कार्रवाई एवं समय पर रिपोर्ट भिजवाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने लोकायुक्त श्री एस.एस.कोठारी एवं सचिवालय टीम का आभार जताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक मंे लोकायुक्त सचिवालय के सचिव उमाशंकर शर्मा ने बाड़मेर जिले के विभिन्न विभागांे से संबंधित शिकायतों के बारे में चर्चा करते हुए उनमें की गई कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोकायुक्त सचिवालय से प्राप्त होने वाले प्रकरणों में वस्तुस्थिति रिपोर्ट समय पर भिजवाए। लोकायुक्त सचिवालय के सहायक सचिव अमित कुमार ने लोकसेवकों के विरूद्ध पद के दुरूपयोग एवं भ्रष्टाचार की शिकायते दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।


गुरुवार, 11 मई 2017

टांका निर्माण मंे अनियमितता की होगी जांच, अवैध खनन रोकने के निर्देश

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। दोपहर 3 बजे तक चली जन सुनवाई मंे जिले के विभिन्न स्थानांे से परिवेदनाएं लेकर ग्रामीण पहुंचे
                बाड़मेर, 11 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने जलग्रहण योजना के तहत एक ही खेत मंे आठ टांके बनाए जाने संबंधित शिकायत की जांच जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने मारूड़ी ग्राम पंचायत मंे अवैध खनन के मामले मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलांे मंे मौके पर परिवादियांे को राहत पहुंचाई गई। अन्य मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने निर्धारित समयावधि मंे आवश्यक कार्रवाई नहीं होने पर परिवादियांे को उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान ग्रामीण रघुनाथ ने परिवेदना प्रस्तुत की कि पिछले तीन वर्षाें से व्यवस्थापक करीब तीस लोगांे को ऋण वितरण नहीं कर रहा है। इस पर जिला कलक्टर ने इस प्रकरण की जांच तहसीलदार एवं बैंक के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए। उन्हांेने सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाएं भी दस दिन मंे प्रार्थी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह तनेराम नगर मंे अतिक्रमण के मामले मंे एक माह की अवधि मंे कार्रवाई करने को कहा गया। एक अन्य मामले मंे बायतू तहसीलदार को ग्रेवल सड़क पर जाने से रोके गए रास्ते को खुलवाने के निर्देश दिए गए। रामदियो की बस्ती के ग्रामीणांे ने टयूबवैल बंद होने की समस्या रखी। इसको जिला कलक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार से कहा कि पेयजल से संबंधित समस्याआंे को सात दिन की अवधि मंे आवश्यक रूप से निस्तारण होना चाहिए। उन्हांेने कहा कि कि ऐसा नहीं होने पर अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित ग्रामीण से कहा कि अगर जलदाय विभाग के अधिकारी शुक्रवार को मौके पर नहीं आते है तो वह शनिवार को उनके पास अवगत कराने के लिए आए। सांगसिंह की ओर से प्रस्तुत किए गए बीमा क्लेम संबंधित प्रकरण मंे लीड बैंक अधिकारी को आवश्यक वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले मंे तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, मनरेगा मंे अनियमितता, खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने, बिजली कनेक्शन नहीं मिलने, पेयजल संकट से जुड़ी 115 शिकायतें प्रस्तुत की गई। इस दौरान नसबंदी असफल होने के मामले मंे संबंधित का चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को दिए गए। जन सुनवाई के दौरान कीटनोद निवासी पुष्पलता ने स्वरोजगार दिलाने का अनुरोध किया। इस पर जिला कलक्टर नकाते ने आरसेटी के जरिए प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जोड़ने एवं पालनहार योजना से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मेहरो की ढाणी कोटड़ा मंे पेयजल संकट, गुड़ामालानी मंे मनरेगा कार्याें मंे अनियमितता,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मंे आवास स्वीकृत करवाने, आलमसर मंे पटटा जारी करवाने, रामसर का कुंआ मंे विद्युत कनेक्शन करवाने, चोखला ग्राम पंचायत मंे मनरेगा का बकाया भुगतान दिलवाने, स्वास्थ्य कार्मिकांे की नियुक्ति करने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुलभ काम्पलेक्स पूरे सप्ताह खोलने के निर्देश : जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मदनलाल सिंघल ने कलेक्ट्रेट परिसर मंे स्थित सुलभ काम्पलेक्स को अवकाश के दिनांे मंे बंद रहने का जिक्र करते हुए उसको पूरे सप्ताह खुला रखने का अनुरोध किया। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियांे को सुलभ काम्पलेक्स नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए।




बुधवार, 10 मई 2017

मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा मंे महत्वपूर्ण पहल : नकाते

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकातेे ने किया मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर का शुभारंभ
बाड़मेर, 10 मई। मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा मंे महत्वपूर्ण पहल है। पूर्ण तैयारी के साथ शिविरांे का आयोजन करते हुए अधिकाधिक आमजन को राहत पहुंचाई जाए। यह शिविर राज्य सरकार की आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने की योजना है। इसमंे किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को नगर परिषद मंे मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर अभियान के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा शिविरांे मंे भूमि नियमन के साथ-साथ पटटे देने की कार्यवाही, नक्शे पास करने, नाम हस्तांतरण के कार्य त्वरित गति से किए जाए। साथ ही दी जा रही छूट एवं शिथिलता का लाभ आमजन तक प्राथमिकता से पहुंचाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि लोगांे को अधिक से अधिक नियमानुसार लाभ देकर अधिकाधिक राहत पहुंचाई जाए। उन्हांेने कहा कि शिविरांे मंे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की नियमन संबंधित पत्रावली जमा होनी चाहिए। साथ ही उस पर निश्चित प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्ति को राहत पहुंचाई जानी चाहिए। उन्हांेने कहा कि लीज, नगरीय विकास कर मंे दी गई छूट का लाभ देते हुए राजस्व वसूली की जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान मंे किसी प्रकार की कौताही बरतने वाले अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने बाड़मेर शहर की सफाई व्यवस्था मंे सुधार लाने के निर्देश नगर परिषद के अधिकारियांे को दिए। उन्हांेने इस दौरान सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि आमजन नियमांे के अनुसार पत्रावलियां तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि उनका निस्तारण किया जा सके। आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर के शहरी क्षेत्र मंे आवासीय एवं व्यवसायिक समस्याआंे के निस्तारण मंे आने वाली समस्याआंे को दूर करने के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। इसके तहत नगर परिषद क्षेत्र मंे वार्डवार शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, आयुक्त श्रवण विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर मंे भवन निर्माण स्वीकृति, भूखंड नामांतरण, जन्म प्रमाण पत्र समेत विभिन्न प्रकार के आवेदन लिए गए। जिला कलक्टर नकाते ने शिविर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।



राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 10 मई। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार राज्य में स्थापित एमएसएमईडी एक्ट 2006 में एक्नोलेजमेन्ट, उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म,लद्यु एवं मध्यम क्षेत्र में स्थापित उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उद्योग रत्न अवार्ड वर्ष के पूर्व के वर्ष में वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार तथा राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि राज्य में उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म,लद्यु एवं मध्यम क्षेत्र में स्थापित एवं विगत तीन वर्षो से निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होगें। ऐसा कोई भी उद्यम पुरस्कार के लिये पात्र नहीं होगा जो कि अपने उत्पाद के आरम्भ के बाद या वर्तमान में कभी भी किसी कारणवश कम से कम 6 माह तक बन्द रहा हो और उसके बाद पुनः चालू हो गया हो, परन्तु पुनः चालू होने के तीन वर्ष पश्चात् ऐसा उद्यम पुनरू आवेदन करने के लिये पात्र हो जायेगा। यह प्रावधान रूग्ण घोषित इकाईयों के लिए लागू नहीं होगा। आर्टीजन एवं बुनकरों की दशा में वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित एवं पुरस्कृत आर्टीजन एवं बुनकर ही अवार्ड के लिए पात्र होगें। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए पात्र इकाईयां अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर में 1 मई 2017 से 30 मई 2017 के मध्य प्रस्तुत कर सकती है ।

लोकायुक्त सचिवालय का 12 मई को बाड़मेर में शिविर

                बाड़मेर, 10 मई। लोकायुक्त सचिवालय की ओर से 12 मई को बाड़मेर में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एसएस कोठारी इस अवसर पर आयोजित दो बैठकों की अध्यक्षता करेंगें।

                निर्धारित कार्यक्रमानुसार इस दिवस को बाड़मेर स्थित कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सचिवालय के अधिकारीगण जनसाधारण से शिकायतें प्राप्त करेेंगें। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लोक सेवकगण के विरूद्ध लोकायुक्त अधिनियम के अधीन अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। शिकायत पत्र पर पचास पैसे का कोर्ट स्टाम्प चस्पा करने के साथ शिकायत के समर्थन में दस रुपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी पब्लिक से तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके बाद लोकायुक्त श्री कोठारी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में प्रातः 11 बजे गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक एवं दोपहर 230 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

शौचालय का उपयोग करने वाले लाभार्थियांे को प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित

                बाड़मेर,10 मई। ग्राम पंचायत चिड़िया मंे नियमित रूप से शौचालय का उपयोग करने वाले 107 मंे से 10 लोगांे को बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान चैक वितरित किए गए। अन्य लोगांे के खाते मंे प्रोत्साहन राशि जमा कराई जाएगी।

                चिड़िया ग्राम पंचायत मुख्यालय आयोजित समारोह के दौरान भंवरीदेवी, ग्रामसेवक डूंगरचंद, भामाशाह खेताराम गोदारा एवं आरडीओ टीम के राजेश गुप्ता, जोगाराम सारण एवं धीराराम ने दस लाभार्थियांे को चैक वितरित किए। तीन माह तक नियमित मोनेटरिंग के बाद शौचालय का नियमित रूप से उपयोग करने पर इन ग्रामीणांे को प्रोत्साहन राशि के रूप मंे 2500-2500 रूपए के चैक वितरण किए गए। केयर्न इंडिया एवं आरडीओ की ओर से शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत चिड़िया ग्राम पंचायत मंे 1120 लोगांे को लाभांवित किया जाना है। इसके लिए अब तक 370 आवेदन जमा हो चुके है। जबकि शेष रहे 750 लाभार्थियांे को शौचालय उपयोग के साथ-साथ टाइल्स लगाने की पात्रता पूरी कर योजना का लाभ लेने के निर्देश दिए गए है।

आपरेशन मिलाप मंे सबका सहयोग जरूरी : पुलिस अधीक्षक

गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए अब 15 मई से ऑपरेशन मिलाप शुरू होगा
बाड़मेर,10 मई। गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए 15 मई से आपरेशन मिलाप चलाया जाएगा। इसमंे आप सबका सहयोग जरूरी है। जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आपरेशन मिलाप को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश और नाबालिगों को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाने के लिए पूर्व में दो साल तक ऑपरेशन स्माइल तथा ऑपरेशन मुस्कान चलाए गए थे। इनकी सफलता के बाद अब 15 मई से 15 जून तक आपरेशन मिलाप शुरू चलाया जाएगा। उन्हांेने आपरेशन मिलाप की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिगों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया जाएगा। साथ ही, बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को इससे मुक्त करवाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जिनके परिजन नहीं हैं, उन्हें शेल्टर होम में रखकर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में सभी संस्थाओं से सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


न्याय आपके द्वार अभियान, 11 मई को आठ स्थानांे पर आयोजित होंगे शिविर

                बाड़मेर ,10 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को बाड़मेर जिले मंे आठ स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की भाड़खा एवं खारिया तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भाड़खा, शिव उपखंड क्षेत्र मंे राणासर एवं खुडाणी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र राणासरबायतू उपखंड क्षेत्र मंे संतरा एवं चिड़िया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत संतरा, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत आडेल के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र मंे दूधू एवं खुमे की बेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र दूधू, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे सालारिया एवं पूजासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सालारिया, बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भाखरसर एवं केशरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

चुनाव संबंधित शिकायतांे के निस्तारण को जिला सम्पर्क केन्द्र स्थापित

                बाडमेर, 10 मई। आमजन की ओर से चुनाव संबंधी दूरभाष, एसएमएस अथवा ई मेल से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं सुझाव आदि के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने  के लिए जिला स्तर पर उप जिला निर्वाचन अघिकारी अति. जिला कलक्टर कार्यालय में टेलीफोन नम्बर 02982-220007 पर जिला सम्पर्क केन्द्र की स्थापना की गई है। काल सेन्टर की ई मेल आईडी egovbarmer@gmail.com है।

                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय सम्पर्क केन्द्र के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई को बनाया गया है, जिनके मोबाइल नंबर 9828533551 है। जिला स्तरीय सम्पर्क केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत एवं सुझाव आदि दे सकते है।

एक मुश्त समझौता योजना से अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित करें : नकाते

                बाड़मेर, 10 मई। राज्य सरकार की एक मुश्त समझौता योजना से अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित करवाएं। इसके लिए जन प्रतिनिधियांे से सहयोग लेने के साथ विभिन्न माध्यमांे के जरिए इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते ने जिला मुख्यालय पर भूमि विकास बैंक के ऋण वितरण,वसूली एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते ने कहा कि ऋणी किसानों को पुराने अवधि पार ऋणों चुकाने के लिए 30 अप्रैल तक 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई थी। यह छूट 30 अप्रैल से बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है। उन्हांेने कहा कि ब्याज अनुदान योजना समेत अन्य फ्लेगशिप योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि बैंक प्रबंधन उनको आवंटित लक्ष्य की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान बैंक प्रशासक एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बैंक की ओर से आमजन के कल्याणार्थ किए गए प्रयासांे की जानकारी दी। बैंक सचिव एवं उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार गोदारा ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति के साथ साथ उप रजिस्ट्रार कार्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। गोदारा ने बताया कि एक मुश्त समझौता योजना के तहत 1 जुलाई, 2016 को 10 वर्ष से अधिक के अवधिपार ऋणी किसानों को बकाया अवधिपार राशि जमा कराने पर अवधिपार ब्याज में 50 प्रतिशत, 6 वर्ष से अधिक परन्तु 10 वर्ष तक के अवधिपार ऋणी किसानों को 40 प्रतिशत एवं एक वर्ष से अधिक परन्तु 6 वर्ष तक के अवधिपार ऋणी किसानों को 30 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस योजना में ऋणी किसानों का दंडनीय ब्याज एवं वसूली खर्च की राशि को माफ किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार को किसान की मृत्यु तिथि से संपूर्ण ब्याज, दंडनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ कर राहत दी गई है। जिला कलक्टर ने बैंक सचिव को एकमुश्त समझौता योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ताकि अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित किया जा सके।

मनरेगा मंे भुगतान में अनियमितता पाए जाने पर दर्ज होगी एफआईआर

                बाड़मेर ,10 मई । महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त एवं शासन सचिव मनीष चौहान ने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अपने जिले में सामग्री मद के पेटे किए जा रहे भुगतान का सत्यापन अपने स्तर पर आवश्यक रूप से जांच कराना सुनिश्चित करें।

                मनरेगा आयुक्त मनीष चौहान के मुताबिक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिला कलक्टरांे को दोषियांे के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर मुख्यालय को 15 मई तक अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। मनरेगा आयुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत विभिन्न जिलों में कार्य कराए बिना एवं सामग्री की  आपूर्ति किए बिना माप पुस्तिका में इंद्राज कर भुगतान किए जाने, वरियता के आधार पर भुगतान नहीं करने संबंधी शिकायतें राज्य स्तर पर प्राप्त हो रही हैं।

आमजन को राहत पहली प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नकाते

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल मंे अनुपस्थित अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
                बाड़मेर,10 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने कगाउ मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने उपस्थित अधिकारियांे को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करने एवं आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसमंे किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने कहा कि आमजन के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर इन योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि जन सुविधाआंे को विकसित करने की दिशा वृहद स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने ग्रामीणांे से स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। जिला कलक्टर ने कगाउ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आगामी 15 दिन मंे पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, सिणधरी उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को उपस्थित नहीं रहने को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जोधपुर डिस्काम के अधिशाषी अभियंता के उपस्थित होने के कारण आगामी रात्रि चौपाल मंे आवश्यक रूप से अधीक्षण अभियंता को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने खुड़ासा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान बिजली,पानी, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, खराब हैंडपंपांे को दुरस्त करवाने संबंधित परिवेदनाएं ग्रामीणांे की ओर से पेश की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने पुलिस से संबंधित प्रकरणांे को सुनवाई की। वहीं विभागीय अधिकारियांे की ओर से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई।
बदलनी होगी कार्यशैली: जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने रात्रि चौपाल के दौरान विभागीय अधिकारियांे को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आमजन की समस्याआंे के समाधान एवं अधिकाधिक राहत दिलाने को प्राथमिकता दें। उन्हांेने कहा कि अधिकारियांे को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। 

बीपीएल सूची से हटाने का अनुरोध: कगाउ मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष ग्रामीण हस्तीमल ने बीपीएल सूची से उनका नाम हटाने का अनुरोध किया। उसके लिखित आवेदन पर संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


मंगलवार, 9 मई 2017

शहरी जन कल्याण शिविरों का आयोजन 10 मई से

बाड़मेर, 09 मई। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र मंे बुधवार से 10 जुलाई तक शहरी जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जायेगा।


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार बाड़मेर एवं बालोतरा नगरपरिषद क्षेत्र में 10 मई से 10 जुलाई तक शहरी जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि भूमि नियमन, आबादी भूमि नियमन के पट्टे, स्टेट ग्रान्ट एक्ट, खांचा भूमि, कच्ची बस्ती नियमन के लीजडीड (पट्टे) जारी करने, भवन निर्माण स्वीकृतियां, नामान्तरण, उपविभाजन, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य किए जाएंगे।

बाड़मेर जिले मंे 84 गांव होंगे हाइटेक, होगी वाई फाई एवं ई-पुस्तकालय की सुविधा

                बाड़मेर, 09 मई। बाड़मेर जिले के 3 हजार से अधिक आबादी वाले 84 कस्बों एवं गांवांें को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इन चिन्हित ग्रामों में समग्र रूप से आधुनिक सुविधाएॅ परम्परागत एवं सौर उर्जा से संचालित स्ट्रीट लाईटे, ई- पुस्तकालय एवं नोलेज सेन्टर, कचरा प्रबन्धन, वाई-फाई नेटवर्क, उद्यान व खेल विकास एवं चारागाह विकास इत्यादि विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण वर्ष 2017-18 में 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामों एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्री की विभागीय घोषणा के तहत 3 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामों मंे आधुनिक सुविधाओं उपलब्ध करवाकर उनको स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाना है। इसके तहत जिले की वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 3 हजार से अधिक आबादी वाले 84 ग्रामों को चिन्हित किया गया है। जिनमें सर्वाधिक बालोतरा पंचायत समिति के 15 गांव, सिवाना पंचायत समिति मंे 14 गांव, समदड़ी पंचायत समिति मंे 8, पंचायत समिति मंे बायतू, पाटोदी, बाड़मेर, गुड़ामालानी, गडरारोड एवं शिव मंे दो-दो गांव, कल्याणपुर, चौहटन एवं सिणधरी मंे 5, रामसर मंे 1, सेड़वा मंे 10, धनाउ मंे 8 गांवांे का समग्र विकास किया जाएगा।

                उन्होंने बताया कि स्मार्ट विलेज के रूप में चिन्हित ग्रामों में जल निकासी प्रबंधन एवं पक्की गलियां, सडकें बनाई जाएगी। वही सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, सार्वजनिक पार्क, खेल मैदान मय ओपन जिम, चारागाह विकास के तहत खाई व मिट्टी की चारदीवारी, ग्रामीण गौरव पथ एवं मुख्य मार्ग पर सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाईट या सोलर लाईट, नियमित स्वच्छता के लिए सफाईकर्मी एवं कचरा परिवहन के लिए आवश्यक व्यवस्था, प्रत्येक गांव के 2 मुख्य मार्गो को स्वराज मार्ग के नाम से विकसित करना, महात्मा गांधी नरेगा के तहत किसानों के लिए विभिन्न कार्य, ई-पुस्तकालय व नोलेज सेन्टर, अटल सेवा केन्द्र व ग्राम के मुख्य स्थान पर वाई-फाई सुविधा, स्वच्छ पेयजल सुविधाओं सहित सीनियर सैकण्डरी स्कूल, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा पशु चिकित्सा आदि केन्द्रों में आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन भी किया जाएगा। इधर, संबंधित विकास अधिकारियांे एवं विभागीय अधिकारियांे को स्मार्ट विलेज संबंधित कार्य योजना भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

पेंशन के आवेदन पत्र ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे

बाड़मेर, 09 मई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए राज्य में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पात्र आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर पेंशन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कंप्यूटराइजेशन के वर्तमान दौर में अधिकांश कार्य पेपर लेस की ओर अग्रसर है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास प्रवेश योजना, अनुप्रति योजना, अंतरजातीय विवाह योजना, आवासीय विद्यालय प्रवेश आदि योजनाएं ऑनलाइन की जा चुकी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अत्यंत गरीब निर्धन तबके के लिए होती है। प्रक्रिया के प्रारंभिक चरणों में ऑनलाइन आवेदन करने में आवेदकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन राज्य में लगभग 40 हजार ई मित्र केंद्र कियोस्क की सुविधा एवं नियमों की प्रक्रिया में परेशानी एवं सुधारात्मक कदमों को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन पत्र ऑनलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि ऑफलाइन आवेदन करने के पश्चात संबंधित कार्यालय द्वारा समय पर आवेदन पत्र का निस्तारण नहीं होता है। शहरी क्षेत्र के स्वायत्तशासी निकाय में हजारों पेंशन के आवेदन पत्र लंबित पड़े हैं ,वहीं पेंशन स्वीकृति करने की प्रक्रिया भी काफी धीमी है। इस समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरु किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र ऑनलाइन करने से यह पता चल सकेगा कि किस-किस कार्यालय में किस किस दिनांक से पेंशन के आवेदन पत्र लंबित चल रहे हैं, इससे पेंशन प्रकरणों की प्रभावी मोनिटरिंग कर आवेदन पत्रों का तत्परता से निस्तारण किया जा सकेगा।

निवर्तमान कलक्टर शर्मा को विदाई, नवनियुक्त कलक्टर नकाते का अभिनंदन

सूचना केन्द्र मंे आयोजित हुआ विदाई एवं अभिनंदन समारोह
                बाड़मेर, 09 मई। निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के पाली स्थानातंरण पर मंगलवार को सूचना केन्द्र मंे जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय एवं गु्रप फोर पीपल,बाड़मेर की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते का अभिनंदन किया गया।

                इस अवसर पर निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की सामान्य प्रक्रिया है। बाड़मेर की जनता के लिए टीम भावना से काम किया, जिसके बेहतर परिणाम मिले। उन्हांेने कहा कि सरकारी कार्याें का अपना दायरा होता है, कुछ काम नहीं कर पाते, मगर मुझे ऐसे कार्य करने मंे आप सबका साथ मिला। उन्हांेने नए जिला कलक्टर के लिए कहा कि बाड़मेर को नए युवा एवं ऊर्जावान जिला कलक्टर मिले है जो नई सोच के साथ बाड़मेर के विकास को नई दिशा देंगे। उन्हांेने विश्वास जताया कि नए जिला कलक्टर आम आदमी के लिए बेहतर साबित होंगे।

                इस अवसर नव नियुक्त जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने कहा कि जो कार्य शर्मा जी ने आरंभ किए,उन कार्याें को निरंतर किया जाएगा। आमजन के लिए उनके दरवाजे खुले रहेंगे। उन्हांेने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ हम आप लोगांे के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सरकार ने सौंपी है उसे बखूबी निभाएंगे। निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा से भी विकास को लेकर मंत्रणा जारी रखेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि शर्मा जी के साथ पुलिस विभाग को बेहतर सामंजस्य से अच्छे कार्य करने का मौका मिला। उन्हांेने कहा कि सुधीर शर्मा के पांच गुण उनकी टाइमिंग, उपलब्धता, टीम वर्क और एप्रोच तथा फोलोअप ने बेहद प्रभावित किया। उनका सहज और सरल होना प्लस प्वाइंट रहा। इससे पूर्व निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। साथ ही जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते एवं जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक प्रदीप चौधरी, चंदनसिंह भाटी, संजय शर्मा, मदन बारूपाल, महेश पनपालिया, आदिल भाई, रणवीरसिंह भादू, सुरेश जाटोल, लाखाराम जाखड़, दुर्जनसिंह गुडीसर, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक ओमप्रकाश सोनी, भीमराज सोलंकी, पीरसिंह धांधू, नरेन्द्र खत्री, स्वरूपसिंह भाटी, जसवंतसिंह चौहान, विजय कुमार, अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार फकीराखान, छगनसिंह, जगदीश परमार समेत कई गणमान्य नागरिकांे ने निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा को विदाई देने के साथ नव नियुक्त जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से निवर्तमान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला को विभागीय स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन चंदनसिंह भाटी ने किया।



स्पेशल एन्ट्री स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मई से प्रारंभ होगा

                बाड़मेर, 09 मई। भारतीय वायुसेना में प्रवेश के लिए एनसीसी स्पेशल एन्ट्री स्कीम के तहत एयरविंग एनसीसी के सी सर्टिफिकेट धारी कैडेट्स को लिखित परीक्षा के लिए छूट देते हुए पहली बार ऑनलाइन रजिस्टेªशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे उम्मीदवार लॉग इन और पंजीयन करा सकेंगे।           
                रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि एनसीसी के सी सर्टिफिकेट धारी कैडेट्स को लिखित परीक्षा हेतु छूट देते हुए सीधे ही एसएसबी के लिए बुलाया जाता है। एनसीसी स्पेशल एन्ट्री स्कीम पहली बार गर्ल्स कैडेट्स, जो एयरविंग में सी सर्टिफिकेट धारी हैं, के लिए भी खुली है।  इससे उन्हें भी बॉयज कैडेट्स की तरह वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में ऑनलाईन आवेदन का मौका होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मई 2017 से प्रारंभ होगा तथा 15 जून तक खुला रहेगा।


अतिरिक्त जिला कलक्टर की मई माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 09 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की मई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। रात्रि चौपालांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को सज्जन का पार एवं पादरिया ग्राम पंचायत के लिए पादरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय, दीनगढ़, मीठे का तला, इटादा, बीजासर, सरूपे का तला कलस्टर के लिए 18 मई को मीठे का तला ग्राम पंचायत मुख्यालय, खानियानी, खुडानी, बालेवा, फोगेरा कलस्टर के लिए 23 मई को फोगेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं 25 मई को भलगांव, एकल, तरला, गिड़ा, लकड़ासर कलस्टर के लिए तरला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई 11 मई को

                बाड़मेर, 09 मई। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन माह के द्वितीय गुरूवार 11 मई को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा। 

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

न्याय आपके द्वार अभियान का आगाज, 10 मई को आठ स्थानांे पर लगेंगे शिविर

                बाड़मेर, 09 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को बाड़मेर जिले मंे स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की सरली, गंगासरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सरली, बायतू उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत सिगोड़िया, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत गरड़िया एवं सुराली के लिए अटल सेवा केन्द्र गरड़िया ,गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत मंगले की बेरी, चौहटन उपखंड क्षेत्र की लीलसर, पंवारिया तला, ईशरोल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र लीलसर, सिवाना उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत सिलोर, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे कनाना एवं पारलू ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...