मंगलवार, 21 मई 2019

पांच मतदान केंद्रांे की ईवीएम और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल की पर्ची का मिलान होगा


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रांे का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा

                बाड़मेर, 21 मई। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रांे की ईवीएम और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल की पर्ची का मिलान किया जाएगा। ऐसा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता के मुताबिक मतगणना के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रांे का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। चयनित मतदान केंद्र में उपयोग में लाए गई वीवीपीएटी की पर्ची का मिलान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट में प्रदर्शित संख्या से किया जाएगा। यह कार्य उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होगा। इसकी विडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना कक्ष के अंदर ही वीवीपेट की पर्ची से वोट का सत्यापन होगा। इस मतगणना के लिए वीवीपीएटी काउंटिंग बूथ तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को पूर्व में ही सूचना दी जाएगी। उनके मुताबिक मतदान केंद्र के चयन के लिए सफेद कागज की पर्ची पर मतदान केंद्रों के नंबर लिखकर कंटेनर में डाले जाएंगे और पर्ची निकाल कर केंद्र का रैंडम चयन होगा। यह कार्य ईवीएम से गणना के अंतिम राउंड के तत्काल पश्चात किया जाएगा। यह प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सम्बन्धित रिटर्निग अधिकारी के निर्देशन में समाप्ति होगी।

राजकीय महाविद्यालय मंे 154 टेबलांे पर होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने दी व्यवस्थाआंे की जानकारी

                बाड़मेर, 21 मई। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय पर राजकीय स्नात्तकोतर महाविद्यालय मंे होगी। मतगणना के लिए समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
                इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर संसदीय क्षेत्र की मतगणना के लिए 154 टेबलें लगाई गई है। इसमंे 145 मतगणना एवं 9 सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा ईटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट पेपर संबंधित टेबलें शामिल है। उनके मुताबिक विधानसभावार अलग-अलग कक्षांे मंे रीडिंग रूम 19 मंे जैसलमेर, न्यू रूम आर-25 मंे शिव, लाइब्रेरी हाल आर-7 मंे बाड़मेर के लिए 21-21, कमरा संख्या 14 मंे बायतू के लिए 15, सेमीनार हाल आर-20 मंे पचपदरा के लिए 21, कमरा संख्या 5 मंे सिवाना के लिए 13, जियोग्राफी लेब मंे गुड़ामालानी 17, कमरा संख्या 12 मंे चौहटन के लिए 13 एवं स्टाफ रूम मंे ईटीपीबीएस तथा पोस्टल बैलेट पेपर की गणना के लिए 12 टेबलें लगाई गई हैं। इसमंे प्रत्येक विधानसभा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के लिए लगाई गई एक-एक टेबल शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वाले सभी अधिकारियों, कार्मिकों तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं चुनाव अभिकर्त्ताओं को बिना अधिकृत प्राधिकार पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मतगणना दिवस पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे दो आरएसी की कंपनियां भी उपलब्ध कराई गई है। मतगणना दिवस पर वाहनांे की पार्किंग की व्यवस्था आदर्श स्टेडियम एवं रामूबाई स्कूल के पास की गई है।
कार्मिकांे को प्रातः 5.30 बजे उपस्थित होना होगा : मतगणना ड्यूटी में लगाए गए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रातः 5.30 बजे तक राजकीय महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को पर्यवेक्षकगण की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन करके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कमरा एवं टेबल नंबर का आंवटित की जाएगी। मतगणना में लगे गणना सुपरवाइजर, गणना सहायकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की उपस्थिति के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के ग्राउंड वाले द्वार से मतगणना में लगे गणना सुरवाईजर, गणना सहायक एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे कार्मिक प्रवेश करेगे। जबकि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों,निर्वाचन एवं गणना अभिकर्ताओं के लिए महाविद्यालय के प्रथम द्वार एफसीआई के सामने से होते हुए निर्धारित मतगणना कक्ष में प्रवेश करने की व्यवस्था की गई है। विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे कार्मिको तथा निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता को अपना बैज लगाए रखना होगा। प्रत्येक काउटिंग टेबल पर एक काउटिंग सुपवाईजर एक काउटिंग असिस्टेट एवं एक माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किया जाएगा। पर्यवेक्षकगण, आर.ओ, ए.आर.रो काउटिंग हॉल में मोबाइल का उपयोग कर सकेगे। पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबीएस की गणना का कार्य प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगा। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम की काउंटिंग प्रारंभ होगी। उनके मुताबिक संबंधित रिटर्निग अधिकारी के और से उम्मीदवारांे, निर्वाचन अभिकर्त्ताओं, गणन अभिकर्त्ताओं को मतगणना फोटो युक्त प्रवेश पत्र जारी किए गए है।
जांच के बाद मतगणना स्थल पर जाने की मिलेगी अनुमति : मतगणना के दौरान समस्त कार्मिकों, उम्मीदवारों निर्वाचन एवं मतगणना अभिकर्ताओं को मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही मतगणना केन्द्र में जाने दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की आपतिजनक नुकीली वस्तु, माचिस, धूम्रपान की सामग्री वगैरह नहीं ला सकेंगे। इन निर्देशों की अवहेलना करने पर सामग्री जब्त कर ली जाएगी।
मीडिया कक्ष में हो सकेगा मोबाइल का इस्तेमाल : मतणना परिसर में मीडिया के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था की गई है। मीडिया कक्ष में अधिकृत मीडियाकर्मियों की ओर से ही मोबाइल का प्रयोग किया जा सकेगा। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन प्रतिबधित होने के कारण मीडिया कक्ष में ही मोबाइल फोन रखना होगा। मीडिया कर्मी हेड हेल्ड कैमरे का प्रयोग कर सकेंगे। मीडियाकर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करने के साथ मतगणना स्थल पर अपना फोटो युक्त परिचय पत्र लगाकर रखना होगा।
एल ई डी से देख सकते है स्ट्रॉग रूम में रखी ईवीएम : जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में ईवीएम मशीन राजकीय महाविद्यालय के अंदर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई है। इन सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है। इन कैमरों का कनेक्शन मुख्य भवन के सामने लगे पंडाल में लगे एलईडी से किया गया है। जहां पर प्रत्याशी तथा अधिकृत अभिकर्ता देख सकते है। सीसीवी टीवी कैमरे निर्बाध रूप से चलते रहे, इसके लिए इन्वर्टर से इन्हें जोड़ा गया है।
मतगणना के दौरान यातायात बंद रहेगा : लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान गुरूवार को सिणधरी चौराहे, जलदाय विभाग के पास से अंदर की ओर एवं ग्रेफ के आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यहां सिर्फ अधिकृत वाहन ही जा सकेंगे।

बाड़मेर मंे शांतिपूर्वक मतगणना करवाने के लिए निषेधाज्ञा लागू


                बाड़मेर, 21 मई। लोकसभा आम चुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए बाड़मेर जिले में सोमवार रात्रि 12 बजे से निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 31 मई को रात्रि 12 बजे तक संपूर्ण बाड़मेर जिले की सीमा मंे प्रभावी रहेगी।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले में लोकसभा आम चुनाव-2019 की मतगणना 23 मई को जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय में होगी। मतगणना शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न करवाने एवं मतगणना के उपरांत चुनाव संबंधित परिणाम को स्थानीय विवाद अथवा तनाव उत्पन्न होने की रोकथाम करने के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना नितांत आवश्यक है। उनके मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशांे एवं सभी परिस्थितियों पर विचार करते हुए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके तहत बाड़मेर जिले मंे बाहर का कोई भी व्यक्ति बाड़मेर जिले की सीमा मंे किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ, घातक रासायनिक पदार्थ, आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बन्दूक, एम.एल.गन एवं बी.एल.गन आदि एवं अन्य घातक हथियार गंडासा, फर्सा ,तलवार, भाला, कृपाण, चाकू, छुरी, बर्छी, गुप्ती, कटार ,धारिया, बाघ नख, जो किसी भी धातु का बना हो तथा कानूनी रूप से प्रतिबंधित हथियार और मोटे घातक हथियार, लाठी आदि सार्वजनिक स्थानों पर प्रयोग या प्रदर्शन नहीं करेगा। इस दौरान राजनीतिक जुलूस, सभा, रैली एवं सार्वजनिक मीटिंग के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उनके मुताबिक कोई भी व्यक्ति वाहनांे से यातायात बाधित नहीं करेगा और न ही ऐसा करवाएगा। कोई भी व्यक्ति सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना लाउड स्पीकर, एम्पलीफायर, रेडियो, टेप अथवा अन्य ध्वनि प्रसारक यंत्रांे का उपयोग नहीं कर सकेगा। किसी भी व्यक्ति अथवा समूह की ओर से विधि विरूद्व जमाव,जन सभा, जुलूस करने अथवा उसमंे भाग लेना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियांे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत अभियोग चलाया जा सकेगा।

विभिन्न हादसांे के पीड़ितांे को 49 हजार की सहायता राशि स्वीकृत


                बाड़मेर, 21 मई। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न सड़क हादसांे मंे व्यक्तियांे के घायल होेने, आकाशीय बिजली गिरने तथा आगजनी से प्रभावित परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं तूफान-आंधी प्राकृतिक आपदा सहायता कोष से 49600 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सिवाना तहसील के नाल निवासी सीतादेवी पत्नी अणदाराम एवं प्रकाश उर्फ प्रवीण पुत्र अणदाराम पुरोहित को सड़क हादसे मंे घायल होने पर 2500-2500 रूपए को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह संबंधित उपखंड अधिकारियांे की अभिशंषा के आधार पर आकाशीय बिजली से पीड़ित मोतीमाणियों का तला, साजटा निवासी खुमाराम पुत्र अलाराम को 4100, फुसाणियो का तला निवासी नवलाराम पुत्र सुरताराम को 5200 एवं कोशलाणी राइको की ढाणी निवासी सिमरथाराम पुत्र तुलछाराम को 4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि अग्नि पीड़ित गालाबेरी निवासी रामाराम पुत्र भेराराम, मीठी बेरी निवासी पदमाराम पुत्र हरजीराम, शिवकर निवासी जुंझाराम पुत्र डालूराम एवं भंवराराम पुत्र गोपूराम को 4100-4100 एवं कुंभावास निवासी अनाराम पुत्र शिवजीराम को 5200 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह साजियाली मूलराज क्यार निवासी सवाराम पुत्र नरसिंगराम, रामनगर थोब निवासी शेरूखान पुत्र तईबखान तथा राजीवनगर, नवोड़ाबेरा निवासी हासम खान पुत्र हनी खान को 3200-3200 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

सोमवार, 13 मई 2019

आंधी से बाधित विद्युतापूति को प्राथमिकता से सुचारू करवाएं: गुप्ता

पानी की चोरी करने वाले ट्रेक्टर चालकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश
बाड़मेर,13 मई। जिले मंे आंधी से बाधित हुई विद्युतापूर्ति को प्राथमिकता से सुचारू करवाएं। इसके लिए प्रभावी मोेनेटरिंग के साथ अभियान के रूप मंे कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त पोल एवं विद्युत लाइन को दुरस्त करवाया जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को बिजली एवं पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे आंधी के कारण विद्युत तंत्र को हुए नुकसान के बारे मंे जानकारी लेते हुए कहा कि विद्युतापूर्ति बहाल करने के साथ ढ़ीले हुए बिजली के तारांे को भी सही करवाएं। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे आंधी के कारण 114 फीडरांे मंे बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के साथ 566 विद्युत पोले गिरे है। इनको दुरूस्त करने का कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। उन्हांेने बताया कि अतिशीघ्र विद्युतापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा को बाड़मेर शहर मंे आंधी से गिरे पेड़ एवं अवैध अतिक्रमण हटाने, नाला निर्माण के कार्य मंे तेजी लाने एवं सफाई व्यवस्था मंे सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिले मंे अभावग्रस्त इलाकांे मंे पेयजल परिवहन के बारे मंे जानकारी लेने के साथ जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को चवा मंे पीएचईडी के ओवर हेड टैंक से पानी की चोरी करने वाले ट्रेक्टर चालकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि बाड़मेर एवं बालोतरा शहर मंे पर्याप्त जलापूर्ति करवाने के साथ पेयजल संकट वाले इलाकांे मंे टैंकरांे से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिविर आयोजित करवाकर सिलिकोसिस के बकाया प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करवाएं। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य मंे तेजी लाने तथा इस कार्य मंे लगी गेंगांे का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक मंे पेंशन प्रकरणांे, रसद सामग्री के उठाव समेत विभिन्न प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, हरिकृष्ण, उप नियंत्रक डा. प्रतीक सागर, परियोजना अधिकारी लेखा जसराज चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रतापंिसंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 9 मई 2019

माइक्रो आब्जवर्स, सुपरवाइजर्स एवं गणन सहायक का रेंडमाइजेशन शनिवार को


                बाड़मेर, 09 मई। लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए माइक्रो आब्जवर्स, सुपरवाइजर्स एवं गणन सहायक का रेंडमाइजेंशन शनिवार को प्रातः 10.30 बजे एनआईसी मंे होगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारांे अथवा अभिकर्ताआंे तथा संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सीईओ एवं एडीएम ने किया पशु शिविरांे एवं चारा डिपो का आकस्मिक निरीक्षण


पशु शिविरांे मंे अधिकाधिक पशुआंे को लाभांवित करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 मई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देषानुसार गुरूवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार रतनू ने विभिन्न स्थानांे पर पशु शिविरांे एवं चारा डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु शिविरांे मंे अधिकाधिक पशुआंे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने सनाउ,उपरला, देवपुरा, कोनरा मंे पशु शिविरांे एवं चारा डिपो का निरीक्षण किया। उन्हांेने शिविर स्थल पर पर्याप्त मात्रा मंे छाया-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने पशु शिविरांे एवं चारा डिपो मंे चारा वितरण के लिए संधारित किए जा रहे रजिस्टरांे की जांच करने के साथ संचालकांे को आवश्यक दिए। इसी तरह अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बूठिया, गडरारोड़, गडरारोड़ प्रथम, बांडासर समेत कई स्थानांे पर पशु शिविरांे एवं चारा डिपो का निरीक्षण किया। उन्हांेने चारे की गुणवत्ता एवं संधारित किए जा रहे रजिस्टरांे का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ पशु शिविरांे एवं चारा डिपो मंे चारे के ट्रक खाली होते पाए गए। संचालकांे ने बताया कि पर्याप्त मात्रा मंे चारा उपलब्ध है। चारा डिपो मंे ग्रामीणांे को अनुदानित दरांे पर चारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने ग्रामीणांे से चारे-पानी की उपलब्धता तथा पशु शिविरांे की व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी ली। ग्रामीणांे ने बताया कि अकाल की स्थिति मंे पशु शिविर  प्रारंभ होने से उनको खासी राहत मिली है। इस दौरान गडरारोड़ तहसीलदार दलाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मतगणना के कार्य को गंभीरता से संपादित करवाएंःगुप्ता

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

बाड़मेर, 09 मई। लोकसभा चुनाव की मतगणना के कार्य को पूर्ण गंभीरता एवं निर्वाचन आयोग के निर्देषांे की पालना करते हुए संपादित करवाएं। इससे जुड़े कार्मिक मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी  हिमांशु   गुप्ता ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान मतगणना तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी  हिमांशु   गुप्ता ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय मंे मतगणना स्थल पर संबंधित विभागीय अधिकारी समुचित व्यवस्थाएं सुनिष्चित करें। ताकि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने मतगणना से जुडी संपूर्ण तैयारियां यथाषीघ्र पूर्ण करने एवं आवश्यक सामग्री, संसाधन एवं फार्म्स आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया मंे मतगणना सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाग होता है तथा इस पर सबकी निगाहें होती है। इसलिए इससे जुडे सभी अधिकारी पूर्ण सावधानी एवं जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्य को अंजाम देने के लिए सम्पूर्ण प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने इस दौरान बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किग, यातायात व्यवस्था, मीडिया कक्ष, इंटरनेट एवं फोटोस्टेट मषीन लगवाने के संबंध मंे आवष्यक निर्देष दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर ले आउट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। मतगणना दिवस पर अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेष दिया जाएगा। जबकि राजनीतिक दलांे के अभिकर्ताआंे को एफसीआई के सामने स्थित द्वार से प्रवेष दिया जाएगा। मतगणना दिवस 23 मई को सिणधरी चौराहे की तरफ रोडवेज बस डिपो एवं नेहरू नगर मंे बीएसएफ के पास बेरिकेटिंग के जरिए वाहनांे की आवाजाही पर रोक रहेगी। राजनीतिक दलांे के अभिकर्ताआंे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर मतगणना स्थल पर प्रवेष के लिए पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए 16 मई तक संबंधित सहायक रिटनिंग अधिकारी के कार्यालय मंे आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेष कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, तहसीलदार जगदीषपालसिंह, आयुक्त पवन मीणा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सेना भर्ती रैली के लिए 20 मई तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


बाड़मेर, 09 मई। सेना भर्ती रैली राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में 1 से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए 20 मई तक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, सिरोही एवं जालोर जिलों की सेना भर्ती रैली राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होगी। सेना भर्ती रैली सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क, एस.के.टी., सैनिक तकनीकी, सैनिक एन.ए.,एन.ए.पशु चिकित्सा और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए होगी। सैनिक एन.ए.एन.ए पशु चिकित्सा के अभ्यर्थियों का चयन 1 जुलाई को किया जाएगा। सेना भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम 6 जून को वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सेना भर्ती रैली के लिए 20 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि सैनिक सामान्य पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं कक्षा में कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। यदि बोर्ड ग्रेडिंग प्रणाली को अपनाने वाला हो तो प्रत्येक विषय में न्यूनतम डी ग्रेड या वह ग्रेड जो 33 प्रतिशत दर्शाता हो और कुल मिलाकर सी 2 ग्रेड हो। सैनिक क्लर्क, एस.के.टी पद के लिए 10$2, इंटरमीटिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो, किसी भी विषय समूह कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हुए होने चाहिए। बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी और गणित, लेखा, बहीखाता विषय में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। सैनिक तकनीकी पद के लिए भौतिक, रसायन विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के साथ विज्ञान में 10$2, इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसमे कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक हो तथा सैनिक एन.ए., ए.ए.पशु चिकित्सा पद के लिए विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 10$2, इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसमे कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत ंअंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल किए हो। इन पदों में शारीरिक योग्यताओं में ऊँचाई 170 सेमी व सैनिक क्लर्क, एस.के.टी के लिए 162 सेमी, वजन 50 कि.ग्राम. एवं सीना 77 से 82 सेमी होना चाहिए तथा सैनिक सामान्य पद के लिए जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1998 से 1 अप्रैल 2002 तक होनी चाहिए तथा अन्य पदों के लिए जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1996 से 1 अप्रेल, 2002 तक होनी चाहिए। इसी तरह सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए अभ्यर्थी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं मैसकीपर और हाऊसकीपर के लिए आठवीं पास उत्तीर्ण हो, किन्तु प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल किए हुए हो तथा शारीरिक योग्यता में ऊंचाई 170 सेमी, वजन 50 किलोग्राम एवं सीना 77/82 सेमी होना चाहिए तथा जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1993 से 1 अप्रैल 2002 तक होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता टेस्ट होगा। इसके तहत 1.6 किमी की दौड़, बीम 6 से 10, 9 फीट खड्डा एवं टेडा-मेडा बैलेंस आदि गतिविधियां होगी। दौड़ प्रतिदिन सुबह 4 बजे शुरू होगी। दौड़ के लिए अभ्यर्थी के पास जूते, टी-शर्ट, बनियान एवं नेकर रन किट होना अनिवार्य है। सेना भर्ती रैली के लिए आवश्यक दस्तावेजों में अभ्यर्थी को शिक्षण प्रमाण पत्र और अंक तालिका राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बोर्ड की ओर से जारी किया हो। शिक्षा प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर बोर्ड से अस्थायी प्रमाण पत्र जरूर लाना होगा। अस्थायी प्रमाण पत्र केवल छह महीने के लिए मान्य होगा। ई-मित्र की ओर से जारी मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र लाना होगा। चरित्र प्रमाण पत्र एवं विवाहित या अविवाहित प्रमाण पत्र सरपंच या वार्ड पार्षद की ओर से 6 महीने के अन्दर जारी किया होना चाहिए। अभ्यर्थी को पासपोर्ट साइज की 15-15 रंगीन फोटो साथ लानी होगी। फोटो एक माह से पुराना नहीं हो तथा फोटो में उम्मीदवार का नाम नहीं हो। सभी उम्मीदवारों को 10 रूपए के स्टाम्प पेपर पर अपना ब्यौरा लेकर आना होगा। स्टाम्प पेपर की प्रतिलिपि वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती हैं। सभी उम्मीदवारों को वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से प्राप्त किया हुआ प्रवेश पत्र की दो प्रतिलिपि साथ लेकर आए। सभी दस्तावेज की तीन स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि और मूल निवास की छह स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि साथ लाएं। उम्मीदवार का नाम जो उसकी दसवीं या बारहवीं के प्रमाण पत्र में लिखा हैं उसी तरह सभी दस्तावेजों में होना अनिवार्य हो। पुलिस की ओर से सत्यापित भर्ती पूर्व चरित्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य हैं।

रविवार, 28 अप्रैल 2019

बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे 19.39 लाख मतदाता कर सकेंगे मतदान


                बाड़मेर, 28 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे 19 लाख 39 हजार 19 मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसमंे बाड़मेर जिले के 17 लाख 7 हजार 19 एवं जैसलमेर जिले के 2 लाख 31 हजार 987 मतदाता शामिल है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 9 लाख 6 हजार 887 पुरूष एवं 8 लाख 141 महिला मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसी तरह जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 24 हजार 297 पुरूष तथा 1 लाख 7 हजार 681 महिला मतदाता मतदान कर सकेंगे। उन्हांेने बताया कि इसके लिए जैसलमेर मंे 358, शिव मंे 402, बाड़मेर मंे 291, बायतू मंे 329, पचपदरा मंे 243, सिवाना मंे 277, गुड़ामालानी मंे 326, चौहटन मंे 326 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसमंे जैसलमेर जिले के 358 एवं बाड़मेर जिले के 2194 मतदान केन्द्र शामिल है। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे 13 ट्रांसजेंडर मतदाता है।
बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे मतदाताआंे एवं मतदान केन्द्रांे का ब्यौरा :-


fo/kkulHkk
ernku dsUnz
iq:"k ernkrk
efgyk ernkrk
VªkaltsaMj
dqy ernkrk
tSlyesj
358
124297
107681
9
231987
f”ko
402
140485
120435
0
260920
ckM+esj
291
126501
112665
1
239167
Ckk;rw
329
117725
104355
0
222080
ipinjk
243
121251
109756
2
231009
flokuk
277
131287
115838
0
247125
xqM+kekykuh
326
125607
110628
0
236235
pkSgVu
326
144031
126464
1
270496
dqy
2552
1031184
907822
13
1939019
tSlyesj ftyk
358
124297
107681
9
231987
ckM+esj ftyk
2194
906887
800141
4
1707032


वोट करो बाड़मेर के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश


                बाड़मेर, 28 अप्रैल। निर्वाचन विभाग की ओर से शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोट करो बाड़मेर रंगोली बनाकर बाड़मेर के मतदाताआंे को 29 अप्रैल को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया।
                निर्वाचन विभाग एवं एसजी किडस स्कूल शास्त्रीनगर के संयुक्त तत्वावधान मंे रविवार को एसजी किडस की प्रिंसिपल तनुजा जांगिड़, प्रिया सोनी, भावना सोनी समेत अन्य स्टाफ ने देश का महा त्यौहार 29 अप्रैल, वोट करो बाड़मेर रंगोली बनाई। उन्हांेने रंगोली के माध्यम से देश के महा त्यौहार मंे आमजन से मतदान करके सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया।



मनरेगा कार्यों पर 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा


                बाड़मेर, 28 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव के दौरान जिन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान प्रथम चरण 29 अप्रैल को मतदान दिवस है, उन इलाकांे मंे महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों का अवैतनिक अवकाश रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस के एवज में आगामी गुरूवार 2 मई को कार्य दिवस रखा जाएगा।

राजकीय महाविद्यालय मंे बनाया आदर्श मतदान केन्द्र


                बाड़मेर, 28 अप्रैल। लोकसभा चुनाव मंे अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने एवं चुनाव डयूटी मंे लगे कार्मिकांे को चुनाव प्रक्रिया से रूबरू कराने के लिए राजकीय महाविद्यालय मंे आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया।
                आदर्श मतदान केन्द्र का जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अवलोकन किया। राजकीय महाविद्यालय मंे यह आदर्श मतदान केन्द्र डा. रामेश्वरी चौधरी के निर्देशन मंे बनाया गया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशी अपना बूथ नहीं लगा पाएंगे


                बाड़मेर, 28 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में अपना बूथ स्थापित नहीं कर सकेगा। मतदान केंद्र के बाहर बूथ लगाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इसकी सूचना अग्रिम रूप से रिटर्निंग अधिकारी को लिखित रूप में देनी होगी। इसके अलावा उम्मीदवार को बूथ लगाने से पूर्व स्थानीय प्राधिकारी जैसे नगर निगम, नगरपालिका, पंचायत समिति आदि से भी अनुमति प्राप्त करनी होगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपादित करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ में केवल एक मेज एवं दो कुर्सियां रखने की अनुमति होगी। मतदान केंद्र पर बनाए जाने वाले बूथ में बैठने वाले दो व्यक्तियों को मौसम के मिजाज के अनुसार छत्तरी अथवा कपड़ा लगाने की अनुमति होगी, लेकिन बूथ के चारों तरफ किसी प्रकार की कनात या टेंट आदि लगाने पर पाबंदी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर प्रत्याशी एवं राजनीतिक दल के नाम एवं चुनाव चिन्ह लिखा एक बैनर ही लगा सकेंगे। बैनर की लंबाई तीन फुट और चौड़ाई साढे़ चार फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का बैनर सक्षम अधिकारियों की ओर से हटवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर बनाए जाने वाले बूथ पर किसी भी स्थिति में भीड़ जमा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ पर तैनात व्यक्ति किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र में जाने या अन्य प्रत्याशी के बूथ में जाने से नहीं रोकेंगे एवं ऐसा कोई गतिरोध पैदा नहीं करेंगे, जिससे मतदाता को स्वतंत्र रूप से मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की दिक्कत आए। उन्हांेने बताया कि मतदान के दिन किसी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के नाम या चुनाव चिन्ह अंकन वाली पर्चियां मतदान केन्द्र एवं उसके 200 मीटर की परिधि के भीतर ले जाना प्रतिबंधित है। केवल ऐसी सादी पर्चियां जिसमें मतदाता की भाग संख्या एवं क्रम संख्या और मतदाता का नाम का उल्लेख है,वे मतदान केंद्र के भीतर ले जाई जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र एवं उसके 100 मीटर की परिधि के भीतर चुनाव ड्यूटी के अधिकारियों को छोड़कर अन्य कोई व्यक्ति मोबाइल फोन या कॉर्डलैस फोन या वायरलैस सेट आदि नहीं ले जा सकता। इसके साथ ही मतदान केंद्र से अनाधिकृत रूप से कागज पत्र ले जाना भी अपराध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के कानून का उल्लंघन होने पर और उसकी सत्यता प्रकट होने पर आयोग द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सकती है।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र मंे 2552 मतदान केन्द्रांे पर मतदान 29 अप्रैल को


बाड़मेर, बायतू, चौहटन, गुड़ामालानी विधानसभा के मतदान दल रविवार को हुए रवाना

                बाड़मेर, 28 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे 2552 मतदान केन्द्रांे पर 29 अप्रैल को प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भय रहित लोकसभा चुनाव संपादित करवाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें।
                जिला मुख्यालय पर रविवार को सामान्य केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे की मौजूदगी मंे बाड़मेर विधानसभा के 291, बायतू के 329, चौहटन के 326, गुड़ामालानी के 326 मतदान दलों की रवानगी हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने चुनाव डयूटी मंे लगे कार्मिकांे को लोकसभा चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि किसी भी प्रकार के घटनाक्रम के बारे मंे तत्काल सेक्टर आफिसर को अवगत करवाएं। गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय कार्य है, इसको निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करवाएं। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में संबंधित कार्मिकों को सौंपे गए उत्तरदायित्वों का भली प्रकार से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने लोकसभा चुनाव के संबंध मंे सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था प्रबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले मास्टर्स ट्रेनर्स पांचाराम चौधरी, मुकेश पचौरी, डा.लक्ष्मीनारायण जोशी, मांगूसिंह राठौड़ एवं पवन खत्री ने मतदान दलों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। इधर,जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे 29 अप्रैल को बाड़मेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के 2194 एवं जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के 358 मतदान केन्द्रांे पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में पहली मर्तबा विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ईवीएम के साथ वीवीपेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके डिस्पले पर मतदाता अपनी ओर से दिए गए मत को सात सेकेंड तक देख सकेंगे। उन्हांेने बताया कि लोकसभा चुनाव मंे पहली बार वोटर पर्ची को मतदान के लिए पहचान कार्ड के रूप मंे नहीं माना जाएगा। ऐसे मंे निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित 12 तरह के दस्तावेजांे मंे से एक पहचान कार्ड मतदान करने के लिए दिखाना होगा। जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 एवं 222227 एवं 1950 पर लोकसभा चुनाव संबंधित किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है।
वीवीपेट के इस्तेमाल मंे रखे सावधानी : लोकसभा चुनाव मंे ईवीएम के साथ वीवीपेट का इस्तेमाल होगा। इस संबंध में मतदान दलों को निर्देश दिये गए है कि वे वीवीपेट को खोलने का प्रयास नहीं करें। वीवीपेट ऐसे स्थान पर रखी जाए, जहां स्क्रीन पर सीधी रोशनी नहीं पड़े। वीवीपेट में बैटरी कमजोर होने या पेपर रोल खत्म होने पर डिस्पले पर सूचना आएगी, तभी बैटरी एवं पेपर रोल बदला जावें।
मतदान केन्द्र में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल : लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान अधिकर्ता एवं मतदाता अपने मोबाइल मतदान केन्द्र में नहीं ले जा सकेगें। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी की होगी।
दिव्यांगों के सुगम मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों के सुगम मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। बाड़मेर जिले में दिव्यांगों को मतदान केन्द्रों पर पहंुचाने के लिए वाहनों के अलावा व्हील चेयर्स की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों को उनके घर से मतदान केन्द्रों तक पहंुचाने तथा मतदान के बाद वापिस उनके घर पहंुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है।
लोकसभा चुनाव की सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से तत्काल होगी अपडेट : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस के दिन मॉनिटरिंग सिस्टम राजएसएमएस को अपडेट रखा जाएगा। इसके लिए सर्वप्रथम पीठासीन अधिकारी का पंजीयन होगा। मतदान दलों का अपने मतदान केन्द्र पर सुरक्षित पहुंचने की सूचना, मतदान के दिन मोक पोल की सूचना एवं मतदान प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल अपडेट करनी होगी। इसके तहत प्रातः 7.15 बजे मतदान प्रारंभ होने की सूचना, मतदान प्रातः 9 बजे तक, 11 बजे तक, 1 बजे तक, 3 बजे तक, 5 बजे तक, 6 बजे तक, सांय 6.15 बजे तक 6 बजे के उपरांत बूथ पर कतार मंे शेष रहे मतदाताआंे की संख्या संबंधित सूचना भेजनी होगी। इसी तरह संबंधित बूथ पर हुए कुल मतदान की सूचना मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद एसएमएस से भेजनी होगी। इसके अलावा मतदान दलांे के अपने गंतव्य से ईवीएम संग्रहण केन्द्र पर सुरक्षित पहुंचने की सूचना भी अपडेट करनी होगी।
100 संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेब कासिं्टग होगी : संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग लाइव वेब कासिं्टग करवाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2019 में चयनित मतदान केंद्रों से लाइव वेब कासिं्टग को जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर अभय कमांड मंे इसको देखा जा सकेगा।
मतदाता ने की झूठी घोषणा तो मिलेगी 6 माह की सजा : लोकसभा चुनाव ईवीएम से मतदान के बाद अगर किसी मतदाता ने वीवीपेट की पर्ची पर उसकी ओर से दिए गए मत का अन्य अभ्यर्थी को जाने का आरोप लगाया तो उसको लिखित घोषणा के बाद परीक्षण मत देने की अनुमति दी जाएगी। यदि मतदाता की ओर से घोषणा (अनुलग्नक-15) मे गलत, झूठी घोषणा पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता के विरूद्व भारतीय दण्ड संहिता की धारा 177 के अन्तर्गत छह माह कारावास अथवा एक हजार रूपए अर्थदंड या दोनों सजा दिए जाने का प्रावधान है।
मतदान दिवस पर रहेगा सवैतनिक अवकाश : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधानों के अनुसार किसी भी निजी या सार्वजनिक कारोबार, व्यवसाय, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति जिसे मतदान का अधिकार है, उनको मतदान दिवस 29 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इसी तरह मनरेगा श्रमिकांे के लिए अवकाश रहेगा। इसके एवज मंे कार्य दिवस अगले गुरूवार को होगा।






शनिवार, 27 अप्रैल 2019

सिवाना, पचपदरा एवं शिव के लिए मतदान दल रवाना


शेष चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए रविवार को मतदान दल रवाना होंगे

                बाड़मेर, 27 अप्रैल। बाड़मेर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए शनिवार को मतदान दल रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षकगण के साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
                राजकीय महाविद्यालय से शनिवार को बाड़मेर जिले की शिव, पचपदरा एवं सिवाना के लिए मतदान दल रवाना हुए। इस दौरान सामान्य केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार एवं केंद्रीय पर्यवेक्षकगण,  जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पादित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मतदान दलों  बूथवार वीवीपेट, ईवीएम मशीनो एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इधर जिले की शेष चार विधानसभा बाड़मेर, बायतु, चौहटन एवं गुडामालानी के लिए मतदान दलों की रवानगी रविवार को होगी।






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...