रविवार, 2 सितंबर 2018

बाड़मेर बनेगा प्रदेश का अग्रणी जिला - मुख्यमंत्री


                बाड़मेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं जब बाड़मेर जिले का नाम भी प्रदेश के अग्रणी जिलों में शुमार होगा। जिले में पीने के पानी की कमी समेत अन्य सभी समस्याओं को ठोस कदम उठाकर दूर किया जा रहा है एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
                उन्होंने कहा कि तीन महत्वर्पूर्ण परियोजनाओं से बाड़मेर जिले में मीठे पेयजल की व्यवस्था कर पेयजल की समस्या दूर कर दी जाएगी। राजस्थान भर में सड़क विकास पर सबसे ज्यादा 6 हजार 100 करोड़ बाड़मेर में खर्च किया है एवं इसी तरह रिफायनरी, पेटोलियम स्किल डवलपमेंट स्कूल, अत्याधुनिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज की स्थापना और हर क्षेत्र में दिखाई देता विकास बाड़मेर को हर दिन आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को बाडमेर के बायतू विधानसभा क्षेत्र के पराऊ में विभिन्न विकास कार्योंं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
                उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या और लोगों की सबसे बड़ी मांग मीठे पानी की कमी थी। हमने पोखरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना वृहद् पेयजल योजना में तीन शहर और 363 गांवों तक मीठा पानी लाने का काम प्रारम्भ किया था। यह एक मुश्किल परियोजना है जिसमें जमीन काटने की जरूरत पड़ी और संवेदक ने काम बीच में ही छोड़ दिया। लेकिन इस बार पिछले साढे़ चार साल में 1427 करोड़ रू खर्च कर बहुत बडी पाइप लाइन पोकरण-फलसुण्ड-बीलिया-उजला -माण्डवा-भीमियाना-भीखोरोई-गिडा-समता-भाकरी-बागुण्डी-तिलवाडा-जसोल-बालोतरा तक डाली जा चुकी है। इसमें पोकरण और जैसलमेर को पानी पिलाने के साथ ही बालोतरा-सिवाना तक के 386 गांवों को मीठा पानी उपलब्ध करा दिया गया है। बायतू के 192 गांवों के लिए अलग व्यवस्था कर मीठा पानी पिलाने का काम किया जा रहा है।
                श्रीमती राजे ने कहा कि इसी प्रकार बाड़मेर लिफ्ट परियोजना में बाड़मेर के 58 और बायतू के 76 गांवों में पानीपहुंचा दिया गया है। बायतू के शेष रहे गांवों में भी कुछ ही दिन में मीठा पानी पहुुुंच जाएगा। इसके साथ ही उम्मेद सागर योजना में धवा-समदड़ी-खण्डर योजना में पाटोली पंचायत समिति में बायतू के 38 गांव में भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि बायतू विधानसभा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत 50 करोड़ की राशि से साढे़ तीन हजार टांके बनवाए गए हैं। सड़कों के विकास पर 250 करोड व्यय किए गए हैं। बायतू की 71 ग्राम पंचायतों में से 56 में उच्च माध्यमिक एवं 24 में माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत किए गए हैं। उन्होंने सैनिक कल्याण, शिक्षक भर्ती, महिला सुरक्षा समेत विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किए लोकार्पण और शिलान्यास : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने स्वयं बटन दबाकर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर करीब 1 करोड़ 6 लाख रु. की लागत से बनने वाली डामर सड़क एन.एच.-25 पचपदरा-बागुण्डी सड़क किमी. 13 से साजियाली मूलराज (ग्रामीण सड़क) (रिफाईनरी क्षेत्र की रिएलाइनमेन्ट सड़क, लम्बाई 3.75 किमी.), 47 लाख की लागत से एक किलोमीटर गौरव पथ मय नाली निर्माण कार्य बस स्टेण्ड से बागावास गांव तक (ग्रामीण गौरव पथ तृतीय चरण) निर्माण एवं 1 करोड़ 45 लाख की लागत से निर्मित शारदे बालिका छात्रावास बायतु का लोकार्पण किया।
                श्रीमती राजे ने इस अवसर पर 2 करोड़ 45लाख के सड़क निर्माण कार्यों  का शिलान्यास किया। इसके अन्तर्गत उन्होंने ग्रामीण गौरव पथ चरण चतुर्थ के अन्तर्गत 12 करोड़ की लागत से बनने वाली मिसिंग लिंक सडकों के निर्माण कार्य ( 22 कार्य, लम्बाई 57.75 किमी), ग्रामीण गौरव पथ चरण चतुर्थ के तहत् एक करोड़ 20 लाख  की लागत से विभिन्न पंचायतों में सीमेन्ट सडकों के निर्माण (2 कार्य, लम्बाई 2.00 किमी), 8 करोड़ की लागत से पचपदरा से पाटोदी 21 किलोमीटर एमडीआर सड़क के चौड़ाईकरण व सुदृढीकरण  कार्य (एस.एम. एण्ड आर), 4 करोड़ त के रोड अण्डर ब्रिज के 2 कार्य, वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा के अनुरूप 7.50 किमी में 2 करोड़ 25 लाखरुलागत की डामर सड़क निर्माण कार्य मेगा हाईवे टोल नाका (केलनकोट) से गुंदावाड़ी तक आदि निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
खेमाबाबा पेनोरमा का बनेगा : मुख्यमंत्री ने मालानी के लोकदेवता खेमाबाबा के पेनोरमा को बनाने की आवश्यकता जाहिर करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को इतिहास और अपनी धरोहर से रूबरू कराने के लिए उनकी सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोकश्रृद्धा के करीब 140 मंदिरों के जीर्णोद्धार पर 625 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार से 48 पेनोरमा का निर्माण जारी है।
लाभार्थियों को कराया रूबरू : श्रीमती राजे ने मंच से राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभार्थी 8 वर्षीय खेताराम से जनसमूह को रूबरू कराते हुए कहा कि हृदय में छेद के कारण उसका जीना दूभर हो रहा था। लेकिन सरकार की योजना के अन्तर्गत जोधपुर के नामचीन अस्पताल में निःशुल्क ऑपेशन संभव हुआ। इस पर आए 3 लाख को सरकार द्वारा वहन किया गया। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से रूबरू कराने का उद्ेश्य केवल इतना है कि आमजन जागरूक हो और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर परिवार एवं समाज आगे बढ सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खेताराम और योजना से लाभान्वित बालिका उर्मिला को चॉकलेट देकर लाड़ किया। उन्होंने 9 स्कूली बालिकाओं को साइकिल वितरित की।
मार्च 2019 तक सभी घरों में बिजली : उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को मात्र 50 के साथ आवेदन करने पर घरेलूू बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों को नवम्बर-दिसम्बर तक 2 लाख कृषि कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होेंने कहा कि 31 मार्च 2019 प्रदेश में एक भी घर ऐसा नहीं बचेगा जहां बिजली न हो। 
विस्थापितों को मिलेगी जमीन, पेटोलियम स्किल से रोजगार: मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफायनरी के कारण विस्थापित हुए नमक उद्योग के भूमि मालिकों  को 5 करोड़ एवं करीब साढ़े आठ सौ बीघा जमीन दिए जाने का फैसला कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में एक पेटोलियम स्किल डवपलमेंट स्कूल खोला जाएगा। इसमें कौशल प्राप्त कर स्स्थानीय युवा बाड़मेर रिफाइनरी एवं सम्बन्धित उद्योगोें में नौकरी पा सकेंगेे। तब बाहरी राज्यों से इन उद्योगों को भर्ती की जरूरत नहीं रहेगी।
बाड़मेरी साड़ी कढाई की प्रशंसा, बढाया महिलाओं का हौंसला : श्रीमती राजे ने बाड़मेर की महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि बाड़मेर की महिलाएं कढ़ाई क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही हैं और उनकी बदौलत आज में उनकी दी गई ऐसी ही साड़ी पहनकर आई हूं। उन्होंने मंच से इस कार्य में संलग्न महिलाओं की हौसला अफजाई की।
40 लाख लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा : मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोगोें को पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा गया है। जिनमें 3 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां, आईटीआई द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कर 15 लाख को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने वाले 44 लाख में से करीब 20 लाख को स्वरोजगार के साथ जोड़ा गया है।
ब्रहम्लीन संत गुलाब भारती जी की समाधि पर नवाया शीश : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपने सम्बोधन से पूर्व परेऊ स्थित ब्रह्मलीन संत गुलाबभारती जी के मठ में उनके समाधिस्थल पर जाकर शीश नवाया एवं मठ प्रांगण में प्रतिष्ठित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जल चढाकर पूजा अर्चना-आरती की। इस मौके पर उन्होंने मठ के वर्तमान महन्त श्री ओंकारभारती जी का श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद लिया।







शनिवार, 1 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री रविवार को परेऊ, सिवाना एवं पचपदरा के दौरे पर


                बाड़मेर, 01 सितम्बर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को परेउ, सिवाना एवं पचपदरा के  दौरे पर रहेगी । इस दौरान मुख्यमंत्री राजे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ जन सभाआंे को संबोधित करेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को प्रातः 11 बजे हेलीकाप्टर से परेऊ पहुंचेगी। जहां विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद जन सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियांे से भी रूबरू होगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे दोपहर 12.50 बजे हेलीकाप्टर से सिवाना पहुंचेगी। जहां पर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियों से रूबरू होकर जन सभा को संबोधित करेंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे दोपहर 2. 30 बजे पचपदरा में मुख्यमंत्री जन सभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे से रूबरू होगी। यहां विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ जन सभा को संबोधित करेगी।
                इसके उपरांत दोपहर 3.40 बजे नागाणा मंे नागणेची माता के दर्शन करने के साथ धर्मशाला का उदघाटन करेगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर के जरिए जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

1947 के बाद के शहीदों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी - मुख्यमंत्री


                बाड़मेर, 01 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कभी पिछड़े समझे जाने वाले बाड़मेर जैसे जिले आज मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान सरकार ने वर्ष 1947 के बाद देश के लिए शहीद हुए लोगों के परिजनों में से कम से कम एक को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है।
                श्रीमती राजे शनिवार को बाड़मेर और शिव विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 91 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर ऐसा क्षेत्र है, जहां पग-पग पर शहीदों के परिवार रहते हैं। इस भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में 15 अगस्त को आयोजित मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बाड़मेर, गंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर की जनता का आभार व्यक्त किया।
                मुख्यमंत्री ने बाड़मेर में शहरी क्षेत्र की सीमा के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़मेर शहर के आसपास के 11 गांव भी अब शहरी क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे। स्थानीय लोगों की मांग पर सरकार ने ये निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा आम जनता से पूछकर उनके विकास की योजनाएं तैयार करती है और फिर उन्हें जमीन पर लाने के लिए मेहनत करती है।
                श्रीमती राजे ने कहा कि बाड़मेर में बीते चार वर्षों में 1500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की 51 पंचायत मुख्यालयों में से 40 में उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित हो गए हैं तथा 40 ग्राम पंचायतों में ही ग्रामीण गौरव पथ बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास में राज्य सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले के किसानों को कृषि आदान अनुदान के रूप में 127 करोड़ रुपये के लाभ वितरित किए गए हैं तथा किसानों के 35 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
                श्रीमती राजे ने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। सरकार ने इसके लिए जमीन, पर्यावरणीय स्वीकृति या वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता जैसी कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी स्थापित करने के लिए हमने नया करार किया है जिसमें 40 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। अब वहां जल्द ही एक ऐसा प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित होने वाला है, जिसमें पढ़कर स्थानीय युवा रिफाइनरी में नौकरी हासिल कर सकेंगे।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो नये 7 मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं, उनमें से एक बाड़मेर में स्थापित हो रहा है। इस मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की सेवाएं शुरू हो गई हैं। जब इन मेडिकल कॉलेजों से पास होकर नये डॉक्टर निकलेंगे तो प्रदेश में चिकित्सकों की कमी भी पूरी हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर जैसे जिले, जहां कोई शिक्षक, डॉक्टर या अन्य कर्मचारी रहना नहीं चाहता, लेकिन राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों का इतना अधिक विकास किया है कि आने वाले समय में लोग अपनी मर्जी से बाड़मेर आकर रहना और नौकरी करना चाहेंगे।
                श्रीमती राजे ने चेतना महिला मंच बाड़मेर की श्रीमती रूमा देवी को मंच पर बुलाकर उसका अभिनन्दन किया। उन्होंने बताया कि श्रीमती रूमा देवी ने अपने साथ जिले की 22 हजार महिलाओं को जोड़कर एक संगठन तैयार किया हैं जो स्थानीय हथकरघाकर्मियों को प्रोत्साहन दे रहा है। इस मंच की सदस्य महिलाओं द्वारा तैयार साड़ियों और अन्य वस्त्रों की मांग राजस्थान या भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। श्रीमती रूमा देवी ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
                मुख्यमंत्री ने 16 वर्षीय राहुल चौधरी से उनके राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुए इलाज की जानकारी ली। राहुल ने बताया कि उसके दिल में दो छेद थे, जिस पर उनका जयपुर स्थित सीके बिड़ला अस्पताल में 4 घंटे तक ऑपरेशन हुआ। उसे 13 दिन अस्पताल में रहना पड़ा। लेकिन उनका पूरा इलाज निःशुल्क हुआ। इसी प्रकार एक अन्य लाभार्थी कुमारी देवली के पिताजी ने बताया कि उसकी पुत्री का दिल की बीमारी का जोधपुर के मेडीप्लस अस्पताल में निःशुल्क हुआ। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान की जनता को मुफ्त इलाज और दवाइयों की सुविधा देने के लिए 2600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कोई भी आमजन किसी बच्चे की गंभीर बीमारी के बारे में जिला कलक्टर या सरकारी डॉक्टर को जानकारी देकर उसका निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण की योजनाओं पर खर्च करने के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। श्रीमती राजे ने 29 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा 10 छात्राओं को साइकिल भेंट की।
                इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड, चिकित्सा मंत्री श्री कालीचरण सराफ, सांसद कर्नल सोनाराम, संसदीय सचिव श्री कैलाश वर्मा एवं भैराराम सियोल, विधायक श्री अशोक परनामी, भवानी सिंह राजावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, राज्य जन अभाव अभियोग एवं निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार, बाड़मेर नगर सुधार न्यास की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बाड़मेर और शिव विधानसभा क्षेत्रों में कुल 91 करोड़ रूपए की लागत के निम्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया-

विधानसभा:- बाड़मेर    
लोकार्पण
क्र.     विभाग का नाम  परियोजना /कार्य का नाम राषि (करोड़ रूण्)
1              सार्वजनिक निर्माण       शहरी गौरव पथ नगर परिषद, बाड़मेर      2.50
2              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, मेघवालो की ढाणी       0.4746
3              जोधपुर डिस्कॉम  33/11 केवी के 6 सब स्टेषन     8.7262
4              चिकित्सा       न्यू टीचिंग हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, बाड़मेर       24.84
5              चिकित्सा       केन्टीन हॉल, जिला अस्पताल, बाड़मेर       0.5143
6              चिकित्सा       मदर मिल्क बैंक, बाडमेर  0.4336
7              चिकित्सा       उप स्वास्थ्य केन्द्र, अबडासर      0.2626
8              चिकित्सा       डायलिसिस मषीन जिला अस्पताल, बाड़मेर  0.2023
9              कृषि 
                कृषि तकनीकी ज्ञान संदर्भ केन्द्र, बाडमेर    0.6436
                                कुल    38.6 करोड रूण्

षिलान्यास

क.     विभाग का नाम  परियोजना/कार्य का नाम  राषि (करोड़ रूण्)
1              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक (19 कार्य, 47.40 किमी)      10.00


2              सार्वजनिक निर्माण       5 नवीन सड़को का निर्माण, कुल लंबाई 15 किमी    4.285
3              सार्वजनिक निर्माण       तहसील भवन कार्यालय, बाडमेर    1.75
4              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ पंचायतों में सीमेन्ट सडक, एक किमी      0.60
                                कुल    16.635 करोड़ रूण्
  
विधानसभाः- शिव                             

लोकार्पण
क्र.     विभाग प्रियोजना / कार्य का नाम राषि (करोड़ रूण़्)
1.             सार्वजनिक निर्माण       डामर सडक, लोहडे के पार से चन्दणिया, लम्बाई 10 किमी    1.97
2.             जोधपुर डिस्कॉम 33/11 केवी सब स्टेशन (असाड़ी, विरात्रा, झांफली, सुंदरा)       6.9608
3.             चिकित्सा विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गंगाला    0.8035
4.             ग्रामीण विकास   ग्राम पंचायत भवन, अभे का पार एवं सज्जन का पार 1.00
                                कुल    10.73 करोड रूण्

षिलान्यास
क्र.     विभाग         परियोजना / कार्य का नाम राशि  (करोड़ रूण्ं)
1              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक (35 कार्य, लम्बाई 85 किमी) 17.50
2              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, सीमेन्ट सडक (4 कार्य, लम्बाई 4 किमी)   2.40
3              जोधपुर डिस्कॉम  33/11 केवी के 4 सब स्टेशन     4.8489
                                कुल    24.75 करोड़ रूण्













सोच से ज्यादा विकास कार्य पूरे हुए, आए धरातल पर - मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 01 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कभी पिछड़े समझे जाने वाले बाड़मेर जैसे जिले आज मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा हैं कि राज्य में सोच से भी बहुत ज्यादा विकास कार्य पूरे होकर धरातल पर अब दिखाई देने लगे हैं।
मुख्यमंत्री शनिवार को बाड़मेर जिले के चौहटन में सभा को सम्बोधित कर रही थी। उन्होेनें कहा कि केवल चार साल की लघु अवधि में शहीदो और शहादत को समर्पित कार्य, विद्युत देने से क्षेत्र में निरन्तर जीएसएस बनाने, पानी वितरण के अनगिनत कार्य, उच्च शिक्षा व शिक्षा में मेडिकल कॉलेज, महाविद्यालय खोलने, विद्यालय खोलने, आईटीआई से रोजगारन्मुखी कार्य, पानी पीने व पाईप जल योजना, सड़क निर्माण, ग्रामीण गौरव पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग भारत माला परियोजना, शिक्षक भर्ती, स्वास्थ्य में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा निःशुल्क दवा तथा 36 कौमों को साथ लेकर काम किया हैं। इसलिये हमारा राज्य अब धरातल पर आकर खुशहाल दिखने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर जैसी भूमि भी अब आकर्षक का केन्द्र बन गई हैं और लोग यहां आने के इच्छुक बन गए हैं।
मुख्यमंत्री ने किए 50 करोड़ 73 लाख से अधिक लोकार्पण एवं शिलान्यास: मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के चौहटन क्षेत्र के 50 करोड़ 73 लाख 65 हजार लागत के र्कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया इसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सीमांत क्षेत्र विकास योजना के 3 डामर सड़कों के निर्माण में 1 करोड़ 51 लाख की लागत के ग्रामीण गौरव पथ से चौहटन में मिसिंग लिंक कार्य, 2 करोड़ 67 लाख 50 हजार के नवीन ग्रामीण सड़क निर्माण, 1 करोड़ 20 लाख के चौहटन गौरव पथ में विभिन्न पंचायतों में सीमेंट सड़क निर्माण, जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर में 5 करोड़ 66 लाख 71 हजार के 33/11 केवी सब स्टेशन पनोरिया, पूंजासर, बूठ राठौड़ान, 18 करोड़ 78 लाख के आर.वी.पी.एन.एल. के 132 केवी सब स्टेशन चौहटन, कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इसी तरह 1 करोड़ 22 लाख 20 हजार की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लीलसर, राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में 1 करोड़ 45 लाख के शारदे बालिका छात्रावास चौहटन के लोकार्पण भी किए। उन्होंने 1 करोड़ 71 लाख 47 हजार की लागत से अल्पसंख्यक के बालक छात्रावास कोनरा, चौहटन का शिलान्यास और 1 करोड़ की लागत से पंवारिया तला एवं साईयों का तला में ग्राम पंचायत भवनों का लोकार्पण भी किया।
बच्ची के दिल का ऑपरेशन व लालाराम के होठ का ऑपरेशन: मुख्यमंत्री ने मंच पर छोटी बच्ची मनीषा कुमारी से परिचय करवाया जिसके दिल में छेद था तथा करीब 3 लाख लागत से ऑपरेशन हुआ तथा एक भी पैसा व्यय नहीं हुआ एवं सरकार ने वहन किए। इसी तरह भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में केरनाडा चौहटन के लालाराम के भाई के होठ का ऑपरेशन हुआ तथा 5 दिन अस्पताल में भर्ती हुआ ओर एक भी पैसा नहीं लगा।

शहीदों को सम्मान व शहादत को सलाम: उन्होंने बताया कि 1947 के अमर शहीदों केे परिवारों को पहली बार ये सरकार नौकरी देने जा रही है। एक से दूसरे शहीद के घर यात्रा करके सम्पर्क किया गया हैं । शहीदों को सम्मान के साथ ही शहादत को सलाम देने 15 अगस्त 2018 को कार्यक्रम रखा तथा सीमावर्ती जिला में मानव श्रृखंला बनाकर देश में पहली मर्तबा यह गौरवपूर्ण कार्य हुआ। परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का गौरव बढ़ाया और उस धरती पर हमने मैडलधारियों में वृद्धिकर पूर्व सैनिकों को 5 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण भी दिया।
विकास कार्यों की झड़ी लगा दी: मुख्यमंत्री ने बताया कि 33 केवी के 13 जीएसएस पर 25 करोड़ की लागत से तैयार करके काम किया पानी में 149 टयूबवैल बनाने, 64 आरओ, 144 जेजेवाई, अनगिनत हैण्डपंप, 30 करोड़ रूपये व्यय किये गए। चौहटन में राजकीय कॉलेज खुला तथा 2 करोड़ रूपये मे भवन का काम शुरू हैं तथा और राशि दी जायेगी। आईटीआई चालू कर दिये। 5 करोड़ से पाईप जल योजना के साथ अगले साल शुरू हो जाएगी। बाड़मेर में 5 साल में 6 हजार 100 करोड़ के काम रोड्स निर्माण के लिए व्यय किए। राष्ट्रीय राजमार्ग 474 करोड़ व्यय करके जालोर, पाली, बाड़मेर आदि को जोड़ा गया। 82 ग्राम पंचायतों में से 27 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ के कार्य पूरे हुए। स्कूलों में 6 हजार गांवों में 12 हजार स्कूल क्रमोन्नत कर दिए तथा शेष कुछ ही दिनों में पूरे हो जाएंगे। शिक्षकों की भर्ती 50 प्रतिशत से 20 प्रतिशत ही शेष हैं तथा शीघ्र ही पूर्ति होगी। हम 68 हजार शिक्षक भर्ती करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 2 माह में 86 हजार शिक्षक भर्ती होने जा रही हैं । अब 12 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढाई कर रहे हैं। राज्य अब शिक्षा में दूसरे नंबर पर आ गया है तथा शीघ्र ही एक नंबर पर आ जाएगा।
चौहटन में कॉलेज खोलने पर दिया आभार पत्र: मुख्यमंत्री को चौहटन में गर्वमेंट कॉलेज खोलने पर मंच पर आकर छात्राओं ने आभार पत्र देकर हर्ष व्यक्त किया।
बच्चियों की सुरक्षा पर जोर: उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र में बच्चियों को संबल सशक्तिकरण के बाद अब बलात्कारियों को सजा का प्रावधान कर शीघ्र ही कड़ी सजा यहां तक कि कुछ ही दिनों में फांसी तक दी जाएगी।
समारोह में खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अपार जनसमूह मौजूद था।
मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री इसके बाद चौहटन के डूंगरपुरी मठ गई तथा राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की उन्होंने मंहत जगदीशपुरी जी व अन्य संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।






बाड़मेर अब तरक्की की राह पर, इच्छाशक्ति और जनसहयोग से आया बदलाव-मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 01 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कभी पिछड़े समझे जाने वाले बाड़मेर जैसे जिले आज विकास यात्रा में आगे निकल चुके हैं और अब वह दिन दूर नहीं जब शिक्षक, डॉक्टर, उद्यमी और अन्य लोग बाड़मेर-जैसलमेर जिलों में काम करने के लिए दौड़ेंगे। इच्छाशक्ति, ईमानदारी से प्रयास, ईश्वर की कृपा, संतों के आशीर्वाद और जन सहयोग से ही यह बदलाव आ रहा है। 
मुख्यमंत्री श्रीमती राजे शनिवार को बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं लाभर्थियों से संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब मन में इच्छा शक्ति और ईमानदारी से काम करने का संकल्प हो तो संसाधनों की कमी नहीं रहती और जब काम होता हुआ दिखता है तो लोग भी साथ आते हैं। हमने पूरी पारदर्शिता के साथ कुशल प्रबन्ध करजनता का पैसा जनता के विकास कार्य पर ही खर्च किया है औरबिना भेदभाव प्रत्येक जाति को गले लगाया है। राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की खुशहाली हमारी जिम्मेदारी है और विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। श्रीमती राजे ने राज्य में बालिका एवं महिला कल्याण, महिला सुरक्षा, किसान, सैनिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली-पानी एवं विकास के अन्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुढ़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।  उन्होंने 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय भवन धोरीमन्ना एवं गुडामालानी के निर्माण कार्य,  10 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन (धोलकिया, बुल, सनावड़ा खुर्द, मांगता, थावों की ढ़ाणी, बाधा, भूणिया, भावाणियों की ढ़ाणी एवं मंगले की बेरी) एवं 2 करोड़ रु की लागत के डेडावास जागीर, कोलियाणा, खुमे की बेरी एवं डबोई में ग्राम पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर करीब 29 करोड़ की लागत के विधानसभा क्षेत्र - गुडामालानी में ग्रामीण गौरव पथ चरण चतुर्थ के विरूद्व मिसिंग लिंक सडकों का निर्माण कार्य ( 57 कार्य लम्बाई 132.55 किमी) एवं 1 करोड़ 20 लाख रु लागत से विभिन्न पंचायतों में सीमेन्ट सडकों के निर्माण ( 2 कार्य लम्बाई 2.00 किमी) कार्यों  का शिलान्यास किया। श्रीमती राजे ने कहा कि इस क्षेत्र और प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए हर आदमी को संकल्प लेना है। उन्होेंने कहा कि गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में साढे चार वर्षों में करीब 1300 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च हुए हैं। क्षेत्र की 70 ग्राम पंचायतों में से 68 ग्राम पंचातय मुख्यालयों परं विद्यालय 12वीं कक्षा तक क्रमोन्नत कर दिए गए हैं एवं शेष भी इस साल के अन्त तक हो जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समर्पित ग्रामीण गौरव पथ 70 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में से 60 मुख्यालयों पर बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर जिले में सड़कों के विकास पर पिछले साढ़े चार साल में 6 हजार 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें से अकेले गुड़ामालानी क्षेत्र में 372 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि गुढामालानी-रतनपुरा-लूणी छह किलोमीटर आरोबी सड़क स्वीकृत कर दिया है जिसका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। गुड़ामालानी क्षेत्र के लोगों ने एक न्यायालय की मांग की थी जिस पर उन्होंने दो न्यायालयों की स्थापना को स्वीकृति दे दी है एवं यहां अब अपर न्यायिक मजिस्टेट एवं सिविल न्यायिक मजिस्टेट कार्यालय स्थापित करने का काम किया है।
263 गांवोें को नर्मदा का मीठा पानी: श्रीमती राजे ने कहा कि नर्मदा- गुड़ामालानी जल परियोजना में क्षेत्र के 263 गांवों को मीठा पानी देने का काम जारी है। इसमें 115 किमी बड़ी पाइप लाइन के जरिए इन गांवों को पानी मिलेगा जिस पर 100 करोड़ रूपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके जरिए प्रतिदिन साढे चार करोड़ लीटर मीठे पानी की आपूर्ति होगी। 
पेट्रोलियम रिफायनरी से राज्य पर कर्ज घटाया: मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बाड़मेर रिफायनरी की स्थापना की शर्तें जनहित में नहीं थीं और उनके आधार पर राज्य पर 56 हजार करोड़ का कर्ज का भार आने वाला था जिसे हमने घटाकर मात्र 14 हजार करोड़ तक कर दिया है। उन्होंने कहा कि पचपदरा में रिफायनरी पर काम शुरू हो चुका है जिसे मौके पर जाकर देखा जा सकता है। जल्द ही यहां पेटोलियम स्कूल शुरू होगा। जिसमें स्थानीय युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर पेट्रोलियम उद्योग की आवश्यकता के अनुसार कुशलता प्राप्त कर सकेंगे। तब केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे दूसरे राज्यों से लोगों को  इन कम्पनियों को यहां भर्ती के लिए नहीं बुलाना पडेगा और प्रदेश के युवाओं को ही रोजगार मिल सकेगा।
सैनिकों को सम्मान: श्रीमती राजे ने कहा कि 14 अगस्त को बाड़मेर-जैसलमेर-बीकानेर एवं श्रीगंगानगर के हजारों लोगों ने शहादत को सलाम करते हुए मानव शृंखला बनाई जिसे पूरे देश में सराहा गया। उन्होंने सीमाओं की रक्षा में खडे सैनिकों एवं शहीदों को सम्मान देने के इस अभियान में शामिल समस्त जनों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से शहीद  हुए सैनिकों के हर परिवार में से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को शीघ्र ही पूरा करेंगे। सैनिकों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए श्रीमती राजे ने कहा कि मैडल धारक सैनिकों की पुरस्कार राशि को बढाया गया है तथा पूर्व सैनिकों को भी राजकीय सेवा में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। 
किसानों के लिए: उन्होंने कहा कि किसानों को मदद देने के लिए 50 हजार रु तक का फसली ऋण माफ कर शिविरों के जरिए ऋण माफी प्रमाणपत्र बांटे गए हैं। ऋण माफी वाले किसानों को आवश्यकता होने पर पुनः ऋण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान सहकारी क्षेत्र में फसली ऋण देने में देशभर में अग्रणी है। इस वर्ष के अन्त तक 80 हजार करोड़ रु के नए ऋण प्रदेश के किसानों को वितरित कर दिए जाएंगे। किसान के साथ दुर्घटना होने पर अब उसे 10 लाख रु तक का बीमा लाभ मिलने लगा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहायतार्थ चैक भी वितरित कियें।
लाभार्थियों से मुलाकात, बालिकाओें को चॉकलेट: मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें मिले लाभ के बारे में जानकारी की। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने मीनाक्षी एवं अन्य बालिकाओं को चॉकलेट देकर लाड किया। लाभार्थी कृष्ण कुमार को मंच पर बुलाकर नरेगा, एनएफएसए, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा में उसे मिले परिलाभों की जानकारी ली। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढामालानी की 20 बालिकाओं को साइकिलें भी सौंपी। 
संतों का लिया आशीर्वाद: श्रीमती राजे ने अपना सम्बोधन प्रारम्भ करने से पहले सभा में उपस्थित संतवृन्द के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं श्रीफल व शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। 
तरूण सागर जी को याद किया, रखा मौन: मुख्यमंत्री ने सभा में दिवंगत जैन संत श्री तरूण सागरजी के देहावसान पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। श्रीमती राजे ने कहा कि वे एक महान् संत थे और मुनिश्री का उन पर विशेष स्नेह था। श्रीमती राजे ने उनको श्रद्धान्जलि देते हुए एक मिनिट का मौन रखा।
















शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 7 को


                बाड़मेर, 31 अगस्त। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 2018 के लिए जिला आपदा प्रबंधन की बैठक 7 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बैठक के दौरान अभाव संवत 2074 के दौरान संचालित राहत गतिविधियांे, पेयजल परिवहन एवं पशु संरक्षण गतिविधियांे मंे घोषित पशु शिविरांे मंे होने वाले व्यय के अनुमोदन एवं गत बैठकांे मंे दिए गए निर्देशांे की समीक्षा की जाएगी।

राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष 3 सितंबर तक बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 31 अगस्त। राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष मेहरूनिसा टाक 3 सितंबर तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष मेहरूनिसा टाक एक सितंबर को मदरसांे का निरीक्षण करने के साथ एवं दो सितंबर को मदरसांे के सचिवांे एवं सदर के साथ आयोजित बैठक मंे शामिल होगी। इस दौरान बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 3 सितंबर को प्रातः 9 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 1 सितंबर से बाड़मेर जिले के दौरे पर


                बाड़मेर, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शनिवार को बाड़मेर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ जन सभाआंे को संबोधित करेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शनिवार को प्रातः 11 बजे हेलीकाप्टर से गुड़ामालानी पहुंचेगी। जहां विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियों से रूबरू होने के साथ जन सभा को संबोधित करेंगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 12.50 बजे चौहटन पहुंचेगी। जहां पर विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियों से रूबरू होने के साथ जन सभा को संबोधित करेंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे दोपहर 2 बजे चौहटन से रवाना होकर 2.20 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इस दौरान आदर्श स्टेडियम मंे  मुख्यमंत्री विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेगी। मुख्यमंत्री जन सभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे से रूबरू होगी। मुख्यमंत्री का शनिवार को बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे रविवार को परेउ मंे प्रातः 11 बजे, सिवाना मंे दोपहर 1.30 बजे एवं पचपदरा मंे दोपहर 3 बजे विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ जन सभा को संबोधित करेगी। मुख्यमंत्री राजे इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियांे से भी रूबरू होगी। मुख्यमंत्री इसके उपरांत शाम 4.30 बजे नागाणा मंे नागणेची माता के दर्शन करके हेलीकाप्टर के जरिए जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

सीमा सुरक्षा बल 115 वाहिनी ने जीता बैडमिंटन का मुकाबला


                बाड़मेर, 31 अगस्त। सीमा सुरक्षा बल की ओर से पुलिस स्टेडियम बाड़मेर मंे 29 से 31 अगस्त तक बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमंे दोनांे वर्ग के मुकाबले मंे 115 वाहिनी ने जीत हासिल की।
                समापन समारोह के दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय के समादेष्टा शाम कपूर ने विजेताआंे को सम्मानित किया। उन्हांेने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल खेलने से सेहत अच्छी रखने के साथ आत्म विश्वास मंे इजाफा होता है। उन्हांेने कहा कि खेल को नियमित रूप से जारी रखा जाना चाहिए। इस दौरान 142 वाहिनी के समादेष्टा कुलवंतराय शर्मा, मुख्य चिकित्सक डा. पी.के.राय, 115 वाहिनी के कार्यवाहक समादेष्टा वीरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार, उप समादेष्टा पुष्पेन्द्र गंगवार, उप समादेष्टा आर.के.शर्मा समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के एकल एवं युगल दोनांे वर्गाें के मुकाबले मंे 115 वाहिनी के खिलाड़ियांे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



कार्पाेरेट पर्यावरण जिम्मेदारी संबंधित कार्य योजना के लिए बैठक 6 को


                बाड़मेर, 31 अगस्त। पचपदरा क्षेत्र मंे लगने वाली जिम्मेदारी के तहत कार्पोरेट पर्यावरण जिम्मेदारी के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 6 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे बैठक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

पोलीथिन मुक्त भारत के तहत निःशुल्क कपड़े की थैलियां वितरित


                बाड़मेर, 31 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद बाड़मेर की ओर से वार्ड 21 में पॉलीथिन मुक्त, भारत के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
                इस दौरान नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करें। उन्हांेने कहा कि बाजार से सामान लाने के लिए जाते समय फिनिश सोसायटी की ओर से  दी जाने वाली कपड़े की थैली साथ में लेकर जाएं। उन्हांेने अपने शहर को स्वस्थ बनाने की बात कही। फिनिश सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश गुप्ता ने वार्ड वासियों को को संदेश दिया कि अपने पूर्वज जहां कहीं पर जाते थे, अपनी थैली साथ में रखते थे। उसी तरह फिर से कपड़े की थैली का प्रयोग करके अपने शहर को स्वस्थ बनाना है। उन्हांेने कहा कि प्लास्टिक की थैली का उपयोग करने से अनेक प्रकार की बीमारियां होती हैं और अपनी गौ माता प्लास्टिक की शिकार होकर दिनों दिन मर रही हैं। उन्हांेने कहा कि पोलीथिन से गौ वंश को बचाना है। प्लास्टिक की थैलियांे से नालियां अवरुद्ध होती हैं तथा जगह-जगह गंदगी फैलती है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर में 80 प्रतिशत बीमारी प्लास्टिक की वजह से हो रही है, आज के बाद कोई भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लें। फिनिश सोसाइटी की टीम ने वार्ड नंबर 21 में डोर टू डोर संपर्क कर कपड़े की थैलियां वितरित की। इस दौरान नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त पंकज मंगल, पार्षद नरेश कुमार, फिनिश सोसाइटी के प्रोग्राम मैनेजर राजेश गुप्ता, केयर्न इंडिया के डा.यू.बी.द्विवेदी, एनयूएलएम मैनेजर बाबूलाल चौधरी एवं सोहन लाल पन्नू उपस्थित रहे। नगर परिषद बाड़मेर के वार्ड संख्या 21 में नगर परिषद बाड़मेर एवं फिनिश सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में वेदांत केयर्न की ओर से बनाई गई कपड़े की थैलियां वितरण की गई।







गुरुवार, 30 अगस्त 2018

नर्मदा नहर विस्तार सहित किसानों की समस्याआंे के समाधान के लिए बैठक आयोजित

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री के आश्वासन के बाद किसान प्रतिनिधिगण ने अपनी सहमति देकर प्रस्तावित महापड़ाव की वापसी की घोषणा की

बाड़मेर, 30 अगस्त। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे गुरूवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की उपस्थिति में नर्मदा नहर विस्तार सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं निस्तारण के लिए प्रान्तीय भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की शुरूआत मंे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके उपरांत संघ की ओर से समय- समय पर किए गए आन्दोलनों, ज्ञापनों एवं वार्ताओं के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। इन मांगो के लिए किसान संघ की ओर से 27 अगस्त को चेतावनी सभा का आयोजन किया गया। साथ ही 31 अगस्त से अनिश्चितकालीन महापड़ाव प्रस्तावित किया गया हैं। बैठक में बिन्दूवार चर्चा की गई। इस दौरान नर्मदा नहर के विस्तार के संबंध मंे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राठौड़ ने विस्तृत चर्चा के उपरान्त अवगत करवाया गया कि नर्मदा नहर परियोजना के अन्तर्गत राजस्थान राज्य में बाड़मेर जिले को आवंटित निर्धारित मापदण्डानुसार पानी उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय लिया जाकर 16 सितंबर के उपरांत प्रमुख शासन सचिव,जल संसाधन विभाग, मुख्य अभियन्ता, नर्मदा नहर परियोजना राजस्थान जयपुर एवं भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाकर इसके लिए ठोस समाधान निकाला जाएगा। उन्हांेने आश्वस्त किया कि आवंटित जल की पूर्ण आवक क्षमता के विचार के साथ-साथ वर्तमान में नहरी अवसरंचनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त संसाधनों , अवसरंचनाओं की फिजीबलिटी पर भी विचार एवं समीक्षा करने के साथ इसके उपरांत राज्य स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गुड़ामालानी क्षेत्र में नर्मदा नहर परियोजना बाबत अधिषाषी अभियंता के पद सृजन पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा। इस पर किसान संघ की ओर से सहमति दी गई। इस दौरान राठौड़ ने अवगत करवाया कि यदि माही परियोजना के अन्तर्गत पानी की आपूर्ति बाड़मेर जिले में करवाने के लिए प्रयास किये जाते है तो माही परियोजना से लाभान्वित लोगों द्वारा आपत्ति प्रकट की जा सकती है। अतः इस मांग पर बिना किसी विचार व समीक्षा के आश्वासन नही दिया जा सकता है। उन्हांेने किसानांे की क्रेडिट कार्ड की मांग के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को पाबन्द करते हुए आश्वासन दिलाया कि जिन किसानों के क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन किया गया है उसका नियमानुसार आवेदन के एक माह के भीतर निस्तारण कर पालना से अवगत कराएं। साथ ही जिला कलक्टर को भी निर्देशित किया कि वे किसानों प्रतिनिधियों एवं बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित कर उक्त समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। इस दौरान राठौड़ ने अवगत करवाया कि गौवंष संवर्धन हेतु राज्य सरकार द्वारा नन्दी गौषालाओं की स्थापना और गौशालाओं के लिए अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही गौवंश संवर्धन, ओरण, गोचर संरक्षण के लिये भी सरकार नियमानुसार कार्यवाही करेगी। बैठक मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राठौड़ को अवगत कराया कि लूणी नदी में रतनपुरा, गुड़ामालानी सड़क मार्ग एवं पुल मरम्मत कार्यो की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किये जायेगें। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राठौड़ ने स्वीकृत कार्यो को अविलम्ब प्रारम्भ कर समस्या का निस्तारण करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारी को पाबन्द करने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राठौड़ को अवगत कराया कि फसल बीमा के अन्तर्गत खरीफ फसल 2016 के दौरान बाड़मेर जिले में यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी अधिकृत थी। कम्पनी ने 170 करोड़ रूपये का फसल बीमा सेटलमेंट किया था। किसानों और बैंकर्स के शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा किये गये प्रयासों से अब तक 328 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह खरीफ फसल 2017 में बजाज एलाइन्स कम्पनी द्वारा 237 करोड़ रूपये का सेटलमेंट किया गया। इसके विरूद्ध कम्पनी की ओर से 95 करोड़ रूपयों की सूची संबंधित बैंको को भेजी गई है। उक्त संदर्भ में राठौड़ ने किसान प्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिलाया कि फसल बीमा के अन्तर्गत सम्बंधित बीमा कम्पनी द्वारा जारी सूचियों का भुगतान इसी सप्ताह काश्तकारों के खातों में करवा दिया जायेगा। साथ ही शेष रही राशि एवं सूचियां सम्बंधित बीमा कम्पनी इसी सप्ताह तैयार कर संबंधित बैंको को उपलब्ध करवाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने फसल खराबे से हुए नुकसान के विरूद्ध दिये जाने वाले कृषि आदान अनुदान की राशि से कोई भी काश्तकार वंचित नही रहेगा। जिनका गिरदावरी में नाम दर्ज है। उक्त संदर्भ में जिला कलक्टर ने अवगत करवाया गया कि अभाव संवत 2072 के तहत 405917 काश्तकारों को राशि 344.22 करोड़ रूपये,  अभाव संवत 2073 के दौरान 388501 काश्तकारों को राशि 354 करोड़ रूपये तथा अभाव संवत 2074 के दौरान 115343 काश्तकारों को राशि 101.31 करोड़ रूपये का कृषि आदान अनुदान प्रभावित काश्तकारों को उपलब्ध करवाया गया है। अभाव संवत 2073 एवं 2074 में शेष रहे काश्तकारों को भी कृषि आदान अनुदान उपलब्ध करवाये जाने की कार्यवाही पूर्ण तत्परता से की जा रही है। इस दौरान राठौड़ ने डिस्काम के अधिकारियों को बाद समीक्षा के निर्देशित किया कि जिन विद्युत कनेक्शन आवेदनों पर डिमांड राशि जमा की जा चुकी है। उन कनेक्शनों के लिए विभाग के पास उपलब्ध सामग्री को सम्बंधित आवेदको को 10 सितंबर तक उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के अन्तर्गत अधीक्षण अभियन्ता को प्राप्त हुए आवेदनों का नियमानुसार कार्ययोजना तैयार कर विभागीय निर्देशों के अनुसार जल्दी से जल्दी कनेक्शन जारी किए जाएं। इस दौरान फसल ऋण, साख सीमा की मांग के संदर्भ में उपस्थित विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018-2019 में शीर्ष बैंक जयपुर द्वारा खरीफ 2018 के लिए 600 करोड़ रूपये के लक्ष्य आंवटित किये गये थे। इसके विरुद्ध बैंक ने खरीफ 2018 में 596.64 करोड़ रूपये का ऋण वितरण किया गया जो लक्ष्यों का 99.44 प्रतिशत है। खरीफ 2018 का ऋण वितरण ऋण माफी योजना 2018 में व्यवस्थापकों के व्यस्त होने के कारण पूर्व में स्वीकृत साख सीमाओं के मार्फत किया गया है। आगामी ऋण वितरण माह अक्टूबर 2018 में नई साख सीमाओं के अन्तर्गत किया जाना सुनिश्चित कर लिया जाएगा। समस्त मांगों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की ओर से दिए गए आश्वासनांे, निर्देशांे पर किसान प्रतिनिधिगण ने अपनी सहमति देकर प्रस्तावित महापड़ाव की वापसी की घोषणा की। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सबका आभार जताया। बैठक मंे जेडीए के चैयरमैन महेन्द्रसिंह राठौड़, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष दलाराम बटेसर, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, दी बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड बाड़मेर के प्रबंधक निदेशक शुद्वोदन उज्ज्वल, कृषि विस्तार बाड़मेर के उपनिदेशक, भारतीय किसान संघ, जोधपुर प्रान्त के प्रांत मंत्री हरीराम मांजू, भारतीय किसान संघ बाड़मेर के जिलाध्यक्ष पेमाराम सोयल, भारतीय किसान संघ बाड़मेर के जिला मंत्री प्रहलाद राम सियोल, भारतीय किसान संघ गुड़ामालानी के तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार चौधरी, तहसील मंत्री गुड़ामालानी खेताराम चौधरी समेत विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


धनदे विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी नियुक्त


                बाड़मेर, 30 अगस्त। जिला कलक्टर कार्यालय मंे हेमंत कुमार धनदे को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद मंे कार्यरत कनिष्ठ विधि अधिकारी धनदे का कुछ दिन पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय मंे स्थानांतरण किया गया था।
                जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार हेमंत कुमार धनदे रिट याचिकाआंे एवं विधि प्रकोष्ठ से संबंधित समस्त कार्य संपादित करेंगे। साथ ही कानूनी सलाह देने का कार्य करेंगे।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष 1 सितंबर को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 30 अगस्त। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई दो दिवसीय दौरे पर 1 सितंबर को बाड़मेर आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई 1 सितंबर को प्रातः 8 बजे जालोर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इस दौरान बिश्नोई बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत 2 सितंबर को प्रातः 11 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बाड़मेर के 880 लाभार्थियांे को मिलेंगे ऋण अदेयता प्रमाण पत्र


                बाड़मेर, 30 अगस्त। अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम ने निगम की स्थापना से 31 मार्च 2016 तक बाड़मेर जिले के 880 अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए दिए गए 2 लाख रूपए का ब्याज समेत बकाया ऋण माफ किया है।
                राजस्थान अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक हंसराज सोनी के बताया कि अमरूदांे का बाग जयपुर मंे 4 सितंबर को आयोजित होने वाले लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियांे को ऋण अदेयता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि लाभार्थियों को ले जाने, लाने व भोजन की व्यवस्था निगम की ओर से निःशुल्क की गई है। जयपुर के लिए बसों की रवानगी बाड़मेर मुख्यालय सहित सभी पंचायत समिति मुख्यालयों से 3 सितंबर को शाम 4 बजे होगी। उन्हांेने अनुरोध किया है कि लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम जयपुर में उपस्थित होकर अपने ऋण अदेयता प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इस बारे मंे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9413163334 पर संपर्क किया जा सकता है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम 6 सितंबर से बाड़मेर प्रवास पर रहेगी


                बाड़मेर, 30 अगस्त। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर शाखा की टीम 6 से 8 सितंबर तक बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहेगी। इस दौरान इनको कोई भी आमजन भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत कर सकता है।
                केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर की टीम 6 एवं 7 सितंबर को बाड़मेर रेलवे स्टेशन तथा 8 सितंबर को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर शिविर आयोजित करेगी। इस दौरान केन्द्र सरकार के कार्यालयांे, सार्वजनिक उपक्रमांे बैंकांे, बीमा कंपनियों आदि मंे व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वत की मांग, आय से अधिक संपति, पद के दुरूपयोग से संबंधित शिकायत टीम के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से दी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9413314633 एवं 9413314631 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभा स्थल का जायजा लिया


                बाड़मेर, 30 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियांे का जायजा लिया।
                जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियांे का जायजा लेने के साथ जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने विकास प्रदर्शनी स्थल, मंच एवं अन्य समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियांे को जाब्ते की तैनातगी तथा अन्य सुरक्षा पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक रोशन पटेल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...