मंगलवार, 10 जुलाई 2018

जुलाई मंे आयोजित होने वाली बैठकांे की तिथियां संशोधित


                बाड़मेर, 10 जुलाई। जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे की तिथि एवं समय मंे आंशिक संशोधन किया गया है।  
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार एवं संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 25 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे, जिला पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक 25 जुलाई को सांय 4.30 बजे, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे एवं राजस्व अधिकारियांे की बैठक 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

संसदीय सचिव विश्नोई ने वितरित किए ऋण माफी प्रमाण पत्र


                बाड़मेर, 10 जुलाई। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने मंगलवार को बांटा एवं पुरावा मंे आयोजित शिविरांे के दौरान किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर सरकारी योजनाआंे का फायदा उठाने का आहवान किया।
                इस अवसर पर संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानांे के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की है। उन्हांेने कहा कि पिछले वर्षाें मंे गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र मंे आपदा एवं अकाल से पीड़ित लोगांे को 566 करोड़ की सहायता दिलाई गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री से संवाद के लिए 1100 लोगांे को भिजवाया गया। उन्हांेने कहा कि अतिवृष्टि से हुए खराबे के लिए गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणांे को 140 करोड़ तथा अग्नि पीड़ित रामाराम के परिवार को 15000 रूपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई। विश्नोई ने उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांवितांे को योजना का ब्रांड एम्बेसेडर बताया। उन्हांेने नर्मदा नहर से जलापूर्ति के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश भी दिए। शिविर मंे दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश जैन ने ऋण माफी योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। पुरावा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 1343 सदस्यांे का 4 करोड़ 3 लाख रूपए एवं बांटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 631 सदस्यांे का 138 लाख का ऋण माफ किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच नाथाराम चौधरी, हेमाराम, भीमाराम बैरड़, समिति अध्यक्ष रामाराम चौधरी, ऋण पर्यवेक्षक दजाराम, पुरावा समिति के अध्यक्ष गोरधनराम विश्नोई एवं व्यवस्थापक गोरधनराम समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




सोमवार, 9 जुलाई 2018

राजस्थान लोक अदालत अभियान में 2.50 लाख प्रकरणों का निस्तारण


बाड़मेर जिले में 23 ग्राम पंचायतों को वाद मुक्त घोषित किया गया।
                बाड़मेर, 09 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे से जुड़े करीब 2.5 लाख प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान समझाइश के जरिए वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणांे को निस्तारित करने के साथ 23 ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित करवाकर कीर्तिमान स्थापित किया गया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत 1 मई से 30 जून तक 489 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित राजस्व शिविरांे के दौरान 2 लाख 49 हजार 346 प्रकरणांे का निस्तारण किया गया। इसके तहत उपखंड अधिकारी स्तर पर धारा 136 खाता दुरस्ती के 10649, विभाजन धारा 53 के 120, खातेदारी घोषणा के 1037, स्थाई निषेधाज्ञा के 98, नामान्तरकरण अपील 212, धारा 251 के 84 प्रकरण, पत्थर गडी के 556, इजराय के 2, गैर खातेदारी से खातेदारी के 1 तथा अन्य धारा 212, 86 के 495 कुल 13254 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसी तरह तहसीलदार स्तर पर नामान्तरकरण के 46257, खाता दुरस्ती के 44328, धारा 183 बी के 86,खाता विभाजन धारा 53 के 5657, नए राजस्व ग्राम के प्रस्ताव 21, सीमा ज्ञान के 1021, गैर खातेदारी से खातेदारी के 117, अन्य धारा 251 के 935, राजस्व नकलें 52460, धारा 91 आरएलआर एक्ट 1340 एवं अन्य विविध प्रकरण 83870 कुल 236092 प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। उन्हांेने बताया कि सभी राजस्व न्यायालयांे मंे वाद डायरी से लेकर निर्णय तक की कार्यवाही आरसीएमएस पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही संपादित कर दी गई है। इसके अलावा राजस्व न्यायालयांे मंे विचाराधीन प्रकरण भी पोर्टल पर दर्ज किए गए है एवं पारित निर्णय अपलोड किए जा रहे हैं।
आमजन को मिली राहतः न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बड़ी तादाद मंे लंबित राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण होने के साथ 14 विभागांे के अधिकारियांे की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया गया। इससे आमजन को उनके गांव मंे विभिन्न प्रकार की योजनाआंे का लाभ मिला।
23 ग्राम पंचायतें वाद मुक्तः राज्य सरकार की राजस्व लोक अदालत अभियान की अधिकाधिक ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित करने की मंशा के अनुरूप बाड़मेर जिले मंे 23 ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायत मारूड़ी, दूदाबेरी, सनावड़ा, रामसर का कुंआ, आदर्श चवा, सराणा, हरपालिया, बींजासर, सुराली, हाथमा, अभे का पार, पादरिया, खबड़ाला, बालेबा, खलीफे की बावड़ी, धारवीखुर्द, बीजावल, रोहिड़ाला, तामलोर, खारची, रतरेतड़ी कला, बीसू कल्ला एवं मोतीसरा को वाद मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया।
निष्पादित कार्याें की सूचना विभागीय पोर्टल पर अपलोडः न्याय आपके द्वार अभियान 2018 मंे 14 विभागांे की व्यक्तिगत लाभ योजनाआंे के संबंध मंे निष्पादित किए कार्याें की सूचना स्वयं के विभाग के विभागीय पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र मंे अपडेट कर दी गई है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक 13 को


                बाड़मेर, 09 जुलाई। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायतांे को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के संबंध मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे समीक्षा बैठक 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसमंे पूर्व की बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की अनुपालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्श ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य सूचनाआंे के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

एमडीएम के लिए खाद्यान्न का उप आवंटन


                बाड़मेर, 09 जुलाई। बाड़मेर जिले को एमडीएम योजनान्तर्गत प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 961.490 मैट्रिक टन गेहूं, एवं 412.70 मैट्रिक टन चावल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 731.260 मैट्रिक टन गेहूं एवं 319.400 मैट्रिक टन चावल का आवंटन जुलाई से सिंतबर माह तक के लिए प्राप्त हुआ है।
                जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि इस आवंटन का थोक विक्रेताआंे को उप आवंटन के साथ भारतीय खाद्य निगम से पोषाहार के खाद्यान्न का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। यह उठाव 25 सितंबर तक आवश्यक रूप से करना होगा।

लाईटस अपडेशन के संबंध मंे बैठक 18 को


                बाड़मेर, 09 जुलाई। न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस पर विभागीय न्यायिक प्रकरणांे की प्रविष्टि एवं अपडेशन के संबंध मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे बैठक आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियांे को जून माह की मासिक रिपोर्ट की प्रति, डयू कोर्स प्रकरणांे की सूची, राज्य के विरूद्व निर्णित प्रकरणांे मंे पालना एवं अपील से शेष की सूची तथा जबाव दावा प्रस्तुत करने से शेष प्रकरणांे की सूची लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

स्वाधीनता दिवस पर सम्मानित करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित


                बाड़मेर, 09 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह 2018 के राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर योग्यता प्रमाण पत्र एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित करने के लिए 25 जुलाई तक आवेदन पत्र मंत्रिमंडल सचिवालय मंे भिजवाने जाने है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर राजस्थान सिविल सेवा नियम 1973 के नियम-7 के तहत जिला कलक्टरांे, राज्य सरकार के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे, सहकारी संस्थाआंे, नगर परिषद, नगर पालिकाआंे, निगमांे, मंडलों बोर्डाे, जिला परिषदांे के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को उनकी विशिष्ठ सेवाआंे के लिए योग्यता प्रमाण पत्र एवं लोक कलाकारांे, आर्टिजन्स, विशिष्ठ व्यक्तियांे, सामाजिक, कला, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र मंे कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियांे, संस्थाआंे एवं खिलाड़ियांे को उनकी विशिष्ट उपलब्धियांे, सेवाआंे के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पात्र व्यक्तियांे के प्रस्ताव अभिशंषा के साथ निर्धारित समयावधि से पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। ताकि यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जा सके।

जनजाति कन्या छात्रावास के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारीजनजाति कन्या छात्रावास के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी


                बाड़मेर, 09 जुलाई। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 50 सीटांे की क्षमता वाले जन जाति कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त ने 260 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
                आयुक्त भवानीसिंह देथा ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर, जालोर मंे आहोर मुख्यालय एवं चितौड़गढ़ मंे विजयपुर घाटा मंे 260 लाख की लागत से बनने वाले जनजाति कन्या छात्रावास के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर संबंधित जिला कलक्टरांे को इसके लिए पर्याप्त भूमि का आवंटन कराने के लिए कहा। ताकि छात्रावास निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की जा सके।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को


                बाड़मेर, 09 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

विद्युत कनेक्शनांे की गति बढ़ाने के निर्देश


जिला कलक्टर ने की बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा
                बाड़मेर, 09 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए डिस्काम के अधिकारियांे को दीनदयाल ग्राम ज्योति विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत कनेक्शनांे की गति बढाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डिस्काम के अधिकारियांे को विद्युतीकरण योजना की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के बकाया विद्युत कनेक्शनांे को यथाशीघ्र करवाने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर को गौरव पथ के कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मौका स्थल से नमूनांे लेकर जांच करवाने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला मुख्यालय स्थित गौरव पथ के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, राजश्री योजना, भामााशाह स्वास्थ्य बीमा योजना समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को एंटी लार्वा एक्टिविटी संचालित करने के लिए कहा। इसी तरह आयुक्त पंकज मंगल को शहर मंे नाला निर्माण एवं रूडिप के कनिष्ठ अभियंता सुनील विश्नोई को सीवरेज का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के संबंध मंे निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को राजस्थान उच्च न्यायालय दर्ज प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अदालत संबंधित प्रकरणांे मंे निर्धारित समयावधि मंे जबाव प्रस्तुत किया जाए। उन्होने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को निर्धारित समय से पहले ही निस्तारित करने के लिए कहा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागिय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर कार्यक्रम का होगा लाइव वेबकास्ट


                बाड़मेर, 06 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर में 7 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगी विडियोवॉल पर लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शनिवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभाविन्त हुए व्यक्तियो से संवाद करेंगे। इसके मुख्य कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट दोपहर 12.30 बजे से जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित विडियो वॉल पर किया जाएगा। उन्होनें विकास अधिकारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों से निर्देशित किया है कि वे अधिकाधिक ग्रामीणजनों को आमंत्रित कर उन्हें लाइव वेबकास्ट दिखवाएं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित अटल सेवा केन्द्रो पर स्थापित ई-मित्र कियोस्क पर भी प्रसारण दिखाया जाएगा।

गुरुवार, 5 जुलाई 2018

अग्नि पीड़ितांे को 1.67 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 05 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे 15 अग्नि पीड़ितांे को 1 लाख 67 हजार 300 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर अग्नि पीड़ित मांगता निवासी कानाराम को 18200, श्रीमती दमीदेवी निवासी सूरते की बेरी को 22300, सुदाबेरी निवासी चेनाराम को 14100, डूंगराराम निवासी मुकने का तला को 16100, बोर चारणान निवासी केसाराम को 12 हजार, मोटवी नगर निवासी हेमाराम को 16100, लुंबाणियांे की ढाणी निवासी पारसनाथ को 4100, शेरूखान निवासी बड़नावा जागीर को 16100, नारणाराम निवासी रिछोली, नेवरी निवासी नारायणराम को 4100-4100 रूपए, अलीखान निवासी माडपुरा को 7900, राठौड़ांे का तला निवासी सभाई को 12 हजार, मठाराणी मेघवालांे की ढाणी निवासी ढेली देवी को 7900, झणकली निवासी पुरखसिंह को 8200, देतानी निवासी हेमजखान को 4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को


                बाड़मेर, 05 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

सरली मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल 17 को


                बाड़मेर, 05 जुलाई। सरली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 17 जुलाई को जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पूर्व मंे सरली मंे रात्रि चौपाल की प्रस्तावित 6 जुलाई की तिथि को परिवर्तित कर 17 जुलाई किया गया है। रात्रि चौपाल मंे समस्त विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

पाक विस्थापितांे के संबंध मंे बैठक 23 जुलाई को

                बाड़मेर, 05 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे वास कर रहे पाक विस्थापितांे की विभिन्न समस्याआंे के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 23 जुलाई को सांय 4 बजे रखी गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की ओर से प्रस्तुत सुझावांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने तथा पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के निराकरण संबंधित मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त


                बाड़मेर, 05 जुलाई। जयपुर मंे आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष मंे नियुक्त कार्मिकांे के अलावा 6 से 8 जुलाई तक प्रत्येक पारी वार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि नायब तहसीलदार मोतीराम को प्रथम पारी प्रातः 7 से दोपहर 2 बजे, द्वितीय पारी मंे नायब तहसीलदार हेमराज को दोपहर 2 से रात 10 बजे, तृतीय पारी मंे सहायक निदेशक उद्यानिकी पदमसिंह भाटी को रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियांे को निर्धारित पारी मंे डयूटी संपादित करने के निर्देश दिए गए है।

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के यात्रियांे की लाटरी निकाली


                बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के यात्रियांे की लाटरी निकाली। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना 2018 मंे बाड़मेर जिले से 830 लोगांे ने आवेदन किया था।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित प्रबंध समिति ने गुरूवार को प्रातः 11 बजे कंप्यूटराइज लाटरी प्रक्रिया से तीर्थ यात्रा के लिए यात्रियांे का चयन किया। इसके तहत हवाई यात्रा की मुख्य सूची मंे 119 यात्री, हवाई यात्रा की आरक्षित सूची मंे 119 यात्री, हवाई अचयनित सूची मंे 225 तथा रेल यात्रा की मुख्य सूची मंे 47 यात्री, रेल यात्रा की आरक्षित सूची मंे 47 तथा रेल अचयनित सूची मंे 244 यात्रियांे का चयन किया गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, देवस्थान विभाग के रमेश जांगिड़ उपस्थित रहे।

बुधवार, 4 जुलाई 2018

आम उपभोक्ता भी जान सकेंगे आवश्यक खाद्य वस्तुओं के थोक एवं खुदरा भाव


                बाड़मेर, 04 जुलाई। भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल https:consumersaffairs.nic.in/pmc पर अब आम उपभोक्ता, नागरिक, व्यवसायी, स्वैच्छिक संगठन आदि भी 22 आवश्यक खाद्य वस्तुओं के थोक-खुदरा भावों को देख सकेंगे तथा स्थानीय भावों की पोर्टल पर प्रविष्टी भी कर सकेंगे।
अतिरिक्त खाद्य आयुक्त एवं निदेशक उपभोक्ता मामले मातादीन शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के इस अधिकृत पोर्टल पर 22 आवश्यक वस्तुओं चावल, गेहूं, आटा, दालों में चना, तूर, उडद, मूंग, मसूर, खाद्य तेलों, आलू, प्याज, टमाटर, चीनी, गुड, दूध, चाय एवं नमक के थोक एवं खुदरा मूल्य की दैनिक प्रविष्टियां ऑनलाइन की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 101 सेन्टर्स के माध्यम से दैनिक भावों की निगरानी की जा रही है। इसके लिए राज्य में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं कोटा चयनित अधिकृत सेन्टर्स हैं। पूर्व में आवश्यक वस्तुओं के बाजार भावों की ऑनलाइन प्रविष्टियां उक्त चार अधिकृत सेन्टर्स के माध्यम से ही की जाती थी, किन्तु अब कोई भी नागरिक, व्यवसायी, स्वैच्छिक संगठन, हित धारक एक बार इस वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात वस्तुओं के भावों को देख सकता है और स्थानीय भाव तुलनात्मक रूप से प्रविष्ट भी कर सकता है। इससे कृत्रिम भावों में वृद्धि की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पुलिस रिक्रूटमेंट पोर्टल पर मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी


                बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों के लिए विज्ञापित 13 हजार 142 पदों के लिए आगामी 1415 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षार्थी को पुलिस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है ।
      महानिरीक्षक पुलिस भर्ती डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के केंद्र के संबंध मंे जानकारी वेबसाइट http:/recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी अपनी एसएसओ आई डी से लॉगिन करके know your centre District location पर क्लिक करके परीक्षा केंद्र  की जानकारी देख सकते हैं। महानिरीक्षक पुलिस भर्ती ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदकों की लिखित परीक्षा 1415 जुलाई को दो पारियों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। 

शर्मा अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त


                बाड़मेर, 04 जुलाई। कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओमप्रकाश शर्मा को अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त किया है।
                आदेश के मुताबिक राज्य सरकार, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशांे के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदांे पर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12, 19 अगस्त एवं 9 तथा 16 सितंबर को प्रतिदिन दो सत्रों मंे होगा।

अध्यापक सीधी भर्ती की काउंसलिंग स्थगित


                बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 लेवल प्रथम, सामान्य शिक्षक, विशेष शिक्षक गैर अनुसूचित क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियांे की काउंसलिंग अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा गोपालसिंह सोढ़ा ने बताया कि शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा के निर्देशानुसार 5 एवं 7 जुलाई को काउंसलिंग आयोजित होनी थी। इसको अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दिया गया है। आगामी तिथि यथाशीघ्र घोषित की जाएगी।

राजस्थान पुलिस के शुभंकर के लिए प्रतियोगिता


                बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान पुलिस के मस्कट शुंभकर के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 15 जुलाई तक राजस्थान पुलिस की rajasthancops@gmail.com पर भिजवा सकते हैं।
          अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध पी.के. सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस का शुभंकर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित होने के साथ ही यह राजस्थान पुलिस की छवि को अभिव्यक्त करेगा। प्रतिभागी इस आधार पर स्केच या एनिमेटेड करेक्टर बनाकर अपनी प्रविष्टि भिजवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करेंगे। सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस आमजन से सुदृढ़ भावनात्मक संबंध स्थापित करने के साथ ही प्रभावी संवाद के लिए राजस्थान पुलिस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। आमजन राजस्थान पुलिस के साथ सोशल मीडिया (Twitter@PoliceRajasthan or Facebook@PoliceRajasthan and Photographs dkInstagrams@policerajasthan)  पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। शुभंकर संबंधित सूचना भी राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा


                बाड़मेर, 04 जुलाई। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को जिला कलक्टर्स से 7 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के परिवहन, भोजन और कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए।
                इस दौरान गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थी हमारे राजकीय अतिथि हैं, इसलिए उन्हे पूरा सम्मान दिया जाए और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो। गृह मंत्री ने निर्देश दिए कि उनको जिलों से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की उचित व्यवस्था की जाए। बसों में पानी और अल्पाहार के पैकेट उपलब्ध रहें। यात्रा के दौरान उनके खाने के साथ मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी बसों पर एक बैनर लगाया जाए, जिसमें बस प्रभारी का नाम, मोबाइल नम्बर, जिला और योजना का नाम मोटे अक्षरों में अंकित हो। लाभार्थियों को एक पहचान पत्र दिया जाए, जिसमें उनका नाम, जिला, पता, मोबाइल नम्बर और बस प्रभारी व बस का नम्बर अंकित हो। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों को विशेष प्रकार का सेस दिया जाएगा, जिससे उनकी विशिष्ट पहचान हो सकेगी और कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले विशेष ब्लॉक में उनके बैठने की उचित व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि जिलों से आने वाली बसें किसी एक स्थान पर नहीं रूकें और संबंधित जिला कलक्टर आपस में समन्वय कर लें।
                वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि समस्त जिला कलक्टर्स बसों के मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सालयों में डॉक्टरों की उपस्थित सुनिश्चित करें। पुलिस एवं प्रशासन पर्याप्त संख्या में क्रेन तथा मोबाइल टीम की व्यवस्था रखे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को लाभार्थियो की बस को समय पर रवाना करने और रास्ते में उनके भोजन की व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की विशेष काउंसलिंग हो और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर किस ब्लॉक में बैठने की व्यवस्था की गई है, यह पहले ही बता दिया जाए। मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने सभी जिला कलेक्टरों को लाभार्थियों को योजना विशेष के रंग का सेस देने और बसों में आने वाले स्वंयसेवकों और राजकीय कार्मिकों को सफेद सेस समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को बताया जाए कि वे अपना भामाशाह कार्ड साथ लेकर आएं। इसके साथ ही वृद्ध, बच्चे, बीमार और विकलांग लाभार्थियों को कार्यक्रम में नहीं लाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में इस यात्रा के संबंध में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर में योजना भवन, परिवहन भवन में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया हेल्पलाइन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि बस प्रभारी कार्यक्रम समाप्ति के बाद तुरंत बसों को लेकर रवाना हो जाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि शहर में किसी भी तरह की गंदगी नहीं हो। उन्होंने जिला कलेक्टरों को 3 बसें आरक्षित रखने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी बस के खराब होने की स्थिति में बस की व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आने वाली बसें उस दिन टोल और परमिट मुक्त रहेंगी।
                पुलिस महानिदेशक ओ पी गल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर व्यव्स्थाओं के लिए प्रत्येक जिले से 20-25 कॉन्स्टेबल आएंगे, जिनको एक जैकेट दी जाएगी, जिस पर उनके जिले का नाम अंकित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई सामान ले आकर नहीं आएं और अपना सामान बस में रखे रहने दें। यूथ हॉस्टल पर एक अस्थाई चिकित्सालय भी बनाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक अशोक परनामी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे सी महान्ति, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सुदर्शन सेठी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग दीपक उप्रेती समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को


                बाड़मेर, 03 जुलाई। जिला उद्योग केन्द्र शुक्रवार को हाथकरघा बुनकरों के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि हाथकरघा बुनकर पुरस्कार प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के लिए हाथकरघा बुनकरों के श्रेष्ठ उत्पाद के चयन के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के आवेदकों का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया से


                बाड़मेर,03 जुलाई। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में इच्छुक तीर्थ यात्रियों की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसमें 37 हजार 92 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें देवस्थान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के जरिए यात्रियों का चयन किया जाएगा।
                देवस्थान विभाग के शासन सचिव कृष्णकांत पाठक ने बताया कि जिला स्तर पर यात्रियों के चयन एवं समुचित प्रबन्ध व्यवस्था के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जिला प्रभारी मंत्री ,जिला प्रभारी शासन सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले के वरिष्ठजन के निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन जिला स्तर पर जिला कलक्टर कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कुल चयनित आवेदकों के बराबर की संख्या में प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हवाई एवं रेल यात्रा के लिए अलग-अलग सूची बनाई जाएगी। पाठक ने बताया कि 10 जुलाई तक देवस्थान विभाग के पोर्टल पर कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी निकालने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शासन सचिव की अनुपस्थिति में जिला कलक्टर, समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी का समय, कक्ष का निर्धारण करने का कार्य जिला कलक्टर की ओर से किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के पोर्टल का अवलोकन किया जा सकता है।

सोमवार, 2 जुलाई 2018

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों की कार्यशाला मंगलवार को

                बाड़मेर, 02 जुलाई। दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की राजस्थान इकाई एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के संयुक्त तत्वावधान मंे दलित उद्यमियों एवं युवाओं को व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने के लिए होटल कैलाश इंटरनेशनल मंे मंगलवार को प्रातः 10 बजे से कार्यशाला आयोजित होगी।
                डिक्की राजस्थान चेप्टर के अध्यक्ष डा.सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को व्यवसाय में बढ़ावा देने के अलावा नए लोगों को भी उद्यमी बनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। उनके मुताबिक इसमंे राज्य और केंद्र सरकार की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं पर परिचर्चा का सत्र भी रहेगा। स्टैंडअप इंडिया स्कीम के जरिए ऋण सुविधा पर भी जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला मंे मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते होंगे। इसके अलावा जिला उद्योग केंद्र, खादी विकास उद्योग निगम, एमएसएमई समेत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

जिला कलक्टर की जुलाई मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 02 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 6 जुलाई को सांजटा कलस्टर की सरली ग्राम पंचायत, 13 को रतेउ कलस्टर की ग्राम पंचायत सवाउ मूलराज, 20 जुलाई को कोटड़ी कलस्टर की ग्राम पंचायत कोटड़ी एवं 27 जुलाई को धोरीमन्ना कलस्टर की कोलियाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर, 02 जुलाई। जुलाई माह मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति एवं 12 जुलाई को अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 16 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे एमडीएम, स्कूल सलाहकार समिति, शिक्षा परिषद समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 19 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक, सांय 5 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक, 23 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक तथा सांय 4 बजे पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर 11.30 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक, दोपहर 12.30 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति की बैठक, दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति,जन जाति अत्याचार निवारण समिति, जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक, सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति तथा 30 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक आयोजित होगी।

विद्युत हादसे के मामले मंे तीन कार्मिकांे को चार्जशीट


                बाड़मेर, 02 जुलाई। सोखरू पनोणी मेघवालांे की ढाणी मंे पिछले दिनांे करंट लगने से हुई दो बच्चांे की मौत के मामले मंे तीन कार्मिकांे को चार्जशीट जारी की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार विद्युत हादसे के कारणांे की जांच कराई गई। इसमंे कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण मेघराज सियोल, हेल्पर ग्रामीण फोटे खान, तकनीकी सहायक नांद चिम्माराम दोषी पाए गए। डिस्काम के इन तीनांे कार्मिकांे के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि पूर्व मंे एक डिस्काम कार्मिक की मौत के मामले मंे भी कनिष्ठ अभियंता नवल किशोर मीणा एवं टैक्निकल हैल्पर राजेन्द्र कुमार को निलंबित किया गया था।

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 02 जुलाई। गिराब थानान्तर्गत दर्ज बालिका से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले मंे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण नियम 1995 यथा संशोधित नियम 2016 के तहत पीड़िता के परिजनांे को 4 लाख 12500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को स्वीकृत राशि का नियमानुसार निर्धारित अवधि मंे भुगतान करवाने के निर्देश दिए है।

जर्जर भवन होंगे चिन्हित,मौसमी बीमारियांे की रोकथाम का चलेगा अभियान


जिला कलक्टर ने पानी की टंकियांे मंे ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 02 जुलाई। बाड़मेर एवं बालोतरा शहर मंे जर्जर भवनांे को चिन्हित करने के साथ मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। जर्जर भवनांे के मालिकांे को नोटिस देकर उनकी मरम्मत करवाने अथवा गिराने की कार्रवाई करवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इस संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बालोतरा क्षेत्र मंे नदी के बहाव क्षेत्र के आसपास के इलाकांे मंे खतरे की सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा। उन्हांेने एकत्रित पानी मंे मोबिल आयल डलवाने, कूलरांे से पानी खाली करवाने, झाड़िया कटवाने तथा फोगिग करवाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को नियमित रूप से पानी के नमूने लेने तथा टंकियों मंे ब्लीचिंग पाउडर डलवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर एवं बालोतरा शहर मंे जल भराव होने की स्थिति मंे इसकी तत्काल निकासी करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियांे को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गौरव पथ के समीप पानी की निकासी एवं कार्य की तीव्र गति से पूर्ण कराने के लिए सामूहिक रूप से भ्रमण करने के लिए कहा। इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि संबंधित कनिष्ठ अभियंता से यह प्रमाण पत्र लिया जा रहा है कि उनके इलाके मंे विद्युत पोल से किसी तरह का हादसा होने अथवा खतरा होने की स्थिति नहीं है। डिस्काम के अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 131 ग्राम पंचायतांे मंे काम चल रहा है। अब तक 47 हजार विद्युत कनेक्शन किए जा चुके है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आमजन स्वयं भी डाल सकते है ब्लीचिंग पाउडरः आमजन नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा जलदाय विभाग के सोर्स से ब्लीचिंग पाउडर लेकर अपने टांकांे मंे डाल सकते है। इसके लिए 1000 लीटर पानी के टांके मंे 25 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालना होगा।




बाड़मेर मंे अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ


राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे कुआं नंबर-3 मंे आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

                बाड़मेर, 02 जुलाई। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे कुआं नंबर-3 मंे जिला स्तरीय समारोह के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने स्कूली बच्चांे को दूध पिलाकर अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले नवप्रवेशित बच्चांे का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राज्य सरकार की अन्नपूर्णा दूध योजना की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चांे के लिए लाभप्रद साबित होगी। उन्हांेने कहा कि अन्नपूर्णा दूध योजना की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ इसमंे सहयोग के लिए भामाशाहांे को प्रोत्साहित किया जाए। उन्हांेने विद्यालय मंे अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए विधायक मद से 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। अध्यक्षीय उदबोधन मंे यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा कि बच्चांे को दूध मिलने के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। स्कूलांे मंे ड्राप आउट पर अंकुश लगने के साथ नामांकन मंे इजाफा होगा। इससे छोटे बच्चांे के स्वास्थ्य मंे सुधार के साथ उनको कुपोषण नहीं होगा। उन्हांेने कहा कि यह एक अच्छी योजना की शुरूआत है। इसके आगामी समय मंे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अन्नपूर्णा दूध योजना की बदौलत बच्चांे के स्वास्थ्य मंे सुधार होने के साथ उनके शैक्षणिक स्तर मंे इजाफा होगा। उन्हांेने कहा कि कमजोर एवं गरीब तबके के बच्चांे के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। उन्हांेने कहा कि कई बार पौष्टिक तत्व नहीं मिलने से बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर रह जाते है, उनको पौष्टिक दूध से समस्त प्रकार के आवश्यक तत्व मिल सकेंगे। इस योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चांे को सप्ताह मंे तीन दिन दूध पिलाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले के 4700 विद्यालयांे मंे यह योजना प्रारंभ की गई है। समारोह के दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोपालसिंह, पार्षद सुल्तानसिंह, कासमशाह विशिष्ट अतिथि के रूप मंे उपस्थित रहे। समारोह की शुरूआत मंे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा ने अन्नपूर्णा दूध योजना के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर जिले मंे 4 लाख 17 हजार विद्यार्थी इससे लाभांवित होंगे। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों मंे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियांे को सम्मानित किया गया। वहीं नव प्रवेशित बच्चांे को पाठयपुस्तकंे वितरित की गई। इसके अलावा विद्यालय परिसर मंे अतिथियांे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा, मलाराम चौधरी, जेतमालसिंह, गुलाबसिंह, महेश दादानी, खाद्य निरीक्षक भूराराम चौधरी, डा.लक्ष्मीनारायण जोशी, शिवलाल सैनी, लक्ष्मणसिंह शेखावत, एच.एस.पुरोहित, प्रधानाध्यापक जुगल जोशी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इनको मिलेगा अन्नपूर्णा दूध योजना का फायदाः राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों मदरसों, स्पेशल ट्रेनिंग सेन्टर में अध्ययनरत कक्षा प्रथम से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को सप्ताह में तीन बार जिसमें शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में सोमवार, बुधवार शुक्रवार अथवा मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को प्रार्थना सभा के बाद गर्म ताजा दूध पिलाया जाएगा। इसके तहत कक्षा प्रथम से पांचवी तक के छात्रों को 150 एमएल एवं कक्षा छठी से आठवीं तक छात्रों को 200 एमएल दूध पिलाए जाने का प्रावधान रखा गया है।







शुक्रवार, 29 जून 2018

जिला कलक्टर ने किया राजस्व शिविर का निरीक्षण


राजस्व शिविर मंे हुआ विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत

                बाड़मेर, 29 जून। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जसाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को आमजन की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से राजस्व प्रकरणांे का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने के लिए राजस्व शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। इसमंे राजस्व प्रकरणांे के साथ ग्रामीणांे की समस्याआंे का समाधान करने का प्रयास किया गया है। उन्हांेने कहा कि आमजन जागरूक होकर जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा उठाए। उन्हांेने राजस्व शिविर मंे विभिन्न विभागांे के स्टाल पर पहुंचकर निष्पादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी ली। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि जसाई मंे राजस्व शिविर के दौरान राजस्व वाद के 2, नामांतरणकरण के 86, बंटवारा 4, खाता शुद्वि 16, पटटा वितरण 22, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास 50, गैस कनेक्शन 12, पेंशन के 10 तथा पालनहार योजना के 4 प्रकरणांे का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार नानगाराम, नायब तहसीलदार मोतीराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




देश के विकास मंे सांख्यिकी का महत्वपूर्ण योगदान


सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला एवं मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

                बाड़मेर, 29 जून। सांख्यिकीयविद प्रो.पी.सी.महालनोबिस के 125 वें जन्म दिवस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बारहवां सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस दौरान समारोह की मुख्य अतिथि के रूप मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, अध्यक्ष जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा उपस्थित रहे।
                इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि महान वैज्ञानिक डॉ. महालनोविस ने देश को आंकड़ा संग्रहण की जानकारी दी। पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण में इनका अहम योगदान रहा है। उन्हांेने कहा कि मौजूदा तकनीकी युग मंे सांख्यिकी के क्षेत्र मंे काफी बदलाव आया है। उन्हांेने युवाआंे के साथ पंचायत समिति स्तर पर भी सांख्यिकी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत जताई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि देश के विकास मंे सांख्यिकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके आधार पर विकास योजनाएं तैयार होती है। उन्हांेने कहा कि इससे आईटी के क्षेत्र मंे क्रांति आई है। उन्हांेने सांख्यिकी के आंकड़ांे का एनालिसिस करके इसके जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह यह ध्यान रखें कि जब भी सर्वे का कार्य हो तो वह प्रामाणिकता के साथ करें, जिससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग सही ढंग से हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के संबंध मंे प्रशिक्षणार्थियांे को आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने प्रशासनिक कार्यों की सांख्यिकी की भूमिका बताते हुए कहा कि सभी विकास योजनाएं आनलाइन पोर्टल पर हैं, उनका अधिकाधिक उपयोग करें। नेहरा ने सांख्यिकी के महत्व एवं मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके एवं पी.सी.महालनोबिस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान उल्लेखनीय सेवा के लिए चौहटन के सांख्यिकी निरीक्षक अशोक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रो. बंशीधर तातेड़ ने सांख्यिकी दिवस की अवधारणा को आगे बढाने के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि महालनोबिस ने आंकड़ांे की उपादेयता बताने के साथ भारतीय सांख्यिकी संस्थान का गठन कर सांख्यिकी को नई दिशा दी। उन्हांेने कहा कि जनगणना के आधार पर योजनाएं बनती है। उन्हांेने महालनोबिस के रास्ते पर चलकर देश के विकास को नई दिशा देने की बात कही। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने कहा कि देश के विकास मंे महालनोबिस का महत्वपूर्ण योगदान है। क्रॉप कटिंग, सोशियो इकॉनोमिक, सेंसस आदि उन्हीं की देन है। सांख्यिकी के क्षेत्र में उनका अहम योगदान को देखते हुए सालाना सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। नीलमकंवर ने महालनोबिस की जीवनी, डाटा संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण तथा निष्कर्ष के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम ईशराम, हीरालाल मालू, मूलाराम जांगिड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यशाला मंे मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के क्रियान्वयन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई।





शनिवार को तीन स्थानांे पर आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत


                बाड़मेर, 29 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को तीन स्थानांे पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शनिवार को शिव उपखंड की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अटल सेवा केन्द्र पंचायत समिति शिव में मेगा कैम्प, बायतू मंे खोखसर पूर्व ग्राम पंचायत के लिए रा.मा.वि. सियागों का तला खोखसर पूर्व, सिवाना में अटल सेवा केन्द्र सिवाना मंे राजस्व शिविरांे का आयोजन होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...