शनिवार, 6 जनवरी 2018

ऐतिहासिक सफाई अभियान, कारेली नाडी की बदली तस्वीर

बाड़मेर मंे पहली मर्तबा प्रातः 8 बजे शुरू हुआ सफाई अभियान देर रात तक चला

बाड़मेर, 06 जनवरी। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की पहल और भामाशाह नवलकिशोर गोदारा के सहयोग की बदौलत बाड़मेर की कारेली नाडी की शनिवार को तस्वीर बदल गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं भामाशाह नवलकिशोर गोदारा की अगुवाई मंे प्रारंभ हुआ सफाई अभियान लगातार देर रात तक चला। सैकड़ांे लोगांे की मौजूदगी मंे वृहद संसाधनांे के साथ चले इस सफाई अभियान मंे बाड़मेर के इतिहास मंे कीर्तिमान रच दिया।
     बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं भामाशाह नवलकिशोर गोदारा ने सफाई अभियान का विविधत बैनर अनावरण के जरिए शुभारंभ किया। इसके उपरांत कारेली नाडी के आगोर से हाइवा, जेसीबी, डंपर एवं ट्रकांे के जरिए कचरा उठाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशन मंे यह सफाई अभियान शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस दौरान आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं भामाशाह नवलकिशोर गोदारा स्वयं मोनेटरिंग करते रहे। सैकड़ांे वाहनांे के जरिए कचरा उठाने के इस अभियान को देखकर हर कोई दंग रह गया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नाडी के आगोर का मौका मुआयना किया। उन्हांेने सभापति लूणकरण बोथरा से पानी की आवक की जानकारी भी ली। कारेली नाडी परिसर मंे शनिवार शाम पौधारोपण के साथ तारबंदी का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद लूणकरण बोथरा, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, आयुक्त डा.गुंजन सोनी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने पौधारोपण किया। देर रात सफाई अभियान चलाने के लिए नगर परिषद की ओर से पर्याप्त रोशनी एवं अन्य समुचित इंतजाम किए गए। सफाई अभियान के दौरान प्रतिपक्ष नेता मदन चांडक,पार्षद रतनलाल बोहरा, अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता,भरत सहारन समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हर कोई जुटा सहयोग मंे : कारेली नाडी मंे चले सफाई अभियान के दौरान पहुंचे विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक किसी न किसी रूप मंे सहयोग करता नजर आया। किसी ने ट्रकांे की मोनेटरिंग संभाल रखी थी, तो कई कचरा उठाने के लिए निर्देश देने के साथ सुरक्षा के लिहाज से समुचित जिम्मा संभाल रखा था।
सफाई अभियान में जुटे सैकड़ांे वाहन : सफाई अभियान मंे 7 हिटाची, 70 डंपर, 12 जेसीबी, 7 प्रोकेलेन की सेवाएं ली गई। इस दौरान पुलिस की ओर से बेहतरीन यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
अब कचरा डाला तो होगी कार्रवाई : कारेली नाडी के आगोर एवं आसपास के इलाकांे मंे अब कचरा फैंकने कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते के मुताबिक इसकी प्रभावी मोनेटरिंग के लिए होमगार्ड की तैनातगी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कचरा डालते पाए जाने पर जुर्माने के साथ 133 सीआरपीसी मंे कार्रवाई की जाएगी। 










कार्यकर्ता एवं सहायिका पूर्ण निष्ठा से कर्त्तव्य निभाएं : नरूका

नदंघर कार्यकर्ता एवं सहायिका कार्यशाला आयोजित

                बाड़मेर, 06 जनवरी। नंदघर कार्यकर्ता एवं सहायिका उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे को पूर्ण निष्ठा से संपादित करें। बच्चांे का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ नंदघर मंे मिलने वाली समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने शनिवार को वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उद्यमिता केन्द्र मंे नंदघर कार्यकर्ता एवं सहायिका कार्यशाला के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने नंदघर के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि इसके जरिए बाल पोषण से जुड़ी समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। नंदघर के जरिए माडल आंगनबाड़ी का सपना साकार हुआ है। उन्हांेने इस दौरान कार्यकर्ताआंे एवं सहायिकाआंे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें की जानकारी दी। कार्यशाला मंे महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, केयर्न आयल एंड गैस के भानुप्रतापसिंह, सीडीपीओ सुनीता, प्रेमशंकर सिंह, चन्द्रकांता, देवदत शर्मा एवं धारा संस्थान के महेश पनपालिया ने विभिन्न गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दोरान वेदांता की सुरभि डोगरा, नंदघर कार्यकर्ता गंगादेवी, सहायिका सोनीदेवी, पीपलीदेवी, सुनिता देवी एवं दुर्गादेवी को सराहनीय सेवाआंे के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धारा संस्थान के महेश पनपालिया ने किया।








राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रविवार को बालोतरा आएंगे

                बाड़मेर, 06 जनवरी। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बालोतरा आएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया रविवार को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 9.15 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां जैन सोशियल गु्रप बालोतरा की स्थापना के दो दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित समारोह मंे भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सघन मिशन इन्द्रधनुष का चतुर्थ चरण सोमवार से

                बाड़मेर, 06 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे सघन मिशन इन्द्रघनुष का चतुर्थ चरण सोमवार से प्रारंभ होगा।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष का चतुर्थ चरण 8 से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत अन्तर्गत जिले में चिन्हित 407 सत्रों पर निर्धारित दिवस पर गभर्वती महिला एवं 0-2 वर्ष तक के टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि  28 जनवरी से  राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण का 3 दिवसीय अभियान आयोजित होगा। इस दौरान 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

मतदाता जागरूकता को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा

आठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को
सूचना केन्द्र में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को

                बाडमेर, 06 जनवरी। आठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को समारोह पूर्वक आयोजित करने के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि सोमवार 8 जनवरी को प्रातः 11 बजे सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बाडमेर में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते करेंगे। उन्होने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में मतदाता सूची में नाम सत्यापित किए जाने के लिए योग्यताएं एवं अयोग्यताएं, नया एवं त्रुटिरहित मतदाता फोटो पहचान बनाने की प्रक्रिया, बूथ लेवल अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्य, निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता संबंधी जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न बिन्दुओं को 17 पैनलस् के जरिये प्रदर्शित किया गया है। उक्त फोटो प्रदर्शनी 8 तथा 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 6  बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 15 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर एवं मुभीछा रा.सी.मा.वि. बाडमेर में निबन्ध प्रतियोगिता, 18 जनवरी को राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय बाडमेर में भाषण प्रतियोगिता, 20 जनवरी को राजकीय बा0सी0सै0वि0 माल गोदाम रोड बाडमेर में क्वीज प्रतियोगिता तथा 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह 25 जनवरी को दोपहर 1 बजे से मुभीछा रा.सी.मा.वि. बाडमेर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया जाएगा।

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

मृत्युभोज रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें

                बाड़मेर, 05 जनवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सामाजिक कुरीति मृत्युभोज रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पुलिस अधीक्षक, समस्त उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारांे को जिले मंे होने वाले मृत्युभोज एवं बाल विवाहांे पर पूर्ण सजगता से निगरानी रखते हुए इनको रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। इसका आयोजन करवाने वाले व्यक्तियांे के खिलाफ सक्षम न्यायालय मंे कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। सामाजिक जागृति एवं कुरीति उन्मूलन समिति की ओर से प्रस्तुत किए गए अभ्यावेदन के संबंध मंे प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रविवार को बालोतरा आएंगे

                बाड़मेर, 05 जनवरी। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बालोतरा आएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया शनिवार को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 9.15 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां जैन सोशियल गु्रप बालोतरा की स्थापना के दो दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित समारोह मंे भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री राजे ने किया सुराज के चार साल पुस्तक का विमोचन

चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे हुए विकास कार्याें पर आधारित है पुस्तक
                बाड़मेर, 05 जनवरी। चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे विधायक तरूणराय कागा के चार वर्ष के कार्यकाल मंे हुए विकास कार्याें पर आधारित पुस्तक सुराज के चार साल का मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विमोचन किया।

                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पचपदरा प्रवास के दौरान चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे हुए विकास कार्याें की पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जेडीए चैयरमैन डा.महेन्द्रसिंह राठौड़, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बायतू विधायक कैलाश चौधरी एवं पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुराज के चार साल पुस्तक मंे चौहटन विधानसभा क्षेत्र की 82 ग्राम पंचायतांे मंे हुए विकास कार्याें का विस्तार से दर्शाया गया है।


गुरुवार, 4 जनवरी 2018

कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त

                बाडमेर, 04 जनवरी। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर 24 जनवरी को देवनारायण जयन्ती, 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस, 29 को विश्वकर्मा जयन्ती, 30 को स्वामी रामचरण जयन्ती, 31 को गुरू रविदास जयन्ती, 3 फरवरी को गाडगे महाराज जयन्ती, 10 को महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती व 13 फरवरी को महाशिवरात्री के धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये है।

                जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना एवं उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), सेडवा, समदडी, गिडा, गडरारोड एवं रामसर के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

देशभर के लिए मॉडल बनेगी हमारी रिफाइनरी - मुख्यमंत्री

जयपुर/बाडमेर, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि चार साल की कड़ी मेहनत के बाद प्रदेश को अत्याधुनिक रिफाइनरी की सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब रिफाइनरी का काम रुकने वाला नहीं है। इसका काम तेजी से होगा और पचपदरा में लगने वाली यह रिफाइनरी देशभर के लिए एक मॉडल बनेगी। 
श्रीमती राजे गुरुवार को बाड़मेर जिले के पचपदरा में रिफाइनरी शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स की स्थापना से इस क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि आप सब बड़ी संख्या में शिलान्यास समारोह में शामिल होकर प्रदेश के विकास में जुड़ रहे इस महत्वपूर्ण अध्याय के गवाह बनें। उन्होंने रिफाइनरी की स्थापना में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। 

शिलान्यास समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने इससे पहले पचपदरा में आगामी 16 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होने वाले रिफाइनरी के शिलान्यास समारोह के लिए की जा रही तैयारियांे का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्रीमती राजे को सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने समारोह की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहे। उन्होंने अब तक की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से रिफाइनरी की विस्तृत जानकारी दी। 
इस अवसर पर राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, जोधपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन महेन्द्रसिंह राठौड़, राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयरमैन अशरफ अली, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन, विधायक कैलाश चौधरी, तरूणराय कागा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया, संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।



बुधवार, 3 जनवरी 2018

सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियांे का जायजा लिया

संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
                बाड़मेर, 03 जनवरी। सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री युनूस खान ने बुधवार को पचपदरा मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने समीक्षा बैठक के दौरान अब तक की गई तैयारियांे के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे से जानकारी ली।

                सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री युनूस खान, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जोधपुर विकास प्राधिकरण के चैयरमैन डा.महेन्द्रसिंह राठौड़, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, राजस्थान प्रदूषण बोर्ड की चैयरमैन अपर्णा अरोड़ा, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियांे का बिन्दूवार अवलोकन किया। इस दौरान ड्रोम, हैलीपैड, बैठक एवं पार्किग व्यवस्था, मंच, प्रदर्शनी एवं सभा स्थल, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बेरिकेटिंग के बारे मंे विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि बैठक व्यवस्था मंे आमजन को आवाजाही मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा पार्किग व्यवस्था से यायातात अवरूद्व नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने प्राथमिकता से ग्रेवल सड़क, हैलीपेड बनाने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री खान के साथ अन्य जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे ने प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे, कंपनी के प्रतिनिधियांे एवं इवेंट मैनेजर से प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बिन्दूवार विचार-विमर्श किया। उन्हांेने प्रस्तावित कार्यक्रम का बिन्दूवार ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने तैयारियांे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी भागीरथराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 4 जनवरी को पचपदरा आएगी

              बाडमेर, 03 जनवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे गुरूवार 4 जनवरी को पचपदरा आएगी।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे गुरूवार को प्रातः 10 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर 11.20 बजे उतरलाई पहुंचेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीमती राजे 11.35 बजे उतरलाई से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12.05 बजे सांभरा पचपदरा पहुंचेगी। जहां मुख्यमंत्री श्रीमती राजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगी। इसके बाद वे पचपदरा से दोपहर 2.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.35 बजे उतरलाई पहुंचेगी तथा वहां से विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

गेहॅू की खरीद हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

                बाडमेर, 03 जनवरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले में कार्यरत खाद्यान्न थोक विक्रेताओं के पास स्टॉक में रहे गेहॅू को वर्तमान बाजार दर पर विक्रय किया जाना है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि उक्त गेहॅू फेयर एवरेज क्वालिटी श्रेणी का है तथा वर्तमान प्रचलित बाजार दर 1950 रूपये से 2150 रूपये प्रति क्विंटल है। उन्होने बताया कि इस संबंध में संबंधित फर्म, उपभोक्ता जो इच्छुक हो वह 12 जनवरी, 2018 तक जिला रसद कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर गेहॅू खरीद सकते है।

गौरव सैनानियों की समस्याओं के समाधान के लिए विरातरा में शिविर 4 जनवरी को

                बाडमेर, 03 जनवरी। गौरव सैनानियों व विरांगनाओं के लिए विरातरा माता मंदिर चौहटन में समस्या समाधान शिविर का आयोजन गुरूवार 4 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे रखा गया है।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर (से.नि.) हरदत्त शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी देना, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पीपीओ में पत्नी का नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति योजना आदि कार्य सम्पादित किए जाएगें। उन्होने बताया कि इस हेतु सभी गौरव सैनानियों, आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लाना आवश्यक है। 

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 8 को

                बाडमेर, 03 जनवरी। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 8 जनवरी को सायं 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी. मेघानी ने बताया कि उक्त बैठक में परिवहन व्यवस्था को अघिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं उतरदायी बनाने, शहरी यातायात व्यवस्था में सुधार एवं यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने, नये मार्ग खोलने, रूटों पर बस सुविधा संचालन के सुझाव, बस स्टेण्ड, स्टोप का निर्धारण एवं व्यवस्थाओं में सुधार, अवैध रूप से संचालित वाहनों एवं ऑवर क्राउडिंग, ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्यवाही, जिले में सडक सुरक्षा कार्ययोजना के संबंध में चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

बीमा परिपक्वता स्वत्व पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करने के निर्देश

                बाडमेर, 03 जनवरी । एक अप्रेल, 2018 से 31 मार्च, 2019 के मध्य सेवा निवृत होने वाले समस्त राज्य कर्मियों की राज्य बीमा पॉलिसी एक अप्रेल, 2018 को परिपक्व होगी। इस बार परिपक्वता स्वत्व प्रपत्र ऑनलाईन ही स्वीकार किए जाएगें।

                राज्य बीमा एवं प्रा0नि0 विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि उक्त अवधि में सेवा निवृत होने वाले समस्त कार्मिकों के परिपक्वता स्वत्व प्रपत्र उनके आहरण एवं वितरण अधिकारी को भिजवाये जा चुके है, जिन्हें परिपक्वता स्वत्व प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए है तो वे उप निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाडमेर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि समस्त कार्मिक एसआईपीएफ पोर्टल पर अपने लॉग इन तथा डीडीओ लॉग इन के माध्यम से परिपक्वता स्वत्व पत्र शीध्रतिशीध्र ऑन लाईन ही प्रस्तुत करे ताकि उनके प्रकरण में पत्रावली, खाते इत्यादि संकलित करने की कार्यवाही कर परिपक्वता दिनांक 1-4-2018 को भुगतान के अधिकार पत्र जारी किया जा सकें।

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

पचपदरा में तैयारियों की समीक्षा बैठक 3 जनवरी को

बाडमेर, 02 जनवरी। माननीय प्रधानमंत्री महोदय की पचपदरा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनुस खान की अध्यक्षता में रिफाईनरी साईट पचपदरा पर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनुस खान जोधपुर से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पचपदरा पहुंचगे तथा प्रधानमंत्री महोदय की प्रस्तावित पचपदरा यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेगें। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्यक्रमों को शामिल करने के निर्देश
बाडमेर, 02 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियांे को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की रूपरेखा तैयार करने के साथ संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाए। उन्हांेने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आदर्श स्टेडियम में माकूल कानून व्यवस्था तथा विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैठक, पेयजल, बिजली, माईक तथा यातायात की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारियांे का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने उत्कृष्ठ एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए प्रस्ताव सम्पूर्ण जांच पश्चात् 20 जनवरी तक भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्वतन्त्रता सैनानियों तथा शहीदों के परिजनों को व्यक्तिगत सम्पर्क कर आमन्त्रण पत्र उपलब्ध कराये जाए। साथ ही उन्होने आर्मी, बीएसएफ, पुलिस एवं सिविल सेवा के सेवा निवृत अधिकारियों को भी आमन्त्रित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, डीबीटी एवं केशलैस ट्रान्जेक्शन, पानी की महत्वता एवं बचत सहित सन्देशात्मक झांकियों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसएफ के अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्यक्रमों के साथ भाग लेने को कहा।  
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ. पी. बिश्नोई ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की बिन्दूवार जानकारी देते हुए कहा कि समस्त विभागीय अधिकारियांे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी की तैयारियां समय पर प्रारम्भ कर पूर्ण करें। उन्हांेने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि राजकीय कार्यालयांे, शिक्षण संस्थानांे मंे 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाए। आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की अवधि के दौरान भी शिक्षण संस्थानांे वगैरह मंे कोई कार्यक्रम नहीं रखा जाए। इसके लिए उनको निर्देशित किया जाए कि वे इस समयावधि के उपरांत कार्यक्रम आयोजित करें। 
विश्नोई ने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। ध्वजारोहण संबंधित समस्त तैयारियां नगर परिषद आयुक्त एवं रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परेड निरीक्षण के लिए खुली जिप्सी की व्यवस्था करने, मार्च पास्ट के लिए संबंधित टूकड़ियांे से संबंधित विभागांे को सूचित करने को कहा गया। विश्नोई ने बताया कि परेड के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले टूकड़ियांे को क्रमशः 1000, 700 एवं 500 रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से केमल शौ, आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति के लिए अनुरोध किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि मुख्य समारोह से पहले कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमांे, व्यायाम, सामूहिक गान एवं परेड की समुचित रिहर्सल करने एवं मुख्य समारोह के दौरान माइक की भी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
गणतंत्र दिवस समारोह के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अपर कलक्टर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे। इसके बाद पुलिस बैंड धुन का प्रसारण, विभिन्न शिक्षण संस्थानांे के 2000 छात्र-छात्राएं व्यायाम प्रदर्शन कर सामूहिक गान की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बालचर पिरामिड प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत प्रशस्ति पत्रांे का वितरण, देश भक्ति गीत, सामूहिक लोक नृत्य के साथ झांकियांे का प्रदर्शन होगा। मुख्य समारोह के पश्चात दोपहर 2 बजे से मैत्री मैच का आयोजन होगा। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गुंजन सोनी, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
पैरा ड्राईविंग की प्रस्तुति होगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र : अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान पैरा ड्राईविंग की रोमांचक प्रस्तुति दी जाएगी।



सोमवार, 1 जनवरी 2018

रिक्त एवं नव सृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

                बाडमेर, 01 जनवरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ आदेश 1976 के तहत प्राधिकार पत्र जारी किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि इसके लिए जिला रसद अधिकारी कार्यालय बाडमेर से सशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 19 जनवरी, 2018 सायं 6 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में जमा करवाये जा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में बाडमेर तहसील क्षेत्र में सुरा, महाबार अतिरिक्त, बाडमेर मगरा (न्यू कवास), धोनरीनाडी, शिवकर एवं डउकियों की ढाणी, रामसर तहसील क्षेत्र में मापुरी, हाथमा एवं बसरा, बायतु तहसील क्षेत्र में सिंगोडिया एवं मायलों की ढाणी, गिडा तहसील क्षेत्र में कुम्पलिया प्रथम, शिव तहसील क्षेत्र में मौखाब कला एवं काशमीर, गडरारोड तहसील क्षेत्र में बंधडा, साधों की बस्ती, रोहिडी, मुनाबाव, खबडाला, कलसिंह की ढाणी एवं माईयाणी, चौहटन तहसील क्षेत्र में चौहटन 22, 23, बावडी कला, कोनरा, कोनरा, सुरपुरा, सणाउ, रडली, सांवा, इटादा, फगलू का तला एवं बाण्डाबेरा, सेडवा तहसील क्षेत्र में पीरू का तला, जानपालिया, नवापुरा, अति. हाथला, तरला, सांता, पाण्डरवाली, गंगासरा, ओगाला एवं पांचरला, धोरीमना तहसील क्षेत्र में भलीसर एवं भीमथल, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में गुडामालानी, गुडामालानी, नगर, पादरडी एवं भैडाना, सिणधरी तहसील क्षेत्र में सिणधरी, पचपदरा तहसील क्षेत्र में खनौडा, पाटोदी 2 एवं बडनावा जागीर, सिवाना तहसील क्षेत्र में रेलों की ढाणी, मिठौडा एवं मोकलसर तथा समदडी तहसील क्षेत्र में अजीत, कम्बों का वाडा एवं समदड़ी उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र की आवश्यक जांच के बाद आवेदन को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आवंटन सलाहकर समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा एवं चयन कमेटी की अभिशंषा पर जिला कलक्टर द्वारा उचिम मूल्य दुकान के आवंटन पर निर्णय लिया जाएगा। साक्षात्कार के समय आवेदक अनुपस्थित रहता है तो ऐसे आवेदक का प्रार्थना पत्र स्वतः ही निरस्त समझा जाएगा।

अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सिंघी ने 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा
                बाडमेर, 01 जनवरी। अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित करवाया जाए। विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं विकास के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने सोमवार को जिला परिषद सभागार मंे प्रधानमंत्री के पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

                राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने कहा कि सबको मिलकर योजनाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर पात्र लोगों को लाभान्वित करना है। आज के समय में षिक्षा की महत्ती आवष्यकता है, इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को अधिक से अधिक षिक्षा अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आयोग के सदस्य सिंघी ने बैठक में 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं निर्देष दिए कि वे आगामी बैठकांे मंे अल्पसंख्यक समुदाय की प्रगति की रिपोर्ट अलग से विस्तार के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने यह निर्देष दिये कि इस कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न सूत्रों में 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वित्तीय एवं भौतिक रूप से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का भाव रखते हुए अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ कार्य कर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ प्रदान करें एवं उनको विकास की धारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित 15 सूत्री कार्यक्रम की विषेष मॉनीटरिंग करें एवं हर सूत्र में निर्धारित लक्ष्य अर्जित हो यह सुनिष्चित कराएं। उन्होंने कहा कि उनको संतोष है कि विभागीय अधिकारी गंभीरता से काम कर रहे है और इसी तरह अपने काम को और गति भी प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि अल्पसंख्यक के कल्याण के लिए जो कार्य एवं दायित्व उनको सौंपा है उसमें वे खरे उतरे एवं पात्र लोगों को लाभान्वित करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखे। स्टेट कॉर्डिनेटर हनीफ खां ने 15 सूत्री कार्यक्रम में लक्ष्य के विरूद्ध 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लाभान्वित करने की आवष्यकता जताई। उन्होंने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण योजनाओं में भी लक्ष्य के अनुरूप समुदाय के लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई ने बैठक मंे दिए गए निर्देषांे की पालना सुनिष्चित करवाने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


केन्द्र एवं राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कटिबद्व : सिंघी

सरकारी योजनाओं में 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय को लाभान्वित करने के निर्देष
                बाड़मेर, 01 जनवरी। केन्द्र एवं राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कटिबद्ध है। उनके सर्वागीण विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कार्य करें। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय जिला परिषद सभागार मंे जन सुनवाई के दौरान यह बात कही।
                राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय मंे षिक्षा का प्रतिषत कम है। उन्हांेने अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकारी योजनाआंे की जानकारी पहुंचाने के लिए विषेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देष दिए। उन्हांेने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए केन्द्र से बजट उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को भी यह लगना चाहिए कि उनके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने षिक्षा के क्षेत्र में विषेष कार्य करने की जरूरत जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवा बच्चों को षिक्षा से जोड़ें ताकि वे बेहतरीन रूप से रोजगार प्राप्त कर सके। उन्हांेने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की षिक्षा के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है उसका भी तभी लाभ मिलेगा जब अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे षिक्षा अर्जित करेंगे। उन्हांेने महिला सषक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए प्रारंभ की गई योजनाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच एवं सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा के साथ आगे बढ़े।

                राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने जिला परिषद सभागार मंे जनसुनवाई के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की परिवेदनाएं सुनी। उन्हांेने प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों पर आवष्यक कार्रवाई करवाकर राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने मौके पर ही कई प्रकरणांे मंे आवष्यक कार्रवाई करने के निर्देष संबंधित विभागीय अधिकारियांे को दिए। जन सुनवाई के दौरान महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, कैलाष कोटड़िया, अबरार मोहम्मद, मुकेष जैन, रतनलाल बोहरा,सफी खान समेत विभिन्न लोगांे ने परिवेदनाएं प्रस्तुत करने के साथ अल्पसंख्यक विकास के लिए सुझाव दिए। जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई, राज्य स्तरीय समन्वयक हनीफ खान ,नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, लघु उद्योग भारती के कैलाष कोटड़िया, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मददेनजर समुचित इंतजाम करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
                बाड़मेर, 01 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से संपादित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने  प्रधानमंत्री के दौरे के मददेनजर की जा रही तैयारियांे के संबंध मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्हांेने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम के लिए बनाये जा रहे डोम में बैठने की व्यवस्था, यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने, पेयजल, बिजली, सफाई एवं शौचालयांे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान सर्किट हाउस, हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल पर सुरक्षा केे पुख्ता इंतजाम के साथ वीवीआईपी, वीआईपी, पत्रकार एवं आमजनों के प्रवेश, बेरिकेटेड्स, मंच एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल टीमांे के गठन, सूचना प्रकोष्ठ, दूरसंचार व्यवस्था, अग्निशमन वाहनांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने संबंधित अधिकारियांे को सौंपी गई जिम्मेदारी के संबंध मंे सभा स्थल का अवलोकन के उपरांत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपवन संरक्षक धमेन्द्र प्रधान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, एम.एल.जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




शनिवार, 30 दिसंबर 2017

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियांे का जायजा लिया

                बाड़मेर, 30 दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पचपदरा के प्रस्तावित दौरे एवं रिफाइनरी की शिलान्यास की तैयारियांे का कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रविकुमार सुरपुर ने जायजा लिया। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।

                कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रविकुमार सुरपुर ने शनिवार को पचपदरा पहुंचकर तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने प्रस्तावित शिलान्यास स्थल, सभा, हैलीपैड, सड़क एवं अन्य सुविधाआंे की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रस्तावित कार्यक्रम एवं तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान, पचपदरा तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जन सुनवाई मंे खोलिया ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं

संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए
                बाड़मेर, 30 दिसंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस मंे जन सुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ित पक्ष को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

                जन सुनवाई के दौरान देदूसर के ग्रामीणांे की ओर से मारपीट के मामले मंे आरोपियांे के खिलाफ कार्रवाई करवाने, छात्रवृति नहीं मिलने समेत विभिन्न प्रकार के प्रकरण उपाध्यक्ष खोलिया के समक्ष प्रस्तुत किए गए। खोलिया ने संबंधित अधिकारियांे को व्यक्तिशः एवं दूरभाष पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान खोलिया ने कहा कि आमजन की परिवेदनाआंे के निस्तारण मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्हांेने परिवादियांे से कहा कि राज्य सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है। इस मौके पर उन्होंने जनसुनवाई के दौरान खोलिया के सामने आए प्रकरणों के अलावा आयोग में दर्ज विभिन्न मामलों को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। उन्हांेने कहा कि तय समय में इन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का कदम उठाया जाएगा। जन सुनवाई के दौरान खोलिया ने मौके पर ही कई मामलांे मंे पुलिस एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियांे को संबंधित प्रकरणांे मंे आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अन्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इससे पहले खोलिया का बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचने पर विभिन्न संगठनांे की ओर से साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।





राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सिंघी रविवार को बाड़मेर आएगें

                बाड़मेर, 30 दिसंबर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुनिल सिंघी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान जिला परिषद सभागार मंे जन सुनवाई के उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सिंघी 31 दिसंबर की रात्रि मंे बाड़मेर पहुंचेंगे। वे शाम 7.30 बजे चौबीस गांव भवन मंे आयोजित बैठक मंे भाग लेने के बाद बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन सोमवार को जिला परिषद सभागार मंे दोपहर दो बजे जन सुनवाई के साथ जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे। इसके उपरांत नाकोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को प्रातः 9 बजे जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अमृता हाट मंे तीसरे दिन भी दिखा उत्साह, 1.59 लाख की बिक्री

                बाड़मेर, 30 दिसंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ में चल रहे अमृता हाट आयोजन के तीसरे दिन आमजन मंे खरीददारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। दूसरे दिन की बिक्री 1 लाख 59 हजार 382 रूपए की हुई। यह मेला आगामी 1 जनवरी तक चलेगा।

                महिला अधिकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस मेले मंे मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए श्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूहों के उच्च गुणवत्तायुक्त व वाजिब दाम वाले उत्पादों मिट्टी के बर्तन, गर्म पट्टू , मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़िया, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट का सामान, कठपूतलिया, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया की खरीददारी को लेकर आमजन ने खासा उत्साह दिखाया। शनिवार शाम तक मेले मंे खासी भीड़ देखी गई। मेले मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, महिला अधिकारिता निदेशालय के लेखाधिकारी चौथमल एवं सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, चिकित्सा विभाग की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मेले में महिला अधिकारिता जैसलमेर के सहायक निदेशक भैरूलाल नागर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला सुपरवाईजर, विभाग के प्रचेता एवं अन्य कर्मचारी सेवाएं दे रहे है।






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...