शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


                बाड़मेर, 27 अप्रैल। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा खेमसिद्व डोनर्स क्लब बाड़मेर के तत्वावधान मंे शुक्रवार को पुलिस लाइन मंे रक्तदान शिविर किया गया।
                पुलिस लाइन मंे रक्तदान शिविर का यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर मंे डा.प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान डा. मोतीलाल खत्री के निर्देशन मंे 80 से अधिक लोगांे ने रक्तदान किया।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...